Hot News

March 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोरों ने बसबूटिया गांव में तीन घरों को बनाया निशाना

चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबूटिया गांव में चोरों ने शुक्रवार की रात्रि एक साथ तीन घरों को अपना निशाना बनाया. इस दौरान चोरों ने लगभग 70 हजार रुपया नकद समेत एक लाख से अधिक मूल्य के जेवरात एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी वीरेंद्र यादव पिता कामदेव यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने घर में प्रवेश कर कमरे का ताला तोड़ा व कमरे में रखे 600 ग्राम चांदी के जेवरात, लगभग 25 किलो कांसा के बर्तन, कपड़ा व 40 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि घर के सभी सदस्य सड़क के किनारे स्थित दूसरे घर में सोये थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. इसके अतिरिक्त चोरों ने फाल्गुनी यादव के किराना दुकान से 30 हजार रुपये नकद सहित, सरसों तेल, साबुन व कई अन्य तरह के सामानों की चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने बगल में स्थित अनिल तांती के घर में भी प्रवेश किया, लेकिन वहां से कुछ भी ले जाने में सफल नहीं हुए. शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस बसबूटिया गांव पहुंची एवं मामले की छानबीन की. इस दौरान पीड़ित परिवार की निशानदेही पर गांव के ही एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं एक साथ तीन घरों को निशाने बनाये जाने से ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोरों ने बसबूटिया गांव में तीन घरों को बनाया निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छह बोतल शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बरहट. मलयपुर थाना पुलिस ने शनिवार को छह बोतल शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी सतीश कुमार पिता चरित पासवान तथा कजरा थाना क्षेत्र के निवासी पुनाडीह गांव निवासी रोहित कुमार पिता भीम यादव है. जानकारी के अनुसार मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक एक दो पहिया वाहन से शराब की खेप लेकर थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है. इस पर थानाध्यक्ष ने प्रशिक्षु एसआइ पंकज कुमार को दल बल के साथ कटौना मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसी दौरान गिद्धौर की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आते हुए दिखा. पुलिस की गाड़ी देख दोनों बाइक को पीछे घुमा कर भागने लगा, जिसे पुलिस जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया. जब तलाशी ली गयी तो उनके पास से छह बोतल शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने दाेनों को गिरफ्तार कर थाना लाया. इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छह बोतल शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव का हुआ स्थानांतरण

बिहारशरीफ. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमित गौरव का स्थानांतरण सुपौल न्याय मंडल में कर दिया गया है. शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित विधिक सेवा सदन में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. प्रधान जिला जज अमिताभ चौधरी ने अमित गौरव को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर विदाई दी. इस मौके पर अमिताभ चौधरी ने कहा कि न्यायिक आदेश से ही न्यायिक पदाधिकारी की प्रतिभा निखरती है. उन्होंने अमित गौरव के 10 महीने के संक्षिप्त कार्यकाल में तीन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन की प्रशंसा की. अमित गौरव मई 2024 में प्राधिकार के सचिव बनाए गए थे. उनके पिता विजय कुमार मंडल भी बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय से वर्ष 2010 में एडीजे के पद से सेवानिवृत हुए थे. अमित गौरव 2018 बैच के न्यायिक पदाधिकारी हैं और उन्होंने कटिहार से अपनी न्यायिक सेवा की शुरुआत की थी. उनकी पत्नी नंदिता कुमारी भी इसी न्यायालय में एसडीजेएम के पद पर कार्यरत थीं, जिन्हें भी स्थानांतरित किया गया है. मौके पर न्यायिक पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, अखौरी अभिषेक सहाय, संजय सिंह, धीरज कुमार भास्कर, धीरेंद्र कुमार, रणविजय कुमार, महावीर प्रसाद, कन्हैया लाल यादव, योगेंद्र कुमार शुक्ला, विकास कुमार, अभय सिंह, सूरज प्रकाश, शत्रुंजय कुशवाहा, अनुराग गौरव, रोहित कुमार वर्मा, राजा शाह, गीतांजलि ,वर्षा कुमारी, पल्लवी वर्षा, आकांक्षा आनंदराकेश कुमार दीपक, सन्नी कुमार समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी के अलावा कर्मी मुकुंद माधव, कौशल कुमार, मंजीत कुमार मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव का हुआ स्थानांतरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाथियों ने घर किया क्षतिग्रस्त, बची दो बच्चियां

