Hot News

March 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: यूपी से बिहारी युवक अपहरण करने आये थे 6 बदमाश, लोगों को एकजुट होता देख भागे

पश्चिम चंपारण, Video, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला के पुलिस जिला बगहा अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के यूपी – बिहार सीमा स्थित दहवा बांसी चौक पर दो पक्षों की वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों द्वारा युवक के साथ मारपीट कर उसे अपहरण कर वाहन में बैठने का मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. धनहा पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है. इस वारदात को देख स्थानीय ग्रामीणों के गोलबंद होते देख अपराधी युवक को छोड़कर फरार हो चले . 6 लोग हिरासत में पूरा मामला होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है . घटना करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है . जानकारी के अनुसार धनहा थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉ. डी.पी. यादव का पुत्र सुंदरम यादव उर्फ विशाल यादव अपने दोस्तों के साथ दहवा बंसी चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में आया था. इसी दौरान चौक पर एक अन्य व्यक्ति के साथ उसकी बातचीत हो ही रही थी कि इसी बीच एक गाड़ी पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधी जो तलवार और अन्य हथियारों से लैस होकर दुकान में आ धमके और युवक के साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद अपराधियों ने युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां इकट्ठा हो गई . जिसे देख अपराधियों ने युवक को छोड़कर मौके से फरार हो गए. वही इस मामले में सुंदरम यादव ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त करते हुए आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. इसे भी पढ़ें: गया को मिली एक और बड़ी सौगात, खुला बिहार पहला स्किल सेंटर, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मौका SDPO बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे सभी आरोपी एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में लड़ाई का मामला सामने आया है. वही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले में होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई हैं. पुलिस पहचान करते हुए मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तार व कार्रवाई में जुटी हुई हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान के इस सवाल का क्या जवाब देंगे लालू और राहुल, पकड़ी महागठबंधन की कमजोर नस The post Video: यूपी से बिहारी युवक अपहरण करने आये थे 6 बदमाश, लोगों को एकजुट होता देख भागे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Box Office Report: मोहनलाल की एल2 एम्पुरान फ्लॉप हुई या हिट, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

Box Office Report: मोहनलाल की मुख्य भूमिका वाली मलयालम नेतृत्वक एक्शन ड्रामा, एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिसपांस मिला. इसने रिलीज के 4 दिनों में ही कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका अब तक कितना कलेक्शन रहा. एल2 एम्पुरान ने ओपनिंग वीकेंड में रचा इतिहास 27 मार्च को रिलीज हुई, एल2 एम्पुरान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. नेतृत्वक एक्शन ड्रामा ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 66.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिसने मलयालम सिनेमा की किताबों में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया. दूसरे दिन से चौथे दिन तक 34.50 करोड़ रुपये, 35.50 करोड़ रुपये और 38 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन 174.50 करोड़ रुपये हो गया. एल2 एम्पुरान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन L2 Empuraan Worldwide Box Office Collection Day 1: 66.50 करोड़ L2 Empuraan Worldwide Box Office Collection Day 2: 34.50 करोड़ L2 Empuraan Worldwide Box Office Collection Day 3: 35.50 करोड़ L2 Empuraan Worldwide Box Office Collection Day 4: 38 करोड़ L2 Empuraan Worldwide Total Collection: 174.50 करोड़ एल2 एम्पुरान के बारे में एल2 एम्पुरान ने बड़े लेवल पर फिल्म का प्रमोशन किया. यही वजह है कि यह हिंदुस्तान से लेकर वर्ल्डवाइड काफी अच्छा बिजनेस कर रही है. सर्वाइवल ड्रामा ने अपने शुरुआती वीकेंड में 64.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. मोहनलाल ने फिल्म में स्टीफन नेदुमपल्ली उर्फ ​​खुरेशी-अबराम की अपनी भूमिका को दोहराया है. एल2: एमपुरान में पृथ्वीराज, टोविनो थॉमस, अभिमन्यु सिंह, मंजू वारियर, जेरोम फ्लिन और एरिक एबौनी सहित कई कलाकार शामिल हैं. The post Box Office Report: मोहनलाल की एल2 एम्पुरान फ्लॉप हुई या हिट, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समस्तीपुर में सिविल सर्जन आवास में लगी भीषण आग, तेज लपटों ने एंबुलेंस समेत कई वाहनों को किया राख

