Hot News

March 24, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बालक वर्ग में बोकारो व बालिका में चतरा की टीम बनी चैंपियन

Dhanbad News: धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नावाडीह में चल रही दो दिवसीय 12वीं झारखंड राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बोकारो और बालिका वर्ग में चतरा की टीम चैंपियन बनी. कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को हुए बालक वर्ग के फाइनल मैच में बोकारो की टीम(36 अंक) ने धनबाद की टीम(35 अंक) हरा दिया. वहीं कोडरमा एवं गढ़वा की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही. जबकि बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में चतरा की टीम(37 अंक) ने देवघर की टीम (31अंक) को पराजित किया. वहीं गढ़वा की टीम तृतीय स्थान पर रही. इस प्रतियोगिता में झारखंड के 22 जिले के 638 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार सिंह, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, एसोसिएशन के मानद सचिव विपिन कुमार सिंह, मदन कुमार राय उपस्थित थे. पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि कबड्डी का स्पोर्ट्स के माध्यम से कई उपलब्धियां हासिल कर खिलाड़ी अपने जिले, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं. कहा कि कबड्डी स्पोर्ट्स के विकास के लिए संघ को हर संभव मदद करेंगे. समारोह में एसोसिएशन के सचिव मुकेश कुमार सिंह, तेजनारायण, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, मदन महतो, बीसीसीएल के स्पोर्ट्स प्रबंधक राजीव रंजन त्रिवेदी, आलोक कुमार, प्रद्युमन पांडेय, हैदर हुसैन, विक्की कुमार, सुविज्ञा, प्रकाशित मिंज, रेशम तारा, आशा कुमारी, प्रेम कुमार सहित अन्य स्पोर्ट्सप्रेमी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बालक वर्ग में बोकारो व बालिका में चतरा की टीम बनी चैंपियन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कुड़मी समाज के जागरण में दिखी संस्कृति की झलक

वक्ताओं ने कहा : कुड़मि को साजिश के तहत एसटी की सूची से हटाया गयाजुलूस में शामिल बालिकाएंDhanbad News: कुड़मालि भाखि चारि आखड़ा के बैनरतले कुडमि समाज ने रविवार को राजगंज के बागदाहा में दिवारात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा के अलावा बंगाल, आसाम व ओडिशा से समाज के पांच हजार से अधिक लोगों का जुटान हुआ. कार्यक्रम में कुड़मि संस्कृति का नजारा दिखा. इससे पूर्व मशाल जुलूस निकाला गया. बूढ़ा बाबा व स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा की गयी. महतो राजू सांखुआर ने आखडा सेउरन की शुरुआत की. शाम में 81 गुष्टी का दीया जलाकर पुरखों को याद किया गया. पश्चिम बंगाल के कुड़मालि गायक गोविंदलाल हस्तुआर, कीर्तन मुतरूआर, लालजी हिंदइआर, पार्वती हिंदइआर ने तेरह ताल झुमर, भक्तिमति बानूआर का पातानाच, निचितपुर भाखिचारी दल, बोकारो के कुड़मालि आखड़ा दलों द्वारा नृत्य व गीत प्रस्तुत किया गया. अपनी भाषा-संस्कृति को बचाने की जरूरत कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कुड़मि अपनी भाषा, संस्कृति व पहचान को भूलते जा रहे हैं. यही स्थिति रही, तो हमारी जनजातीय पहचान विलुप्त हो जायेगी. वक्ताओं ने अपनी भाषा-संस्कृति को बचाने पर बल दिया. वर्तमान परिवेश में नयी पीढ़ी को इस कार्यक्रम के जरिये अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि कुड़मि जाति को साजिश के तहत अनुसूचित जनजाति की सूची से हटाया गया. अध्यक्षता बासुदेव महतो सांखुआर व संचालन महादेव डुंगरिआर एवं पांडव पुनरिआर ने किया. इन्होंने किया संबोधित : प्राचार्य डॉ बीएन महतो, ज्योतिलाल बंसरिआर (बंगाल), वाणी देवी (जिप सदस्य), दीपक पुनरिआर कसमार, हलधर महतो, सुरेश सांखुआर (असम), तरनि बानूआर, गणपत महतो, भुवनेश्वर नवाखुरि, ओमप्रकाश बंशीआर (ओडिशा), निपेन केसरिआर (पुरुलिया), हीरालाल महतो आदि. इनकी रही भागीदारी : कार्यक्रम को लेकर हीरालाल महतो (अध्यक्ष), मुखिया बाबूलाल महतो, पंसस धनंजय प्रसाद महतो, रेवती रमण महतो, गणेश महतो, रामचन्द्र महतो, गीत गोविंद महतो, राजू महतो, मनीषा महतो, सुभाष महतो, सूदन महतो, प्रवीण महतो, सरोज महतो, सन्तोष महतो, मुक्तेश्वर महतो, सुबोध महतो, महावीर महतो आदि सक्रिय हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कुड़मी समाज के जागरण में दिखी संस्कृति की झलक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: 2066 छात्रों ने दी आकांक्षा की प्रवेश परीक्षा