हेरहंज. प्रखंड के तासू पंचायत अंतर्गत हुंड्रा गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं खेती को भी नुकसान पहुंचाया है. पीड़ित कलेश्वर राम ने बताया कि हाथियों की संख्या 13-14 थी. रात करीब दो बजे हाथियों ने गांव में धावा बोला और कलेश्वर राम के मिट्टी के घर की दीवार को तोड़ दिया. वहीं घर में रखे पांच बोरा चावल खा गये. कलेश्वर ने बताया कि उस समय घर में उनकी दो बेटी रानी कुमारी व निक्की कुमारी सोयी हुई थी. हाथियों के धक्के से जब मिट्टी की दीवार गिरी, तब दोनों बच्चियों की नींद खुली. दोनों को दीवार से चोट लगी. दोनों ने घायलावस्था में किसी प्रकार छिपकर जान बचायी. कलेश्वर ने बताया कि हाथियों ने घर के समीप ही खेत में लगी आलू की फसलों को बर्बाद कर दिया. घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं. पीड़ित परिवार के समक्ष सिर छिपाने की जगह नहीं बची. घटना के बाद शनिवार की सुबह प्रभारी वनपाल आनंद कुमार चौधरी ने घटनास्थल का दौरा किया. कहा कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाथियों ने घर किया क्षतिग्रस्त, बची दो बच्चियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसानों के हितों की रक्षा के लिए बना है प्राधिकरण : डॉ अजय

गुमला. कृषि विज्ञान केंद्र गुमला विकास हिंदुस्तानी बिशुनपुर में शनिवार को प्लांट वेराइटी प्रोटेक्शन एंड फाॅर्मर राइट अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने की. मौके पर डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस प्राधिकरण द्वारा किसान हितों की रक्षा के लिए प्रशासन द्वारा बनाया गया है. इसके किसानों को उनके प्रभेद के संरक्षण व विस्तार के लिए अधिकार देता है. इससे आनेवाले दिनों में उन्हें इसका उचित लाभांश मिल सके. कार्यक्रम में उप निदेशक पीपीवी एंड एफआरए रांची डॉ हरिश्चंद्र सिंह ने किसानों को फसलों की जैव विविधता, बीज संरक्षण, पौध किस्मों के पंजीकरण व किसानों के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के बारे में वैज्ञानिक व प्रधान डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र लगभग 350 फसल प्रभेदों का पंजीकरण करा चुका है. इसमें लगभग 28 किसानों को सर्टिफिकेट उपलब्ध हो चुका है. परंतु आनेवाले दिनों में और किसानों को यह सर्टिफिकेट प्रशासन द्वारा प्राप्त होगा. साथ ही उन्होंने पौध किस्म संरक्षण अधिनियम 2001 के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. किसानों को उनकी पारंपरिक किस्मों के संरक्षण व लाभों के बारे में जागरूक किया. विकास हिंदुस्तानी बिशनपुर के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने पुराने बीजों को संरक्षित करने के लिए किसानों को प्रेरित किया. भिखारी भगत ने किसानों को जैविक व परंपरागत खेती पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पद्धति देश के किसानों के हित के लिए काफी हितकारी है. कार्यक्रम में 255 किसानों, वैज्ञानिकों व कृषि अधिकारियों ने भाग लिया. किसानों ने अपने अनुभव साझा किये और बीज पंजीकरण प्रक्रिया व लाभों से संबंधित सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने उत्तर दिया. कार्यक्रम में जिले के 12 प्रखंडों के लगभग 225 फसल प्रभेदों का शनिवार को पंजीकरण किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के वैज्ञानिकों ने किसानों को जैव विविधता संरक्षण व सतत कृषि के महत्व पर जोर दिया. कार्यक्रम के अंत में किसानों को प्रमाण पत्र व जानकारी सामग्री वितरित की गयी. कार्यक्रम में 18 किसानों को सम्मानित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसानों के हितों की रक्षा के लिए बना है प्राधिकरण : डॉ अजय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइकिल चोर को पुलिस को सौंपा, चेतावनी देकर छोड़ा

गुमला. शहर के आंबेडकर नगर से साइकिल चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा. युवक आंबेडकर नगर निवासी लगना राम के घर से साइकिल की चोरी कर ले जा रहा था. इस क्रम में स्थानीय लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया. हालांकि लगना राम द्वारा कोई लिखित आवेदन थाना में नहीं देने के बाद उक्त चोर को थाना से छोड़ दिया गया है. जानकारी एएसआइ मो सगीर ने देते हुए बताया कि जिसकी साइकिल की चोरी हुई थी. उसने थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं की है. इससे उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. आंबेडकर नगर में कुछ दिन पूर्व सब्जी विक्रेता रामू राम के घर से लगभग 40 हजार नगद व आभूषणों की चोरी हुई थी. आंबेडकर नगर निवासियों ने आशंका प्रकट की हे कि उक्त चोरी भी उस युवक द्वारा की गयी होगी. हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार, जेल कामडारा. कामडारा व कुरकुरा थाना क्षेत्र से हत्या के दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कुलबुरू कुरकुरा निवासी अजीत सुरीन है, जो वर्ष 2014 से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ वारंट जारी था. वहीं कामडारा थाना के बड़काटोली गांव निवासी रघु केरकेट्टा है. वह वर्ष 2012 से फरार चल रहा था. इस संबंध में कामडारा थानेदार शशि प्रकाश ने बताया कि एसपी के आदेश पर कामडारा थाना द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइकिल चोर को पुलिस को सौंपा, चेतावनी देकर छोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अतिक्रमण नहीं हटाया, तो होगी कार्रवाई: सीओ

