Hot News

April 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्री हनुमत महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, कमेटी गठित

बालूमाथ. थाना क्षेत्र के नगडा ग्राम में पांच दिवसीय हनुमत महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है. महायज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ मंडप को अंतिम रूप दिया जा रहा है. महायज्ञ के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें अध्यक्ष शंकर साव, उपाध्यक्ष बिजली साव, अनिल प्रसाद, प्रवीण साव, पिंटू साव, कोषाध्यक्ष तिलकधारी साहू, सचिव धनराज पासवान ,उप सचिव दीपक यादव बनाए गए है. संरक्षण मंडली के राजेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि सात अप्रैल को जल यात्रा, पंचांग पूजन मंडप प्रवेश एवं रात्रि में प्रवचन के साथ महायज्ञ शुरू होगा. जर्री नदी से जल लेकर यज्ञ मंडप तक श्रद्धालु पहुंचेंगे. आठ अप्रैल को चैती पूजन, अरणीमंथन, हवन आरती व रात्रि में प्रवचन किया जायेगा. नौ अप्रैल को वेद पूजन ,हवन आरती व बनारस व अयोध्या के विद्वानों द्वारा प्रवचन किया जायेगा. 10 अप्रैल को वेद पूजन हवन आरती एवं रात्रि में प्रवचन तथा 11 अप्रैल को वेद पूजन ,पूर्णाहुति, आरती, विसर्जन ,भंडारा एवं विदाई तथा रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा. यज्ञ की तैयारी को लेकर तोरण द्वार तथा आकर्षक लाइट द्वार बनाये जा रहे हैं. यज्ञ मंडप लगभग बनकर तैयार हो गया है. यज्ञ को सफल बनाने में प्रदीप यादव ,गिरधारी यादव, बिहारी यादव, कृष्ण प्रसाद, तिला साव, गणेश पासवान, गोपाल यादव, वासुदेव मांझी, खुरी भुइया, संतोष यादव, सुरेश उराँव, बिमला देवी ,दशरथ यादव समेत कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्री हनुमत महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, कमेटी गठित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरहुल मिलन समारोह में मांदर की थाप पर थिरके लोग

प्रतिनिधि, कर्रा कर्रा प्रखंड के बाजारटांड़ चांपी में सरहुल मिलन समारोह सह जतरा का आयोजन किया गया. इसमें चांपी, सिरका, तुमना, हेसला, घुनसूली, घासीबारी, भोसा टोली, गुनी, कर्मडीह, चांपी टोली, मुंडा टोली, चंदापारा सहित अन्य गांव के लोग शामिल हुए. सभी पारंपारिक वेशभूषा में ढोल-मांदर की थाप पर थिरक रहे थे. लोक नृत्य और लोक गीत प्रस्तुत किया. आयोजक समिति की ओर से सभी गांव के पाहन, पानी भरा, कोटवार, ग्राम प्रधान, सामाजिक संगठन अगुवा, बुद्धिजीवी और वार्ड सदस्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं, लोगों ने सरहुल मेला का लुत्फ उठाया. मौके पर ग्राम प्रधान मकुंद पाहन, गोला देमंता, चामू बखला, सनिका बखला, विकास संगा, सनिका संगा, लालसिंह मुंडा, फूलचंद बखला, रुपेश बखला, उषा उरांव, विजय टूटी, राजू कच्छप, महेंद्र मुंडा, गंदूरा मुंडा, सामू मुंडा, बिजेंद्र संगा, आयुष बखला, आर्यन राज, मतियस बखला के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सरहुल मिलन समारोह में मांदर की थाप पर थिरके लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेला देख घर लौट रहे महिला समेत तीन लोग घायल, रेफर

