Hot News

March 20, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Meerut Murder Case: सौरभ के मर्डर की काफी पहले मुस्कान लिख चुकी थी पटकथा, बेहोशी की दवा और चाकू खरीद ऐसे दिया हत्या को अंजाम

Meerut Murder Case: सौरभ कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस की पूछताछ में कई बातें सामने आयी हैं. मुस्कान को पता था की सौरभ फरवरी में आने वाला है. उसने सौरभ की हत्या की तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर दी थी. पूछताछ के दौरान मुस्कान से जो पता चला है उसके मुताबिक, मुस्कान पिछले साल नवंबर से ही अपने पति सौरभ की हत्या करने की साजिश रच रही थी. जब मुस्कान को पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने मुर्गा काटने के बहाने चाकू खरीदी. बेहोशी की दवाई भी खरीदी. इसके बाद उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुस्कान को इस बात का पता था कि सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजन उसके बारे में पूछताछ करने की कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि सौरभ दो साल से बाहर रह रहा था. क्या मुस्कान के परिजनों को थी हत्या की जानकारी? सौरभ कुमार के परिजनों का दावा है कि मुस्कान के माता-पिता को सौरभ की हत्या किए जाने की जानकारी थी. सौरभ की मां रेणु देवी ने पुलिस से कहा “ऐसा कह कर मुस्कान के माता-पिता पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. हकीकत यही है कि मुस्कान की मां को अपराध के बारे में पहले से पता था. कानूनी कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए ही वे पुलिस थाने गए थे.” यही नहीं रेणू देवी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सौरभ की छह साल की बेटी को उसकी मौत के बारे में पता था.” उन्होंने कहा “हमें कुछ लोगो से पता चला है कि सौरभ की बेटी कह रही थी ‘पापा ड्रम में हैं’.” हालांकि पुलिस ने इसे नकार दिया है. पुलिस का दावा है कि बच्ची के परिवार वालों ने उसे बता दिया होगा या जब मुस्कान परिवार वालों को घटना की कहानी सुना रही होगी तब बच्ची वहां मौजूद होगी. अंधविश्वासी था साहिल शुक्ला- पुलिस पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में यह भी सामने आया है कि दूसरा आरोपी साहिल शुक्ला अंधविश्वासी था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साहिल की मां का निधन हो चुका है और इसका फायदा उठाते हुए मुस्कान ने अपने भाई के नाम से सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाई थी. उसने अपने प्रेमी साहिल से कहा था “तुम्हारी मरी हुई मां अवतरित हुई थी और कहा कि सौरभ का वध करना पड़ेगा.” सिंह ने बताया कि दरअसल मुस्कान ने साहिल को ऐसा अनुभव कराया कि वह साहिल की मां से बात कर सकती है. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : सालार मसूद गाजी की हार का बहराइच में जश्न, महाराजा सुहेलदेव से मिली थी मात सौरभ को ठिकाने लगाने की साजिश रही थी मुस्कान पुलिस ने बताया कि मुस्कान ने अपने दोस्तों से ऐसी जगह के बारे में पूछा था जहां पूजा के बाद सामान दबाया जा सके. सिंह ने बताया कि मुस्कान साजिश रच रही थी कि कोई ऐसी जगह मिल जाए जहां हत्या के बाद शव को जमीन में गाड़ा जा सके. उन्होंने बताया कि जब मुस्कान को पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने मुर्गा काटने के बहाने चाकू खरीदा और बेहोशी की दवाई भी खरीद लिया, इसके बाद उसने हत्या को अंजाम दिया. पुलिस कोर्ट से मुस्कान और साहिल को रिमांड पर लेने की अपील करेगी, ताकी इस मामले की पूरी सच्चाई बाहर आ सके.  The post Meerut Murder Case: सौरभ के मर्डर की काफी पहले मुस्कान लिख चुकी थी पटकथा, बेहोशी की दवा और चाकू खरीद ऐसे दिया हत्या को अंजाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्वी सिंहभूम में पुलिस ने ताबड़तोड़ मारा छापा, 13 अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर, प्रियरंजन: अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर निगरानी के उद्देश्य से बुधवार रात पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में 185 पुलिसकर्मियों की 27 टीमों ने पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया. जबकि 121 अपराधियों की गतिविधियों का सत्यापन किया गया. एसपी के नेतृत्व में चले इस अभियान में एसडीपीओ, विभिन्न थाना के थाना प्रभारी शामिल थे. इस विशेष अभियान की निगरानी खुद एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने की. सौ से अधिक स्थानों पर की गयी छापेमारी मुकेश लुणायत ने बताया कि रात भर सौ से अधिक स्थानों पर सघन छापेमारी की गई, जिसमें 13 वांछितों को धर दबोचा गया. वहीं, जेल से छूटे 121 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया. इसमें 45 आर्म्स एक्ट, 27 एनडीपीएस, 8 हत्या, 9 उत्पाद, 26 संपत्तिमूलक और 06 नक्सल कांडों में आरोपित अपराधी शामिल थे. अभियान में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, कुणाल कुमार, राजकुमार साह समेत विभिन्न थाना के थाना प्रभारी शामिल थे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Sunita Williams Returns: स्टारलाइनर था वो स्पेसक्राफ्ट जिसने रोकी थी सुनीता विलियम्स की वापसी इन लोगों की हुई गिरफ्तारी छापेमारी अभियान के दौरान जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें मुस्लिम बस्ती के शाहिद आलम, जियाउल हक उर्फ गोलू, सज्जाद अली, सापड़ा निवासी कन्हैया कुमार पंडित, सालडीह बस्ती निवासी सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पात्रो, तमौलिया कपाली निवासी जावेद अंसारी, हिम्मतनगर कपाली निवासी सरफराज अंसारी उर्फ फोगला, ताजनगर कपाली नवासी मो सम्स तबरेज, सब्बीर अंसारी, अरबाज खान उर्फ कौसर, आरआईटी थाना निवासी चरण विरूवा, कांड्रा थाना के रघुनाथपुर निवासी देवा मंडल और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के अलकतरा ड्रम बस्ती निवासी अरमान अंसारी उर्फ लाड़ला शामिल है. Also Read: मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा-वज्रपात और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, गिरिडीह में झमाझम बारिश, देखें Video The post पूर्वी सिंहभूम में पुलिस ने ताबड़तोड़ मारा छापा, 13 अपराधी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

