Hot News

March 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: सर्वमंगला देवी मंदिर में 166 लोगों का हेल्थ चेकअप हुआ, स्थानीय लोगों ने सराहा

Bihar: फोर्ड हॉस्पिटल की मदद से शिविर का आयोजन स्वरूप सेवांजलि फाउंडेशन ने किया. लोगों को चिकित्सकीय परामर्श और जांच फोर्ड हॉस्पिटल, पटना की ओर से मुहैया कराया गया. जानकारी के मुताबिक शिविर में 166 लोगों का हेल्थ चेक अप हुआ. इसमें सबसे ज्यादा मरीज हड्डी और हृदय रोग के मिले. इन्हें एडवांस इलाज कराने का परामर्श दिया गया. Bihar: सर्वमंगला देवी मंदिर में 166 लोगों का हेल्थ चेकअप हुआ, स्थानीय लोगों ने सराहा 2 इन बिमारियों की हुई जांच शिविर में हृदय रोग, सामान्य चिकित्सा, स्त्री रोग जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ईसीजी, आरबीएस, पल्स, ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर जैसी नि:शुल्क जांच की गई. इस अवसर पर स्वरूप सेवांजलि फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश बल्लभ, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार और सचिव आकाश कुमार उपस्थित रहे. आगे भी होंगे ऐसे आयोजन चिकित्सकीय टीम में इंटरनल मेडिसिन के डॉ जयेश प्रसाद, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सरोज प्रसाद और फोर्ड हॉस्पिटल के मेडिकल अधीक्षक डॉ संजीव कुमार थे. इनलोगों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर उनके लिए बहुत फायदेमंद रहा. The post Bihar: सर्वमंगला देवी मंदिर में 166 लोगों का हेल्थ चेकअप हुआ, स्थानीय लोगों ने सराहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BRABU में सिंडिकेट बैठक की तिथि फिर बदली, एजेंडा को लेकर संशय बरकरार

BRABU बिहार विश्वविद्यालय में आगामी 4 अप्रैल को सिंडिकेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी बैठक 7 अप्रैल को होगी. सीनेट बैठक से पहले इन दोनों बैठकों का आयोजन अनिवार्य होता है. पहली बैठक में विश्वविद्यालय के एकेडमिक, वित्तीय और विकास से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति दी जाएगी, जबकि दूसरी बैठक में सीनेट की बैठक बुलाने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा. सिंडिकेट की मंजूरी के बाद ही सीनेट बैठक का एजेंडा सभी सदस्यों को भेजा जाता है. हर बार एजेंडा में देरी के कारण सदस्यों की ओर से विरोध देखने को मिलता है. एक सीनेट सदस्य के अनुसार, बैठक से 15 दिन पूर्व एजेंडा उपलब्ध होना चाहिए. प्रावधान के अनुसार, सीनेट बैठक से 21 दिन पूर्व सिंडिकेट की बैठक होनी चाहिए, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन हर बार देर से तैयारी करता है. यही कारण है कि एजेंडा समय पर पास नहीं हो पाता, जिससे सदस्यों को बैठक में जानकारी का अभाव रहता है. बैठक की तिथि में लगातार बदलाव पहले सीनेट की बैठक 27 मार्च को निर्धारित की गई थी, लेकिन राजभवन के निर्देशानुसार इसे स्थगित कर दिया गया. बाद में 12 अप्रैल की तिथि तय की गई, जिस पर राजभवन की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई. हालांकि, अतिरिक्त 17 दिन मिलने के बावजूद तैयारियां पूरी नहीं हो सकीं, जिसके कारण सिंडिकेट बैठक को भी री-शेड्यूल करना पड़ा. पहले यह बैठक 2 अप्रैल को होनी थी, लेकिन फिर इसे आगे बढ़ाया गया. ये भी पढ़े: समस्तीपुर में सिविल सर्जन आवास में लगी भीषण आग, तेज लपटों ने एंबुलेंस समेत कई वाहनों को किया राख संबंधन प्रस्ताव पर असमंजस एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कुलसचिव द्वारा प्रस्तावित कॉलेजों की जांच रिपोर्ट और मानकों को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद सहमति नहीं बन पाई. विश्वविद्यालय की न्यू टीचिंग एंड एफिलिएशन कमेटी ने 38 कॉलेजों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, लेकिन यह प्रस्ताव अब तक एकेडमिक काउंसिल से स्वीकृत नहीं हो सका है. सदस्यों ने इसके लिए कुलपति को अधिकृत कर दिया है, जबकि कुलपति स्वास्थ्य कारणों से मुख्यालय से बाहर हैं. ऐसे में इस मामले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. The post BRABU में सिंडिकेट बैठक की तिथि फिर बदली, एजेंडा को लेकर संशय बरकरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: जहानाबाद में किन्नरों का बवाल, RPF थाने में घुसकर छुड़ा ले गए अपने साथी, कपड़ा उतार किया हंगामा

