Hot News

April 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची यूनिवर्सिटी के डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो को मिलेगा डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड

रांची-रांची विश्वविद्यालय के टीआरएल संकाय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो को ‘डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड-2025’ दिया जाएगा. आगरा (फतेहाबाद) में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा. बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ‘ऋषि वर्मा’ ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है. यूपी में 14 अप्रैल को मिलेगा सम्मान झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला और नागपुरी भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए रांची विश्वविद्यालय के टीआरएल संकाय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो का चयन ‘डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड-2025’ के लिए किया गया है. 14 अप्रैल को उन्हें यूपी में यह सम्मान मिलेगा. ये भी पढ़ें: रांची में 4.31 लाख को मिले मंईयां सम्मान योजना के एकमुश्त 7500, अप्रैल से सिर्फ इन्हें मिलेगा हेमंत प्रशासन का तोहफा कठपुतली बनाने की कला का दिया है प्रशिक्षण डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने झारखंड के विभिन्न जिलों में पपेट (कठपुतली) मेकिंग का प्रशिक्षण देकर लोगों को इस लुप्त होती लोककला के प्रति जागरूक किया. संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय (बहुबाजार, रांची) के नेत्रहीन छात्र-छात्राओं को पपेट मेकिंग का प्रशिक्षण दिया. इसके साथ ही इन बच्चों को पपेट के माध्यम से नाटक प्रस्तुत करने का भी प्रशिक्षण दिया. ये भी पढ़ें: Video: रामनवमी में CCTV और ड्रोन से दहशतगर्दों पर रखें कड़ी नजर, सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश मिल चुका है ये सम्मान 2005 में कठपुतली कला के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए ‘झारखंड रत्न प्रोत्साहन सम्मान’, 2010 में नागपुरी भाषा-साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए ‘पीटर शांति नवरंगी हीरानागपुर साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया. 2011 में झारखंड प्रशासन ने एक लाख रुपए देकर पुरस्कृत किया. रवींद्र नाथ टैगोर गौरव सम्मान 2024 में प्रदान किया गया. ये भी पढ़ें: Video: झारखंड में भाकपा माओवादियों की साजिश फिर नाकाम, 16 नक्सली बंकर ध्वस्त, 4 IED बम बरामद The post रांची यूनिवर्सिटी के डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो को मिलेगा डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: पकड़ा गया शराब माफिया सुमंत मिश्रा, टॉप-10 में था शामिल, ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के टॉप-10 शराब माफिया में शामिल सुमंत मिश्रा को बोचहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर से की गयी है. सुमंत मिश्रा बोचहां में बीते दिनों पकड़ी गयी 695 लीटर विदेशी शराब की खेप में वांटेड था. सुमंत मिश्रा के सिंडिकेट से बोचहां, रामपुर हरि, मीनापुर, सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर और औराई थाना क्षेत्र के 25 से अधिक धंधेबाजों के जुड़े होने की जानकारी मिली है. पुलिस उनके बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है. वह दूसरे राज्यों से शराब की ट्रक मंगवाता है और इन धंधेबाजों को सप्लाई करता है. एसएसपी ने की लंबी पूछताछ पुलिस को यह जानकारी मिली है कि वह अब तक 20 से अधिक ट्रक शराब की खेप पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी व झारखंड समेत अन्य राज्यों से मंगवा कर सप्लाई कर चुका है. उसके खिलाफ मीनापुर, अहियापुर, बोचहां, सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर में एक दर्जन से अधिक शराब के कांड दर्ज है. इसमें सिर्फ मीनापुर थाने में सात कांड दर्ज है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर और एएसपी पूर्वी वन शहरियार अख्तर ने समुंत मिश्रा से लंबी पूछताछ की है. इसे भी पढ़ें:  चिराग को देखते ही लिपट कर रोने लगी मां, चाचा से बोले- ‘मां के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’ किया जायेगा रिमांड मौके से तीन धंधेबाज गुड्डू कुमार, कौशल कुमार और त्रिपुरारी मिश्रा की गिरफ्तारी की गयी. उनके निशानदेही ककड़ा से ही चुन्नू पासवान व उमा पासवान के घर से कुल 695 लीटर शराब बरामद किया गया था. गिरफ्तार तीनों धंधेबाज ने बताया था कि उनको रामपुर हरी थाना के मुकसूदपुर निवासी शराब माफिया सुमंत मिश्रा ने शराब की खेप दी थी. ग्रामीण एसपी का कहना है कि यह बड़ा शराब माफिया है. फिलहाल उसको बोचहां थाने के केस में जेल भेजा जा रहा है. अन्य जिन- जिन कांडों में वह फरार चल रहे हैं उसमें रिमांड किया जाएगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें सुमंत मिश्रा के शराब से अर्जित संपत्ति को किया जाएगा जब्त ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया सुमंत मिश्रा के शराब से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा. बोचहां व रामपुर हरि थानेदार को इसकी संपत्ति का आकलन करने को कहा गया है. उसने शराब कारोबार से मुजफ्फरपुर के अलावा और कहां- कहां संपत्ति अर्जित की है इसकी भी जानकारी जुटायी जा रही है. The post Muzaffarpur News: पकड़ा गया शराब माफिया सुमंत मिश्रा, टॉप-10 में था शामिल, ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MS Dhoni Education Qualification: कितना पढ़े-लिखें हैं MS धोनी? ऐसी है ‘माही’ की एजुकेशनल जर्नी

