Hot News

March 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने बनाई एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने ली ग्रूमिंग प्रतिज्ञा

Vi-John: वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने महाकुंभ में पर्सनल ग्रूमिंग के लिए डिजिटल शपथ अभियान चलाया था. इस अभियान में वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई है. इसकी पहल महाकुंभ मेले में की गई थी. वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने कुंभ के दौरान ग्रूमिंग का महाकुंभ नाम का एक मुफ्त ग्रूमिंग कैंप लगाया था. इसमें 10,410 लोगों ने ‘ग्रूमिंग प्रतिज्ञा’ ली और पर्सनल ग्रूमिंग का संकल्प लिया. हजारों लोगों ने ली शपथ इस स्वच्छता पहल के तहत हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रूमिंग शपथ ली, जिसमें उन्होंने पर्सनल ग्रूमिंग और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का वादा किया. 45 दिनों तक चले इस प्रभावशाली अभियान में एशिया में व्यक्तिगत सौंदर्य के लिए सबसे बड़ी डिजिटल शपथ दर्ज की गई. इस उपलब्धि पर Vi-John हेल्थकेयर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित कोचर ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हजारों लोगों को पर्सनल ग्रूमिंग को जीवनशैली के रूप में अपनाते देखना हमारे मिशन को मजबूत करता है. Vi-John हेल्थकेयर इंडिया के जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) आशुतोष चौधरी ने कहा कि हमने कुंभ में श्रद्धालुओं को मुफ्त सेवाएं प्रदान की और उन्हें सौंदर्य के महत्व के बारे में जागरूक किया. बीते 12 मार्च को Vi-John ऑफिस में एक विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजित किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए. बता दें, Vi-John हेल्थकेयर इंडिया व्यक्तिगत सौंदर्य और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक जाना माना नाम है. कंपनी प्रीमियम क्वालिटी के उत्पाद उपलब्ध कराती है. The post वी-जॉन हेल्थकेयर इंडिया ने बनाई एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने ली ग्रूमिंग प्रतिज्ञा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Apple पर फ्रांस ने 15 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया, जानें वजह

Apple Fine in France: फ्रांस के प्रतिस्पर्धा नियामक (French Competition Authority-FCA) ने एप्पल (Apple) पर 15 करोड़ यूरो (16.2 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है. आरोप है कि अप्रैल 2021 से जुलाई 2023 के बीच iOS और iPadOS ऐप वितरण में Apple ने अपनी दबदबे का दुरुपयोग किया है. Apple की पॉलिसी पर क्या है विवाद? ATT (ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपैरेंसी) नीति के तहत, आईफोन और आईपैड उपयोगकर्ताओं को किसी तीसरे पक्ष के ऐप द्वारा डेटा संग्रह के लिए सहमति देने की आवश्यकता होती है. फ्रांस के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण के अनुसार, यह नीति न तो आवश्यक थी और न ही Apple के डेटा सुरक्षा उद्देश्यों के अनुरूप थी. छोटे डेवलपर्स और थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए यह नीति अनुचित साबित हो सकती है, क्योंकि वे अपने विज्ञापन मॉडल के लिए डेटा संग्रह पर निर्भर रहते हैं. फ्रांसीसी प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण का क्या कहना है? FCA ने कहा कि ATT ढांचे की वजह से तृतीय-पक्ष ऐप डेवलपर्स के लिए आईओएस सिस्टम में नेविगेट करना कठिन हो गया है. इसने Apple की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह नीति छोटे प्रकाशकों को नुकसान पहुंचाती है. Apple ने अपने खुद के विज्ञापन मॉडल को बढ़ावा देने के लिए ATT का इस्तेमाल किया और छोटे डेवलपर्स की पहुंच सीमित कर दी. Apple की प्रतिक्रिया Apple ने अपने बयान में कहा, ”ATT यूजर्स को अधिक गोपनीयता नियंत्रण देता है. यह संकेत Apple सहित सभी डेवलपर्स के लिए सुसंगत है. दुनियाभर में गोपनीयता विशेषज्ञ और उपभोक्ता इस नीति का समर्थन करते हैं. हालांकि, हम इस फैसले से निराश हैं, लेकिन FCA ने ATT में कोई बदलाव करने के लिए नहीं कहा है.” Apple पर इस फैसले का असर क्या होगा? प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी: यह जुर्माना अन्य प्रशासनों को भी Apple की नीतियों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित कर सकता है. थर्ड-पार्टी ऐप्स को फायदा: यदि Apple को अपनी नीति में बदलाव करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो छोटे डेवलपर्स और विज्ञापनदाता लाभान्वित हो सकते हैं. दूसरे देशों में भी जांच: यह निर्णय अन्य यूरोपीय देशों को भी Apple के ATT नियमों की जांच के लिए प्रेरित कर सकता है. इसे भी पढ़ें: प्रशासन का बड़ा फैसला, स्पेक्ट्रम बकाया के बदले वोडाफोन आइडिया की लेगी हिस्सेदारी The post Apple पर फ्रांस ने 15 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया, जानें वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंबई इंडियंस ने अपने घर बुलाकर केकेआर को रौंदा, पहले 116 पर किया आउट, फिर 8 विकेट से हराया

