Hot News

March 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधार व आधार अपडेटेड मोबाइल नंबर से लिंक्ड होगा वाहन आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस

नया विचार-खास31 मार्च तक आधार लिंक की तिथि निर्धारित, अपडेट नहीं होने रोक दिया जायेगा प्रदूषण व फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं किया जायेगा निर्गत नवनीत, बांका आधार एक के बाद एक जरुरी दस्तावेज से जोड़ा जा रहा है. इसकी कड़ी में वाहन का आरसी और चालक अनुज्ञप्ति को भी आधार से लिंक किया जायेगा. परिवहन विभाग के नये नियम के अनुसार वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व डाइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक्ड कराना अनिवार्य हो गया है. इसके साथ ही दोनों दोनों प्रमाण पत्रों का आधार अपडेटेड मोबाइल नंबर से भी लिंक्ड कराना है. जानकारी के मुताबिक, यह कार्य हर हाल में 31 मार्च तक सुनिश्चित कराना है. यदि, किसी कारण वश यह प्रक्रिया लंबित रह जाती है जो जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. यानी 31 मार्च तक अपडेट नहीं कराने की स्थिति में जुर्माना वसूलने के साथ-साथ अन्य सुविधाओं पर भी रोक लगा दी जायेगी. बताया गया कि अपडेट होने के बाद ही प्रदूषण और फिटनेस प्रमाण पत्र निर्गत हो सकेगा. चूंकि, साॅफ्टवेयर को नये प्रावधान के अनुसार एक्टिव कर दिया गया है. विभागीय जानकारी के मुताबिक, जिला परिवहन कार्यालय में इसके लिए क्यूआर कोड उपलब्ध है. वाहन मालिक व चालक अनुज्ञप्तिधारी क्यूआर कोड के जरिये आधार और मोबाइल नंबर को लिंक्ड कर सकते हैं. यदि, स्वयं से करने में कठिनाई होती है तो वैसी स्थिति में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व आवेदन मौजूद रहने के बाद कार्यालय कर्मी इस प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करेंगे. विभाग के अनुसार बांका डीटीओ कार्यालय से करीब एक लाख से अधिक सभी प्रकार के वाहनों का निबंधन है. यहां से 11 सीरीज के 110000 करीब वाहन नंबर जारी किये गये हैं. साथ ही चालक अनुज्ञप्ति की भी संख्या काफी है. चालान में होती है दिक्कत दरअसल, आरसी व डीएल को आधार व आधार अपडेटेड मोबाइल नंबर से लिंक्ड करने की कवायद इसीलिए प्रारंभ की गयी गयी कि अब यातायात उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान काटा जाता है. इसमें दो तरह के चालान काटे जाते हैं, एक नकद भुगतान का चालान व दूसरा पेंडिग चालान शामिल है. पेंडिंग चालान में जुर्माने की राशि भुगतान करने के संबंध में मोबाइल पर सीधे मैसेज चला जाता है. परंतु, जिन व्यक्तियों का आरसी मोबाइल नंबर से लिंक्ड नहीं है, वैसे लोगों को मैसेज जाने में कठिनाई होती थी. इसके अलावा सड़क दुर्घटना में व्यक्ति व वाहन की पहचान इत्यादि में भी कठिनाई होती है. इस स्थिति में आरसी व डीएल को आधार व आधार अपडेटेड मोबाइल नंबर से लिंक्ड कराना अनिवार्य कर दिया गया है. ज्ञात हो कि इस संबंध में विभागीय सचिव ने विगत 12 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में भी उचित दिशा-निर्देश दिया है. ——————— कहते हैं अधिकारी जिले में कई ऐसे वाहन मालिक हैं, जिनका वाहन के रजिस्ट्रेशन व चालक अनुज्ञप्ति आधार कार्ड व आधार कार्ड अपडेटेड मोबाइल नंबर से लिंक्ड नहीं है. इस वजह कई तरह की परेशानियां आए दिन होती है. मुख्यालय से हर हाल में 31 मार्च तक यह प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश है. सभी वाहन चालक व वाहन मालिकों से अपील है कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर इस प्रक्रिया को पूरी कर लें. जिला परिवहन विभाग के कार्यालय में इसके लिए पूरा सहयोग किया जायेगा. प्रेमकांत सूर्य, जिला परिवहन पदाधिकारी, बांका.B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आधार व आधार अपडेटेड मोबाइल नंबर से लिंक्ड होगा वाहन आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मौत

खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के खगड़िया-सोनमनकी पथ बीते सोमवार की देर रात बाइक की ठोकर से एक स्त्री जख्मी हो गयी थी. बेगूसराय में इलाज के दौरान जख्मी स्त्री की मौत हो गयी. मंगलवार को परिजनों ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया. मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने बताया कि पंचायत इटबा ढाला गांव निवासी बालेश्वर चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी मंजू देवी उर्फ मंजूरवा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया कि बीते सोमवार की रात 8 बजे मंजू देवी सड़क किनारे बैठी हुयी थी. अज्ञात वाहन चालक ने मंजू देवी को ठोकर मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी मंजू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. मंगलवार की सुबह जख्मी स्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गया. इधर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क दुर्घटना में जख्मी स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो कार में टक्कर से पांच जख्मी, दो रेफर

बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित झिरवा शिव मंदिर के समीप दो कार में आमने-सामने टक्कर हो गया. जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार जगतपुर मोहल्ला निवासी विजया लक्ष्मी अपने परिजन को लेकर कार से देवघर जा रहे थे. इसी दौरान झिरवा शिव मंदिर के समीप सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गया. जिसमें उक्त मोहल्ला निवासी विजया लक्ष्मी, विनिता दास, बेगमपुर निवासी प्रभात सिंह, कृष्ण कुमार व परवारा निवासी खुशबू कुमारी जख्मी हो गयी. घटना के बाद सभी जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद विजया लक्ष्मी व विनिता दास को बेहतर उपचार के भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. शराब के साथ तीन गिरफ्तार बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में अभियान चलाकर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि अभियान चलाकर बसविट्टा निवासी वंश राज, डुमरिया निवासी गेलो राय व अमरपुर निवासी कुंदन कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसे आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो कार में टक्कर से पांच जख्मी, दो रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Reliance Foundation Development League : जेएफसी रिजर्व टीम का सामना ईस्ट बंगाल से 23 को

जमशेदपुर. नॉर्थईस्ट जोनल राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद जमशेदपुर एफसी रिजर्व 23 मार्च से रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग के नेशनल ग्रुप स्टेज में भाग लेने के लिए तैयार है. अंडर-17 और अंडर-18 खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस युवा टीम जोनल स्टेज में तीसरे स्थान हासिल करते हुए नेशनल राउंड के लिए क्वालिफाइ किया है. जमशेदपुर एफसी पहली बार प्रतियोगिता के इस स्तर पर पहुंची है. नेशनल ग्रुप स्टेज के मुकाबले नवी मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में स्पोर्ट्से जाएंगे. 