Hot News

March 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: झारखंड में नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, नक्सली डंप ध्वस्त, गोला-बारूद बरामद

Jharkhand Naxal News: चाईबासा-नक्सलियों की साजिश आज फिर झारखंड में नाकाम हो गयी. पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही गोला-बारूद समेत अन्य दैनिक सामग्री भी बरामद की गयी. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने जंगल में ही विस्फोटकों को नष्ट कर दिया. सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम दिरीबुरू के आसपास जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में एक नक्सल डंप को ध्वस्त किया. रविवार को भी पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ सफलता मिली थी. भाकपा माओवादी के खिलाफ पुलिस के ऑपरेशन जारी है. वर्ष 2022 से नक्सलियों के खिलाफ चल रहा अभियान झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी के खिलाफ वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायवेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र के टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरु, लुईया के सीमा क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है. इस क्रम में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है. The post Video: झारखंड में नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, नक्सली डंप ध्वस्त, गोला-बारूद बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चिराग पासवान की मां को घर से निकाल जड़ दिया ताला, इस बार नहीं है सियासी विवाद, जानें मामला

Chirag Paswan: पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार में एक नया विवाद सामने आया है. इस बार का विवाद सियासी नहीं, बल्कि संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा हुआ है. यह विवाद रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी से जुड़ा है और इसमें उनके छोटे भाई पशुपति कुमार पारस का नाम आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके रिलेटिव्स ने खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव स्थित राजकुमारी देवी के घर पर मालिकाना हक जताया है और कुछ कमरों में ताले लगा दिया है. राजकुमारी देवी ने क्या आरोप लगाया राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने उन्हें घर से बाहर निकालने की कोशिश की है. इस मामले को लेकर उन्होंने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया है. राजकुमारी देवी इस घटनाक्रम से आहत हैं. इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान के इस सवाल का क्या जवाब देंगे लालू और राहुल, पकड़ी महागठबंधन की कमजोर नस 1960 में रामविलास पासवान से हुई थी शादी चिराग पासवान के पिता राम विलास पासवान ने दो शादियां की थीं. ग्रामीण परिवेश से आने वाली राजकुमारी देवी से उन्होंने 1960 में शादी की थी. उस वक्त पासवान की उम्र सिर्फ 14 साल थी. शादी के कुछ साल बाद राम विलास पासवान ने राजकुमारी देवी को तलाक देकर साल 1983 में रीना शर्मा से दूसरी शादी कर ली थी. चिराग पासवान रीना शर्मा के ही पुत्र हैं. चिराग राजकुमारी देवी को भी अपनी मां मानते हैं. वह अक्सर अपनी मां से मिलने शहरबन्नी भी जाते हैं. पशुपति और रामचंद्र दोनों रामविलास पासवान के छोटे भाई हैं जिनसे राजकुमारी देवी का संपत्ति विवाद चल रहा है. इसे भी देखें: Video: रात 2 बजे खुली रेल गुमटी से गुजरी ट्रेन! टला बड़ा हादसा, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी The post चिराग पासवान की मां को घर से निकाल जड़ दिया ताला, इस बार नहीं है सियासी विवाद, जानें मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar Box Office Report: फुस्स हुई सिकंदर, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में रही नाकमयाब

Sikandar Box Office Report: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. मूवी को लेकर कहा जा रहा था कि ये कमाल की ओपनिंग लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसने महज 26 करोड़ की कमाई की. यह आंकड़ा सलमान की पिछली ईद रिलीज ‘टाइगर 3’ 40.75 करोड़ रुपये से भी कम रहा. आइये जानते हैं यह कौन सी मूवीज के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी. छावा विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो ‘सिकंदर’ के ओपनिंग कलेक्शन से काफी ज्यादा है. इस ऐतिहासिक ड्रामा में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया, जबकि रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई के रूप में दर्शकों का दिल जीता. गदर 2 सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो ‘सिकंदर’ के ओपनिंग कलेक्शन से ज्यादा है. इस फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह का दमदार किरदार निभाया था, जबकि अमीषा पटेल ने उनकी पत्नी सकीना की भूमिका में दर्शकों का दिल जीता था. बाहुबली 2 एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने पहले दिन 121 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जो ‘सिकंदर’ के ओपनिंग कलेक्शन से काफी ज्यादा है. इस फिल्म में प्रभास ने बाहुबली का दमदार किरदार निभाया था, जबकि अनुष्का शेट्टी ने देवसेना की भूमिका में दर्शकों का दिल जीता था. केजीएफ 2 यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने पहले दिन 116 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. इस फिल्म में यश ने रॉकी भाई का दमदार किरदार निभाया था, जबकि श्रीनिधि शेट्टी उनकी प्रेमिका रीना के रोल में नजर आई थीं. पठान शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक जासूस पठान का दमदार किरदार निभाया था, जबकि दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. जवान शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत करते हुए पहले दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो ‘सिकंदर’ के ओपनिंग कलेक्शन से कहीं ज्यादा है. इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल दर्शकों को बेहद पसंद आया, जबकि नयनतारा और विजय सेतुपति ने भी दमदार प्रदर्शन किया. यह भी पढ़ें- Viral Girl Monalisa को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, लगे ये आरोप The post Sikandar Box Office Report: फुस्स हुई सिकंदर, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में रही नाकमयाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Drugs: दिल्ली में एक बड़े नार्को-नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़

