Hot News

March 20, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : ग्रामीणों ने रोजगार, सड़क व लाइट की व्यवस्था मांगी, प्रबंधन बोला- केंदाडीह माइंस चालू होने से मिलेगा रोजगार

मुसाबनी. एचसीएल की केंदाडीह माइंस के लीज नवीकरण से संबंधित ग्रामों में एफआरए-2006 के तहत, जो वन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, उनके अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर बुधवार को तेरंगा और कुमीरमुढ़ी गांव में ग्रामसभा आयोजित की गयी. तेरंगा उमवि मैदान में तेरंगा ग्राम प्रधान भागीरथी सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. जानकारी के अनुसार, तेरंगा गांव में केंदाडीह माइंस के लिए 95 हेक्टेयर वन भूमि के अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु चर्चा की गयी. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रबंधन से गांव के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने, केंदाडीह माइंस तक जाने वाली सड़क के निर्माण और लाइट की व्यवस्था करने के साथ-साथ सीएसआर के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी. आइसीसी के कार्यपालक निदेशक सह इकाई प्रमुख श्याम सुंदर सेठी ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को सीएसआर के तहत पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. माइंस जाने वाली सड़क पर लाइट की व्यवस्था की जाएगी. केंदाडीह माइंस के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा. कुमीरमुढ़ी गांव में भी हुई ग्रामसभा कुमीरमुढ़ी गांव में ग्राम प्रधान घासिया किस्कू की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गयी. इस दौरान केंदाडीह माइंस के वरीय खान प्रबंधक एस. संपत कुमार, एचआर अर्जुन लोहारा, राजस्व उप निरीक्षक कन्हाई लाल हांसदा, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष एवं सचिव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने एचसीएल प्रबंधन से गांव में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि सीएसआर के तहत ग्रामसभा के सुझावों और सहमति से गांव में विकास कार्य किए जाएंगे. ग्रामसभा में ये रहे मौजूद इस अवसर पर डीजीएम दीपक कुमार श्रीवास्तव, वरीय एचआर प्रबंधक कमलेश कुमार, माइंस मैनेजर सत्येंद्र कुमार, तेरंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन, राजस्व उप निरीक्षक दुर्गा चरण, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष देवाराम किस्कू, सचिव उत्तम नारायण देव आदि उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : ग्रामीणों ने रोजगार, सड़क व लाइट की व्यवस्था मांगी, प्रबंधन बोला- केंदाडीह माइंस चालू होने से मिलेगा रोजगार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : धातकीडीह में आंधी से तीन घरों के छप्पर उड़े, प्रभावित परिवार परेशान

गालूडीह. सोमवार को तेज आंधी-तूफान ने तबाही मचायी है. इस आंधी-बारिश से कई घरों का छप्पर उड़े गये. वहीं, कई घरों के ऊपर पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी है. तूफान ने धातकीडीह गांव के गंगाराम मुर्मू, गुरुवा हेंब्रम और विसु मार्डी के घर का पूरा छप्पर उड़ाकर बाहर फेंक दिया. थोड़ी देर के लिए क्षेत्र अस्त-व्यस्त हो गया. आंधी से लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई मदद भी नहीं मिली है. जिससे गरीब लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण किसी तरह टूटे छप्पर पर तिरपाल व प्लास्टिक डालकर रात काट रहे हैं. दामपाड़ा क्षेत्र में 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सामान्य, राहत घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र में बीते 17 मार्च की शाम आयी आंधी व ओलावृष्टि के कारण करीब 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही. बड़ाजमुना विद्युत सब-स्टेशन से 18 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे बिजली बहाल हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. क्षेत्र में आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ और डालियां बिजली के तार पर गिर गयी थीं. आसना पंचायत के मुखिया मानसिंह हेंब्रम ने बताया कि अब पंचायत के सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति सामान्य है. भादुआ पंचायत के मुखिया श्यामचंद मानकी ने बताया कि बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब लगभग सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गयी है. हालांकि कुछ स्थानों पर अब भी मामूली दिक्कत है, जिसे जल्द सुधार लिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : धातकीडीह में आंधी से तीन घरों के छप्पर उड़े, प्रभावित परिवार परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : ट्रेलर धक्के से फाइनेंस कंपनी की युवती घायल, चालक की पिटाई

