Hot News

April 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क हादसे में घायल, थाना में दिया आवेदन

– आजमनगर थाना में दिया लिखित आवेदन आजमनगर थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के भरत चौक के निकट आगामी रामनवमी की तैयारियों में जुटे बजरंग दल के कार्यकर्ता पिछले दिनों भरत चौक से मलिकपुर निमौल के तरफ़ जा रही तेज़ रफ़्तार से वाहन के टक्कर से सुबोध यादव ज़ख़्मी हो गया. एक हाथ भी टूट गया. इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बजरंग दल के कार्यकर्ता आजमनगर थाना पहुंचकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. सुबोध यादव, निरंजन सिंह, गिरधारी कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, विक्की यादव, कालेश्वर शर्मा, चंदन शाह, कृष्णा कुमार सिंह, विष्णु सिंह, प्रभु शंकर भगत कार्यकर्ताओं ने थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से चल रही वाहनों पर प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. कई ऐसे वाहन चालक हैं जो नाबालिग के अलावा बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं. ऐसे चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सुबोध यादव के द्वारा अज्ञात वाहन के विरुद्ध आवेदन दिया गया है. जांच की जा रही है. आगे की कार्रवाई जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क हादसे में घायल, थाना में दिया आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्म हुआ मौसम मिजाज, हीटवेब को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

डायरिया और वायरल फीवर का भी बढ़ा असर पूर्णिया. अप्रेल माह के शुरू होते ही जिले में मौसम का मिजाज भी गर्म होना शुरू हो गया है. वातावरण में इन दिनों सुबह की सिहरन और दिन चढ़ते ही तपती धूप की जलन से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. इस वजह से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गयी है. हर रोज बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने यहां पहुंच रहे हैं. इनमें मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी और वायरल फीवर के मामलों के अलावा डायरिया के भी मरीज शामिल हैं. इधर, मौसम विभाग द्वारा भी लगातार गर्मी के और बढ़ने के संकेत दिए जा रहे हैं जो फिलहाल 37 डिग्री के करीब है. दूसरी ओर अधिकतम और न्यूनतम पारे के बीच का अंतर भी लगभग दोगुना है. वहीं रह रह कर बहने वाली पछुआ हवा ने भी गर्मी को अपनी ताकत दे दी है. गर्मी और तेज धूप की वजह से हीटवेब के शिकार मरीजों की भी संख्या इन दिनों दिखने लगी है. यही हाल जिले सहित लगभग सभी स्वास्थ्य केंद्रों और रेफरल अस्पतालों में भी बनी हुई है. जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की माने तो आनेवाले मरीजों में अमूमन 25 प्रतिशत से ज्यादा मरीज मौसमी बीमारियों से प्रभावित हैं. इनमें ज्यादातर सर्दी, खांसी, बुखार के साथ साथ उल्टी और दस्त के मरीज शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोत्तरी की आशंका है इससे लू चलने तथा लोगों के हीटवेव के शिकार होने की संभावनाएं हैं. इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी अप्रेल माह के शुरू होते ही सभी अस्पतालों सहित मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य केंद्रों पर हीटवेब के शिकार मरीजों को शीघ्र राहत पहुंचाने और उनकी सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. जिनमें सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सभी अनुमंडलीय अस्पतालों में डेडिकेटेड कमरे हीटवेब यानि लू के शिकार मरीजों के लिए तमाम तैयारियों के साथ सुरक्षित रखने को कहा था ताकि पीड़ित के लिए राहत के साथ साथ त्वरित गति से उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित हो और मरीज शीघ्र अपनी पूर्व जैसी सामान्य स्थिति में आ सके. ———- चिकित्सक की सलाह कभी भी खाली पेट धूप में न निकलें. समय समय पर थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहें. हलके और ढीले ढाले सूती कपडे ही पहने छातों के साथ साथ पूरे शरीर को ढक कर ही बाहर निकलें. धूप से आकर तुरंत ठंडे पानी या अन्य पेय पदार्थ का सेवन न करें. हीटवेब के शिकार होने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें ……………………………. बोले सिविल सर्जन इस मौसम में तेज धुप की गर्मी, लू और अगलगी की घटना में पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पहले से ही सुनिश्चित रहती है. इसी के तहत सभी अस्पतालों में अलग से वार्ड तैयार करने को कहा गया है. सभी पीएचसी के लिए भी गाइडलाइन है कि एसी कमरे, कूलर सहित कम से कम दो बेड आवश्यक रूप से तैयार रखे जायें और बर्न वार्ड अलग बनाये जायें. सभी प्रभारी को दिशा निर्देश दिया गया है और आवश्यक दवा, ओआरएस आदि उपलब्ध करा दी गयी है. डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया, सिविल सर्जन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गर्म हुआ मौसम मिजाज, हीटवेब को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गढ्ढे में पलटी बस, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

