Hot News

March 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Love Affairs: पहले शादी, फिर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव, युवक ने की मानवता की सारी हदें पार!

Love Affairs: बिहार के किशनगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी ही पत्नी पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया. पत्नी ने जब मना किया तो उसके साथ मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने लगा. स्त्री थाने में पीड़िता ने बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.  दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, बंगाल के रहने वाले एक युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया. कुछ दिनों बाद दोनों ने घरवालों की मर्जी के बगैर शादी कर ली. शादी के बाद आरोपित युवक लड़की को लेकर कमाने के उद्देश्य से हरियाणा चला गया और दोनों एक किराये के मकान में रहने लगे. यहां आरोपी युवक के कुछ दोस्तों का आना-जाना लगा रहता था. एक दिन युवक ने पीड़िता पर उसके दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. पीड़िता ने जब इनकार किया को उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. इस बीच युवक ने पीड़िता के साथ का एक अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा. मौका मिलते ही नाबालिग पीड़िता युवक के चंगुल से फरार हो गई और किसी तरह अपने मायके वापस लौट गई. पीड़िता के पिता के बयान पर स्त्री थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  थानाध्यक्ष का बयान पूरे मामले को लेकर स्त्री थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पति द्वारा पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना, दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव, मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. नाबालिग पीड़िता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. कुछ दिन पहले ही दोनों ने शादी की है. शादी परिजनों की मर्जी के बगैर हुई है. पुलिस ने पिता के आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है. ALSO READ: “चीनी मिलों को फिर से चालू करेंगे…” गृहमंत्री अमित शाह ने बिहारवासियों से किया बड़ा वादा! The post Love Affairs: पहले शादी, फिर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव, युवक ने की मानवता की सारी हदें पार! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OTT Releases This Week: अप्रैल की शुरआत को धमाकेदार बना देंगी ये फिल्में-वेब सीरीज, लिस्ट को मिस न करें

OTT Releases This Week: नया हफ्ता और नया महीना आ गया है. ऐसे में अगर आप इस हफ्ते नई फिल्मों और वेब सीरीज की तलाश में हैं, तो आज हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट देंगे, जिन्हें देखकर आपको खूब मजा आएगा. इसमें एक्शन, थ्रिलर, हॉरर, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्में और सीरीज शामिल हैं. तो चलिए बिना समय गवाएं इनपर एक नजर डालते हैं. चमक: द कन्क्लूजन (Chamak The Coclusion) पहले सीजन से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली वेब सीरीज ‘चमक’ अपने दूसरे सीजन ‘चमक: द कन्क्लूजन’ के साथ 4 अप्रैल 2025 को सोनीलिव पर आ रही है. यह एक म्यूजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें युवा रैपर काला (परमवीर सिंह चीमा) अपने पिता तारा सिंह की हत्या के पीछे की सच्चाई को उजागर करने और बदला लेने के मकसद से पंजाब वापिस लौटता है. टेस्ट (Test) तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘टेस्ट’ में आर. माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ लीड रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि में तीन किरदारों के जीवन में आने वाले महत्वपूर्ण मोड़ और उनके लिए गए फैसले की कहानी को पेश करता है. एस. शशिकांत की निर्देशित यह फिल्म 4 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स पर तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होगी। अदृश्यम 2 (Adrishyam 2 – The Invisible Heroes) अगर आप स्पाई-थ्रिलर फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो ‘अदृश्यम 2 – द इनविजिबल हीरोज’ आपके लिए बेस्ट चॉइस है. इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन 4 अप्रैल से ‘सोनी लिव’ पर स्ट्रीम होने को तैयार है. सीरीज में पूजा गौर और एजाज खान लीड रोल में हैं. किंग्सटन (Kingston) ‘किंग्‍सटन’ एक तमिल फैंटेसी-हॉरर फिल्‍म है, जो 4 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी. यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद फैंस इसके डिजिटल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कर्मा (Karma) ‘कर्मा’ एक कोरियन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें सस्पेंस, थ्रिल और इमोशंस का भरपूर मेल देखने को मिलने वाला है. सीरीज की कहानी छह लोगों पर केंद्रित है, जिनकी जिंदगी आपस में जुड़ी हुई है. इस सीरीज को आप 4 अप्रैल 2025 से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. यह भी पढ़े: Box Office Report: सिकंदर के आने से ‘छावा’ की दहाड़ हुई कम? मोहनलाल ने पकड़ी कछुए की रफ्तार The post OTT Releases This Week: अप्रैल की शुरआत को धमाकेदार बना देंगी ये फिल्में-वेब सीरीज, लिस्ट को मिस न करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: काजल पिसल ने नयी दयाबेन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने ऑडिशन दिया…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी अब शो में नजर नहीं आती. साल 2018 में उन्होंने जो सीरियल से ब्रेक लिया था, उसके बाद वह कभी दोबारा शो में वापस नहीं लौटी. हालांकि शो में उनका जिक्र होता रहता है, जो अपने मायके गई हुई है. हाल ही के एक एपिसोड में दयाबेन के भाई सुंदर ने बबीता जो को फोन पर बताया कि उसकी बहना महाकुंभ गई थी और उसके बाद वह तीर्थयात्रा पर निकल गई. इस बीच सोशल मीडिया पर समाचार चल रही कि झनक फेम एक्ट्रेस काजल पिसल ने दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. अब इसपर काजल ने बात की. काजल पिसल नहीं बन रही नयी दयाबेन काजल पिसल ने जूम/ टेली टॉक से बात करते हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नयी दयाबेन के रूप में एंट्री लेने की समाचारों को अफवाह बताया. उन्होंने कहा, ”मैं ये बात क्लियर करना चाहती हूं कि ये सच नहीं है. ये न्यूज जो चल रही है वह गलत है. ये मेरी पुरानी पिक्चर्स है जो अभी वायरल हो रही है. मुझे बहुत सारे कॉल और मैसेज आ रहे हैं इस बारे में, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है. आप सब को पता है कि मैं पहले से ही झनक के साथ काम कर रही हूं. हां, मैंने ऑडिशन दिया था दयाबेन के लिए साल 2022 में और वह तसवीरें अब सामने आ रही है. बस अभी कंफर्म करना चाहती हूं कि ये पूरी तरह से फेक न्यूज है.” तारक मेहता का उल्टा चश्मा के इस एपिसोड पर हुई खूब चर्चा तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हाल के कुछ एपिसोड में दिखाया टप्पू और सोनू की शादी को लेकर दिखाया गया था. इस ट्रैक ने शो की टीआरपी काफी बढ़ा दी थी. फैंस जानने को उत्सुक थे कि क्या सच में उनकी शादी होगी. एपिसोड में भी ऐसा दिखाया गया कि भिड़े और जेठालाल दोनों के गले में वरमाला देखकर समझ बैठे कि उनकी शादी हो गई. हालांकि बाद में टप्पू और सोनू क्लियर करते हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने भाग कर शादी नहीं की है. यह भी पढ़ें-  Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: काजल पिसल ने नयी दयाबेन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने ऑडिशन दिया… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : पत्नी बोली- काटकर ड्रम में भरवा दूंगी, पति पहुंचा पुलिस के पास