Drugs: ड्रग्स के खिलाफ केंद्र प्रशासन सख्त कदम उठा रही है. प्रशासन के प्रयासों का असर दिख भी रहा है और बड़े पैमाने पर ड्रग्स की जब्ती हो रही है. मोदी प्रशासन के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिल्ली-एनसीआर में एक बड़े नार्को-नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है. एनसीबी और दिल्ली पुलिस ने गिरोह को दबोचते हुए 27.4 करोड़ रुपये मूल्य के मेथमफेटामाइन, एमडीएमए और कोकीन बरामद किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने पिछले साल हजारों करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स को जब्त कर एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया था. केंद्र प्रशासन की सख्त नीति के कारण मोदी प्रशासन के कार्यकाल के दौरान रिकॉर्ड मात्रा में ड्रग्स की जब्ती की गयी है. साथ ही ऐसे कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एनसीबी को भी सशक्त बनाने का काम किया गया है.  सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि ड्रग कारोबार के खिलाफ प्रशासन का अभियान निरंतर जारी है. गृह मंत्री ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ.इस बड़ी कामयाबी के लिए एनसीबी और दिल्ली पुलिस सराहना के पात्र है. कोई भी व्यक्ति  राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1933 पर कॉल करके नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़ी जानकारी साझा कर सकता है. कैसे हुआ भंडाफोड़ दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले मेथमफेटामाइन के लेनदेन की सूचना मिलने पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने संदिग्धों पर नजर रखी. टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोका, जिसमें 5.103 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला क्रिस्टल मेथमफेटामाइन बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 10.2 करोड़ रुपये है. वाहन में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें चार अफ्रीकी नागरिक शामिल हैं, जो नाइजीरिया के एक प्रभावशाली परिवार से संबंधित हैं. गहन पूछताछ और तकनीकी जांच से पता चला कि यह प्रतिबंधित सामग्री पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक अफ्रीकी किचन से लायी गयी थी. जब इस किचन  की तलाशी ली गयी, तो वहां से 1.156 किलोग्राम क्रिस्टल मेथमफेटामाइन, 4.142 किलोग्राम अफगान हेरोइन और 5.776 किलोग्राम एमडीएमए (एक्स्टसी पिल्स) बरामद हुए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 16.4 करोड़ रुपये है.  इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में एक किराए के अपार्टमेंट की तलाशी के दौरान 389 ग्राम अफगान हेरोइन और 26 ग्राम कोकीन भी बरामद की गयी. जांच में पता चला कि यह गिरोह अफ्रीकी युवाओं को नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होने में मदद करता था और उन्हें दिल्ली और पंजाब के प्रमुख निजी विश्वविद्यालयों में दाखिला के लिए स्टूडेंट वीजा प्राप्त करने में मदद करता था. कुछ ऐसे छात्रों के मामले में वीजा केवल हिंदुस्तान में रहने का एक माध्यम था, जबकि वे ड्रग्स की आपूर्ति और क्रिप्टो करेंसी के जरिए धन हासिल करने का काम कर रहे थे. इस ड्रग सिंडिकेट के संपर्कों की पहचान के लिए जांच जारी है. The post Drugs: दिल्ली में एक बड़े नार्को-नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंबई इंडियंस के होम एडवांटेज से निपटना आसान नहीं, केकेआर के मुख्य कोच ने अपनी टीम को चेताया