– स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को पहुंचाया गया पीएचसी सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के एनएच 27 पर पिपराखुर्द गांव के पास बुधवार को सिलीगुड़ी से मोतिहारी जा रही राज बस अनियंत्रित होकर हाइवे से करीब 10 फीट नीचे पलट गयी. बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे. जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के संबंध में बस में सवार यात्रियों द्वारा बताया गया कि बस सिलीगुड़ी से मोतिहारी के लिए मंगलवार की शाम में खुली थी. बस चालक द्वारा दूसरे गाड़ी को ओवरटेक करने के क्रम में बस अनियंत्रित हो गया. जिसके कारण एनएच 27 के नीचे गड्ढे में जाकर पलट गयी. बस में सवार सिवान जिला के सपना कुमारी 19 साल, रिंकू देवी 30 साल, रानी कुमारी 5 साल, छपरा के राहुल साह 20 साल, देवंती देवी 70 साल, मुजफ्फरपुर के लक्ष्मण राम 60 वर्ष, रघुवंश प्रसाद साह 50 साल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहयोग से सीएचसी भपटियाही मे भर्ती कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल ने सभी घायलों का इलाज किया. बस में सवार अन्य लोगों को हल्के छोटे आई है. बस दुर्घटना होने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों की सहयोग से बस में सवार लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निकला गया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस ने बस को जब्त कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गढ्ढे में पलटी बस, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में छात्रा ने मारी बाजी

कोढ़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़वा-चौकी की छात्रा प्रज्ञा हिंदुस्तानी ने कड़ी मेहनत और लगन से नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. अपनी इस सफलता का श्रेय प्रज्ञा ने अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया. प्रधानाध्यापक महानंद पंडित के नेतृत्व में सहायक शिक्षक संजीव कुमार, दीपक कुमार साह, राजेश कुमार व अन्य शिक्षकों ने प्रज्ञा को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में छात्रा ने मारी बाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया सहित पटना व अरवल के पांच युवक शराब के साथ गिरफ्तार

गया. आरपीएफ की टीम ने बुधवार को गया-कोडरमा रेलखंड पर अलग-अलग जगहों पर स्पेशल ड्राइव चलाकर पांच शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहनेवाले मो आरजू, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरेऊ गांव निवासी रोशन कुमार, पटना के मसौढ़ी क्षेत्र के रहनेवाले अभिषेक कुमार, हिमांशु कुमार व अरवल के किंजर थाना क्षेत्र के रहनेवाले किशन कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गया-कोडरमा रेलखंड पर पॉकेटमार, चेन पुलिंग, गांजा तस्कर, शराब धंधेबाज व संदिग्धों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान अलग-अलग जगहों से 24 पीस केन बियर व 12 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान रेलवे लाइन, फुट ओवरब्रिज व ट्रेनों में चलाया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि शराब धंधेबाजों के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गया सहित पटना व अरवल के पांच युवक शराब के साथ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : कनहरी पहाड़ी की जैव विविधता पर होगा काम

