Hot News

March 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वासंतिक नवरात्र को लेकर काली मंदिर में हो रही विशेष पूजा-अर्चना

11-प्रतिनिधि, अररिया बसंत नवरात्र को लेकर विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. खासकर स्त्री भक्त काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि वासंतिक नवरात्र के पहली पूजा से ही काली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा- अर्चना व पुष्पांजलि की जा रही है. जिसमें सैकड़ों की तादाद में भक्तगण भाग ले रहे हैं. बाबा ने यह भी बताया कि आगामी रविवार को मा रामनवमी पूजा है. साथ ही शुक्रवार, शनिवार व रविवार यह तीनों दिन मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में महाभोग का आयोजन किया जायेगा. बसंत नवरात्र को लेकर काली मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वासंतिक नवरात्र को लेकर काली मंदिर में हो रही विशेष पूजा-अर्चना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत

डंडखोरा कटिहार- बारसोई रेलखंड के गोरफर हॉल्ट के पास रात में एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है. सोमवार की सुबह लोग शव को देखा तो इसकी सूचना डंडखोरा पुलिस को दी. डंडखोरा पुलिस ने रेल पुलिस बारसोई को घटना की जानकारी दी. बारसोई जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर कटिहार सदर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विभिन्न कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी मुंतसीर को पुलिस ने दबोचा, चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद

बायसी एसडीपीओ ने गिरफ्तार अपराधी से जुड़े कांडों का किया सफल उद्भेदन प्रतिनिधि, अमौर. अमौर व इसके आसपास के थाना क्षेत्रों में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके पास चोरी की एक बाइक सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ है. बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस संबंध में बताया कि 30 मार्च 2025 की संध्या में अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि विभिन्न कांडों के वांछित अपराधी मुंतसीर उम्र 31 वर्ष पिता इमामुद्दीन, साकिन बेंगदह, थाना अमौर, जिला पूर्णिया चोरी की बाइक को बेचने के लिए अपने घर बेंगदह से मच्छट्टा बाजार जा रहा है. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्यवाई के लिए थानाध्यक्ष अमौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम में पुनि सह थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, पुअनि सह अपर थानाध्यक्ष, विकास कुमार, पुअऩि संगीता कुमारी, सअनि विश्वजीत कुमार सिंह, सअनि रंजन कुमार, सअनि राम एकबाल पासवान व रिजर्व बल शामिल थे. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने दल बल के साथ व थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ मच्छट्टा बाजार में छापेमारी की. इसमें कुख्यात अपराधी मुंतसीर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही उसके निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया. बरामद प्रदर्श सामानों में चोरी की एक पल्सर बाइक, एक लैपटॉप, एक एनड्राएड मोबाइल, किराना सामान, जूता चप्पल, कपड़ा, चोरी करते समय सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में फोटो के अनुसार पहना हुआ जैकेट बरामद किया गया है. गिरफ्तार कुख्यात अपराधी मुंतसीर, अमौर थाना कांड सं क्रमश: 28/16, 33/24, 94/24, 111/24, 118/24, 154/24, 129/25, 130/25, डगरूआ थाना कांड सं 28/25, बायसी थाना कांड सं 30/25, कदवा (कटिहार) थाना कांड सं० 172/23, 204/23, 274/23 की भाजवि धारा 461, 379, 511, 399, 402, 334 (1), 303 (2), व 25 (1-बी) ए, 26, 35 आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त रहा है जिसकी तलाश विभिन्न थाना के पुलिस वर्षों से कर रही थी. गिरफ्तार अभियुक्त मुंतसीर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. फोटो. 31 पूर्णिया 25- अमौर थाना में प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ आदित्य कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विभिन्न कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी मुंतसीर को पुलिस ने दबोचा, चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोरों ने दो लाख नकद व पांच लाख के जेवरात की चोरी