Viral Video : उत्तर प्रदेश के गोंडा में स्त्री ने मेरठ हत्याकांड की तरह पति को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस के पास दोनों पक्ष की शिकायत पहुंची. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसपर यूजर का रिएक्शन आ रहा है. पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि मूलरूप से झांसी के रहने वाले और वर्तमान में गोंडा में जल निगम में कार्यरत जेई धर्मेंद्र कुशवाहा की तहरीर मिलने की बात कही. तहरीर में उन्होंने अपनी पत्नी माया मौर्या और उसके प्रेमी नीरज मौर्या पर मारपीट करने का आरोप लगाया. इसमें पति ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. यूपी : गोंडा जिले में जल निगम के जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुशवाह को पत्नी ने वाइपर से पीटा। धर्मेंद्र का आरोप है कि पत्नी ने पास में रखे नीले ड्रम और सीमेंट की बोरियां दिखाते हुए अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर मेरठ वाले सौरभ जैसा हाल करने की धमकी दी है। pic.twitter.com/BkK6ragFZ6 — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 30, 2025 धर्मेंद्र और माया का प्रेम विवाह हुआ था धर्मेंद्र के मुताबिक 2016 में उसने बस्ती जिले की रहने वाली माया से प्रेम विवाह किया था. 2022 में उसने माया के नाम से जमीन खरीदकर मकान निर्माण का ठेका पत्नी के रिश्तेदार नीरज मौर्या को दे दिया. इस दौरान माया और नीरज के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. कोविड-19 महामारी के दौरान नीरज की पत्नी की मौत के बाद दोनों के रिश्ते और गहरे हो गए. धर्मेंद्र का दावा है कि सात जुलाई 2024 को उसने माया और नीरज को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और कहा कि विरोध करने पर उससे मारपीट की गई. माया घर छोड़कर चली गई. यह भी पढ़ें : Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद माया ने कहा–काटकर ड्रम में भरवा दूंगी बाद में 25 अगस्त 2024 को माया नीरज के साथ घर लौटी और जबरन ताला तोड़कर अंदर घुस गई. इसके बाद वह 15 ग्राम सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गई. इस पर धर्मेंद्र ने एक सितंबर 2024 को तहरीर दी. पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र का कहना है कि इसी साल 29 मार्च को माया ने धर्मेंद्र की मां को जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर उसने अपने प्रेमी नीरज के साथ मिलकर दोनों (मां-बेटे) से मारपीट की. पुलिस ने धर्मेंद्र की तहरीर के हवाले से बताया, ‘‘इस दौरान माया ने कहा कि ज्यादा बोलोगे तो मेरठ हत्याकांड की तरह तुम्हें भी काटकर ड्रम में भरवा दूंगी.’’ धर्मेंद्र परेशान कर रहा है: माया इस बीच, धर्मेंद्र की पत्नी माया ने दावा किया कि उसका पति उस पर झूठे आरोप लगा रहा है. दरअसल धर्मेंद्र उसे परेशान कर रहा है और उसे चार बार गर्भपात के लिए मजबूर कर चुका है. माया ने थाने में दी अपनी शिकायत में कहा कि जुलाई 2024 में धर्मेंद्र ने उससे मारपीट की थी, जिसके बाद उसने स्त्री थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद धर्मेंद्र ने तलाक का वाद दायर कर दिया और उसे घर से निकाल दिया. कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने रविवार को बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ मामले अदालत में हैं. पुलिस ने हालिया घटना की जांच शुरू कर दी है. The post Viral Video : पत्नी बोली- काटकर ड्रम में भरवा दूंगी, पति पहुंचा पुलिस के पास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में घूस देने वाले ठेकेदारों पर चलेगा ED का डंडा, मुश्किल में फंसे दागी अफसर ही उगलेंगे नाम

ED News: बिहार में टेंडर मैनेज करने के लिए अफसरों और ठेकेदारों के बीच पैसे का स्पोर्ट्स चलता है. इसकी शिकायत मिली तो जांच एजेंसी ईडी एक्शन में आया. पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी की. भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारणी दास समेत आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों के पटना स्थित घरों में जब रेड हुई तो कई अहम खुलासे हुए. ईडी अब अफसरों के साथ ही उन ठेकेदारों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है जो इन अफसरों को घूस देकर टेंडर मैनेज करते थे. ईडी के रडार पर घूस देने वाले ठेकेदार पटना में भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारणी दास के घर से आठ करोड़ के करीब कैश बरामद हुए थे. साथ ही सात अधिकारियों के घरों में हुई छापेमारी को मिलकार कुल 11 करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद किए गए. सूत्र बताते हैं कि अब ऐसे ठेकेदार भी ईडी के रडार पर हैं जो घूस देकर अपना काम निकलवाते हैं. अब ऐसे ठेकेदारों का नाम भी सामने आएगा. ALSO READ: