Hot News

April 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजद सुप्रीमो लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली ले जाने की चल रही तैयारी

Lalu Yadav: पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ गयी है. बताया जा रहा है कि सुबह अचानक उनका शुगर लेवल कम हो गया. डेली रूटीन चेकअप में शुगर लेवल की जानकारी मिली है. लालू यादव की तबियत खराब होने की सूचना के बाद राबड़ी आवास में हलचल देखी जा रही है. सूत्रों की मानें तो इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था हो रही है. दिल्ली ले जाने की तैयारी राबड़ी आवास के सूत्रों का कहना है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बीते 2 दिनों से बिगड़ी हुई. पिछले दो दिनों पहले उनका ब्लड शुगर बढ़ गया. ऐसा बताया जा रहा है कि शुगर बढ़ने के चलते एक पुराने जख्म से लालू की तकलीफ बढ़ गई है. आज सुगर लेवल में उतार-चढ़ाव देखने के बाद मामला गंभीर हो गया. लालू यादव कभी भी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. लालू यादव दिल्ली एम्स में इलाज के लिए रवाना जा रहे हैं. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post राजद सुप्रीमो लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली ले जाने की चल रही तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mosquito Away Tips: रात भर जगाती है मच्छरों की भिनभिनाहट, तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे, दस बारसोचेंगे घर में आने से पहले 

Mosquito Away Tips: क्या आप भी मच्छर के काटने से बहुत परेशान रहते हैं, तो आज मच्छरों को घर से दूर भागने के जबरदस्त टिप्स को बताएंगे. ज्यादातर लोगों को मच्छरों के काटने से स्किन में लाल दाग और रेशेज हो जाते हैं, जिसके कारण उन्हें बहुत चिड़चिड़ापन होता है और वह बहुत गुस्से में भी रहते हैं. ऐसे में परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. कुछ ऐसे नुस्खे हैं, जिसके इस्तेमाल के बाद मच्छर आपके घर आने से पहले दस बार सोचेंगे. ये घरेलू नुस्खा आपके लिए बहुत फायदेमंद और कारगर साबित होगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.  पुदीना का तेल या पत्तों को घर में लगाएं  इसके बेहतर रिजल्ट के लिए आप पुदीना के पत्तों  को घर के कोने में रखें, इसकी खुशबू से मच्छर आपके घर में कदम नहीं रखते हैं. इसके अलावा आप पुदीना के तेल से अपने घर में छिड़काव कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- Teeth Whitening Tips: पीले दांतों को कहें बाय-बाय, ये है सबसे बेहतरीन टिप्स, चमकेंगे मोतियों जैसे दांत  लहसुन के रस को पानी में मिलाकर छिड़के  अगर आप भी में मच्छरों की भिनभिनाहट से परेशान है, तो घबराएं नहीं, इसके लिए आप लहसुन के रस को पानी में मिलाकर अपने घर में स्प्रे की तरह छिड़के. ये घरेलू उपचार आपके लिए बहुत लाभकारी हैं.  तुलसी के पत्ते  ये काफी अच्छी प्राकृतिक उपचार है, जिससे मच्छर आपके कमरे से दूर भागते हैं. इसके लिए आप अपने घर या कमरे में तुलसी के पत्तों को रखें फिर आप इसका असर देखें.  नीम का तेल या पानी  नीम के तेल को जलाने या फिर इसका पानी का स्प्रे बनाकर छिड़काव करने से आपके घर से मच्छर जल्द ही बाहर भागते हैं. यह भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें. The post Mosquito Away Tips: रात भर जगाती है मच्छरों की भिनभिनाहट, तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे, दस बारसोचेंगे घर में आने से पहले  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bobby Deol: बॉबी देओल ने इन दो शख्स को दिया अपनी सफलता का श्रेय, बोले- मैं आज जो कुछ भी हूं…

Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपने करियर के दौरान कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. किरदार चाहे पॉजिटिव हो या निगेटिव बॉबी देओल हर किरदार में छा जाते हैं. हाल के वर्षों में एक्टर ने अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में खास पहचान बना ली है. साथ ही उनके चाहने वालों की संख्या भी बढ़ गई है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए थे. हालांकि, बॉबी देओल ने हार नहीं मानी और जबरदस्त वापसी की है. इस बीच एक्टर ने हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. साथ ही उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने जीवन के दो सबसे खास शख्स को दिया है. View this post on Instagram A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) बॉबी ने किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय? बॉबी देओल ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘ मैं आज जो कुछ भी हूं, उसकी वजह पापा (धर्मेंद्र) और मम्मी (प्रकाश कौर) हैं. पापा को मैंने हमेशा जमीन से जुड़ा हुआ पाया, वह हमेशा खुद के प्रति सच्चे बने रहे.’ एक्टर अपने पिता धर्मेंद्र की इसी बात की वजह से जमीन से जुड़े रहना सीखा चुके हैं. साथ ही उन्होंने अपने सफल होने में मां और दादी के योगदान का भी जिक्र किया कि किस तरह उनकी वजह से वह एक बेहतर इंसान बन गए हैं. बॉबी देओल ने आगे बताया कि उनके मुश्किल समय में पत्नी तान्या ने उनका बहुत साथ दिया और हमेशा उनपर भरोसा दिखाया. साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया. एक्टर ने कहा, ‘तान्या ने हमेशा मुझे महसूस कराया कि मैं स्पेशल हूं.’ बॉबी देओल का वर्क फ्रंट बॉबी देओल की हाल ही में साउथ फिल्म ‘डाकू महाराज’ रिलीज हुई थी. इसके अलावा एक्टर पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के सीजन 3 में भी नजर आए थे. इस सीरीज में एक्टर ने अपने बाबा निराला के किरदार को दोहराया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब जल्द ही बॉबी आलिया भट्ट स्टारर ‘अल्फा’ और ‘हरी हर वीरा मल्लू’ में काम करेंगे. यह भी पढ़े: VIDEO: बिन शादी के प्रेग्नेंट हुईं आश्रम 3 की ‘बबिता’? त्रिधा चौधरी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल The post Bobby Deol: बॉबी देओल ने इन दो शख्स को दिया अपनी सफलता का श्रेय, बोले- मैं आज जो कुछ भी हूं… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ration Card: बिहार में रद्द होंगे 1.5 करोड़ से ज़्यादा राशन कार्ड, नहीं मिला KYC के लिए और एक्सटेंशन

Ration Card: पटना. बिहार में राशन कार्ड धारकों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. केवाईसी की समय सीमा खत्म होने के बाद अब बिहार के 1.5 करोड़ से ज़्यादा उपभोक्ताओं के राशन कार्ड रद्द हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार 31 मार्च तक एक करोड़ से अधिक कार्ड धारकों ने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि जो 31 मार्च तक ऐसा नहीं किया है, वो लोग अब राशन कार्ड सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे. यह कदम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की आवश्यकताओं का हिस्सा है. अब समय सीमा का विस्तार नहीं समय सीमा बढ़ाने को लेकर विभाग ने साफ तौर पर कहा कि समयसीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है, फिर भी कई लोगों ने अपना आधार लिंक नहीं किया है या ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है. अब आगे कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा. 1 अप्रैल को राशन कार्ड से आधार से जुड़े नहीं नामों को हटा दिया जाएगा. शुरुआत में राशन की दुकानों पर पीओएस मशीनों के ज़रिए केवाईसी की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन कुछ समस्याओं के चलते फ़ेशियल ई-केवाईसी की सुविधा भी शुरू करनी पड़ी. इन प्रयासों के बावजूद, 1.5 करोड़ से ज़्यादा कार्डधारकों ने अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है. प्रशासन का कहना है कि राशन कार्ड सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए पात्र व्यक्तियों को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ऐसा न करने पर इन लाभों तक पहुँच खो दी जाएगी. आग्रह के बावजूद लोगों ने नहीं दिया ध्यान विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र व्यक्तियों को उनके राशन कार्ड से पूरा लाभ मिले. हालाँकि, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना एक आवश्यक कदम बन गया है. यह कदम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ प्राप्त करना जारी रखने के लिए राशन कार्ड को आधार से जोड़ने के महत्व को रेखांकित करता है. कार्डधारकों से आग्रह किया जाता रहा कि वे सेवाओं में किसी भी व्यवधान से बचने के लिए अपना ई-केवाईसी तुरंत पूरा करें, लेकिन लोगों ने विभाग के आग्रह को बार बार नजर अंदाज किया है. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post Ration Card: बिहार में रद्द होंगे 1.5 करोड़ से ज़्यादा राशन कार्ड, नहीं मिला KYC के लिए और एक्सटेंशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विराट की प्राइवेट पार्टी में दिखा सीएसके फैन, फिर कोहली ने जो किया- शर्मा गया शख्स

