Hot News

March 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बस से चोरी एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी बरामद

गोविंदपुर. गोविंदपुर पुलिस ने न्यू मां तारा फैमिली रेस्टोरेंट रतनपुर जीटी रोड से गत 19 दिसंबर 2024 को मुजफ्फरपुर निवासी मतिउर्रहमान के बैग से सोना, चांदी, हीरा के आभूषण व दो लाख रुपये नकदी समेत एक करोड़ से अधिक की संपत्ति चोरी मामले का उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक गांव से चोरी गया माल बरामद कर लिया है. वहीं कांड के मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी पुलिस उपाधीक्षक शंकर कामती एवं पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली ने गुरुवार को गोविंदपुर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी के लिए मतिउर्रहमान कोलकाता से मुजफ्फरपुर जाने वाली बस संख्या बीआर 06 पीएफ 3551 में कोलकाता में सवार हुए थे. उनके साथ उनके पुत्र भी थे. नकदी व आभूषण से भरा बैग बस में रखा हुआ था. रास्ते में गोविंदपुर थाना अंतर्गत न्यू मां तारा एसी फैमिली रेस्टोरेंट के पास बस रुकी और सभी यात्री खाना-पीना, चाय-नाश्ता करने लगे. मतिउर्रहमान बस से उतरना नहीं चाहते थे क्योंकि उनके पास बहुमूल्य सामग्री थी, परंतु उनके और उनके पुत्र दोनों को बस से उतरने के लिए दबाव दिया गया. इस पर दोनों खाना खाने बस से उतरे. जब खाना खाकर सभी बस में सवार हुए तो उनका बैग गायब था. एसआइटी का किया गया था गठन घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन द्वारा गठित एसआइटी ने पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय वन शंकर कामती एवं गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के धार जिला अंतर्गत बनावर थाना क्षेत्र के खेरवा जागीर गांव से छापेमारी की. यहां से लगभग एक करोड़ का सोना, चांदी एवं हीरा का आभूषण, रेडो कंपनी के दो डायमंड वॉच, एक टाइटेनिक कंपनी की घड़ी एवं दो लाख रुपये नकद समेत चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिया गया. पुलिस ने इस कांड के मुख्य अभियुक्त अकरम खान (35 वर्ष), पिता सत्तार खान, साकिम खेरवा जागीर, थाना बनावर, जिला धार, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है. उसे जेल भेज दिया गया है. एसएसपी ने की रिवॅार्ड देने की घोषणा छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद मेहता एवं विवेक चौधरी ने छापेमारी कर उक्त माल बरामद किया है. इस उपलब्धि पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने गोविंदपुर थाना के अधिकारियों को रिवॉर्ड देने की घोषणा की है. अंतर राज्यीय गिरोह ने दिया घटना को अंजाम पुलिस उपाधीक्षक शंकर कामती ने बताया कि इस कांड को एक अंतर राज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया है. गिरोह का काम केवल सवारी बसों से सामान गायब करना है. गिरोह द्वारा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कई वारदात किये गये हैं. यह गिरोह चोरी व लूट का सामान जमीन में गाड़कर चार-पांच माह तक सुरक्षित रखता है. इसके बाद उसे बेच देते हैं या आभूषण में बदला जाता है. उन्होंने कहा कि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने इस कांड में शामिल अकरम खान को गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर सारा सामान बरामद किया गया. मतिउर्रहमान से चुराया गया सारा माल बरामद कर लिया गया है. बस के कर्मी व बस पड़ाव के एजेंट से मिलीभगत पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह की बस के कर्मचारी तथा बस पड़ाव के एजेंट से भी मिलीभगत रहती है. जो यात्री भारी भरकम सामान लेकर जाते हैं, उनके आवभाव से गिरोह के सदस्याें को पता चल जाता है कि उसमें कोई कीमती सामान है. कोलकाता से ही पीछा कर रहे थे अपराधी पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि अपराधी कोलकाता से ही ब्रेजा गाड़ी पर सवार होकर बस का पीछा कर रहे थे. उन्हें उम्मीद थी कि बस कहीं न कहीं रुकेगी और वह घटना को अंजाम देंगे. गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बस रुकने पर खाना खाने मतिउर्रहमान व उनके पुत्र के उतरने के बाद गिरोह ने उनका बैग गायब कर दिया. ब्रेजा पर सवार अपराधी उनका बैग लेकर फिर कोलकाता लौट गये. तीन माह के प्रयास के बाद पुलिस को मिली सफलता बस से बैग चोरी के बाद वादी मतिउर्रहमान ने गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 336/24 , दिनांक 26.12.2024 बीएनएस की धारा 303(2)अंकित कराया था. कांड के उद्वभेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम का गठन किया था. कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद मेहता बनाये गये थे. करीब तीन माह के अथक प्रयास के बाद पुलिस को माल की बरामदगी और अपराधी की गिरफ्तारी में सफलता मिली. रियल एस्टेट का काम करते हैं मतिउर्रहमान मतिउर्रहमान कोलकाता में रियल एस्टेट का काम करते हैं. वह कोलकाता में ईएम बायपास रोड में रहते हैं. उनकी पुत्री आयुर्वेदिक चिकित्सक सदफ तबस्सुम की शादी 22 दिसंबर को मुजफ्फरपुर निवासी एयरफोर्स के पायलट नवाज अशरफ के साथ हुई. इसी शादी के लिए वह कोलकाता से जेवर खरीदकर बस से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. सामान की बरामदगी की समाचार सुनकर वह गुरुवार को अपने पुत्र ओवैसुर रहमान के साथ गोविंदपुर थाना पहुंचे. कोर्ट से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस उन्हें बरामद सामान सौंप देगी. उन्होंने घटना के उद्भेदन एवं माल की बरामदगी के लिए धनबाद पुलिस का आभार जताया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बस से चोरी एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news : इसीआरएमसी ने सभा कर कहा- ओपीएस ही चाहिए

धनबाद. ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध सप्ताह मनाया. इस दौरान सभा महासचिव पीएस चतुर्वेदी के नेतृत्व में डीआरएम कार्यालय के समक्ष सभा की. वक्ताओं ने न्यू पेंशन स्कीन (एनपीए) व यूनिफाइड पेंशन स्कीन (यूपीएस) पर विरोध जताया. इस दौरान उन्होंने ओपीएस की मांग उठायी. महासचिव ने यूपीएस की कमियों और नकारात्मक पहलू पर विस्तार से प्रकाश डाला. सभा के दौरान महासचिव पीएस चतुर्वेदी ने कहा कि यूपीएस में पेंशन शब्द को ””””””””पे आउट”””””””” से बदल दिया गया है. इससे उन कर्मचारियों की भावना को ठेस पहुंची है, जो समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं. कहा कि ओपीएस के विपरीत, यूपीएस अंशदायी है. इसमें कर्मचारी को अपना योगदान देना अनिवार्य है. यूपीएस में यह निर्धारित किया गया है कि पेंशनर को आश्वस्त भुगतान उसकी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले के 12 महीने के औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत दिया जाएगा, जबिक ओपीएस के अंतर्गत यह अंतिम आहरित मूल वेतन का 50 प्रतिशत होता था. इन मांगों को लेकर उठायी आवाज ईसीआरएमसी की मांगों में एनपीएस या यूपीएस को रद्द कर ओपीएस की पुर्नस्थापना करना, पदों के सृजन से रोक हटाना, जीवित पदों का सरेंडर बंद करना, रेलवे बोर्ड के मानकों के आधार पर यार्ड स्टिक तय कर अतिरिक्त पदों का प्रावधान सुनिश्चित करना, जनवरी 2020 से जून 2021 तक के फ्रीज किए गए डीए का जल्द से जल्द भुगतान कराने आदि की मांग शामिल है. मौके पर विजय कुमार महाजन, वीरेंद्र शुक्ला, अनिल कुमार सोनी, लोचन मंडल, एसके गिरी, सोनू उपाध्याय, मंजेश राव, धुरेंद्र यादव, राज बहादूर सिंह, संतोष कुमार, सर्वजीत सिंह, विजय कुमार राम, हेलाल मुस्तफा खान, दामोदर महतो, गौरव चौबे, रामू महतो, गोपाल कुमार साव, महेंद्र कुमार, टिंकू बांसफोड़, आरके लकड़ा, आरके प्रसाद, राजेश कुमार सिंह आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news : इसीआरएमसी ने सभा कर कहा- ओपीएस ही चाहिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बारिश से शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल

धनबाद. गुरुवार की सुबह बारिश शुरू होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में लगे बिजली के उपकरणों में खराबी आ गयी. वहीं कई इलाकों में बिजली के तार टूट कर गिर गये. इससे शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को गुरुवार को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार बारिश शुरू होने के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में लगे इंसुलेटर में खराबी आ गयी थी. सरायढेला फीडर, बिग बाजार फीडर के अलावा आमाघाटा के समीप, हाउसिंग कॉलोनी, पॉलिटेक्निक रोड, नवाडीह, मनईटांड़, जोड़ाफाटक, मटकुरिया, वासेपुर आदि इलाकों में सुबह के लगभग सात बजे से नौ बजे के बीच खराबी आयी थी. दोपहर तक सभी जगहों पर आयी खराबी को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. वहीं नूतनडीह, कुसुम विहार, माड़ी गोदाम, नया बाजार आदि इलाकों में बिजली के तार टूट कर गिर गए. इन इलाकों में दोपहर तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही. गुरुवार की शाम शुरू हुई बारिश में भी कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज में खराबी आने का सिलसिला जारी रहा. इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बारिश से शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : आइआइटी आइएसएम में एमटेक के लिए 700 सीटें

धनबाद. आइआइटी आइएसएम ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है. प्रवेश गेट स्कोर के आधार पर होगा. चयनित अभ्यर्थियों को सीओएपी 2025 पोर्टल के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा. इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि समय पर आवेदन करें तथा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आइआइटी आइएसएम के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. एमटेक की 28 ब्रांचों में उपलब्ध सीटें संस्थान में 28 विभिन्न एमटेक ब्रांचों में प्रवेश दिया जाता है. इन पाठ्यक्रमों में 700 से अधिक सीटें हैं. कुछ प्रमुख शाखाएं और उनकी सीटें खनन अभियंत्रण – 25 सीटेंपेट्रोलियम अभियंत्रण – 28 सीटेंरासायनिक अभियंत्रण – 17 सीटेंसिविल अभियंत्रण – 21 सीटेंकंप्यूटर साइंस एवं अभियंत्रण – 42 सीटेंविद्युत अभियंत्रण – 37 सीटेंइलेक्ट्रानिक्स एवं संचार अभियंत्रण – 38 सीटेंयांत्रिक अभियंत्रण – 40 सीटेंपर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण – 15 सीटेंगणित एवं कंप्यूटिंग – 17 सीटेंइसके अलावा औद्योगिक अभियांत्रिकी, प्रबंधन अध्ययन, सामग्री विज्ञान, ऊर्जा अभियंत्रण, भू-भौतिकी, भूविज्ञान, जल संसाधन अभियंत्रण सहित अन्य ब्रांचों में भी सीटें उपलब्ध हैं. कैसे करें आवेदन – आइआइटी आइएसएम की आधिकारिक वेबसाइट के नामांकन सेक्शन पर जाएं- एमटेक प्रवेश पेज पर जाकर आनलाइन आवेदन पत्र भरें- आवेदन के दौरान शैक्षणिक प्रमाणपत्र, गेट स्कोर कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें- आवेदन शुल्क का भुगतान आनलाइन माध्यम से करें. – सीओएपी 2025 पोर्टल पर भी पंजीकरण करें. काउंसलिंग प्रक्रिया वहीं से संचालित होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : आइआइटी आइएसएम में एमटेक के लिए 700 सीटें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मरने के पहले राजीव ने बनाया था वीडियो, हुआ वायरल

