Hot News

March 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी जाने से पुलिस ने सुकांत को रोका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर जताया विरोध मजूमदार ने कहा- राज्यभर में होगा आंदोलन संवाददाता, कोलकाताप्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को रविवार को हिंसा प्रभावित मालदा के मोथाबाड़ी में जाने से पुलिस ने रोक दिया. उन्हें मोथाबाड़ी से सात किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया.रविवार सुबह वह इलाके की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. भाजपा कार्यकर्ताओं के वहां जाने से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है, इसका हवाला देते हुए पुलिस ने सादुल्लापुर में ही बांस का बेरिकेड लगा कर सुकांत मजूमदार व उनके समर्थकों को रोक दिया. रोके जाने पर मजूमदार सड़क पर धरने पर बैठ गये. इस दौरान सांसद खगेन मुर्मू सहित अन्य भाजपा समर्थक मौजूद रहे. मजूमदार ने कहा कि वह अकेले ही जाना चाह रहे थे. लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी. बांस का किला बना दिया गया था. मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव स्वयं मौजूद थे. पहला बेरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने के बाद दूसरे बेरिकेड में उन्हें रोक दिया गया. सड़क पर टायर जला कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से वे लोग आंदोलन शुरू करेंगे. मजूमदार ने कहा कि जेल भी जाना पड़े तो वह जाने को तैयार हैं. उन्होंने वहां उपस्थित पार्टी समर्थकों से कहा कि यदि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां आती हैं तो जय श्रीराम के नारे से उनका स्वागत करें. मुख्यमंत्री जहां भी जायेंगी, वहां जय श्रीराम का नारा लगाया जायेगा. पुलिस को चेताते हुए मजूमदार ने कहा कि हिंदुओं की सुरक्षा करें. राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि ज्यादा दिन मुख्यमंत्री डीजीपी को नहीं बचा पायेंगी. उनके जेल जाने का समय आ गया है. मजूमदार ने कहा कि वह चाहते तो पुलिस बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ जाते. दो मिनट में सब हो जाता. यदि बैरिकेड तोड़ना ही है तो नबान्न के सामने तोड़ेंगे, उसका मजा ही कुछ और है. मजूमदार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की प्रशासन है. वहां जब रामनवमी का जुलूस निकलता है तो मुस्लिम सुमदाय के लोग फूल फेंक कर स्वागत करते हैं, साथ में शरबत भी पिलाते हैं. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2026 का इंतजार करिये, यह दृश्य यहां भी देखने को मिलेगा. खुलीं दुकानें, आइजी बोले- हालात शांतिपूर्ण कोलकाता. हिंसा प्रभावित मालदा के मोथाबाड़ी में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस के मुताबिक, इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकानें व बाजार फिर से खुल गये हैं और रविवार सुबह से हालात सामान्य दिखायी दिये. उत्तर बंगाल के महानिरीक्षक (आइजी) राजेश यादव ने बताया: स्थिति शांतिपूर्ण है. पिछले 48 घंटों में इलाके में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. दुकानें व बाजार खुले हैं और नियमित व्यावसायिक गतिविधियां जारी हैं. उन्होंने बताया: हमने अपने पुलिसकर्मियों को वहां तैनात किया है. हम इंटरनेट सेवाओं को फिर से शुरू करने या निलंबन के विस्तार पर बाद में निर्णय लेंगे.जिला पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक मामले में 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 19 मामले दर्ज किये गये हैं. अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती हो : कांग्रेस सांसद कोलकाता. कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी ने मालदा जिले के संघर्ष प्रभावित मोथाबाड़ी इलाके में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तत्काल तैनाती की मांग की. शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव को लिखे पत्र में चौधरी ने कहा: मैं शांति और सद्भाव बनाये रखने के लिए कुछ मार्गों पर पैदल मार्च सहित गश्त के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तत्काल तैनाती का अनुरोध करता हूं. देखें पेज 08 भी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी जाने से पुलिस ने सुकांत को रोका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : ईद-उल-फितर को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन

