Hot News

March 24, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जन विकास मंच की बैठक में गोगरी विधानसभा क्षेत्र घोषित करने की उठी मांग

गोगरी. जन विकास मंच की बैठक वकालत खाना परिसर गोगरी में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विकास मंच के संरक्षक सह प्रवक्ता डॉ. प्रियवर्त सिंह ने की. बैठक में पांच संरक्षक सदस्य संरक्षक सह प्रवक्ता डॉ. प्रियवर्त सिंह, राज किशोर यादव, मनोज कुमार मिश्रा, डॉ ब्रह्मदेव सिंह, चंद्रशेखर रजक का चयन किया गया. साथ ही 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में पदाधिकारी अध्यक्ष प्रो नरेंद्र यादव, सचिव राम विलास निषाद, उपाध्यक्ष दुन बहादुर दास, उपाध्यक्ष मो रुस्तम अली, संगठन मंत्री संजय कुमार उर्फ़ अनिल पोद्दार, संयुक्त सचिव चंदन कश्यप, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष गुलाब चंद्र सिंह मीडिया प्रभारी कृपा शंकर मिश्र, संगठन प्रभारी रविश अन्ना का सर्वसम्मति से मानून किया गया. इस दौरान मंच के संयोजक सह प्रवक्ता डॉ प्रियवर्त सिंह ने कहा कि गोगरी अनुमंडल की स्थापना 16.05.1992 ई में हुआ है. अभी भी गोगरी अनुमंडल की व्यवस्था जीर्ण शीर्ण अवस्था में है. एक समय था गोगरी को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से देखा जाता था. गोगरी के अंतर्गत जो निबंधन कार्यालय है वह कमिश्नरी के तौर पर जाना जाता था. बेगूसराय एवं सहरसा से लेकर नवगछिया तथा खगड़िया से लेकर अलौली तक का निबंधन कार्य गोगरी में ही हुआ करता था. वर्ष 1981 ई. में खगड़िया जिला का निर्माण हुआ. जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अवहेलना का शिकार गोगरी को झेलना पड़ा. बिहार में हुए प्रथम विधानसभा चुनाव में गोगरी विधानसभा क्षेत्र था. गोगरी जन विकास मंच की ओर से संघर्ष करने की जरूरत आ पड़ी है. इसमें गोगरी विधानसभा क्षेत्र घोषित करने के लिए यह मंच एवं गोगरी अनुमंडल की जनता तैयार है. गोगरी अनुमंडल के अंतर्गत मुंगेर जिला से कट कर दो पंचायत हरिणमार एवं झौआ बहियार पंचायत की आबादी लगभग तीस हजार को जोड़ दिया जाय तथा नगर परिषद गोगरी की आबादी को जोड़ते हुए बौरना पंचायत, झिकटियां पंचायत, मदारपुर पंचायत, कोयला, पिपरपाती पंचायत की आबादी को जोड़ दिया जाय तो गोगरी विधानसभा क्षेत्र की आबादी पूर्ण हो जायेगी. वक्त की मांग के अनुसार गोगरी अनुमंडल एवं मुंगेर की दो पंचायत की जनता जग चुकी है. बैठक में उपस्थित सभी दल के सदस्य एवं समाजसेवी मो. गुदर सेठ, प्रभु नारायण यादव, मो बेलाल हुसैन, अमित चौरसिया सहित दर्जनों की संख्या में उपस्थित हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जन विकास मंच की बैठक में गोगरी विधानसभा क्षेत्र घोषित करने की उठी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व प्राचार्य इंदिरा मिश्रा डॉ मृदुला सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित

