Hot News

March 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीडिया कॉन्टेंट का सामाजिक मनोविज्ञान पर गहरा प्रभाव है : प्रो. देवव्रत

मोतिहारी.केविवि के मीडिया अध्ययन विभाग में हिंदुस्तानीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दस दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला सोमवार को संपन्न हो गया. कार्यशाला के संरक्षक कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव थे. समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. देवब्रत सिंह, डीन, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड थे. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष सह कार्यशाला निदेशक डॉ. अंजनी कुमार झा एवं संचालन कार्यशाला उप निदेशक डॉ सुनील दीपक घोड़के ने किया.पहले तकनीकी सत्र में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार चौधरी ने सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले नवाचार और वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की.दूसरे और तीसरे तकनीकी सत्र प्रो. देव व्रत सिंह ने कॉन्टेंट विश्लेषण की आवश्यकता और प्रक्रिया पर चर्चा की. विभागाध्यक्ष सह कार्यशाला निदेशक डॉ अंजनी कुमार झा ने सभी वक्ताओं तथा अतिथियों का अभिवादन व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यशाला न केवल शोधार्थियों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए थी बल्कि उन्हें नैतिक, सार्थक और प्रासंगिक शोध करने के लिए प्रेरित करने के लिए भी डिज़ाइन की गई थी. कार्यशाला का संचालन विभाग में सहायक आचार्य और सह निदेशक डॉ सुनील दीपक घोड़के ने किया. समापन पर सभी शोधार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया. कार्यशाला में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ साकेत रमन, डॉ. उमा यादव, डॉ. मयंक भारद्वाज एवं डॉ. आयुष आनंद सहित अन्य शोधार्थी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मीडिया कॉन्टेंट का सामाजिक मनोविज्ञान पर गहरा प्रभाव है : प्रो. देवव्रत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाल श्रमिक से काम कराने की शिकायत कमिश्नर तक पहुंचा

गोगरी. प्रखंड के गोगरी पंचायत में मुखिया द्वारा सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता करने और बाल श्रमिक से काम कराने का मामला सामने आया है. इसको लेकर गोगरी निवासी अक्षय कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त को आवेदन देकर शिकायत की है. आयुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया. टीम ने की जांच बता दें कि आयुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को तलब किया गया और गठित टीम ने गोगरी पंचायत में पहुंचकर शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की. इस दौरान शिकायतकर्ता भी मौजूद थे. जांच टीम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दिया. वहीं आयुक्त के पास भी जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने जांच रिपोर्ट सौंप दिया है. क्या है मामला शिकायतकर्ता ने बताया कि गोगरी पंचायत के वार्ड तीन में बनाये गये सड़क निर्माण कार्य में बिना योजना बोर्ड लगाए और बिना पंचायत सचिव सह अभिकर्ता के अनुपस्थिति में मजदूर के जगह 10 वर्ष से कम उम्र वाले बाल श्रमिक से कार्य कराया गया है, जिसका फोटो और वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर मौजूद है. इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी से की. इसको लेकर बीते दिन पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, लेकिन सभी ने मामले को टाल मटोल कर दबा दिया. जिसके बाद उक्त मामले की शिकायत के लिए कमिश्नर का दरवाजा को खटखटाना पड़ा है. क्या है नियम 14 वर्ष से कम उम्र के शिशु को किसी भी कार्य में नियोजित करना दंडनीय अपराध है. 15 से 18 साल की उम्र के बीच किशोरों को खतरनाक काम यानी व्यवसायों और प्रक्रियाओं में शामिल होने से मना है, फिर भी कुछ लोग जानबूझकर ऐसे काम करते हैं. ऐसा काम करने वाले को 50 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है. न केवल जुर्माना, बल्कि किसी भी काम में शिशु को और पेशेवर काम में किशोर को नियोजित करने पर दो साल तक की कैद की सजा हो सकती है. वहीं जुर्माना व सजा दोनों हो सकती है, जबकि बाल श्रमिकों और किशोरों से दूसरी बार काम कराने पर तीन साल तक की कैद की सजा हो सकती है. कमिश्नर के आदेश पर टिकी है नजर इधर शिकायत के बाद गोगरी पंचायत के वर्तमान मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य पदाधिकारी का सांस मानो अटक सा गया है. सभी की नजर प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश पर टिकी हुई है. कहते हैं बीडीओ गोगरी पंचायत में सड़क निर्माण में हुए अनियमितता और बाल श्रमिक से कराये गये काम की शिकायत की जानकारी मिली है. हालांकि इस जांच टीम से हमको अलग रखा गया है. जांच के बाद वरीय पदाधिकारी का जैसा आदेश आएगा. उसके अनुसार कार्रवाई किया जायेगा. राजाराम पंडित, बीडीओ, गोगरी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाल श्रमिक से काम कराने की शिकायत कमिश्नर तक पहुंचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री ज्ञान महायज्ञ का हुआ समापन

