Hot News

March 20, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अपने रिश्ते पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आप जैसा व्यक्ति हर किसी…

Khesari Lal-Akanksha Puri: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव टॉप एक्टर्स और सिंगर्स में से एक हैं. इन दिनों एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी खेसारी लाल यादव के साथ कई गाने और फिल्में कर रही हैं. वह हमेशा खेसारी लाल यादव के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस को लगता है कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ‘हर पल को खास बनाने का कारण हो आप’ हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खेसारी लाल यादव के बर्थडे पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह खेसारी लाल यादव के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “आप जैसा व्यक्ति हर किसी के जीवन में नहीं आता. आप न सिर्फ एक खास इंसान हो, बल्कि हर पल को बेहतर बनाने का एक कारण हो इस खास दिन पर मैं आपकी ढेर सारी खुशियों की कामना करती हू. आपकी मुस्कान हमेशा वैसे ही खिलती रहे जैसे आज खिल रही है. आपकी जिंदगी में हर दिन नया उत्साह और प्रेम लेकर आए.’ ये पोस्ट एक्ट्रेस ने खेसारी के जन्मदिन पर लिखा था. View this post on Instagram A post shared by Akanksha Puri🧚‍♀️ (@akanksha8000) नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: पुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं?  फैंस को हुआ इस बात का शक आकांक्षा पुरी का पोस्ट देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव संग अपना रिश्ता कहीं कंफर्म तो नहीं कर दिया. वहीं दूसरे यूजर्स का कहना है कि दोनों साथ में क्यूट लगते हैं. हालांकि खेसारी ने साल 2006 में चंदा यादव के साथ शादी की थी और अभी उनके दो शिशु भी है. आकांक्षा का नाम सिंगर मीका सिंह के साथ जुड़ चुका है. जब वह रियलिटी शो मीका दी वोटी की विनर बनने के बाद उनकी पार्टनर बनी थी. The post शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अपने रिश्ते पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आप जैसा व्यक्ति हर किसी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेरोम पॉवेल का दुनिया को तगड़ा झटका, ब्याज दर को स्थिर रखकर दिया 2008 जैसी महामंदी का संकेत