Bihar News: समस्तीपुर सिविल सर्जन के प्रशासनी आवास में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि परिसर में खड़ी कई पुरानी एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं. आग की लपटों ने आसपास के झाड़ियों और पेड़ों को भी चपेट में ले लिया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई. अचानक भड़की आग, मचा हड़कंप आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि सिविल सर्जन आवास के पास अन्य अधिकारियों के भी प्रशासनी आवास स्थित हैं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज पछुआ हवा के कारण इसकी लपटें दूर तक फैलने लगीं. स्थिति को गंभीर होता देख तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. कैसे लगी आग? जांच में जुटा प्रशासन अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी कर्मचारी द्वारा लापरवाही में फेंकी गई जलती हुई सिगरेट से यह आग लगी हो सकती है. ये भी पढ़े: प्रेमी से बदला लेने के लिए मां ने खुद कर दिया बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना ने प्रशासनी परिसरों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी. स्थानीय लोगों ने भी इस घटना के बाद सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है. The post समस्तीपुर में सिविल सर्जन आवास में लगी भीषण आग, तेज लपटों ने एंबुलेंस समेत कई वाहनों को किया राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: बड़कागांव की रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा में दिखी भाईचारगी, मुस्लिम समुदाय ने किया भव्य स्वागत

Rudra Mahayagya Kalash Yatra: बड़कागांव (हजारीबाग), संजय सागर-हजारीबाग जिले के बड़कागांव में मुस्लिम एवं हिंदू समाज की भाईचारगी देखने को मिली. सोमवार को बड़कागांव प्रखंड के मुस्लिम बहुल गांव सिरमा छावनियां में रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा में मुस्लिम भाइयों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया. मिर्जापुर गांव से श्री श्री 1008 सर्व कल्याण रूद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा सिरमा छवनियां गांव होती हुई बुढ़वा महादेव स्थल की ओर जा रही थी. इस दौरान छावनियां में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रद्धालुओं को पानी का बोतल उपलब्ध कराया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु मिर्जापुर, सोनपुरा, शिवाडीह, सांढ़, होरम मोड़, गुरुचट्टी, बड़कागांव थाना होते हुए डुमारो नदी के तट पर पहुंचे. तीन मोहनिया नामक स्थान से कलश में जल भरा गया, फिर यहां मिर्जापुर स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे. जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. छह अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा. 6 अप्रैल को होगी पूर्णाहुति सात दिवसीय सर्व कल्याण रुद्र महायज्ञ में आज जल यात्रा, पंचांग पूजन, मातृका पूजन, मंडप प्रवेश, संध्या आरती प्रखर प्रवक्ता स्वामी स्वामी सीताराम शरण जी महाराज द्वारा प्रवचन ,1 अप्रैल को पंचांग पूजन, वेदी पूजन, ब्राह्मण पूजन, पाठ प्रारंभ, अरनी मंथन ,अग्नि देव आहवाहन, जलाधिवास, संध्या आरती एवं प्रवचन, 2 अप्रैल को पूजन के साथ-साथ संध्या आरती के बाद प्रवचन, 3 अप्रैल को दैनिक पूजन के साथ-साथ संध्या आरती के बाद प्रवचन, 4 अप्रैल को दैनिक पूजन के बाद संध्या आरती के साथ प्रवचन, 5 अप्रैल को महाआरती के साथ रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन एवं 6 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन होगा. उसके बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. इसमें भोजपुरी गायक आशीष यादव एवं खुशी कक्कर कार्यक्रम पेश करेंगे. कलश यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद बड़कागांव में दोनों समुदायों के त्योहार को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार के निर्देशानुसार सीडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस और जिला प्रशासन के पदाधिकारी और दर्जनों सशस्त्र बल तैनात दिखे. सीडीपीओ पवन कुमार के साथ सीओ मनोज कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी नमेधारी रजक समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल जगह-जगह पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए थे. मौके पर मो सिराजुद्दीन, मोहम्मद इब्राहिम, सोनू इराकी सुमित दर्जनों मुस्लिम भाइयों ने शामिल सराहनीय भूमिका निभाई. कलश यात्रा में महायज्ञ समिति के ये थे मौजूद कलश यात्रा में महायज्ञ समिति के अध्यक्ष देवनारायण प्रसाद, शिव शंकर कुमार, नंदलाल महतो, अरुण कुमार, शीतल महतो, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, उमेश दांगी, संदीप कुशवाहा, रामनवमी महासमिति अध्यक्ष विवेक सोनी, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, खेमलाल महतो, जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया राजदेव महतो आदि मौजूद थे. ये भी पढ़ें: आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष बने नरेंद्र सिजुई, गोविंद हेंब्रम बने सरायकेला अनुंमडल अध्यक्ष The post Video: बड़कागांव की रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा में दिखी भाईचारगी, मुस्लिम समुदाय ने किया भव्य स्वागत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AAP: भाजपा को नहीं आता है सरकार चलाना