बसिया. अंचलाधिकारी नरेश कुमार मुंडा ने शनिवार को कोनबीर का भ्रमण कर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जल्द हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने चौक-चौराहों पर खड़ी बसों को वहां से हटाते हुए उन्हें दोबारा रोड के किनारे बस खड़ी नहीं करने की हिदायत दी. कई लोगों द्वारा रोड के किनारे बने फुटपाथ में ठेले व दुकान लगायी गयी थी. उन्हें भी रोड से पीछे अपनी ठेला व दुकान लगाने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया. सीओ नरेश कुमार मुंडा ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. जितने भी लोग रोड के किनारे 40 फीट के अंदर किसी प्रकार का अतिक्रमण अगर कोई किया हैं, तो उसे हटा लें, वरना ऐसे लोगों पर कानून संगत कार्रवाई की जायेगी. जांच में बंद मिले कई उप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह. रायडीह प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग के सभापति सह पंसस हिमांशु कुमार गुप्ता की जांच में कई उप स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले. श्री गुप्ता द्वारा मांझाटोली, कटकाया, टुडुरुमा, कांसीर, बिरकेरा, सुरसांग व सलकाया उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान मांझाटोली, कांसीर, सुरसांग व सलकाया का स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया. दूरभाष से चिकित्सा प्रभारी रायडीह को इसकी सूचना दी गयी और उन्हें वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया. श्री गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी. घूमने के क्रम में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे उप स्वास्थ्य केंद्र का हाल जाना. जानकारी में पता चला बहुत से उप स्वास्थ्य केंद्र में समय से कर्मचारी नहीं आते हैं, जिससे आये दिन ग्रामीणों को परेशानी होती है. श्री गुप्ता ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि जल्द इन सभी विषयों पर जांच कर उच्च अधिकारी को अवगत कराया जायेगा और कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अतिक्रमण नहीं हटाया, तो होगी कार्रवाई: सीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला स्तरीय वॉलीबॉल मैच अप्रैल में

गुमला. जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन गुमला की तरफ से जिला स्तरीय वॉलीबॉल मैच का आयोजन अप्रैल के प्रथम सप्ताह में किया जायेगा. यह मैच लीग कम नॉकआउट के माध्यम से स्पोर्ट्सा जायेगा. टूर्नामेंट में केवल गुमला जिले के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीम या क्लब को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. इसके बाद चयनित खिलाड़ियों का गुमला में कैंप लगेगा. इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जायेगा. प्रतियोगिता कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के ग्राउंड में स्पोर्ट्सा जायेगा. रजिस्ट्रेशन का समय दिनांक 30 मार्च निर्धारित किया गया है. रजिस्ट्रेशन के लिए मनोज कुमार के मोबाइल नंबर 7250335059 व उत्तम राज के मोबाइल नंबर 9431358909 पर भी संपर्क कर सकते हैं. आज छिंदवाड़ा जायेगी गुमला से 11 सदस्यीय टीम गुमला. तेली समाज की कुलदेवी मां कर्मा देवी जयंती पर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आगामी 24 व 25 मार्च को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की अखिल हिंदुस्तानीय स्तर की दो दिनी राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हो रही है. इसकी मेजबानी मध्यप्रदेश राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन कर रही है. कार्यक्रम के साथ में तेली समाज के तत्वावधान में 200 जोड़े का सामूहिक विवाह की भव्य तैयारी की गयी है. 23 मार्च को उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड प्रदेश से समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निलेश के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल छिंदवाड़ा जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल में गुमला से प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कुमार, रांची से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू, धनबाद से प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास कुमार साहू, हुसैनाबाद (पलामू) से प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार साहू, बोकारो से जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता अपने वरीय पदाधिकारियों के साथ छिंदवाड़ा रवाना होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिला स्तरीय वॉलीबॉल मैच अप्रैल में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रैली निकाल जल संरक्षण करने का दिया संदेश