झींकपानी.झींकपानी के जोड़ापोखर मुख्य चौक के पास ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार चांडिल निवासी मनीषा सोरेन (20) जख्मी हो गयी. उसके पैर में चोट लगी है. घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है. दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक अनिल कुमार (27) को स्थानीय लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया. इसके बाद ट्रेलर चालक व स्कूटी सवार दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींकपानी में इलाज कराया गया. स्कूटी सवार मनीषा माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी है. वह झींकपानी अपने ग्राहकों से तगादा करने आयी थी. इसी दौरान जोड़ापोखर मुख्य चौक के पास ट्रेलर की चपेट में आ गयी. चाईबासा : चार साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार चाईबासा. चार साल से फरार हत्या के आरोपी कामिल तामसोय उर्फ कृष्णा को मुफस्सिल (चाईबासा) थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे बुधवार को जेल भेज दिया. आरोपी कामिल तामसोय मुफस्सिल थाना के अंजदबेड़ा गांव का रहने वाला है. 28 सितंबर, 2021 को सुबोध तामसोय के बयान पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था. बताया गया था कि सुबोध 25 सितंबर, 2021 को अपनी बहन तिर्की तामसोय के साथ मामा का घर लागिया गया था. 28 सितंबर, 2021 को गांव के मुंडा ने सूचना दी कि उसके पिता चंदा तामसोय की अपराधियों ने हत्या कर दी है. शव को आंगन में छोड़कर भाग गया है. सूचना पाते ही दोनों भाई- बहन अपने घर पहुंचे. पुलिस अनुसंधान में कामिल तामसोय उर्फ कृष्णा का नाम सामने आया. वह गांव छोड़कर भाग गया था. वह गांव अंजदबेड़ा आया, तो पुलिस को सूचना मिली. इसके बाद मंगलवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : ट्रेलर धक्के से फाइनेंस कंपनी की युवती घायल, चालक की पिटाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : दिगड़ी में जलमीनार का प्लेट गिरा, 150 घरों में जलसंकट

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत के दिगड़ी गांव में सोलर जलमीनार का प्लेट गिरने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. गांव के लोगों को गांव से दूर चापाकल से पीने का पानी लाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने पेयजल व स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी से शीघ्र सोलर मीनार मरम्मत कराने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाम को तेज-आंधी-तूफान से सोलर मीनार का एक प्लेट गिर गया. तब से चापाकल में लगा सोलर मीनार से पानी देना भी बंद हो गया है. इससे करीब 150 घरों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. गांव की स्त्रीओं ने बताया कि गांव के पुरुष वर्ग तो अपने-अपने कार्य या मजदूरी करने चले जाते हैं, पर घर की स्त्रीओं को दूर से पानी लाने में काफी दिक्कत होती है. हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. सोलर जलमीनार का प्लेट शीघ्र बनाया जाये, ताकि पेयजल संकट दूर हो. डुमरिया में जलमीनार खराब होने से जल संकट, विरोध डुमरिया प्रखंड की खैरबनी पंचायत के सामरदापा बानागोड़ा टोला की जलमीनार कई माह से बंद पड़ी है. हर घर नल-जल योजना से बनी जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है. पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. ग्रामीणों ने बतया कि बानागोड़ा टोला की जलमीनार जुलाई 2024 से खराब पड़ी है. जलमीनार को दुरुस्त करने की कई बार मांग की गयी. जलमीनार का निर्माण शौर्या इंटरप्राइजेज ने किया था. जलमीनार की क्षमता 8 हजार लीटर की है. निर्माण से संबंधित लागत राशि बोर्ड में अंकित नहीं है. मौके पर सुरेंद्रनाथ मुर्मू, मधु सोरेन, गुपिया मुर्मू, रागद सोरेन, भोगान मार्डी, बुढ़गू मुर्मू उपस्थित थे. फूलडुंगरी बस स्टैंड की जलमीनार खराब, यात्री परेशान घाटशिला प्रखंड की धरमबहाल पंचायत अंतर्गत फूलडुंगरी बस स्टैंड की जलमीनार एक सप्ताह से खराब है. यहां आने वाले यात्री, स्थानीय लोग और स्कूली बच्चों को पीने का पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बस स्टैंड के संचालक रामदास हांसदा ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों से जिला प्रशासन को सूचना दी गयी है. अबतक कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने अपने स्तर पर जलमीनार की मरम्मत का प्रयास किया. फूलडुंगरी बस स्टैंड की जलमीनार एकमात्र पेयजल स्रोत है. बीते एक सप्ताह से स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : दिगड़ी में जलमीनार का प्लेट गिरा, 150 घरों में जलसंकट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : उपभोक्ता बोले- बिजली दर वृद्धि से आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जीएम ने कहा- कम्युलेटिव रेवेन्यू गैप कम करना जरूरी