MS Dhoni Education Qualification in Hindi: हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्यार से ‘माही’ और ‘थाला’ के नाम से जाना जाता है. कई ट्राॅफियों की जीत के साथ वह हिंदुस्तान के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं. एक समय उन्हें हिंदुस्तानीय टीम का ‘कैप्टन कूल’ (अपनी शांत कप्तानी शैली के लिए) कहा जाता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस क्रिकेट प्रतिभा की शैक्षिक यात्रा भी उतनी ही आकर्षक है? इसलिए आइए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा (MS Dhoni Education Qualification) और उनके बारे में. एमएस धोनी की शिक्षा (MS Dhoni Education Qualification) रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी एक आदर्श छात्र-एथलीट थे. महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई रांची के जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली से की थी. उन्होंने नर्सरी से लेकर 12वीं तक इसी स्कूल में पढ़ाई की. 11वीं और 12वीं में उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम चुनी थी. 1999 में उन्होंने 12वीं पास की. इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत भी कर दी थी. हालांकि उन्होंने बीकाॅम की भी पढ़ाई की है. यह भी पढ़ें- Sunny Deol Education Qualification: ‘ढाई किलो के हाथ’ वाले सनी देओल ने कहां से की पढ़ाई? ऐसा है एजुकेशन का पूरा सफर महेंद्र सिंह धोनी का करियर (MS Dhoni Education Qualification) महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश किया जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हिंदुस्तान के लिए स्पोर्ट्सा. उसी वर्ष बाद में उन्हें जिम्बाब्वे और केन्या के दौरे के लिए चुना गया. 2005 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. 2007 के टी20 विश्व कप में धोनी के प्रदर्शन ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई क्योंकि उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हिंदुस्तान को जीत दिलाई. 2008 में वह हिंदुस्तान की वनडे टीम के कप्तान बने, जिससे वह इतिहास के सबसे युवा कप्तानों में से एक बन गए. धोनी ने हिंदुस्तान को 2011 के वनडे विश्व कप और 2007 के टी20 विश्व कप में जीत दिलाई, जो उनके करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी. यह भी पढ़ें- Dr Ambedkar Education Qualification: शिक्षा शेरनी का दूध है…जो पिएगा वो दहाड़ेगा बोलने वाले ‘बाबा साहेब’ आंबेडकर के पास थीं इतनी डिग्रियां The post MS Dhoni Education Qualification: कितना पढ़े-लिखें हैं MS धोनी? ऐसी है ‘माही’ की एजुकेशनल जर्नी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold-Silver Price: दो दिन में चांदी 11,000 रुपये लुढ़का, सोना का भाव भी गिरा, देखें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price: सोना और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल के साथ बीते दो दिन से नीचे की ओर लुढ़क रहा है. चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली. पहले दिन 5000 रुपये तो दूसरे दिन शनिवार को 6000 रुपये की गिरावट हुई है. बीते दो दिन में चांदी में 11,000 रुपये तो सोना में 2000 रुपये की कमी आयी. इसी के साथ चांदी की कीमत 92,000 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 92,000 रुपये, 22 कैरेट 84,500 रुपये, 18 कैरेट सोना 75,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे चांदी की कीमत में आयी भारी गिरावट से सर्राफा व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे. उन्होंने चांदी के भाव में इस भारी गिरावट से राहत की सांस ली है. व्यवसायियों ने कहा कि चांदी के भाव में अब की यह सबसे बड़ी गिरावट है. नब्बे हजार के नीचे भाव आने पर व्यवसायियों के साथ ग्राहकों को भी राहत मिलेगी. क्योंकि बीते चार से पांच महीने में भाव में लगातार तेजी से बाजार का व्यवसाय पर एक ब्रेक लग गया था. चांदी के भाव में अधिक तेजी से सामान्य दिनों में होने वाली खुदरा बिक्री बिल्कुल ठप पड़ गयी थी. ग्राहक करेंगे खरीदारी बाजार में जो ग्राहक आते थे तो चांदी के हल्के फुल्के सामान जैसे बिछिया, पायल, चैन, छल्ला, बल्ला, पूजा पाठ के छोटे – छोटे बर्तन आदि की खरीदारी करते थे. लेकिन अचानक बढ़े भाव के कारण इन सामानों की खरीदारी में भारी गिरावट हुई थी. सर्राफा मंडी में नियमित ग्राहक स्त्रीएं होती है, जो कि चार छह महीने में बिछिया व पायल को बदलती रहती है. वहीं साल में कम से कम एक से दो बार नाक की कील और कान के टॉप्स की खरीदारी करती है. यह खरीदारी को तो बिल्कुल समाप्त हो गयी थी. लेकिन भाव गिरने के बाद स्त्री ग्राहकों का रूख मंडी की ओर से बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें:  चिराग को देखते ही लिपट कर रोने लगी मां, चाचा से बोले- ‘मां के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’ चार अप्रैल का भाव मुजफ्फरपुर सर्राफा भाव सोना में 1000 रुपये और चांदी में 5000 रुपये की गिरावट 24 कैरेट सोना 93,000 रुपये प्रति दस ग्राम 22 कैरेट सोना 85,500 रुपये प्रति दस ग्राम 18 कैरेट सोना 76,200 रुपये प्रति दस ग्राम चांदी 98,000 रुपये प्रति किलो पांच अप्रैल का भाव मुजफ्फरपुर सर्राफा भाव सोना में 1000 रुपये और चांदी में 6000 रुपये की गिरावट 24 कैरेट सोना 92,000 रुपये प्रति दस ग्राम 22 कैरेट सोना 84,500 रुपये प्रति दस ग्राम 18 कैरेट सोना 75,400 रुपये प्रति दस ग्राम चांदी 92,000 रुपये प्रति किलो The post Gold-Silver Price: दो दिन में चांदी 11,000 रुपये लुढ़का, सोना का भाव भी गिरा, देखें लेटेस्ट रेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Railways News: कटिहार से अमृतसर और हुबली जंक्शन के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, फारबिसगंज से उदयपुर के लिए भी खुलेगी ट्रेनें

