Hot News

March 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Protest: नेपाल में राजशाही समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, आगजनी और तोड़फोड़, कर्फ्यू

Nepal Protest: नेपाल में हिंदू राज्य की बहाली की मांग पर जोरदार हंगामा हो रहा है. प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को काठमांडू के तिनकुने में जमकर हिंसक प्रदर्शन किया. कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की. सुरक्षाबलों की ओर से लगाए गए अवरोधक को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया. राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की. प्रदर्शन और हंगामे में एक दो प्रदर्शनकारी के घायल होने की भी समाचार है. इधर झड़प के बाद प्रशासन ने टिंकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है. सेना सड़कों पर गश्त कर रही है. भारी संख्या में पुलिसबल तैनात न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि काठमांडू में दो विरोधी समूहों, जिनमें एक राजतंत्र के समर्थन और दूसरा गणतंत्र के समर्थकों ने तिनकुने और महानगर में भृकुटि मंडप में एक साथ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों समूहों के बीच टकराव की नौबत थी, जिसे टालने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. जब प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र न्यू बानेश्वर की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में कई युवकों को हिरासत में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. राजशाही समर्थक ने की नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान तिनकुने क्षेत्र में भारी संख्या में राजशाही समर्थक जुटे. उन्होंने राजा आओ देश बचाओ, ‘भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद’, ‘हमें राजशाही वापस चाहिए’ जैसे नारे लगाए.  नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग को लेकर राजशाही समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और अन्य लोग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह की ओर से लोकतंत्र दिवस (19 फरवरी) पर प्रसारित अपने वीडियो संदेश में समर्थन की अपील के बाद से राजतंत्र समर्थक राजतंत्र की बहाली की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर समाजवादी मोर्चे के नेतृत्व में हजारों गणतंत्रवादी यहां भृकुटिमंडप में एकत्र हुए और उन्होंने गणतंत्रीय व्यवस्था अमर रहे, ‘भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई करो’ तथा राजशाही मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए. The post Nepal Protest: नेपाल में राजशाही समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, आगजनी और तोड़फोड़, कर्फ्यू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Isaac Newton in Hindi: आइजैक न्यूटन के 3 आविष्कार क्या हैं और जानें ‘महान वैज्ञानिक’ के बारे में