प्रतिनिधि, फारबिसगंज स्थानीय संस्था पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा प्लस टू द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका इंदिरा मिश्रा को शिक्षा व संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पद्मश्री डॉ मृदुला सिन्हा स्मृति सम्मान से धार्मिक व साहित्यिक पुस्तकें आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें क्लब के अध्यक्ष साहित्यकार हेमंत यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मंडल, प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास व क्लब के संस्थापक बिनोद कुमार तिवारी के हाथों प्रदान किया गया. यह सम्मान उन्हें उनके सुल्तानपोखर स्थित मिश्रा निवास पर जा कर प्रदान किया गया. इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि पद्मश्री डॉ मृदुला सिन्हा का संपूर्ण साहित्य बिहार की लोक संस्कृति से रचा गया है. श्री मती सिन्हा आजीवन हिंदी भाषा के विकास के लिए प्रयासरत रहीं. कला व साहित्य साधना में रत रहने वाली श्री मती सिन्हा का संपूर्ण जीवन स्त्रीओं के लिए अनुकरणीय है. वहीं बिनोद कुमार तिवारी ने इंदिरा मिश्रा के बारे में बताया कि उन्होंने प्लस टू भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका व प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, नरपतगंज में भी प्रधानाध्यापिका के रुप में ज़िम्मेदारी पूर्वक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. साहित्य व संगीत में भी इनको बहुत गहरी रुचि है. यह एक धर्मपरायण स्त्री हैं. इस अवसर पर इन्दिरा मिश्रा के पति प्रसिद्ध समाजसेवी व संगीतज्ञ शंभूनाथ मिश्रा के साथ कुछ गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व प्राचार्य इंदिरा मिश्रा डॉ मृदुला सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

Samastipur News- किराना व्यवसाय से लूटपाट में पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन अपराधियों को एक देशी पिस्टल और दो खोखा किया बरामद 

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर पुलिस ने लूटकांड के तीन आरोपी को किया गिरफ्तार ।लूट के मजह 24 घण्टे के अंदर कार्यवाई करते हुए लूट में शामिल तीन अपराधियों को एक देशी पिस्टल दो खोखा और लूट लूट गए नगदी रकम में से 11 हजार आठ सौ तीस रुपए के साथ लूट में हुए उपयुक्त मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार । बता दे चले कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डैता पोखर के पास स्तित एक किराना दुकानदार से 22 मार्च को रात्रि 9:30 बजे मोटरसाइकिल सवार 3 अपराध कर्मियों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था । लूटपाट की घटना के तुरंत बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार राजीव कुमार के आवेदन पर तड़ित कार्रवाई करते हुए किराना दुकान में लूटपाट के घटना को 24 घंटे के अंदर ही उद्वेदन कर दिया जिसमें लूट कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया । जिसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, दो खोखा ,लूटकांड में उपयुक्त मोटरसाइकिल और 11 हजार नगदी के साथ दुकान से लूटे गए अन्य सामानों को भी बरामद किया गया गिरफ्तार तीनों अपराधी । जिसकी पहचान समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तरी वार्ड नंबर दो निवासी करण राय ,नागमणि कुमार और बिरजू कुमार के रूप में हुआ है ।यह पूर्व में भी चोरी की कई कांडों में शामिल रहा है । इन तीनों अपराधियों को पुलिस पहले से भी ढूंढ रही थी । इस संबंध में रोसरा एसडीपीओ सोनम कुमारी का बताना है कि 22 तारीख की रात्रि में विभूतिपुर थाना क्षेत्र से तीन बाइक सवार अपराधियों ने किराना दुकानदार से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था दुकानदार के बयान पर तड़ित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार तीनों अपराधी पूर्व में भी चोरी के कांड का अभियुक्त रहा है ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रयागराज: अनुप्रिया पटेल के पार्टी के विधायक वाचस्पति पर मुकदमा दर्ज,अवैध कब्जा एवं रंगदारी मांगने का लगा आरोप

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल एस के विधायक वाचस्पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने वाले पीड़ित ने अब अपनी जान माल का खतरा बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित शाह फैसल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विधायक वाचस्पति और माफिया अतीक अहमद के गुर्गों का गैंग मुकदमा के लिए कोर्ट में केस दाखिल करने के बाद से ही लगातार उन्हें धमकियां दे रहा है और गलत अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है. पीड़ित शाह फैसल ने बताया कि अगर उसके या उसके परिवार के सदस्यों के साथ कोई घटना होती है तो उसके लिए विधायक वाचस्पति और उसके साथ नामजद किए गए माफिया अतीक अहमद के गुर्गे जिम्मेदार होंगे. वाचस्पति का नेतृत्व करियरवाचस्पति 2004 में बीएसपी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. साल 2007 में बीएसपी के टिकट से विधायक बने थे. इसके बाद सपा में शामिल हुए. 2014 में केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई सिराथू सीट पर उपचुनाव में सपा से टिकट लेकर जीत भी हासिल की. इससे पहले 2012 विधानसभा चुनाव में सोरांव सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने 30 हजार से ज्यादा मत हासिल किए थे.2022 विधानसभा चुनाव के बीच वह अपना दल में शामिल हो गए. एवं कौशांबी की सिराथू सीट से दो बार विधायक भी रहे. जांच में लगी है पुलिसएफआईआर में जिक्र है कि यह लोग दबंग भूमाफिया व अतीक अहमद गैंग के सदस्य हैं. एफआईआर वाचस्पति, फहीम ज़ैद, जसीम अहमद, अरविंद, प्रमोद केसरवानी, अमित शुक्ला, विकास व उदय यादव समेत एक अज्ञात पर दर्ज हुआ है. धूमनगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में लग गई है. इन धाराओं में दर्ज हुआ केस इन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 192, 193, 308(3), 319(2), 318(4), 316(2), 329(3), 332(c), 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्रयागराज शहर के थाना धूमनगंज में दर्ज कराई गई है. The post प्रयागराज: अनुप्रिया पटेल के पार्टी के विधायक वाचस्पति पर मुकदमा दर्ज,अवैध कब्जा एवं रंगदारी मांगने का लगा आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident: सीवान में पुलिस की डर से दर्दनाक हादसा, ट्रक में टकराने के बाद पुल से सोना नदी में गिरी शराब लदी कार

