Hot News

March 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सशिविमं में आचार्यों का त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला शुरू

29 गुम 18 में कार्यशाला को संबोधित करते वक्ता गुमला. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को हुआ. उदघाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजय कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रजक, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दास, प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह सहित विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी की उपस्थिति रही. मुख्य अतिथि अजय कुमार आचार्य ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि आचार्य का कार्य एक ईश्वरीय कार्य है. इसलिए इसमें अपने आप को पूरी तरह से ईमानदारी पूर्वक समर्पित करना होगा. तभी हिंदुस्तान के भावी पीढ़ी का निर्माण संभव है. प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि यह कार्यशाला शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों, कक्षा प्रबंधन तकनीकों व छात्रों के समग्र विकास के बारे में जानने का अवसर प्रदान करेगी. कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दास ने आचार्यों से कहा कि बदलते परिवेश में आचार्य को सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक भागीदारी लेने की आवश्यकता है. उन्होंने अभिभावक संपर्क पर भी बल दिया. वहीं कार्यशाला में पांच सत्रों में विद्यालय के सबल तथा निर्बल पक्ष, आचार्य हिंदुस्तानी का गठन, शिशु वाटिका का इसीसीइ के 12 विधाओं आदि पर चर्चा की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सशिविमं में आचार्यों का त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

त्योहारों को आपसी भाईचारगी के बीच मनाने की परंपरा को कायम रखें : दामोदर कसेरा

गुमला. केंद्रीय महावीर मंडल गुमला के संरक्षक दामोदर कसेरा ने कहा है कि सभी समुदाय के लोग वर्षों से मिलजुल कर सभी पर्व को मनाते आये हैं. यह गुमला का इतिहास रहा है और इस इतिहास परंपराओं को हम सभी की जिम्मेवारी बनती है कि कायम रखें. वैसे तो गुमला में किसी भी के पर्व में अप्रिय घटना नहीं घटी. फिर भी हमलोग अपनी-अपनी जिम्मेवारी को समझते सभी पर्वों को भाईचारगी के साथ मनायेंगे. उन्होने कहा कि 30 मार्च से सात मार्च तक पांच पर्व है. 30 मार्च को चैती दुर्गा पूजा का कलश स्थापना है. 31 मार्च को ईद, एक अप्रैल को सरहुल तथा तीन व चार मार्च को छठ पूजा है. छह अप्रैल को रामनवमी व सात मार्च को दशमी है. सात मार्च को चैती दुर्गा पूजा के समापन पर भव्य जुलूस पूरे नगर का भ्रमण होती है. सभी पर्व की शांति पुनः रूप से संपन्न करने के लिए पूरा शहर भक्तिमय हो गया है. उन्होंने सभी समुदाय के लोगो से अपील की है कि पूरे हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाये और गुमला का जो शांति के माहौल मे पर्व मानने का इतिहास रहा है. उसे कायम रखें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post त्योहारों को आपसी भाईचारगी के बीच मनाने की परंपरा को कायम रखें : दामोदर कसेरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रधान शिक्षक पर लगा 27 लाख गबन करने का आरोप

फरक्का. अर्जुनपुर हाइस्कूल के प्रधान शिक्षक सोहराब अली पर स्कूल के विकास योजना के नाम पर 27 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है. इसे लेकर एसएमसी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्लाह ने विभाग के अधिकारी के पास शिकायत की है. शिकायत में उन्होंने स्कूल के प्रधान शिक्षक सोहराब अली पर विद्यालय के उन्नयन मूलक विकास योजना के करीब 27 लाख रुपये गबन करने की बात कही है. इधर, प्रधान शिक्षक सोहराब अली ने बताया कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप झूठा व बेबुनियाद है. अगर जरूरत पड़ी तो वे विभाग को अपना हिसाब देने किए तैयार हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रधान शिक्षक पर लगा 27 लाख गबन करने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