Isaac Newton in Hindi: इतिहास के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों में से एक सर आइजैक न्यूटन ने प्राकृतिक दुनिया के बारे में हमारी समझ में क्रांति ला दी. आइजैक न्यूटन का जन्म 1643 में इंग्लैंड में हुआ था और उनका निधन 31 मार्च 1727 को हुआ था. न्यूटन ने फिजिक्स, मैथ और एस्ट्रोनाॅमी में उनके अभूतपूर्व काम ने आधुनिक विज्ञान की नींव रखी. न्यूटन को गति और गुरुत्वाकर्षण के नियमों को तैयार करने के लिए जाना जाता है. न्यूटन की खोजों ने वैज्ञानिक सोच को आकार देना जारी रखा है और आज भी विभिन्न क्षेत्रों के लिए मौलिक बनी हुई है, इसलिए यहां आप विस्तार से आइजैक न्यूटन के 3 आविष्कार क्या हैं और उनके (Isaac Newton in Hindi) बारे में जानेंगे. आइजैक न्यूटन का संक्षिप्त जीवन परिचय (Newton ka Jivan Parichay) सर आइजैक न्यूटन का जन्म 4 जनवरी 1643 को इंग्लैंड के एक छोटे से गांव वूल्सथॉर्प-बाय-कोलस्टरवर्थ में हुआ था. वह एक भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ थे और वैज्ञानिक क्रांति के महत्वपूर्ण विचारकों में से एक थे. नके जैसे वैज्ञानिक को भौतिकी की दुनिया के लिए प्रकृति द्वारा एक उत्कृष्ट उपहार माना जाता है.  न्यूटन ने 1661 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ाई शुरू की. 1665 में 22 साल की उम्र में उन्होंने गणित में अपनी पहली बड़ी खोज की और सामान्यीकृत द्विपद प्रमेय को उजागर किया. उसी साल उन्हें बी.ए. की डिग्री मिली. न्यूटन ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. 1671 में परावर्तक दूरबीन के एक नए संस्करण का विकास करने के बाद, उन्हें लंदन की रॉयल सोसाइटी में शामिल होने का आमंत्रण मिला. 1703 में वे रॉयल सोसाइटी के अध्यक्ष बने. यह भी पढ़ें- Bhavani Prasad Mishra in Hindi: ‘सहज लेखन’ के अग्रणी भवानी प्रसाद मिश्र की प्रमुख रचनाएं और जानें उनके बारे में न्यूटन को ‘सर’ की उपाधि (Sir Isaac Newton in Hindi) 1689 में न्यूटन ने संसद के चुनाव में भाग लिया और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से सांसद बने. 1696 में उन्हें मिंट का वार्डन नियुक्त किया गया और 1700 में मिंट के मास्टर बने. 1705 में उन्हें नाइट की उपाधि मिली और तब से वे सर आइजैक न्यूटन के नाम से जाने गए. आइजैक न्यूटन के 3 आविष्कार क्या हैं? न्यूटन ने अकेले ही ब्रह्मांड को समझने और देखने के हमारे तरीके को बदल दिया. उन्होंने गुरुत्वाकर्षण और गति के नियमों की खोज की और अनंत सूक्ष्म कलन का आविष्कार किया. उनके गति के नियम इस प्रकार हैं- गति का पहला नियम (First law of Motion) गति का दूसरा नियम (Second Law of Motion) गति का तीसरा नियम (Third law of Motion). न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण की खोज कैसे की? पेड़ से सेब गिरते देखकर न्यूटन को प्रकृति की शक्तियों के बारे में सोचना पड़ा. न्यूटन की गुरुत्वाकर्षण की खोज को अक्सर एक पेड़ से गिरते सेब की प्रसिद्ध कहानी से जोड़ा जाता है, जिसके कारण उन्हें यह सवाल उठाना पड़ा कि वस्तुएं सीधे नीचे क्यों गिरती हैं. पिछले विचारों के आधार पर न्यूटन ने निष्कर्ष निकाला कि वस्तुओं को पृथ्वी की ओर खींचने वाला कोई बल होना चाहिए. इससे उन्हें सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण के नियम का निर्माण करने में मदद मिली, जिसमें कहा गया कि ब्रह्मांड में पदार्थ का प्रत्येक कण प्रत्येक दूसरे कण को ​​उनके द्रव्यमान और उनके बीच की दूरी के समानुपातिक बल से आकर्षित करता है. यह भी पढ़ें- Mahadevi Verma in Hindi: महादेवी वर्मा की प्रमुख रचनाएं कौन सी हैं? इसलिए कहा जाता था ‘आधुनिक मीरा’ The post Isaac Newton in Hindi: आइजैक न्यूटन के 3 आविष्कार क्या हैं और जानें ‘महान वैज्ञानिक’ के बारे में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maiya Samman Yojana: खाते में नहीं आए हैं मंईयां सम्मान के पैसे तो कर लें ये छोटा सा काम, रांची डीसी ने कर दिया क्लियर

Maiya Samman Yojana: रांची-रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासन की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का धरातल पर प्रभावी क्रियान्यवन जिला प्रशासन का दायित्व है. लाभुकों के बीच मंईयां योजना को लेकर सकारात्मक फीडबैक जाए, इसे जिला प्रशासन की टीम को सुनिश्चित करना है. जिन लाभुकों के खाते में सम्मान राशि नहीं आयी है, उन्हें बताएं कि सत्यापन के बाद सभी योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिलेगा. रांची जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को ये बातें कहीं. उपायुक्त औचक निरीक्षण करने वार्ड संख्या-02 हातमा भट्टा उपटोला (रांची) पहुंचे और झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन कार्य देखा. अपने-अपने क्षेत्रों में लाभुकों का करें सत्यापन-डीसी उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि लाभुकों के सत्यापन पर फोकस करें. सभी आंगनबाड़ी सेविका अपने-अपने क्षेत्रों में लाभुकों का सत्यापन करें. भौतिक सत्यापन फॉर्म वितरण करने का निर्देश रांची जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भौतिक सत्यापन फॉर्म का सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. हर महीने 2500 रुपए दे रही हेमंत सोरेन प्रशासन झारखंड की हेमंत सोरेन प्रशासन मंईयां सम्मान योजना के तहत स्त्रीओं को 2500 रुपए हर महीने दे रही है. बड़ी आबादी को तीन महीने के पैसे मिल गए हैं, जबकि अब भी काफी संख्या में ऐसी स्त्रीएं हैं, जिन्हें तीन महीने के पैसे खाते में नहीं आए हैं. इसलिए स्त्रीएं काफी परेशान हैं. कई जिलों में मारपीट की घटनाएं हो जा रही हैं. ये भी पढ़ें: Dream 11 : धनवर्षा होते ही मायानगरी मुंबई पहुंचा करोड़पति दर्जी, 49 रुपए से जीते हैं तीन करोड़ ये भी पढ़ें: Water Crisis In Jharkhand: झारखंड में जल संकट से निबटने का हेमंत सोरेन प्रशासन का क्या है एक्शन प्लान? The post Maiya Samman Yojana: खाते में नहीं आए हैं मंईयां सम्मान के पैसे तो कर लें ये छोटा सा काम, रांची डीसी ने कर दिया क्लियर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar : सरकार बनी तो 1 घंटे में खत्म करेंगे शराबबंदी, प्रशांत किशोर का ऐलान

