Hot News

March 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार से हथियार लेकर सियालदह पहुंचा आर्म्स डीलर गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक सूचना के आधार पर बिहार से बड़ी संख्या में हथियार लेकर कोलकाता पहुंचे एक आर्म्स डीलर को सोमवार तड़के सियालदह स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम हसन शेख (42) बताया गया है. सोमवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने आरोपी को 31 मार्च तक एसटीएफ की हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (एसटीएफ) वी सोलोमन नेशा कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोमवार सुबह सियालदह स्टेशन क्षेत्र में निगरानी की जा रही थी. हाटेबाजार एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने पर एसटीएफ के जांचकर्ताओं ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने एक युवक को देखा तो उन्हें संदेह हुआ. उसके बैग की तलाशी लेने पर बड़ी सफलता मिली. वह बड़े पैमाने पर आग्नेयास्त्र अपने कपड़ों के अंदर छिपाकर लाया था. उससे पूछताछ में पता चला कि वह मालदा के कालियाचक का निवासी है. बिहार के कमरिया इलाके से वह इन हथियारों को लेकर कोलकाता पहुंचा था. कोलकाता आकर इन हथियारों को सड़क मार्ग से मालदा ले जाने की फिराक में था. आरोपी के पास से छह अत्याधुनिक फायर आर्म्स व कारतूस जब्त किये गये हैं. जांचकर्ता गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं. ये हथियार और कारतूस कहां ले जाये जा रहे थे? क्या गिरफ्तार व्यक्ति वाहक के रूप में कार्यरत है? या फिर वह खुद अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल है? जांचकर्ता इन सवालों के जवाब तलाश रहे हैं. इससे पहले भी एसटीएफ की टीम सियालदह स्टेशन के आसपास में छापेमारी कर अवैध हथियार भी जब्त कर चुकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार से हथियार लेकर सियालदह पहुंचा आर्म्स डीलर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता में अवैध निर्माण पूरी तरह से बंद है : फिरहाद

मंत्री ने विधानसभा में कहा- गार्डेनरीच में अवैध इमारत के ढहने की घटना के बाद महानगर में 500 गैरकानूनी निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है कोलकाता नगर निगम ने 1,000 अवैध निर्माणों को नोटिस भी जारी कियासंवाददाता, कोलकाताराज्य के शहरी विकास व नगर निकाय मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि पिछले साल कोलकाता के गार्डेनरीच इलाके में एक अवैध इमारत के ढहने की घटना के बाद महानगर में 500 ऐसे अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिये गये हैं और अन्य अनधिकृत परियोजनाओं को पूरी तरह से रोक दिया गया है. कोलकाता के मेयर हकीम ने सदन में कहा कि 1,000 अवैध निर्माणों को नोटिस भी जारी किये गये हैं. मंत्री ने राज्य के अन्य नगर निकायों से भी इसी तरह के कदम उठाने और अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में किसी भी अवैध निर्माण को रोकने के लिए कहा. शहरी विकास व नगरपालिका विभाग के बजट अनुदान पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा: गार्डेनरीच में अवैध इमारत ढहने के बाद, कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने कई कदम उठाये हैं. हमने 500 अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया है और 1,000 अन्य अनधिकृत निर्माणों को नोटिस भेजे हैं. उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि कोलकाता में अवैध निर्माण 100 प्रतिशत बंद कर दिये गये हैं. मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि भविष्य में कोलकाता में अब कोई भी अवैध निर्माण नहीं होगा. हकीम ने कहा कि हमने राज्य की सभी नगर पालिकाओं और नगर निगमों से भी इसी तरह के कदम उठाने को कहा है. पिछले साल मार्च में गार्डेनरीच इलाके में एक अवैध रूप से निर्मित इमारत के ढह जाने से 12 लोगों की मौत हो गयी थी. अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : हकीम कोलकाता. कोलकाता के मेयर और राज्य के नगर निकाय मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने सोमवार को राज्य विधानसभा में कहा कि कहीं भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रश्नकाल में मंत्री ने यह बात कही. भाजपा विधायक शंकर घोष ने इसे लेकर सवाल उठाया. इसके जवाब में मंत्री हकीम ने बताया कि राज्य प्रशासन की अपनी जमीन नीति है. अवैध कब्जा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी नाराजगी जतायी थी. राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने फुटपाथ दखल से लेकर अवैध पार्किंग तक का मामला उठाया था. मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया था कि अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने इसकी समीक्षा कराने की बात कही थी. विधानसभा में फिरहाद हकीम ने प्रशासन का रुख स्पष्ट किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोलकाता में अवैध निर्माण पूरी तरह से बंद है : फिरहाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बागनान : सड़क दुर्घटना में भारत सेवाश्रम संघ के संन्यासी सहित दो की मौत