सोनो. 28 मार्च से सोनो में प्रारंभ हुआ चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री ज्ञान महायज्ञ का समापन सोमवार को हो गया. चार दिनों के इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति सागर में गोता लगाया. आध्यात्मिक उत्थान, नारी सशक्तिकरण व जनकल्याण की भावना के साथ आयोजित इस बड़े यज्ञ में प्रत्येक दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान वेद मंत्रों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा. आयोजन के तीसरे दिन दीप यज्ञ का आयोजन हुआ. दीप यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रार्थना की. यज्ञ के दौरान विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार व प्रवचनों के माध्यम से जीवन में आध्यात्मिकता और सद्गुणों के महत्व को रेखांकित किया. गायत्री परिवार के विद्वान आचार्यों ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल आत्मिक शुद्धि का माध्यम है, बल्कि समाज में सदाचार और संस्कारों को जागृत करने का भी एक सशक्त प्रयास है. आयोजन में भजन-कीर्तन, प्रवचन, और विभिन्न संस्कारों का भी आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हुए. मौके पर कई श्रद्धालुओं ने दीक्षा भी लिया. इस तरह सोमवार को प्रसाद वितरित किया गया और विश्व शांति व जनकल्याण की प्रार्थना के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन किया गया. अच्छे कार्य के लिए सम्मानित हुए कई कार्यकर्ता इस महायज्ञ की सफलता को लेकर दर्जनों कार्यकर्ता दिनरात लगे रहे. उनमें से ही कुछ ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को आचार्यों व बाहर से आए गायत्री परिवार के विद्वानों ने सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया. यज्ञ के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐसे कार्यकर्ता उमेश वर्णवाल, रितेश वर्णवाल, राजेंद्र राय, सत्येंद्र राय, पंकज वर्णवाल, संतोष भगत, अमर वर्णवाल, अवधेश वर्णवाल, संजय वर्णवाल, संतोष गुप्ता, प्रवीण भगत, पिंटू गुप्ता, विजय वर्मा को सम्मानित किया गया. वहीं जया देवी, मनोरमा देवी, लक्ष्मी देवी, बबीता देवी, सियावती देवी व गीता देवी को नारी सशक्तिकरण सम्मान दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री ज्ञान महायज्ञ का हुआ समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी में अखाड़ा को लेकर कमेटी का हुआ गठन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के चरघरा पासवान टोला स्थित हनुमान मंदिर में रामनवमी पर्व पर निकलने वाला अखाड़ा को लेकर बैठक हुई. इसमें अखाड़ा को शांति तरीके से संपन्न करने को लेकर कमेटी का गठन किया गया. चंद्रदेव पासवान अध्यक्ष, मोहन पासवान उपाध्यक्ष, उदय पासवान कोषाध्यक्ष, रणधीर पासवान को सचिव बनाया गया. जबकि मुख्य कार्यकर्ता सदस्य के रूप में विकास पासवान, अजय पासवान, अनिल पासवान, विक्की पासवान, ओम पासवान, मिंटू पासवान, मुन्ना पासवान, राजू पासवान, सूरज कुमार, दिवाकर कुमार, प्रवीण कुमार, कुंदन कुमार, सौरभ कुमार, अमर कुमार के अलावा रामादल अखाड़ा के दर्जनों लोगों को सदस्य बनाया गया है. नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रदेव पासवान, उपाध्यक्ष मोहन पासवान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी के मौके पर रामादल अखाड़ा द्वारा एक रैली, झांकी निकाली जाती है. जिसमें युवाओं के द्वारा लाठी, तलवार एवं अन्य के द्वारा कला दिखाई जाती है. सदस्यों ने बताया कि रामनवमी पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर हमलोग तत्पर हैं. और लगातार इसका हमलोग मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बैठक में कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी में अखाड़ा को लेकर कमेटी का हुआ गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईदगाहों में अदा की गयी ईद-उल-फितर की नमाज, मांगी गयी देश में अमन-चैन की दुआ