Virat Kohli Reaction on CSK Fan: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार शुरुआत की है. दो मैचों में लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. खास बात है कि बंगलुरु ने दोनों बार टीमों को उनके घर में ही शिकस्त दी है. पहले कोलकाता को ईडन गार्डंस में पटका, फिर चेन्नई को चेपक में. इन दोनों मैचों में उसकी पौ बारह ही रही. पूरे मैच के दौरान वह हावी रही. इस शानदार प्रदर्शन के बाद, पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बेंगलुरु में अपने रेस्टोरेंट में पूरी टीम के लिए एक शानदार डिनर पार्टी आयोजित की. हालांकि, पार्टी के दौरान एक दिलचस्प घटना घटी जब कोहली ने वहां एक एमएस धोनी फैन को CSK की जर्सी पहने हुए देख लिया. Royal Challengers Bengaluru. होटल से विराट कोहली के फैन ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वायरल वीडियो में दिखा कि चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स की जर्सी पहने दो फैंस खड़े हैं. वहीं जैसे ही कोहली रेस्टोरेंट में पहुंचे, उनकी नजर CSK की जर्सी पहने एक फैन पर पड़ी. इसे देखकर उन्होंने तुरंत उसकी ओर इशारा किया, जिस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े, जबकि वह फैन शर्माते हुए मुस्कुरा दिया. Virat Kohli CSK Fan Meet up moment.   Virat Kohli and the RCB team at One8 Commune. pic.twitter.com/G68mCZOeAm — Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) March 31, 2025 RCB ने धमाकेदार अंदाज में की शुरुआत IPL 2025 में नए कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB ने आईपीएल 2025 के 18वें सीजन की शानदार शुरुआत की. उन्होंने सबसे पहले डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को ईडन गार्डन्स में हराया. इसके बाद, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में हराकर 17 साल में पहली बार इस मैदान पर जीत दर्ज की.RCB अब अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना करने के लिए तैयार है.  आज बुधवार को स्पोर्ट्से जाने वाले इस मुकाबले में टीम के गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी, क्योंकि चिन्नास्वामी की पिच हमेशा बल्लेबाजों के अनुकूल रही है. छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के चलते गेंदबाजों को मुश्किल होती है, लेकिन आरसीबी को उम्मीद है कि जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार इस चुनौती का डटकर सामना करेंगे. मैच से पहले आरसीबी के पुराने साथी मोहम्मद सिराज ने प्रैक्टिस सेशन में कोहली के साथ मुलाकात की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. सिराज पिछले कई सीजन कोहली के साथ स्पोर्ट्से हैं, लेकिन अब उनके खिलाफ स्पोर्ट्सेंगे, ऐसे में यह एक लड़ाई भी देखने वाली होगी.  Sach batana, issi ka intezaar kar rahe the na #TitansFAM? 💙❤️ pic.twitter.com/hnyHYBbHlH — Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 1, 2025 उफ्फ! केवल 1 रन, सहवाग वाली उपलब्धि पर मिचेल हे की साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ कीवी बल्लेबाज ने रचा इतिहास ऐसे ही नहीं हारा लखनऊ, जहीर खान की शिकायत सुनिए, बताया- क्यूरेटर ने किया स्पोर्ट्सा श्रेयस अय्यर का जवाब नहीं! एक साथ तोड़े धोनी-गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड, शेन वार्न की बराबरी कर मचाई हलचल The post विराट की प्राइवेट पार्टी में दिखा सीएसके फैन, फिर कोहली ने जो किया- शर्मा गया शख्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बिहटा में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों के बीच बढ़ा तनाव