सामान लेकर कोलकाता के गरिया से जा रहे थे महिषादल प्रतिनिधि, हावड़ाजिले के बागनान थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइब्रेरी मोड़ के पास सड़क हादसे में हिंदुस्तान सेवाश्रम संघ के एक संन्यासी और एक सेवक की मौत हो गयी. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान शुभंकरानंद महाराज (55) और उनके शिष्य बासुदेव मंडल (50) के तौर पर हुई है. इस दुर्घटना में अन्य एक संन्यासी स्वामी अमरानंद महाराज और चार सेवक आकाश मंडल, जग्गनाथ महतो, परिमल सिट और रमेन दास घायल हुए हैं. घायलों को उलबेड़िया शरतचंद्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान सेवाश्रम संघ के दो संन्यासी और पांच सेवक कोलकाता की गरिया शाखा से मालवाहक वाहन में सामान लेकर पूर्व मेदिनीपुर के महिषादल जा रहे थे. सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे लाइब्रेरी मोड़ के पास इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चली गयी और बालू से लदे एक ट्रक से टकरा कर पलट गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी को बागनान ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया. बाकी पांच घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उलबेड़िया रेफर कर दिया गया. एसपी सुबीमल पाल ने कहा कि यह दुर्घटना मालवाहक गाड़ी के ब्रेक फेल होने से हुआ है या कोई दूसरा कारण है, इसकी जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बागनान : सड़क दुर्घटना में हिंदुस्तान सेवाश्रम संघ के संन्यासी सहित दो की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हुगली में पॉलिटेक्निक व 100 बेड के अस्पताल का सीएम ने किया एलान