बिहार NDA नेताओं की बैठक में क्या तय हुआ? अमित शाह के सामने सीएम आवास में बनी चुनावी रणनीति दागी अफसरों से होगी पूछताछ सूत्र बताते हैं कि ईडी ने जिन अधिकारियों के घरों में छापेमारी की है और घूस की राशि जिनके घरों से बरामद हुई है. अब उन अफसरों से पूछताछ की जाएगी. ये करोड़ों रुपए उनके पास कहां से आए इसके बारे में पता लगाया जाएगा. उन्हें कौन से ठेकेदार ने पैसे दिए और किस काम के लिए वो पैसे दिए गए थे, उसके बारे में भी ईडी जानकारी खंगालेगी. मनी लॉन्ड्रिंग के तहत होगी कार्रवाई जिन ठेकेदारों का नाम रिश्वत देने में सामने आएगा अब उन ठेकेदारों के ऊपर भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी कार्रवाई करेगी. एक ठेकेदार को ईडी ने चिन्हित भी कर लिया है. ईडी ने अपनी कार्रवाई में रिश्वत लेने के अलावा रिश्वत देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की है. गिरफ्तारी भी इस मामले में की जा चुकी है. अब ईडी की आगे की योजना से ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है. The post बिहार में घूस देने वाले ठेकेदारों पर चलेगा ED का डंडा, मुश्किल में फंसे दागी अफसर ही उगलेंगे नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज मनाई जा रही है ईद, यहां से जानें नमाज पढ़ने का समय

Eid 2025: हिंदुस्तान में ईद उल फितर का त्योहार अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व रमजान महीने के समाप्त होने के बाद, शव्वाल महीने की पहली तारीख को आता है. कहा जाता है कि इस पर्व की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद द्वारा की गई थी. यह पर्व इस्लाम धर्म के अनुयायियों की एकता और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है. ईद के दिन विशेष नमाज अदा की जाती है. इस दिन मुस्लिम समुदाय अल्लाह का आभार व्यक्त करता है और अपनी अनजानी गलतियों के लिए क्षमा मांगता है. आइए, हम आपको ईद की नमाज अदा करने का सरल तरीका बताते हैं. ईद-उल-फितर 2025 डेट इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, कल यानी 30 मार्च को ईद का चांद दिखाई दिया, इसलिए सोमवार यानी आज देश भर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. रोजा इफ्तार में खजूर खाने की खास वजह, जानिए इसका धार्मिक महत्व ईद-उल-फित्र का आयोजन ईद-उल-फित्र का आयोजन इसीलिए किया जाता है क्योंकि रमजान के पूरे महीने में अल्लाह की इबादत की जाती है और रोजा रखने का अवसर प्राप्त होता है. ईद की नमाज में अल्लाह का आभार व्यक्त किया जाता है. रोजा को पूरा करने की खुशी में अल्लाह ने अपने भक्तों को ईद की खुशियों से नवाजा है. रोजा समाप्त करने की खुशी के साथ-साथ ईद पर मुसलमान इस बात के लिए भी अल्लाह का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पूरे महीने रोजा रखने की शक्ति और साहस प्रदान किया. देश के विभिन्न शहरों में नमाज का समय दिल्ली जामा मस्जिद, दिल्लीनमाज का समय– 7:00 बजे बहरी मस्जिद, दिल्लीनमाज का समय–7:30 बजे मुंबई बांद्रा (स्टेशन के पास) मस्जिदनमाज का समय– 8:00 बजे सांताक्रूज, मस्जिद अंसारनमाज का समय– 7:30 बजे मस्जिद डोंगरी दरगाहनमाज का समय–7:00 बजे हैदराबाद यूसुफगुड़ा पुलिस ग्राउंड्सनमाज का समय– 9:30 बजे लखनऊ बड़ी मस्जिद, लखनऊनमाज का समय– 7:30 बजे रांची में नमाज का समय रांची ईदगाह – 9:30 बजे डोरंडा ईदगाह – 9:30 बजे कडरु ईदगाह – 8:30 बजे बरियातु ईदगाह – 8:30 बजे कांके ईदगाह – 9:30 बजे पिठोरिया ईदगाह – 9:00 बजे कोकदोरो ईदगाह – 8:00 बजे पिरूटोला ईदगाह – 8:30 बजे हुसीर ईदगाह – 8:15 बजे होचर ईदगाह – 8:15 बजे नयासराय ईदगाह – 8:15 बजे सिठियो ईदगाह – 8:00 बजे शहर की मस्जिदों में ईद की नमाज का समय डॉ. फतेउल्लाह मस्जिद – 7:45 बजे रंगसाज मस्जिद – 8:30 बजे हरमू हामीम मस्जिद – 9:00 बजे हरमू नूरानी मस्जिद – 8:45 बजे मस्जिद ए कासिम – 8:30 बजे मस्जिद ए अहले हदीस – 6:15 बजे मस्जिद ए रजा – 8:30 बजे पत्थलकुदवा मस्जिद – 9:00 बजे इकरा मस्जिद मेन रोड – 9:00 बजे कांटा टोली मस्जिद ए असरा – 8:45 बजे पटना में नमाज का समय गांधी मैदान में– 7:30 बजे पटना जंक्शन जामा मस्जिद– 8:00 बजे वेटरनरी ईदगाह– 7:30 बजे शनिचरा ईदगाह– 6:30 बजे कोतवाली मस्जिद – 7:45 बजे हाई कोर्ट मस्जिद– 7:30 बजे रामना रोड मस्जिद– 7:30 बजे अलीनगर मस्जिद– 7:45 बजे हज भवन मस्जिद– 8:30 बजे फकीरबाड़ा मस्जिद– 7:45 बजे दरियापुर मस्जिद– 7:45 बजे सब्जीबाग नई मस्जिद– 7:45 बजे मुरादपुर मस्जिद– 7:45 बजे नमाज अदा की जाएगी The post आज मनाई जा रही है ईद, यहां से जानें नमाज पढ़ने का समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘पुष्पा स्टाइल’ में हसरंगा का जश्न, CSK के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, बताया- फेवरेट विकेट किसका