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-फितर की नमाज रोजेदारों ने विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गयी. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने देश में अमन चैन व भाईचारगी की दुआ मांगी. शहर के नबी बक्श रोड स्थित ईदगाह, मदीना ईदगाह व थाना रोड स्थित पीर साहब की जामा मस्जिद में इमाम मौलाना शमसुद्दीन अशरफी व इमाम मुफ्ती परवेज आलम ने अदा कराया. विशेष नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया. सेवइयों से मुंह मीठा करने का दौर दिनभर चला. ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही लोगो में उत्साह का माहौल था. खासकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था. नये कपड़े व टोपी पहनकर नमाजियों का सुबह से ही ईदगाह मैदान व विभिन्न मस्जिदों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. ईद की नमाज के लिए ईदगाह सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोग उमड़ पडी. शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के ईदगाह व मस्जिदों में सुबह 7:30 से 8.30 बजे तक ईद की नमाज सभी लोगों ने अदा की. ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस दिखा. एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद व सीओ यामुन रविदास सशस्त्र बल के साथ विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों का जायजा लेते दिखे. किसी भी तरह की कोई घटना न हो विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों के समक्ष पुलिस की तैनाती की गयी थी. ईद के नमाज के बाद इमामों ने कहा देश में शांति व अमन कायम रहे. जो लोग परेशान हाल है, जिनका सेहद खराब है, जितने लोग ईद के नमाज के पूर्व दुनिया से चले गये उनलोगों के लिए खास अल्लाह से दुआ मांगी गयी. कहा कि नफरत व फरेब से दुनिया को बचाये. देश में अमन-चैन के लिए आतंकवाद की घटना खत्म कर शांति व अमन का माहौल कायम हो. बधाई देने घर-घर पहुंचे : नमाज के बाद शहर में ईद की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया. कई लोग ईद की बधाई देने अपने परिचितों और रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो कई लोगों ने फोन करके एक दूसरे को ईद की बधाई दी. विभिन्न नेतृत्वक दल के नेताओं ने भी लोगों के घर पहुंच ईद की बधाई दी. इस दौरान सेवइयां खाने खिलाने का सिलसिला भी चलता रहा. बच्चों में दिखा उत्साह ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया. बड़ों ने छोटों को ईदी मिली. ईदी से बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की. बच्चों ने भी अपने परिजन के साथ ईदगाह में जाकर नमाज अदा की. ——————- मधुपुर के नबी बक्स रोड ईदगाह व मदीना ईदगाह में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अदा की ईद की नमाज डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ईदगाहों में अदा की गयी ईद-उल-फितर की नमाज, मांगी गयी देश में अमन-चैन की दुआ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोलिंग ब्लॉक कार्य को लेकर आसनसोल-आद्रा ट्रेन रहेगी रद्द

जामताड़ा. आद्रा रेल मंडल पर 31 मार्च से 06 अप्रैल तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की योजना है. इसे लेकर 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर 01 अप्रैल से 06 अप्रैल तक यात्रा रद्द की गयी है. वहीं 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर 01 अप्रैल से 06 अप्रैल तक की यात्रा आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होकर वापसी में आद्रा से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी. आद्रा और आसनसोल के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रोलिंग ब्लॉक कार्य को लेकर आसनसोल-आद्रा ट्रेन रहेगी रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर दाताओं का सोशल साइट्स और इमेल खंगालेगा आयकर विभाग