फुरफुरा शरीफ पहुंचीं ममता, इफ्तार में हुईं शामिल, दिया शांति और सौहार्द्र का संदेश प्रतिनिधि, हुगलीमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार शाम हुगली के फुरफुरा शरीफ में इफ्तार में भाग लिया और सांप्रदायिक सौहार्द्र, शांति और एकता का संदेश दिया. उन्होंने कहा: हमारा मार्गदर्शन हमेशा सद्भाव और एकजुटता पर आधारित रहेगा. इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि हुगली में ‘पीर’ मोहम्मद अबू बकर सिद्दीकी के नाम पर एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और 100 बेड का अस्पताल बनाया जायेगा. उन्होंने जिलाधिकारी मुक्ता आर्य को एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और एक बस स्टैंड बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर कई पीर साहब और पीरजादा उपस्थित थे. ओबीसी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने दोबारा अपनी बात रखी और आश्वस्त किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने और आवश्यक ढांचा तैयार होने के बाद अस्पताल का उद्घाटन किया जायेगा. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह तीसरी बार था जब ममता बनर्जी फुरफुरा शरीफ पहुंचीं. वह सोमवार शाम 5:09 बजे वहां पहुंचीं. इससे पहले उन्होंने 2012 और 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले फुरफुरा शरीफ दरगाह का दौरा किया था. इस बार वह विशेष रूप से इफ्तार में शामिल होने पहुंचीं. इफ्तार के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा: मैं हर धर्म के उत्सवों में भाग लेती हूं. ईसाइयों के समारोहों में जाती हूं, ईद के मौके पर लोगों को मुबारकबाद देती हूं, खुद इफ्तार करती हूं, सिखों के गुरुद्वारे जाती हूं और गुजराती समाज के डांडिया में भी शामिल होती हूं. बंगाल की धरती हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल रही है. आज सभी के लिए प्रार्थना की. गौरतलब है कि हुगली जिले के फुरफुरा शरीफ गांव में ‘पीर’ मोहम्मद अबू बकर सिद्दीकी की दरगाह है. ऐसा माना जाता है कि फुरफुरा शरीफ के ‘पीर’ या धार्मिक नेता का राज्य के बांग्ला भाषी मुसलमानों के एक बड़े वर्ग पर काफी प्रभाव है. उधर, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री की दरगाह यात्रा को ‘चुनाव पूर्व अनुष्ठान’ करार दिया. अधिकारी ने कहा: जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, वह फुरफुरा शरीफ की यात्रा करती है. मुख्यमंत्री के इस दौरे पर विपक्ष के कुछ नेताओं ने सवाल उठाये थे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा: जब मैं काशी विश्वनाथ जाती हूं, तब कोई सवाल नहीं करता है. जब काली पूजा और दुर्गा पूजा में भाग लेती हूं, तब कोई आलोचना नहीं होती है. बंगाल की भूमि प्रेम और सद्भावना की भूमि है. हाल ही में अल्पसंख्यकों को लेकर राज्य के विपक्षी दलों और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी चर्चा में रही थी. नेतृत्वक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा में सर्वधर्म समभाव की अपील कर ममता बनर्जी ने स्थिति को संभालने की कोशिश की है. इसी क्रम में पार्टी के विधायक हुमायूं कबीर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था. इन तमाम घटनाक्रमों के बीच मुख्यमंत्री का यह फुरफुरा शरीफ दौरा खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.क्या कहा मुख्यमंत्री ने डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हुगली में पॉलिटेक्निक व 100 बेड के अस्पताल का सीएम ने किया एलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

24 व 25 मार्च को देशभर में बैंक हड़ताल का आह्वान

कोलकाता. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 24 एवं 25 मार्च को देश भर में बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है. इस कारण से देश भर में चार दिन बैंक बंद रहेंगे क्योंकि हड़ताल से पहले दो दिन शनिवार व रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे. संगठन के कनवेनर सुदीप दत्त ने बताया कि बैंक के कुल नौ संगठनों ने मिलकर हड़ताल बुलायी है. विभिन्न मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलायी गयी है. फोरम की ओर से 10 सूत्री मांगें रखी गयी हैं. इसमें पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति, सप्ताह में पांच दिन कार्य सहित अन्य मांगें शामिल हैं. फोरम का कहना है कि देश की आर्थिक संरचना का आधार बैंक है. इसके बावजूद बैंकिंग सिस्टम की अवहेलना की जा रही है. फोरम के नेताओं का आरोप है कि लगातार कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही है. इससे कामकाज पर असर पड़ रहा है. इन सभी मुद्दों को लेकर ही हड़ताल का आह्वान किया गया है. हाइकोर्ट ने छह वकीलों को किया तलब कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट ने बशीरहाट कोर्ट के एडीजे (अतिरिक्त जिला जज) पर हमले की घटना के संबंध में मंगलवार को छह वकीलों को तलब किया है. सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश देबांग्शु बसाक और न्यायाधीश स्मिता दास की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है. इससे पहले वर्ष 2012 में भी छह वकीलों के खिलाफ अदालती काम में बाधा डालने का मामला सामने आया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 24 व 25 मार्च को देशभर में बैंक हड़ताल का आह्वान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सबूत मिटाने को सुजय ने जलायी डायरी, मोबाइल आदिगंगा में फेंका