Jehanabad News: आरपीएफ की टीम ने पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन में अवैध वसूली करते दो किन्नरों को गिरफ्तार किया था. इसकी समाचार जैसे ही दूसरे किन्नरों को लगी, वे गुस्से से तमतमाते हुए थाने जा पहुंचे और हंगामा करते-करते अपने कपड़े उतार दिए. इसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा. मौके का फायदा उठाते हुए किन्नरों ने गिरफ्तार दोनों साथियों को छुड़ा ले गए. यह नजारा देख आसपास के लोग भी सन्न रह गए. मीडिया से बात करते हुए किन्नर काजल, लाजो और नंदनी ने RPF पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा की हम ट्रेन में खुशी से बस 5-10 रुपये मांग रहे थे, लेकिन RPF ने हमें जबरन पकड़ लिया. किन्नरों ने यह भी दावा किया कि जीआरपी और आरपीएफ हर महीने 10 से 20 हजार रुपये मांगते है. RPF इंस्पेक्टर बोले- होगी कार्रवाई इस पूरे मामले पर आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया की हमें सूचना मिली थी कि ट्रेन में किन्नर अवैध वसूली कर रहे हैं. हमारी टीम मौके पर पहुंची और दो किन्नरों को रंगे हाथों पकड़ लिया. हम उन्हें कोर्ट ले जाने ही वाले थे कि तभी किन्नरों का झुंड आ धमका. उन्होंने आगे बताया की किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया, कपड़े उतारकर अजीब हरकतें करने लगे. हम समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे नहीं माने और अपने दोनों साथियों को जबरन छुड़ाकर ले गए. अब पुलिस हंगामा करने वाले किन्नरों की पहचान कर रही है. जल्द ही सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान की मां को घर से निकाल जड़ दिया ताला, इस बार नहीं है सियासी विवाद, जानें मामला The post Video: जहानाबाद में किन्नरों का बवाल, RPF थाने में घुसकर छुड़ा ले गए अपने साथी, कपड़ा उतार किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पायलट वाहन के हॉर्न से परेशान यूट्यूबर ने प्रियंका गांधी के काफिले का रोका, गिरफ्तार

Priyanka Gandhi Convoy: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के काफिले को एक यूट्यूबर ने अचानक रोक दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने उस यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ भी दिया गया. प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने वाला यूट्यूबर कौन है? प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने वाले यूट्यूबर को नाम अनीश अब्राहम है. वो एलानाडू का रहने वाला है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मन्नुथी पुलिस ने घटना के सिलसिले में अनीश अब्राहम को हिरासत में लिया और बाद में उसे थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया. उसकी कार जब्त कर ली गई है. पायलट गाड़ी के हॉर्न से परेशान हो गया था शख्स, रोक दिया काफिला पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे मन्नुथी बाईपास जंक्शन पर हुई, जब प्रियंका अपने निर्वाचन क्षेत्र और मलप्पुरम जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वंदूर, मलप्पुरम से कोच्चि हवाई अड्डे जा रही थीं. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रियंका गांधी की सुरक्षा में शामिल वाहन के हॉर्न बजाने से नाराज होकर अपनी कार काफिले के सामने रोक दी. जब मन्नुथी के उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल ने अवरोध को हटाने का प्रयास किया, तो वह कथित तौर पर उनसे झगड़ा करने लगा. पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज किया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानबूझकर काफिले में घुसने, लोगों की जान खतरे में डालने और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. The post पायलट वाहन के हॉर्न से परेशान यूट्यूबर ने प्रियंका गांधी के काफिले का रोका, गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur Double Murder: सनकी पति ने पत्नी और पांच साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur Double Murder: जमशेदपुर-पूर्वी सिंहभूम जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी के तामोलिया कालाधोरा गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और पांच साल के बेटे की तवा से मारकर हत्या कर दी. आरोपी का नाम सुकराम मुंडा है. मृतकों में रविवारी (25 वर्ष) और गोलू मुंडा (5 वर्ष) शामिल हैं. कपाली थाना की पुलिस ने आरोपी सुकराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की है. सुकराम मुंडा मूल रूप से खरसांवा जिले के सीलपींदा गांव का रहने वाला है. वह अपने परिवार के साथ कपाली के तामोलिया कालाधोरा गांव में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था. उसकी पत्नी रेजा का काम करती थी. नशे में तवे से पत्नी और बेटे की गर्दन पर किया वार घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि सुकराम और रविवारी दोनों नशे के आदी थे. नशे की हालत में अक्सर दोनों झगड़ा करते थे. पुलिस ने बताया कि सुकराम पिछले दो दिनों से ज्यादा नशापान कर रहा था. इस वजह से ठीक से खाया भी नहीं था. एक दिन पहले दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था. सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे सुकराम सो कर उठा और रविवारी को खाना बनाने को कहा. उसने दो-तीन बार पत्नी को जगाया और बोला कि कुछ खाना बनाओ, बहुत भूख लगी है. मगर रविवारी नहीं उठी. गुस्से में चूल्हा के पास रखे तवे को उठाकर सुकराम ने रविवारी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन कट गयी. इसके बाद उसने सिर और चेहरे पर भी तवे से वार कर दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद सुकराम ने पत्नी के पास सो रहे पांच साल के बेटे की गर्दन और चेहरे पर भी लोहे के तवे से वार किया, जिससे उसकी भी मौत हो गयी. आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी के झगड़े को सुनकर आसपास के लोगों ने कपाली थाने को सूचना दे दी. सूचना मिलने के बाद कपाली थाना प्रभारी सोनू कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस जब घर के अंदर गयी तो देखा कि रविवारी और पांच साल का बच्चा मृत पड़ा है. इसके बाद पुलिस ने सुकराम को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सुकराम के भाई और उसकी पत्नी ने बताया कि नशा करने के बाद सुकराम अक्सर लड़ाई करता था. वे लोग मजदूरी करने के लिए खरसावां से तामोलिया कपाली में आकर किराया के मकान में रह रहे थे. ये भी पढ़ें: Video: झारखंड में नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, नक्सली डंप ध्वस्त, गोला-बारूद बरामद The post Jamshedpur Double Murder: सनकी पति ने पत्नी और पांच साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: पूर्णिया से लौट रहे प्रोजेक्ट इंजीनियर को अपराधियों ने मारा चाकू, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Bihar Crime: मधेपुरा-पूर्णिया एनएच 107 पर पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरेरामपुर के समीप अपराधियों ने लूटपाट के दौरान वीआई कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर को चाकू मारकर जख्मी कर दिया है. सीएचसी मुरलीगंज में इलाज के बाद डॉ राजेश कुमार ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल प्रोजेक्ट इंजीनियर आदित्य सिंह सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरा पंचायत के रकिया गांव का निवासी है. वीआई कंपनी में हैं प्रोजेक्ट इंजीनियर घायल इंजीनियर ने बताया कि वे पूर्णिया से साइट विजिट कर लौट रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने हरेरामपुर के पास लूटपाट के दौरान चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घायल अवस्था में वे बदमाशों को चकमा देकर बाइक से भागे. रास्ते में मुरलीगंज और जानकी नगर थाना क्षेत्र की सीमा चैनपुरा के समीप स्थानीय चैनपुरा निवासी मंटू सिंह ने उन्हें सीएचसी मुरलीगंज में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मधेपुरा रेफर किया गया. घटना की सूचना मुरलीगंज पुलिस ने जानकीनगर थाने को दी. सोमवार को घायल आदित्य सिंह की भाभी ने जानकीनगर थाने में घटना के संबंध में आवेदन दिया है. जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित कुमार ने बताया कि आवेदन दिया गया है. जांच की जा रही है. Also Read: Bihar Train: आज से चलेगी पाटलिपुत्र-बलिया मेमू ट्रेन, पटना जंक्शन से चलेगी थावे के लिए विशेष गाड़ी The post Bihar Crime: पूर्णिया से लौट रहे प्रोजेक्ट इंजीनियर को अपराधियों ने मारा चाकू, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपने घर लौटी मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश, केकेआर की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI

IPL 2025 MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एक मुकाबले में सोमवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. हार्दिक चाहते हैं कि वे ओस से पहले गेंदबाजी कर लें और कोलकाता नाइट राइडर्स को कम स्कोर पर रोक लें. मुंबई को अपनी होम ग्राउंड का पूरा एडवांटेज मिलेगा और केकेआर के लिए उसे हराना आसान नहीं होगा. वैसे भी अब तक मुंबई ने इस सीजन में जीत का खाता नहीं खोला है. आज टीम के सभी खिलाड़ी जीत के लिए पूरी जान लगा देंगे. अश्विनी कुमार कर रहे हैं मुंबई के लिए डेब्यू टॉस जीतने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे, अच्छा ट्रैक लग रहा है. हम वानखेड़े को अच्छी तरह जानते हैं. ओस पड़ सकती है या नहीं भी पड़ सकती है. शुरुआत में कुछ स्विंग हो सकती है, यह अच्छा स्पोर्ट्सता है इसलिए हमने सोचा कि पीछा करना एक अच्छा विकल्प है. हम अच्छी लय में आना चाहते हैं और किकस्टार्ट करना चाहते हैं. कुल मिलाकर, हम बेहतर क्रिकेट स्पोर्ट्सना चाहते हैं, हमें शांत रहने की जरूरत है. विल जैक्स वापस आ गया है और हमारे पास अश्विनी कुमार के रूप में एक डेब्यूटेंट भी है. 🚨 Toss 🚨@mipaltan elected to field against @KKRiders Updates▶️ https://t.co/iEwchzEpDk#TATAIPL | #MIvKKR pic.twitter.com/VqHjlTKB7o — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2025 रहाणे को अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा टॉस के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन विकेट को देखकर मैं उलझन में था, आम तौर पर वानखेड़े में बल्लेबाजी के लिए अच्छी सतह है. इसलिए मुझे लगता है कि टॉस हारना अच्छा रहा. हल्की हवा चल रही है, ओस का कोई असर नहीं है. हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे और मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा है कि वे बचाव करेंगे. हम अच्छा क्रिकेट स्पोर्ट्स रहे हैं, हर मैच अच्छा क्रिकेट स्पोर्ट्सने का अच्छा मौका देता है. शानदार मैदान है, हम अच्छा क्रिकेट स्पोर्ट्सना चाहते हैं. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर.इंपैक्ट प्लेयर : रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू.कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन) : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.इंपैक्ट प्लेयर : एनरिक नॉर्टजे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया. पिच से किसको मिलेगी मदद वानखेड़े में एक बेहतरीन पिच है. इसके ऊपर घास की एक सुंदर परत है और इसके नीचे वास्तव में कठोर पिच है. इसका मतलब है कि यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन से बहुत उम्मीदें हैं, उन्हें हां मदद मिल सकती है. यहां तेज गेंदबाजों को बल्लेबाज आसानी से स्पोर्ट्स सकता है और उनपर रन भी काफी बनेंगे. पिच एकदम मैदान के बीचोबीच हैं. सबसे छोटी बाउंड्री 54 मीटर है, इयोन मोर्गन और निक नाइट का मानना ​​है कि बल्लेबाजों को आश्चर्यचकित करने और उन्हें आपकी लाइन में न आने देने के लिए बाउंसर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ये भी पढ़ें… इस हिंदुस्तानीय गेंदबाज के सामने बेबस हैं मोहम्मद रिजवान, ‘दुनिया का सबसे मुश्किल बॉलर’ का दिया तमगा बुमराह को खो देगा हिंदुस्तान, अगर नहीं सुधरा तो, शेन बॉन्ड की सख्त चेतावनी The post अपने घर लौटी मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश, केकेआर की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अप्रैल में बैंक का कोई जरूरी काम है? चेक करके रट लीजिए छुट्टी की डेट

Bank Holidays: मार्च का महीना समाप्त हो गया और मंगलवार से अप्रैल का महीना शुरू. अप्रैल के आते ही नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत और इसके साथ ही बैंक से जुड़े कामों की प्लानिंग भी जरूरी हो जाती है. हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल होती हैं. अगर आप भी अप्रैल में बैंक जाने या कोई जरूरी लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि इस महीने बैंक कितने दिन बंद रहेंगे और RBI की लिस्ट क्या कहती है. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. अप्रैल 2025 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? अप्रैल 2025 में कुल 30 दिन हैं और इस महीने बैंक 15 दिन बंद रहने वाले हैं. यह संख्या रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार, राष्ट्रीय अवकाश और क्षेत्रीय त्योहारों को मिलाकर तैयार की गई है. हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि कुछ कई क्षेत्रीय अवकाश सिर्फ़ कुछ खास राज्यों में ही लागू होते हैं. फिर भी, पूरे देश में कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब सभी बैंक बंद रहेंगे. इनमें गुड फ्राइडे, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती और राम नवमी जैसे बड़े अवकाश शामिल हैं. इसके अलावा, महीने के चार रविवार और दो शनिवार (12 और 26 अप्रैल) भी छुट्टी के दिन हैं. कुल मिलाकर, ये 15 दिन बैंकिंग कामकाज के लिए अहम हैं. इसलिए पहले से प्लानिंग जरूरी है. RBI की लिस्ट क्या कहती है? RBI की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 में बैंक हॉलिडे की पूरी तस्वीर कुछ इस तरह है. 1 अप्रैल को वित्त वर्ष की शुरुआत के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह अकाउंट क्लोजिंग का दिन होता है. इसके साथ ही रविवार (6, 13, 20, 27 अप्रैल) और दूसरा-चौथा शनिवार (12, 26 अप्रैल) भी शामिल हैं. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं इन दिनों भी चालू रहेंगी. इसे भी पढ़ें: व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम में अमीरी की शेखी बघारे, तो रेड मार देगा इनकम टैक्स बैंकों में अवकाश की तिथियां 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार): वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति की वजह से 1 अप्रैल को अधिकांश बैंकों में वार्षिक खाता समापन कार्य किया जाता है, जिसके चलते इस दिन बैंक बंद रहते हैं. हालांकि, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मेघालय, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रह सकते हैं. 