23 मार्च को पहले मैच में जमशेदपुर एफसी को ईस्ट बंगाल एफसी का सामना करना होगा. नेशनल ग्रुप स्टेज में जमशेदपुर की टीम ग्रुप-ए में ईस्ट बंगाल, किकस्टार्ट एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, एफसी गोवा और डायमंड हार्बर एफसी के साथ है. नेशनल ग्रुप स्टेज के मैचों का सीधा प्रसारण RFYouthsports YouTube चैनल पर लाइव होगा. जेएफसी रिजर्व टीम मुंबई के लिए 21 मार्च को टाटानगर से रवाना होगी. जेएफसी रिजर्व टीम का कार्यक्रम दिनांक बनाम 23 मार्च ईस्ट बंगाल एफसी (सुबह 8 बजे) 26 मार्च किकस्टार्ट एफसी (शाम 4 बजे) 29 मार्च नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (सुबह 8 बजे) 1 अप्रैल एफसी गोवा (शाम 4 बजे) 4 अप्रैल डायमंड हार्बर एफसी (शाम 7 बजे) डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Reliance Foundation Development League : जेएफसी रिजर्व टीम का सामना ईस्ट बंगाल से 23 को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की प्राथमिकी

टनकुप्पा. थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के बाहर दक्षिण में एक पेड़ से लटका हुआ शव संदिग्ध अवस्था में मिला. पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज गया भेज दिया है. मृतक की पहचान सैदपुर गांव निवासी भोला यादव (48) के रूप में की गयी है. मृतक की पत्नी रामरतिया देवी ने तीन लोगों को आरोपित बनाते हुए हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने की प्राथमिकी करायी है. घटना की जानकारी सुबह में उस वक्त हुई जब स्त्रीएं गांव से दक्षिण शौच के लिए गयी थीं. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी आसपास के लोग व स्वजनों से ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज भेज दिया गया है. प्राथमिकी कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IDBI बैंक में ATM लूटने के दौरान लगी आग, इतने लाख जलकर खाक, CCTV में कैद हुई 5 अपराधियों की तस्वीर

IDBI Bank ATM : मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज आरके टावर में स्थित आइडीबीआइ बैंक के एटीएम में सोमवार की रात कैश चोरी के दौरान आग लग गयी. आशंका जाहिर की जा रही है कि गैस कटर से कैश बॉक्स को काटने के दौरान यह आग लगी है. इस घटना में चार लाख 33 हजार 400 रुपये नकदी, एटीएम रूम व एसी जलकर खाक हो गयी. काले रंग से स्कॉर्पियो से पहुंचे पांच अपराधियों ने वारदात रात्रि 3:15 से 3: 40 के बीच में वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा, सदर थानेदार अस्मित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किया है. एटीएम में जांच के लिए एफएसएल की टीम व पटना से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है. वैज्ञानिकों ने करीब एक घंटे तक एटीएम में छानबीन की है. एटीएम में घुसे थे दो अपराधी, सीसीटीवी कैमरा पर कर दिया ब्लैक स्प्रे पुलिस की छानबीन में यह जानकारी सामने आयी है कि काले रंग के स्कॉर्पियो से छह अपराधी 3: 15 के आसपास एटीएम के समीप पहुंचे. दो अपराधी गाड़ी से उतरकर एटीएम के अंदर घुसा. सभी सीसीटीवी कैमरा पर ब्लैक रंग का स्प्रे कर दिया. बाकी तीन अपराधी एटीएम के आसपास खड़े होकर दोनों साइड रेकी कर रहे थे. अंदर घुसे दोनों अपराधी एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान एटीएम मशीन में आग लग गयी. आग फैलता देखकर अपराधी मौके से फरार हो गए हैं. चांदनी चौक की ओर अपराधी सीसीटीवी कैमरा में जाता हुआ दिखा है. इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के लोग रहे सावधान, 26 जिलों में 21 और 22 मार्च को होगी बारिश, 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट क्या बोले नगर नगर डीएसपी टू इस मामले पर नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने कहा कि आइडीबीआइ के एटीएम में देर रात कैश चोरी का प्रयास किया गया. गैस कटर के इस्तेमाल होने से एटीएम के अंदर आग लग गयी. इसमें कैश 4. 