बालूमाथ. प्रखंड में सरहुल पर्व देखकर लौट रहे एक स्त्री समेत तीन लोग अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. पहली दुर्घटना में बालूमाथ-बारियातु मुख्य पथ पर गोनिया ग्राम के पास राजकुमार उरांव पिता रामवृक्ष उरांव (ग्राम छाताबार, बारियातू) सरहुल पूजा देखकर अपने घर जा जा रहा था. इसी दौरान छाताबार ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया. दूसरी दुर्घटना में रमेश गंझू पिता सोमर गंझू (ग्राम हेमपुर,बालूमाथ) बालूमाथ से सरहुल पूजा देखकर अपने रिश्तेदार के यहां बालू ग्राम जा रहा था. इसी दौरान कोठाटांड ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया. तीसरी दुर्घटना में झबरी देवी पति रामकुमार गंझु (ग्राम हेमपुर, बालूमाथ) निवासी बालूमाथ में सरहुल पूजा में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान मकइयाटांड ग्राम के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मेला देख घर लौट रहे स्त्री समेत तीन लोग घायल, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुनहरे कल के लिए मानव दें अहंकार की बलि – देवी राधा किशोरी

मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भतखोडा पंचायत के एनएच 107 जीतापुर बाजार से सार्वजनिक दुर्गा स्थान के प्रांगण में भागवत कथा के तीसरे दिन भागवत कथा में देवी राधा किशोरी ने राजा दक्ष के प्रसंग का उल्लेख किया. कहा बलि देना पाप है और भगवान कभी किसी जीव की बलि नहीं मांगते. उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने जब राजा दक्ष के यज्ञ में बलि देखी, तो उन्होंने अपने गण वीरभद्र को भेजकर राजा दक्ष को दंड दिया. यह प्रसंग हमें यह सिखाता है कि किसी भी जीव की हत्या अधर्म है. राजा दक्ष की कथा से लें शिक्षा भागवत कथा में देवी राधा किशोरी ने बताया कि राजा दक्ष अहंकार में डूबे हुए थे. उन्होंने भगवान शिव का अपमान किया और यज्ञ में एक बकरे की बलि दी. इससे भगवान शिव अत्यंत क्रोधित हुए और उन्होंने अपने गण वीरभद्र को भेजा, जिन्होंने दक्ष का सिर काटकर उन्हें उनके पापों का दंड दिया. अंततः भगवान शिव ने दक्ष को जीवनदान दिया, लेकिन उनका सिर एक बकरे के सिर से बदल दिया गया. इस कथा का तात्पर्य यह है कि बलि देना एक अमानवीय कृत्य है, जिसे भगवान स्वीकार नहीं करते. यह कथा हमें यह भी सिखाती है कि अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बनता है. यदि हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें अहंकार का त्याग करना चाहिये. बुरे कर्मों, बुरी आदतों व अहंकार का दें त्याग आज के समय में बलि प्रथा का कोई स्थान नहीं है. देवी राधा किशोरी ने कहा कि हमें अपने भीतर के अहंकार की बलि देनी चाहिये. उन्होंने बताया कि कलियुग में सबसे बड़ी बलि यह होगी कि हम अपने बुरे कर्मों, बुरी आदतों और अहंकार को त्याग दें. जब हम अपने अहंकार का त्याग करेंगे और विनम्रता अपनायेंगे, तभी हमारे जीवन में सुख-शांति आयेगी. देवी राधा किशोरी ने कहा कि धर्मग्रंथों में किसी भी जीव की हत्या का समर्थन नहीं किया गया है. भगवान कृष्ण ने गीता में स्पष्ट कहा है कि सभी प्राणी समान हैं और हमें सभी के प्रति दया भाव रखना चाहिये. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने धार्मिकता के नाम पर बलि प्रथा को बढ़ावा दिया, लेकिन यह सत्य धर्म नहीं है. धर्म का वास्तविक अर्थ अहिंसा, प्रेम और दया है. कथा में शामिल श्रद्धालुओं ने इस संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करेंगे. लोगों ने कहा कि वे अपने परिवार और समाज में भी इस बात का प्रचार करेंगे कि जीवों की बलि देना पाप है और हमें अपने अहंकार व बुरी आदतों का त्याग करना चाहिये. देवी राधा किशोरी की इस भागवत कथा से यह स्पष्ट होता है कि बलि देना न केवल अनैतिक है, बल्कि यह हमारे धर्म के मूल सिद्धांतों के भी खिलाफ है. यदि हम सच में भगवान की भक्ति करना चाहते हैं, तो हमें हिंसा छोड़कर प्रेम और करुणा का मार्ग अपनाना चाहिये. बलि देने के बजाय हमें अपने अहंकार, क्रोध और बुरी आदतों की बलि देनी चाहिए, जिससे हमारा जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण बने. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सुनहरे कल के लिए मानव दें अहंकार की बलि – देवी राधा किशोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्षत्रिय समाज ने मानसी सिंह को किया सम्मानित