6 अप्रैल 2025 (रविवार): इस साल की राम नवमी रविवार को मनाई जाएगी. इस अवसर पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.​ 10 अप्रैल 2025 (गुरुवार): जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर के बैंक बंद रहेंगे. 12 अप्रैल 2025 (शनिवार): हर महीने के दूसरे शनिवार को बैंक अवकाश रहता है. इस दिन देश के बैंक बंद रहेंगे. 13 अप्रैल 2025 (रविवार): रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण इस दिन बैंक बंद रहेंगे. 14 अप्रैल 2025 (सोमवार): संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशभर के बैंक में अवकाश रहेगा. 15 अप्रैल 2025 (मंगलवार): हिमाचल प्रदेश में बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस की वजह से इस दिन अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे. 16 अप्रैल 2025 (बुधवार): गुवाहाटी में बोहाग बिहू के चलते इस दिन बैंक अवकाश रहेगा. 18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार): ईसाई समुदाय के प्रमुख पर्व गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 21 अप्रैल 2025 (सोमवार): त्रिपुरा में मनाए जाने वाले गरिया पूजा की वजह से अगरतला में बैंक बंद रहेंगे. 26 अप्रैल 2025 (शनिवार): हर महीने के चौथे शनिवार को बैंक अवकाश रहने के कारण इस दिन बैंक बंद रहेंगे.​ 29 अप्रैल 2025 (मंगलवार): भगवान श्री परशुराम की जयंती के अवसर पर शिमला के बैंकों में अवकाश रहेगा. 30 अप्रैल 2025 (बुधवार): कर्नाटक में बसव जयंती और अक्षय तृतीया की वजह से बेंगलुरु में इस दिन बैंक बंद रहेंगे. इसे भी पढ़ें: 5 लाख तक बढ़ गई पीएफ एडवांस क्लेम ऑटो सेटलमेंट लिमिट, 7.5 करोड़ कर्मचारियों को फायदा बैंकों में नियमित साप्ताहिक अवकाश रविवार: 6 अप्रैल, 13 अप्रैल, 20 अप्रैल और 27 अप्रैल​ को साप्ताहिक अवकाश के कारण देश के बैंक बंद रहेंगे. दूसरा और चौथा शनिवार: 12 अप्रैल और 26 अप्रैल को क्रमश: दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा. The post अप्रैल में बैंक का कोई जरूरी काम है? चेक करके रट लीजिए छुट्टी की डेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुबई सिटी थीम डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ

फोटो 29 कैप्शन- मेला का फीता काटकर उद्घाटन करते पूर्व डिप्टी सीएम, विधान पार्षद, मेयर व अन्य प्रतिनिधि, कटिहार शहर के महेश्वरी एकेडमी स्कूल मैदान में दुबई सिटी थीम डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर किया. मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक अग्रवाल मौजूद रहे. मेले में दुबई सिटी थीम डिजनीलैंड मेला के साथ लंदन ब्रिज भी लोगों को आकर्षित करेगा. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ईद और रामनवमीं के पावन मैके पर लगे इस डिजनीलैंड मेला का आयोजन कटिहार वासियों के लिए नई सौगात लाया है. विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा की यहां लंदन ब्रिज से डिजनीलैंड में प्रवेश बच्चों को खूब पसंद आयेगी. विशिष्ट अतिथि विधायक विजय सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, निखिल चौधरी, राजवंशी सिंह, गोस्वामी, उपमहापौर मंजूर खान मौजूद रहे. बिजनेस एंड मार्केटिंग के आयोजक विक्की पाण्डेय एवं नित्यानंद सिंह ने बताया कि कटिहार में पहली बार मेला का मुख्य आकर्षण में लन्दन ब्रिज गेट पर कैट वॉक के साथ प्रवेश साथ ही मेला में 20 यूरोपियन झूला है. अन्य झूला के रूप में टोरा टोरा, ब्रेक डांस, टॉय ट्रेन, ड्रैगन, रशियन झूला मिकी माउस, वॉल वंशी, किड्स राइड्स भी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुबई सिटी थीम डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहल: पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आज से चलेगा नामांकन पखवाड़ा

– शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर डीइओ ने जारी किया आदेश कटिहार नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के प्राथमिक व प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों की पहली कक्षा में दाखिले के लिए एक अप्रैल से नामांकन पखवारा की शुरुआत की जायेगी. यह नामांकन पखवाड़ा 15 अप्रैल तक तक चलेगा. इसके तहत नामांकन अभियान चलाकर बच्चों का दाखिला प्रशासनी स्कूलों की पहली कक्षा में लिया जायेगा. आंगनबाड़ी केन्द्रों में जो शिशु पढ़ रहे हैं और उनकी आयु छह साल है तो वैसे बच्चों का निकट के स्कूलों में दाखिला कराया जायेगा. इस आशय का दिशानिर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने जारी किया है. अपर मुख्य सचिव के दिशानिर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी किया है. जिले के सभी शिक्षा सेवक, तालिम मरकज शिक्षा स्वंय सेवक, केआरपी, विद्यालय प्रधान प्राथमिक व प्रारंम्भिक विद्यालय, सभी कॉम्पलेक्स समन्वयक व संचालक, प्रखंड लेखापाल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखे पत्र में डीइओ ने कहा है कि छह वर्ष के बच्चों का नामांकन कक्षा एक में कराने के लिए शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस समन्वय के साथ कार्य करेंगे. जिससे आंगनबाड़ी में नामांकित सभी ऐसे शिशु जो या तो छह वर्ष पूरे कर चुके है अथवा अगले छह माह में छह वर्ष पूरे कर लेंगे. वैसे बच्चों का नामांकन उनके पोषण क्षेत्र के प्राथमिक या प्रारंभिक विद्यालय में कराया जायेगा. नामांकन पखवाड़ा के अंतिम तिथि 15 अप्रैल को जिले में चिन्हित बच्चों को एक ही दिन में नामांकित किया जायेगा. चिह्नित बच्चों की सूची एचएम को देंगे आंगनबाड़ी में नामांकित ऐसे सभी शिशु जिन्होंने अपना छह वर्ष की आयु पूरी कर ली है अथवा अगले छह माह में छह वर्ष पूरा कर लेंगे. संबंधित आंगनबाडी की सेविका एवं सहायिका ऐसे बच्चों को चिन्हित कर लेंगी एवं इनकी सूची निकट के प्राथमिक व प्रारंभिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उपलब्ध कराएंगी. प्रधानाध्यापक एवं सेविका व सहायिका की सूची के अनुसार अभिभावकों को नामांकन की तिथि की सूचना उपलब्ध करायी जायेगा. नामांकन की तिथि को विद्यालय में विशेष प्रवेशोत्सव आयोजित किया जायेगा एवं सभी बच्चों के अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनके बच्चों का नामांकन किया जायेगा. नामांकन की तिथि को अभिभावकों एवं बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जायेगी. इनके लिए पीने के पानी एवं परिसर में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध रहे. इसकी व्यवस्था प्रधानाध्यापक शिक्षक करेंगे. अभिभावकों का होगा स्वागत स्कूलों में नामांकन के लिए आने वाले बच्चों के स्वागत को लेकर रंगोली और तोरण द्वार स्कूलों में बनाये जाएंगे. बाल संसद व मीना मंच तथा एमडीएम के रसोईयों के सहयोग से कार्य किया जायेगा. रंगोली अथवा स्थानीय सामग्री का उपयोग कर बच्चों के लिए तोरणद्वार का निर्माण किया जायेगा. नामांकन अभियान में ऐसे बच्चों को भी चिन्हित किया जाएगा जो छह वर्ष के तो हो चुके है. पर आंगनबाड़ी में नामांकित नहीं है. ऐसे बच्चों को चिन्हित करने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि, शिक्षा सेवक व शिक्षा तालीमी मरकज, आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका समूह से प्रधानाध्यापक समन्वय करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पहल: पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आज से चलेगा नामांकन पखवाड़ा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top