33 लाख रुपये जलकर खाक हो गया. पुलिस तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गिरोह के अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करेगी. इसे भी पढ़ें: Patna News: पटना में 1 करोड़ की लूट, नवादा की ओर भागे अपराधी, जमीन रजिस्ट्री कराने आये थे लोग पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह? The post IDBI बैंक में ATM लूटने के दौरान लगी आग, इतने लाख जलकर खाक, CCTV में कैद हुई 5 अपराधियों की तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RJD विधायक ने ED, CBI को बताया BJP का हार्डकोर कार्यकर्ता, सरकार पर लगाया राबड़ी देवी को परेशान का आरोप

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव को ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर बिहार में सियासत तेज हो गई है. RJD के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बात की. राजद के शीर्ष नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाने पर उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग सक्रिय हो जाते हैं.  Rjd के एमएलसी सुनील कुमार सिंह चुनाव आते ही सक्रिय हो जाते हैं बीजेपी के तीनों कार्यकर्ता सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा समन भेजा जाना कोई नई बात नहीं है. यह सुनते-सुनते हम लोगों के दोनों कान पक गए हैं. मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि जब-जब लोकसभा या विधानसभा का चुनाव आता है तो उनके (भाजपा के) तीन हार्डकोर कार्यकर्ता ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग बिल्कुल सक्रिय हो जाते हैं. भाजपा के हार्डकोर कार्यकर्ता भी उतना बेहतरीन काम नहीं कर पाते हैं, जितना ये तीन संस्थाएं करती हैं. कहने के लिए ये स्वायत्त हैं, लेकिन एक कप चाय भी बिना आका के आदेश के नहीं पीते। बिहार विधानसभा का चुनाव नजदीक आ गया है.” प्रशासन हर जगह फेल  उन्होंने कहा कि चाहे किसान का मामला हो या युवाओं की बेरोजगारी का, प्रशासन हर जगह फेल हो चुकी है. बेतहाशा हत्या और अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और रोजाना ज्वेलरी की दुकानों को लूटा जा रहा है. लेकिन उनके पास “अपने कार्यकर्ताओं” (जांच एजेंसियों) को लगाने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पूर्व मुख्यमंत्री को परेशान कर रही प्रशासन  एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा, “राबड़ी देवी को सैकड़ों बार आयकर विभाग, सीबीआई और ईडी का नोटिस भेजा गया है और हर बार वे पूछताछ के लिए गई भी हैं. हर बार एक ही सवाल पूछा जाता है, जिसका उन्होंने हर बार जवाब दिया है.” इसे भी पढ़ें : मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट करने पर बिहार में बवाल, PM मोदी के फैसले को उन्हीं के मंत्री ने दी चुनौती The post RJD विधायक ने ED, CBI को बताया BJP का हार्डकोर कार्यकर्ता, प्रशासन पर लगाया राबड़ी देवी को परेशान का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर में दम तोड़ने के कगार पर दशकों पुराने पंप, पानी के बूंद-बूंद को तरस रहे हजारों परिवार  

मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था बदहाल हो गयी है. नगर निगम हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा तो करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. शहर के हजारों लोग आज भी पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज हैं. इसका मुख्य कारण है दशकों पुराने जलापूर्ति पंप, जो अब जवाब देने लगे हैं. शहर में उच्च क्षमता के 25 जलापूर्ति पंप लगे हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश सिर्फ दिखावे के लिए रह गये हैं. नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था आज भी दो से पांच दशक पुराने बोरिंग पर टिकी है. जिला स्कूल परिसर का जलापूर्ति पंप सबसे पुराना है, जो 1968 से काम कर रहा है. 50 एचपी के इस पंप से वार्ड संख्या 22, 23, 24, 25 और 34 में जलापूर्ति होती है. अब यह पंप भी चंदवारा स्थित पानी कल कैंपस की तरह जवाब देने की स्थिति में है. इससे बार-बार पानी के साथ बालू और मिट्टी की सप्लाई हो रही है. ठंड के मौसम में तो स्थिति ठीक रहती है. लेकिन, गर्मी में यह पंप पिछले कई सालों से बार-बार फेल कर जा रहा है. कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जलापूर्ति पंप भी 50 एचपी का है, लेकिन यह 1989 से चल रहा है. लगभग 36 साल पुराने इस पंप से शहर के वार्ड संख्या 08, 11 और 20 में पानी पहुंचाया जाता है. सादपुरा और शुक्ला रोड पंप की हालत भी खस्ता है. सादपुरा पंप से वार्ड संख्या 31, 32 और 35, जबकि शुक्ला रोड पंप से वार्ड संख्या 38, 39, 40 और 42 में जलापूर्ति होती है. इन दोनों बोरिंग को नगर निगम ने क्रमशः 1993 और 1999 में कराया था. सिकंदरपुर पंप भी 1988 का है, जिससे वार्ड संख्या 13, 14 और 15 में पानी पहुंचता है. बेहद खराब स्थिति में है बोरिंग व पंप हाउस इन सभी बोरिंग और पंप हाउस की हालत बेहद खराब हो चुकी है. इस बार की भीषण गर्मी में भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे आशंका है कि इन सभी पुराने पंपों से जलापूर्ति ठप हो जायेगी. इससे नगर निगम के जलापूर्ति शाखा के कर्मचारी और अधिकारी चिंतित हैं. निगम को अभी से ही वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश करनी होगी, ताकि शहरवासियों को आने वाले भीषण गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत से बचाया जा सके. शहर के एक तिहाई से अधिक घरों में अभी भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. लोग टैंकरों और निजी बोरिंग पर निर्भर हैं. नगर निगम को जल्द ही इस समस्या का समाधान करना होगा, वरना शहर में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है. ब्रह्मपुरा व बावन बीघा इलाके में बेहद खराब है स्थिति शहर के ब्रह्मपुरा व बावन बीघा इलाके यानी पश्चिमी-उत्तरी एवं पूर्वी इलाके की स्थिति बेहद खराब है. ब्रह्मपुरा इलाके का दो उच्च क्षमता का जलापूर्ति पंप यानी बोरिंग फेल कर गया है. ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के बदले नगर निगम दो पांच-पांच एचपी का सबमर्सिबल करा खानापूर्ति कर लिया है. ब्रह्मपुरा थाना परिसर का बोरिंग व जलमीनार कई साल से फेल है. इसके बदले भी आज तक कोई नयी व्यवस्था नहीं की गयी. इसी तरीके की समस्या शहर के पूर्वी इलाके यानी बावन बीघा व कन्हौली तरफ की है. ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. जबकि, शहरवासी बीते तीन सालों से पानी के बदले हर महीने यूजर चार्ज होल्डिंग टैक्स में जोड़ कर नगर निगम को भुगतान कर रहे हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 09 साल में ही फेल कर गया चंदवारा पानी कल कैंपस का बोरिंग चंदवारा पानी कल कैंपस का जो बोरिंग फेल हुआ है. उसे नगर निगम वर्ष 2016 के मार्च में कराया था. लगभग 09 साल में ही यह बोरिंग फेल कर गया है. इस कारण वार्ड नंबर 16, 43, 44 व 45 में गंभीर पेयजल संकट हो गया है. नगर निगम अब नयी बोरिंग कराने में जुटा है. संभावना है कि पानी कल कैंपस में ही नयी