रांची (वरीय संवाददाता). हजारीबाग के कनहरी पहाड़ के जैव विविधता के संरक्षण के लिए वन विश्रामागार सभागार में प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह सदस्य सचिव जैव विविधता बोर्ड संजीव कुमार ने बैठक की. कनहरी पहाड़ को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है. बैठक में इस पहाड़ी के आस पास उपलब्ध जैव विविधता का संरक्षण के साथ विकास प्रबंधन योजना पर चर्चा की गयी. इसमें जिला स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति, मुखिया, उपमुखिया, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया. जैव विविधता विरासत स्थल घोषित होने के बाद वहां की जैव विविधता का संरक्षण के लिए जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन होगा. स्थानीय प्रजातियों का पौधरोपण, संरक्षण एवं प्रबंधन समिति का गठन तथा जीवकोपार्जन के लिए रोजगार का सृजन की योजना तैयार होगी. सदस्य सचिव श्री कुमार बताया कि जैव विविधता पंजी जो सभी पंचायत में बनी हुई है उसकी अद्यतन किया जायेगा. तितलियों के लिए बटरफ्लाई गार्डन भी बनाया जा सकता है. जिससे पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की फूलों का प्राग कण का संचयन होगा विकास होगा. बैठक में हजारीबाग के आस-पास के करीब 100 लोग शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : कनहरी पहाड़ी की जैव विविधता पर होगा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष दीपक तो सचिव बने नितेश

कटिहार मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की आम सभा स्थानीय आनंद भवन में आयोजित की गयी. इस सभा की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष अमित सुरेका ने की. बैठक में वर्ष 2023-25 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया. साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई. कार्यकारिणी गठन के पूर्व शाखा अध्यक्ष सुनील अग्रवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया. सर्वसम्मति से दीपक अग्रवाल को अध्यक्ष, नितेश मित्तल को सचिव और प्रियांशु अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया. शाखा सदस्य यश चौधरी को सत्र 2025-27 के लिए प्रांतीय टीम में शामिल किए जाने पर सम्मानित किया गया. उपस्थित सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, निवर्तमान शाखा अध्यक्ष अमित सुरेखा, सुनील अग्रवाल, राहुल मुरारका, यश चौधरी, पंकज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, तपेश अग्रवाल, मयंक शेखर पूरणमलका, अनूप मित्तल, संजीव सुरेखा, विकास अग्रवाल, सुमित मुकीम, हेमंत केडिया, रोहित अग्रवाल, चेतन कुमार, कुणाल पोद्दार ने शुभकामनाएं दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष दीपक तो सचिव बने नितेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लालू यादव के पास कितनी है संपत्ति, हर महीने कितना पाते हैं पेंशन?