आयकर के नये बिल में अधिकारियों को दिया गया अधिकार शंका के आधार पर किसी का भी अकाउंट किया जा सकता है एक्सेस एक अप्रैल से प्रभावी हो जायेगा नियम, टैक्स चोरी करने पर होगी कार्रवाई उपमुख्य सवाददाता, मुजफ्फरपुर टैक्स चोरी रोकने के लिये अब आयकर विभाग कर दाताओं के सोशल अकाउंट्स और इ-मेल को खंगालेगा. उसे हर तरह के डिजिटल अकाउंट्स को एक्सेस करने की छूट दी गयी है. आयकर के नये बिल में इस बात का जिक्र किया गया है, जो एक अप्रैल से प्रभावी हो जायेगा. इस बिल से आयकर अधिकारियों के अधिकारों को बढ़ाया गया है. अब आयकर विभाग शंका के आधार पर किसी का भी इमेल खंगाल सकता है. अक्सर करदाता विभाग को अपने खर्चों की जानकारी नहीं देते, लेकिन सोशल मीडिया पर अपना लाइफ स्टाइल साझा करते हैं, जिससे खर्चों की जानकारी मिलती है. सोशल मीडिया के आधार पर विभाग ऐसे लोगों के खर्चे का आकलन करेगा और उनके रिटर्न से मिलान करेगा. किसी तरह की शंका होने पर नोटिस जारी की जायेगी. न्यू इनकम टैक्स बिल में ऐसे मामलों की जांच करने की छूट दी गयी है. इसके अलावा बिटक्वायन में निवेश तलाशने के लिये विभाग डिजिटल एक्सेस भी करेगा. विभाग अब हर निवेश और संपत्ति तक अपनी पहुंच बनाएगा. इससे विभाग की सख्ती बढ़ेगी और टैक्स में गड़बड़ी पाये जाने पर विभाग कार्रवाई करेगा. क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से जुड़ी जानकारी जुटायेगा विभाग आयकर विभाग अब क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से जुड़ी जानकारियां जुटायेगा. देश में क्रिप्टो ट्रेड लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन पर 30 फीसदी का टैक्स लगता है और इसमें एक फीसदी श्रोत पर कटौती भी होती है, इसलिये कई लोग क्रिप्टो की जानकारी को छुपाकर रखते हैं. आयकर के नये प्रावधानों में डिजिटल क्षेत्र में तलाशी और जब्ती के प्रावधानों का विस्तार किया गया है. इसमें अधिकारियों को वर्चुअल संपत्तियों की जांच का अधिकार मिलेगा. यह जांच टैक्स छुपाने के शक पर की जा सकती है. आयकर के नए प्रावधान के अनुसार 247 अधिकारियों को आपके कंप्यूटर सिस्टम या वर्चुअल डिजिटल स्पेस के एक्सेस को लेने की अनुमति मिली है. आयकर अधिनियम की धारा 132 में पुस्तकों, खातों या अन्य दस्तावेजों के रूप में इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और दस्तावेजों के निरीक्षण करके और जब्त करने का अधिकार मिला है. इसके तहत डिजिटल एक्सेस भी लिए जा सकेंगे. वर्जन आयकर विभाग को नये बिल में सोशल साइट्स, इमेल और डिजिटल अकाउंट की जांच का अधिकार दिया गया है. अब विभाग शंका के आधार पर किसी भी आयकरदाता के सोशल साइट्स और इमेल को एक्सेस कर सकता है. यह नियम एक अप्रैल से प्रभावी हो जायेगा. – प्रदीप कुमार वर्मा, अध्यक्ष, टैक्सेशन बार एसोसिएशन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कर दाताओं का सोशल साइट्स और इमेल खंगालेगा आयकर विभाग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निर्माणाधीन मकान बने स्मैकियों का अड्डा, पुलिस से शिकायत

गोबरसही, डुमरी, अहियापुर और सिकंदरपुर के निवासियों ने जताई चिंता पुलिस गश्ती पर सवाल, कार्रवाई की मांग सुमित शाही, मुजफ्फरपुर शहर के बाहरी इलाकों में निर्माणाधीन और सुनसान मकान स्मैकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गए हैं. गोबरसही, डुमरी, प्रोफेसर कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, अहियापुर और सिकंदरपुर के निवासियों ने इस समस्या से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये स्मैकिए नए मकानों और कम आबादी वाले इलाकों को टारगेट कर वहां जमघट लगा रहे हैं. शाम के वक्त ये लोग हल्ला-हंगामा कर मौजूद लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं. डुमरी प्रोफेसर कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि यहां वर्षों से एक अर्द्धनिर्मित मकान है, जिसमें खिड़की-दरवाजा नहीं है. इसी कारण नशेड़ियों का जमावड़ा होता है. नए आवासों के निर्माण के चलते शहर से आए लोग यहां से चले जाते हैं, और इसके बाद नशेड़ियों का जमावड़ा बढ़ जाता है. सोशल मीडिया पर मदद की अपील एक स्थानीय निवासी ने इस समस्या को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बिहार पुलिस से मदद की अपील की है. उन्होंने लिखा, “गोबरसही डुमरी में प्रोफेसर कॉलोनी में 14 वर्षों से नशेड़ियों के कारनामों से कॉलोनी का माहौल खराब है. ” उन्होंने इस संदेश के साथ एक फोटो भी अपलोड किया है. पुलिस गश्ती पर उठे सवाल स्थानीय निवासियों ने पुलिस की गश्ती पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस केवल मुख्य सड़कों पर गश्ती करती है, जबकि इन मोहल्लों में पुलिस की उपस्थिति नहीं होती. यह स्थिति नशेड़ियों के मनोबल को बढ़ा रही है. कई बार स्थानीय लोगों द्वारा टोकने पर भी नशेड़ियों ने उनके साथ मारपीट की है. पुलिस को इस विषय पर पूर्व में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. सिटी एसपी का बयान सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि शहर सटे मोहल्लों में स्मैकियों के जमघट की शिकायत मिली है. उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे शाम के बाद गश्ती को इन इलाकों में भेजें. साथ ही, निर्माणाधीन और खाली पड़े घरों के आसपास पुलिस की गतिविधि बढ़ाने की बात कही. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि ऐसी गतिविधियां जारी रहें तो वे सीधे अधिकारियों को सूचना दें. उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी. इस बढ़ती समस्या के समाधान के लिए अब देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन कितनी तेजी से और प्रभावी तरीके से कार्रवाई करता है. स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और भलाई के लिए यह अत्यंत आवश्यक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post निर्माणाधीन मकान बने स्मैकियों का अड्डा, पुलिस से शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में शिव मंदिरों को जोड़ने के लिए शिव सर्किट शुरू किया जायेगा : डाॅ जायसवाल