Railways News: रेलवे ने गर्मियों के मौसम में यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कटिहार से अमृतसर व हुबली जंक्शन के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जबकि कटिहार रेल मंडल के फारबिसगंज से उदयपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन परिचालित होगी. उक्त बात की जानकारी कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने दी. उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होना है. यह ट्रेन कुल छह फेरे लगायेगी ट्रेन नंबर 05736 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार 10:00 बजे को खुलेगी. इस ट्रेन में 15 कोच लगाये जायेंगे. यह ट्रेन कुल छह फेरे लगायेगी. ट्रेन नंबर 05735 अमृतसर से कटिहार के लिए 23 मई से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार परिचालित होगी. यह ट्रेन कुल छह फेरे लगायेगी. यह ट्रेन 13:25 बजे अमृतसर से खुलेगी जो कटिहार 23.45 बजे पहुंचेगी. कटिहार से हुबली के लिए ट्रेन नंबर 07326 कटिहार से नौ से 30 अप्रैल तक चलेगी. कटिहार से प्रत्येक शनिवार को खुलेगी यह ट्रेनें यह ट्रेन कटिहार से 14:30 बजे प्रत्येक शनिवार को खुलेगी जो 10.50 बजे हुबली पहुंचेगी, जबकि ट्रेन नंबर 07325 हुबली से 12 अप्रैल से 03 मई तक कटिहार के लिए खुलेगी. यह ट्रेन हुबली से प्रत्येक बुधवार 15.15 बजे खुलकर 13:00 बजे कटिहार पहुंचेगी. इसके अलावा फारबिसगंज से उदयपुर के लिए 10 अप्रैल से एक मई तक प्रत्येक गुरुवार 9:00 बजे ट्रेन खुलेगी जो 12:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी. जबकि ट्रेन नंबर 09623 प्रत्येक मंगलवार 14:05 बजे उदयपुर से खुलेगी जो फारबिसगंज 5.30 बजे पहुंचेगी. Also Read: Bihar Crime: गोपालगंज में दिव्यांग कारोबारी की गला रेतकर हत्या, फॉरेंसिंक टीम ने की जांच The post Railways News: कटिहार से अमृतसर और हुबली जंक्शन के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, फारबिसगंज से उदयपुर के लिए भी खुलेगी ट्रेनें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India Sri Lanka UAE Energy Hub: ड्रैगन को समंदर में दी मात! श्रीलंका में भारत ने खेला ऊर्जा का महासंग्राम