IPL 2025 MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई के होम एडवांटेज की बात की है. गुवाहाटी में अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स पर आठ विकेट की शानदार जीत के बाद यह मैच आईपीएल 2025 में केकेआर का तीसरा मैच होगा. इसके विपरीत, मुंबई इंडियंस सीजन के अपने दो शुरुआती मैच हारने के बाद फॉर्म की तलाश में है. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण पर चर्चा करते हुए, पंडित ने स्वीकार किया कि उन्हें जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी, लेकिन उन्होंने अपने बाकी गेंदबाजी लाइनअप को हल्के में न लेने की चेतावनी दी. मुंबई को खल रही जसप्रीत बुमराह की कमी चंद्रकांत पंडित ने कहा, ‘बुमराह मुंबई के लिए अंतर पैदा करते हैं, लेकिन उनके अन्य गेंदबाज भी काफी सक्षम हैं.’ केकेआर के कोच का मानना ​​है कि उनकी टीम मुंबई की खराब शुरुआत का फायदा उठा सकती है, लेकिन घरेलू लाभ से सावधान रहेगी. उन्होंने कहा, ‘सबसे बढ़कर, मेरा ध्यान इस बात पर है कि हमारी टीम ने पिछले मैच में कितना अच्छा प्रदर्शन किया. दुर्भाग्य से, मुंबई इंडियंस उस स्तर पर प्रदर्शन नहीं कर रही है, जिससे हमें उन पर दबाव बनाने का एक और फायदा मिलता है. चूंकि मैच मुंबई में है, इसलिए हमें यहां की परिस्थितियों के हिसाब से जल्दी से जल्दी ढलना होगा और यही हमारी योजना है। मुझे विश्वास है कि हम ऐसा करने में सक्षम होंगे.’ Big hits loading… 👊 The southpaws are ready to make an impact in #MIvKKR 💪 Who do you have in your Fantasy XI?#TATAIPL | @mipaltan | @KKRiders pic.twitter.com/mEVAPxREap — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2025 रहाणे के अंदर कप्तानी के सारे गुण रहाणे के नेतृत्व के बारे में बोलते हुए, पंडित ने दबाव में शांत रहने की अपने कप्तान की क्षमता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘रहाणे की क्षमताओं से हर कोई वाकिफ है. वह न केवल केकेआर का नेतृत्व कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने मुंबई टीम और हिंदुस्तान की भी कप्तानी की है. उनके पास विविध नेतृत्व कौशल और दृष्टिकोण हैं. उन्होंने घरेलू सर्किट में भी शानदार प्रदर्शन किया और आप हमारे पहले मैच में उनका आत्मविश्वास देख सकते हैं. टीम के भीतर उनका बहुत सम्मान है. लोग विशेष रूप से उल्लेख करते हैं कि कठिन परिस्थितियों से निपटने में वह कितने शांत और संयमित रहते हैं.’ क्विंटन डिकॉक के प्रदर्शन से गदगद हैं चंद्रकांत पंडित कोच ने क्विंटन डिकॉक के हालिया प्रदर्शन पर भी संतोष व्यक्त किया, जहां उन्होंने नाबाद 97 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. हेड कोच पंडित ने कहा कि पावरप्ले में उनका आक्रामक रवैया टीम को मजबूत गति प्रदान करता है. पंडित ने कहा, ‘क्विंटन ने जिस तरह से इस टूर्नामेंट की शुरुआत की है, वह प्रभावशाली है. उनका आत्मविश्वास का स्तर, खासकर टी20 क्रिकेट में, उल्लेखनीय है. किसी ऐसे व्यक्ति का होना जो पहले छह ओवरों में आक्रमण कर सके, पूरी टीम के लिए फर्क पैदा करता है. वह यही गुणवत्ता लेकर आता है.’ हेड कोच पंडित ने यह भी पुष्टि की कि केकेआर के स्टार सुनील नरेन अपनी चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और टीम के साथ अभ्यास करने के बाद चयन के लिए उपलब्ध होंगे. केकेआर का लक्ष्य संघर्षरत मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी जीत की लय को बनाए रखना है. ये भी पढ़ें… इस हिंदुस्तानीय गेंदबाज के सामने बेबस हैं मोहम्मद रिजवान, ‘दुनिया का सबसे मुश्किल बॉलर’ का दिया तमगा बुमराह को खो देगा हिंदुस्तान, अगर नहीं सुधरा तो, शेन बॉन्ड की सख्त चेतावनी The post मुंबई इंडियंस के होम एडवांटेज से निपटना आसान नहीं, केकेआर के मुख्य कोच ने अपनी टीम को चेताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JMM की पलामू जिला समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र कुमार सिन्हा ‘गुड्डू’, रतन लाल मांझी को बोकारो की कमान

