Hot News

March 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वास्थ्य कर्मी संतोष को दी पुष्पांजलि

महिषी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महिषी में पदस्थापित व कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी संतोष राउत के निधन पर ग्रामीणों में मातम का माहौल बना है. गुरुवार की शाम सामाजिक संस्था उग्रतारा हिंदुस्तानी मंडन विकास समिति के संयोजन में वशिष्ठ आश्रम पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया. स्थानीय सरपंच दुर्गा देवी की अध्यक्षता व सेवानिवृत्त शिक्षक मानिक चंद्र झा के संचालन में संचालित पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते विभिन्न वक्ताओं ने संतोष राउत को सौम्य व्यक्तित्व व कर्तव्य निष्ठ कर्मी की संज्ञा देते समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते संस्था के सचिव अभिषेक रंजन, संरक्षक सौरभ ठाकुर, मधुकांत चौधरी, दिलीप चौधरी, मकरध्वज मिश्र सहित अन्य ने बताया कि दशकों तक महिषी अस्पताल में संतोष की सेवा तत्परता व व्यवहार कुशलता को भुलाया नहीं जा सकता. लोगों ने संतोष के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर विकास झा, संजय झा, दिलीप चौधरी, शंकर झा, मकरध्वज मिश्रा, भवनाथ चौधरी, गौतम चौधरी, ललित मिश्र, पारसमणि झा, राहुल गोलू, केशव ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वास्थ्य कर्मी संतोष को दी पुष्पांजलि appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में प्रोफेसर सुनीता सिंह को प्रधानाचार्य के पद पर चयन होने से हर्ष लोगों ने दी बधाई 

नया विचार समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के प्रो इन चार्ज प्रो सुनीता सिन्हा का बिहार राज्य विश्विद्यालय आयोग, पटना से प्रधानाचार्य  के पद पर चयन  होने पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। सभी कर्मियों ने एक स्वर में विश्वविद्यालय से मांग की कि पुनः प्रो सुनीता सिन्हा को वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की प्राचार्य बनाकर पदस्थापित करें। प्रो सिन्हा का चयन सामान्य श्रेणी के तहत टॉप 10 में 7वें रैंक पर हुआ है। सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि यह मेरे  30 वर्षों से अधिक समय का शैक्षणिक अनुभव और कठिन परिश्रम का परिणाम है । सफलता का श्रेय ईश्वर और अपने परिवार विशेष रूप से मां, नानू, पति को जाता है। इतना सारा प्यार और सम्मान देने के लिए वीमेंस कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। विदित हो कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय से वीमेंस कॉलेज प्रभारी के रूप में कार्यरत है। उनके चयन पर महाविद्यालय में कार्यरत व सेवानिवृत शिक्षको ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। शुभकामना देने वालों में प्रो बिंदा कुमारी, प्रो अरूण कुमार कर्ण, डॉ सोनी सलोनी , डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ नीतिका सिंह,  डॉ मधुलिका मिश्रा, प्रोफेसर सुरेश शाह ,  डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, प्रो फरहत जबीन,   डॉ कुमारी अनु, डॉ सगीता, डॉ वंदना कुमारी, डॉ रिंकी कुमारी, काजल श्रीवास्तव,  डॉ  अपूर्वा  मूले, डॉ. कविता वर्मा, डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ  स्मिता कुमारी,  डॉ नवेश कुमार,  डॉ अरुण कुमार,  डॉ शालिनी कुमारी,  डॉ लालिमा सिन्हा, डॉ कुमारी माधवी, डॉ आभा, डॉ रेखा कुमारी,  डॉ  स्वीटी दर्शन, डॉ मीना कुमारी ब्राह्मणी,  डॉ कुमारी शबनम , डॉ सरस्वती कमारी, श्रीविद्या , डॉ साधना पांडे, डॉ बबली कुमारी सुषेण कुमार, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस, अजीत कुमार, महेश कुमार वर्मा, राजीव रंजन, हेमंत और सोनी आदि सहित सभी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समस्तीपुर

Railway News- अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक ने विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से किया पुरस्कृत

