Hot News

March 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. बाइक लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली

हाजीपुर. सोनपुर थाना क्षेत्र के गंगाजल हाई स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने बाइक लूटने का विरोध करने पर बैंक कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया. इस दौरान बदमाश बैंककर्मी से मोबाइल लूट कर मौके से फरार हो गये. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना सोनपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सोनपुर थाने की पुलिस ने घायल बैंक कर्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल सोनपुर भर्ती कराया. वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर एसडीपीओ प्रत्यूष कुमार ने हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की. जानकारी मिलते ही घायल के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गये. इस संबंध में घायल हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बागमली निवासी आरसी राम के 42 वर्षीय पुत्र रवि रंजन कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात वे पटना एसबीआई बैंक में ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान गंगाजल स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक दी तथा बाइक, मोबाइल तथा पर्स लूटने लगे. विरोध करने पर एक बदमाश ने गोली मार दी. घायल ने बताया कि दूसरा बदमाश भी गोली चलाना चाहा, तभी उसकी मैगजीन गिर गयी. गोली मारने के बाद बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घायल को एक पैर में गोली लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. बाइक लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और बीजेपी पर कसा तंज, बिहार के बच्चों के हक की उठायी मांग

गोपालगंज. जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को गोपालगंज में जनसुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी और बिहार के विकास पर कई अहम सवाल उठाये. कांग्रेस की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए पीके ने कहा कि कांग्रेस को जागने में 40 साल लग गये और यह जन सुराज का ही असर है कि अब दूसरे दलों के नेता जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 1985 में बिहार में कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी थी, लेकिन उसे भी जगने में 40 साल लग गये. जन सुराज ने यह साबित किया है कि अगर नेतृत्वक दल काम नहीं करेंगे, तो जनता उन्हें नकार देगी. जनसुराज के आगमन से सभी दलों को बदलनी पड़ी रणनीति राजद और बीजेपी के बारे में भी पीके ने तीखे बयान दिये. उन्होंने कहा कि राजद को मुसलमानों को अपना नेतृत्वक बंधुआ मजदूर नहीं समझना चाहिए और बीजेपी को यह एहसास हुआ है कि सिर्फ हिंदू वोटों से उनकी प्रशासन नहीं चल सकती. जनसुराज के आगमन से सभी दलों को अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है. गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर बयान पीके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, अब बिहार में चुनाव हैं, तो अमित शाह जी को बिहार ही दिखेगा. उन्होंने बिहार के बच्चों के लिए गुजरात में काम करने की स्थिति पर चिंता जतायी और कहा, अगर गृह मंत्री को वाकई बिहार और बिहार के बच्चों की चिंता है, तो वे बिहार के बच्चों को गुजरात में मजदूरी में बराबरी दिलवाएं. लालू फैमिली पर इडी कार्रवाई पर बोले पीके ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चल रही इडी और सीबीआई की कार्रवाई पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जब घोटाले का केस है, तो एजेंसियों को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है. यह पहली बार नहीं है, जब लालू परिवार के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, बल्कि यूपीए प्रशासन के दौरान भी यह हो चुका था. प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से लोकतंत्र को पुनः मजबूत करने के लिए जन सुराज की दिशा में साथ देने की अपील की. मौके पर जनसुराज के जिलाध्यक्ष राधारमण मिश्र, जनसुराजी इं. विकास सिंह, फैज अहमद आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और बीजेपी पर कसा तंज, बिहार के बच्चों के हक की उठायी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News: इंद्रपुरी जलाशय के निर्माण व सोन नहरों के आधुनिकीकरण का उठा मामला