धनबाद. धनबाद थाना क्षेत्र के बरटांड़ पंडित क्लीनिक रोड स्थित सीपी सिंह इंक्लेव में रहने वाले राजीव सिंह (अब मृत) का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है. इसमें वह कई लोगों पर अपनी मौत का कारण बता रहा है. हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नया विचार नहीं करता है. उक्त वीडियो पुलिस को भी मिला है. आत्महत्या के मामले में पहले ही राजीव की मां सावित्री देवी के बयान पर बहु अमृता शेखर, चचेरे भाई सुमित कुमार सिंह, साला राहुल शेखर, सरहज अंशुमाला गुप्ता व ससुर शशि शेखर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. मैं और जीना नहीं चाहता… राजीव सिंह के आत्महत्या से पहले का एक वीडियो मिला है. जिसमें राजीव नम आवाज में कह रहे हैं कि मैं और जीना नहीं चाहता, ऐसा नहीं की मेरे जीने की तमन्ना खत्म हो गयी है. मेरी मौत का कारण वे लोग हैं जिन्हें मैने सबसे ज्यादा अपने करीब समझा व माना. मेरी पत्नी अमृता शेखर, चचेरा भाई सुमित कुमार सिंह, साला राहुल शेखर, राहुल की पत्नी अंशुमाला गुप्ता व ससुर शशि शेखर हैं. इन लोगों ने ऐसी परिस्थिति पैदा की है जिसके कारण मुझे और मेरी मां के खिलाफ झूठे मुकदमे दायर कराये गये. मैं अपनी नौकरी की वजह से 18 साल बाहर रहा. 2023 में जब वापस अपने घर लौटा तो इन लोगों ने ऐसा व्यवहार करना शुरू कर दिया जो लोग अपने दुश्मन के साथ भी नहीं करते. मेरे शिशु भी पराये हो गये और इस सब की वजह ये लोग ही थे. जब मेरा बुरा समय आया तो मुझ पर और मेरी मां पर झूठा मुकदमा करा दिया. इन्हें सिर्फ पैसा चाहिए और कुछ नहीं. मैं अवसाद के उस मुकाम पर पहुंच गया हूं, जहां मौत के अलावा कुछ और नहीं है. मेरी समाज से नम्र निवेदन है कि इन लोगों को बख्शा नहीं जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: मरने के पहले राजीव ने बनाया था वीडियो, हुआ वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: रामनवमी व ईद को लेकर बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

धनबाद. पुलिस मुख्यालय सभागार में गुरुवार को एसएसपी एचपी जनार्दनन के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग की गयी. इसमें सभी वरीय पदाधिकारी समेत थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे. बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के बाद एसएसपी ने विभिन्न थानों में दर्ज लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने और समय पर चार्जशीट सौंपने का निर्देश दिया. ईद व रामनवमी को लेकर रहें सतर्क एसएसपी ने ईद और रामनवमी को लेकर ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा. त्योहार को लेकर सभी थाना प्रभारी को शांति समिति व अखाड़ा दलों के साथ बैठक कर सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक पहल करने और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. स्त्रीओं से संबंधित अपराध को गंभीरता से लें एसएसपी ने दुष्कर्म, स्त्री व बाल उत्पीड़न एवं पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों को गंभीरता से लेने, तय समय पर जांच पूरी कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया. स्त्रीओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रहने को कहा. एसएसपी ने संगठित अपराध करने वाले अपराधियों, गैंग्स से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया. इसके अलावा थानों में पेंडेंसी कम करने, भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने, मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने आदि के निर्देश भी दिये. उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े लंबित कांडों की भी समीक्षा की और जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसएसपी ने बैठक के दौरान बेहतर कार्य करने वाले 20 थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया और अन्य सभी पदाधिकारियों को कार्य कुशलता में तेजी लाने की हिदायत दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: रामनवमी व ईद को लेकर बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: स्कूल प्रधान और शिक्षक से शोकॉज