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर वार्ड दो में चोरों ने एक घर से दो लाख नकद व पांच लाख के जेवरात की चोरी कर ली. इस बाबत पीड़ित गौरीपुर वार्ड दो निवासी मो ओसी अहमद ने बताया कि वह एक दिन पूर्व शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दा स्थित घर ईद मनाने चला गया था. इस बीच चोरों ने चोरी कर ली. घटना का पता तब चला जब घर में प्रत्येक दिन पानी देने आने वाले युवक ने फोन पर पानी के लिए पूछा. तब पीड़ित ने गिद्दा में रहने की बात बतायी. युवक ने बताया कि घर खुला हुआ है. शक होने पर जब गौरीपुर स्थित घर आया तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था. जबकि कमरे के अंदर गोदरेज और बॉक्स पलंग को खोलकर दो लाख नकद और लगभग तीन लाख मूल्य का विभिन्न सामान जिसमें सोने का चैन, कान का बलिया दो सेट, सोना का अंगूठी, पायल, दो सेट चांदी का चूड़ी, चांदी का दस सिक्का सहित अन्य सामान लेकर चला गया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोरों ने दो लाख नकद व पांच लाख के जेवरात की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

40 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारीनाथ को किया जलार्पण

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़ प्रतिनिधि, बासुकिनाथ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही जलार्पण का जो सिलसिला शुरू हुआ. वह शाम तक चलते रहा. करीब 40 हजार शिवभक्तों ने बाबा को जलार्पण किया. भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने षोडशोपचार विधि से पूजा की. भक्तों ने स्पर्श पूजा कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की. चार बजे भोर से मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. प्रशासनी पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया. प्रशासनी पूजा के दौरान पुरोहित ने षोडशोपचार विधि से बाबा की विशेष पूजा की. प्रशासनी पूजा के बाद मंदिर गर्भगृह का गेट भक्तों के लिए खोल दिया गया. श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा की पूजा की. पंडित गणेशानंद झा ने बताया कि जो भी सच्चे मन और विश्वास के साथ भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इस दौरान पूर्व मनौतियों को लेकर बच्चों के चुड़ाकरण मुंडन संस्कार, गठबंधन, ध्वजारोहण, शृंगार पूजन, शांति पूजन, जप अनुष्ठान, महामृत्युंजय मंत्र जप, कालसर्प दोष शांति पूजन भक्तों ने कराया. मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. बिहार, बंगाल व झारखंड के विभिन्न जिलों से भक्त पहुंचे थे. कतारबद्ध होकर पूजा की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 40 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारीनाथ को किया जलार्पण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवरात्र पर जड़ी-बूटियों के प्रयोग की दी जानकारी

लखीसराय. हिंदुस्तान स्वाभिमान न्यास लखीसराय के तत्वाधान में शहर के नाथ स्कूल परिसर में दो दिवसीय योग सत्र संपन्न हुआ. रविवार को नवरात्रि के प्रथम दिन नव वर्ष योग सत्र एवं हवन के साथ योग सत्र शुरू हुआ था. दो दिवसीय कार्यक्रम में खेचरी मुद्रा, प्राण मुद्रा, वायु मुद्रा, शीतली प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम एवं अपामार्ग जैसे जड़ी बूटियों का कैसे प्रयोग इस नवरात्रि में कैसे करें, इसके बारे में योगाचार्य ज्वाला ने साधकों को विस्तार पूर्वक बताया. जिला प्रभारी नाथ अमिताभ ने नौ दिन लोगों को संयमित रहने के गुण साधकों को सिखाये. साथ ही उन्होंने संगठन की शक्ति के बारे में भी साधकों को बताया. संरक्षक विश्वनाथ प्रसाद ने नवरात्रि पूजा के महत्व को लोगों को बताया. उन्होंने कम से कम प्रथम दिन एवं नौवें दिन साधकों को विशेष रूप से उपवास के महत्व को बताया. कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्वाभिमान के किसान प्रभारी आनंदी मंडल, योग शिक्षक रंजीत जी, कार्यकर्ता चुन्नू जी, संगठन के महामंत्री ममता जी सहित कई वरिष्ठ योग शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद रहीं. जिला प्रभारी ने अगले रविवार को भी इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजन की अपनी मंशा जाहिर की. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यासागर जी ने की. मौके पर इंद्रजीत जी, मयंक जी, अशोक जी जैसे कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. दो दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन नाथ अमिताभ के संबोधन से हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नवरात्र पर जड़ी-बूटियों के प्रयोग की दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन को डीजे कॉलेज का मनेगा स्थापना दिवस