संवाददाता, कोलकाता सीबीआइ ने अदालत में पेश किये आरोपपत्र में दावा किया है कि शिक्षक नियुक्ति घोटाले में गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र उर्फ कालीघाटेर काकू ने सबूत मिटाने के कई प्रयास किए. साथ ही दूसरों को भी साक्ष्य नष्ट करने के लिए मजबूर किया. अन्य आरोपियों ने भी विभिन्न तरीकों से सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की. केंद्रीय जांच एजेंसी ने तीसरे अतिरिक्त आरोपपत्र में सबूत नष्ट करने के कुल सात तरीकों का उल्लेख किया है. आरोपपत्र में सीबीआइ ने कहा कि उम्मीदवारों से पैसे वसूले गये. करोड़ों रुपये सुजय कृष्ण के हाथों में गये हैं. बदले में कुछ लोगों को नौकरी भी मिली. कई लोगों को नौकरी नहीं मिली, लेकिन उनका पैसा भी नहीं लौटाया गया. कुंतल घोष, शांतनु बनर्जी और अरुण हाजरा जैसे आरोपियों ने रुपये वसूलने के लिए कई एजेंटों का इस्तेमाल किया. उनके बीच हुई बातचीत, ईमेल और लेन-देन के साक्ष्य नष्ट करने के कई प्रयास किये गये हैं. एजेंटों ने सीबीआइ को बताया कि घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसियों के सक्रिय होने के बाद ही सबूत नष्ट करने का दबाव शुरू हुआ. जिस डायरी में सबूत थे, उसे जला दिया गया. रिश्वत लेने से जुड़ा वीडियो भी गायब कर दिया गया. एक मोबाइल को आदि गंगा में फेंक दिया गया. यह भी किया दावा : सीबीआइ ने यह भी दावा किया कि हार्ड डिस्क से फाइल हटा दी गयी. सुजय ने अपने मोबाइल से सभी फोटो और व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दिये. ईमेल आइडी बंद कर दिया. घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर स्टोरेज फुटेज को मिटा दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सबूत मिटाने को सुजय ने जलायी डायरी, मोबाइल आदिगंगा में फेंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : 24 व 25 को 6000 बैंक शाखाओं में लटकेंगे ताले

संवाददाता, पटना. : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बिहार के 40 हजार से अधिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी 24 और 25 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे. इसके कारण दो दिनों तक बैंकों में ताला लटका रहेगा. इससे राज्य में 25 हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा. यह जानकारी सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंं यूनियंस की ओर से दी गयी. हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (बिहार) के सचिव अमरेश विक्रमादित्य ने बताया कि 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च की मध्यरात्रि तक दो दिनों (48 घंटे) तक सूबे के 6000 बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से बैंककर्मियों को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. इसके कारण बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों में भय व्याप्त है. विक्रमादित्य ने बताया कि हड़ताल से कई मुद्दे हैं, जो आम लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं. बैंक शाखाओं में कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या कम है, जिसके कारण सेवा प्रभावित होती है. उम्मीद है कि पब्लिक का सहयोग मिलेगा. बेफी के अध्यक्ष बी प्रसाद ने बताया कि हड़ताल में प्राइवेट बैंककर्मी शामिल नहीं होंगे, लेकिन उनका नैतिक समर्थन रहेगा. प्रमुख मांगें 1.सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती की जाये और सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाये. 2.बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को तुरंत लागू हो. 3.बैंक कर्मचारियों-अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये 4.सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 10 वर्षों से खाली पड़े वर्कमैन व ऑफिसर डायरेक्टर के पदों को भरा जाये. 5.ग्रेच्युटी अधिनियम में संशोधन कर इसकी अधिकतम सीमा को 25 लाख रुपये तक बढ़ाया जाये 6.स्टाफ वेलफेयर योजनाओं पर आयकर छूट दी जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : 24 व 25 को 6000 बैंक शाखाओं में लटकेंगे ताले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

