Hot News

April 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : वाह रे हिम्मत! सामने जाकर चीतों को पानी पिला दिया

Viral Video : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क  (केएनपी) के पास एक गांव का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें चीतों को पानी पिलाते हुए एक व्यक्ति नजर आ रहा है. हालांकि, पार्क के अधिकारियों ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की और कहा कि वे मामले की जांच करेंगे. वीडियो लगभग 40 सेकंड का है. इसमें एक व्यक्ति एक कैन से पानी को बर्तन में डालता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके बाद आस-पास की छाया में बैठे पांच चीते उस बर्तन के पास आते हैं और पानी पीना शुरू कर देते हैं. शुरू में वह व्यक्ति चीतों के करीब जाने में हिचकिचाता हुआ दिखाई देता है, लेकिन उसके पीछे खड़े लोग, जिसमें वीडियो शूट करने वाला व्यक्ति भी शामिल है, उससे चीतों को पानी पिलाने का आग्रह करते हैं. देखें वायरल वीडियो कूनो नेशनल पार्क से दिल छू लेने वाला नजारा! ग्रामीणों ने गर्मी में चीतों की प्यास बुझाई, देखिए ये वायरल वीडियो। प्रकृति और इंसान का साथ ऐसा ही होता है।#KunoNationalPark #CheetahProject #WildlifeConservation pic.twitter.com/G1QhdVSOlO — Sameer Mahajan (@sameermahajan88) April 5, 2025 इसके बाद वह व्यक्ति बर्तन में पानी डालता है और कुछ देर के लिए चीतों के पास झुककर बैठ जाता है. वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर चीता परियोजना के निदेशक उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें इस दृश्य के बारे में जानकारी नहीं है. शर्मा ने कहा, “हम वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम इसके बारे में जानकारी एकत्र करेंगे.” इससे पहले शुक्रवार को, एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें चीते अपने शिकार को खाते हुए दिख रहे थे. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि दोनों वीडियो उमरीकला गांव के पास शूट किए गए थे. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर का ‘खूनी स्पोर्ट्स’, कार्डियोलॉजिस्ट बन 7 मरीजों की ले ली जान, मची खलबली वर्तमान में, हिंदुस्तानीय धरती पर पैदा हुए 11 शावकों सहित 17 चीते केएनपी के जंगल में घूम रहे हैं, जबकि नौ बाड़ों में हैं. The post Viral Video : वाह रे हिम्मत! सामने जाकर चीतों को पानी पिला दिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार का युवक 10 दिनों तक रहा डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल पर फर्जी थाना देखा तो दे बैठा 22 लाख रुपया

बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक को आठ से 10 दिनों तक साइबर शातिरों ने डिजिटल अरेस्ट करके रखा. उससे 22 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली. सुनियोजित ढंग से जाल बिछाकर उसे उलझाया गया. खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट का अधिकारी बताकर बदमाशों ने युवक को झांसे में लिया. फर्जी थाना भी उसे मोबाइल के जरिए दिखाया गया. सीतामढ़ी के युवक को ठगों की टीम ने बनाया शिकार सीतामढ़ी के डुमरा का यह मामला है. यहां के निवासी आकाश से डिजिटल फ्रॉड की टीम ने 22.34 लाख रुपये की ठगी कर ली है. यह ठगी फ्रॉड की एक टीम ने पूरी सुनियोजित ढंग से जाल बिछाकर की है. वर्षों की जमा पूंजी गंवाने के बाद युवक ने साइबर थाने में अज्ञात फ्रॉड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में कल से 5 दिन आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, इन 6 जिलों में ओले भी गिरने के आसार… ठगों ने कॉल कर एफआइआर की दी जानकारी साइबर फ्रॉड की एक पूरी टीम थी जिसने मिलकर यह ठगी की. बताया गया है कि फ्रॉड ने उसे एक मोबाइल नंबर से कॉल कर खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट का कर्मी बताया. आकाश को उसके खिलाफ टेलीकॉम के 24 एफआइआर दर्ज होने की जानकारी दी. वह जब तक कुछ समझ पाता कि तुरंत दूसरे नंबर से वॉट्सएप कॉल आयी. उसके नंबर को बंद करने की चेतावनी दी गयी. दूसरा कॉल करने वाला फ्रॉड खुद को पुलिस वाला बताया. आकाश को ”जैसा कह रहे हैं वैसा करो” अन्यथा जेल भेज दिए जाओगे, की धमकी दी. तबतक आकाश फ्रॉड की टीम का माजरा पूरी तरह नहीं समझ सका था. फर्जी साइबर हेल्पलाइन का नंबर भी दिया आकाश ने इस दौरान फ्रॉड से कहा कि वह इसकी शिकायत साइबर पुलिस से करेगा. फिर फ्रॉड ने उसे मदद का भरोसा दिलाकर फर्जी साइबर हेल्पलाइन का नंबर उपलब्ध करा दिया. शिकायत करने की बात कही. वह नंबर भी फ्रॉड की टीम के साथी का ही था. फर्जी थाना भी दिखाया फ्रॉड की टीम ने आकाश को मोबाइल के जरिए फर्जी थाना और पुलिसकर्मियों को भी दिखाया. यह सब देख आकाश सहम गया. उसे 24 प्राथमिकी वाली फ्रॉड की बात पर एक पल के लिए यकीन हो गया. उसका यह यकीन तब और बढ़ गया, जब उसे फोन पर ही उसका आधार नंबर, पैन नंबर के साथ बैंकों का खाता नंबर बताया गया. मनी लॉन्ड्रिंग के केस को लेकर भी डराया आकाश मोबाइल पर फर्जी थाना और फर्जी पुलिसकर्मियों के बीच चल रही बातचीत सुन रहा था. वह यह सुना कि मामला गंभीर है. इसमें अरेस्ट किया जायेगा. आकाश को उसके एटीएम कार्ड का भी डिटेल भेजा गया. उससे कहा गया कि उसके खिलाफ दो करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस है. ठगों ने युवक को डिजिटल अरेस्ट कर जेल भेजने का भय दिखाकर अगले दिन फ्रॉड ने खाते में जमा राशि की जांच की बात कही. 10 दिनों में ऐंठ लिए 22 लाख से अधिक रुपए इस तरह से लगातार आठ-दस दिनों के अंदर फ्रॉड की टीम उससे 22 लाख 34 हजार रुपये की ठगी कर ली. आकाश ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर- 1930 पर शिकायत करने के बाद स्थानीय साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. The post बिहार का युवक 10 दिनों तक रहा डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल पर फर्जी थाना देखा तो दे बैठा 22 लाख रुपया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

Bihar News: पटना. उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रशासन राज्य के 350 प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज और 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने की व्यवस्था करेगी. उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में सम्राट अशोक भवन बनेंगें. सम्राट अशोक की 2369वीं जयंती पर शनिवार को राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित “जयंती समारोह-2025” में सम्राट चौधरी ने कहा सम्राट अशोक ने जो विशाल, समृद्ध और शक्तिशाली हिंदुस्तान बनाया था, उस विराट हिंदुस्तान का निर्माण हमारा सपना है. अशोक का हिंदुस्तान बनाने के लक्ष्य सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सम्राट अशोक का हिंदुस्तान बनाने के लक्ष्य पर लगातार काम कर रहा है. सम्राट चौधरी ने कहा कि हम सम्राट की नीति से प्रेरणा लेते हैं और साथ ही उस कृषि-मूलक समुदाय के उत्थान की भी चिंता करते हैं, जिसमें अशोक जैसा यशस्वी सम्राट पैदा किया. प्रशासन का कृषि आश्रित समाज पर ध्यान सम्राट चौधरी ने कहा कि कृषि आश्रित समाज को ध्यान में रख कर शिक्षा की दृष्टि से राज्य के हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और सब्जी उत्पाद की सुरक्षा के लिए कोल्ड स्टोरेज खोलने का निर्णय किया गया है. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा समेत वरिष्ठ नेतागण तथा बड़ी संख्या में लोग अपने महापुरुष को याद करने के लिए एकत्रित थे. Also Read: अगले तीन माह में नक्सलमुक्त होगा बिहार, पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान The post Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएवी : झांकियों के जरिये बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का दिया संदेश