AAP: दिल्ली में अभी गर्मी की शुरुआत हुई और बिजली को लेकर नेतृत्व तेज हो गयी है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा प्रशासन बनने के बाद बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हो रहा है. भाजपा प्रशासन चलाना नहीं जानती है. आम आदमी पार्टी के शासनकाल में दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती थी. लेकिन अब लोगों को बिजली के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री एवं आप नेता आतिशी ने सोमवार को भाजपा प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि नयी प्रशासन बनने के बाद लगातार बिजली कटौती हो रही है. दिल्ली प्रशासन के आंकड़ों से इस बात की पुष्टि होती है कि एक मार्च के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती हो रही है. ऐसा लगता है कि भाजपा को प्रशासन चलाना नहीं आता है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पिछले 10 साल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली के लोग जेनरेटर और इनवर्टर को भूल गए थे. लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की गयी. लोगों को लगा कि नयी प्रशासन के दौरान भी ऐसा ही होगा. लेकिन अब लोग बिजली कटौती के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. चुनाव के दौरान भाजपा ने दिल्ली के लोगों से 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था. प्रशासन को यह बताना चाहिए कि दिल्ली में बढ़ रही बिजली कटौती की वजह क्या है. अभी जब यह स्थिति है तो भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर क्या होगा.  भाजपा ने दिल्ली के लोगों को किया गुमराह आतिशी ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने दिल्ली के लोगों से कई वादे किए थे. लेकिन प्रशासन बनने के बाद उन वादों को लागू करने से पीछे हट रही है. प्रशासन बनने पर भाजपा ने दिल्ली की सभी स्त्रीओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया. लेकिन अभी तक यह योजना लागू नहीं हो पायी है.  चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए भाजपा बहाने बना रही है. ऐसा लगता है कि दिल्ली की स्त्रीओं को आने वाले समय में भी 2500 रुपये नहीं मिलेंगे. इस बारे में जब आम आदमी पार्टी के विधायक विधानसभा में सवाल पूछते हैं तो उन्हें सदन से बाहर कर दिया जाता है. जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दिल्ली की स्त्रीओं को 8 मार्च तक 2500 रुपये देने का वादा किया था. इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह करने के लिए वादे किए थे. चुनाव के दौरान किए गए किसी वादे को भाजपा पूरा करने का इरादा नहीं रखती है. गौरतलब है कि भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी झूठे दावे कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है. आप प्रशासन के दौरान हुए भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाने का काम आम आदमी पार्टी के नेता कर रहे हैं.  