Hot News

April 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

200 नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रामोत्सव मनाने का लक्ष्य

लोहरदगा. स्थानीय गुदरी बाजार हनुमान मंदिर के पास मंगला शोभायात्रा के दौरान उपस्थित अखाड़ों के बीच युवा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष रितेश कुमार, श्रीराम समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेड़ा ने रामोत्सव का पोस्टर जारी कर रामोत्सव पर्व का शुरुआत किया. इसके बाद नगर के विभिन्न अखाड़ों बरवा टोली, मोटीया संघ, बीआइडी, मिशन चौक, बजरंग दल अमला टोली, थाना टोली, हटिया गार्डन, तिवारी दुरा का भ्रमण कर वहां के मंदिरों तथा अखाड़ा में रामोत्सव का पोस्टर लगाकर तथा उपस्थित सनातनियों को रामोत्सव का महत्व बताकर उन्हें जागरूक करने का काम विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रितेश कुमार ने किया.उपस्थित लोगों के बीच राम भगवान के जन्म का महत्व बताते हुए कहा कि राम भगवान एक आदर्श पुत्र, आदर्श राजा, आदर्श पति के साथ साथ पुरुषोत्तम का मिशाल हैं. जिनका जन्म अच्छे और धर्म आधारित आदर्शों को स्थापित करने हेतु हुआ था. जहां एक ओर अपने पिता द्वारा दिये वचन को पूरा करने के लिए 14 वर्ष का वनवास काटा, तो दूसरी ओर वनवास के दौरान दुष्ट शक्तियों का संहार कर धर्म की रक्षा किये, वहीं निषाद से गला मित्रवत गला मिलकर तथा सबरी की जूठे बैर खाकर समाज मे ऊंच नीच, जात पात के भेदभाव को खत्म करने का आदर्श स्थापित किया. जबकि अपने छोटे भाई भरत को राजगद्दी सौंपना और भरत द्वारा उसे अस्वीकार कर अपने बड़े भाई का खांड़ाव को राजगद्दी में रखकर एक सेवक की तरह देश सेवा करना, रिश्तों को निभाने की श्रेष्ठ उदाहरण है. दूसरी शब्दों में बोल सकते हैं कि राम भगवान का जन्म ही दुष्टों का सर्वनाश करने, आदर्श समाज का निर्माण करने तथा धर्म की रक्षा करने तथा इसकी अक्षुण्यता को स्थापित करने के लिए ही हुआ था. रामोत्सव कार्यक्रम 12 अप्रैल तक होना है, जिसके अंतर्गत लोहरदगा ज़िला के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के 200 मठ, मंदिर तथा अखाड़ों में संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है, फिर 12 अप्रैल को हनुमान जन्मदिवस को समापन बलोपसना के साथ किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 200 नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रामोत्सव मनाने का लक्ष्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैती छठ महापर्व पर छठव्रतियों को विजय बाबू पोखर पर मिलेगी सभी सुविधा

कटिहार स्थानीय औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू पोखर पर बुधवार की शाम महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए विकास सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व विजय बाबू के पोखर पर धूमधाम से बनाया जायेगा. पोखर के साफ सफाई को लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार, महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान अपने पदाधिकारी के साथ विजय बाबू पोखर का निरीक्षण कर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का पदाधिकारी को निर्देश दिया है. अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि विजय स्पोर्टिंग कलेक्ट पर सभी सदस्य छठ पर्व की तैयारी को लेकर जोर-जोर से लगे हुए हैं. छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को विजय बाबू के पोखर पर हर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से क्लब के पदाधिकारी में सूरज कुमार, नौशाद सिद्दीकी, आजाद सिंह, मनोज कुमार चुन्नू, गौरव शाह, राजा केसरी, प्रेम कुमार शाह, मोहन बादवानी, पिंटू यादव, मौसम कुमार सिंह, राजीव विश्वकर्मा, जुबेर आलम, लालमोहन सिंह, हरेंद्र मिश्रा, पूरन महतो, रंजन सिंह, डिंपी मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चैती छठ महापर्व पर छठव्रतियों को विजय बाबू पोखर पर मिलेगी सभी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चितरा में जमीन संकट से घटा कोयले का उत्पादन : महाप्रबंधक