IPL 2025 CSK vs RR: राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी फिरकी का जादू दिखाया. गुवाहाटी में स्पोर्ट्से गए इस रोमांचक मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट झटके और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत RR ने CSK को 6 रन से हराया. खास बात यह रही कि विकेट लेने के बाद हसरंगा ने अपने खास ‘पुष्पा स्टाइल’ में जश्न मनाया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इसके अलावा उन्होंने सीएसके के खिलाफ एक रिकॉर्ड भी अपने नाम पर कर लिया. Wanindu Hasaranga record vs CSK. हसरंगा ने मैच के बाद कहा, “मैंने अपनी बुनियादी चीजें करने की कोशिश की, स्टंप्स पर गेंदबाजी करने का प्रयास किया और पारी के अंत में वाइड यॉर्कर फेंकने की रणनीति अपनाई. हमारे बल्लेबाजों ने पहली पारी में बेहतरीन स्पोर्ट्स दिखाया, जिससे हमें विकेट के स्वभाव का अंदाजा लग गया.” उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का विकेट सबसे खास बताया, क्योंकि गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की थी और उन्हें आउट करना चुनौतीपूर्ण था. उन्होंने रियान पराग और हेटमायर की फील्डिंग की भी तारीफ की, जिन्होंने अहम कैच लपके. ‘पुष्पा’ से आया सेलिब्रेशन का अंदाज हसरंगा ने विकेट लेने के बाद पुष्पा स्टाइल में जश्न मनाकर सबको हैरान कर दिया. उन्होंने दो विकेट लगातार लिए. जब राजस्थान को विकेट की सख्त जरूरत थी, उन्होंने जलवा दिखाते हुए तुरंत विकेट दिलाया. मैच के बाद अपने सेलिब्रेशन को लेकर हसरंगा ने खुलासा किया कि उन्हें तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्में देखना पसंद है और उनका यह जश्न मशहूर साउथ इंडियन फिल्म पुष्पा से प्रेरित है. उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान में इन फिल्मों को देखने का शौक है, और यह सेलिब्रेशन वहीं से आया है.” Wanindu Hasaranga Pushpa Celebration. CSK के खिलाफ 4-फेर करने वाले तीसरे स्पिनर बने हसरंगा वहीं हसरंगा ने इस मैच में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम पर कर लिया. उन्होंने CSK के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उनसे पहले यह कारनामा हरभजन सिंह और ब्रैड हॉग कर चुके हैं. Wanindu Hasaranga best figure vs CSK. CSK के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्पिन प्रदर्शन: 5/18 – हरभजन सिंह (एमआई), मुंबई, 2011 4/29 – ब्रैड हॉग (केकेआर), कोलकाता, 2015 4/35 – वानिंदु हसरंगा (आरआर), गुवाहाटी, 2025 इसके अलावा, हसरंगा CSK के खिलाफ 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे RR गेंदबाज भी बन गए. उनसे पहले पहले सीजन में पाकिस्तान के सोहेल तनवीर ने जयपुर में 6/14 का ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. IPL 2025 CSK vs RR मैच का हाल इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 182/9 का स्कोर खड़ा किया. नितीश राणा (81) और रियान पराग (37) ने अच्छी पारियां स्पोर्ट्सीं. जवाब में CSK ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन हसरंगा की घातक गेंदबाजी के चलते 176/6 तक ही पहुंच पाई. RR के लिए हसरंगा (4/35) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिया. इस जीत के साथ RR ने अंक तालिका में दो अंक अर्जित किए हालांकि वह तीन मैचों में ही 1 जीत दर्ज कर पाई है, इसलिए पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है.  IPL 2025 Points Table: आरसीबी का दबदबा बरकरार, पॉइंट्स टेबल में सीएसके-एमआई का बुरा हाल CSK के खिलाफ जीत के बाद खुश और निराश भी हैं रियान पराग, कहा- दो मैचों के बाद… किन कारणों से हारी CSK, कप्तान गायकवाड़ ने बताया, पुराने साथियों को भी किया याद, कहा- वो होते तो… The post ‘पुष्पा स्टाइल’ में हसरंगा का जश्न, CSK के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, बताया- फेवरेट विकेट किसका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar: इस शख्स ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर के ऑनलाइन लीक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 600 साइटों से फिल्म को…

