Hot News

March 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: लूट की योजना बना रहे थे 5 अपराधी, पुलिस ने पहले ही कर लिया गिरफ्तार, कई खतरनाक हथियार बरामद

Bihar, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला के पुलिस जिला बगहा में लूट घटना की योजना को लेकर एकत्र हो रहे अपराधियों के गिरोह का पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. नगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक नंबरा रोड से लूट को लेकर एकत्र हो रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने इस गिरोह के दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है . सभी गिरफ्तार अपराधी बाल्मीकिनगर एवं पटखौली थाना क्षेत्र के लुट और चोरी के मामले में संलिप्त है. क्या-क्या बरामद हुआ गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो बाइक एक रिवाल्वर, एक देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, चार मोबाइल, एक ऑटो, तीन बैटरी सहित 7 हजार रुपए नगद बरामद किया है.एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी . उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नगर थाना क्षेत्र के एक नंबरा में अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हो रहे हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इसे भी पढ़ें: Bihar: गड़बड़ी की तो खैर नहीं, बिहार में चप्पे-चप्पे पर राज्य और केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती, डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई कैसे हुआ खुलासा एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में गठित एसआईटी के टीम के द्वारा छापेमारी की गई. जिसमें तीन अपराधी संजय यादव,अनिल कुमार और गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में दो अन्य अपराधी ओम कुमार यादव और दीपू यादव की पहचान हुई एवं उनकी भी गिरफ्तारी की गई . इस प्रकार पुलिस ने लूट के गिरोह का उद्वेदन किया है. इसे भी पढ़ें: Amit Shah: ‘नव हिंदुस्तान के नव चाणक्य का स्वागत है’, शाम 7:45 पटना पहुचेंगे अमित शाह, जोरदार स्वागत की तैयारी सभी को मिलेगा रिवॉर्ड पूछताछ में अपराधियों ने इन कांडों में अपनी संलिप्त भी स्वीकार की है. गिरफ्तार अपराधियों ने कई और नाम बताए. जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जायेगा. एसपी ने बताया कि अभियान में शामिल एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, पुलिस इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार , एसआई दिलीप सिंह, एसआई अनीश कुमार, एसआई मोहित कुमार, एसआई उत्तम कुमार, एसआई उत्पल कांत,एएसआई इक्तेद्दार अहमद, एएसआई शिवकुमार और थाना रिजर्व गार्ड को पुलिस प्रशासन द्वारा रिवॉर्ड भी दिया जाएगा. The post Bihar: लूट की योजना बना रहे थे 5 अपराधी, पुलिस ने पहले ही कर लिया गिरफ्तार, कई खतरनाक हथियार बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलन मस्क ने ये क्या किया, सोशल मीडिया कंपनी एक्स को बेच दिया?