30 फीट गहरे कुआं में गिरे दो जंगली भालू, वन विभाग की टीम रेस्कयू में लगा

29 गुम 20 में कुआं में दोनों भालु 29 गुमत 21 में ग्रामीणों के सहयोग से भालु को निकालने का प्रयास करते वन विभाग की टीम प्रतिनिधि, बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत कोयनारटोली में खेत के कुआं में दो भालू गिर गये. बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार की रात में दोनों भालू गुमला रेंज के जंगल से होते हुए आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान कोयनारटोली के खेत के कुआं में गिर गये. स्थानीय लोग सुबह में कुआं में भालुओं को देखा और वन विभाग को सूचना दी. ग्रामीणों ने बताया कि भालू रात के वक्त दो बजे जैसे ही कुआं में गिरे. आपस में लड़ने लगे और कुआं के अंदर से ही दहाड़ मारने लगे. हमलोगों को लगा कि हम लोग के घर के पीछे ही भालू आ गया है. हम लोग डरे सहमे में रात में घर से बाहर नहीं निकले. किसी तरह सुबह होने पर गांव से सटे खेत में बने कुआं की ओर गये तो देखा की दो जंगली भालू कुआं में गिरे हुए हैं. इधर, सूचना मिलने के बाद फॉरेस्टर शेखर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कुआं में फंसे गिरे भालुओं को रेस्क्यू कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं. बचाव टीम ने मोटर पंप लगाकर कुआं से पानी खाली कर लिया है. फॉरेस्टर शेखर सिंह बताया कि गांव से जंगल सटे होने के कारण भालू गांव में घुस गये और अंधकार के कारण कुआं में गिर गये. दोनों मेल-फीमेल है. अभी रेस्क्यू किया जा रहा है. परंतु भालू थके हुए हैं. उन्हें खिलाने के बाद जैसे ही उनकी स्थिति सामान्य होगी. रात में उन्हें निकाल कर सुरक्षित वन में छोड़ा जायेगा. दिन में उन्हें बाहर निकलना ठीक नहीं है. क्योंकि महुआ का सीजन है. गांव के लोग काफी संख्या में इधर-उधर महुआ चुन रहे हैं. रात को सबको सूचित करने के उपरांत इसे कुआं से बाहर निकाला जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 30 फीट गहरे कुआं में गिरे दो जंगली भालू, वन विभाग की टीम रेस्कयू में लगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शौच करने गये अधेड़ को भालू ने काटा, इलाजरत

29 गुम 22 में इलाजरत घायल बुदुलाल खेरवार बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के मैलापाठ निवासी बुदुलाल खेरवार (45) पर शुक्रवार को जंगली भालू ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार उपरांत बुदुलाल को बेहतर इलाज के लिए सदर गुमला रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह शौच करने गांव से सटे लोहरदगा रेंज की जंगल स्थित एक खाई की तरफ गया था. अचानक जंगली भालू आ धमका और अपने धारदार नाखून से हमला कर दिया. बताया जाता है कि जिस हालत में बुदूलाल था. उसी हालत में भालू से लड़ने लगा और चिल्लाने लगा. जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग निकला. इधर, घटना की सूचना बनारी रेंज के फॉरेस्टर किशोर कुमार को जैसे मिली वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज के लिए परिजनों को 10 हजार रुपये की विभागीय मदद किया. उन्होंने प्रखंड के महुआ चुनने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि महुआ चुनने के लिए अहले सुबह व रात में जंगल की ओर न जाये. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत पर जंगल में आग ना लगायें. जंगल में आग लगने के कारण ही वन्य पशु बेकाबू हो जाते हैं और गांव पहुंच जाते हैं या तो फिर लोगों पर हमला करते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शौच करने गये अधेड़ को भालू ने काटा, इलाजरत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुंदरपुर पुराना पंचायत भवन में लगा मुआवजा भुगतान शिविर

हिरणपुर. सुंदरपुर स्थित पुराना पंचायत भवन में शनिवार को मुआवजा भुगतान शिविर लगाया गया. इसमें उपायुक्त मनीष कुमार पहुंचे और रैयतों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने की अपील की. कहा कि अप्रैल से नेशनल हाइवे डिवीजन की ओर से सड़क निर्माण शुरू किया जायेगा. इसके लिए पांच अप्रैल तक भूमि अधिग्रहण कर जमीन के रैयतों को मुआवजे राशि दी जायेगी. कहा कि आयोजित शिविर में रैयत अपनी जमीन एवं वंशावली का सत्यापन करा लें. इस संबंध में डीसी ने सीओ मनोज कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिए. मालूम हो कि धरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक सड़क चौड़ीकरण सहित बायपास सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. मौके पर भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, बीडीओ टुडू दिलीप, प्रभारी सीआइ विकास बास्की, ग्राम प्रधान माधव चंद्र शील, राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश मुर्मू आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सुंदरपुर पुराना पंचायत भवन में लगा मुआवजा भुगतान शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गुमला से गिरफ्तार, पांच बुलेट व दो बाइक भी बरामद

