Hot News

April 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Upcoming Movie: रणबीर-दीपिका फिर साथ! Ex लवर्स की जोड़ी लगाएगी स्क्रीन पर आग, रोमांस में दिखेगा पुराना तड़का?

Upcoming Movie: बॉलीवुड के दो बड़े सितारे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं. इस बार ये जोड़ी संजय लीला भंसाली की आने वाली मेगा प्रोजेक्ट “लव एंड वॉर” में साथ काम करती दिख सकती है. फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल में होंगी. भंसाली की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है, और अगर दीपिका इसमें शामिल होती हैं, तो ना सिर्फ उनकी केमिस्ट्री रणबीर के साथ फिर से देखने को मिलेगी, बल्कि दोनों के बीच कुछ बोल्ड और इमोशनल सीन्स भी दर्शकों को चौंका सकते हैं. रणबीर-दीपिका की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल? लाइव हिंदुस्तान के रिपोर्ट्स की मानें तो लव एंड वॉर में दीपिका पादुकोण एक खास रोल में नजर आ सकती हैं. फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन दमदार बताया जा रहा है, जिसमें वो करीब 40 मिनट तक स्क्रीन पर रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी. यही नहीं, दोनों के बीच कुछ रोमांटिक और बोल्ड सीन्स भी शामिल किए जा सकते हैं, जो दर्शकों को चौंका सकते हैं. ऐसे सीन्स की वजह से फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलने की संभावना जताई जा रही है. फिल्म को लेकर दीपिका का फैसला अभी बाकी फिल्म से जुड़ी चर्चाओं के बीच ये भी सामने आया है कि दीपिका पादुकोण ने अभी तक लव एंड वॉर के लिए हां नहीं की है. सूत्रों का कहना है कि उन्हें फिल्म का ऑफर मिला है, लेकिन फिलहाल वो स्क्रिप्ट और रोल को लेकर सोच-विचार में हैं. इस बीच मेकर्स की ओर से भी अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. 2026 में आ सकती है ‘लव एंड वॉर’ संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर और विकी कौशल आर्मी ऑफिसर्स के रोल में दिखाई दे सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि दोनों किरदार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे, यानी फिल्म में जबरदस्त टकराव देखने को मिल सकता है. फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई तय तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये बिग बजट प्रोजेक्ट 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. यह भी पढ़े: Action Thriller: थिएटर में नहीं आई, फिर भी छा गई ये 2 घंटे 2 मिनट की थ्रिलर फिल्म! IMDb पर मिली 7.3 की रेटिंग The post Upcoming Movie: रणबीर-दीपिका फिर साथ! Ex लवर्स की जोड़ी लगाएगी स्क्रीन पर आग, रोमांस में दिखेगा पुराना तड़का? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ के बाद साफ सफाई की लापरवाही की शिकायत पहुंचीं शासन तक,भड़के नगर आयुक्त

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में साफ सफाई इतनी अच्छी थी कि प्रयागराज को देखने ही बनता था.लेकिन महाकुंभ के समाप्त होते ही शहर में गंदगी फिर से बढ़ने लगी है.जिसको लेकर शिकायत शासन तक पहुंच चुकी है.और यह लापरवाही ऐसे टाइम पे हो रही है जिस वक्त केंद्र प्रशासन की टीमें स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आ रहीं हैं.सफाई की लापरवाही की शिकायत को नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने गंभीरता से लिया है जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों को डांट भी लगाई एवं शहर में साफ सफाई में लापरवाही न बरतने को कहा इसके लिए नगर आयुक्त ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक भी बुलाई.बैठक में नगर आयुक्त ने साफ कहा है कि शहर की साफ सफाई पटरी से उतरी है शहर में गंदगी बढ़ गई है.जिस जोश के साथ महाकुंभ में काम हो रहा था,अब वो देखने को नहीं मिल रहा,और अब हमलोगों को महाकुंभ की तरफ ही साफ सफाई पर ध्यान देना होगा ताकि प्रयागराज एक स्वच्छ शहर के रूप में जाना जा सके. बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि साफ सफाई के लापरवाही की शिकायत शासन तक पहुंच चुकी थी जिसको लेकर नगर आयुक्त के पास शासन के एक उच्च अधिकारी का फोन भी आया था जिसको लेकर नगर आयुक्त ने तुरंत एक बैठक बुलाई और सभी को साफ सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए. The post महाकुंभ के बाद साफ सफाई की लापरवाही की शिकायत पहुंचीं शासन तक,भड़के नगर आयुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बेतिया से शादीशुदा महिला का अपहरण, पति ने दर्ज करायी थाने में प्राथमिकी