दाउदनगर. काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने एक बार फिर से इंद्रपुरी जलाशय के निर्माण कराने और सोन नहरों के आधुनिकीकरण का मामला उठाया है. उन्होंने बताया कि इससे संबंधित मांग पत्र उन्होंने जल शक्ति मंत्री को दिया. इस विषय पर वार्तालाप भी हुआ है. सांसद ने बताया कि इस परियोजना के निर्माण पर बिहार के जल जीवन और हरियाली निर्भर है. सदन में वे सवाल उठाते रहेंगे. कई चरण पर काम करेंगे. आधुनिक हिंदुस्तान की सबसे प्राचीन नहर प्रणाली को मरने नहीं देंगे. पहले वह प्रधानमंत्री से मिलना चाहे, लेकिन वह नहीं मिले. जल शक्ति मंत्री से मिलने को कहा गया. विभाग को ज्ञापन दिया गया था. ज्ञापन पर आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, सासाराम के सांसद मनोज कुमार, बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह व जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के हस्ताक्षर थे. एक बार फिर से उन्होंने जल शक्ति मंत्री से मुलाकात की है और मांग पत्र दिया है. सांसद का कहना है कि निर्माण स्थल बिहार और झारखंड दोनों प्रदेश में पड़ते हैं. बिहार के रोहतास के नौहट्टा प्रखंड के मटिआंव और झारखंड के गढ़वा जिला के क्षेत्र में निर्माण स्थल है, जबकि तीसरा कोण उत्तर प्रदेश का भी है. इसलिए यह स्वयं में राज्य स्तरीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है, जिसे सुलझाने की जिम्मेदारी हिंदुस्तान प्रशासन की है. इस जिम्मेदारी से केंद्र को भागने नहीं दिया जा सकता है. समझौते के कारण समय पर पानी नहीं मिलता मगध और शाहाबाद के पांच सांसदों द्वारा हस्तांतरित्र व राजा राम सिंह के लेटर पैड पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया था कि 1874 में बनी ऐतिहासिक सोन नहर प्रणाली दम तोड़ रही है. इंद्रपुरी बाराज से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है. इसका बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने 1990 में शिलान्यास किया था और तब से यह परियोजना लंबित है. बिहार सोन के पानी का इस्तेमाल करने वाला पहला राज्य रहा है. नदी के पानी के बंटवारे उपलब्धता के लिए बाणसागर व रिहंद समझौता के तहत समय पर बिहार को पानी नहीं मिलता. पानी तब छोड़ा जाता है, जब चारों ओर पानी पानी रहता है. नदी में आया पानी बहता हुआ गंगा होकर समुद्र में चला जाता है. सोन के इलाकों में बाढ़ व कटाव पैदा करता है, जिससे जन-धन की भारी क्षति होती है. सोन नहरों से आच्छादित बिहार के जिले रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, पटना, कैमूर, बक्सर और गया धान का कटोरा कहा जाता है. यह देश का प्रमुख बहुफसली क्षेत्र है. ज्ञापन में बताया गया कि औरंगाबाद में सोन के किनारे बने एनटीपीसी और बीआरबीसीएल थर्मल पावरों को बरसात के पहले पानी का अभाव झेलना पड़ता है. खतरे की घंटी भी पहले बज चुकी है. सोन का मीठा पानी मछली समेत लाखों जीवों, मनुष्यों, वनस्पतियों व पेड़ पौधों के जीवन का आधार है. बिहार जिसका बड़ा हिस्सा बाढ़ व सुखाड़ से पीड़ित रहता है. इस कृषि प्रधान इलाके में इसकी सिंचाई प्रणाली को बचाना व सशक्त बनाना राज्यहित व राष्ट्रहित में है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News: इंद्रपुरी जलाशय के निर्माण व सोन नहरों के आधुनिकीकरण का उठा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. तिरहुत रेंज में इ-ऑफिस पर काम करने वाला पहला जिला बनी वैशाली