सुलतानगंज. ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकोपस्थिति दर्ज नहीं किये जाने को लेकर डीईओ ने सुलतानगंज के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अबजूगंज के स्कूल प्रधान व शिक्षक से शोकॉज पूछा है. जारी पत्र में बताया गया कि विगत 19 मार्च को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकोपस्थिति का अवलोकन किया गया तो विद्यालय के किसी भी शिक्षक द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया था. जो अनुशासनहीनता का परिचायक है. निर्देश दिया गया कि स्वयं तथा सभी शिक्षक अपना-अपना स्पष्टीकरण 21 मार्च तक देना सुनिश्चित करें. बीईओ रेखा हिंदुस्तानी ने वीक्षण कार्य का निरीक्षण किया. मिरहट्टी, कमरगंज सहित संकुल में चल रहे वीक्षण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिया. छह घंटे कटी रही बिजली, हुई परेशानी सुलतानगंज में गुरुवार को दिन में छह घंटा बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हुई. रमजान में रोजेदारों को मुश्किल का सामना करना पड़ा. सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य मो अफरोज आलम ने कहा कि रोजदारों को मस्जिद में नमाज अदा करने के दौरान पेयजल को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.बिजली विभाग के अधिकारी से दोपहर में बिजली नहीं काटे जाने का अनुरोध किया है.वही विभाग के एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस को लेकर शहर के कांवरिया रूट में खुला 11000 वोल्ट के तार को कवर किये जाने का काम तेजी से हो रहा है. जिससे एक पखवाड़ा तक दिन के 10 से 5 बजे तक बिजली काटी जायेगी. जिससे तेजी से मेंटेनेंस का कार्य हो सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: स्कूल प्रधान और शिक्षक से शोकॉज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंचायत को सशक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को सशक्त पंचायत सशक्त विकास पर ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रशिक्षक महजोरी पंचायत के मुखिया सुधीर मंडल व प्रखंड समन्वयक विशाल कुमार के द्वारा ग्राम पंचायत स्थायी समिति ( वार्ड सदस्य ) अध्यक्ष का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायत के स्थायी समितियां मंत्रालय की तरह है. जिसके सुझाव व प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत कार्यकारिणी अपना निर्णय लेती है. उन्होंने कहा कि पंचायती राज की धारा 71 के तहत ग्राम पंचायत अपने कार्यों तथा कर्तव्य के निर्वहन के लिए सात स्थायी कमिटियां गठित कर सकती है. यह समितियां ग्राम पंचायत के सामान्य नियंत्रण के अधीन होंगी. उक्त समितियां ऐसे शक्तियों का प्रयोग करेंगी, जो पंचायत द्वारा उनको सौंपा जायेगा. ग्राम पंचायत के स्थायी समितियां ग्राम पंचायत को सशक्त, समर्थ व प्रभावी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इसमें सामान्य प्रशासन समिति, निर्माण व विकास समिति, स्त्री शिशु व सामाजिक कल्याण समिति, शिक्षा स्वास्थ्य व वन व पर्यावरण समिति, ग्राम रक्षा समिति, कृषि सहकारिता उद्योग व सार्वजनिक संपदा समिति, संचार व अधोसंरचना समिति हैं. इसमें पदेन सदस्य के रूप में मुखिया, उप मुखिया व पांच सदस्य रहते है. इसके मनोनीत सदस्य के रूप में गांव के अनुभवी व्यक्ति को चुना जाता है. समिति सचिव के रूप में पंचायत सचिव रहते है. जिसकी अवधि पंचायत के कार्यकाल तक की होती है. मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सात पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य व सदस्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंचायत को सशक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अल्पसंख्यक छात्रावासों के मरम्मति व जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4.69 करोड़ की मिली स्वीकृति: मंत्री