गुमला. डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के एनसीसी कैडेट्स ने विश्व जल दिवस पर एएनओ अभिजीत झा के मार्गदर्शन में पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही जागरूकता रैली निकाल लोगों को जल संरक्षण के महत्व बताये. डीएवी प्रधानाचार्य डॉ रमाकांत साहू ने कहा कि हमें ग्लोबल वार्मिंग, गिरते भू-जल स्तर, पृथ्वी की घटती हरियाली के बारे में सोचना होगा. यह एक ऐसी जिम्मेदारी है, जिससे हम बच नहीं सकते हैं. क्योंकि पृथ्वी व हमारा अस्तित्व इस पर निर्भर करता है. सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा ने कहा कि यदि हमें जल की असाधारण आवश्यकता को पूरा करना है, तो उसके अनावश्यक उपयोग पर नियंत्रण पाना होगा. मौके पर कैडेट्स के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. साथ ही कैडेट्स ने नीमटोली व आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया. मौके पर कैडेट समर चौरसिया, श्रेयस शौर्य, अभिज्ञान प्रकाश, सूर्यांश केसरी, रत्नेश कुमार केसरी, प्रीतम उरांव, शौर्य प्रसाद, शिव कुमार गुप्ता, अभिजीत कुमार, रानी उरांव, खुशी कुमारी, सौम्या कच्छप, रीतू कुमारी,अपेक्षा उरांव, एंजेलिना मिंज, अपूर्वा श्री, समीक्षा उरांव आदि मौजूद थे. जल बचाने का लिया संकल्प पालकोट. कंदर्प प्लस टू उवि के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने विश्व जल दिवस पर अपने एनसीसी शिक्षक लालजीत साहू के नेतृत्व में जल प्रदूषण नहीं करने व जल संरक्षण करने का संकल्प लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रैली निकाल जल संरक्षण करने का दिया संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंजाब में तैयार की मोतीपुर में हत्या की प्लानिंग, बंगाल के शूटर को किया था हायर

:मोतीपुर पुलिस के हत्थे चढ़े छह अपराधियों ने पूछताछ में किया खुलासा : 35 लाख रुपये लेकर जमीन नहीं लिखने पर टारगेट पर था एक परिवार : मीनापुर के अली न्योरा से स्कॉर्पियो भाड़ा पर लेकर जा रहे थे सालिमपुर संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोतीपुर थाना क्षेत्र के भड़कुड़वां पुल के पास से गिरफ्तार स्कॉर्पियो सवार छह अपराधी सालिमपुर गांव में बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग में थे. जमीन के नाम पर 35 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं करने वाला एक किसान का परिवार इन अपराधियों के टारगेट पर था. अगर पुलिस इन अपराधियों को नहीं गिरफ्तार करती तो ये अपराधी गृहस्वामी हत्या करने के साथ- साथ किसान के घर में डकैती की भी वारदात को अंजाम दे सकते थे. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कांटी थाना के कोठिया के अजीत कुमार, अभिषेक कुमार, पप्पू कुमार, कांटी के ही नेता चौक बिशनपुर सुमेर के रितिक रंजन उर्फ रितिक मिश्रा उर्फ किट्टू और मीनापुर के अली न्योरा के स्वर्ण राज और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला के बक्सरीघाट थाना के जलधौवा रामपुर निवासी लक्ष्मण विश्वास के रूप में किया गया है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने पकड़े गए सभी अपराधियों से लंबी पूछताछ की है. इनके पास से पिस्टल, देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस बरामदगी को लेकर सभी अपराधियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व आपराधिक साजिश रचने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया है कि मोतीपुर थानेदार राजन पांडेय को गुप्त सूचना मिली कि भड़कुड़वा पुल होकर एक स्कॉर्पियो सवार छह अपराधी गुजरने वाले हैं. सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने पुल के पास नाकाबंदी की. इस बीच स्कॉर्पियो पहुंच गयी. पुलिस को देखकर सभी अपराधी गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश करने लगे. जिनको पुलिस जवानों ने घेराबंदी करके दबोच लिया. पूछताछ के दौरान गिरोह के सरगना अजीत कुमार व रितिक रंजन ने बताया कि वह बीते दिनों कांटी में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस की दबिश के बाद दोनों अपराधी भागकर पंजाब चले गए. वहां उनकी मुलाकात बंगाल के अपराधी लक्ष्मण विश्वास से हुई . इस बीच अजीत को मोतीपुर के सालिमपुर में एक आपराधिक वारदात को अंजाम देने की सुपारी मिली. पंजाब में ही अजीत, रितिक व लक्ष्मण विश्वास ने मिलकर घटना को अंजाम देने की प्लानिंग तैयार की. पंजाब से आकर लोकल अपराधियों को जोड़ा. फिर, मीनापुर के अली न्योरा से किराये पर स्कॉर्पियो लेकर घटना को अंजाम देने जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंजाब में तैयार की मोतीपुर में हत्या की प्लानिंग, बंगाल के शूटर को किया था हायर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top