Sikandar: सलमान खान अभिनीत एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर ने रिलीज के पहले दिन कमाल कर दिया. फिल्म के रिलीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आए, जिसमें फैंस सिनेमाघरों में डांस करते दिखे. ऐसे भी वीडियोज सामने आए जिसमें थिएटर के बाहर उनके फैंस ढोल बजा कर नाच रहे थे, केक काट रहे थे. फैंस का उत्साह सलमान के लिए देखते ही बनता है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि रिलीज से कुछ घंटे पहले ही फिल्म ऑनलाइन लीक कर दी गई थी और अब इसपर फिल्म व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा ने रिएक्ट किया है. सिकंदर के लीक पर क्या बोले ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिकंदर का एचडी प्रिंट कई वेबसाइट्स पर लीक हो गई है. ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने लीक की कड़ी निंदा की. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “यह किसी भी निर्माता के लिए सबसे बुरा सपना है. एक फिल्म रिलीज के पहले ही रिलीज हो गई थी. कल शाम साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ के साथ ऐसा ही हुआ. मेकर्स ने अधिकारियों से कल रात 600 साइटों से फिल्म को हटवाने को कहा. हालांकि लेकिन नुकसान हो चुका था. कोमल नाहटा ने कहा- यह बहुत दुखद है एएनआई से बात करते हुए कोमल नाहटा ने कहा, मुझे यह भी पता चला कि साजिद नाडियाडवाला और अधिकारियों ने हजारों साइट्स से फिल्म को हटा दिया है. तब तक नुकसान हो चुका था क्योंकि लोगों ने इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लिया था. यह बहुत दुखद है. इससे कलेक्शन पर बहुत असर पड़ेगा. फिल्म असाधारण नहीं है और अगर लोगों के पास फिल्म उनके फोन पर है, तो वे सिनेमाघर क्यों जाएंगे? इसकी वजह से कम से कम 30% से 40% बिजनेस का नुकसान हुआ है…” View this post on Instagram A post shared by Asian News International (@ani_trending) सिकंदर ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सलमान खान की इस फिल्म की तुलना अगर उनकी पिछली रिलीज फिल्मों से किया जाया, सिकंदर ने आठवें सबसे बड़े ओपनिंग के रूप में अपनी जगह बनाई. बजरंगी भाईजान ने पहले दिन 26.67 करोड़ रुपये, किक ने 24.97 करोड़ रुपये और दबंग ने 22.29 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. यह भी पढ़ें-  Sikandar: केआरके ने ‘सिकंदर’ में सलमान खान-रश्मिका मंदाना के रोमांस का उड़ाया मजाक, कहा- दादा-पोती का… The post Sikandar: इस शख्स ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर के ऑनलाइन लीक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 600 साइटों से फिल्म को… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Liquor Seized : गैस टैंकर में छिपाकर 1 करोड़ की शराब झारखंड लाई जा रही थी, यूपी पुलिस ने पकड़ा

Liquor Seized : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. शनिवार देर रात एक गांव में गैस टैंकर से विदेशी शराब की 898 अवैध पेटियां पुलिस ने बरामद कीं. पुलिस अधिकारी के अनुसार, बरामद पेटियों में कुल 10,776 बोतलों में 80,006.4 लीटर शराब थी. इनकी कुल कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि पूछताछ करने पर ड्राइवर ने बताया कि वह शराब को जालंधर से झारखंड के रांची ले जा रहा था. पुलिस ने टैंकर चालक जगमाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जो राजस्थान के बालोतरा जिले का निवासी है. यह भी पढ़ें : Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद The post Liquor Seized : गैस टैंकर में छिपाकर 1 करोड़ की शराब झारखंड लाई जा रही थी, यूपी पुलिस ने पकड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 Points Table: आरसीबी का दबदबा बरकरार, पॉइंट्स टेबल में सीएसके-एमआई का बुरा हाल