Bokaro News : ईद-उल-फितर सोमवार को मनाया जायेगा. ईद के दिन काफी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए निकलते हैं. कई जगह मस्जिद-इमामबाड़ा जाने के लिए सड़क पार करते हैं. इस दौरान दुर्घटना होने की संभावना रहती है. इसे लेकर एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा व ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है. सोमवार को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया गया है. इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहनों को निर्धारित समय व स्थल पर रोकेंगे. यह आदेश सोमवार को सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा. निर्देश के अनुसार पेटरवार की ओर से उकरीद मोड़ की ओर आनेवाले भारी वाहनों को जरीडीह टोल प्लाजा के पास रोका जायेगा. पिंड्रोजोरा से जोधाडीह मोड़ एवं उकरीद मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को आइटीआइ मोड़ के पास रोका जायेगा. धनबाद की ओर से जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को पुपुनकी टोल प्लाजा के पास रोका जायेगा. इलेक्ट्रोस्टील की ओर से जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को तलगड़िया मोड़ के पास रोका जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : ईद-उल-फितर को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : हिंदू नववर्ष पर सशिविमं तुपकाडीह के छात्रों ने निकाली शोभायात्रा

Bokaro News : तुपकाडीह स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने रविवार को शोभायात्रा निकाल कर हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया. शोभायात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं नववर्ष मंगलमय हो, विक्रम संवत अमर रहे, हिंदुस्तान माता की जय, वंदे मातरम का जयकारा लगाते हुए शिव मंदिर होते हुए स्टेशन रोड से चैती दुर्गा मंदिर तक भ्रमण किया. जगह-जगह लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया. वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य मंटू कुमार गिरि ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव भास्कर अग्रवाल, राम प्रसाद सोनी, जगरनाथ प्रसाद, कृष्णा सिंह, अरुण कुमार, भीम कुमार, आशीष कुमार, बबन चौधरी, मनोज कुमार, सुभाष कुमार, संतोष चौबे, संजय कुमार, वासुदेव महतो, वीणा देवी, रेखा देवी, सुमित्रा कुमारी, उषा कुमारी, कंचन देवी और निक्की कुमारी शामिल थे. संस्कार हिंदुस्तानी ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्कार हिंदुस्तानी की बोकारो जिला इकाई ने रविवार की सुबह सेक्टर 4 स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में हिंदू नव वर्ष सह चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. अध्यक्ष अमरजी सिन्हा, महामंत्री स्वरूप शेखर पांडेय, मंत्री अर्चना चौधरी, साहित्य प्रमुख अरुण पाठक, नृत्य प्रमुख रजनी पाढ़ी, वरिष्ठ संगीतज्ञ पं. बच्चन जी महाराज, हिमांशु शेखर मिश्रा, संजीव मजुमदार, प्रभा मोहनन नायर, नृत्यांगना श्रीपर्णा घोष, गुनगुन मजूमदार तनुश्री, रीता देवी, दीपिका कुमारी, ज्ञान अलंकृत, रेवंत जयेंद्र, गौर प्रसाद, आनंद कुमार ने भगवान सूर्य को जल अर्पण करने के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को आनंदित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : हिंदू नववर्ष पर सशिविमं तुपकाडीह के छात्रों ने निकाली शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : इमारत-ए-शरिया के बागी सदस्यों को किया गया बर्खास्त