JMM: रांची-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पलामू और बोकारो जिला समिति का गठन किया है. राजेंद्र कुमार सिन्हा ‘गुड्डू’ को पलामू जिला समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. रतन लाल मांझी को बोकारो जिला समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से सोमवार को जिला समिति के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी है. Letter_9221Download The post JMM की पलामू जिला समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र कुमार सिन्हा ‘गुड्डू’, रतन लाल मांझी को बोकारो की कमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JEE Main Exam 2025: लड़कियां उतार दें अंगूठी और ब्रेसलेट, फुल स्लीव बैन, देखें जेईई मेन के लिए ड्रेसकोड

JEE Main Exam 2025: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाती है. इसके लिए दूसरे सेशन की परीक्षा 2 अप्रैल से आयोजित होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को एग्जाम से जुड़े गाइडलाइंस का ध्यान रखना जरूरी है. बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगी. इसके लिए एग्जाम गाइडलाइंस यहां देख सकते हैं. जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 फरवरी 2025 तक का समय मिला था. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट अप्रैल के लास्ट में जारी हो सकता है. JEE Main Exam 2025 Guideline: देखें एग्जाम गाइडलाइंस जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए फुल स्लीव के कपड़े पहनने से मना कर दिया गया है. इसके लिए छात्र आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट या टॉप पहनें. फुल स्लीव के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है क्योंकि एनटीए का कहना है कि छात्र फुल स्लीव का इस्तेमाल प्रतिबंधित वस्तुओं को छिपाने के लिए कर सकते हैं. कपड़ों के लिए जारी गाइडलाइंस के अनुसार, भारी या कढ़ाई वाले कपड़े न पहनें. कैंडिडेट्स को सरल और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. एग्जाम हॉल में जूते पहनने पर रोक लगाई गई है. सभी परीक्षार्थी के लिए केवल सैंडल और चप्पल पहनने की अनुमति है. लड़कियों के लिए जारी खास गाइडलाइंस के अनुसार, लड़कियां एग्जाम सेंटर के बाहर ही झुमके, अंगूठी, चुड़ियां और ब्रेसलेट उतर दें. एग्जाम हॉल में आभूषण, घड़ियां, बेल्ट, धूप का चश्मा या कोई भी धातु की वस्तुएं बैन की गई हैं. JEE Main Exam Timing: कितने बजे होगी परीक्षा? जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक चलेगी. इसमें पहले पेपर की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. इसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं. ये भी पढ़ें: Success Story: आरा के यूनिवर्सिटी में मिसेज इंडिया प्रोफेसर, डॉ रोहिणी पढ़ाएंगी ये सब्जेक्ट ये भी पढ़ें: Success Story: बिहार के इस ‘सुपर कॉप’ को कभी आया था आत्महत्या का ख्याल! पढ़िए खाकी वेबसीरीज के असली IPS की कहानी The post JEE Main Exam 2025: लड़कियां उतार दें अंगूठी और ब्रेसलेट, फुल स्लीव बैन, देखें जेईई मेन के लिए ड्रेसकोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Train: आज से चलेगी पाटलिपुत्र-बलिया मेमू ट्रेन, पटना जंक्शन से चलेगी थावे के लिए विशेष गाड़ी