-2- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड क्षेत्र के पैकपार गांव की बेटी मानसी सिंह ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए क्षत्रिय समाज द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. जहां उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया. समारोह में मानसी को वस्त्र, कलम, डायरी व माला पहनाकर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके माता-पिता को भी शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा मानसी की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे समाज व क्षेत्र के बच्चों के लिए भी प्रेरणा है. इससे ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. इस मौके पर संयोजक रमेश सिंह, डॉ अनुज प्रभात, भूषण सिंह, अभिषेक सिंह, सेवानिवृत्त एसडीओ सुमन सिंह, बबलू सिंह, कुंदन सिंह, अंजनी सिंह, अशोक सिंह, दिलीप सिंह, प्रमोद सिंह, मदन सिंह, हरिशंकर सिंह, पिंटू सिंह, कन्हैया सिंह, और काजल सिंह मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post क्षत्रिय समाज ने मानसी सिंह को किया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्नातक सेमेस्टर-3 परीक्षा में 232 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने 25 मार्च से अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 24 केंद्रों पर आरंभ की है. इसके छठे दिन की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 15,401 परीक्षार्थियों में 15,369 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 232 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं छठे दिन की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि छठे दिन स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. इसमें प्रथम पाली में एमआइसी विषयों के ग्रुप सी में शामिल इतिहास, आइआरपीएम, पाली, सोसोलॉजी, उर्दू के पेपर-3 की परीक्षा हुई. इसमें कुल 9,289 परीक्षार्थियों में 9,125 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 164 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में एमआइसी विषयों के ग्रुप डी में शामिल इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत के पेपर-3 की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 6,312 परीक्षार्थियों में 6,244 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं अब गुरुवार को सातवें दिन की परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली में एमडीसी विषयों के ग्रुप ए में शामिल एआइएच, अंग्रेजी, फिलॉस्फी, गांधी विचार, भूगोल, होम साइंस, एचआरएम, गणित, संगीत, साइकोलॉजी के पेपर-3 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमडीसी विषयों के ग्रुप बी में शामिल इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, पाली, आईआरपीएम, संस्कृत के पेपर-3 की परीक्षा ली जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्नातक सेमेस्टर-3 परीक्षा में 232 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनायी गयी पूर्व राज्यमंत्री की पुण्यतिथि

-10-प्रतिनिधि, फारबिसगंज बिहार प्रशासन के पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय यमुना प्रसाद राम की छठी पुण्यतिथि प्रखंड के रामपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में स्थित उनके आवास पर बुधवार को समारोहपूर्वक मनायी गयी. पूर्व मंत्री के पुण्यतिथि के मौके पर उनके परिवार के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस पार्टी के नेताद्वय व गणमान्य लोगों ने उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उनके जीवनी व उनके द्वारा किये गये पर विकास कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. पूर्व राज्यमंत्री का जन्म 06 जुलाई 1947 को हुआ था. जबकि उनका निधन 02 अप्रैल 2019 को हुआ. उन्होंने 1970 में नेतृत्व में प्रवेश किया. जिसके बाद वे फारबिसगंज नगर परिषद के दो बार वार्ड सदस्य रहे व पूर्णिया जिला मजदूर यूनियन के महामंत्री रहे. वे 1986 से 1988 व 2000 से 2002 तक राज्यमंत्री रह चुके थे. वे 1980 से 1990 तक 2000 से 2005 तक रानीगंज के विधायक रहे. इस मौके पर ललिता देवी, पुत्र सुरेंद्र कुमार राम,विजय कुमार राम, मनोज कुमार राम, पुत्री कुमारी माला, सुनीता देवी, शाद अहमद, समाजसेवी वाहिद अंसारी, शंकर प्रसाद साह, लाल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनायी गयी पूर्व राज्यमंत्री की पुण्यतिथि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रो सूर्यनारायण मेहता बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