Federal Reserve Interest Rates: 19, मार्च 2025 बुधवार की रात 11:30 को (हिंदुस्तानीय समयनुसार) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का निर्णय लेकर वैश्विक वित्तीय स्थिति को झटका दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला 2008 की महामंदी जैसे हालात पैदा कर सकता है. पॉवेल के फैसले का प्रभाव अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बैठक में ब्याज दरों को 4.25% से 4.5% के दायरे में स्थिर रखने का निर्णय लिया. इस कदम ने वित्तीय बाजारों में चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि पॉवेल का यह निर्णय संकेत देता है कि वित्तीय स्थिति में मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए फेडरल रिजर्व मंदी के जोखिम को लेकर गंभीर है. ऐसे फैसले 2008 की वैश्विक आर्थिक संकट जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं, जब महंगाई और बेरोजगारी चरम पर थी. क्यों लिया गया यह फैसला? मुद्रास्फीति नियंत्रण: अमेरिका में मुद्रास्फीति की दर अपेक्षाकृत ऊंची बनी हुई है. फेडरल रिजर्व को डर है कि यदि ब्याज दरों में कटौती की गई, तो महंगाई और अधिक बढ़ सकती है. बाजार की अस्थिरता: हाल के दिनों में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और बैंकिंग संकट ने फेडरल रिजर्व को सतर्क बना दिया है. वैश्विक आर्थिक दबाव: चीन की वित्तीय स्थिति में सुस्ती और यूरोप में आर्थिक संकट ने अमेरिका को अपनी मौद्रिक नीति पर सख्ती बरतने के लिए मजबूर किया है. फेडरल रिजर्व के फैसले से संभावित असर उधारी महंगी होगी: ब्याज दरों में स्थिरता के कारण लोन और क्रेडिट कार्ड की दरें उच्च स्तर पर बनी रहेंगी, जिससे आम उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ेगा. शेयर बाजार पर दबाव: निवेशकों को डर है कि उच्च ब्याज दरों के कारण कंपनियों का मुनाफा घट सकता है, जिससे शेयर बाजार में गिरावट संभव है. बेरोजगारी बढ़ने की आशंका: फेडरल रिजर्व के इस फैसले के कारण कंपनियां अपने खर्चों में कटौती कर सकती हैं, जिससे नौकरियों पर खतरा मंडरा सकता है. 2008 की महामंदी से तुलना 2008 की आर्थिक मंदी भी इसी तरह के संकेतों के साथ शुरू हुई थी, जब बैंक दिवालिया होने लगे थे और बाजार में नकदी संकट उत्पन्न हो गया था. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौजूदा परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर हुईं, तो वैश्विक बाजार एक बार फिर बड़ी मंदी का शिकार हो सकता है. हिंदुस्तान जैसे विकासशील देशों पर इसका प्रभाव गहरा हो सकता है. डॉलर की मजबूती के कारण रुपये में कमजोरी देखने को मिल सकती है, जिससे आयात महंगा हो सकता है. इसके अलावा हिंदुस्तानीय स्टार्टअप और टेक कंपनियों के लिए निवेश जुटाना कठिन हो सकता है. Also Read: Physics Wallah Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अलख पांडे, इनकी कंपनी ला रही है ₹ 4600 करोड़ का IPO The post जेरोम पॉवेल का दुनिया को तगड़ा झटका, ब्याज दर को स्थिर रखकर दिया 2008 जैसी महामंदी का संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Accident Video : बीकानेर में ट्रेलर कार पर पलटी, 6 की मौत, दर्दनाक हादसे का वीडियो आया सामने

Rajasthan Accident Video : राजस्थान में भीषण हादसा हुआ. इसका वीडियो न्यूज एजेसी पीटीआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि हादसा कितना दर्दनाक था. दरअसल, बुधवार रात बीकानेर जिले के देशनोक के पास एक भारी ट्रेलर कार पर पलट गई. इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कविता गोदारा ने घटना की पुष्टि की. देखें वीडियो VIDEO | Rajasthan: At least six dead after truck trailer overturns on a car in Bikaner. Rescue operation is underway. Further details awaited. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ktZAj0wxJf — Press Trust of India (@PTI_News) March 19, 2025 बीकानेर हादसे में 6 की मौत कविता गोदारा ने कहा कि करते हुए कहा, “देशनोक के पास एक बड़ा हादसा हुआ है. एक ट्रक ट्रेलर के कार पर पलट जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई.” प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को दर्दनाक बताया. स्थानीय लोग इमरजेंसी टीम के पहुंचने से पहले ही मदद के लिए दौड़ पड़े. एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल The post Rajasthan Accident Video : बीकानेर में ट्रेलर कार पर पलटी, 6 की मौत, दर्दनाक हादसे का वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बनेंगे 262 नए पावर सब-स्टेशन, बिजली आपूर्ति सुधारने का प्लान तैयार