चितरा. विस्थापितों व जमीन मालिकों को समय पर वंशावली नहीं दिया मिल रहा है. इससे जमीन मालिकों व परिजनों को समय पर नौकरी व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही है. यह बातें कोलियरी के महाप्रबंधक एके आनंद ने कहीं. उन्होंने कहा कि कोलियरी को जमीन नहीं मिल पा रही. कोलियरी का विस्तारीकरण नहीं होने से इसका प्रभाव कोयले के उत्पादन पर पड़ा है. कहा कि इसकी भरपाई वित्त वर्ष 2025- 26 में सभी के सहयोग से किया जायेगा. जीएम ने कहा कि चितरा कोलियरी में वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य से 12.7 प्रतिशत यानी 15 लाख 21 हजार 604 मिट्रिक टन कोयला उत्पादन हुआ है. जबकि कोयला डिस्पैच इस वित्तीय वर्ष में रोड सेल के तहत कुल 3.34 लाख टन कोयला डिस्पैच हुआ है. साथ ही रेलवे साइडिंग के लिए 9.96 लाख टन कोयला डिस्पैच किया गया. इसके अलावा कोलियरी प्रबंधन की ओर से 15.35 लाख एवं शर्मा आउटसोर्सिंग कंपनी से 24.91 लाख एवं एटीपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम 7.5 लाख क्यूबिक ओबी का उठाव किया गया है. कहा कि आगे और कड़ी मेहनत कर कोयला उत्पादन में बढ़ोतरी की जायेगी. ———————– एसपी मांइस में वित्तीय वर्ष 2024-25 में एसपी माइंस में 15.21 लाख हुआ कोयला उत्पादन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चितरा में जमीन संकट से घटा कोयले का उत्पादन : महाप्रबंधक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी, अवैध बालू खनन के साथ मारपीट के मामलों में (अलग-अलग) में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद व डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रेस काॅन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बालू खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें दो ट्रैक्टर अवैध बालू लदे जब्त किये गये. इसमें एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. ट्रैक्टर चालक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरईला गांव निवासी बबलू मांझी के रूप में की गयी है. वहीं, बंद घर में ताला काट कर चोरी करने के मामले में रंतू रविदास उर्फ राजवीर कुमार को सुरहरी से गिरफ्तार किया गया है. वह प्रशांत कुमार सिंह नामक दारोगा के घर में ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी करने में संलिप्त था. इसके खिलाफ घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी पहचान की गयी है. वहीं, पड़ोसी के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला मामले में अनिरुद्ध मांझी को दोहारी गांव से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, शराब पीकर हल्ला हंगामा करने के दौरान लखनपुर गांव के रहनेवाले अर्जुन मांझी को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूली वैन चालकों ने ऑटो संघ के विरोध का किया समर्थन, अधिकतर स्कूलों के लिए नहीं चले वैन

फोटो है संवाददाता, पटना ऑटो व इ-रिक्शा चालकों के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए अधिकतर स्कूलों के वैन चालकों ने भी स्कूलों में वैन के परिचालन को बंद रखा. इससे अभिभावकों को स्वयं ही बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने के लिए जाना पड़ा. गांधी मैदान स्थित सेंट जेवियर्स हाइस्कूल के पास शिशु के इंतजार में खड़े अभिभावकों ने बताया कि इस नियम के लागू होने से काफी परेशानी हो रही है. स्कूली ऑटो व इ-रिक्शा पर रोक लगने के कारण शिशु को रोज स्कूल छोड़ने आना पड़ेगा. बस या वैन शहर की सभी गलियों में आ नहीं पाते हैं. इससे अब खुद ही स्कूल छोड़ने व घर पहुंचाने का विकल्प बचा है. बच्चों को पढ़ाने के लिए अब नौकरी तो नहीं छोड़ सकते हैं. वहीं स्कूल के गेट पर खड़े दूसरे अभिभावक ने बताया कि बिहार प्रशासन को इस नियम पर पूर्ण विचार करना चाहिए. स्कूल वैन हमारे मुहल्ले में नहीं घुस सकती है. दोगुनी हो गयी परेशानी रोज नौकरी के बीच में बच्चों को स्कूल से पहुंचाने व घर लाना असंभव हो रहा है. इसके अलावा स्कूली वैन भी ऑटो व इ-रिक्शा वालों के समर्थन में बंद हैं. इससे परेशानी दोगुनी हो गयी है. – विकास, अभिभावक बिहार प्रशासन ने बिना किसी अल्टीमेटम के ऑटाे व इ-रिक्शा को स्कूल में चलने से प्रतिबंध लगा दिया. यह निर्णय लगाने से पहले अभिभावकों की समस्या से भी अवगत होना चाहिए था. साथ ही प्रशासन ने ऑटो चालकों को अपग्रेडेशन का समय भी नहीं दिया है. – शुभम, अभिभावक डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूली वैन चालकों ने ऑटो संघ के विरोध का किया समर्थन, अधिकतर स्कूलों के लिए नहीं चले वैन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोलर प्लांट पहुंचे डीएम व एसएसपी, लिया जायजा