न्यूमार्केट का होगा कायाकल्प जेयू देगा सहयोग : फिरहाद

संवाददाता, कोलकाता धर्मतला के न्यूमार्केट के कायाकल्प के लिए 26 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गयी है. 21 नवंबर 2023 में इस काम में सहयोग के लिए जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) को दायित्व दिया गया था. सोमवार को विधानसभा में शहरी विकास व नगरपालिका मामले के मंत्री फिरहाद हकीम ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस काम में सहयोग के लिए जेयू को 64 हजार 827 रुपये दिये गये हैं. तृणमूल विधायक अपूर्व प्रशासन ने न्यूमार्केट का मुद्दा उठाया था. उनके सवाल का जवाब देते हुए मंत्री फिरहाद हकीम ने ये बातें कहीं. उन्होंने बताया कि कई साल पहले से ही इस मार्केट को लेकर कोलकाता नगर निगम जरूरी कदम उठा रहा है. बता दें कि हकीम मंत्री के साथ निगम के मेयर भी हैं. न्यूमार्केट महानगर में अपना एक अलग स्थान रखता है. न्यूमार्केट का आकर्षण क्लक टॉवर की मरम्मत कैसे की जायेगी, विशेषज्ञ दल इसकी जांच कर रहा है. भूकंप से बाजार को सुरक्षित रखने के लिए विश्वविद्यालय ने कई सुझाव दिये हैं, जिस पर आगे काम करने की योजना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post न्यूमार्केट का होगा कायाकल्प जेयू देगा सहयोग : फिरहाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हुमायूं ने शोकॉज पर उठाये सवाल, शुभेंदु को फिर चेताया

कोलकाता. शोकॉज किये जाने पर भी तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर खामोश नहीं हुए हैं. मंगलवार को उन्हें पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी के सामने पेश होना है. सोमवार को उन्होंने फिर कहा कि फिरहाद हकीम, शौकत मोल्ला, सिद्दिकुल्लाह चौधरी ने कहा था कि पैर तोड़ देंगे, घर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं. वे लोग इस तरह का बयान दे रहे हैं, लेकिन पार्टी उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है. केवल मुझे ही शोकॉज किया जा रहा है. शुभेंदु अधिकारी ने मुस्लिम विधायकों को लेकर जो बयान दिया था, उसे लेकर कबीर ने 72 घंटे के भीतर माफी मांगने व अपना बयान वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था. सोमवार को 72 घंटे गुजर जाने पर उन्होंने कहा कि अधिकारी एक बार मुर्शिदाबाद आकर दिखाएं. अधीर चौधरी का जो किया था, उससे कहीं ज्यादा करके दिखायेंगे. हुमायूं कबीर के जवाब से संतुष्ट नहीं पार्टी, आज सशरीर पेश होने का निर्देश भरतपुर के तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर के शोकॉज के जवाब से पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी संतुष्ट नहीं है. मंगलवार को कमेटी ने कबीर को सशरीर पेश होने को कहा है. उन्हें कड़ा मैसेज दिया जा सकता है. कबीर जो आचरण कर रहे हैं, उस पर पार्टी की क्या राय है, इससे उन्हें अवगत कराया जा सकता है. कमेटी के चेयरमैन शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि सभी नेतृत्वक दलों की अपनी विचारधारा है. हुमायूं बार-बार ऐसा कुछ कह रहे हैं, जिससे पार्टी सहमत नहीं है. वह व्यक्तिगत रूप से कुछ भी कहने को स्वतंत्र है, लेकिन एक विधायक होकर वह व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं कह सकते हैं. उन्होंने कहा कि शोकॉज के जवाब में उन्होंने जो कुछ कहा है, वह संतोषजनक नहीं है. मंगलवार को उन्हें सशरीर कमेटी के समक्ष हाजिर होने को कहा गया है. उन्हें निर्देश दिया जायेगा, जिसका हर हाल में उन्हें पालन करना होगा. उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जायेगी या नहीं, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है. इसके पहले भी उन्हें दो बार शोकॉज किया जा चुका है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हुमायूं ने शोकॉज पर उठाये सवाल, शुभेंदु को फिर चेताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक रिकॉर्ड 18 करोड़ पर्यटक आये : मंत्री