India Sri Lanka UAE Energy Hub: हिंदुस्तान ने हिंद महासागर में अपने कूटनीतिक प्रभाव को और मजबूत करते हुए श्रीलंका में एक बड़ा कदम उठाया है. चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने के लिए हिंदुस्तान, श्रीलंका और यूएई ने त्रिंकोमाली में एक संयुक्त ऊर्जा हब विकसित करने का समझौता किया है. यह ऐतिहासिक समझौता श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान संपन्न हुआ. यह दौरा श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसानायके के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी का पहला दौरा था, जिसमें तीनों देशों के बीच त्रिपक्षीय साझेदारी की घोषणा हुई. समझौते पर हिंदुस्तान के विदेश सचिव विक्रम मिस्री, श्रीलंका के ऊर्जा सचिव प्रो. केटीएम उदयंगा हेमपाला और यूएई के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए. त्रिंकोमाली: ऊर्जा और रणनीति का केंद्र त्रिंकोमाली एक प्राकृतिक गहराई वाला बंदरगाह (डीप वॉटर हार्बर) है, जो सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह स्थान पहले से ही हिंदुस्तानीय ऑयल की श्रीलंकाई इकाई द्वारा आंशिक रूप से संचालित ऑयल टैंक फार्म्स का गढ़ है. अब इसे एक ऊर्जा केंद्र में बदलने के लिए मल्टी-प्रोडक्ट पाइपलाइन, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर और उन्नत टैंक फार्म्स विकसित किए जाएंगे. चीन को सीधी चुनौती यह परियोजना ऐसे समय पर सामने आई है जब चीन श्रीलंका में हम्बनटोटा पोर्ट और 3.2 अरब डॉलर की ऑयल रिफाइनरी जैसी परियोजनाओं में निवेश कर रहा है. ऐसे में हिंदुस्तान का यह कदम केवल ऊर्जा सहयोग का प्रतीक नहीं, बल्कि चीन की मौजूदगी को संतुलित करने वाली रणनीतिक चाल भी है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “त्रिंकोमाली ऊर्जा सहयोग के लिए एक क्षेत्रीय केंद्र बनने की अपार क्षमता रखता है, और यूएई की भागीदारी इसे ऐतिहासिक बनाती है.” यह विकास ना केवल हिंदुस्तान की कूटनीतिक सोच को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि दक्षिण एशिया में हिंदुस्तान अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं दे रहा, बल्कि सक्रिय होकर अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है. इसे भी पढ़ें: तबाही की भविष्यवाणी, 2025 का वो महीना जब समंदर मौत बनकर टूट पड़ेगा!  The post India Sri Lanka UAE Energy Hub: ड्रैगन को समंदर में दी मात! श्रीलंका में हिंदुस्तान ने स्पोर्ट्सा ऊर्जा का महासंग्राम appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर पुलिस ने रामनवमी को लेकर निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण रामनवमी मनाने और शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने दिया संदेश