Elon Musk X Sale: अमेरिका के अरबपति उद्योगपति और इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने ये क्या कर दिया. अपनी सोशल मीडिया कंपनी एक्स (पूर्व की ट्विटर) को अपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एक्सएआई के हाथों बेच दिया. एलन मस्क ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है कि उन्होंने एक्स को एक्सएआई के हाथों 33 अरब डॉलर में बेच दिया है. यह सौदा हिस्सेदारी अधिग्रहण के रूप में हुआ है, जिसमें दोनों कंपनियां निजी तौर पर संचालित हैं. ‘एक्स’ और एक्सएआई होगा विलय एलन मस्क ने बताया कि यह सौदा एक्सएआई की एडवांस्ड AI क्षमता और विशेषज्ञता को ‘एक्स’ की व्यापक पहुंच के साथ मिलाने के लिए किया गया है. इससे AI और सोशल मीडिया के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी. एक्स और एक्सएआई की अनुमानित कीमत एक्सएआई की अनुमानित कीमत: 80 अरब डॉलर एक्स (पूर्व की ट्विटर) की अनुमानित कीमत: 33 अरब डॉलर एक-दूसरे से जुड़ा है एआई और एक्स का भविष्य एलन मस्क ने कहा कि एक्स और एक्सएआई का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है. इस डील से डेटा, मॉडल, कंप्यूट, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को एक साथ लाया जाएगा, जिससे नई तकनीकों और स्मार्ट समाधान विकसित करने में मदद मिलेगी. एलन मस्क ने 2022 में खरीदा था ट्विटर एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था और बाद में इसका नाम बदलकर ‘एक्स’ कर दिया. इसके एक साल बाद उन्होंने AI आधारित कंपनी ‘एक्सएआई’ की स्थापना की थी. AI और सोशल मीडिया का भविष्य एलन मस्क का मानना है कि AI और सोशल मीडिया का मेल अरबों लोगों के लिए अधिक स्मार्ट और सार्थक अनुभव प्रदान करेगा. इस नए गठजोड़ का उद्देश्य सत्य की खोज और ज्ञान को आगे बढ़ाना है. इसे भी पढ़ें: आपकी जेब पर बैंकों का डाका, मिनिमम बैलेंस के नाम पर उड़ा लिये करोड़ों रुपये एक्स को बेचना बड़ा रणनीतिक कदम एलन मस्क द्वारा ‘एक्स’ को ‘एक्सएआई’ के हाथों बेचना एक बड़ा रणनीतिक कदम है। इससे AI और सोशल मीडिया के संयोजन की अपार संभावनाएं. खुलेंगी, जो भविष्य में डिजिटल दुनिया को नया रूप देंगी. इसे भी पढ़ें: एटीएम से पैसा निकालने वाले कृपया सावधान हो जाएं! 1 मई से अतिरिक्त निकासी पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज The post एलन मस्क ने ये क्या किया, सोशल मीडिया कंपनी एक्स को बेच दिया? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को मिल गई नई दयाबेन, शूटिंग हुई शुरू, दिशा वकानी का कटा पत्ता

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हिंदुस्तानीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय से चलने वाले शो में से एक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बड़ा बदलाव होने वाला है. फैंस दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. असित मोदी के शो में मशहूर किरदार निभाने वाली दिशा वकानी 2018 में मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं और तब से वापस नहीं लौटी. कुछ महीने पहले ही असित मोदी ने कंफर्म किया था कि दिशा लोकप्रिय सिटकॉम में वापस नहीं आएंगी. अब समाचार है कि नई दयाबेन के लिए ऑडिशन चल रहे हैं. शो में होगी नई दयाबेन की वापसी न्यूज18 को एक सूत्र ने बताया कि असित मोदी दयाबेन के लिए ऑडिशन ले रहे है और उन्हें कोई एक स्त्री पसंद आ गई है. दया की भूमिका के लिए एक एक्ट्रेस को शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है. टीम फिलहाल नई एक्ट्रेस के साथ मॉक शूट कर रही है. सूत्र ने यह भी बताया, “हां, यह सही है. असित जी नई दयाबेन की तलाश में थे और हाल ही में, एक ऑडिशन ने उन्हें बहुत प्रभावित किया. अभिनेत्री के साथ मॉक शूट चल रहे हैं. लगभग एक सप्ताह से हमारे साथ शूटिंग कर रही हैं.” दिशा वकानी की वापसी पर क्या बोले थे असित कुमार मोदी इससे पहले असित मोदी ने दिशा वकानी की TMKOC में वापसी के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, “मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं. मुझे लगता है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं. उनके दो शिशु हैं. वह मेरी बहन जैसी हैं और उन्होंने मुझे राखी बांधी है. आज भी उनके परिवार से हमारा बहुत करीबी रिश्ता है.” तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब दिलीप जोशी, अमित भट्ट, मंदार चंदवादकर, मुनमुन दत्ता और तनुज महाशब्दे मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह शो 2008 से सोनी सब टीवी पर प्रसारित हो रहा है. शो फिलहाल SonyLIV पर स्ट्रीम हो रहा है. यह भी पढ़ें- Sikandar: सलमान खान ने बताया क्यों साउथ में फ्लॉप होती हैं उनकी फिल्में, बोले- रजनीकांत के फैंस…. The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को मिल गई नई दयाबेन, शूटिंग हुई शुरू, दिशा वकानी का कटा पत्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Earthquake: भूकंप से म्यांमार में भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 1000 के पार, घायलों की संख्या 2000 पार