बच्चों द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा में 49 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया भाग संवाददाता, पटना डीएवी बीएसइबी स्कूल की ओर से आयोजित चार दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन मूल्यों, आर्य समाज के आदर्श व मानवता से परिपूर्ण सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गयी. बच्चों द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा में 49 स्कूलों के करीब 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया. गाजे-बाजे और रथ के साथ निकाली गयी शोभायात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. शोभायात्रा का नेतृत्व आर्य समाजी सिक्किम और मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया. शोभायात्रा डीएवी बीएसइबी से हनुमान मंदिर पहुंचा. बच्चों ने इस झांकी में हिंदुस्तान की महान संस्कृति, ऋषि-मुनियों की जीवन शैली व आर्य समाज के जीवन मूल्यों को जीवंत रूप में दर्शाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीएवी : झांकियों के जरिये बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का दिया संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रतिदिन होमवर्क की समीक्षा करेंगे क्लास टीचर

–नये समय -सारिणी के अनुसार कक्षा का संचालन सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक होगा –प्रतिदिन सात घंटी होगी पढ़ाई, एक कक्षा 40 मिनट की होगी संवाददाता, पटना प्रशासनी स्कूलों का सात अप्रैल से समय बदल जायेगा. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूलों प्रधानाध्यापकों और प्रखंडों शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि नये समय -सारिणी के अनुसार कक्षा का संचालन सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक होगा. इस दौरान स्कूलों में कुल सात घंटी पढ़ाई होगी. सुबह 6.30 बजे से सात बजे प्रार्थना होगी. इसके बाद वर्ग का संचालन शुरू कर दिया जायेगा. प्रत्येक घंटी 40 मिनट की होगी. पहली घंटी सुबह सात बजे से 7.40 तक, दूसरी घंटी 7.40 से 8.20, तीसरी घंटी 8.20 से नौ बजे तक चलेगी. बीच में सुबह नौ से 9.40 बजे तक प्रारंभिक स्कूलों के शिशु मध्याह्न भोजन करेंगे. फिर चौथी घंटी सुबह 9.40 से 10.20 बजे तक चलेगी. इसी तरह पांचवीं घंटी 10.20 से 11 बजे, छठी घंटी 11 से 11.40 तक और सातवीं और अंतिम घंटी सुबह 11.40 से 12.20 बजे तक संचालित होगी. इसके बाद बच्चों को छुट्टी दे दी जायेगी. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि दोपहर 12.20 से 12.30 बजे तक प्रधानाध्यापक स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये विषय की समीक्षा की जायेगी. अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं बच्चों को दिये गये गृह कार्य की समीक्षा व जांच करेंगे. वहीं टीचर भी बच्चों को दिये गये होम वर्क की जांच करेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को दी जाने वाली गृह कार्य पर विशेष ध्यान देना होगा. प्रधानाध्यापक और वर्ग शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिदिन बच्चों को गृह कार्य मिले और प्रतिदिन उसकी जांच हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रतिदिन होमवर्क की समीक्षा करेंगे क्लास टीचर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एकेयू में होगी एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई, तैयार किया जा रहा है सिलेबस