Road Accident: सीवान में श्यामपुर सोना नदी पुल के निकट पुलिस को देखकर एक कार स्पीड बढ़ाते हुए भागने लगी. कार में शराब भरी गयी थी. पुलिस की डर से भागने के क्रम में शराब लदी कार एक ट्रक से जा टकरायी. इस घटना में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. कार से यूपी निर्मित देसी शराब भी बरामद हुई है. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरसर निवासी मोहन यादव के पुत्र संजीत यादव के रूप में हुई है. टक्कर के बाद पुल से सोना नदी में गिर गयी कार बताया जाता है कि युवक यूपी से शराब का एक बड़ा खेप अपनी गाड़ी में लेकर सीवान की तरफ जा रहा था. श्यामपुर पुल के समीप अनियंत्रित होकर कार विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद कार पुल के नीचे गिर गयी. इस घटना में संजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोग और पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उसकी मौत ही गयी. घटना की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि उस कार में अन्य दो लोग और भी सवार थे. हालांकि इस घटना की जांच पुलिस करने में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि घटना स्थल पर भारी मात्रा में शराब की बोतल बिखरी हुई थी. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. Also Read: Bihar Train: दानापुर से भागलपुर के बीच चल रही 130 की स्पीड में ये एक्सप्रेस, यात्रियों को हो रहा वंदे हिंदुस्तान जैसे यात्रा का एहसास The post Road Accident: सीवान में पुलिस की डर से दर्दनाक हादसा, ट्रक में टकराने के बाद पुल से सोना नदी में गिरी शराब लदी कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar Box Office Collection: सिकंदर इतने करोड़ का करेगी कलेक्शन, सलमान खान बोले- फिल्म अच्छी हो या…

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर सिकंदर के साथ फैंस को ईदी देने के लिए तैयार है. उनकी फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें भाईजान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. अब सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की. बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाएगी सिकंदर ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर के परफॉर्मेंस को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की. उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म दर्शकों की ओर से चाहे जिस तरह से भी स्वीकार की जाए, आसानी से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. एक्टर ने कहा, “ईद, दिवाली, नया साल, हॉलीडे और नॉन हॉलीडे यह लोगों का प्यार है और पिक्चर अच्छी हो या बुरी हो, वो सौ करोड़ तो पार ही करा देते हैं. हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को सही करते हुए कहा, “100 करोड़ बहुत पहले की बात है… अब नया बेंचमार्क 200 करोड़ है.” सलमान का बॉक्स ऑफिस ट्रैक सलमान का हालिया बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो साल 2023 में रिलीज हुई टाइगर 3 ने हिंदुस्तान में 282.79 करोड़ और वर्ल्डवाइड 464 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी तरह, किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इसने दुनिया भर में 184.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो 200 करोड़ रुपये के मील के पत्थर से कम था. सिकंदर के साथ, सलमान अपने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को फिर से तोड़ने के लिए तैयार है. मूवी 200 करोड़ पार करेगी या नहीं ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा. यह भी पढ़ें- Sikandar Villain Sathyaraj Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सत्यराज, सलमान खान संग करेंगे एक्शन The post Sikandar Box Office Collection: सिकंदर इतने करोड़ का करेगी कलेक्शन, सलमान खान बोले- फिल्म अच्छी हो या… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सांसदों की सैलरी और पेंशन में 24% बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से होगा लागू