बोरिंग निगम एक महीने के भीतर करायेगा. विभागीय स्तर पर ही बोरिंग कराने की प्रक्रिया पूर्ण होगी. जल्द ही सशक्त स्थायी समिति व निगम बोर्ड से इसके प्रस्ताव पारित कराये जा सकते हैं. ताकि, पेयजल संकट झेल रहे लोगों को राहत मिल सके. इसे भी पढ़ें : मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट करने पर बिहार में बवाल, PM मोदी के फैसले को उन्हीं के मंत्री ने दी चुनौती पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : क्या चाहता है हिंदुस्तान का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर The post मुजफ्फरपुर में दम तोड़ने के कगार पर दशकों पुराने पंप, पानी के बूंद-बूंद को तरस रहे हजारों परिवार   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के इस जिले में 45 दिनों में 15 दंपत्तियों ने लिया तलाक, सोशल मीडिया बन रहा रिश्तों में विलेन

Muzaffarpur News: सोशल मीडिया दांपत्य जीवन में खटास उत्पन्न कर रहा है. फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे साइटस की वजह से पति-पत्नी के बीच बढ़ती दूरियां तलाक का कारण बन रही है. अब स्थिति इतनी भयावह हो रही है कि छोटे शहरों में भी तलाक की संख्या बढ़ती जा रही है. पिछले 45 दिनों में मुजफ्फरपुर में 15 दंपत्तियों ने तलाक लिया हे, जिसमें एक तिहाई तलाक का कारण सोशल मीडिया का इस्तेमाल है. पति-पत्नी के बीच बढ़ता शक, ईर्ष्या और लापरवाही के कारण तलाक के मामले में तेजी आयी है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष जनवरी से अब तक तलाक के लिये 185 मामले दायर हो चुके हैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार तलाक के केस में त्वरित कार्रवाई हो रही है और जज अपना फैसला सुना रहे हैं. फैमिली कोर्ट में तलाक के आवेदन के बाद सुलह के प्रयास भी बेकार साबित हो रहे हैं. जिद, अहंकार और आधुनिक जीवन शैली पारिवारिक बिखराव को रोकने में विफल साबित हो रही हैं. छोटे शहरों में भी तलाक में तीन गुना वृद्धि एडजुआ लीगल्स गूगल एनालिटिक रिपोर्ट के महानगरों के अलावा छोटे शहरों में तलाक के आवेदनों में तीन गुना वृद्धि देखी जा रही है. कंप्यूटर्स इन ह्यूमन बिहैवियर में प्रकाशित एक अध्ययन में तलाक दरों की तुलना प्रति व्यक्ति फेसबुक आउंटस की गयी, जिसमें सोशल मीडिया के उपयोग को विवाह की गुणवत्ता में बड़ा कारण माना गया है. शोध मे पाया गया कि कोई व्यक्ति अपने जितना ही अपने साथी की फेसबुक गतिविधि की जांच करता है, वह उतना ही ईर्ष्या और अविश्वास से भरता जाता है. केस से समझें सोशल मीडिया की भूमिकासोशल मीडिया किस तरह तलाक की वजह बन रहा है, इसे मुजफ्फरपुर के कुछ केस से समझा जा सकता है. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से इसलिये तलाक लिया कि पत्नी उसकी परवाह नहीं करती थी. वह हर समय सोशल मीडिया में उलझी रहती थी. उसका अधिकतर समय मोबाइल पर ही बीतता था. पत्नी ने अपना सोशल मीडिया अकाउंटस भी गुप्त रखा था.पति को शक था कि पत्नी उसके साथ बेवफाई कर रही है और नौबत तलाक तक आ पहुंची. दूसरा केस भी ऐसा ही है. सोशल मीडिया युवक से जान पहचान होने के बाद युवती ने भाग कर शादी कर ली. युवक ने बताया था कि वह इंजीनियर है, लेकिन ऐसा नहीं था. विश्वास टूटने के बाद युवती ने शादी तोड़ ली और कोर्ट में तलाक की अर्जी दी उम्र के हिसाब से तलाक के मामले आयु तलाक (फीसदी) 18-24 – 27.625-34 – 35.135-44 – 16.245-54 – 10.055-64 – 07.065 से अधिक – 05.0स्रोत : एडजुआ लीगल्स गूगल एनॉलिटिक, 2025 इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के लोग रहे सावधान, 26 जिलों में 21 और 22 मार्च को होगी बारिश, 