Bihar Train: रेलवे ने यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05297/05298 पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष ट्रेन का संचलन पाटलिपुत्र एवं बलिया से एक अप्रैल से 30 जून तक 91 फेरा चलाने का निर्णय लिया है. पाटलिपुत्र-बलिया मेमू विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 30 जून तक पाटलिपुत्र से सुबह 08.15 बजे प्रस्थान कर परमानन्दपुर से 08.51 बजे, दिघवारा से 09.15 बजे, छपरा से 10.45 बजे, गौतम स्थान से 10.58 बजे, मांझी से 11.08 बजे, बकुलहा से 11.18 बजे, सुरेमनपुर से 11.27 बजे, बजे छूटकर बलिया दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी. फिर बलिया से वापसी यात्रा में 05298 बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष ट्रेन दोपहर 01.00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से अपराह्न 02.16 बजे, मांझी से 02.34 बजे, गौतम स्थान से 14.53 बजे, छपरा से अपराह्न 03.20 बजे, दिघवारा से शाम 04.20 बजे, परमानन्दपुर से शाम 04.44 बजे छूटकर पाटलिपुत्र शाम 05.55 बजे पहुंचेगी. 91 फेरा चलेगी पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी का संचलन पटना एवं थावे से 01 अप्रैल से 30 जून तक 91 फेरों के लिये किया जायेगा. 03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 30 जून तक पटना से दोपहर 12.10 बजे प्रस्थान कर फुलवारी शरीफ से 12.22 बजे, पाटलिपुत्र से 12.45 बजे, दिघवारा से अपराह्न 01.52 बजे, मढ़ौरा से अपराह्न 03.32 बजे, मसरख से 03.48 बजे, सिधवलिया से शाम 04.32 बजे, रतनसराय से शाम 04.47 बजे तथा गोपालगंज से शाम 05.07 बजे छूटकर थावे शाम 05.40 बजे पहुंचेगी. 03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 30 जून तक थावे से शाम 06.25 बजे प्रस्थान कर गोपालगंज से 06.35 बजे, सिधवलिया 07.12 बजे, मसरख से रात्रि 07.57 बजे, मढ़ौरा 08.22 बजे, दिघवारा रात्रि 09.32 बजे छूटकर पटना रात्रि 11.45 बजे पहुंचेगी.इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 22 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेगे. आठ घंटा लेट पहुंची नई -दिल्ली बरौनी स्पेशल ट्रेन ईद के दिन ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. नई दिल्ली से बरौनी को जानेवाली 02564 क्लोन स्पेशल 08 घंटे एवं नई दिल्ली से दरभंगा को जाने वाली 02570 स्पेशल ट्रेन 07 घंटे लेट से सीवान पहुंची. आनंद विहार से नाहर लगुन को जाने वाली 22412 ट्रेन लगभग 05 घंटे लेट से सीवान पहुंची. वहीं अमृतसर से सहरसा को जाने वाली 12204 गरीब रथ 4.30 घंटे, 12566 बिहार संपर्क क्रांति 3 घंटे, 15919 अवध असम एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 22584 अंत्योदय एक्सप्रेस एक घंटे, 12534 न्यूजलपाई गुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 1.45 घंटे, 12204 गरीब रथ 4.30 घंटे, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे एवं 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस 1.30 लेट से सीवान पहुंची. दरभंगा से नई दिल्ली को जाने वाली 02569 क्लोन स्पेशल 2.30 घंटे एवं बरौनी से नई दिल्ली को जाने वाली 02563 क्लोन स्पेशल 5 घंटे लेट से सीवान पहुंची. Also Read: Exclusive: रील्स के चक्कर में रिएलिटी से दूर हो रहे युवा, एक लाइक्स के लिए ले रहे अपने लाइफ का रिस्क The post Bihar Train: आज से चलेगी पाटलिपुत्र-बलिया मेमू ट्रेन, पटना जंक्शन से चलेगी थावे के लिए विशेष गाड़ी appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 

नया विचार समस्तीपुर। जिला गंगा समिति जिला प्रशासन द्वारा मोहनपुर प्रखंड बरियारपुर उच्च विद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें एन एस एस के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। युवाओं द्वारा पेटिंग के माध्यम से नदी को स्वच्छ, अविरल बनाने एवं संरक्षण करने का संदेश दिया गया।नीरजेश कुमार डीपीओ नमामि गंगे ने सभी छात्र छात्राओं को नदियों को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई।कार्यक्रम का नेतृत्व एन एन एस नोडल पदाधिकारी डॉ लक्ष्मण यादव ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

5 लाख तक बढ़ गई पीएफ एडवांस क्लेम ऑटो सेटलमेंट लिमिट, 7.5 करोड़ कर्मचारियों को फायदा