Lalu Yadav Net Worth: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव देश की नेतृत्व में एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने लंबे समय तक बिहार में शासन किया और केंद्र में रेल मंत्री भी रहे. उनकी संपत्ति, आय और पेंशन को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं. आइए जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति है, उनकी आमदनी के स्रोत क्या हैं और उन्हें पेंशन के तौर पर कितना पैसा मिलता है? लालू प्रसाद यादव की कुल संपत्ति लालू प्रसाद यादव की संपत्ति को लेकर अलग-अलग समय पर कई आंकड़े सामने आए हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनके पास करीब 3.2 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. इसमें चल और अचल संपत्तियां शामिल हैं. हालांकि, लालू यादव और उनके परिवार पर चारा घोटाले सहित कई भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं, जिनकी वजह से उनकी संपत्ति पर कानूनी विवाद भी चल रहे हैं. लालू यादव की पारिवारिक संपत्ति लालू यादव के परिवार में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य जैसे सदस्य शामिल हैं. उनकी संपत्ति करोड़ों में आंकी जाती है. 2024 के चुनाव में रोहिणी आचार्य ने अपनी संपत्ति 16 करोड़ रुपये घोषित की थी. इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग ने 2023 में लालू परिवार की लगभग 6 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी, जो “लैंड-फॉर-जॉब्स” घोटाले से जुड़ी थी. जांच एजेंसियों का दावा है कि परिवार के पास 600 करोड़ रुपये से अधिक की आपराधिक आय हो सकती है, जिसमें बेनामी संपत्तियां भी शामिल हैं. लालू यादव की अकूत संपत्ति का अनुमान विभिन्न स्रोतों और जांचों के आधार पर लालू और उनके परिवार की संपत्ति सैकड़ों करोड़ रुपये में होने की संभावना है. हालांकि, सटीक आंकड़ा अस्पष्ट है, क्योंकि कई संपत्तियां कानूनी विवादों में उलझी हैं और कुछ बेनामी होने का आरोप है. लालू यादव की आमदनी का जरिया लालू प्रसाद यादव की आमदनी के कई स्रोत में शामिल हो सकते हैं. नेतृत्वक करियर: 1990-1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री और 2004-2009 तक रेल मंत्री के रूप में उनकी आधिकारिक आमदनी प्रशासनी वेतन से थी. हालांकि, चारा घोटाले और अन्य मामलों में उन पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर अवैध आय अर्जित की. पेंशन: पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर लालू यादव को पेंशन मिलती है. कृषि और अन्य संपत्ति: उनके हलफनामों में कुछ कृषि भूमि और संपत्ति का जिक्र किया गया है, जिससे आय हो सकती है. हालांकि, यह सीमित बताई जाती है. विवादित स्रोत: चारा घोटाला (950 करोड़ रुपये का घोटाला) और लैंड-फॉर-जॉब्स मामले में जांच एजेंसियों का दावा है कि उनकी आय का बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचार से आया, जिसमें रिश्वत, बेनामी संपत्ति और नौकरियों के बदले जमीन लेना शामिल है. यह आय आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं है. इसे भी पढ़ें: मैट्रिक से लेकर यूपीएससी तक अलख जगाएगा Physics Wallah, Drishti IAS के साथ डील! लालू यादव को मिलने वाली पेंशन पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर: बिहार प्रशासन पूर्व मुख्यमंत्रियों को पेंशन प्रदान करती है. बिहार में यह राशि आम तौर पर 50,000 रुपये प्रति माह से लेकर 1 लाख रुपये प्रति माह तक हो सकती है, जो समय-समय पर संशोधित होती है. सटीक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से हाल ही में अपडेट नहीं किया गया, लेकिन अनुमान है कि उन्हें लगभग 75,000-1,00,000 रुपये मासिक मिलते होंगे. पूर्व सांसद के तौर पर: लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व सदस्य के रूप में उन्हें केंद्र प्रशासन से भी पेंशन मिलती है. 2025 तक यह राशि न्यूनतम 25,000 रुपये प्रति माह है, जो उनके कार्यकाल की अवधि के आधार पर बढ़ सकती है. लालू कई बार सांसद रहे, इसलिए यह 35,000-50,000 रुपये मासिक तक हो सकती है. कुल पेंशन: दोनों को मिलाकर उनकी मासिक पेंशन संभवतः 1.25 लाख से 1.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, चारा घोटाले में सजा के कारण उनकी सांसद पेंशन पर कुछ समय के लिए रोक लगी थी, लेकिन बाद में स्वास्थ्य आधार पर जमानत मिलने के बाद यह बहाल हो सकती है. इसे भी पढ़ें: जिस खाट पर सोती थी स्त्री, उसी के नीचे कर दिया बड़ा काम The post लालू यादव के पास कितनी है संपत्ति, हर महीने कितना पाते हैं पेंशन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Railway: लोकोमोटिव निर्माण में भारत ने अमेरिका, यूरोप जैसे देशों को छोड़ा पीछे