IPL 2025 MI vs KKR: अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस ने चमक बिखेर दी है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने से शान से 8 विकेट से जीत दर्ज की. वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम 16.2 ओवर में 116 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. मुंबई के गेंदबाजों ने केकेआर के बल्लेबाजों को पानी पिला दी. मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने चार विकेट चटकाकर केकेआर की कमर तोड़ दी. दीपक चाहर ने दो विकेट अपने नाम किए. जवाब में मुंबई ने 12.5 ओवर में 121 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया. Mumbai Indians beat Kolkata Knight Riders by 8 wickets केकेआर की बल्लेबाजी निकली फिसड्डी बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम को शुरुआती झटका पहले ही ओवर में लगा जब ट्रेंट बोल्ट ने सुनील नरेन को शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद केकेआर संभल नहीं पाई. टीम ने पावर प्ले में अपने चार बल्लेबाजों को गंवा दिया, वह भी 41 के स्कोर पर. अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी का केकेआर के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. A different ‘Monday Blues’ for @mipaltan 💙#MI register a convincing 8⃣-wicket victory over #KKR and are up and away in #TATAIPL 👌💙 Scorecard ▶ https://t.co/iEwchzEpDk#MIvKKR pic.twitter.com/FtEfP0HDtJ — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2025 केकेआार के लिए सबसे अधिक 26 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए. उन्होंने 16 गेंद पर 3 चौके और एक छक्का लगाया. हार्दिक पांड्या ने नमन धीर के हाथों उन्हें कैच कराकर उनकी पारी को समाप्त किया. 12 गेंद पर 22 रन रमनदीप सिंह ने बनाए, जिन्हें सेंटनर ने आउट किया. अश्विनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का शिकार किया. इसके बाद उन्होंने रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और मनीष पांडे के विकेट चटकाए. मुंबई ने की धमाकेदार बल्लेबाजी 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई थी. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे. लेकिन रियान रिकल्टन ने नाबाद 62 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. सूर्यकुमार यादव भी 9 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने दो छक्के और तीन चौका लगाया. रिकल्टन के बल्ले से 5 छक्के और 4 चौके निकले. मुंबई ने 12.5 ओवर में ही मैच जीत लिया. यह मुंबई की तीन मैचों में पहली जीत है. इस जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है. जबकि, हार के कारण केकेआर दसवें नंबर पर फिसल गई है. ये भी पढ़ें… कौन हैं अश्विनी कुमार, डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर अजिक्य रहाणे की निकाल दी हवा स्टेडियम में मैच देख रही थी सुहाना और अनन्या, टीम का हालत देख लटक गया मुंह The post मुंबई इंडियंस ने अपने घर बुलाकर केकेआर को रौंदा, पहले 116 पर किया आउट, फिर 8 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हल्दीराम ने IHC और Alpha Wave Global को बेची हिस्सेदारी, कंपनी को होगा फायदा