The post AAP: भाजपा को नहीं आता है प्रशासन चलाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों पर खुलकर चर्चा की है. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य के कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी बताया है जिन्होंने भले ही काफी शिक्षा हासिल कर ली हो लेकिन इन लोगों को बुद्धिमान नहीं कहा जा सकता है. इस तरह के जो लोग होते हैं उन्हें शिक्षा मिलने पर भी वह इनके किसी काम की साबित नहीं होती है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं. जिन लोगों में बुद्धि की कमी होती है आचार्य चाणक्य की अगर माने तो शिक्षा उन लोगों के ही काम आती है जिन्हें सुनना, समझना और सोचना आता है. अगर किसी व्यक्ति में इन चीजों का आभाव है तो आप उसे कितनी भी शिक्षा दे लें यह उसके किसी काम नहीं आती है. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों को सीख लिया तो रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, जीवन के हर कदम पर मिलने लगेगी सफलता ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर आपमें हैं ये गुण तो समाज आपको कहेगा मूर्ख, जल्दी सुधार जिन लोगों को सीखने की नहीं है चाह चाणक्य नीति के अनुसार शिक्षा उन्हीं लोगों के काम आती है जो नयी चीजों को सीखना चाहते हैं. जिन लोगों को सीखने में दिलचस्पी नहीं है उन लोगों के लिए शिक्षा का कोई भी महत्व नहीं है. जो लोग अपनी शिक्षा का इस्तेमाल नहीं करते आपकी शिक्षा आपके किसी काम की नहीं होती अगर आप उसका इस्तेमाल अपने जीवन में नहीं करते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार बुद्धि उन्हीं लोगों को मिलती है जो अपनी सीखी हुई चीजों को जीवन में इस्तेमाल करते हैं. उन लोगों के नहीं जो सिर्फ शिक्षा प्राप्त करते हैं. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों से लड़ने वाले को जीवन भर पड़ता है पछताना, जीतकर भी नहीं मिलती खुशी जिन लोगों में अनुशासन की कमी हो शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनुशासन और खुद पर नियंत्रण रखना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर किसी व्यक्ति में इन चीजों की कमी है तो उसमें बुद्धि का विकास नहीं हो सकता है चाहे वह कितनी भी शिक्षा ग्रहण क्यों न कर लें. बुरी संगत में रहने वाले लोगों को आचार्य चाणक्य ने उन लोगों को चेतवनी दी है जो लोग अपना ज्यादातर समय गलत लोगों के बीच या फिर गलत संगति में बिताते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे लोग जीवन में हमेशा ही गलत फैसले लेते हैं. इन गलत लोगों के साथ रहने वालों में भी बुद्धि का विकास नहीं हो पाता है. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अपने साथ बर्बादी लेकर आपके घर आते हैं ये लोग, बुलाने से पहले सौ बार सोचें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात? appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