Bihar Assembly : पटना. बिहार में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में और सुधार करने के लिए मिशन मोड में काम होगा. इसके लिए 262 नए पावर सब-स्टेशन बनाये जायेंगे. उनमें से 41 का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा. 117 का निर्माण शुरू हो गया है और 104 मंजूरी की प्रक्रिया में है. ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में विभाग की बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह जानकारी दी. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान करोड़ की लागत से 10 ग्रिड बनाने का निर्णय लिया गया. आनेवाले वर्षों में बिहार में 195 ग्रिड हो जाएंगे. आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 7305 करोड़ ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली सेवाओं के आधुनिकीकरण पर आरडीएसएस के तहत 7305 करोड़ खर्च होंगे. पटना में और बेहतर बिजली देने के लिए 296 करोड़ खर्च होंगे. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंजीनियर होने के कारण ही बिजली के क्षेत्र में प्रगति हुई है, जिस पर हमें गौरव है. बरौनी, कांटी, बाढ़ और नवीनगर से बिजली उत्पादन हो रहा है. तत्कालीन राज्य प्रशासन की ओर से जमीन नहीं देने के कारण बाढ़ बिजली घर बनाने में देरी हुई. चौसा और बाढ़ की अंतिम इकाई जल्द ही चालू होगी. नवीनगर में नई इकाई के लिए करार हुआ है. 250 और पावर हाउस खोलने का एलान ऊर्जा मंत्री ने बिहार में जल्द ही 1263 बिजली घरों के अतिरिक्त 250 और पावर हाउस खोलने का एलान किया. मंत्री नेदावा किया कि इससे बिहार में ऊर्जा की स्थिति और बेहतर होगी. स्मार्ट मीटर पर लगातार उठ रहे सवालों पर बोलते हुए मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि इस मामले पर अदालत से क्लीन चिट मिल चुकी है. बिहार में 62 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. इस उपलब्धि के लिए बिहार को केंद्र से पुरस्कार भी मिल चुका है. ऊर्जामंत्री नेकहा कि बिहार में साल 2005 में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या महज 17 लाख थी, जो अब बढ़कर 2.12 करोड़ हो गई है. दो दशक पहले प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 70 यूनिट होती थी, वो भी पांच गुना से ज्यादा बढ़कर 363 यूनिट हो गई है. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post बिहार में बनेंगे 262 नए पावर सब-स्टेशन, बिजली आपूर्ति सुधारने का प्लान तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में दौड़ रही दुरंतो एक्सप्रेस से निकल रही थी आग, सुबह 4 बजे स्टेशन मास्टर की पड़ी नजर तो ऐसे टाला हादसा…

Bihar Train News: बिहार में बुधवार को नयी दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गयी. अहले सुबह जब ट्रेन अथमलगोला स्टेशन के पास से गुजर रही थी तो अचानक स्टेशन मास्टर की नजर ट्रेन के पीछे उठे आग और धुएं पर पड़ी. जिसके बाद वो फौरन एक्टिव हुए और उनकी सूझबूझ के कारण दुरंतो बर्निंग ट्रेन बनने से बच गयी. स्टेशन मास्टर ने ड्राइवर और गार्ड को मैसेज भेजा दरअसल, 12274 नयी दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस जब डाउन में अहले सुबह पौने 4 बजे के करीब अथमलगोला स्टेशन से पास हो रही थी तो उस समय स्टेशन मास्टर अथमलगोला और पोर्टर ने देखा कि ट्रेन के पीछे से आग और धुंआ निकल रहा है. जिसके बाद उन्होंने फौरन वॉकी-टॉकी से ड्राइवर और गार्ड को मैसेज दिया कि गाड़ी के व्हील में आग लगी है. वहां से धुआं निकल रहा है. ALSO READ: जमीन के बदले नौकरी: लालू यादव से ईडी ने पूछे ये अहम सवाल, चार घंटे तक पटना दफ्तर में चली पूछताछ… इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका फाटक 55 के गेटमैन ने चालक दल को लाल बत्ती दिखाया. जिसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर अथमलगोला बाढ़ के बीच ट्रेन को रोक दिया. स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना दानापुर कंट्रोल को दी. गेटमैन, गाड़ी के गार्ड और रेलवे सुरक्षा बल ने मिलकर आग को बुझाया. इस दौरान यात्रियों के बीच भी अफरातफरी की स्थिति दिखी. दूसरे ट्रैक से गुजरने वाली थी एक और ट्रेन, ट्रैक खाली कराया जब ये सबकुछ चल रहा था उसी समय अप दिशा में ट्रेन भी पास होने वाला था. गेटमैन और स्टाफ ने अप दिशा के ट्रैक को क्लियर कराया. स्टेशन मास्टर राजीव कुमार की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया. थोड़ी देर बाद सबकुछ सामान्य होने पर ट्रेन आगे के लिए करीब साढ़े चार बजे रवाना हुई. बुधवार अहले सुबह की यह घटना है. क्या था मामला? पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी. ब्रेक बाइंडिंग की समस्या की वजह से ऐसा हुआ. उन्होंने कहा कि इसमें घबराने की बात नहीं है. कई बार ऐसा होता है कि चलती ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं और दुर्गंध होने लगता है. इसपर रेलवे की टीम तुरंत काबू पा लेती है. क्या है ब्रेक बाइंडिंग? जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र बताते हैं कि यह स्थिति तक होती है जब ब्रेक ट्रेन के पहियों को बहुत कसकर पकड़ लेता है. जिससे धुआं निकलने लगता है. The post बिहार में दौड़ रही दुरंतो एक्सप्रेस से निकल रही थी आग, सुबह 4 बजे स्टेशन मास्टर की पड़ी नजर तो ऐसे टाला हादसा… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shambhu Border Video : किसानों के तंबुओं पर चला बुलडोजर, मीटिंग से लौट रहे नेता हिरासत में