Bihar Crime: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर बीती रात दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया है, जिसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. फायरिंग में दो स्त्रीओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों की पहचान और स्थिति घायलों की पहचान स्व. राम रत्न राम की पत्नी आशा देवी, उनकी बहू अनिता देवी (35 वर्ष), बेटे चंदन कुमार और दूसरे पक्ष के संजीव उर्फ टॉनी (50 वर्ष) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिहटा के प्रशासनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना का कारण और हमला करने वाले आरोपी घायल चंदन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जमीनी विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था. बीती रात इसी विवाद को लेकर जमालपुर के बिल्ली गोप, गोलू कुमार, राहुल कुमार समेत करीब 20 लोगों ने उनके घर पर अचानक हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. पुलिस की कार्रवाई और जांच घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस को घटनास्थल से एक बुलेट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिससे आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इलाके में भय का माहौल इस फायरिंग के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर पहले भी झगड़े होते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला काफी गंभीर हो गया. लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. Also Read: सदर अस्पताल के शौचालय में नवजात को छोड़कर भागी मां, जीविका दीदी की पड़ी नजर तो बची बच्ची की जान The post Bihar Crime: बिहटा में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों के बीच बढ़ा तनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 12th Compartment Exam Form 2025: बिहार बोर्ड क्लास 12वीं की स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक करें आवेदन

Bihar Board 12th Compartment Exam Form 2025 in Hindi: बिहार बोर्ड ने 25 मार्च 2025 को रिजल्ट जारी किया था जिसमें 87.21% छात्र परीक्षा में पास हुए थे.  इस परीक्षा में स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करने की तिथि आ गई है, बोर्ड ने इसे जारी कर दिया है.  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.  जिन छात्रों को अपने परीक्षा परिणाम में कोई असंतोष या गलती महसूस होती है, वे इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के जरिए अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं.  इस प्रक्रिया के तहत छात्र अपनी गलतियों को सुधारने के लिए स्क्रूटनी (समीक्षा) का विकल्प चुन सकते हैं, साथ ही वे अपनी सप्लीमेंट्री परीक्षा (कम्पार्टमेंट) के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.  Bihar Board 12th Compartment Exam Form 2025: महत्वपूर्ण तिथियां और निर्देश पंजीकरण की अंतिम तिथि: 8 अप्रैल 2025 आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन माध्यम से फीस भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्रों को 8 अप्रैल 2025 तक पंजीकरण करना होगा. यह पंजीकरण ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा, और छात्रों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद छात्रों को अपना परीक्षा विवरणिका, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी.  स्क्रूटिनी के लिए आवेदन स्क्रूटनी का विकल्प केवल उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने अपनी कक्षा 12 की परीक्षा में एक या अधिक विषयों में कम अंक प्राप्त किए हैं और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं. स्क्रूटनी आवेदन भी ऑनलाइन किया जाएगा और छात्रों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. यदि किसी छात्र को स्क्रूटनी के बाद अंकों में वृद्धि मिलती है, तो उसे नई मार्कशीट के साथ अपडेट रिजल्ट मिलेगा. #BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/eoI1z7wKd8 — Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 1, 2025 Bihar Board Compartment Exam 2025 in Hindi: कंपार्टमेंट परीक्षा कम्पार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं.  वे इस परीक्षा में शामिल होकर अपनी असफलता को दूर कर सकते हैं और कक्षा 12 की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर सकते हैं. कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन है और छात्रों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.  विशेष परीक्षा विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो विभिन्न कारणों से सामान्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए  थे या जिनकी परीक्षा छूट गई. ऐसे में छात्रों को विशेष परीक्षा का विकल्प दिया जाता है ताकि वे अपनी कक्षा 12 की परीक्षा पूरी कर सकें.  How to apply for Bihar board class 12th compartment Exam Form in Hindi: आवेदन प्रक्रिया 1. सबसे पहले BSEB की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं. 2. दूसरा चरण स्क्रूटनी/कम्पार्टमेंट लिंक पर क्लिक करें, 3. तीसरा चरण अपना विवरण भरें: रोल नंबर, परीक्षा वर्ष, जन्म तिथि आदि. 4. चौथा चरण दस्तावेज अपलोड करें: परीक्षा परिणाम की कॉपी, फोटो, हस्ताक्षर. 5. पांचवां चरण शुल्क का भुगतान करें: ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें. 6. अंत में पंजीकरण की पुष्टि करें और फॉर्म का प्रिंटआउट लें. पढ़ें: UPSC Exam: यूपीएससी की तैयारी! पहले समझ लें रैंकिंग का सिस्टम, तभी मिलेगा IAS-IPS The post Bihar Board 12th Compartment Exam Form 2025: बिहार बोर्ड क्लास 12वीं की स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NIOS Hall Ticket 2025 Out: NIOS कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