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 7.5 करोड़ सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. संगठन ने एडवांस क्लेम (ASA) की ऑटो सेटलमेंट सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव दिया है. यह कदम पीएफ खाताधारकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. सूत्रों के अनुसार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की कार्यकारी समिति (EC) की 113वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. अब यह प्रस्ताव CBT की अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा. स्वीकृति मिलने के बाद EPFO सदस्य ASA के तहत 5 लाख रुपये तक की निकासी कर सकेंगे. पीएफ निकासी प्रक्रिया होगी सरल केंद्रीय न्यासी बोर्ड की यह बैठक 28 मार्च 2025 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुई थी, जिसमें ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति भी शामिल हुए थे. प्रशासन का यह फैसला ईपीएफओ सदस्यों के लिए निकासी प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के उद्देश्य से लिया गया है. ईपीएफओ ने अप्रैल 2020 में बीमारी से जुड़ी अग्रिम निकासी के लिए ऑटो क्लेम प्रक्रिया शुरू की थी. मई 2024 में, यह सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई थी. अब इसे 5 लाख रुपये करने की तैयारी है. ऑटो सेटलमेंट प्रक्रिया का लाभ ऑटो-मोड में दावों का निपटान तीन दिनों के भीतर हो जाता है. अब तक 95% दावे ऑटोमैटिक संसाधित किए गए हैं. वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2.16 करोड़ ऑटो-क्लेम निपटाए गए हैं. ऑटो-सेटलमेंट प्रणाली से मानवीय हस्तक्षेप समाप्त हो जाएगा. ऑटो-सेटलमेंट से फास्ट और निर्बाध सेवा ईपीएफओ ने दावा किया है कि इस ऑटो-सेटलमेंट सुविधा के जरिए सदस्यों को फास्ट और निर्बाध सेवा मिलेगी. यह विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए मददगार होगा, जिन्हें किसी आपातकालीन स्थिति में फंड की आवश्यकता होती है. घटेंगी 27 प्रकार की सत्यापन औपचारिकताएं अब तक पीएफ निकासी के लिए 27 तरह की सत्यापन औपचारिकताएं होती थीं. इस बैठक में इसे घटाकर 6 करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा, सदस्य को पात्रता और दावा प्रक्रिया को समझाने के लिए अग्रिम सत्यापन विकसित किए गए हैं. ईपीएफओ के अनुसार, नई प्रणाली के तहत केवाईसी और बैंक सत्यापन पूरा होते ही दावा ऑटोमैटिक प्रोसेस होगा. क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना 50% से घटकर 30% हो गई है. ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम आईटी आधारित होगा, जिससे त्रुटियों की संभावना कम होगी. यूपीआई और एटीएम से निकासी की सुविधा हिंदुस्तान के कार्यबल के लिए एक और महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए ईपीएफओ यूपीआई और एटीएम के जरिए पीएफ निकासी की नई प्रणाली शुरू करने जा रहा है. श्रम और रोजगार सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि मंत्रालय ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की सिफारिश को मंजूरी दे दी है. इस नई सुविधा के तहत मई या जून 2025 तक पीएफ निकासी यूपीआई और एटीएम से संभव होगी. इससे प्रशासनी कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (GPF) और सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) योजनाओं के लिए भी एक नया रास्ता खुल सकता है. ईपीएफओ सदस्यों को क्या लाभ होगा? तेज और आसान निकासी: 5 लाख रुपये तक की निकासी अब बिना किसी जटिल प्रक्रिया के हो सकेगी. कम समय में दावा निपटान: दावों को तीन से चार दिनों में स्वीकृत किया जाएगा. मानवीय हस्तक्षेप की समाप्ति: पूरी प्रक्रिया आईटी प्रणाली द्वारा स्वचालित रूप से संचालित होगी. डिजिटल माध्यम से सुविधाएं: यूपीआई और एटीएम से सीधा फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी. अस्वीकृत दावों में कमी: एडवांस्ड सत्यापन प्रणाली के कारण अस्वीकृत दावों की संख्या में भारी कमी आएगी. इसे भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम! आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगी राहत ईपीएफओ का यह कदम करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आएगा. ऑटो-सेटलमेंट लिमिट 5 लाख रुपये तक बढ़ाने से कर्मचारियों को आसानी से धन निकालने की सुविधा मिलेगी. इसे साथ ही, यूपीआई और एटीएम के जरिए पीएफ निकासी की सुविधा से यह प्रक्रिया और अधिक सरल और सुविधाजनक बन जाएगी. इसे भी पढ़ें: व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम में अमीरी की शेखी बघारे, तो रेड मार देगा इनकम टैक्स The post 5 लाख तक बढ़ गई पीएफ एडवांस क्लेम ऑटो सेटलमेंट लिमिट, 7.5 करोड़ कर्मचारियों को फायदा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top