सरायगढ़. कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर प्रो सूर्यनारायण मेहता को मनोनीत किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है. बधाई देने वालों में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे, जितेंद्र यादव, मोतीराम राम, सावित्री देवी, मो अली असगर, लक्ष्मी प्रसाद यादव, पवन कुमार सिंह, देवेंद्र प्रसाद यादव, रहमत अंसारी, मो. हबीबुल्लाह, सुदेश्वर प्रसाद यादव, मो. तजमुल हुसैन, जयप्रकाश ठाकुर, महेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र साह, भगवानी साह, कमल किशोर शर्मा, चुन्नू झा, कपिलेश्वर राम, वासुदेव राम, अंजर अहमद, मो. खलील सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है. निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रो विमल यादव ने कहा कि सूर्यनारायण मेहता एक पुराने कांग्रेस नेता है उनके नेतृत्व में पार्टी और आगे बढ़ेगी. उन्हें श्री मेहता के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रो सूर्यनारायण मेहता बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो किलो गांजा के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस छापेमारी में दो किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर समेत दो को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करमो फिरोज उम्र 55 वर्ष साकिन बहुरा पंचायत बाड़ा ईदगाह थाना अमौर जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पूर्णिया एसपी के निर्देश पर इन दिनों मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रात्रि पुलिस गश्ती के दौरान पुअनि सह अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार, सअनि विरेन्द्र कुमार सिंह रिजर्व पुलिस बल के साथ बाड़ा ईदगाह पंचायत के बहुरा गांव में उत्पाद केस सं 745/19 में निर्गत वारंट के वारंटी मो फिरोज के विरूद्ध अजमानतीय वारंट का निष्पादन हेतु स्थानीय चौकीदार के सहयोग से उसके घर को चिह्नित कर छापेमारी की गयी. छापेमारी में मो फिरोज को पकड़ने के बाद उसके बिछावन की तलाशी में 2 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ. फरार वारंटी सह गांजा तस्कर मो फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में पुअनि विकास कुमार ने अमौर थाना कांड सं०134/25 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया .छापेमारी के दौरान अमौर पुलिस टीम ने एक अन्य मामलों में फरार वारंटी अकख्तर हुसेन साकिन मिल्की पंचायत बाड़ा ईदगाह, थाना अमौर को भी गिरफ्तार किया . गिरफ्तार दोनों वारंटी/अभियुक्त को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो किलो गांजा के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्व इंटरप्राइजेज कंप्यूटर सेंटर में 450 छात्रों को प्रमाण पत्र

-शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को चांदी के सिक्के से किया गया सम्मानित बड़हिया. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित गर्व इंटरप्राइजेज कंप्यूटर सेंटर कौशल विकास केंद्र में बुधवार को एक भव्य और महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जुलाई 2023 से नवंबर 2024 तक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लगभग 450 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर के संचालक आनंद कुमार साहेवाल ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय उपस्थित थी. साथ में एडीएम सुधांशु शेखर और डीआरसीसी मैनेजर संजय कुमार भी मौजूद रहे. मौके पर मुख्य अतिथि शिखा राय ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा अब समय की आवश्यकता बन गयी है, क्योंकि यह युवाओं को नौकरी पाने के बेहतर अवसर प्रदान करती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है. उन्होंने सभी छात्रों को उनके द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण के लिए बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वहीं एडीएम ने कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराती है और उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला सकती है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में जो युवा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वे भविष्य में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम में रश्मि साहेवाल, पुष्पांजलि कुमारी, अंकित कुमार, शेखर सुमन, प्रणय रंजन, मुस्कान कुमारी, अंकित साहेवाल, महेश सिंह जैसे कई प्रमुख लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गर्व इंटरप्राइजेज कंप्यूटर सेंटर में 450 छात्रों को प्रमाण पत्र appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top