चार एनएसएस स्वयंसेवक व चार खिलाड़ी होंगे सम्मानित प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई आरडी एंड डीजे कॉलेज का 127वां स्थापना दिवस समारोह तीन अप्रैल को मनाया जाएगा. इसकी तैयारी कॉलेज प्रबंधन ने आरंभ कर दी है. वहीं कॉलेज के स्थापना दिवस पर चार एनएसएस स्वयंसेवकों व चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. उन्हें वर्ष 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. स्पोर्ट्स सेक्रेटरी मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरडी एंड डीजे कॉलेज की स्थापना 1898 में हुई थी. इसे लेकर 3 अप्रैल को कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. इसमें योग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए राजीव रंजन, क्रिकेट में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशांत कुमार, इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लाडली कुमारी और आरडी एंड डीजे कॉलेज के वॉलीबाल और एथलेटिक्स टीम के कप्तान अमन कुमार को सम्मानित किया जाएगा. कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ रवीश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय विकसित हिंदुस्तान युवा संसद 2025 उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुष्का श्री और शिवानी प्रियदर्शी को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावे जिला व विश्वविद्यालय स्तर पर 2024 में विशेष योगदान के लिए आकांक्षा और आयुषी को सम्मानित किया जाएगा. कॉलेज के प्राचार्य प्रो प्रभात कुमार ने अवार्ड के लिए चयनित खिलाड़ियों और एनएसएस स्वयंसेवकों को शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि कॉलेज के एक्स्ट्राकैरिकुलर एक्टिविटीज में कॉलेज के स्पोर्ट्स काउंसिल, एनएसएस व एनसीसी का अहम योगदान है. इन तीनों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन किया है. वहीं एनसीसी केडेट्स की सूची मंगलवार को एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डाॅ प्रभाकर पोद्दार जारी करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन को डीजे कॉलेज का मनेगा स्थापना दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वार्षिकोत्सव पर स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

लखीसराय. शहर के पचना रोड स्थित वीडी डैफोडिल्स कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सह जिला के कला संस्कृति एवं स्पोर्ट्स पदाधिकारी मृणाल रंजन, किऊल पोस्ट कमांडर प्रशांत कुमार, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजीत राम सहित विद्यालय निदेशक दिलीप कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम कोमल, खुशी भरत संदीप के साथियों द्वारा गणेश वंदना से किया गया. कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गाने पर बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों की अद्भुत कला, नृत्य देखकर सभी अत्यधिक प्रसन्न और मंत्रमुग्ध हो गये. इस दौरान बच्चों के द्वारा लगभग 13 कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. जिसमें नवदुर्गा, अपना बिहार, रामायण, कृष्ण लीला, छठ पूजा कार्यक्रम इसकी विशेष शोभा रही. कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में सुविधा, श्वेता, करिश्मा, वर्षा, काजल, जुली सूचित, देवराज आयुष तेजस्वी, अजीत, शिवम, रवि विशाल एवं उनके साथियों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि मृणाल रंजन उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है. बच्चों में छिपी प्रतिभा निकल कर सामने आती है.उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास विशेष रूप से होता है. शिशु जीवन पथ पर बढ़ाने के लिए प्रेरित होते हैं. मौके पर विद्यालय निदेशक दिलीप कुमार द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और विद्यालय प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने अतिथियों व विद्यालय परिवार से जुड़े तमाम विभाग को शिशु को धन्यवाद देते हुए कहा कि विगत 20 वर्षों से प्रत्येक वर्ष विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच के माध्यम से उजागर करना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं में सुमित कुमार, नागेश्वर कुमार, वीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, विशाल कुमार, हरि नारायण सिंह, अमरदीप कुमार मिहिर कुमार, रीना कुमारी, नेहा कुमारी, सुधा कुमारी, छोटी कुमारी एवं पूनम कुमारी का रहा. नृत्य प्रशिक्षक रवि कुमार के देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से एक से बढ़कर कार्यक्रम की प्रस्तुत दी. अंत में विद्यालय प्रधान पूनम कुमारी के द्वारा बच्चों को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर एसोसिएशन के जिला सचिव रंजन कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अनय कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर पिंटू कुमार, संयुक्त सचिव अशोक कुमार, मदन कुमार गुप्ता सूर्यगढा प्रखंड उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद सिंह, जिला प्रभारी राजेश कुमार शर्मा स्काई विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक बबलू शर्मा, दिल्ली ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के बिट्टू कुमार, न्यू ज्ञान ज्योति स्कूल के निदेशक राकेश कुमार उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वार्षिकोत्सव पर स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजगीर की धरती पर भिड़ेंगे भारत, पाकिस्तान समेत 8 देशों के खिलाड़ी, 29 अगस्त से 7 सितंबर तक होगा हीरो एशिया कप