: लालपुर थाना की पुलिस ने गुमला पुलिस के सहयोग से गुमला में छापामारी कर सात युवकों को हिरासत में लिया. : हिरासत में लिये गये युवकों की निशानेदेही पर चोरी का पांच बुलेट व दो बाइक बरामद किया. : हिरासत में लिये गये युवकों व जब्त बाइक को अपने साथ रांची ले गयी लालपुर पुलिस. 29 गुम 19 में बरामद बुलेट व बाइक प्रतिनिधि, गुमला लालपुर थाना की पुलिस ने गुमला थाना की पुलिस के सहयोग से गुमला में छापामारी कर बाइक चोर गिरोह के सात लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमें गुमला थाना के कलिगा गांव निवासी देवगन गोप (22), समसेरा निवासी रामू सिंह (22), समसेरा निवासी ब्रजेश सिंह (26), रोहित दास उर्फ पंडित (22), कसीरा निवासी घुरन प्रधान (29), कसीरा निवासी नितेश साहू (20) व रातू रवि स्टील रांची निवासी विष्णु कुमार को हिरासत में लिया है. वहीं हिरासत में लिये गये युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच बुलेट, एक अपाची बाइक व एक प्लसर बाइक भी बरामद किया है. उक्त वाहनों का नंबर क्रमश: जेएच 01 इवाइ 7074, जेएच 01 इडब्लू 9023, जेएच 01 सीएस 4309, जेएच 01 एफआर 1893, जेएच 01 एफएम 8153, जेएच 01 इवी 2480 व काला रंग का एक पल्सर एनएस है. जानकारी के अनुसार लालपुर थाना की पुलिस गत शुक्रवार को गुमला पहुंची और गुमला पुलिस संपर्क कर छापामारी अभियान चलाया. इधर, हिरासत में लिये गये सातों युवकों तथा बुलेट व बाइक को लालपुर पुलिस अपने साथ शनिवार को रांची ले गयी. लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चोरी मामले में लालपुर थाना में अलग-अलग कांड दर्ज है. सभी प्राथमिकी पुराना है. अनुसंधान के क्रम में गुमला से तार जुडे होने की जानकारी होने पर लालपुर पुलिस गुमला आयी. जहां गुमला थाना के सहयोग से सात बाइक व सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. गिरोह में रांची के कई लोग है. जिसमें से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अभी छापामारी कर रही है. छापामारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गुमला से गिरफ्तार, पांच बुलेट व दो बाइक भी बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरहुल उत्सव में दिखी आदिवासी परंपरा की झलक

रनिया. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को सरहुल उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं ने जोहार जोहार हामर पावन धरती के वंदना गीत से की. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीता सरोजनी कोनगाड़ी ने कहा कि आज प्रत्येक नागरिक को पेड़ बचाने, रोपने और अपनी संस्कृति को बचाने की आवश्यकता है. शिक्षिका संजू केरकेट्टा ने सरहुल पर्व के प्राकृतिक महत्व, आदिवासियों की प्राकृतिक आस्था और विश्वास के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. कहा कि आज हमें पर्यावरण संरक्षण और उसके अनुरूप जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिए. विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किया. चैत महीना आलक, ओको रेको बहा तना, हरियर सरई फूल और महुआ कर खोंच जैसे पारंपारिक आदिवासी जादुर गीत प्रस्तुत किया. इस अवसर पर झारखंड के जनजातियों के दैनिक क्रियाकलापों और संस्कृति पर आधारित रैंपवॉक भी किया गया. मौके पर शिक्षक दाऊद मड़की सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सरहुल उत्सव में दिखी आदिवासी परंपरा की झलक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के 65.50 लाभुकों का हुआ इ-केवाइसी