हाजीपुर. इ-ऑफिस डिजिटल पोर्टल पर काम शुरू करने वाली वैशाली तिरहुत रेंज का पहला जिला बन गयी है. गुरुवार को प्रथम फेज में जिले के एसपी कार्यालय, पुलिस केंद्र हाजीपुर, एसडीपीओ कार्यालय महुआ, महनार तथा लालगंज में इ-ऑफिस पर काम शुरू हो गया. इन कार्यालयों में अब पेपरलेस वर्क शुरू कर दिया गया है. सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग बिहार प्रशासन की इ-ऑफिस परियोजना के तहत रेंज में सबसे पहले वैशाली जिला में इसकी शुरुआत की गयी है. इससे पुलिस विभाग को आंकड़ों को संधारित तथा सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी. साथ ही सूचना के अधिकार के तहत मांगी जाने वाली सूचनाओं को भी प्रकट करने में सुविधा होगी. इसके लिए पुलिस विभाग सभी कार्यालयों को कंप्यूटर एवं इंटरनेट से लैश करने की योजना पर काम कर रही है. इस संबंध में हेड क्वार्टर डीएसपी अबु जफर इमाम ने बताया कि बिहार के तिरहुत रेंज में वैशाली जिला पेपरलेस वर्क करने वाला पहला पुलिस कार्यालय बन गया है. गुरुवार से एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, एसडीपीओ कार्यालयों में इ-ऑफिस के पोर्टल पर डेटा अपलोड का काम शुरू हो गया है. इसके लिए पहले कार्यालय के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था. प्रशिक्षण में पदाधिकारियों को पोर्टल पर डेटा अपलोड करने एवं कार्य करने के संबंध में जानकारी देने के साथ ही समय पर कार्य का निष्पादन करने एवं समय की बचत करने के भी तरीके बताए गए थे. हेड क्वार्टर डीएसपी ने बताया कि इ-ऑफिस सिस्टम के तहत कार्य करने में पुलिस कर्मियों को सहूलियत होगी. पहले पुलिस के लिए थानों में दर्ज मामले के आंकडों का रिकॉर्ड संभालने तथा पुराने कांडों के कागजात को सुरक्षित रखने में परेशानी होती थी. इ-ऑफिस के माध्यम से अब एक क्लिक में सभी डेटा पदाधिकारी के सामने होगा. सभी पुलिस पदाधिकारियों को दी जा रही है पर्सनल लॉगिन आइडी बताया गया कि प्रथम फेज में अनुमंडल स्तर एवं उससे ऊपर के कार्यालय के सभी पदाधिकारियों को इ-ऑफिस का पर्सनल लॉगिन आइडी दिया जा रहा है. ट्रेंड पदाधिकारी कार्यालय के आंकडों को अपने आइडी से अपलोड करना शुरू कर चुके हैं. इससे काम आसान होने के साथ ही पदाधिकारी कहीं से भी बैठ कर अपना काम कर सकते है तथा कांडों की समीक्षा के साथ उसकी प्रगति रिपोर्ट पर भी नजर रख सकेंगे. इससे वरीय अधिकारी को भी मामलों पर नजर रखने में सुविधा होगी. बताया गया कि इ-कार्यालय को व्यवस्थित करने के लिए सभी कार्यालयों में कंप्यूटर सेट के साथ इंटरनेट की सुविधा देने की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है. इसके साथ ही कार्यालयों में पावर बैकअप के लिए बिजली के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है. जल्द ही पुलिस कार्यालय के साथ अन्य कार्यालय भी पेपरलेस कार्य करने लायक हो जायेगा. बताया गया कि जिला एवं अनुमंडल स्तर के कार्यालय में ई-ऑफिस शुरु होने के बाद सभी थानों में भी इसकी व्यवस्था करायी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. तिरहुत रेंज में इ-ऑफिस पर काम करने वाला पहला जिला बनी वैशाली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News: दरवाजे पर लगी शिक्षिका की कार को किया आग के हवाले