MP Salary Hike: केंद्र प्रशासन ने संसद सदस्यों (MPs) के वेतन, भत्ते और पेंशन में 24% की बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है. यह बदलाव 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगा. प्रशासन ने यह निर्णय लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (Cost Inflation Index) के आधार पर लिया है, जिससे सांसदों और पूर्व सांसदों को आर्थिक लाभ मिलेगा. सांसदों की नई सैलरी और भत्ते संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान सांसदों के वेतन और दैनिक भत्ते में संशोधन किया गया है. मासिक वेतन: 1,00,000 रुपये से बढ़ाकर 1,24,000 रुपये प्रति माह दैनिक भत्ता: 2,000 रुपये रोजाना से बढ़ाकर 2,500 रुपये रोजाना पूर्व सांसदों की पेंशन में बढ़ोतरी पूर्व सांसदों के लिए पेंशन में भी वृद्धि की गई है. मासिक पेंशन: 25,000 रुपये से बढ़ाकर 31,000 रुपये अतिरिक्त पेंशन (5+ साल की सेवा पर): 2,000 सालाना से बढ़ाकर 2,500 सालाना आर्थिक आधार पर लिया गया निर्णय प्रशासन की ओर से सांसदों और पूर्व सांसदों के वेतन और पेंशन में यह बढ़ोतरी आयकर अधिनियम, 1961 में वर्णित लागत मुद्रास्फीति सूचकांक के आधार पर संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम के तहत लागू की गई है. प्रशासन के अनुसार, यह कदम सांसदों के जीवनयापन की लागत और मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. इसे भी पढ़ें: टमाटर की बंपर आवक से औंधे मुंह गिरे दाम, किसानों को हुआ भारी नुकसान विपक्ष और जनता की प्रतिक्रिया हालांकि, इस निर्णय पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. जहां सांसदों और पूर्व सांसदों ने इस फैसले का स्वागत किया है, वहीं जनता के एक वर्ग का कहना है कि प्रशासन को पहले आम जनता की आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. इसे भी पढ़ें: Meerut Murder Case: सौरभ राजपूत को कितनी मिलती थी सैलरी, किस कंपनी में करते थे काम? The post सांसदों की सैलरी और पेंशन में 24% बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से होगा लागू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने 10225 शिक्षकों का किया तबादला, इस दिन से होगा स्कूलों का आवंटन, देखें लिस्ट