Earthquake: म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,002 के पार पहुंच गई. भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हुईं कई इमारतों के मलबे से और शव निकाले जा रहे हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. भूकंप के कारण अब तक 2,376 अन्य लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं. भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से ज्यादा दूर नहीं था. भूकंप के कारण कई इलाकों में इमारतें ढह गईं और भारी क्षति हुई है. सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, पुल ढह गए और एक बांध टूट गया. शुक्रवार के बाद कई झटके महसूस किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.4 थी. थाईलैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए म्यांमार के पड़ोसी देश थाईलैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसने राजधानी बैंकॉक समेत देश के अन्य क्षेत्रों को हिलाकर रख दिया. बैंकॉक में भूकंप के कारण अब तक 6 लोगों की मौत हो गई. 26 लोग घायल हैं और 47 अब भी लापता हैं. थाईलैंड में चीनी कंपनी द्वारा बनाई जा रही 33 मंजिला ऊंची इमारत हिलने लगी. इसके बाद इमारत धूल के विशाल गुबार के साथ जमीन पर धराशायी हो गयी, जिससे लोग चीखने लगे और घटनास्थल से भागने लगे. अफगानिस्तान में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए अफगानिस्तान में शनिवार तड़के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी. पहला भूकंप तड़के चार बजकर 51 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 4.3 आंकी गई, जबकि दूसरा झटका तड़के पांच बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.7 थी. भूकंप का केंद्र काबुल से लगभग 280 किलोमीटर दूर स्थित था और इनकी गहराई 180 किलोमीटर से अधिक थी. The post Earthquake: भूकंप से म्यांमार में भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 1000 के पार, घायलों की संख्या 2000 पार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यह बेवकूफाना सवाल है? सवाल पूछने पर CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग भड़के, कहा- आखिर में देखेंगे…

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उन आलोचनाओं को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि CSK की स्पोर्ट्सने की शैली पुरानी हो चुकी है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि टीम में अभी भी आक्रामकता बरकरार है और कोई भी उन्हें हल्के में लेने की गलती न करे. शुक्रवार को स्पोर्ट्से गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने CSK को 50 रनों से हरा दिया. 2008 के बाद पहली बार आरसीबी ने चेपॉक में जीत दर्ज की. इस हार के बाद CSK की स्पोर्ट्स शैली पर सवाल उठने लगे. जब फ्लेमिंग (Stephen Fleming) से पूछा गया कि क्या CSK की स्पोर्ट्सने की शैली अब पुरानी हो चुकी है, तो उन्होंने कड़े शब्दों में जवाब दिया. फ्लेमिंग ने कहा, “मेरी शैली का क्रिकेट क्या है? पहला मैच जीतना, यही सही तरीका है. हमारे भीतर काफी आक्रामकता है. सिर्फ इसलिए कि हम पहली ही गेंद से आक्रामक नहीं होते, इसका मतलब यह नहीं कि हमारी शैली पुरानी हो गई है. हम आखिर में देखेंगे कि कौन सही था.”  उन्होंने आगे कहा, “हम सकारात्मक क्रिकेट स्पोर्ट्सते हैं और कोई हमें कमतर नहीं आंक सकता. यह बेवकूफाना सवाल है.” Stephen Fleming on CSK Team. CSK की खराब फील्डिंग पर जताई निराशा फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि शुक्रवार के मैच में टीम की फील्डिंग बेहद खराब रही. उन्होंने कहा, “हमने दो-तीन मौके गंवाए, जिससे RCB को दबाव बनाने का मौका मिला. अगर हम 175 तक RCB को रोक पाते, तो बेहतर होता. लेकिन फील्डिंग में की गई गलतियों ने हमें नुकसान पहुंचाया. जोश हेजलवुड ने RCB के लिए शानदार गेंदबाजी की.” धोनी की बैटिंग पर भी बोले फ्लेमिंग महेंद्र सिंह धोनी ने इस मुकाबले में 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वे अब आईपीएल में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. लेकिन वे नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे, जिसकी काफी आलोचना की गई. इस पर फ्लेमिंग ने कहा, “धोनी पिछले एक महीने से लगातार अभ्यास कर रहे हैं और फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहे हैं. हालांकि, जब वह बल्लेबाजी के लिए आए, तब तक जीत हासिल करना काफी मुश्किल हो चुका था.” पिच से नहीं मिल रही मदद आईपीएल 2025 में आरसीबी से 50 रन की हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि टीम हाल के वर्षों में चेपॉक की पिच को सही से पढ़ने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि घरेलू मैदान का कोई फायदा नहीं मिल रहा, क्योंकि परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं. आईपीएल 2024 में भी चेपॉक की पिच स्पिनरों के अनुकूल नहीं थी, जहां स्पिनर्स ने केवल 25 विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाजों ने 74 विकेट झटके. फ्लेमिंग ने बताया कि पिच की प्रकृति को समझने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है, क्योंकि अब यह पहले जैसा स्पिनरों के लिए मददगार मैदान नहीं रहा. धोनी की स्टंपिंग पर हैरान नहीं यह हिंदुस्तानीय दिग्गज, बोला- कोई भी कर सकता है ऐसा जब RCB लगी जीतने, तब छाई विराट पर मस्ती, जडेजा को चिढ़ाते हुए लगे नाचने, देखें Video पाकिस्तानी मूल के कीवी खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, क्रुणाल पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका The post यह बेवकूफाना सवाल है? सवाल पूछने पर CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग भड़के, कहा- आखिर में देखेंगे… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘अमित शाह घोषणा करें कि…’, प्रशांत किशोर ने बिहारी मजदूरों के लिए गृह मंत्री से कर दी बड़ी मांग