Rajgir Sports Complex: ऐतिहासिक शहर राजगीर हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. सोमवार को हॉकी इंडिया और बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद इस आयोजन की आधिकारिक घोषणा की गई. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा. यह राजगीर द्वारा आयोजित दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स आयोजन होगा. इससे पहले, नवंबर 2024 में स्त्री एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था, जिसमें हिंदुस्तान ने विजेता का खिताब जीता था. साउथ कोरिया अब तक की बेस्ट टीम पुरुषों के एशिया कप के इतिहास में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने पांच खिताब (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) जीते हैं. इसके बाद हिंदुस्तान (2003, 2007 और 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985 और 1989) हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार यह टूर्नामेंट जीता है. हॉकी इंडिया बीएसएसए समझौता ज्ञापन क्यों महत्वपूर्ण है यह टूर्नामेंट हीरो एशिया कप राजगीर का महत्व इस वजह से भी बढ़ जाता है क्योंकि यह 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए एक क्वालिफाइंग इवेंट होगा, जिसे बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित किया जाना है. इस टूर्नामेंट का विजेता विश्व कप में सीधा स्थान प्राप्त करेगा, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक हो जाएगी, क्योंकि सभी टीमें ट्रॉफी उठाने और अपनी योग्यता सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इसे भी देखें: Video: रात 2 बजे खुली रेल गुमटी से गुजरी ट्रेन! टला बड़ा हादसा, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी क्या बोले हॉकी इंडिया के चीफ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “राजगीर में हीरो एशिया कप राजगीर बिहार 2025 की मेजबानी हिंदुस्तानीय हॉकी के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है. यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है, और मुझे विश्वास है कि यह खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव प्रदान करेगा. एशिया कप 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफायर के रूप में कार्य करेगा, इसलिए हमें जुनून और कौशल से भरे उच्च-स्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे. मैं बिहार प्रशासन को इस क्षेत्र में हॉकी को बढ़ावा देने में उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं.” The post राजगीर की धरती पर भिड़ेंगे हिंदुस्तान, पाकिस्तान समेत 8 देशों के खिलाड़ी, 29 अगस्त से 7 सितंबर तक होगा हीरो एशिया कप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: 42 सेकेंड में चट कर दी पूरी थाली, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दो शख्स को बीच शायद जल्दी खाना खाने का कंपटीशन लगा है. दोनों पूरी रफ्तार के खाना खा रहे हैं. इनके खाने खाने की स्पीड देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. महज 42 सेकेंड में एक शख्स ने अपनी थाली चट कर दी. दूसरे शख्स ने भी गजब की स्पीड से खाना खाया. दोनों हाथों से मुंह में ठूंसा खाना नीले टीशर्ट वाला शख्स दोनों हाथों से अपने मुंह में खाना डाल रहा रहा था. उसकी खाने की गति इतनी तेज है कि मानो वो खाने को सिर्फ निगल रहा था. देखते ही देखते उसने थाली का पूरा खाना खा लिया. दोनों शख्स की थाली में दो रोटी, चावल और पनीर की सब्जी था. इन दोनों के खाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. तेजी से वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर उनके खाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @ArunKosli के सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को हजारों यूजर्स ने देखा है. कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है. ऐसे कौन खाता है भाई 🤮🤮🤮#यदमुल्ले_MC_है pic.twitter.com/HAHkh81ljC — Arun Yadav (@ArunKosli) March 30, 2025 यूजर्स ने किया लाइक और कमेंट यह वीडियो सोशल मीडिया एक्स में तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 3.60 लाख लोगों ने देख लिया है. 6 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक बटन दबाया है. कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘भाईया जी पहले के समय में राक्षस थे, क्या आप’. एक यूजर ने तो इन्हें आईपीएल ट्रॉफी देने की बात कह दी. एक अन्य यूजर ने ‘लिखा पता नहीं बेचारों के पास मेडिकल इंश्योरेंस भी है या नहीं?’. The post Viral Video: 42 सेकेंड में चट कर दी पूरी थाली, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top