संवाददाता, कोलकाता राज्य के पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन ने सोमवार को विधानसभा में दावा किया कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक राज्य में रिकार्ड 18 करोड़ से अधिक पर्यटक आये हैं. विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि 2022-23 में राज्य में आठ करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे. उन्होंने कहा कि इसके बाद की अवधि में अधिक पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं में और सुधार के साथ पर्यटकों की संख्या में रिकार्ड तेजी आयी है. राज्य में विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटकों का यह आंकड़ा 2024-25 में अब तक 18.4 करोड़ से अधिक हो गया है. उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन राज्यभर में करीब 400 धार्मिक स्थलों में धार्मिक सर्किट पर्यटन पर ध्यान केंद्रित कर रही है. मंत्री ने आगे कहा कि बंगाल प्रशासन ने राज्य के पर्यटन केंद्रों को उद्योग का दर्जा दिया है और प्रत्येक पर्यटन स्थल के लिए उस विशेष स्थान की अनूठी विशेषता, पहचान, पर्यटन प्रोफाइल को ध्यान में रखते हुए पैकेज तैयार किया है. उन्होंने कहा कि हर जगह की अपनी अलग पहचान होती है और हम उस विशिष्टता को बनाए रखते हुए उसके पर्यटन प्रोफाइल को उजागर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दक्षिण और उत्तर बंगाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर हजारों होम स्टे बनाये गये हैं और राज्य इस बात की सख्त निगरानी कर रहा है कि ये कुछ बुनियादी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं या नहीं. बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव के बाद पिछले कुछ वर्षों से रेड रोड पर आयोजित होने वाले वार्षिक दुर्गा पूजा कार्निवल को लेकर उन्होंने कहा कि यह विदेशी और घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने वाले दुनिया के सबसे बड़े कार्निवल में से एक बन गया है. मंत्री ने कहा कि इस कार्निवल ने बंगाल को महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आयोजनों में शामिल कर दिया है और यह और भी बड़ा होता जायेगा. सेन ने कहा कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा दे रही है और पुरुलिया, बांकुड़ा और राज्य के अन्य स्थानों सहित बड़े पैमाने पर गलियारों का विकास किया जा रहा है, जो प्रचुर प्राकृतिक सुंदरता से संपन्न हैं. अब से होम स्टे से संबंधित सभी जानकारी राज्य पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर होगी उपलब्ध कोलकाता. राज्य के पर्यटन उद्योग के नक्शे में होमस्टे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. राज्य के लोगों ने होम स्टे के फैसले का स्वागत किया है. होम स्टे की लोकप्रियता को देखते हुए राज्य प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब पर्यटकों को ऑनलाइन ही एक क्लिक पर ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित होम स्टे के बारे में सारी जानकारी मिल जायेगी. पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन ने सोमवार को विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह बताया. गौरतलब है कि वास्तव में, यात्रा करने के शौकीन बंगालियों के लिए यात्रा करना जुनून और फैशन दोनों है. यात्रा पर जाने से पहले राज्य के लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि यात्रा के दौरान उन्हें कहां ठहरना है. निजी होटलों के अलावा, राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पश्चिम बंगाल राज्य पर्यटन विभाग द्वारा भी कई होटल संचालित हैं. इसके अलावा कई होम स्टे भी हैं, जो राज्य के पर्यटन विभाग के अंतर्गत पंजीकृत हैं. अब राज्य पर्यटन विभाग ने उन होम स्टे की सारी जानकारी एक जगह लाने का काम शुरू कर दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्य में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक रिकॉर्ड 18 करोड़ पर्यटक आये : मंत्री appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top