संवाददाता, पटना आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय राज्य यूनिवर्सिटी में नये सत्र से स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई शुरू की जायेगी. नये सत्र से स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई शुरू करने को लेकर एकेडमिक एडवाइजरी कमेटी की बैठक की गयी. कुलपति शरद कुमार यादव ने बताया कि स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी के लिए सिलेबस तैयार किया जा रहा है. स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी के लिए पहले से ही 8 पद स्वीकृत है. कुलपति शरद कुमार यादव की अध्यक्षता में ऑनलाइन एकेडमिक एडवाइजरी कमेटी कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गये हैं. कुलपति ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किया जाना है. इस संबंध में स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी की स्थापना से संबंधित दस्तावेज, जैसे विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, अध्यादेश और पाठ्यक्रम विकास, वर्तमान में प्रक्रिया में है. एक बार ये दस्तावेज उपलब्ध हो जाने पर, उन्हें अंतिम रूप देने से पहले सभी सदस्यों को फीडबैक और सुझाव के लिए भेजा जायेगा.सदस्यों ने सुझाव दिया कि पाठ्यक्रम शुरू होने से पहले, खगोल विज्ञान के विषय विशेषज्ञ की सेवाएं ली जानी चाहिये ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित कार्य समय पर पूरा हो सकें. प्रो शरद कुमार यादव ने कहा कि बिहार के बच्चों में काफी प्रतिभा है. इस कोर्स को इस प्रकार डिजाइन किया जायेगा ताकि एस्ट्रोनॉमी की नॉलेज रखने वाले आराम से पढ़ाई कर सकते हैं. कमेटी के सुझाव के अनुसार इसे मल्टीडिस्प्रेनरी कोर्स के रूप में शुरू किया जायेगा. पिछले एक साल से इसकी तैयारी की जा रही है. डीपीआर बनाने का काम जारी है. डीपीआर के बाद एक्सपर्ट सुझाव के बाद पीजी में सीट फाइनल किया जायेगा. एस्ट्रोनॉमी में डिग्री हासिल करने वाले युवाओं के लिए नौकरी के कई विकल्प इस विषय की खासियत यह है कि यह भौतिकी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सामग्री विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान जैसे विषयों के सिद्धांतों और अनुप्रयोगों का उपयोग करता है. कई देश के साइंटिस्ट दिन रात मेहनत करके स्पेस की खोजबीन करने में लगे हुए हैं. जिसके कारण ही इस फील्ड में नौकरियों की काफी संभावनाएं है. एस्ट्रोनॉमी में डिग्री हासिल करने वाले युवाओं के लिए नौकरी के कई विकल्प हैं. इस विषय के डिग्री धारक न केवल प्रशासनी सेवाओं में जा सकते हैं, बल्कि निजी नौकरियों, शिक्षण, रिसर्च और अंतरिक्ष वैज्ञानिकों में नौकरी पाने के साथ-साथ सफलता का इतिहास भी लिख सकते हैं. एस्ट्रोनॉमी के स्पेशलिस्ट डेटा विश्लेषण और कंप्यूटर विशेषज्ञता के आधार पर विभिन्न प्रकार की नौकरियों का निर्माण कर सकते हैं. वे वाणिज्यिक और गैर-वाणिज्यिक अनुसंधान, विकास और परीक्षण प्रयोगशालाओं, वेधशालाओं, नक्षत्रों और साइंस पार्कों में भी नौकरी पा सकते हैं. इसके अलावा इसरो व नासा, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और एनएएलए डीआरडीओ जैसी संस्थानों के रिसर्च कार्यों में जॉब की संभावनाएं हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एकेयू में होगी एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई, तैयार किया जा रहा है सिलेबस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक का किया विरोध

संवाददाता, पटना बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी पत्र के माध्यम से बिहार के छह लाख शिक्षकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने का विरोध किया है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा कि निदेशक द्वारा जारी आदेश में शिक्षकों को सोशल मीडिया पर विभागीय नीतियों पर टिप्पणी करने से प्रतिबंधित किया गया है. यह आदेश न केवल संविधान विरोधी है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन भी है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानीय संविधान का अनुच्छेद 19(1)(ए) प्रत्येक नागरिक को विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है. शिक्षक, प्रशासनी कर्मी होने के बावजूद, नागरिक हैं और उन्हें भी अपने अधिकारों की रक्षा एवं समस्याओं को उजागर करने का पूरा अधिकार है. यह आदेश शिक्षकों की आवाज को दबाने और उन्हें मानसिक रूप से गुलाम बनाने का प्रयास है. मुख्यमंत्री से इस तानाशाही आदेश पर अविलंब हस्तक्षेप करने और निरस्त करने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक का किया विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रो संजय कर्मचारी संघ के संरक्षक और विश्वजीत बने संयोजक

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की ओर से पिछले दिनों कार्यकारिणी की बैठक की गयी थी. बैठक में सात से 9 अप्रैल तक कुलपति के समक्ष धरना प्रदर्शन की बात कही गयी. कर्मचारी संघ के सदस्य अपनी मांगों की पूर्ति के लिए दोपहर तीन बजे से धरना प्रदर्शन करेंगे. कर्मचारी संघ की ओर कहा गया कि 12 दिसंबर 2024 को कुलपति और राज्यपाल के बीच हुए समझौते का पालन नहीं करने और वादखिलाफी के विरोध में आंदोलन शुरू करने की बात कही. इसके साथ ही बैठक में कर्मचारी संघ के नये संरक्षक के रूप में बिहार परिषद के सदस्य प्रो संजय कुमार सिंह का चयन किया है. वहीं एआइएसएफ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार संघ के संयोजक के रूप में चयन किया है. कर्मचारी संघ के महासचिव फरमान अब्बास ने बताया कि संघ के संरक्षक और संयोजक को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई देते हुए इस जिम्मेदारी को अपनाने के लिए आभार प्रकट किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रो संजय कर्मचारी संघ के संरक्षक और विश्वजीत बने संयोजक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के 39 पीएमश्री स्कूल एक ही शैक्षणिक व प्रशासनिक इकाई के रूप में करेंगे काम