Shambhu Border Video : पंजाब पुलिस ने एक साल से अधिक समय से डेरा डाले किसानों को शंभू और खनौरी सीमा पर स्थित धरना स्थल से हटा दिया है. किसानों को हटाने के बाद का वीडियो सामने आया है. इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि  धरना स्थल पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. देखें वीडियो #WATCH | Haryana Police uses bulldozers to remove concrete barricades erected at Haryana – Punjab Shambhu Border to restrict farmers’ movement further from where they were sitting on a protest over various demands. Yesterday, late in the evening, Punjab police removed the… pic.twitter.com/Ma5SPYwT9m — ANI (@ANI) March 19, 2025 इससे पहले पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया था. ये नेता केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौट रहे थे. पुलिस सूत्रों ने बुधवार देर रात बताया कि अस्थायी ढांचों और मंचों को हटाया गया है. किसानों द्वारा खड़ी ट्रॉलियों और अन्य वाहनों को हटाने के बाद प्रदर्शन स्थल को खाली करा दिया गया है. #WATCH | Visuals from the Haryana—Punjab Shambhu Border, where Haryana Police is removing concrete barricades erected to restrict farmers’ movement further from where they were sitting in a protest over various demands. Yesterday, late in the evening, Punjab police removed the… pic.twitter.com/hkqyUodLEO — ANI (@ANI) March 20, 2025 बाधित सड़कों पर यातायात कब होगा बहाल? यह पूछे जाने पर कि बाधित सड़कों पर यातायात कब बहाल होगा?  तो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पंजाब की तरफ की सड़क खाली होने के बाद यातायात की बहाली इस बात पर निर्भर करेगी कि हरियाणा प्रशासन अवरोधक कब हटाती है. Ambala: police detain farmers and dismantle their camps at the protest site at ambala border पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल 13 फरवरी से सीमा पर डेरा डाले हुए थे किसान संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-नेतृत्वक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली कूच करने से रोके जाने के बाद पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू (शंभू-अंबाला) और खनौरी (संगरूर-जींद) सीमा पर डेरा डाले हुए थे. Ambala: police dismantle farmers’ camps at the protest site at ambala border The post Shambhu Border Video : किसानों के तंबुओं पर चला बुलडोजर, मीटिंग से लौट रहे नेता हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काउंसलिंग के दौरान तीन शिक्षक गिरफ्तार, आरक्षण पाने के लिए बनाया था बिहार का फर्जी आधार कार्ड