Bihar Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि बिहार में 1 लाख 90 हजार के शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. लंबे समय से ये शिक्षक इंतजार कर रहे थे. कई महीनों बाद जाकर आज विभाग शिक्षकों पर मेहरबान हुई है. विभाग ने सोमवार को 10,225 शिक्षकों की लिस्ट जारी की है. जिन 10225 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है, उनका स्कूल आवंटन नहीं हुआ है. सिर्फ जिले का नाम अभी आया है. दरअसल वैसे शिक्षक/शिक्षिकाओं से स्थानांतरण के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन मांगा गया था जो विशेष समस्या से पीड़ित थे. प्रेस रिलीज में बताया गया कि 1,90,000 शिक्षकों ने आवेदन किया, इसमें से 51,284 शिक्षकों ने इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर हेतु आवेदन किया है. जिन शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है उन्हें स्कूलों का आवंटन 10.04.2025 से 20.04.2025 तक किया जायेगा. Teacher-transfer-list-24-03-2025-compressed-1-convertedDownload किस परिस्थिति में कितने शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में बताया गया है असाध्य रोग (कैंसर) से ग्रसित 113 पुरुष शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. इसके अलावा 113 स्त्री शिक्षकों ने भी इसी समस्या के कारण ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. इसके अलावा किडनी रोग, हार्ट और लीवर के रोग से ग्रसित कुल 937 स्त्री और पुरुष शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है. दिव्यंगता के आधार पर कुल 2685, परिवार में मानसिक रूप से परेशान सदस्यों के लिए आवेदन करने वाले 573 का ट्रांसफर किया गया है. कैसे होगा ट्रांसफर शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यदि शिक्षकों द्वारा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दिये गए अभ्यावेदन एवं घोषणा पत्र में किसी भी प्रकार का गलत सूचना दिया गया है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सभी स्थानान्तरित शिक्षकों को जो जिला आवंटित किए गए हैं, उसे वे स्वीकार करते हैं. समिति द्वारा उनके द्वारा दिये गये विद्यालय के विकल्प को प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जायेगा. जहां प्राथमिकता के अनुसार रिक्ति उपलब्ध नहीं होगा, वहां उसके निकटतम विद्यालय के पंचायत / प्रखंड में पदस्थापन करने पर उन्हें स्वीकार होगा. The post Bihar Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने 10225 शिक्षकों का किया तबादला, इस दिन से होगा स्कूलों का आवंटन, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘कट्टा दिखाएंगे तो कपार में गोली मारेंगे’, बिहार पुलिस के सपोर्ट में उतरे सम्राट चौधरी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा. डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू यादव के राज में अपराधियों का बोलबाला था. लेकिन आज ऐसा नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशासन ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करने में गुरेज नहीं करती है. कट्टा दिखाएंगे तो मरेंगे बदमाश : डिप्टी सीएम कानून व्यवस्था पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, “हमारी प्रशासन ने पहले ही अपराधियों तक ये संदेश पहुंचा दिया है कि अगर वह पुलिस वालों को कट्टा दिखाएंगे तो उनकी हत्या होगी. हमारी प्रशासन ने पहले ही पुलिस से कह दिया है कि अगर बदमाश कट्टा दिखाए तो उनके कपार में गोली मारो. कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाशत नहीं किया जाएगा. बिना मुख्यमंत्री की सहमति के नौकरी नहीं दे सकते : सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 1990 से 2005 तक 94 हजार प्रशासनी नौकरी थी, वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से 2020 तक साढ़े 7 लाख से ज्यादा नौकरी देने का काम हुआ है. ये लोग कहते हैं कि तेजस्वी उपमुख्यमंत्री थे. मैं ये जानना चाहता हूं कि बिना मुख्यमंत्री की सहमति के विजय सिन्हा और मैं खुद एक भी लोगों को नौकरी नहीं दे सकते. हम लोग तो फिर भी दो हैं, तेजस्वी तो अकेले थे, इनके पास न तो वित्त विभाग था, न ही शिक्षा विभाग. वित्त मंत्री के पास तो फिर भी फाइल आती है. इनके पास तो वो भी नहीं आती थी. इनको तो कोई पवार भी नहीं थी. ये तो पथ निर्माण मंत्री थे. बिहार की ताजा समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मां-बाप का पाप छुपा नहीं पाएंगे तेजस्वी : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लाख कोशिश कर लें, लेकिन अपने मां-बाप का पाप छुपा नहीं पाएंगे. ये लोग सिर्फ विक्टिम कार्ड स्पोर्ट्सते हैं. इन लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया. लालू यादव जो कहते हैं, वो कभी नहीं करते.  जो व्यक्ति चार वर्ष की उम्र से घोटाले कर रहा हो वो हमें राजा हरिश्चंद्र की तरह उपदेश दे रहा है. इसे भी पढ़ें : बिहार से चली थी गरीबों की पहली राजधानी एक्सप्रेस, एक किलोमीटर के लिए लेती है महज 68 पैसे The post ‘कट्टा दिखाएंगे तो कपार में गोली मारेंगे’, बिहार पुलिस के सपोर्ट में उतरे सम्राट चौधरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश, अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम, 24 से 27 मार्च तक गरज के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट

Kal Ka Mausam: देश के 10 से ज्यादा राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने अनुमान जाहिर किया है कि 24 और 25 मार्च को प्रायद्वीपीय हिंदुस्तान के कई जगहों पर गरज चमक के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है. बीते 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई. बारिश के साथ तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रायद्वीपीय हिंदुस्तान के कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है.इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल पश्चिमी हवाएं मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में प्रवाहित हो रही हैं. उत्तर-दक्षिण ट्रफ विदर्भ से लेकर उत्तर केरल तक फैला हुआ है. असम में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर ईरान पर ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है. 24 से 27 मार्च तक शुरू होगा बारिश का नया दौर मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 27 मार्च तक बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है. 25 मार्च को कर्नाटक, केरल और जम्मू कश्मीर में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.   26 मार्च को जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और हिमपात की चेतावनी जारी कि गई है. 27 मार्च हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई, यहां भारी बारिश की भी संभावना है. 28 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम (Kal Ka Mausam) अगले 24 घंटे के दौरान लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू होगी. स्काईमेट वेदर के मुताबिक तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान, मध्य हिंदुस्तान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होने की संभावना है. The post Kal Ka Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश, अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम, 24 से 27 मार्च तक गरज के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top