Bihar : बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हाल ही में घटी घटनाओं के लिए शराबबंदी को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2017 के बाद से बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है.  शराबबंदी को लागू करने की वजह से बढ़ रहा अपराध : प्रशांत  प्रशांत किशोर ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जो प्रशासनिक तंत्र है, वह शराबबंदी को लागू करने, उसे छुपाने और उससे पैसे बनाने में व्यस्त है. इस कारण बिहार में सामान्य कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है. उन्होंने यह भी बताया कि बिहार की विभिन्न जेलों में एक लाख से अधिक लोग शराबबंदी कानून के तहत बंद हैं, जिनमें अधिकांश लोग दलित और पिछड़े वर्ग से हैं. इन लोगों के पास अपना केस लड़ने के लिए कोई सहारा नहीं है.   प्रशासन बनी तो 1 घंटे में खत्म करेंगे कानून प्रशांत किशोर ने कहा कि 2017 के बाद से बिहार में कानून व्यवस्था में गिरावट आई है, क्योंकि पुलिस शराब के व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्त है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं. इन्हीं कारणों से जन सुराज शराबबंदी कानून के खिलाफ है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी प्रशासन बनती है तो वह एक घंटे के भीतर शराबबंदी कानून को समाप्त कर देंगे. उनका मानना है कि शराबबंदी के बाद युवा दूसरे प्रकार के नशे की ओर बढ़ रहे हैं, माफिया घर-घर शराब पहुंचा रहे हैं और प्रशासन को हजारों करोड़ का राजस्व नुकसान हो रहा है. इसे भी पढ़ें :  बिहार के इस मुख्यमंत्री ने किया था पीरियड्स के दौरान स्त्रीओं को छुट्टी देने का ऐलान, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप   इसे भी पढ़ें : वक्फ बिल के विरोध में ये क्या कर रहे बिहार के मुसलमान, हाजीपुर से लेकर मुंगेर तक दिखा नजारा The post Bihar : प्रशासन बनी तो 1 घंटे में खत्म करेंगे शराबबंदी, प्रशांत किशोर का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

पत्रकार के पिता का निधन शोक

नया विचार मोरवा। एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मिन्टू कुमार झा के पिता चंद्रदेव झा का निधन शनिवार की मध्यरात्रि निजी आवास मंसूरचक प्रखंड के साठा गांव में हुआ। वह 75 वर्ष के थे। एवं पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व.चंद्रदेव झा सामाजिक,धार्मिक व्यक्ति थे।साथ ही साहित्यानुरागी मर्मज्ञ के रुप में उनकी विशेष पहचान थी।वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पत्रकार प्रो.अवधेश कुमार झा, विनोद कुमार झा,कुमोद प्रसाद गिरी, मृत्युंजय कुमार ठाकुर,पद्माकर सिंह लाला, विकास कुमार पाण्डेय,रत्नशंकर भारद्वाज, विजेन्द्र चौहान, विपुल कुमार,अमर कुमार,रविशंकर सिंह, आशीष भूषण दत्त झा, पंकज कुमार झा, अजीत कुमार झा, कुणाल गुप्ता,आदि ने शोक व्यक्त की है।

बिहार

सुपौल यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

नया विचार समस्तीपुर: समस्तीपुर मंडल के सुपौल यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनों का परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –  1. दिनांक 29.03.25 को लहेरियासराय से खुलने वाली गाड़ी सं. 63379 लहेरियासराय-सहरसा मेमू पैसेंजर का आंशिक समापन सरायगढ़ में किया जाएगा । 2. दिनांक 29.03.25 को सरायगढ़ से खुलने वाली गाड़ी सं. 63382 सहरसा- लहेरियासराय मेमू पैसेंजर का आंशिक प्रारंभ सरायगढ़ से किया जाएगा ।  3. दिनांक 29.03.25 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी सं. 63382 सहरसा-लहेरियासराय मेमू पैसेंजर सहरसा से 100 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी । 4. दिनांक 29.03.25 को फारबिसगंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 75201 फरबिसगंज-सहरसा डेमू पैसेंजर को सरायगढ़ और सुपौल के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी ।