डोभी. बहेरा थाना क्षेत्र में स्थित टाटा पावर रिनेबल एनर्जी लिमिटेड सोलर प्लांट का विजिट करने डीएम डाॅ त्यागराजन, एसएसपी आनंद कुमार, शेरघाटी डीएसपी संजीव कुमार प्रभात, डोभी सीओ परिक्षित कुमार पहुंचे. इस दौरान डीएम ने टाटा पावर रिनेबल एनर्जी लिमिटेड बहेरा के स्टेशन प्रबंधक शुभम कुमार से सोलर प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इसमें प्लांट की सुरक्षा, बिजली उत्पादन, बिजली की खपत, लागत तथा मुनाफा सहित रखरखाव के बारे में विस्तार से पूछताछ की. वहीं, केंद्र प्रशासन तथा राज्य प्रशासन द्वारा दी जानेवाली सब्सिडी के बाद इस योजना से क्या मुनाफा होगा, उसके बारे में भी जानकारी प्राप्त किये. अगर कोई व्यक्ति नये ढंग से सोलर प्लांट लगाता है तो क्या वह फायदेमंद होगा, जिससे लोगों को इसे रोजगार के रूप में अपनाया जा सके. इस मौके बहेरा थानाध्यक्ष पवन कुमार, प्लांट स्टेशन इलेक्टेशियन संजय कुमार व कासिम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सोलर प्लांट पहुंचे डीएम व एसएसपी, लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

व्रतियों ने की खरना पूजा, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ आज