प्रतिनिधि, फुलवारी शरीफ : इमारत-ए-शरिया बिहार, ओडिशा और झारखंड के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की आपातकालीन बैठक रविवार को अमीर-ए-शरीयत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 ट्रस्टियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से 29 मार्च को संस्था के खिलाफ अराजकता फैलाने वाले सदस्यों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया. इसकी जानकारी प्रेस काॅन्फ्रेंस में हजरत अमीर शरीयत मौलाना अहमद फैसल रहमानी की मौजूदगी में कार्यवाहक नाजिम इमारत शरिया मौलाना सईदुर रहमान ने दी. इस मौके पर हजरत अमीर-ए-शरीयत के अलावा हज़रत मौलाना मोहम्मद शमशाद रहमानी, नायब अमीर-ए-शरीअत, जनाब मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सईदुर्रहमान कासमी, कार्यवाहक नाजिम (पदेन सदस्य), मौलाना मोहम्मद अनज़ार आलम कासमी, क़ाज़ी-ए-शरीयत, जनाब इरफानुल हक़, इंचार्ज बैतुलमाल (पदेन सदस्य), जावेद इकबाल एडवोकेट, मास्टर मोहम्मद अनवार, मौलाना मोहम्मद आरिफ रहमानी, मुफ्ती एहतेशामुल हक़, मुफ्ती-ए-इमारत-ए-शरिया (पदेन सदस्य), जनाब समीउल हक़, जनाब फहद रहमानी, प्रतिनिधि सज्जादा नशीन खानकाह रहमानी मुंगेर मौजूद रहे. ट्रस्ट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह तय किया कि 29 मार्च को इमारत-ए-शरिया, फुलवारी शरीफ के परिसर में ट्रस्ट के जिन सदस्यों ने अराजकता फैलायी और संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचायी और इसे बदनाम करने का जो तरीका अपनाया, उसकी ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने कड़े शब्दों में निंदा की और सर्वसम्मति से ऐसे ट्रस्टियों को ट्रस्ट की सदस्यता से बर्खास्त करने का प्रस्ताव पारित किया. ट्रस्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इमारत-ए-शरिया की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. ट्रस्ट के नियमों के अनुसार अमीर-ए-शरीयत का निर्णय अंतिम और निर्णायक होगा. ये हुए बर्खास्त मौलाना अबू तालिब रहमानी, मौलाना नजर तौहीद मजाहिरी, डॉ अहमद अशफाक करीम, रागिब अहसन, डॉ मजीद आलम, मौलाना मंज़ूर अटकी, मौलाना ज़फर अब्दुर्रऊफ व मौलाना मोहम्मद शिबली कासमी. अमीर-ए-शरीयत को नये सदस्यों की नियुक्ति का अधिकार अमीर-ए-शरीयत को नये सदस्यों की नियुक्ति का अधिकार दिया गया है. यह भी निर्णय लिया गया कि इमारत-ए-शरिया के बैंकों में हस्ताक्षर करने के अधिकार के रूप में मुफ्ती मोहम्मद सईदुर्रहमान कासमी, कार्यवाहक नाजिम के नाम जोड़े जाएं व इस संबंध में हजरत अमीर-ए-शरीयत के हस्ताक्षर से बैंक मैनेजर को पत्र भेजा जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : इमारत-ए-शरिया के बागी सदस्यों को किया गया बर्खास्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : खिड़की उखाड़ कर दारोगा के क्वार्टर से चोरी, दोबारा चोरी करने पहुंचने पर एक चोर गिरफ्तार

संवाददाता, पटना : सचिवालय थाने से सटे पुलिस क्वार्टर के एक फ्लैट में शनिवार की देर रात दो बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने सचिवालय थाने में पदस्थापित दारोगा राकेश कुमार के क्वार्टर की खिड़की को उखाड़ दिया और अंदर घुस गये. इसके बाद बदमाशों ने उनके क्वार्टर से एक टेबल फैन, कुछ बर्तन की चोरी कर ली. रविवार की सुबह जब दोनों बदमाश दुबारा चोरी करने पहुंचे, तब पुलिस ने खदेड़ कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरा फरार हो गया. गिरफ्तार बदमाश सुनील कुमार यारपुर डोमखाना का रहने वाला है. पुलिस बताया कि सुनील और उसके दोस्त नशेड़ी हैं. उसके दोस्त की पहचान हो गयी और पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थानेदार संजीव कुमार ने एक चोर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. बक्से में रखे थे प्रशासनी पिस्टल और कारतूस, बच गये दारोगा राकेश ड्यूटी पर थे. शनिवार की रात 10 बजे जब वह ड्यूटी से लौटे, तब देखा कि उनके क्वार्टर में चोरी हो गयी है. बदमाश पंखा और बर्तन की चोरी कर ली है. उन्होंने झट से बक्सा खोला, उसमें प्रशासनी पिस्टल और कारतूस रखे हुए थे. यह देख कर उन्होंने राहत की सांस ली. उन्हें आशंका थी कि बदमाश दोबारा चोरी करने जरूर आयेंगे. सचिवालय की टीम अलर्ट थी. रविवार को जैसे ही दो बदमाश चोरी करने घुसे, पुलिस ने खदेड़ दिया. दोनों अटल पथ की तरफ भागे. इसके बाद पुलिस सुनील को खदेड़ कर पकड़ लिया. क्वार्टर में रहने वाले पुलिसकर्मियों ने कहा कि क्वार्टर चारों तरफ से खुले हुए हैं. ऐसे में अक्सर चोरी की आशंका बनी रहती है. पटना जंक्शन पर यात्रियों का सामान चुराने वाला गिरफ्तार पटना जंक्शन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाला एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन के टिकट काउंटर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया. पुलिस को देखते ही उसने भागना शुरू कर दिया. तभी पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर तैनात पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम मो. अमजद बताया. उसका उम्र 24 साल है़ वह पटना सिटी के सुल्तानगंज थाने के दरगाह रोड का रहने वाला है. उसके पास से एक मोबाइल फोन और 2500 रुपये बरामद किये गये हैं. मालूृम हो कि एक पहले भी पटना जंक्शन के टिकट काउंटर के पास से एक चोर को पकड़ा गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : खिड़की उखाड़ कर दारोगा के क्वार्टर से चोरी, दोबारा चोरी करने पहुंचने पर एक चोर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : अनुज कनौजिया को मिले राजनीतिक संरक्षण की निष्पक्ष जांच करे सरकार : अर्जुन मुंडा