समस्तीपुर

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

नया विचार समस्तीपुर।  समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य राजभाषा अधिकारी सह वरीय मंडल वित्त प्रबंधक श्री गणनाथ झा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक कुमार झा तथा मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों एवं राजभाषा से संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान जनवरी से मार्च 2025 तिमाही में मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रसार की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव ने इस अवधि में किए गए राजभाषा कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग को सुचारु रूप से लागू करने के लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तथा हिंदी में कार्य करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री गणनाथ झा ने मंडल में हिंदी के प्रयोग एवं राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मंडल के विभिन्न कार्यालयों में हिंदी में कार्य करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों को राजभाषा नीति के अनुरूप कार्य करने हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक कुमार झा ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यशालाओं, संगोष्ठियों तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने हिंदी के अधिकतम प्रयोग हेतु अपने-अपने सुझाव दिए और राजभाषा संबंधी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

समस्तीपुर

किसानों एवं पशुपालकों के बीच उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नया विचार सरायरंजन : जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के तहत उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को प्रखंड के सीमावर्ती आनंदपुर स्थित दुग्ध उत्पादक समिति में किया गया। यह कार्यक्रम मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, समस्तीपुर के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ डेयरी उत्पादों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के दौरान दूध और दुग्ध उत्पादों की शुद्धता, मिलावट की पहचान, और उपभोक्ता अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में संघ के विपणन सहायक प्रेम कुमार एवं ग्रामीण विपणन सुनील कुमार मौजूद रहे। साथ ही, स्थानीय दुग्ध उत्पादक किसानों की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस सफल आयोजन में पथ पर्यवेक्षक शंभु कुमार, कॉर्डिनेटर अरुण कुमार सिन्हा, राम लखन प्रसाद, समिति के सचिव राम एकबाल राय , अध्यक्ष राम बाबू राय, अनिल राय, बलवंत सिंह राठौर सहित समिति के सदस्योंऔर स्थानीय किसानो का विशेष योगदान रहा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरकार ने बचत खाताधारकों को फिर किया निराश, ब्याज दरों में नहीं की बढ़ोतरी

Interest Rate: प्रशासन ने बचत खाताधारकों को एक बार फिर निराश किया है. उसने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि ब्याज दरें जनवरी-मार्च तिमाही की तरह ही बनी रहेंगी. यह लगातार पांचवीं तिमाही है, जब प्रशासन ने लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई वृद्धि नहीं की है. ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना में जमा पर ब्याज दर 8.2% बनी रहेगी. तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दर 7.1% बरकरार रखी गई है. वहीं, लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) और डाकघर बचत जमा योजना की ब्याज दरें क्रमशः 7.1% और 4% पर स्थिर रखी गई हैं. इसके अलावा, किसान विकास पत्र (KVP) पर ब्याज दर 7.5% रहेगी और यह निवेश 115 महीनों में मैच्योर होगा. राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) की ब्याज दर 7.7% बनी रहेगी, जबकि मासिक आय योजना (MIS) निवेशकों को 7.4% की दर से ब्याज देगी. लगातार पांचवीं तिमाही में कोई बदलाव नहीं प्रशासन हर तिमाही में लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा करती है और जरूरत के हिसाब से इनमें बदलाव किया जाता है. हालांकि, यह लगातार पांचवीं तिमाही है, जब प्रशासन ने इन ब्याज दरों में कोई वृद्धि नहीं की है. पिछली बार 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव किया गया था. निवेशकों को झटका, बढ़ती महंगाई के बीच राहत नहीं ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी न होने से आम निवेशकों और बचत खाताधारकों को झटका लगा है. लगातार बढ़ती महंगाई और आर्थिक अस्थिरता के बीच निवेशक ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने इन्हें यथावत बनाए रखने का फैसला किया. इसे भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, प्रशासन का बड़ा ऐलान क्या है इसका असर? बचत योजनाओं में निवेश करने वाले खाताधारकों को उम्मीद के अनुरूप रिटर्न नहीं मिलेगा. महंगाई दर बढ़ने से वास्तविक रिटर्न में कमी हो सकती है. सुरक्षित निवेश की चाह रखने वालों के लिए सीमित विकल्प रहेंगे. इसे भी पढ़ें: आपकी जेब पर बैंकों का डाका, मिनिमम बैलेंस के नाम पर उड़ा लिये करोड़ों रुपये The post प्रशासन ने बचत खाताधारकों को फिर किया निराश, ब्याज दरों में नहीं की बढ़ोतरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार

सरायगढ़. भपटियाही पुलिस ने गुरुवार की शाम अपहृत एक नाबालिग लड़की एवं अपहरणकर्ता को विश्वकर्मा चौक भपटियाही से गिरफ्तार किया गया. जानकारी देते थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मुरली गांव के वार्ड नंबर एक निवासी नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी पुत्री की बरामदगी को लेकर न्याय की गुहार लगायी थी. पिता ने थाना में आवेदन देकर अपहरणकर्ता मुरली निवासी नीरज कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 72/25 दर्ज कराया गया था. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया. वहीं अपहृत लड़की को 164 के बयान को लेकर न्यायालय भेजा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top