NIOS Hall Ticket 2025 Out: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल-मई 2025 थ्योरी परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है. कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा देने वाले छात्र अब अपने NIOS हॉल टिकट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. छात्रों को प्रत्येक परीक्षा दिवस पर अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा. हॉल टिकट के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. NIOS की परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक आयोजित की जाएंगी, और इसके परिणाम जून 2025 के अंत तक घोषित किए जाने की उम्मीद है. NIOS 2025 का हाॅल टिकट कैसे डाउनलोड करें ? NIOS के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: sdmis.nios.ac.in/search/hall-ticket. अपना नामांकन संख्या (Enrolment Number) दर्ज करें. “थ्योरी परीक्षा के लिए हॉल टिकट” के लिंक पर क्लिक करें. “सबमिट” (Submit) बटन पर क्लिक करें. NIOS हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें. NIOS एडमिट कार्ड में मिलेंगी ये जानकारियां परीक्षा केंद्र का पता उम्मीदवार का नाम रोल नंबर पिता का नाम माता का नाम NIOS परीक्षा तिथियां (अप्रैल 2025) छात्रों के लिए निर्देश Also Read: Top Btech Colleges: सिविल इंजीनियरिंग के लिए हिंदुस्तान के ये काॅलेज हैं बेस्ट, मिलता है करोड़ों तक का पैकेज Also Read: Nidhi Tewari Education: UPSC में 96वीं रैंक से PMO तक, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं PM Modi की नई निजी सचिव निधि तिवारी? Also Read: Best BTech College: बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए झारखंड के टॉप कॉलेज, Google में मिलता है प्लेसमेंट The post NIOS Hall Ticket 2025 Out: NIOS कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Weather: झारखंड में बोकारो सबसे गर्म, कैसा है आपके यहां का मौसम

Table of Contents मौसम विभाग ने जारी की वेदर रिपोर्ट जमशेदपुर का उच्चतम और न्यूनतम तापमान घटा डाल्टेनगंज का अधिकतम पारा सामान्य से अधिक बोकारो का अधिकतम पारा सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक चाईबासा में कितना है उच्चतम और न्यूनतम तापमान? झारखंड के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान Jharkhand Weather: झारखंड में बोकारो आज सबसे गर्म दिन है. यहां का अधिकतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो राज्य में सबसे अधिक है. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 14.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने जारी की वेदर रिपोर्ट मौसम केंद्र रांची ने बुधवार सुबह वेदर रिपोर्ट जारी कर कहा है कि राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. रांची का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 19.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. जमशेदपुर का उच्चतम और न्यूनतम तापमान घटा जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो यहां के उच्चतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. यहां का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है. यह 23 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें डाल्टेनगंज का अधिकतम पारा सामान्य से अधिक डाल्टेनगंज के उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां का उच्चतम पारा 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड पर कायम है. यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. डाल्टेनगंज के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. यह 20.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इसे भी पढ़ें : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, झारखंड के 13 जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ होगी बारिश बोकारो का अधिकतम पारा सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बोकारो, जहां का अधिकतम तापमान सबसे अधिक है, में उच्चतम पारा 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा है. यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां न्यूनतम तापमान भी चढ़ा है और यह सामान्य से अधिक है. बोकारो थर्मल का न्यूनतम पारा 1.5 डिग्री चढ़कर 18.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. चाईबासा में कितना है उच्चतम और न्यूनतम तापमान? पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में उच्चतम पारा घटा है और न्यूनतम पारा में वृद्धि हुई है. चाईबासा का अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 37.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़कर 24.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा में यज्ञ कलश यात्रा पर निकली स्त्रीओं पर पथराव, तनाव झारखंड के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शहर का नाम अधिकतम तापमान चतरा 33.7 डिग्री सेंटीग्रेड पूर्वी सिंहभूम 35.5 डिग्री सेंटीग्रेड गढ़वा 35.7 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा 38.5 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला 33.5 डिग्री सेंटीग्रेड हजारीबाग 34.5 डिग्री सेंटीग्रेड जामताड़ा 36.7 डिग्री सेंटीग्रेड खूंटी 34.7 डिग्री सेंटीग्रेड लोहरदगा 32.5 डिग्री सेंटीग्रेड पाकुड़ 38.9 डिग्री सेंटीग्रेड पलामू 36.5 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला 38.9 डिग्री सेंटीग्रेड सिमडेगा 35.7 डिग्री सेंटीग्रेड Source: India Meteorological Department (IMD) इसे भी पढ़ें 2 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें Viral Video: झारखंड में रिमांड होम से 21 बाल कैदियों के भागने का वीडियो वायरल, पहले पुलिसकर्मी भागा पकड़े जाने के डर से जहर खाने वाले दुष्कर्म के आरोपी 65 साल के बुजुर्ग की रिम्स में मौत The post Jharkhand Weather: झारखंड में बोकारो सबसे गर्म, कैसा है आपके यहां का मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: काम के प्रति कम उम्र से ही सजग रहते हैं इन 3 नाम अक्षर के बच्चे, आसानी से हासिल करते हैं सफलता