China Viral Story: बेटे के चाहत में 9 बेटियों को दिया जन्म, सभी का नाम रखा एक जैसा

China Viral Story: पूर्वी चीन में एक दंपति ने नौ बेटियों को जन्म दिया है. जिनमें से सभी का नामकरण एक अनोखी परंपरा के अनुसार किया गया है – उनके प्रत्येक नाम में चीनी अक्षर “दी” शामिल है. जिसका अर्थ है ‘भाई’ इस कहानी ने चीनी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस समाचार से साफ स्पष्ट है कि परिवार को लड़का चाहिए. ये सभी नौ बहने जियांग्सू प्रांत के हुआइयान गांव में पली-बढ़ीं हैं. सभी नौ बहनों के नाम इस प्रकार हैं झाओदी (लगभग 60 वर्ष): “एक भाई की याचना” पांडी: “एक भाई की प्रतीक्षा में” वांगडी: इसका अर्थ “एक भाई की प्रतीक्षा में” भी है जियांगडी: “एक भाई के बारे में सोच रही हूँ” लाइडी: “भाई आ रहा है” यिंगडी: “एक भाई का स्वागत है” निआंदी: “एक भाई की कमी महसूस हो रही है” चौडी: ”एक भाई से नफरत करना” मेंगडी: “एक भाई का सपना” जियांगडी ने बताया कारण जियांगडी ने कहा, “मेरे पिता को एक बेटे की बहुत इच्छा थी, यही वजह है कि उन्होंने हमें नौ शिशु पैदा किए. भले ही हम बेटियाँ हैं, लेकिन हमारे माता-पिता ने हमेशा हमें बहुत प्यार किया है. उन्होंने कभी हमारे साथ बुरा व्यवहार नहीं किया. अब हमारा बड़ा परिवार एक साथ खुशी से रहता है.” जियांगडी ने बताया कि गरीब किसान होने के बावजूद, उनके पिता ने उनकी स्कूली शिक्षा को प्राथमिकता दी और उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया. मार्च की शुरुआत में ज़ियांगडी ने एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपने दैनिक जीवन के वीडियो साझा करना शुरू किया, जिसके बाद परिवार की कहानी वायरल हो गई. Also Read: कर्मचारियों को ‘परिवार’ कहती हैं…सब नाटक है! अमेजन की छंटनी पर गुरमीत चड्ढा का बड़ा बयान यह भी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त The post China Viral Story: बेटे के चाहत में 9 बेटियों को दिया जन्म, सभी का नाम रखा एक जैसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: कक्षा 4 की ‘प्रतिभा’ का हैरान करने वाला हुनर, 30 सेकेंड में फर्राटे से बोल रही 41 जिलों के नाम