नया विचार समस्तीपुर।वैशाली रेल प्रेक्षागृह, हाजीपुर में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया । समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह, पूर्व मध्य रेल स्त्री कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह एवं अन्य उपस्थित गणमाण्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री बी.के.सिंह सहित मुख्यालय एवं पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे। इस समारोह में महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा वर्ष 2023-24 में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिये कुल 92 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु विभागों/मण्डलों के मध्य दक्षता एवं सर्वांगीण दक्षता शील्ड भी प्रदान किया गया ।   समारोह के दौरान समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2023-24 का महाप्रबंधक दक्षता शील्ड पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल को प्रदान किया गया जबकि रनर्स अप कप धनबाद मंडल को मिला । पूर्व मध्य रेल में सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में राजेन्द्रनगर को, मध्यम श्रेणी के स्टेशनों में रक्सौल स्टेशन को तथा छोटे स्टेशनों की श्रेणी में वैशाली स्टेशन को स्वच्छता शील्ड प्रदान किया गया । जनशिकायत निवारण में श्रेष्ठ प्रदर्शन से संबंधित रेल मदद शील्ड समस्तीपुर मंडल को दिया गया । मीडिया से बेहतर समन्वय हेतु समस्तीपुर मंडल को जनसंपर्क शील्ड प्रदान किया गया । समारोह के प्रारंभ में महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पूर्व मध्य रेल अपनी स्थापना काल से अब तक के अविस्मरणीय सफर के दौरान कई उपलब्ध्यिां हासिल कर चुका है । हमारी कार्य संस्कृति एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि कुल प्रारंभिक आय के मामले में पूर्व मध्य रेल को हिंदुस्तानीय रेल में चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह तक सर्वाधिक राजस्व प्राप्त करने वाले जोन का गौरव हासिल हुआ है, इस अवधि में 23 हजार 668 करोड़ रूपये की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 4.79 प्रतिशत अधिक है। साथ हीं इसी अवधि में 149 मिलियन टन से अधिक माल लदान किया गया जो पिछले वर्ष के इसी अवधि से 2.61 प्रतिशत अधिक, अन्य कोचिंग से 247 करोड़ रूपये प्राप्त हुए जो 2.3 प्रतिशत अधिक, स्क्रैप बिक्री से 258 करोड़ रूपये प्राप्त हुए जो 22 प्रतिशत अधिक है। देशभर में अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के लिए 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास किया गया जिसमें से पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य विभिन्न चरणों में है। यात्री सुविधा में भी हमने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में हमने 17 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया।इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव से साथ दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा, एवं सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद सहित मुख्यालय एवं पांचों मण्डलोें से आए अधिकारीकण, स्त्री कल्याण संगठन की सदस्यायें, पूर्व मध्य रेल के मान्यता प्राप्त यूनियन के अधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।

समस्तीपुर

जलापूर्ति योजना ठप, तीन माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लोग

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड अंतर्गत जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत में बिहार प्रशासन की अति महत्वाकांक्षी “नल जल योजना ” का हाल बहुत खराब है। पंचायत के वार्ड संख्या 13 में विगत तीन माह से पेय जल की समस्या है।तीन माह से पानी का टंकी फूटा हुआ है,जिसे बदला नहीं गया है।भाजपा के निवर्तमान मंडलअध्यक्ष बलबंत सिंह राठौर ने इसकी लिखित और टेलीफोनिक सूचना विभाग को कई बार दी है,लेकिन पीएचइडीकी कुंभकर्णी निद्रा नहीं टूटी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निम्न स्तरीय मटेरियल और मानक के अनुरूप काम नहीं किया गया,जिसके कारण यह दुर्दशा है। उन्होंने इसकी टेक्निकल जांच की भी मांग की है। कई जगह अभी तक नल जल सेवा पहुंची भी नहीं है,जो निंदनीय और चिंतनीय है ।