Haldiram Stake Sale: हिंदुस्तान के प्रमुख खाद्य ब्रांड हल्दीराम स्नैक्स फूड ने अपनी हिस्सेदारी IHC (International Holding Company) और Alpha Wave Global को बेचने की पुष्टि की है. यह सौदा कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और अमेरिका समेत पश्चिम एशिया में विस्तार योजनाओं को रफ्तार देने के लिए किया गया है. Haldiram में निवेश क्यों कर रहे हैं IHC और Alpha Wave? IHC दुनिया की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक है और यह UAE की फर्म है. Alpha Wave Global एक वैश्विक निवेश कंपनी है, जो निजी इक्विटी, निजी ऋण और सार्वजनिक बाजारों में निवेश करती है. दोनों कंपनियों ने मिलकर हल्दीराम की लगभग 6% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है. यह निवेश 85,000 करोड़ रुपये ($10 अरब डॉलर) के वैल्यूएशन पर हुआ है. Temasek के निवेश के बाद आया यह बड़ा कदम हल्दीराम ने यह घोषणा Temasek द्वारा हाल ही में हिस्सेदारी खरीदने के बाद की है. सिंगापुर स्थित निवेश कंपनी Temasek ने भी हल्दीराम में अल्पांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था. यह रणनीतिक निवेश हल्दीराम के ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगा. डील से हल्दीराम को क्या फायदा होगा? वैश्विक विस्तार: यह निवेश हल्दीराम की अमेरिका और पश्चिम एशिया में विस्तार योजनाओं को बढ़ावा देगा. मजबूत वित्तीय स्थिति: कंपनी को नए फंड्स मिलने से आगे की ग्रोथ और अधिग्रहण में मदद मिलेगी. ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी: IHC और Alpha Wave जैसे निवेशकों के आने से हल्दीराम की वैश्विक ब्रांड पोजीशन मजबूत होगी. इसे भी पढ़ें: अप्रैल में बैंक का कोई जरूरी काम है? चेक करके रट लीजिए छुट्टी की डेट अभी कितना बड़ा है हल्दीराम का बिजनेस? हल्दीराम हिंदुस्तान का एक अग्रणी फूड ब्रांड है, जिसकी उपस्थिति 80 से अधिक देशों में है. कंपनी भुजिया, नमकीन, मिठाइयों और फास्ट फूड से लेकर रेस्तरां व्यवसाय तक में काम कर रही है. हल्दीराम का अनुमानित बाजार मूल्य 10 अरब डॉलर (85,000 करोड़ रुपये) आंका गया है. इसे भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा की संपत्ति कितनी? The post हल्दीराम ने IHC और Alpha Wave Global को बेची हिस्सेदारी, कंपनी को होगा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नशा में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार में कोटवा बीइओ निलंबित

मेातिहारी. कोटवा बीइओ उपेंद्र कुमार सिंह को नशे में एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करा महंगा पड़ गया. जेल जाने के बाद अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है. डीइओ के प्रतिवेदन के आधार पर निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने यह कार्रवाई की है.निदेशक ने अपने आदेश में कहा है कि डीइओ के द्वारा कोटवा बीइओ श्री सिंह को नशे की हालत में कोटवा थाने में गिरफ्तार किए जाने, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहिरौलिया की एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करने व कोटवा थाने में मामला दर्ज होने का प्रतिवेदन निदेशालय को दिया गया था. पुन: श्री सिंह को जेल जाने की सूचना भी डीइओ के द्वारा निदेशालय को दी गई थी.इन आरोपो के आधार पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने बीइओ को जेल जाने की तिथि से निलंबित कर दिया है.यहां बता दें कि इस कार्रवाई से वैसे शिक्षकों में भी हड़कंप है जो स्कूल से निकलने के बाद या चोरी छुपे स्कूल में नशा पान कर जाते है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नशा में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार में कोटवा बीइओ निलंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपाचे बाइक की ठोकर से सीएनजी ऑटो में लगी आग, 10 लोग झुलसे