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र आपसी भाईचारा, सामाजिक सदभाव एवं शांति पूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने को लेकर विद्यापतिनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान और चौकीदारों के साथ शनिवार को विद्यापतिधाम, मऊ बाजार, बालकृष्णपुर मड़वा, राजा चौक, बजरंगी चौक सहित अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बाइक व चार पहिया वाहन से घूम घूम कर शांतिपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व मनाने और इस दौरान बगैर लाइसेंस के जुलूस नहीं निकालने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हुड़दंग न मचाएं और नशा मुक्त होकर पर्व का आनंद लें। उन्होंने कहा कि सौहार्द पूर्ण वातावरण के साथ पर्व मनाते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च के दौरान एएसआई राकेश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में सशस्त्र बल व चौकीदार मौजूद रहे। साथ ही समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में एसडीपीओ सोनल कुमारी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक के बाद रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण बाताबरण में सम्पन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया । दलसिंहसराय अनुमंडल में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नया विचार समस्तीपुर।समस्तीपुर मंडल द्वारा महावीर इंटरनेशनल, दिल्ली के सहयोग से आज 5 अप्रैल 2025 को दरभंगा रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में सभी रेल कर्मचारियों तथा रेलवे में अनुबंध पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई।इस कार्यक्रम का उद्घाटन हिंदुस्तानीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी एवं हिंदुस्तानीय पैकेजिंग संस्थान, मुंबई के निदेशक तथा अतिरिक्त महानिदेशक (विदेश व्यापार) श्री राजेश कुमार मिश्रा एवं इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर, श्री विनय श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सिय जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गई तथा कर्मचारियों को जागरूक किया गया।इस स्वास्थ जांच शिविर में मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री सुनील कुमार सहित अन्य वरिष्ठ डॉक्टर एवं अधिकारियों ने भी भाग लिया और अपनी सेवाएं प्रदान की।स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों तथा रेलवे में अनुबंध पर कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, चिकित्सा सेवाओं की समय पर पहुंच सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह पहल सभी कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी रही। 

समस्तीपुर

नदी किनारे झाड़ी में लगी आग तो ग्रामीणों ने अवैध शराब कारोबार का कर दिया खुलासा, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी 