मधुपुर. प्रदेश के जल संसाधन सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा की अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावास के मरम्मति व जीर्णोद्धार के लिए देवघर और जामताड़ा जिले में 4.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गयी है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक छात्रावास जर्जर स्थिति में होने की जानकारी उन्हें मिली थी. साथ ही आगे भी अन्य छात्रावासों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा. राज्य में शेष बचे हुए छात्रावासों का जीर्णोद्धार अगले वित्तीय वर्ष में चरणबद्ध तरीके किया जायेगा. कहा कि देवघर महाविद्यालय परिसर स्थित एक सौ सैया वाला अल्पसंख्यक छात्रावास के मरम्मति कार्य के लिए 59.86 लाख, पालाजोरी प्रखंड के मदरसा स्थित 50 सैया वाले अल्पसंख्यक छात्रावास की मरम्मति कार्य के लिए 90.57 लाख रुपये, मधुपुर के पनाहकोल स्थित 30 सैया वाले मदरसा जीर्णोद्धार के लिए 63.09 लाख रुपये, मदरसा जामिया रहमानिया मधुपुर के 100 बेड वाले मरम्मति कार्य के लिए 99.49 लाख, मदरसा सिराजुल इस्लाम चादवारी मधुपुर में 30 सैया वाले अल्पसंख्यक छात्रावास भवन की मरम्मति कार्य के लिए 39.60 लाख, लालगढ़ मदरसा मधुपुर में 50 सैया वाले छात्रावास भवन की मरम्मति कार्य के लिए 45.03 लाख एवं जामताड़ा जिले के अल्पसंख्यक छात्रावास फुकबंदी करमाटांड़ में सोलर बेस्ड हाई मास्क लाइट स्ट्रीट लाइट के लिए 18.20 तथा 50 बेड वाले छात्रावास भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 52.69 लाख रुपये की स्वीकृति उनके निर्देश पर विभागीय सचिव ने प्रदान किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अल्पसंख्यक छात्रावासों के मरम्मति व जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4.69 करोड़ की मिली स्वीकृति: मंत्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीडीएस डीलरों को दिया गया प्रशिक्षण

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में पीडीएस डीलरों के साथ बैठक आयोजित हुई. बैठक में बीडीओ ने पीडीएस डीलरों को 31 मार्च तक राशन कार्ड ई-केवाईसी पूर्ण करने को लेकर तेजी लाने का निर्देश दिया. बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में एनएफएसए से आधारित लाभुकों का ई-केवाईसी किया जाना है. इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है. बताया गया कि अभी तक राज्य में 66.27 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी हुआ है. 33.77 प्रतिशत का ई-केवाईसी किया जाना है. बीएसओ लोगिन में वैसे सभी राशनकार्ड की सूची है जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है. सभी डीलर 21 मार्च से कार्डधारक के निवास पर जाकर ई-केवाईसी करेंगे तथा सूची में सूचना भरेंगे. मृत लाभुक के नाम के समक्ष कालम 8 में मृत लिखेंगे एवं राशनकार्ड का मोबाइल नंबर को भी वेरिफाई कर लेंगे. यदि मोबाइल नंबर बदल गया है तो नया मोबाइल नंबर अंकित करेंगे. किसी सदस्य का आधार सीडिंग नहीं है तो उसका सीडिंग कर ई-केवाईसी करेंगे. प्रति दिन सूची को डीलर अपने एमओ को व्हाट्सएप से भेजेंगे. एमओ प्रतिदिन डीलरवार समीक्षा करेंगे तथा सूचना को अपने लोगिन में प्रविष्ट करेंगे. उसके बाद नंबर पर खुद भी बताएंगे. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जैनुल अंसारी, कंप्यूटर आपरेटर रामानुज ठाकुर, आजाद अंसारी, कार्तिक सिंह, अब्बास अंसारी, विनय कुमार शाह, ताहीर हुसैन, प्रमोद मरांडी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीडीएस डीलरों को दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top