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट वकील का क्या कहना है तलाक के बढ़ रहे मामले पर तलाक वरिष्ठ वकीलडॉ संगीता शाही ने कहा कि इन दिनों ऐसे मामले काफी बढ़े हैं. फैमिली कोर्ट में केस दर्ज होने के बाद पति-पत्नी की काउंसलिंग की जाती है कि वह एक साथ रहने के लिए राजी हो जाये, लेकिन अधिकतर मामलों में दोनों अपनी जिद पर अड़े रहते हैं. दोनों पक्षों के तैयार नहीं होने पर तलाक का फैसला दिया जाता है. तलाक के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं. इसे भी पढ़ें: Patna News: पटना में 1 करोड़ की लूट, नवादा की ओर भागे अपराधी, जमीन रजिस्ट्री कराने आये थे लोग रिटायर्ड जज ने क्या कहा रिटायर्ड जज आरपी ठाकुर ने कहा कि बदलते समय में सोशल मीडिया दांपत्य जीवन में आपसी मनमुटाव का एक बड़ा कारण बन गया है. मनमुटाव से शुरू हुआ वैचारिक मतभेद तलाक तक पहुंच रहा है. दरअसल सोशल मीडिया हमें आभासी दुनिया का सैर कराता है, जिससे हम अपने व्यवहारिक जीवन से कट जाते हैं. इससे एक दूसरे के प्रति शक, ईर्ष्या, कटुता जैसी भावना उत्पन्न होती है. यह तलाक का बड़ा कारण है. मानसिक प्रदूषण को रोक कर ही हम परिवार को बिखरने से बचा सकते हैं. इसे भी पढ़ें: 25 करोड़ के यज्ञ में दक्षिणा के लिए पंडितों ने जमकर काटा बवाल, विरोध में किया सड़क जाम, 2100 ब्राह्मणों का इंटरव्यू से हुआ था सेलेक्शन पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह? The post बिहार के इस जिले में 45 दिनों में 15 दंपत्तियों ने लिया तलाक, सोशल मीडिया बन रहा रिश्तों में विलेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया स्टेशन पर हर दिन पहुंच रहे एक लाख यात्री, जानें ऐसा क्यों कर रहे लोग

गया : होली खत्म होने के बाद गया जंक्शन से प्रदेशों में जानेवाले लोगों की भीड़ में कोई कमी नहीं आ रही है. रोजाना यात्रा करनेवालों की संख्या दोगुनी हो गयी है. लगभग हर दिन एक लाख रेलयात्री सफर कर रहे हैं. स्थिति यह है कि पर्व से पहले स्टेशन से प्रतिदिन 60 से 70 हजार यात्री सफर करते थे, अब यात्रियों की संख्या एक लाख हो गयी है. भीड़ बढ़ने के कारण स्टेशन काफी अव्यवस्थित दिख रहा है. दूसरी तरफ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महाबोधि एक्सप्रेस को तीन नंबर से हटाकर सात नंबर प्लेटफॉर्म से खोला जा रहा है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ और मेरी सहेली टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें बेवजह बैठे लोगों से भी हो रही पूछताछ मंगलवार की सुबह आरपीएफ की टीम ने गया से जुड़े सभी रेलखंडों के अलावा वागेश्वरी गुमटी, रसलपुर गुमटी, एफसीआइ गुमटी, चाकंद गुमटी के पास सर्च अभियान चलाया. बेवजह स्टेशन पर बैठने वाले लोगों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है. दूसरी तरफ डीडीयू मंडल के आरपीएफ सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के नेतृत्व में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी, मोनिका सिंह और मेरी सहेली की टीम में शामिल अन्य जवान अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए डॉग स्क्वाड के साथ भी सर्च कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट करने पर बिहार में बवाल, PM मोदी के फैसले को उन्हीं के मंत्री ने दी चुनौती पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : क्या चाहता है हिंदुस्तान का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर The post गया स्टेशन पर हर दिन पहुंच रहे एक लाख यात्री, जानें ऐसा क्यों कर रहे लोग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top