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में रविवार 30 मार्च को डबल हेडर मुकाबला हुआ. इसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को रविवार (30 मार्च) को स्पोर्ट्से गए एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. वहीं दूसरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 रन से हरा दिया. 22 मार्च से शुरू हुए आईपीएल के महामुकाबलों में अब तक कुल 11 मैच हो चुके हैं और लगभग सभी टीमों ने 2-2 मैच स्पोर्ट्स लिए हैं, पंजाब किंग्स को छोड़कर. तो आइए, RR बनाम CSK मुकाबले के बाद की अंक तालिका पर नजर डालते हैं. IPL Points Table after CSK vs RR match.  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दबदबा जारी, दिल्ली कैपिटल्स भी अपराजित आईपीएल 2025 में अब तक स्पोर्ट्से गए मुकाबलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है. टीम ने अब तक दो मुकाबले स्पोर्ट्से हैं और दोनों में जीत दर्ज की है, जिससे उनके 4 अंक हो गए हैं और नेट रन रेट +2.266 पर पहुंच गया है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और वे +1.320 एनआरआर के साथ दूसरे स्थान पर हैं. दोनों टीमें अब तक अपराजित रही हैं और आगे के मैचों में भी इनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी. मध्यक्रम की जंग, पंजाब नेगेटिव एनआरआर से बचा अंक तालिका के मध्य में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), गुजरात टाइटंस (GT), पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें मौजूद हैं. LSG और GT ने दो-दो मैच स्पोर्ट्सकर एक-एक में जीत हासिल की है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते LSG तीसरे और GT चौथे स्थान पर हैं. पंजाब किंग्स ने एक मैच स्पोर्ट्सकर जीत दर्ज की और अभी +0.550 नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी दो मैचों में एक जीत हासिल की, लेकिन उनका नेट रन रेट -0.308 होने की वजह से वे छठे स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस सबसे निचले पायदान पर, राजस्थान और चेन्नई का संघर्ष जारी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें संघर्षरत दिख रही हैं. CSK तीन में से सिर्फ एक मैच जीतकर सातवें स्थान पर है, जबकि SRH भी तीन में से एक जीतकर आठवें स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान रॉयल्स को भी तीन मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है, लेकिन उनका नेट रन रेट (-1.112) सबसे खराब स्थिति में है, जिससे वे नौवें स्थान पर हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) ने अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है और वे -1.163 के एनआरआर के साथ तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर हैं. रोहित शर्मा की टीम को अब अगले मैचों में जोरदार वापसी करनी होगी, वरना प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा बढ़ सकता है. IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल रैंक टीम मैच स्पोर्ट्से जीते हारे एनआरआर अंक 1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 +2.266 4 2 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 +1.320 4 3 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 +0.963 2 4 गुजरात टाइटंस 2 1 1 +0.625 2 5 पंजाब किंग्स 1 1 0 +0.550 2 6 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 1 1 -0.308 2 7 चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 -0.771 2 8 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 -0.871 2 9 राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 -1.112 2 10 मुंबई इंडियंस 2 0 2 -1.163 0 CSK के खिलाफ जीत के बाद खुश और निराश भी हैं रियान पराग, कहा- दो मैचों के बाद… किन कारणों से हारी CSK, कप्तान गायकवाड़ ने बताया, पुराने साथियों को भी किया याद, कहा- वो होते तो… The post IPL 2025 Points Table: आरसीबी का दबदबा बरकरार, पॉइंट्स टेबल में सीएसके-एमआई का बुरा हाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top