Prashant Kishor on Amit Shah: जनसुराज पार्टी के संस्थापक जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बिहार दौरे पर पहले उनपर जमकर हमला बोला है. प्रेस वार्ता के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरे से क्या परिवर्तन आएगा. इसके जवाब में पीके ने कहा, “इसमें समाचार क्या है? पिछले 10-12 वर्षों में हमने देखा है कि जिस राज्य में चुनाव होता है पीएम मोदी और अमित शाह वहीं जाते हैं. अब अगले 6 महीनों तक दोनों यहां आते रहेंगे. अचानक से गुजरात के दोनों नेताओं को बिहार की चिंता सताने लगेगी. दोनों बिहार से अपना रिश्ता निकालने लगेंगे. लेकिन बिहार की गरीबी कैसे दूर होगी इस पर बात करेंगे.” नवंबर के बाद बिहार को नहीं करेंगे याद पीके ने आगे कहा, “नवंबर के बाद दोनों को अगले 6 साल तक बिहार नहीं यद् आएगा. क्योंकि दोनों के लिए बिहार मजदूर सप्लाई का केंद्र है. अच्छा तो तब होता जब अमित शाह बिहार में ऐलान कर दें कि गुजरात में गुजरात के लोगों को जितनी मजदूरी मिल रही है उतनी ही मजदूरी बिहार के मजदूरों को भी मिलेगी. दोनों राज्य के मजदूर एक ही फैक्ट्री में काम कर रहे हैं लेकिन गुजरात के लोग को बिहार के मजदूर से ज्यादा पैसा मिलता है. वोट बिहार से लेते हैं और सारा इन्वेस्टमेंट, सारी तरक्की गुजरात में, ऐसा नहीं चलेगा. अमित शाह को बताना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों में NDA प्रशासन ने बिहार में कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं. गुजरात को बुलेट ट्रेन और बिहार में पैसेंजर ट्रेन के लिए भी मारामारी हो रही है. अब बिहार की जनता को समझना होगा कि वोट हमारा और विकास गुजरात का नहीं चलेगा. इस बार वोट बिहार के विकास के लिए करना होगा.” देखें Video: इसे भी पढ़ें: Amit Shah: ‘नव हिंदुस्तान के नव चाणक्य का स्वागत है’, शाम 7:45 पटना पहुचेंगे अमित शाह, जोरदार स्वागत की तैयारी इसे भी पढ़ें: Bihar: गड़बड़ी की तो खैर नहीं, बिहार में चप्पे-चप्पे पर राज्य और केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती, डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई The post ‘अमित शाह घोषणा करें कि…’, प्रशांत किशोर ने बिहारी मजदूरों के लिए गृह मंत्री से कर दी बड़ी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Makhana Kaju Kheer Recipe: चैत्र नवरात्रि के लिए परफेक्ट डेजर्ट है मखाना काजू खीर,जरुर करें ट्राई