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की अपने राज्य के जिलों के बारे में इतनी तेजी से और शानदार तरीके से जानकारी दे रही है कि लोग हैरान रह गए. यह वीडियो न केवल जानकारी दे रहा है बल्कि लड़की का ज्ञान और उसकी प्रतिभा को बयां कर रहा है. इस वीडियो में लड़की अपनी तेज सोच और दिमाग का शक्ति प्रदर्शन कर जानकारी देने की क्षमता दिखा रही है जिसे देखकर लोग उसे ‘जीनियस’ मान रहे हैं. वायरल वीडियो राजस्थान का है और इसे राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. वायरल वीडियो (Viral Video) में कक्षा 4 की प्रतिभा मीनाक्षी अपनी ‘प्रतिभा’ का प्रदर्शन कर रही है. वीडियो में वह 30 सेकेंड में राजस्थान के सभी 41 जिलों के नाम बता रही है. यह वीडियो वायरल होने पर सभी उसे जीनियस बोल रहे हैं और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बता रहे हैं. यह भी देखें- Viral Video: दिल छू लेगा आदमी का कुत्ते के प्रति पिता जैसा प्यार, वीडियो वायरल प्रतिभा ने वीडियो में सहजता और आत्मविश्वास भी दिखाया वायरल वीडियो में प्रतिभा ने जानकारी देते समय अपने शब्दों के साथ सहजता और आत्मविश्वास दिखाया. वीडियो में दिखता है कि किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना और दूसरों से अलग दिखना अब संभव है. यह वीडियो यह भी संदेश देता है कि हमारे पास कितना भी ज्ञान हो, अगर हम उसे सही तरीके से दूसरों के सामने पेश करें तो हम समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान बना सकते हैं. यह भी देखें- Viral Video: डेढ़ लाख के मोबाइल के बदले बंदर महाराज ने मांगा मैंगो जूस, वीडियो हुआ वायरल The post Viral Video: कक्षा 4 की ‘प्रतिभा’ का हैरान करने वाला हुनर, 30 सेकेंड में फर्राटे से बोल रही 41 जिलों के नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान रॉयल्स का चौंकाने वाला फैसला, 3 मैचों के लिए इस युवा को बनाया कप्तान, संजू करेंगे केवल बल्लेबाजी

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत से कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है. कैश-रिच लीग का 18वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होने वाला है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. राजस्थान रॉयल्स 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, लेकिन पहले तीन मैचों के लिए संजू सैमसन टीम की अगुआई नहीं करेंगे. सैमसन फिलहाल अपनी उंगली की चोट से उबर रहे हैं और उन्होंने पहले तीन मैचों के लिए बल्लेबाज रियान पराग को कप्तानी सौंप दी है. संजू को नहीं मिली है विकेटकीपिंग और फील्डिंग की इजाजत फ़्रैंचाइजी ने कहा कि सैमसन को अभी विकेटकीपिंग और फील्डिंग के लिए मंजूरी नहीं मिली है. हालांकि, सैमसन कोई भी मैच नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि फ़्रैंचाइज़ी ने कहा कि वह विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर स्पोर्ट्सेंगे. फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, ‘संजू सैमसन रॉयल्स टीम का अभिन्न हिस्सा हैं. जब तक उन्हें विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण की अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक वह बल्ले से अहम योगदान देंगे. पूरी तरह फिट होने के बाद वह कप्तान के रूप में वापसी करेंगे.’ 💪 Update: Sanju will be playing our first three games as a batter, with Riyan stepping up to lead the boys in these matches! 💗 pic.twitter.com/FyHTmBp1F5 — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 20, 2025 इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हुए थे सैमसन सैमसन कुछ दिन पहले ही उंगली की सर्जरी से उबरने के बाद टीम में शामिल हुए हैं. फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ हिंदुस्तान की टी20 सीरीज के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिसके कारण वह सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए थे और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. राजस्थान रॉयल्स द्वारा रियान को कप्तानी सौंपने का फैसला, उनके नेतृत्व में फ्रैंचाइज़ी के विश्वास को दर्शाता है. पराग ने असम के घरेलू कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था. वह पिछले कुछ सालों में रॉयल्स सेटअप का एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं. पिछले सीजन में एलिमिनेटर में हार गया था राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स के सीजन के पहले दो घरेलू मैच गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्रमशः 26 मार्च और 30 मार्च को स्पोर्ट्से जाने हैं. जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम बाकी घरेलू मैचों के लिए राजस्थान रॉयल्स के गढ़ की तरह काम करेगा. वर्ष 2008 में आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली रॉयल्स टीम पिछले साल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने के बाद प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी. ये भी पढ़ें… चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला हर खिलाड़ी बना करोड़पति, बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ को भी किया मालामाल संजू सैमसन शुरुआती 3 मैचों से बाहर, कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान? The post राजस्थान रॉयल्स का चौंकाने वाला फैसला, 3 मैचों के लिए इस युवा को बनाया कप्तान, संजू करेंगे केवल बल्लेबाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगर करना है भारत के इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन? तो IRCTC के इस संचालन का लुत्फ उठाएं

इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि0 (आईआरसीटीसी) हिंदुस्तान गौरव यात्रा पर्यटक ट्रेन – 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा का संचालन दिनांक 11/04/2025 से 22/04/2025 तक करने जा रहा है. जो 11 रात्रि एवं 12 दिन का पैकेज हैै.इसके अन्तर्गत उज्जैन स्थित महाकालेश्वर एवं ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात स्थित सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेट द्वारका एवं सिग्नेचर ब्रिज, नाशिक स्थित त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी एवं कालाराम मंदिर, पुणे स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर के दर्शन हेतु यात्रा करायी जाएगी. इस ट्रेन में बैठने की सुविधा योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरैली, शाहजहाँपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झाँसी, ललितपुर से उपलब्ध है.इस यात्रा के कंम्फर्ट श्रेणी के पैकेज में डीलक्स होटलों के एसी कमरे (शेयरिंग/नान शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) में रात्रि का विश्राम/वाश एंड चेंज, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है. इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 52200/- प्रति व्यक्ति है. इस यात्रा के स्टैंडर्ड श्रेणी के पैकेज में बजट होटलों के एसी कमरे (शेयरिंग/नान शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) में रात्रि का विश्राम, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है. वाश एंड चेंज की व्यवस्था नान एसी बजट होटलों में होगी.इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 39550/- प्रति व्यक्ति है. इसी प्रकार यात्रा के स्लीपर श्रेणी के पैकेज में नान एसी बजट होटलों में शेयरिंग में रात्रि का विश्राम/वाश एंड चेंज, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है.इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 23200/- प्रति व्यक्ति है. EMI सुविधा का भी उठा सकते हैं लुत्फ इस यात्रा हेतु लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा मात्र रू0- 816/- प्रति माह इ.एम.आई (EMI) भुगतान की सुविधा की व्यवस्था भी की गयी है ताकि निम्न आय वर्ग तथा अन्य वर्ग के लोग भी इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकें.इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी. इसमे LTC की सुविघा उपलब्घ है.यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की नीचे दी गई बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे. The post अगर करना है हिंदुस्तान के इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन? तो IRCTC के इस संचालन का लुत्फ उठाएं appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

Samastipur News- सरायरंजन में तीन दर्जन लोगों ने ली जदयू की सदस्यता 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ पंचायत में गुरुवार को जदयू के सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सदस्यता ग्रहण समारोह में तीन दर्जन से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की । आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं क्षेत्र के विधायक सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर युवा वर्ग के लोग के लोग जदयू में शामिल हो रहे हैं।सदस्यता लेने वालों में वार्ड सदस्य कमलू दास , अजय कुशवाहा, शिवचंद्र दास , मुकेश दास , पिंटू दास , बैद्यनाथ दास , पीतांबर दास , सुमंत कुशवाहा ,मिथिलेश गुप्ता, धर्मेश कुशवाहा, अरविंद राय , अमरजीत सहनी सहित अन्य के नाम शामिल हैं। इन सभी को जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी , युवा जदयू जिला अध्यक्ष विशाल कुमार, जिला महासचिव हरेराम सहनी ने माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई। अध्यक्षता उमेश राम एवं संचालन राज कुमार सहनी ने किया।मौके पर गौतम दास , जवाहर राम, उमेश सहनी, अगम गुप्ता , विकास कुमार आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