Railway: देश रेलवे लोकोमोटिव के निर्माण में वैश्विक लीडर के तौर पर उभरा है. वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 1681 लोकोमोटिव का निर्माण किया गया है. यह निर्माण अमेरिका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में निर्मित कुल लोकोमोटिव से अधिक है. इससे जाहिर होता है कि रेलवे क्षेत्र में हिंदुस्तान एक मजबूत स्थिति हासिल कर रहा है. वित्त वर्ष 2024-25 में विभिन्न श्रेणी के 1681 लोकोमोटिव का निर्माण हुआ और यह वित्त वर्ष 2023-24 के मुकाबले 19 फीसदी अधिक है. वित्त वर्ष 2023-24 में 1472 लोकोमोटिव का निर्माण किया गया था. पिछले वित्त वर्ष में रेलवे द्वारा अब तक सबसे अधिक लोकोमोटिव का निर्माण किया गया है और यह देश रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता की बढ़ती ताकत का परिचायक है.  इस दौरान 1047 वैग-9/9एच लोकोमोटिव, 7 वैग-9एचएच, 148 वैग-9 ट्विन लोकोमोटिव, 2 वैप-5 लोकोमोटिव, 272 वैप-7 लोकोमोटिव, 5 एनआरसी लोकोमोटिव, 100 वैग-12बी लोकोमोटिव और 100 डब्ल्यूडीजी 4जी/6जी लोकोमोटिव का निर्माण किया गया. गौर करने वाली बात है कि रेलवे सिर्फ लोकोमोटिव ही नहीं बल्कि कोच के निर्माण में भी तेजी से प्रगति कर रहा है.  मेक इन इंडिया से बढ़ा उत्पादन रेल मंत्रालय के अनुसार मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इन फैसलों के कारण लोकोमोटिव का निर्माण बढ़ा है. वर्ष 2004-14 के दौरान देश में कुल 4695 लोकोमोटिव का निर्माण हुआ. इस दौरान औसतन हर साल 470 लोकोमोटिव का निर्माण हुआ. वहीं वर्ष 2014-2024 के दौरान कुल 9167 लोकोमोटिव का निर्माण हुआ. यानी औसतन हर साल 917 लोकोमोटिव बनाए गए. वित्त वर्ष 2024-25 में चितरंजन लोकोमोटिव में 700, बनारस लोकोमोटिव में 477, पटियाला लोकोमोटिव में 304 और बिहार के मधेपुरा और मढ़ौरा लोकोमोटिव कंपनी में 100-100 लोकोमोटिव का निर्माण किया. अधिकांश लोकोमोटिव का निर्माण मालगाड़ी के लिए किया गया. गौरतलब है कि रेलवे अपने सबसे आधुनिक लोकोमोटिव का निर्माण कर रहा है. लगभग 9 हजार हॉर्स पावर क्षमता वाला यह लोकोमोटिव 100 किलोमीटर की रफ्तार से 5 हजार टन माल ढुलाई करने में सक्षम होगा. हालांकि वर्ष 2020 में मधेपुरा लोकोमोटिव ने 12 हजार हॉर्स पावर क्षमता के लोकोमोटिव का निर्माण किया था, लेकिन इसमें दो इंजन लगे हैं. जबकि माल ढुलाई के लिए बन रहा लोकोमोटिव सिंगल होगा.  The post Railway: लोकोमोटिव निर्माण में हिंदुस्तान ने अमेरिका, यूरोप जैसे देशों को छोड़ा पीछे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया-डीडीयू रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, रेलवे ने पूरी की तैयारी 

Gaya-DDU Rail: हिंदुस्तानीय रेलवे ने गया-डीडीयू रेलखंड पर ट्रेनों की गति को बढ़ाने की योजना पर तेजी से काम किया है. जल्द ही इस रूट पर ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी. इसके लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है और 4 अप्रैल को इसका ट्रायल किया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. रेलवे ने जारी की चेतावनी रेलवे प्रशासन ने इस रूट के यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सावधान किया है कि वे रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत रूप से न जाएं. रेलवे ट्रैक पार करने के लिए केवल ओवरब्रिज और अंडरपास का ही उपयोग करें. घेराबंदी के बाद अब लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके. रेलवे की सुरक्षा तैयारियां पूरी रेलवे ने ट्रेनों की उच्च गति के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है. ट्रैक के दोनों ओर घेराबंदी कर दी गई है और रेलवे क्रॉसिंग के पास सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल सफल होने के बाद नियमित रूप से इस रूट पर तेज गति से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. यात्रियों को होगी सुविधा तेज गति की ट्रेनों के साथ ही, रेलवे ने गया-आनंद विहार, गया-दिल्ली और धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को बढ़ाने का भी फैसला लिया है. ये ट्रेनें अब जून के अंत तक जारी रहेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. स्थानीय निवासियों की मांग सासाराम और डेहरी में रेलवे क्रॉसिंग के पास बने ओवरब्रिज पर सीढ़ी न होने से लोगों को परेशानी हो रही है. स्थानीय निवासियों ने रेलवे से जल्द से जल्द सीढ़ी बनाने की मांग की है ताकि उन्हें वैकल्पिक मार्ग न अपनाना पड़े. रेलवे ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है. ये भी पढ़े: पटना एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल, 24 अप्रैल को PM मोदी करेंगे उद्घाटन रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और बिना अनुमति रेलवे ट्रैक पार करने से बचें. ट्रायल के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके. The post गया-डीडीयू रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, रेलवे ने पूरी की तैयारी  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top