समस्तीपुर

सरायरंजन पश्चिमी पैक्स को मिला 15 लाख का पुरस्कार 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत सरायरंजन पश्चिमी पैक्स की शानदार उपलब्धियां को लेकर राज्य प्रशासन ने शुक्रवार को सहकारिता भवन पटना में मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 15 लाख का चेक प्रदान किया । यह चेक राशि पैक्स की अध्यक्ष नीतू देवी को राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेम कुमार द्वारा दी गई। बता दें कि राज्य स्तरीय कमेटी की अनुशंसा के आधार पर मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना अंतर्गत इस पैक्स को चुना गया था। ज्ञात हो कि इस पैक्स को पूर्व में भी ढेरों पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इनमें 2007 में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री वैद्यनाथ महतो द्वारा,2008 में बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा, 2009 में राज्य के सहकारिता मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा,2010 में हिंदुस्तान प्रशासन के कृषि मंत्री शरद पवार द्वारा एवं 2012 में हिंदुस्तान के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा इस पैक्स के सचिव विपिन कुमार ईश्वर को पुरस्कृत किया जा चुका है। पटना के सहकारिता भवन में पुरस्कार वितरण के मौके पर सहकारिता सचिव धर्मेंद्र सिंह,निबंधक इनायत खान, राज्य सहकारिता बैंक के अध्यक्ष रमेश चौबे, अस्थामा के विधायक जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर- पटोरी सड़क पर ट्रक से कुचल कर दो युवकों की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश 

नया विचार मोरवा । प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजित पुर कर्नैल पंचायत में समस्तीपुर पटोरी सड़क पर एक ट्रक से कुचल कर दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृत युवकों की पहचान स्थानीय वनवीरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 बनवारीपुर गांव निवासी नथुनी पासवान के 22 वर्षीय पुत्र रवींद्र कुमार एवं सूरज पासवान के 18 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है। हलई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा लाश को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक घर से पटोरी जाने के लिए चला था। बाजित पुर कर्नैल दूध सेंटर के निकट पटोरी समस्तीपुर सड़क पर, पटोरी की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ जाने से दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा घटना के बाद फरार हो चुके चालक की गिरफ्तारी एवं शोकाकुल गरीब परिजनों को अपेक्षित मुआवजा की मांग करने लगे। वनवीरा निवासी दिलीप कुमार शर्मा एवं प्रमोद कुमार महतो द्वारा घटना की जानकारी बी डी ओ अरुण कुमार निराला को दी गई। बी डी ओ द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र आने के बाद मुख्यमंत्री पारिवारिक सुरक्षा राशि देने का आश्वासन दिया गया है। हलई पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर , ट्रक मालिक की पहचान एवं चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।थाना अध्यक्ष के अनुसार परिजनों द्वारा आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। दोनों युवकों के मौत की सूचना मिलते ही शोकाकुल परिजनों में कोहराम मच गया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बेगूसराय में दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, केंद्रीय मंत्री के मामा को लगी गोली

Bihar Crime: बेगूसराय: बेगूसराय में बदमाशों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद के मामा हमला किया है. अपराधियों ने उनकी दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और केंद्रीय मंत्री के मामा को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना कुंभी गांव के भगवती स्थान चौक की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. दुकान बंद करते वक्त हुआ हमला जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात, जब मालिक सहनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए. उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद के चचेरे मामा मालिक सहनी को गोली मार दी. इस घटना में भरत सहनी के 48 वर्षीय पुत्र मालिक सहनी के पैर में दो गोलियां लगी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने घायल मालिक सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है. ग्राहक से झगड़ा होने की सामने आयी बात घायल मालिक सहनी ने बताया कि दो दिन पहले कुछ बदमाशों ने उनके बेटे के साथ दुकान पर सामान लेने के दौरान झगड़ा किया था. उन्हें शक है कि उन्हीं बदमाशों ने दुकान पर आकर फायरिंग की है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जायेगी. आसपास के इलाकों में छापेमारी चल रही है. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post Bihar Crime: बेगूसराय में दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, केंद्रीय मंत्री के मामा को लगी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video : हाथ में गुड़, गायों को दुलार, मन मोह रहा है सीएम योगी का ये वीडियो