BPSC Teacher: बेगूसराय. टीआरई तीन में बीपीएससी की परीक्षा पास किए शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के दौरान 3 फर्जी टीचर को गिरफ्तार किया गया है. तीन फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार होने की समाचार से अन्य शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया. इस घटना के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने बताया कि ये तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. यूपी से आकर बिहार के निवासी होने का आधार कार्ड बनवा लिया, ताकि रिजर्वेशन का लाभ उठा सके, लेकिन तीनों की कारस्तानी यहां काम नहीं आई. काउंसलिंग में बैठे पदाधिकारियों की नजर से ये लोग बच नहीं पाएं. आखिरकार तीनों को दबोच लिया गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. आधार कार्ड मेंहुआ था छेड़छाड़ जानकारी के अनुसार बेगूसराय में टीआरई 3 नियुक्ति के लिए शिक्षकों का काउंसलिंग किया जा रहा था. जब जांच की गई तो वह लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. लेकिन फर्जी तरीके से बिहार का आधार कार्ड बनवाकर यहां आरक्षण का लाभ लेकर नियुक्ति पाना चाहते थे. जब काउंसलिंग के दौरान उन लोगों के सर्टिफिकेट की जांच की गयी तो उसमें तीनों पकड़े गए. तीनों व्यक्ति आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर के अपना एड्रेस बदल दिया था. इस दौरान तीनों को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर पुलिस को हवाले करके प्राथमिक दर्ज करवाया जा रहा है. एक शिक्षक भागने में सफल रहा इस दौरान उन्होंने कहा है कि इन लोगों पर लगातार हम लोग नजर बनाए हुए हैं. जब भी भी इस तरह का मामला आता है, तो हम लोग काउंसलिंग में सतर्क रहते हैं. आपको बताते चले आ पकड़े गए व्यक्ति पप्पू कुमार हिंदुस्तानी, अखिलेश कुमार, शिव शंकर गोंद, एवं दीपक कुमार शिक्षक अभ्यर्थी हैं. ये चारों शिक्षक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. जो कि टीआरई 3 की वैकेंसी निकलने के बाद फर्जी तरीके से आधार कार्ड बिहार का बनाकर आरक्षण का लाभ लेने के लिए दस्तावेज लगाए थे. इसकी काउंसलिंग के दौरान जांच पड़ताल की गई तो शिक्षक अभ्यर्थी धाराएं, जिसमें से दीपक कुमार भागने में सफल हो गया है. इन सभी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज शिक्षा विभाग के द्वारा कराई जा रही है. वहीं शिक्षा विभाग के द्वारा नगर थाना पुलिस को हवाले कर दिया है. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post काउंसलिंग के दौरान तीन शिक्षक गिरफ्तार, आरक्षण पाने के लिए बनाया था बिहार का फर्जी आधार कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाथियों के हमले के लिए इंसान भी दोषी

संवाददाता, कोलकाता पश्चिम बंगाल में हाथियों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है. इस समस्या पर राज्य की वन मंत्री वीरबाहा हांसदा ने विधानसभा में चिंता जतायी और चेतावनी दी कि जंगलों में इंसानों की दखलअंदाजी ही इस समस्या की जड़ है. उन्होंने कहा कि जब तक लोग वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचाते रहेंगे, तब तक ऐसी घटनाओं को रोक पाना मुश्किल होगा. बुधवार को विधानसभा में वीरबाहा हांसदा ने कहा कि इंसान ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नष्ट कर रहा है. जंगलों से उनके भोजन को बाजार में बेचा जा रहा है, जिससे वे खाने की तलाश में गांवों और शहरों की ओर आ रहे हैं. उन्होंने सभी को सतर्क रहने और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक होने की सलाह दी. वन मंत्री ने कहा कि जब तक हाथियों को जंगल में शांतिपूर्वक रहने नहीं दिया जायेगा, तब तक वे बस्तियों में आते रहेंगे. उन्होंने विधायकों से भी अपील की कि वे इस मुद्दे पर जनता को जागरूक करें और जंगलों में इंसानी हस्तक्षेप को रोकने के प्रयास करें. राज्य में हर साल हाथियों के हमलों में कई लोगों की जान जाती है. इस साल जनवरी में ओडिशा से एक हाथियों का झुंड पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा रेंज में घुस आया था. इस दौरान 65 वर्षीय वृद्ध रामू मुर्मू की एक हाथी ने सूंड से पटक कर जान ले ली थी. इसी तरह, पिछले साल दिसंबर में झाड़ग्राम में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें स्थानीय निवासी बादल मुर्मू की हाथी के हमले में मौत हो गयी थी. वन विभाग की ओर से लगातार ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है और हाथियों को आबादी वाले इलाकों में आने से रोकने के लिए कई उपाय किये जाते हैं. लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाओं में कमी नहीं आ रही. इस स्थिति को देखते हुए अब वन मंत्री ने सीधे तौर पर लोगों से जागरूक होने और जंगलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करने की अपील की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाथियों के हमले के लिए इंसान भी दोषी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारुईपुर में नहीं हो सकी शुभेंदु की पदयात्रा