चाईबासा.बिजली विभाग के विद्युत नियामक आयोग (इआरसी) ने प्रति यूनिट दर (रेट) में वृद्धि को लेकर बुधवार को चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में जनसुनवाई की. यहां उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली दर बढ़ने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा. इस महंगाई में रेट बढ़ाना सही नहीं होगा.विद्युत विभाग के तकनीकी सदस्य अतुल कुमार व कानूनी सदस्य महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सुनवाई हुई. बिजली वितरण निगम के महाप्रबंधक ने कहा कि झारखंड की तुलना में अन्य राज्यों में बिजली दर ज्यादा है. झारखंड में भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं. उर्जा मित्र घरों में जाकर कनेक्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि शहर के साथ गांवों में पावर की सप्लाई बढ़ी है. कम्युलेटिव रेवेन्यू (संचयी राजस्व) में काफी अंतर है. इस अंतर को पार करने के लिए बिजली दर बढ़ना जरूरी है. कनेक्शन के समय ली जाने वाली सुरक्षा राशि पर ब्याज देने का सुझाव चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल व सचिव नीरज संदवार ने उपभोक्ताओं के तरफ से बात रखी. कनेक्शन लेते समय ली जाने वाली सुरक्षा राशि को लोड के अनुसार प्रति किलोवाट की जगह प्रति कनेक्शन के हिसाब से एक महीने के बिजली बिल के बराबर लेने और सुरक्षा राशि पर ब्याज देने का सुझाव दिया. बिजली तार से सटे पेड़ों की टहनियों की कटाई के लिए चाईबासा सर्कल को नये वाहन को उपलब्ध कराने का सुझाव दिया. घरों में बर्तन मांजने वाले का 45 हजार रुपये का बिल आया जनसुनवाई में आधा दर्जन उपभोक्ताओं ने समस्याएं रखीं. पूर्व वार्ड पार्षद गंगा करवा ने कहा कि गाड़ीखाना मोहल्ले में एक परिवार काफी गरीब है. घरों में बर्तन साफ कर भरण-पोषण करता है. उक्त परिवार का बिजली बिल 45 हजार रुपये आया है. वह चुकाने में असमर्थ है. कई उपभोक्ताओं का बहुत ज्यादा बिल आ गया है. बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ व बंगाल का आवलोकन करे विभाग चाईबासा चेंबर के सचिव नीरज संदवार ने दर बढ़ाने से पहले बिहार, छत्तीसगढ़ के साथ पश्चिम बंगाल व ओडिशा के टैरिफ और उपभोक्ताओं को मिलनेवाली सुविधाओं का अवलोकन करने का सुझाव दिया. सिक्योरिटी मनी कम करने की मांग पश्चिमी सिंहभूम चेंबर के कमल लाठ ने कहा कि हमें एक क्रेन दिया जाये, ताकि रात में भी तार टूटने पर समय पर दुरुस्त हो जाये. पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार ओझा ने आयोग से गुहार लगायी कि सिक्योरिटी मनी को कम किया जाये. इसपर आयोग ने समाधान का आश्वासन दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : उपभोक्ता बोले- बिजली दर वृद्धि से आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जीएम ने कहा- कम्युलेटिव रेवेन्यू गैप कम करना जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : गोविंदपुर में यात्री बस से 80 लाख के गहनों की चोरी मामले में एमपी से एक गिरफ्तार

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक होटल के पास खड़ी बस से 80 लाख के गहने व दो लाख रुपये नकद चोरी के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने एक आरोपी को मध्य प्रदेश के मनावर से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी अकरम को लाने के लिए गोविंदपुर पुलिस मनावर पहुंच चुकी है. कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर अकरम को लेकर धनबाद आ रही है. पुलिस उसे लेकर गुरुवार को गोविंदपुर थाना पहुंचेगी. इसके बाद उससे पूछताछ की जायेगी. क्या है मामला : कोलकाता में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मुजफ्फरपुर के मोतिउर रहमान अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 19 दिसंबर को बस से जा रहे थे. बस रात में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बगसुमा के एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हुई. सभी यात्री नीचे उतर कर खाने पीने चले गये. लौटने पर मोतिउर रहमान का बैग बस से गायब था. बैग में 80 लाख रुपये के गहने और दो लाख रुपया नकद था. बैग व कुछ जेवर बरामद : पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकरम के पास से चोरी का बैग और कुछ जेवर भी बरामद हुए हैं. पूछताछ के दौरान उसने घटना की जानकारी मध्य प्रदेश पुलिस को दी. उसके बाद वहां की पुलिस ने गोविंदपुर पुलिस से संपर्क किया और आरोपी की जानकारी दी. अकरम ने मध्य प्रदेश पुलिस को बताया है कि बस के ड्राइवर, कंडक्टर ने एक अन्य के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : गोविंदपुर में यात्री बस से 80 लाख के गहनों की चोरी मामले में एमपी से एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top