मीनापुर गोलम्बर चौक पर हुई घटना, दो की स्थिति नाजुक, ईद का उत्साह पड़ा फीका ऑटो व बाइक जब्त, प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मी एसकेएमसीएच रेफर प्रतिनिधि, मीनापुर मीनापुर के गोलंबर चौक पर सोमवार की दोपहर में सीएनजी ऑटो व अपाचे बाइक की टक्कर हो गयी, उसके बाद ऑटो धू-धूकर जलने लगा़ घटना में 10 लोग घायल हो गये. इनमें दो सवार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईद पर्व को लेकर सभी सवार एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने के लिए ऑटो से रिश्तेदार के घर जा रहे थे. मीनापुर चौक के समीप सीएनजी ऑटो के पहुंचते ही अपाचे बाइक ने ठोकर मार दी. इसके बाद ठोकर लगते ही गैस सिलेंडर का पाइप टूट गया, जिससे ऑटो में आग लग गयी. घटना को लेकर कुछ देर के लिए मीनापुर चौक पर अफरातफरी का माहौल हो गया. ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. सूचना पर पहुंची एंबुलेस से घायलों को मीनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायी. ऑटो सवार अकबर ने बताया कि गांगी छपरा से हम परिवार के साथ दोपहर करीब एक बजे एक ऑटो में मैं मोहम्मद अकबर (40), नसीमा खातून (35), गुलशन खातून (17), इरफान अंसारी (12) और सहाना खातून (12) एक ही परिवार के हैं. पूरे परिवार के साथ सीएनजी ऑटो से पर्व को लेकर खुशी बांटने अपने रिश्तेदार के यहां मुस्तफागंज बाजार जा रहे थे. तभी रास्ते में ही घटना हो गयी. उसी ऑटो में गिद्धा फुलवरिया के डांडिया खातून (8), जैमुद्दीन खातून (45), समीरा खातून (35) और पुरैनिया की शोभा देवी (40) बैठे हुए थे़ जैसे ही ऑटो मीनापुर गोलंबर चौक के समीप पहुंचा कि एक अपाची सवार ने पीछे से ठोकर मार दी, जिस कारण ऑटो से सीएनजी पाइप लीक हो गया और अचानक से आग लग गयी. कुछ समझ पाते तब तक आग बेकाबू हो गयी. आग की चपेट में आने से सभी लोग घायल हो गये. संयोग से सीएनजी का टैंक फटा नहीं, वरना हम सभी लोगो की मौत हो जाती. सीएचसी प्रभारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच भेज दिया गया है, जिसमें जैमुद्दीन खातून व समीरा खातून की स्थिति गंभीर बनी हुई है. चालक का इलाज भी चल रहा है. थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम को भेजा गया, जिससे आग पर काबू पाया गया. दारोगा रवि रंजन ने घटनास्थल पर पहुंच कर आवागमन को सुचारु किया. दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपाचे बाइक की ठोकर से सीएनजी ऑटो में लगी आग, 10 लोग झुलसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का होगा अपना भवन