Bihar Board- आशीष कुमार ने बढ़ाया मान

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के द्वारिकापुर निवासी विजय कुमार साह के पुत्र आशीष कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा में 459 अंक प्राप्त कर अपने माता पिता और समाज का नाम रोशन किया है। इनके पिताजी बाहर में रहकर कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं और माता गृहिणी हैं। आशीष उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन का छात्र है। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। वह बताता है कि उसकी तैयारी में माता-पिता,गुरुजनों एवं सहपाठियों का अत्यधिक योगदान रहा है। उसने बताया कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।परिश्रम के माध्यम से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर, मदन कुमार भगत, शरत कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

समस्तीपुर

जल संसाधन मंत्री ने देश प्रदेश में अमन और शांति के लिए खुदा से मांगी दुआ

नया विचार सरायरंजन : राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे ईद मिलन समारोहों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देश –प्रदेश में अमन और शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र सहित देश की जनता को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व है। इस पर्व को सभी आपस में मिलकर मनाते हैं और खुदा से सुख शांति और बरकत के लिए दुआएं मांगते हैं। कहा कि रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत करने से जाने अनजाने में किए गए सभी गुनाह माफ हो जाते हैं। इसलिए पूरे विश्व में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मंत्री ने प्रखंड के मुसरीघरारी, चौसीमा,बरबट्टा, सलहा, बखरी बुजुर्ग,सरायरंजन, नौआचक,भगवतपुर, किशनपुर युसूफ, नरघोघी आदि क्षेत्रों में आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत की। मौके पर अनिल सिंह बाबा, रंजीत पटेल, संतोष राम, अमर कुमार,अब्दुल सलाम आजाद,शहादत हुसैन,नसीम अब्दुल्ला,मो .फिरोज, मो. नौशाद, मो. कैशर, मो .नसीरुद्दीन, बिंदेश्वर राय, विद्याकर झा, नागराज झा, विकास कुमार ठाकुर,संजय कुमार राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर ईदगाह में लगी भीषण आग ,नमाज पढ़कर लौटे थे नामजी, कोई हताहत नही 

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर ईदगाह में लगी भीषण आग सूचना पर पहुंचे स्थानीय और दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर एक घण्टे में पाया गया काबू । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के वार्ड संख्या एक अंतर्गत मलकलीपुर इदगाह में सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे अचानक आग लग जाने से गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बढ़ती देख हल्ला मचाया तो सैकड़ों ग्रामीण जुट गए तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग बुझने की बजाय और तेज हो गई। आग पर काबू पाने को लेकर ग्रामीणों ने घर से पलटी में पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच गांव के लोगों द्वारा अग्निशमन विभाग के कर्मी को फोन किया। तब कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग के कर्मी दमकल लेकर पहुंचे ओर आग बुझाना शुरू किया। लगभग आधे घंटे में कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस बीच ईदगाह में फैले झाड़ी एवं शीशम के हरे पेड़ जल गए। इस घटना पर थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित सशस्त्र बल के जवान व ग्रामीणों ने आग बुझाने में काफ़ी मदद की। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वही विधापति थाना प्रभारी फिरोज आलम ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी पहुंचे हैं कोई नुकसान नही हैं ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : नेहा सामद व रोहित बोदरा बेस्ट पारंपरिक परिधान के लिए सम्मानित किये गये

Jamshedpur News : कदमा में आदिवासी हो समाज की ओर से मागे मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत दिउरी गुरूचरण बोदरा व सामु हेंब्रम द्वारा देशाउली सरना पूजास्थल में देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोध श्रीवास्तव, प्रकाश कोया व रवि सांवैया मौजूद थे. मौके पर मुख्य अतिथि सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज का हर पर्व त्योहार प्रकृति से जुड़ा है. आदिवासी समाज सामूहिक उन्नति व प्रगति की कामना करता है. आदिवासी समाज के लिए जल्द ही देशाउली व भवन के लिए जगह का चयन किया जायेगा. मागे मिलन समाराेह में सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक वस्त्र धारण करने वाले युवक व युवती का चयन किया गया. हिर्ला मागे पोरोब-2025 के लिए नेहा सामद व रोहित बोदरा को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे पूरन हेंब्रम, राजेश बानरा, सोमा तिरिया, नीलमोहन बानरा, बुनु पूर्ति, सीता हेंब्रम, पूनम सोय, सरस्वती हेंब्रम, अनिल बोदरा, दूबराज बोदरा, श्याम पूर्ति, आकाश हेंब्रम, ममता जरिका, मेलिना गोडसोरा एवं सोनी बोदरा आदि उपस्थित थे. The post Jamshedpur News : नेहा सामद व रोहित बोदरा बेस्ट पारंपरिक परिधान के लिए सम्मानित किये गये appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top