पूर्णिया. महात्मा बुद्ध से जुड़े सभी जगहों को जोड़ने के लिए बुद्ध सर्किट और रामायण से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए रामायण सर्किट शुरू किया गया. इसी तर्ज पर अब बिहार में सभी शिव मंदिरों को जोड़ने के लिए शिव सर्किट शुरू किया जायेगा. इसे लेकर बिहार प्रशासन ने सहमति दे दी है. यह जानकारी बिहार के पूर्व मंत्री व बिहार भाजपा के अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने सोमवार को यहां पत्रकार सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि शिव सर्किट के शुरू होने से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि बिहार में भगवान शिव से जुड़े कई धार्मिक स्थल हैं. इसके तहत ऐतिहासिक व पौराणिक धरोहरों तथा शिव मंदिरों के विकास की कार्ययोजना तैयार कर उसे मूर्त रूप दिये जाने की योजना बन रही है. डाॅ जायसवाल ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद बिहार को बड़ी सौगात मिली है. उन्होंने कहा कि खासकर सीमांचल के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज ,कटिहार जैसे जिलों में बाढ़ से निजात के लिए और सिंचाई के लिए कोसी मेची लिंक में 11 हजार करोड़ रुपये बजट में प्रावधान किया गया है. इस परियोजना के लिए कैबिनेट से राशि निर्गत कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि इस योजना के आने से 7 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई का कार्य होगा. इसका सबसे ज्यादा लाभ कोशी और मिथिलांचल के लोगों को मिलेगा. इससे पहले गुलाबबाग जीरोमाइल में जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया एवं सदर विधायक विजय खेमका ने अपने कार्यालय में भी स्वागत किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार में शिव मंदिरों को जोड़ने के लिए शिव सर्किट शुरू किया जायेगा : डाॅ जायसवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद

मारगोमुंडा. खुशी प्रेम ओर भाईचारगी का त्योहार ईद-इल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड क्षेत्र के पीपरा, ओलदाहा, छातापाथर, मुरली पहाड़ी, बेहरा पहाड़ी, पंचरूखी, कानों, मारनी, मारगोमुंडा, बनसीमी, जोरासीमर, चरघारा, बैजूटांड़, पारोजोरी, महुआटांड़, चेतनारी, पंदनियां, रामपुर, खलिफाडीह, पट्टाजोरी, बोरोटांड़ समेत गांवों के ईदगाहों में अकीदत के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी. इस दौरान एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी. साथ ही घर घर जाकर मीठी सेवाइयों का लुत्फ उठाया. इस दौरान झारखंड प्रशासन के अल्पसंख्यक कल्याण जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने पैतृक गांव पीपरा के ईदगाह में ईद-उल- फितर की नमाज अदा किया और ईदगाह में उपस्थित अकीदतमंदों व बच्चों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया. वहीं, मंत्री ने कहा कि ईद सभी के दिलों को साफ कर देने वाला त्योहार है. इसमें आपसी भाईचारे के सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है. यह सभी गमों को भूला देने वाला त्योहार है. इसमें एक-दूसरे से गले से गला मिलाने का मौका मिलता है. ईद सामाजिक एकता के साथ भाईचारे को आगे बढ़ाने का संदेश देता है. उन्होंने मधुपुर विधानसभा समेत पूरे झारखंडवासियों देशवासियों के लिए अमन चैन और शांति की दुआ मांगी गई. कहा कि पूरे विश्व में अमन-चैन कायम रहे, इसके लिए भी दुआ मांगी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top