Samastipur News- किशनपुर यूसुफ पंचायत के वार्ड 15 में छह माह से नहीं मिल रहा है लोगों को नल जल का पानी 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ पंचायत के वार्ड 15 में दो दर्जन से अधिक लोगों को छह महिने से नल-जल योजना से पानी नहीं मिल रहा है। पानी नहीं मिलने से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नतीजतन लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में वार्ड के लोगों ने बताया कि उन लोगों को छह माह से अधिक समय से पानी नहीं मिल रहा है।इस वार्ड में नल-जल योजना पीएचडी विभाग द्वारा संचालित हो रहा है। उन लोगों ने पानी के लिए पीएचडी विभाग, बीडीओ, एसडीओ आदि से शिकायत भी की थी,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर पानी नहीं मिलेगा तो वे लोग आंदोलन और सड़क जाम करने पर बाध्य होंगे। अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी अधिकारी पर होगी। आक्रोशित लोगों में कृष्ण कुमार झा, पवन कुमार झा, रामयाद शांडिल्य,विजय ठाकुर, प्रमोद कुमार झा, गोलू ठाकुर, हीरा ठाकुर आदि लोगों के नाम शामिल हैं।

समस्तीपुर

Samastipur News- मंत्री ने दिया अग्नि पीड़ितों को सहायता राशि 

नया विचार समस्तीपुर।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मंत्री महेश्वर हजारी द्वारा गुरुवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भागीरथ पंचायत के मूसेपुर ग्राम एवं सिमरिया भिंडी ग्राम अंतर्गत अग्निकांड से पीड़ित विभिन्न व्यक्तियों को मुआवजा राशि सहायता राशि ₹20000 प्रति व्यक्ति की दर से तथा अनुग्रह अनुदान योजना अंतर्गत कुल चार लाभूको जिनमें जितेंद्र दास पिता कृष्णा देवदास ग्राम सिमरिया भिंडी , दिनेश पासवान पिता स्वर्गीय रामचंद्र पासवान ग्राम मूसेपुर, संजीदा खातून पति मोहम्मद मुस्तफा ग्राम भागीरथपुर तथा गीता देवी पति भाग्य नारायण साहनी ग्राम गंगोरा को चार लाख की दर से मृत्यु अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। अग्निकांड से पीड़ित परिवारों के मुखिया जिनमे राजेश दास, सीमा देवी, कृष्णा देवी ,सुमित्रा देवी , शत्रुघ्न राय, लक्ष्मण राय ,रामचंद्र राय हिंदुस्तान राय ,अर्जुन राय ,मुकेश कुमार ,राजेश राय ,गंगा राय बबलू राय ,मोहन राय इत्यादि शामिल है इनको ₹20000 की दर से सहायता राशि प्रदान की गई। मौके अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर ,अंचल अधिकारी कल्याणपुर सहित विभिन्न पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने प्रयाग साव

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ प्रखंड के करोंज मोड़ में महावीर दल की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रयाग साव ने की. धूमधाम से रामनवमी मनाने का निर्णय लिया. इसके लिये कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रयाग साव, उपाध्यक्ष मुरली प्रसाद, वासुदेव साव (बासु), संदीप सोनी, बाल गोविंद प्रसाद, सचिव बासुदेव साव, उपसचिव आशीष कुमार, दिनेश प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद, शंकर गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विजय कुमार बरनवाल बनाये गये. कार्यकारिणी के सदस्यों में महेंद्र साव ,राजेश कुमार, सुजीत कुमार, नवीन कुमार, धनेश्वर प्रसाद, गजेंद्र राणा, अजीत कुमार वर्णवाल, प्रकाश कुमार, अर्जुन प्रसाद , अमन कुमार, सन्नी कुमार, गणेश गोस्वामी, रणधीर वर्णवाल, केसर साव, सुनील राणा (मलिंगा) व कुणाल सोनी शामिल किये गये. बैठक में कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने प्रयाग साव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top