मोतिहारी.चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की 26वीं कार्यकारिणी की तीसरी बैठक एक होटल के सभागार में चेंबर अध्यक्ष अंगद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ विवेक गौरव तथा पूर्व महासचिव हेमंत कुमार का स्वागत कर परिचय कराया गया. महासचिव आलोक कुमार ने गत बैठक के कार्यवाही और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी. सभा की शुरुआत होली मिलन और जिला प्रशासन व्यवसायी संवाद के समीक्षा के साथ हुई, निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन व्यवसाई संवाद मे उठाए गए विभिन्न मुद्दों की हर 3 महीने पर समीक्षा की जाएगी. अध्यक्ष अंगद सिंह ने कहा कि व्यवसाई के हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है और व्यावसायिक हित में सालों भर कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल की प्राथमिकता चैंबर भवन का निर्माण रहेगा. सत्र 2025 के समस्त विभागों के कार्य की समीक्षा के साथ संतोष व्यक्त किया गया. बैठक में संस्थापक अध्यक्ष बीरेंद्र जालान ने कहा कि आगामी महीने में सभी क्षेत्रीय चैंबर में चुनाव कराने की प्राथमिकता दी जाएगी जहां पिछले तीन साल से चुनाव नहीं हुआ है, सभा में पूर्व अध्यक्ष रवि कृष्ण लोहिया, संजय जायसवाल अनुपम जायसवाल, राजीव विजडम,संयोजक मनीष कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता चंदू मिश्रा, सत्यव्रत जायसवाल, रवि शेखर, राहुल शर्मा उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अरविंद सर्राफ के द्वारा किया गया. जानकारी महासचिव सह मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का होगा अपना भवन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मां ने रची अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश

बहन के घर शिशु को रख घटना को दिया अंजाम, पुलिस हैरान प्रेमी से रुपये नहीं मिलने पर दबाव बनाने के लिए साजिश रची वैशाली जिले के बेलसर थाना से किशोर सकुशल बरामद प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र में एक पांच बच्चों की मां ने अपने प्रेमी से खर्चे के लिए रुपये नहीं मिलने पर दबाव बनाने के लिए अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश रच डाली और थाना में प्रेमी समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी. इस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके सात वर्षीय पुत्र रौशन को उसकी मौसी मुन्नी देवी के घर वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मझौली गांव से सकुशल बरामद कर लिया. मामले के खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान है. कुढ़नी एसडीपीओ वेस्ट-2 अनिमेष चन्द्र ज्ञानी ने बताया कि थाना क्षेत्र के जम्हरुआ निवासी संजीत महतो की पत्नी रेणु देवी (28) के शिशु को उसकी मौसी के घर से बरामद किया गया है. वहीं, पुलिस को गुमराह करने और झूठा केस दर्ज करवाने के आरोप में स्त्री पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जांच में पता चला है कि रेणु देवी का कौशल कुमार से मार्च-2023 से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अक्सर एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलते थे. आरोपी कौशल रेणु से शादी करने का भी वादा करता था़ लेकिन छह महीना पहले कौशल ने दूसरी लड़की से शादी कर ली. इससे आक्रोशित रेणु ने प्रेमी को फंसाने के लिए साजिश रची. एसडीपीओ ने बताया कि स्त्री ने प्राथमिकी में बताया था कि वैशाली जिले के इब्राहिमपुर निवासी कौशल कुमार उससे कुछ पैसे लिये थे, जिसके मांगने पर वह बेटे को उठा लेने की धमकी देता था. उसका सात साल का बेटा रौशन कुमार 10 जनवरी 2025 से गायब है. इसको लेकर उसने 19 जनवरी को कौशल कुमार और उसके भाई अभिषेक कुमार पर अपहरण कर लेने का केस दर्ज करा दिया. आरोपी का मोबाइल लोकेशन तीन महीने से बेंगलुरु में दिखा पुलिस ने जब जांच शुरू की तो आरोपी युवक का मोबाइल लोकेशन करीब तीन महीने से बेंगलुरु में दिख रहा था. इसके बाद पुलिस ने अलग एंगल से मामले की जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि स्त्री ने शिशु को वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में अपनी बहन मुन्नी देवी के घर पर रखा छिपा रखा है. उसके बाद एक टीम गठित की गयी और रविवार की रात मुन्नी देवी के घर पहुंचकर अपहृत शिशु को सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद स्त्री से पूछताछ की, जिसके बाद खुलासा हुआ कि स्त्री ने अपने प्रेमी को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी. गांव में ही प्रेमी से हुई थी मुलाकात बताया गया कि रेणु देवी की कौशल से मुलाकात उसके गांव में ही हुई थी. युवक स्त्री के गांव में किसी रिश्तेदार के यहां आता था़ इसी दौरान दोनों के बीच बात शुरू हुई थी, जिसके बाद मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया़ स्त्री का पति गांव में ही मजदूरी करता है़ उसे पांच शिशु हैं. स्त्री का प्रेमी कौशल कुमार बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मां ने रची अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करजा पुलिस हिरासत से शौच के लिए गयी युवती फरार, बरामद