Makhana Kaju Kheer Recipe: त्योहारों का सीजन आते ही मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है. अगर आप इस बार कुछ नया और सेहतमंद बनाना चाहते हैं तो मखाना काजू खीर की रेसिपी जरुर ट्राई करें. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि मखाना और काजू से भरपूर होने के कारण पौष्टिक भी है. मखाना काजू खीर रेसिपी 1 कप मखाना (फॉक्स नट्स) 1/2 कप काजू (कटे हुए) 1 लीटर दूध 1/4 कप चीनी (स्वाद अनुसार) 2-3 हरी इलायची (पाउडर) 1/4 कप बादाम (कटे हुए) 1/4 कप पिस्ते (कटे हुए) 10-12 केसर के धागे (वैकल्पिक) 1 टेबल स्पून घी विधि मखाना और काजू की तैयारी: सबसे पहले, एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें मखाना डालकर उन्हें हल्का सा सेंक लें ताकि वे क्रिस्पी हो जाएं. अब काजू डालकर उन्हें भी हल्का सा भून लें. मखाना और काजू को अलग रख लें. खीर तैयार करें: एक बड़े बर्तन में दूध डालकर उबालने के लिए रखें. दूध को बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि वह जल न जाए. जब दूध आधा रह जाए तो उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें. इसे अच्छे से मिला लें.अब इसमें सेंके हुए मखाना और काजू डालें और खीर को धीमी आंच पर पकने दें. खीर को गाढ़ा होने तक पकाएं. खीर को सजाएं: जब खीर अच्छी तरह से गाढ़ी हो जाए तब उसमें कटे हुए बादाम, पिस्ते और केसर के धागे डालें. केसर खीर को एक बेहतरीन रंग और खुशबू देगा. परोसें: मखाना काजू खीर को ठंडा या गरम दोनों रूपों में परोसा जा सकता है. इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लें. Also Read : Chaitra Navratri Fast Recipes: नवरात्रि में ऐसे करें लौकी का खीर तैयार, हेल्दी स्वादिष्ट और उपवास के लिए परफेक्ट Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें. The post Makhana Kaju Kheer Recipe: चैत्र नवरात्रि के लिए परफेक्ट डेजर्ट है मखाना काजू खीर,जरुर करें ट्राई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railways Gift: झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार को रेलवे की बड़ी सौगात, पहली बार मुंबई के लिए शुरू हो रही सीधी ट्रेन

Indian Railways Gift: पलामू-झारखंड से मुंबई जाना अब और आसान हो जाएगा. खासकर पलामू, गढ़वा और लातेहार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. रेलवे ने इन्हें नयी ट्रेन का तोहफा दिया है. पहली बार पलामू होते हुए मुंबई के लिए नयी ट्रेन चलेगी. धनबाद रेलवे स्टेशन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक यह ट्रेन चलेगी. रेलवे ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. यह साप्ताहिक ट्रेन होगी. आठ अप्रैल से इस ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. धनबाद एलटीटी एक्सप्रेस 03379 और 03380 पलामू होते हुए मुंबई तक चलेगी. पलामू से मुंबई के लिए पहले नहीं थी सीधी ट्रेन पहली बार पलामू से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन शुरू होने जा रही है. इससे यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी. पहले पलामू से सीधे मुंबई के लिए कोई ट्रेन नहीं थी. पलामू के लोगों ने बिहार के डेहरी या झारखंड के रांची से मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती थी. झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन लंबे समय से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहा था. धनबाद के बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो और पलामू के बीजेपी सांसद विष्णु दयाल राम को इस संदर्भ में पत्र लिखा गया था. पलामू में इन रेलवे स्टेशनों पर ठहराव धनबाद एलटीटी एक्सप्रेस मुंबई जाने के दौरान पलामू में लातेहार, डाल्टनगंज (पलामू) और गढ़वा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. यह ट्रेन डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 4:57 बजे पहुंचेगी. मुंबई से चलकर धनबाद जाने वाली ट्रेन रात 11 बजे डाल्टनगंज पहुंचेगी. लातेहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सुबह 3:58 बजे और गढ़वा में सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी, जबकि मुंबई से वापसी के दौरान गढ़वा में रात 10:10 बजे और लातेहार में 12:15 बजे पहुंचेगी. झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन की मेहनत लायी रंग झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सचिव नजर इमाम और कोषाध्यक्ष छोटी कुमारी ने जानकारी दी है कि पूरे मामले में धनबाद और पलामू के सांसद से कई बार मांग की गयी थी. एसोसिएशन की मेहनत का ही नतीजा है कि मुंबई के लिए पहली बार सीधी ट्रेन मिली है. ये भी पढ़ें: Dream 11 : धनवर्षा होते ही मायानगरी मुंबई पहुंचा करोड़पति दर्जी, 49 रुपए से जीते हैं तीन करोड़ ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति The post Indian Railways Gift: झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार को रेलवे की बड़ी सौगात, पहली बार मुंबई के लिए शुरू हो रही सीधी ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