अंबा. अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौत गांव में दरवाजे पर खड़ी शिक्षिका की कार को कुछ लोगों द्वारा आग के हवाले कर दिया. घटना बुधवार आधी रात की बतायी जा रही है. कार चंदौत गांव के ही राजीव रंजन की पत्नी शिक्षिका दिव्या रश्मि की है. शिक्षिका कुटुंबा प्रखंड के ही मिडिल स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है. रात में आग की लपटे देख गांव के कुछ लोगों ने हल्ला मचाया, तो शिक्षिका के परिजन व गांव के अन्य लोग दौड़े और किसी तरह आग को बुझाया. हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही कार का अधिकांश भाग जलकर नष्ट हो गया. रात में ही इसकी जानकारी डायल 112 को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया. इस संबंध में शिक्षिका ने अंबा थाना के पुलिस को आवेदन देने की बात बतायी है. उन्होंने आवेदन में गांव के ही दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है. शिक्षिका दिव्य रश्मि ने गांव के गोपाल मिश्र व उनके पुत्र विनय मिश्रा पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है. रात में करीब 12 बजे आग लगने की हल्ला सुनकर जब उनके पति राजीव रंजन बाहर निकले, तो देखे कि कार से आग की लपटे उठ रही है. उन्होंने बताया कि कार के पास में ही दोनों व्यक्ति बैठे थे. दरवाजा खोलते ही दोनों भागने लगे. घटनास्थल के समीप माचिस का डब्बा व अभियुक्त के आधा जला हुआ गमछा बरामद होने की बात बतायी है. शिक्षिका ने बताया कि पहले भी उनके घर से जमीन विवाद चल रहा है, जिससे संबंधित मामला अंबा थाने में दर्ज है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि घटना की हकीकत की जा रही है. जांच उपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News: दरवाजे पर लगी शिक्षिका की कार को किया आग के हवाले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : विस चुनाव को लेकर बीएलओ को नयी दिल्ली में आयोग देगा प्रशिक्षण

गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव के निमित्त डीएम की अध्यक्षता में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र सभागार में आयोजित किया गया. आगामी दिनों में सभी बीएलओ को हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है. इसकी तैयारी के लिए 20 व 21 मार्च को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) का दो दिवसीय प्रशिक्षण सह मूल्यांकन सत्र 2025 का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के साथ मूल्यांकन की हुई शुरुआत इसमें प्रशिक्षण के साथ-साथ मूल्यांकन की शुरुआत हो गयी. सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. डीएम ने बताया कि पहली बार बीएलओ का प्रशिक्षण दिल्ली में होने वाला है. इसलिए यह आवश्यक है कि वे आयोग के सभी प्रावधानों और निर्देशों से भली-भांति अवगत हो जाएं. प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ को सभी महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये. सभी को अपने-अपने विस क्षेत्र की मतदाता सूची में कुल मतदाता, मतदाता लिंगानुपात, इपी रेशियो आदि की जानकारी अनिवार्य रूप से रखनी होगी. प्रशिक्षण में मुख्य निर्वाचन आयुक्त भी सभी बीएलओ से सीधे संवाद कर सकते हैं. मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी के कार्य एवं दायित्वों की दी गयी जानकारी प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को मतदाता सूची के निर्माण, प्रपत्रों की जानकारी, अभिलेख संधारण, मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ शशि प्रकाश राय एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत कुमार मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : विस चुनाव को लेकर बीएलओ को नयी दिल्ली में आयोग देगा प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News: कोमल की मौत मामले में मुख्य आरोपित ने किया थाना में सरेंडर