Jamshedpur News : भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह जानकारी मिली है कि यूपी के इस खूंखार अपराधी को शहर में एक नेतृत्वक संरक्षण के तहत रखा गया था. यह गंभीर विषय और चिंताजनक भी है. नेतृत्वक लाभ के लिए ऐसे दुर्दांत अपराधियों को संरक्षण देना कानून व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. ऐसे में राज्य प्रशासन को चाहिए कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा कर नेतृत्व संरक्षण देने वाले का पर्दाफाश करे और उचित कार्रवाई कर संरक्षण देने वालों को भी सलाखों के पीछे भेजे. क्योंकि यह संरक्षण शहर और प्रदेश की शांति व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : अनुज कनौजिया को मिले नेतृत्वक संरक्षण की निष्पक्ष जांच करे प्रशासन : अर्जुन मुंडा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News : देवगां में हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

ब्रिटानिया कॉलोनी के गौरव ने फोन कर दिव्यज्योति को बुलाया, फिर किया था जानलेवा हमला Rourkela News : देवगां में 27 मार्च की रात हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि हमलावर दिव्यज्योति महंती को निशाने पर लेना चाहते थे, जिसके लिए आरोपियों ने साजिश रची थी. वारदात वाले दिन ब्रिटानिया कॉलोनी निवासी गौरव ने दिव्यज्योति को शाम 6 बजे फोन किया था. दिव्यज्योति अपने दोस्त नीतेश मिश्रा के साथ उस समय राउरकेला में था. गौरव ने दिव्यज्योति को एलएंडटी गेट के पास मिलने के लिए बुलाया था. गौरव अपने दोस्त रीतिक साहू उर्फ सोनू उर्फ बड़का, ताबा उर्फ शंकर गौड़, बंटी उर्फ शुभम परिडा, अभिजीत पाल उर्फ अभी, आकाश परिडा और ज्ञानेंपाल लेंका के साथ पिस्तौल, तलवार, भुजाली से लैस होकर पहुंचे थे. दिव्यज्योति जैसे ही पहुंचा उसपर सभी ने हमला कर दिया. हमले से बचने के लिए दिव्यज्योति पास स्थित मां तारिणी होटल में घुस गया था. लेकिन हमलावर वहां भी घुस गये और फायरिंग करने के साथ ही होटल के कर्मचारियों को धमकाया. इसी दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले. गनीमत रही कि वारदात में दिव्यज्योति को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. भागने के लिए बाइक और एंबुलेंस का किया इस्तेमाल: आरोपियों ने मौका-ए-वारदात से भागने के लिए एंबुलेंस और बाइक का इस्तेमाल किया था. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. बरामदगी: एक एंबुलेंस, दो काले रंग की अपाचे, एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर, 4 मोबाइल फोन तथा एक तलवार जब्त की गयी गिरफ्तार आरोपी : ज्ञानप्रकाश लेंका(22), अशोक कुमार तरई(29), प्रदीप हरिचंदन उर्फ गनु. शुभम परिडा उर्फ बंटी(19) डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News : देवगां में हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : हेमंत सरकार अपराधियों का सफाया करने के लिए संकल्पित : रामदास सोरेन

Jamshedpur News : झारखंड प्रशासन के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि गोविंदपुर में पुलिस मुठभेड़ में यूपी का जो व्यक्ति मारा गया है, वह कुख्यात अपराधी था. हेमंत प्रशासन अपराध व अपराधियों का सफाया करने के संकल्प के साथ काम कर रही है. जानकारी के अनुसार अपराधी की सूचना पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची, तो अपराधियों ने गोली चलायी. पुलिसकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में अपराधी ढेर हो गया. हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और एक अपराधी पकड़ा गया है. पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है, जो भी लोग मामले से जुड़े हैं, पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : हेमंत प्रशासन अपराधियों का सफाया करने के लिए संकल्पित : रामदास सोरेन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top