बिहार

01 अप्रैल से प्रारंभिक विद्यालय को प्रातः कालीन संचालन करने की बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने की मांग

नया विचार समस्तीपुर– बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के प्रदेश सचिव-सह-जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने जिले में बढ़ रही अत्यधिक गर्मी व लू के कारण जिला पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी,समस्तीपुर को आवेदन देकर 01 अप्रैल 2025 से प्रारंभिक विद्यालय को प्रातः कालीन संचालन करने हेतु आदेश देने की मांग की है।इस संदर्भ में संघ के नेता कुमार रजनीश का कहना है कि जिले में 01अप्रैल से प्रात:कालीन विद्यालय संचालन हेतु आदेश निर्गत नहीं होने से शिक्षक ऊपाफोह की स्थिति में हैं।क्योंकि 30मार्च को रविवारीय अवकाश है एवं 31मार्च,सोमवार को ईद-उल-फितर (ईद) का अवकाश है।जबकि प्रत्येक वर्ष 01अप्रैल से विद्यालय संचालन हेतु आदेश पूर्व में हीं निर्गत कर दिया जाता था।लेकिन इस बार आदेश पत्र निर्गत में काफी विलंब हो रही है। विद्यालय संचालन के बारे में छात्रों द्वारा पूछे जाने पर शिक्षक ऊफापोह की स्थिति में हैं।इधर जिले में चल रही अत्यधिक गर्मी व लू के कारण छात्रों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।विद्यालय अवधि में प्रचंड धूप पड़ने से छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की प्रबल संभावना है।इसलिए जिले में चल रही अत्यधिक गर्मी व लू को देखते हुए छात्र हित एवं जनहित में विद्यालय संचालन का समय 1अप्रैल 2025 से प्रातः कालीन करने हेतु आदेश निर्गत किया जाय।ताकि छात्र-छात्राऐं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।आवेदन की प्रतिलिपि डीपीओ (प्रा०शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) व डीपीओ(स्थापना)समस्तीपुर को भी दिया गया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vaishali News: वैशाली में रिटायर्ड जवान को दिनदहाड़े मारी गोली, इलाके में सनसनी

Vaishali News: बिहार के वैशाली में महुआ थाना क्षेत्र के करियो गांव में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक रिटायर्ड सैनिक को गोली मार दी. घायल की पहचान 35 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो कमल किशोर के पुत्र हैं. घटना का पूरा विवरण संजीव कुमार अपने घर के पास स्थित करियो मंदिर के सामने खड़े थे. तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने के लिए संजीव ने बाइक के पीछे छिपने की कोशिश की, लेकिन एक गोली उनके बाएं हाथ में जा लगी. गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर फरार हो गए. इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जमीनी विवाद में हुआ हमला? घायल संजीव कुमार ने बताया कि उनका पहले से एक जमीनी विवाद चल रहा था. उन्हें शक है कि इसी विवाद के कारण उन पर हमला किया गया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और जांच शुरू कर दी गई है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. ये भी पढ़े: बिहार में अब 194 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, पहले 33 हो चुके हैं बर्खास्त दहशत में ग्रामीण दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. The post Vaishali News: वैशाली में रिटायर्ड जवान को दिनदहाड़े मारी गोली, इलाके में सनसनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top