-पीएमश्री दर्जा प्राप्त स्कूलों में कक्ष छह से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू संवाददाता, पटना जिले के पीएमश्री दर्जा प्राप्त 39 स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू हो गयी है. मध्य विद्यालयों में संचालित कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को आसपास के उच्च माध्यमिक स्कूलों में मर्ज कर दिया गया है. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार पीएमश्री से दर्जा प्राप्त विद्यालय जहां कक्षा छह से 12वीं तक पढ़ाई होती है, उनको एक ही शैक्षणिक एवं प्रशासनिक इकाई माना जायेगा. इससे इन स्कूलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होगी और इसकी मॉनीटरिंग भी आसानी से हो सकेगी. चिह्नित मर्ज किये जाने वाले मध्य विद्यालय के वर्ग एक से पांच तक की कक्षा स्वतंत्र इकाई के रूप में प्राथमिक विद्यालय में परिवर्तित माने जायेंगे. चिह्नित विद्यालय के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यालय के विकास कोष, छात्र कोष, समग्र शिक्षा अंतर्गत बैंक खाता व अन्य राशि के व्यय के लिए बैंक खाते का संचालन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संयुक्त रूप से अन्य शिक्षक के साथ करेंगे. वर्ग छह से आठ तक की कक्षाओं के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष या सचिव द्वारा संयुक्त रूप से बैंक खाता का संचालन किया जायेगा. आदेश में कहा गया है कि वर्ग छह से आठ तक विद्यालयों का संचालन विद्यालय शिक्षा समिति और वर्ग नौ से 12 वीं तक का संचालन के प्रबंध समिति द्वारा किया जायेगा. यदि शिक्षकों की कमी रहती है, तो वर्ग नौ -10 और वर्ग 11-12 के शिक्षक कक्षा छह से आठ के बच्चों को पढ़ायेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मर्ज किये गये सभी पीएमश्री स्कूलों में (शैक्षणिक सत्र 2025-26) एक अप्रैल से पढ़ाई प्रारंभ शुरू हो गयी है. इन स्कूलों को दिये गये निर्देश को हर हाल में पालन करना होगा. इन प्रखंडों में इतने पीएमश्री स्कूल प्रखंड – संख्या अथमलगोला – 1 पटना सदर – 10 संपतचंक – दो फुलवारीशरीफ – 1 धनरूआ – 1 दनियावां – 1 दानापुर – 2 पंडारक – 1 पालीगंज – 1 नौबतपुर – 2 मोकामा – 1 मसौढ़ी – 2 विक्रम – 2 बिहिटा- 3 मनेर – 2 खुसरूपुर – 1 घोसवरी – 1 दुल्हिनबाजार – 1 बेलछी – 1 बाढ़ – 1 बख्तियारपुर – 1 फतुहा – 1 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के 39 पीएमश्री स्कूल एक ही शैक्षणिक व प्रशासनिक इकाई के रूप में करेंगे काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू : हॉस्टल एलॉटमेंट से पहले नहीं हो छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव सलोनी राज ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ छात्रों के हुए समझौते पर कोई निर्णय नहीं लेने की वजह से नाराजगी जाहिर की है. महासचिव ने कहा कि पिछले दिनों हुए छात्र आंदोलन के दौरान सबसे अहम मुद्दा हॉस्टल एलॉटमेंट का था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. महासचिव ने स्पष्ट किया है कि जब तक छात्रावास का एलॉटमेंट शुरू नहीं किया जायेगा, तब तक नव-निर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह करवाना उन जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ बेइमानी होगी जिन्हें छात्रावास की अत्यंत आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रावासों का निर्माण छात्रों के उपयोग के लिए किया गया है न कि ताले बंद रखने के लिए. ऐसे में यह जरूरी है कि छात्रावास एलॉटमेंट की प्रक्रिया को छात्र संघ के शपथ ग्रहण से पहले प्रारंभ किया जाये ताकि छात्रों के अधिकारों की रक्षा हो सके और विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों का भरोसा बना रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयू : हॉस्टल एलॉटमेंट से पहले नहीं हो छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top