Name Personality: हिंदू धर्म में अमूमन बच्चों के नाम का पहला अक्षर जन्म की कुंडली के आधार पर रखा जाता है. यही वजह कि नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव, हावभाव, चरित्र और व्यवहार का आसानी से पता लगाया जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के कई गहरे राजों को उजागर करने में मदद मिलती है. ऐसे में आज हम उन 4 नाम अक्षरों की बात करने वाले हैं, जो कि बहुत बुद्धिमान और तेज दिमाग के माने जाते हैं. अपने दिमाग की वजह से ये लोग आसानी से हर मुकाम में सफलता हासिल कर लेते हैं. लक्ष्य के प्रति कम उम्र में ही सजग जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी का B अक्षर होता है, वे बहुत ही किस्मत वाले माने जाते हैं. अपनी प्रतिभा के कारण ये लोग दूसरे को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं. इस नाम अक्षर के लोग अपने लक्ष्य के प्रति कम उम्र में ही सजग रहते हैं. यही वजह है कि ये लोग हर काम में आसानी से सफलता हासिल कर लेते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: पत्नी की हर बात मानते हैं इन 3 नाम अक्षर के लोग, रखते हैं खास ख्याल किस्मत के मामले में धनी अंग्रेजी के D नाम अक्षर के लोग भी बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं. किस्मत के मामले में ये लोग बहुत ही धनी होते हैं. इसके अलावा, इस नाम अक्षर के लोग जिस काम को करने का मन बना लेते हैं उसे आसानी से पूरा कर लेते हैं. इनका दिमाग दूसरों की अपेक्षा ज्यादा तेज होता है, जिसकी वजह से ये लोग हर काम को आसानी से कर लेते हैं. पढ़ाई-लिखाई में आगे जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर T से शुरु होता है, उनकी किस्मत दूसरों से बहुत अच्छी होती है. इसके अलावा, ये लोग बहुत मेहनती भी होते हैं, जिसकी वजह से ये लोग करियर के हर मुकाम पर सफलता हासिल करते हैं. पढ़ाई में ये लोग बहुत ही आगे रहते हैं. इसके अलावा, ये लोग दूसरों के मुकाबले काफी ज्यादा प्रभावशाली होते हैं.   यह भी पढ़ें- Name Personality: पलकों पर बैठाकर रखते हैं इन 4 नाम अक्षर वाली लड़कियों के पार्टनर, करते हैं बेइंतहा मोहब्बत  Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: काम के प्रति कम उम्र से ही सजग रहते हैं इन 3 नाम अक्षर के शिशु, आसानी से हासिल करते हैं सफलता appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top