औरंगाबाद नगर. होली के दौरान नगर थाना के समीप महादलित टोली में वाहन से कुचलकर कोमल की हुई मौत मामले में पुलिस की कार्रवाई अब तेज गति से हो रही है. आरोपितों के खिलाफ छापेमारी भी की जा रही है. गुरुवार को इस मामले का मुख्य अभियुक्त रंजय कुमार उर्फ सन्नी ने नगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने उससे काफी देर तक पूछताछ की. इसके बाद आगे की प्रक्रिया में लग गयी. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बताया कि पुलिसिया दबिश के बाद घटना में शामिल रंजय कुमार उर्फ सन्नी ने आत्मसमर्पण किया है. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई हो रही है. गौरलब है कि होली के दौरान यानी 14 मार्च को कार की चपेट में आने से कोमल कुमारी नामक किशोरी की मौत हो गयी थी. इस मामले में बस पड़ाव महादलित टोली निवासी विनय पासवान ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें रंजय कुमार उर्फ सन्नी के अलावा मनोज सिंह और विनोद सिंह को आरोपित बनाया था. प्राथमिकी में आरोपितों पर जान से मारने की नीयत से घटना काे अंजाम देने का आरोप लगाया था. यह भी ज्ञात हो कि इस घटना के बाद बवाल का दौर लगातार चला. विपक्षी पार्टी के नेता हावी रहे. यहां तक कि विरोध मार्च भी निकाला गया. यह भी ज्ञात हो कि रंजय की मां गीता देवी ने एसपी को आवेदन देकर कहा था कि गाड़ी रंजय नहीं, बल्कि कोई और चला रहा था. अचानक अनियंत्रित होने की वजह से कोमल गाड़ी की चपेट में आयी. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी. उनके पति मनोज सिंह और जेठ विनोद सिंह उक्त समय अपने गांव भेड़िया में थे. मामला जो हो रंजय को आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस की मुश्किल कम हो गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News: कोमल की मौत मामले में मुख्य आरोपित ने किया थाना में सरेंडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी पवित्र ध्वज यात्रा को लेकर हुई बैठक

मुंगेर रामनवमी ध्वज यात्रा को लेकर गुरूवार को श्री रामनवमी पवित्र ध्वज यात्रा समिति की ओर से बड़ा महावीर स्थान के प्रांगण में एक बैठक आयोजित किया गया. उसकी अध्यक्षता आशीष कुमार बमबम ने की. बैठक में रामनवमी के पवित्र ध्वज यात्रा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस शोभायात्रा में श्री राम जी की प्रतिमा शोभायात्रा निकाली जायेगी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा में घोड़ा, डंका अखाड़ा, राम दरबार, ध्वनि विस्तारक यंत्र,भांगड़ा, डाक, पवित्र ध्वज को शामिल किया जायेगा. बैठक में सचिव विकास आनंद, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार छोटू, श्रवण पोद्दार, हीरालाल, आर्यन तिवारी, मोहन वर्मा रवि मोहन उर्फ रवि भगत, विकास दुबे, वार्ड पार्षद लखन पंडित पंकज कुमार, आनंद प्रकाश सिंहा, पवन कुमार, चंदन पटेल, आर्यन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी पवित्र ध्वज यात्रा को लेकर हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोलीबारी की घटना से पीड़ित परिवार से की मुलाकात

टिकारी. टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हेया बाजार में पिछले दिन हुई गोलीबारी की घटना से चिंतित गुरुवार को मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता सहित समाज के शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने मल्हेया बाजार में पीड़ित परिवार के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और घटित घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली. घटना की कड़ी निंदा शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने की व पुलिस से गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की. इस मौके पर वैश्य चेतना समिति टिकारी अनुमंडल के सचिव अमित कुमार, पूर्व मुखिया राकेश कुमार, त्रिभुवन प्रसाद, पंकज गुप्ता, विवेक गुप्ता, सूरज कुमार, सुरेश जी,दीपक कुमार व संजय सहित कई लोग शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गोलीबारी की घटना से पीड़ित परिवार से की मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का होगा आयोजन

कोंच. गांधी इंटर विद्यालय के स्पोर्ट्स मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका जितेंद्र कुमार ने बताया कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला जीविका स्किल्स के बैनर तले आयोजित किया गया है. यह मेला बिहार प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना है. इस मेले में विभिन्न कंपनियों और प्रशासनी विभागों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे. मेले में युवाओं को अपने शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर मिलेंगे. मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा. मालूम हो कि उक्त कार्यक्रम को लेकर माइकिंग के साथ-साथ, जगह-जगह पर बैठक का दौर भी जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का होगा आयोजन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top