नया विचार समस्तीपुर- :समस्तीपुर जिले के पुलिस जो नही कर पा रही है वो काम गांव वालों ने खुद कर दिखाया । बिहार में शराबबंदी वर्ष 2016 से लागू है ।बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से अभी भी देसी शराब बनाई जा रही है और बेची भी जा रही है ।इसके लिए प्रशासन ने शराब कारोबार को खत्म करने के लिए और शराब माफियाओ को पकड़ने के लिए कई तकनीक अपनाई गई । कभी ड्रोन की मदद से कभी डॉग स्क्वायड की मदद से माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है ।लगातार पुलिस इस तरह की कार्रवाई भी करती है और कारोबारी की गिरफ्तारी भी करती है । लेकिन सुदूर गांव में जहां पुलिस नहीं पहुंच पाती है ।जहां पुलिस के ड्रोन नहीं पहुंच पाते हैं ।वहां ग्रामीण खुद ही पहुंच कर शराब के अवैध कारोबार का उजागर करती है । यह वीडियो समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के डुमरा मोहन पंचायत के गनौली वार्ड 9 के समीप करेह नदी के पूर्वी ढाब किनारे 11 बजे आग अचानक आग लग गई ।आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया । क्योंकि नदी किनारे झाड़ी से हटकर खेतो में गेंहू के फसल लगी हुई थी ।आग बुझाने के बाद ग्रामीणों ने पाया कि नदी किनारे झाड़ी में अवैध देशी शराब बनाए जाते हैं ।जिसका उजागर ग्रामीणों ने किया ।हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को भी आग लगने और अवैध शराब की भट्टी ध्वस्त और शराब बनाने के कच्चे उत्पाद मिलने की सूचना भी पुलिस को दीया हैं । ग्रामीण रूपेश कुमार बताते हैं नदी के किनारे आग लगने की सूचना मिली थी यहां किसानों के खेतों में गेहूं की फसल भी लगी हुई थी ।जब यहां पहुंचे तो नदी किनारे जंगल में आग लगी हुई थी ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया ।उसके बाद से यहां अवैध शराब निर्माण हो रहे भट्टी दिखाई पड़ी है ।ऐसा लगता है कि शराब निर्माण के दौरान ही गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई आग लगने के बाद कारोबारी फरार हो गए हैं ।लेकिन शराब बनाने के कुछ सामान भी बरामद किए गए पुलिस को सूचना दी गई है ।सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने अवैध शराब के कुछ कच्चे सामान को बरामद किया है । इस संबंध में शिवाजी नगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह का बताना है कि ग्रामीणों के द्वारा आग लगने की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची है । ग्रामीणों के द्वारा नदी किनारे अवैध शराब बनाने की बात कही गई है । पुलिस घटनास्थल पर गई है जांच कर रही है ।

समस्तीपुर

बाल संसद को कराया गया कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में शनिवार को विद्यालय बाल संसद का गठन किया गया। नवगठित बाल संसद में रुपाली कुमारी प्रधानमंत्री, मिथिलेश कुमार उप प्रधानमंत्री, रुद्र कुमार शिक्षा मंत्री, अन्नु कुमारी उप शिक्षा मंत्री, रुक्मणी कुमारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री, साकेत कुमार उप स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री, रेणु कुमारी जल एवं कृषि मंत्री, रवि किशन उप जल एवं कृषि मंत्री, मनीषा कुमारी पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री,नीतीश कुमार उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, स्तुति कुमारी स्पोर्ट्स एवं संस्कृति मंत्री,अमरजीत कुमार उप स्पोर्ट्स एवं संस्कृति मंत्री, अनन्या श्री विद्यालय सुरक्षा मंत्री एवं गोलू कुमार अप विद्यालय सुरक्षा मंत्री बनाए गए। प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर की अध्यक्षता में बाल संसद का चुनाव कराया गया। बाल संसद के सुगमकर्ता शिक्षक राज कुमार ने बाल संसद के मंत्रियों को उसके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में संजीत कुमार, ज्योति कुमारी, रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी आदि मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top