प्रेम-प्रसंग में युवती फरार हो गयी थी, खुद पहुंची थी थाने युवती की मां ने अपहरण की एफआइआर दर्ज करायी थी प्रतिनिधि, मड़वन करजा पुलिस हिरासत से सोमवार को शौच के लिए गयी एक युवती फरार हो गयी़ उसके बाद पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी कर युवती को उसके गांव चैनपुर से बरामद कर लिया़ बताया गया कि घटना के बाद पुलिस युवती को खोजने के लिए अलग-अलग जगहों पर थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी़ बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में युवती फरार हो गयी थी़ हालांकि युवती की मां ने एक युवक पर अपहरण की एफआइआर दर्ज करायी थी़ सोमवार को पुलिस ने उसे करजा से बरामद कर थाने लायी थी़ न्यायालय में बयान के लिए पेश किया जाना था़ लेकिन छुट्टी के कारण युवती को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया़ इस कारण उसे स्त्री पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया था़ शौच के लिए जाने के क्रम में युवती स्त्री पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी़ एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में एक युवती फरार हुई थी़ वह खुद थाने पर आयी थी़ शौच जाने के बहाने युवती फरार हो गयी है़ थानेदार बीरबल कुशवाहा ने बताया कि लड़की को उसके गांव चैनपुर से बरामद कर लिया गया है़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post करजा पुलिस हिरासत से शौच के लिए गयी युवती फरार, बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में अकेले रहने वाले दंपती की सूची बनाने का निर्णय

मोतिहारी. मोतिहारी के नागरिकों के संगठन सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बिंट्टी शर्मा के अध्यक्षता में नगर थाना के समीप एक होटल में संपन्न हुई. बैठक के आयोजक इंजीनियर अजय कुमार आजाद थे.बैठक संरक्षक प्रोफेसर करमात्मा पांडे जी के संबोधन के साथ प्रारंभ हुई. सिटीजन फोरम के आग्रह एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीओ श्वेता हिंदुस्तानी द्वारा अतिक्रमण एवं ट्रैफिक जाम के विषय पर 22 जनवरी को संपन्न बैठक के मुद्दों पर चर्चा करते हुए ऐसा महसूस किया गया कि इन मुद्दों पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई है. इस संदर्भ में फोरम द्वारा किए गए जन जागरण अभियान की भी समीक्षा भी की गई.फोरम द्वारा नगर के विभिन्न वार्ड में वैसे दंपति की सूची बनाने का निर्णय लिया गया जो अकेले रहते हों, जिनके पुत्र दूसरे जगह रहते हैं,उनको समाज के विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित करने की योजना बनाई गयी. स्वामी चंद्र किशोर मदन जी के नेतृत्व में एक तीन सदस्य कमेटी बनाई गई जिसमें मनीष कुमार और निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र जालान को रखा गया, सिटीजन फोरम ने यह ठाना है कि वैसे अकेले जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा. फोरम के सदस्यता विस्तार के लिए दो अलग-अलग ग्रुप बनाए गए जो नगर के बुद्धिजीवी नागरिकों से संपर्क कर उन्हें सदस्य बनने हेतु प्रेरित करेगा. जिसका नेतृत्व क्रमशः अंगद प्रताप सिंह एवं महासचिव सतीश टंडन करेंगे.बैठक में कोषाध्यक्ष अरविंद सराफ,उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं धर्मवर्धन प्रसाद, प्रोफेसर संध्या चौधरी, शिक्षाविद एवलिन प्रकाश, निशा गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, अमित कुमार कुशवाहा,पूर्व सचिव राम भजन भी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर में अकेले रहने वाले दंपती की सूची बनाने का निर्णय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top