Dhanbad News: आकांक्षा की परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर ली गयी है. परीक्षा सुबह 9.45 बजे से प्रारंभ होना था. परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह आठ बजे से ही केंद्र के बाहर में विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. तलाशी लेने के बाद सभी को केंद्र में प्रवेश कराया गया. सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा में 2858 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन कुल 2066 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 492 अनुपस्थित रहे. इनमें से मेडिकल की प्रवेश परीक्षा के लिए 939 में 689 शामिल हुए जबकि 250 अनुपस्थित रहे, इंजीनियरिंग के लिए 1706 विद्यार्थियों में 1230 शामिल हुए, जबकि 476 अनुपस्थित रहे और क्लैट के लिए 213 विद्यार्थियों को शामिल होना था इसमें से 147 शामिल हुए, जबकि 66 अनुपस्थित रहे. प्रवेश परीक्षा की करायी जाती है तैयारी : झारखंड अधिविद्य परिषद रांची की ओर से मेडिकल, इंजीनियरिंग व क्लैट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए राज्य प्रशासन द्वारा कोचिंग के लिए संचालित आकांक्षा केंद्रों में नामांकन के लिए परीक्षा ली गयी. इन केंद्रों पर पर हुई परीक्षा : संत एंथोनी हाई स्कूल, राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल धनबाद, बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय, अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय, प्राण जीवन एकेडमी, डीएवी प्लस टू हाई स्कूल दरी मुहल्ला, खालसा प्लस टू उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोवाडीह, उच्च विद्यालय भूली नगर में परीक्षा आयोजित की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: 2066 छात्रों ने दी आकांक्षा की प्रवेश परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मैहर स्टेशन पर होगा दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का ठहराव

धनबाद. दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का ठहराव मैहर स्टेशन पर भी होगा. चैत्र नवरात्र को लेकर यहां ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. 11046 धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस 31 मार्च व सात अप्रैल तथा 11045 कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस चार व 11 अप्रैल को मैहर में रुकेगी. धनबाद से जानेवाली ट्रेन का ठहराव रात 10:25 से 10:30 बजे तक तथा वापसी में शाम 5:20 से 5:25 बजे तक होगा. गोमो होकर आनंद विहार के लिए चली स्पेशल ट्रेन पुरी से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलायी गयी है. 08481 पुरी-आनंदविहार वनवे स्पेशल ट्रेन सुबह 8:45 बजे रवाना हुई. यह ट्रेन रात नौ बजे बोकारो, रात 11:05 बजे गोमो तथा सोमवार की शाम छह बजे आनंदविहार पहुंचेगी. ज्ञात हो कि होली में घर आने वाले लोग वापस लौट रहे हैं. इसके कारण ट्रेनों में भीड़ चल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: मैहर स्टेशन पर होगा दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का ठहराव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: रास्ता घेरने को ले दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