नेता प्रतिपक्ष को दिखाये गये काले झंडे, तृणमूल समर्थकों ने लगाये ‘गो बैक’ के नारे संवाददाता, कोलकाता दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भगवा दल द्वारा रास मैदान से एसपी कार्यालय तक पदयात्रा निकालने की बात थी. हालांकि, उसके पहले ही माहौल तनावपूर्ण हो गया. भाजपा की पदयात्रा जिस स्थान से निकाली जाने वाली थी, उसके पास ही पुरातन बाजार व शिवानी पीठ इलाकों में भाजपा की इस पदयात्रा के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस व तृणमूल स्त्री कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन चल रहा था. बुधवार को जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का काफिला रास मैदान जाने के लिए बारुईपुर पुरातन बाजार से गुजर रहा था. तभी कथित तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाये गये. इतना ही नहीं, भाजपा नेता के समक्ष ‘गो बैक’ के नारे भी लगाये गये. दूसरी ओर, भाजपा समर्थकों ने भी स्थानीय विधायक व विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी व सत्तारूढ़ दल के खिलाफ नारेबाजी की. दोनों दलों के समर्थक जैसे आमने-सामने हो गये. इलाके में तैनात बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद हालात को सामान्य किया. अंतत: भाजपा को अपनी पदयात्रा रद्द करनी पड़ी. हालांकि, रास मैदान में शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. भाजपा की ओर से तृणमूल द्वारा माहौल अशांत करने का आरोप लगाया गया, जबकि तृणमूल ने इसे आधारहीन करार दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारुईपुर में नहीं हो सकी शुभेंदु की पदयात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा विधायकों ने सुनीता विलियम्स को दी बधाई

सुनीता विलियम्स को बधाई देने वाली तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में एकत्रित हुए भाजपा विधायक संवाददाता, कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायकों ने बुधवार को नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद सुरक्षित धरती पर लौटने पर बधाई दी. भाजपा विधायक विलियम्स को बधाई देने वाली तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में एकत्र हुए. सत्र के पहले हाफ की कार्यवाही समाप्त होने के बाद भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने पार्टी विधायकों के समूह का नेतृत्व किया. भाजपा के करीब 30 विधायक विधानसभा के प्रवेश द्वार के पास खड़े होकर सुनीता विलियम्स को बधाई दी. प्रत्येक विधायक के हाथ में विलियम्स की एक तस्वीर थी, जिसके नीचे अभिनंदन सुनीता विलियम्स और हिंदुस्तानेर कन्या (हिंदुस्तान की बेटी) लिखा हुआ था. शंकर घोष ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से अनुरोध किया है कि वे विलियम्स को बधाई देने के लिए विधानसभा को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने की अनुमति दें. वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को सुनीता विलियम्स की उपलब्धि पर गर्व है. सुनीता विलियम्स, नासा के साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ नौ महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद सुबह 3.30 बजे पृथ्वी पर वापस लौटे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाजपा विधायकों ने सुनीता विलियम्स को दी बधाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top