Watch Video : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को बलरामपुर पहुंचे. यहां उन्होंने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया. इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए. मुख्यमंत्री ने मां से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की. इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया. मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. देखें वीडियो गाय को गुड़ खिलाने का वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि सीएम योगी बहुत ही प्यार से गायों को दुलार रहे हैं और गुड़ खिला रहे हैं. इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास जी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : UPSC RTS Exam : 22 मार्च को रांची बंद, 23 को इन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू The post Watch Video : हाथ में गुड़, गायों को दुलार, मन मोह रहा है सीएम योगी का ये वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भोले के भक्तों के लिए बुरी खबर, रांची से देवघर विमान सेवा अचानक कर दिया गया बंद, ये है बड़ी वजह

देवघर : फ्लाइट के जरिये रांची से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी समाचार है. क्योंकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन उड़ान भरनेवाली रांची- देवघर विमान सेवा को बंद कर दिया है. इसके बाद रांची से देश के विभिन्न राज्यों के लिए उड़ान भरने वाली विमानों की संख्या 27 हो गयी है. अब देवघर जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन के भरोसे ही रहना होगा. मार्च के शिड्यूल में शामिल था रांची से देवघर के लिए विमान सेवा विमान संख्या 6ई7965/7964 ( देवघर- रांची- देवघर) दोपहर 12.30 बजे रांची आती थी और 12.50 बजे देवघर के लिए उड़ान भरती थी. इस बाबत इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि अचानक रांची-देवघर विमान को बंद कर दिया गया है. जबकि मार्च के शिड्यूल में विमान सेवा को शामिल रखा गया था. अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशनल कारणों से विमान सेवा को बंद किया गया है. Also Read: 21 मार्च को आपके शहर में क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां देखें श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका रांची से देवघर की दूरी 50 मिनट से 1 घंटे में पूरी हो जाती थी. इस फैसले के बाद से सबसे बड़ा झटका श्रद्धालुओं को लगा है. क्योंकि इससे पहले रांची से जाने वाले श्रद्धालु एक दिन में ही बाबा मंदिर से भोलेनाथ के दर्शन कर लौट जाते थे. अब उनके सामने ट्रेन का ही एकमात्र विकल्प मिलेगा. फिलहाल रांची से सीधी विमान सेवा दिल्ली के लिए 08, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए 04, हैदराबाद के लिए 03, मुंबई के लिए 02 विमान है. वहीं पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई और पुणे के लिए एक-एक विमान प्रतिदिन है. झारखंड की समाचारें यहां पढ़ें The post भोले के भक्तों के लिए बुरी समाचार, रांची से देवघर विमान सेवा अचानक कर दिया गया बंद, ये है बड़ी वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा बंद, जानें कारण

London Heathrow Airport:  लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा शुक्रवार को बंद रहेगा, क्योंकि एक विद्युत सबस्टेशन में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक पर परिचालन बाधित हुआ है और लाखों लोगों की यात्रा योजनाएँ अस्त-व्यस्त हो गई हैं. स्थानीय समयानुसार सुबह 3 बजे से कुछ पहले अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में हवाई अड्डे के संचालक ने कहा, “हीथ्रो को बिजली आपूर्ति करने वाले विद्युत सबस्टेशन में आग लगने के कारण हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है.” यात्रियों से हवाई अड्डे की यात्रा न करने और अपडेट के लिए अपनी एयरलाइनों से संपर्क करने का आग्रह किया गया है. हीथ्रो, ब्रिटिश एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक जैसी एयरलाइनों के लिए प्राथमिक केंद्र है, जो आम तौर पर हर दिन 1,400 से अधिक उड़ानों और लगभग 200,000 यात्रियों को संभालता है. ट्रैकिंग सेवा FlightRadar24 के अनुसार, कुछ आने वाली उड़ानों को पहले ही डायवर्ट कर दिया गया है, जिसमें पर्थ से क्वांटास एयरवेज की उड़ान भी शामिल है, जिसे अब पेरिस के लिए फिर से रूट किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: वजन घटाने और मोटापा कम करने की दवा हिंदुस्तान में लॉन्च, जानें क्या है कीमत? इसे भी पढ़ें: IPL इतिहास के 5 बड़े रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना…  The post लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा बंद, जानें कारण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top