घायल रामदेव Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा सायरबांध स्थित हीरक रोड के समीप विवादित जमीन पर रास्ता घेरने को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इसमें स्त्री समेत पांच लोग घायल हो गये. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ बाघमारा थाना में मामला दर्ज कराया है. घायलों में एक पक्ष से रामदेव प्रसाद वर्णवाल व उसकी पत्नी संगीता देवी घायल हैं. रामदेव का सर फट गया है. बाघमारा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से सुरेंद्र प्रसाद वर्णवाल, उसकी पत्नी बेबी देवी व भतीजा रंजीत वर्णवाल घायल हैं. उनका इलाज बाघमारा सीएचसी में चल रहा है. सूचना मिलने पर बाघमारा पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. घायल रामदेव प्रसाद वर्णवाल ने पड़ोसी सुरेंद्र वर्णवाल, उनकी पत्नी बेबी देवी, ओम मोदी, रानी कुमारी, किशोर मोदी व अन्य उनके रिश्तेदारों के खिलाफ सार्वजनिक रास्ता घेरने का विरोध करने पर जान मारने की नीयत से लाठी डंडे व रॉड से मारपीट कर पति-पत्नी घायल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने कांड संख्या 13/25, बीएनएस की धारा 126 (2) , 115(2), 109, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं सुरेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने रामदेव मोदी, उनकी पत्नी संगीता देवी व उनके भाई शिवशंकर मोदी के खिलाफ खरीदी गयी जमीन पर दीवार बनाने के क्रम में एक मत होकर ईंटा पत्थर व डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कांड संख्या 14/25 के तहत बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 351(3) , 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है. Dhanbad News: डुमरा सायरबांध स्थित हीरक रोड के पास रास्ता घेरने को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: रास्ता घेरने को ले दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बिजली संबंधी समस्याओं के लिए करें व्हाट्सएप्प

धनबाद. जेबीवीएनएल के धनबाद समेत राज्य के विभिन्न एरिया बोर्ड अंतर्गत कार्यालयों में बिजली संबंधित शिकायतें बढ़ी हैं. वर्तमान में सभी एरिया बोर्ड कार्यालयों में मैनपावर की घोर कमी है. ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है. बिजली दर निर्धारण को लेकर विभिन्न जिलों में चल रहे नियामक आयोग की जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने शिकायतों की झड़ी लगा दी और उनके समाधान का मुद्दा उठाया है. इसपर आयोग ने जेबीवीएनएल के अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई का सुझाव दिया था. ऐसे में जेबीवीएनएल की ओर से शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सएप्प व टोल फ्री नंबर जारी किया है. इन नंबरों के माध्यम से नया बिजली कनेक्शन, बिल में गड़बड़ी, सुधार समेत अन्य तरह की शिकायतें दर्ज की जायेंगी. उपभोक्ता व्हाट्सएप्प नंबर 9431135503 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. वहीं जेबीवीएनएल के टोल फ्री नंबर 1912 व 18003456570 पर भी शिकायतें दर्ज होंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बिजली संबंधी समस्याओं के लिए करें व्हाट्सएप्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बीटी एक्ट 1949 को निरस्त करने को लेकर दिया धरना

Dhanbad News: बोधी महाविहार बोधगया में बीटी एक्ट 1949 को निरस्त करते हुए बोध गया में स्थित बुद्ध टेंपल को बुद्धों को सौंपने की मांग पर वहां चल रहे आंदोलन के समर्थन में रविवार को यहां धरना दिया गया. रणधीर वर्मा चौक पर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के महान शहादत दिवस पर धरना दिया गया. कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी, हिंदुस्तानीय बौद्ध महासभा, बहुजन मंच, धम्म भूमि, अंबेडकर मिशन ऑर्गेनाइजेशन, अंबेडकर क्लब लटानी समेत कई सामाजिक संगठन के लोग अपने अपने बैनर के साथ शामिल हुए. रणधीर वर्मा चौक से शांति मार्च निकालकर डीआरएम चौक पहुंचकर वहां बाबा साहब डॉ बीआर अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र भेजा गया. बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास ने कहा कि जिस तरीके से बोधगया में स्थित बौद्ध टेंपल को बीटी एक्ट 1949 के तहत प्रबंध समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है, वह कहीं से जायज नहीं है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवबली रविदास, प्रेम बच्चन, बसपा जिला अध्यक्ष अभय कुमार, उपाध्यक्ष गणेश हिंदुस्तानी, मनोज दास, विद्यार्थी सिंह, योगेश यादव, मुनीलाल राम, राजीव रंजन पासवान, लक्ष्मी, निर्मला कुमारी, विनोद पासवान सहित कई सदस्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बीटी एक्ट 1949 को निरस्त करने को लेकर दिया धरना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top