प्रतिनिधि, खूंटी. जिले में राशन कार्डधारियों का इ-केवाइसी किया जा रहा है. इसके लिए अंतिम तिथि 31 मार्च रखा गया है. इ-केवाइसी के लिए अब दो ही दिन शेष रह गये हैं. इसके बाद भी बड़ी संख्या में लाभुकों का इ-केवाइसी नहीं हो सका है. आंकड़ों के अनुसार जिले में 89.65 प्रतिशत कार्ड का इ-केवाइसी तो हुआ है, लेकिन लाभुकों की बात करें तो 65.50 प्रतिशत लाभुकों का ही इ-केवाइसी हो सका है. अन्य लाभुकों का इ-केवाइसी अब तक नहीं हुआ है. जिले में कुल एक लाख 22 हजार 203 राशन कार्ड हैं. जिसमें कुल चार लाख 85 हजार 527 लाभुक सदस्य हैं. जिसमें से एक लाख आठ हजार 565 कार्ड का इ-केवाइसी किया गया है. जिसमें कुल तीन लाख 18 हजार 32 लाभुकों का इ-केवाइसी हुआ है. अभी भी एक लाख 67 हजार 495 लाभुकों का इ-केवाइसी नहीं हो सका है. कई जगहों पर जानकारी के अभाव में तो कई जगहों पर नेटवर्क के नहीं रहने के कारण इ-केवाइसी में भी परेशानी आ रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी भीम उरांव ने लाभुकों से 31 मार्च तक इ-केवाइसी करा लेने की अपील की है. कैसे होगा इ-केवाइसी : राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का इ-केवाइसी किया जाना है. इसके लिए लाभुक जिले के किसी भी जन वितरण प्रणाली में जाकर इ-पॉश मशीन से अपना इ-केवाइसी कर सकते हैं. जिनके उंगलियों के निशान इ-पॉश मशीन में नहीं आते हैं वे रेटिना स्कैन कराकर भी इ-केवाइसी करा सकते हैं. हालांकि रेटिना स्कैन सिर्फ चुनिंदा जन वितरण प्रणाली की दुकानों में ही उपलब्ध है. जिले में स्मार्ट पीडीएस का हो रहा संचालन : खूंटी जिले में स्मार्ट पीडीएस की शुरुआत की गयी है. पूरे राज्य में खूंटी में ही अब तक इसकी शुरुआत की गयी है. इसके तहत जिले के कुल 514 जन वितरण प्रणाली की दुकानों में स्मार्ट पीडीएस का एप के माध्यम से राशन वितरण किया जा रहा है. इसके माध्यम से केंद्र प्रशासन सीधे राशन वितरण पर निगरानी रख सकती है. जैसे ही कोई लाभुकों को राशन मिलेगा स्मार्ट पीडीएस के माध्यम से केंद्र प्रशासन को इसकी जानकारी मिल जायेगी. इसके लिए जन वितरण प्रणाली के संचालकों के इ-पॉश मशीन में एप इंस्टॉल कराया गया है. वहीं उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है. शुरुआत में यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत कर्रा प्रखंड के 22 पीडीएस दुकानों में शुरू किया गया था. अब यह पूरे जिले में लागू किया गया है. इसके तहत जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आयेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के 65.50 लाभुकों का हुआ इ-केवाइसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरहुल महोत्सव में मांदर की थाप पर थिरके डीसी , एसपी व अन्य पदाधिकारी

फोटो फाइल: 29 एसआइएम:8-मांदर बजातेे डीसी, एसपी व अन्य पदाधिकारी सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस लाइन में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार उपस्थित थे.इस दौरान पाहन सहित उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने भी सरना स्थल पर सरहुल की विधि-विधान के पूजा अर्चना की. सरहुल महोत्सव में मांदर और नगाड़ा की धुन पर उपस्थित अधिकारी, पुलिस जवान,कर्मी और स्थानीय लोग झूमने लगे. पूरा माहौल नागपुरी गीतों पर झूम रहा था. मौके पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, डीएसपी, सार्जेंटमेजर, एलआरडीसी सहित अन्य अधिकारियों ने भी मांदर के थाप पर थिरकने पर विवश हो गये. उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासियों की धरती ही ईश्वर है. वही भगवान है. इसी भगवान की पूजा हम सरहुल में करते हैं. हमें इसका संरक्षण करना है. हमें धरती को बचाना है तो पर्यावरण को बचाना होगा. हर प्रकार की जीव-जंतु धरती, जंगल, पहाड़ यह जब बचेगा तब हम बचेंगे. पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने कहा कि अभी त्योहारों का समय है. ईद, सरहुल, रामनवमी आदि त्योहार हैं. सरहुल एक प्राकृतिक त्योहार है. सरहुल में हम प्राकृतिक सखुआ पेड़ की पूजा करते हैं. उन्होंने कहा कि यह मार्च का महीना है और अभी से ही गर्मी ज्यादा पड़ने लगी है. पर्यावरण हनन से जो समस्या होती है उसके कारण तापमान बढ़ रहा है. हम सभी को पूजा अर्चना करते हुए प्रकृति का ध्यान रखना है. अगर हम प्रकृति का ध्यान नहीं रखेंगे तो, प्रकृति भी हमारा ध्यान नहीं रखेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सरहुल महोत्सव में मांदर की थाप पर थिरके डीसी , एसपी व अन्य पदाधिकारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top