(छठ पर्व) खूंटी. जिले में कई जगहों पर चैती छठ पूजा की जा रही है. शहर से लेकर गांव तक छठ पर्व को लेकर तैयारी की जा रही है. बुधवार को व्रतियों ने खरना किया. दिन भर उपवास रखकर शाम में स्नान ध्यान कर मिट्टी के चूल्हे में गुड़, दूध और चावल से खीर और रोटी बनायी. भगवान को खीर-रोटी का भोग लगाया. इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया. वहीं, परिवार के सदस्य, पास-पड़ोस और अन्य लोगों को भी प्रसाद खिलाया. गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ और शुक्रवार की सुबह में उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. इसके बाद व्रती पारण कर चैती छठ महापर्व का समापन करेंगी. व्रत को लेकर नगर पंचायत की ओर से शहर के छठ घाट और तालाबों की साफ-सफाई करायी गयी है. हालांकि, चैती छठ काफी कम लोग करते हैं. इसके बाद भी लोगों की आस्था को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से तैयारी की गयी. मुरहू में चलेगा सफाई अभियान : चैती छठ को लेकर गुरुवार को मुरहू बस्ती और मुरहू मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए मुरहू के लोगों को सुबह सात बजे दुर्गा मंदिर परिसर में जमा होने की अपील की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post व्रतियों ने की खरना पूजा, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर नगर निगम में 63.01 लाख का जीएसटी घोटाला: मेयर ने तलब की रिपोर्ट, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर नगर निगम में 63.01 लाख का जीएसटी घोटाला: मेयर ने तलब की रिपोर्ट, मचा हड़कंप ::: ऑटो टिपर खरीद में लगभग पौने चार करोड़ रुपये का घोटाला सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था, डस्टबिन, सुपर सकर मशीन, स्ट्रीट लाइट और बिजली पोल की नंबरिंग में भी हो चुकी है अनियमितता वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर नगर निगम में 63.01 लाख रुपये के जीएसटी घोटाले के खुलासे के बाद नगर निगम का नेतृत्वक माहौल लंबे समय बाद गरमा गया है. निगम के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है. चर्चा यह भी है कि 63.01 लाख रुपये का घोटाला सिर्फ एक मद में है. महालेखाकार की आखिरी ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर कई अन्य मदों में भी करोड़ों रुपये का घोटाला (वित्तीय अनियमितता) उजागर होगा, जिसमें कई तत्कालीन अधिकारी व कर्मियों की गर्दन फंसेगी. हालांकि, 63.01 लाख रुपये का जीएसटी घोटाला उजागर होने के बाद इसे दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है. दूसरी तरफ, निगम प्रशासन इसे सार्वजनिक करने की बात कह रही है. मामले का खुलासा होने के बाद महापौर निर्मला साहू ने अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट तलब कर दी है. महापौर का कहना है कि मुझे इसकी भनक पहले से थी. लेकिन, समझ में नहीं आ रहा है कि मामले को क्यों दबाया जा रहा है. सशक्त स्थायी समिति से पूर्व में कई बार आखिरी महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट की मांग की गयी. लेकिन, तब से लेकर अब तक के अधिकारी इसे दबाते चले आ रहे हैं. तरह-तरह की दलील पेश करते हैं. अब राज्य प्रशासन ही रिपोर्ट तलब कर दी है. नगर विकास एवं आवास विभाग से जो पत्र नगर निगम में आया है. इसे देखने से यह स्पष्ट हो गया है कि ऑडिट के दौरान खुलासा हुए 63.01 लाख रुपये के घोटाले में शामिल तत्कालीन अधिकारी व कर्मियों को बचाने के लिए नगर निगम से साक्ष्य सहित जांच रिपोर्ट भेजने में जानबूझकर देरी की जा रही है. यह नगर निगम के हित में सही नहीं है. महापौर निर्मला साहू ने जल्द ही इन मुद्दों पर एक हाईलेवल मीटिंग करने की बात कही है. बॉक्स ::: फिर आया सुर्खियों में, नगर निगम का घोटाले से है पुराना नाता मुजफ्फरपुर नगर निगम का घोटाले से काफी पुराना नाता रहा है. ऑटो टिपर खरीद में हुई लगभग पौने चार करोड़ रुपये का घोटाला सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था. विजिलेंस जांच और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इसमें तत्कालीन नगर आयुक्त, एडीएम, कार्यपालक अभियंता सहित कई की नौकरी जा चुकी हैं. जेल जाने की नौबत आ गयी थी. अधिकारी भागे-भागे फिर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिली थी. इसके अलावा डस्टबिन, सुपर सकर मशीन, स्ट्रीट लाइट एवं बिजली पोल की नंबरिंग में बड़ा स्पोर्ट्स हुआ था. बाद के दिनों में आईएएस अधिकारियों की तैनाती के बाद इस पर लगाम लगा. लेकिन, जीएसटी घोटाले के बाद एक बार फिर नगर निगम अपने पुराने कारनामों को लेकर सुर्खियों में आ गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुजफ्फरपुर नगर निगम में 63.01 लाख का जीएसटी घोटाला: मेयर ने तलब की रिपोर्ट, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो लूटकांडों में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार

35- प्रतिनिधि, अररिया अररिया आरएस थाना क्षेत्र में दो दिनों के अंतराल पर हुई दो लूटकांड में स्थानीय पुलिस व नगर थाना पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में उपलब्धि हासिल हुई है. जिसमें दोनों थाना पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर गुत्थी सुलझा ली गयी है. इसको लेकर एसपी अंजनी कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी है. एसपी ने बताया कि गत 28 मार्च को बौसी थाना के मिर्जापुर दियारी निवासी मो ईशा पिता रमजानी अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से अपने होंडा शाइन एसपी बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 38 एएफ 2608 से घर लौट रहे थे. इसी दौरान आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रदेई में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर पीड़ित मो ईशा का बाइक व एक इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल लूट लिया. घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर जिसके आरएस थाना में कांड संख्या 56/25 गत 29 मार्च को दर्ज किया गया. पुनः 30 मार्च को नगर थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी तबरेज आलम पिता अफरोज आलम अपने बाइक संख्या बीआर 11 एएच 6986 से जा रहे थे. देर संध्या करीब साढ़े 09 बजे चंद्रदेई भभरा पुल के पास पहले से घात लगाकर तीन अपराधियों ने कट्टा का भय दिखाकर पीड़ित तबरेज आलम की बाइक व मोबाइल सहित पांच हजार रुपये की छिनतई कर ली. घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर आरएस थाना में कांड संख्या 57/25 गत 31 मार्च को दर्ज करते पुलिस अनुसंधान में जुट गयी. इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंजनी कुमार द्वारा सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में डीआइयू, आरएस थानाध्यक्ष, नगर थानाध्यक्ष की एक संयुक्त छापामारी टीम का गठन किया गया. इस छापेमारी दल ने घटना की तकनिकी, वैज्ञानिक व आसूचना संकलन करते हुए आरएस थाना कांड संख्या 56/25 में लूटी गयी बाइक व मोबाइल बरामद किया. वहीं आरएस थाना कांड संख्या 57/25 में लूटी गयी विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल व घटित घटना में कारित प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया है. इस गिरफ्तारी व छापेमारी दल में डीआईयू टीम, आरएस थानाध्यक्ष पुनि अजीत कुमार चौधरी, नगर थानाध्यक्ष पुनि मनीष कुमार रजक, अपर थानाध्यक्ष अनि संजीव कुमार, पुअनि कुमार ऋषिराज, पुअनि आराधना कुमारी, पुअनि अंकुर, आरएस थाना के अपर थानाध्यक्ष पुअनि विनोद कुमार, पुअनि पूजा कुमारी, पुअनि त्रिपुरारी कुमार सहित सअनि गणेश साह शामिल हैं. एसपी ने बताया कि घटना कारित करने में प्रयुक्त बरामद लाल काला रंग की बाइक बीते दिन नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर कॉलोनी से चोरी हुई थी. जिसमें पीड़ित बाइक मालिक ने अपने बाइक के चोरी को जाने की सूचना नगर थाना में आवेदन देकर दी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी में नगर थाना क्षेत्र का गैयारी पंचायत वार्ड संख्या 15 निवासी गुलशन कुमार पिता नरेश यादव, रामपुर कोदरकट्टी पंचायत निवासी इमरान सालिक पिता सालकिन आलम व चातर पंचायत के तिरहुत बिट्टा निवासी फिरोज पिता अलाउद्दीन शामिल है. एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि यह सफलता पुलिस की तत्परता व टीमवर्क का नतीजा है. इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा व आमलोगों का भरोसा पुलिसिंग पर बढ़ेगा. पुलिस अब अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश में जुट गई है. जिससे अपराध की जड़ तक पहुंचा जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो लूटकांडों में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस पर हमला व मारपीट का आरोपित गिरफ्तार, जेल

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. 16 मार्च की रात खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के फसियाबाद गांव में डायल 112 की पुलिस गश्ती दल पर हमला करने के मामले का एक नामजद पिंकू मंडल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुराने मामले में फरार चल रहे बड़ी मंझगांय गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद के पुत्र तरुण कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 17 मार्च को फसियाबाद गांव में छिनतई के दो आरोपित को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही थी. घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया गया था. इस मामले में पुलिस कुल 29 लोगों को नामजद एवं 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी. इस मामले में मुख्य आरोपित को 17 मार्च को ही गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था. जबकि अन्य फरार नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. बुधवार को खड़गपुर पुलिस ने लक्ष्मण मंडल के पुत्र पिंकू मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि बड़ी मंझगांय गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद के पुत्र तरुण कुमार को भी मारपीट मामले में गिरफ्तार किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस पर हमला व मारपीट का आरोपित गिरफ्तार, जेल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top