Bihar News: बेतिया के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव से शादीशुदा स्त्री का अपहरण कर लिया गया है. अपहृत स्त्री के पति ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अपहृत स्त्री के पति ने बताया है कि विगत 21 मार्च को हम अपने माता-पिता के साथ खेत में काम कर रहे थे, जब घर पहुंचा तो पता चला कि मेरी पत्नी को एक टेंपो में मेरे दो वर्ष के लड़का के साथ बैठाकर किसी ने ले गया. घटना की जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में अपने ससुराल रखई रत्नपुरा टोला में पहुंचकर पता किया, तो ससुराल वालों के द्वारा बताया गया कि वो यहां पर नहीं आयी है. मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है कि रखई गांव के रामजी साह कानू लगभग 28 बर्ष पिता छोटेलाल साह कानू के द्वारा मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि अपहृत स्त्री के पति के आवेदन पर शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही निवासी छोटेलाल साह कानू को नामजद किया गया है. केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना-2: नाबालिक लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव की मां ने अपने 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन देकर बतायी है कि बाहर से घर वापस आने पर देखी कि उसकी पुत्री घर में नहीं है. काफी खोजबीन व अगल-बगल के लोगों से पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका. गुप्त रूप से किसी ने जानकारी दी कि खरसान गांव के रूपन महतो एवं रोहन महतो उसे टेंपो पर बैठाकर जबरन ले जा रहा था. दोनों के पिता राम शोभित महतो ग्राम खरसान से पूछने उसके घर पहुंचा. पुत्री की बाबत पूछने पर गाली गलौज देकर अपने दरवाजे से भगा दिया. कहा कि तुम्हारी पुत्री अब कभी नहीं मिलेगी. मां के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. Also Read: Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, आसमान से बरस रही आग, अप्रैल में गर्मी रहेगी ज्यादा The post Bihar News: बेतिया से शादीशुदा स्त्री का अपहरण, पति ने दर्ज करायी थाने में प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकुड़ में रामनवमी जुलूस की नहीं मिली अनुमति, भड़के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, कह दी ये बड़ी बात

Table of Contents रामनवमी जुलूस पर रोक प्रशासन की हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है – चंपाई पाकुड़ में आदिवासी/हिंदू हो चुके हैं अल्पसंख्यक – चंपाई सोरेन क्या झारखंड में हिंदू होना अपराध है?- चंपाई रामनवमी आयोजन समिति ने इन 9 गांवों में जुलूस निकालने की मांगी थी अनुमति एसडीओ ने अनुमति नहीं देने के बताये ये कारण एसडीओ ने कहा- कार्यक्रम करेंगे, तो होगी कार्रवाई Ram Navami in Pakur| पाकुड़ के ग्रामीण इलाकों में रामनवमी जुलूस निकालने की अनुमति देने से प्रशासन ने इनकार कर दिया है. इस पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. वहीं, पाकुड़ के एसपी ने कहा है कि जिले में जितने भी पारंपरिक अखाड़े हैं, सभी शांतिपूर्वक जुलूस निकाल रहे हैं. कहीं कोई दिक्कत नहीं है. सभी क्षेत्रों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. रामनवमी जुलूस पर रोक प्रशासन की हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है – चंपाई उधर, हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है कि पाकुड़ में प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के रामनवमी जुलूस पर रोक लगाना राज्य प्रशासन की हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि हिंदू/मूलवासी समाज वैसे भी शांतिप्रिय होता है, लेकिन अगर प्रशासन को लगता है कि वे रामनवमी शोभायात्रा को सुरक्षा तक नहीं दे सकते, तो फिर क्या कहें? पाकुड़ के 9 गांवों में रामनवमी जुलूस नहीं निकालने संबंधी आदेश की कॉपी. पाकुड़ में आदिवासी/हिंदू हो चुके हैं अल्पसंख्यक – चंपाई सोरेन चंपाई सोरेन ने ‘एक्स’ पर आगे लिखा, ‘मैंने पहले भी कहा था कि पाकुड़ में आदिवासी/ हिंदू समाज अल्पसंख्यक हो चुका है, जबकि एक समुदाय विशेष की आबादी दो-तिहाई के करीब है. क्या प्रशासन यह बताना चाहती है कि जहां कहीं भी हिंदू अल्पसंख्यक होंगे, वहां उनके धार्मिक/ संवैधानिक अधिकारों को इसी प्रकार छीन लिया जायेगा?’ झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें क्या झारखंड में हिंदू होना अपराध है?- चंपाई चंपाई सोरेन ने लिखा, ‘क्या झारखंड में हिंदू होना अपराध है? क्या राज्य प्रशासन किसी अन्य धर्म के पर्व-त्योहारों पर ऐसा ही तुगलकी फरमान जारी करने का साहस दिखा सकती है?’ दरअसल, पाकुड़ सदर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय से रामनवमी आयोजन समिति ने पाकुड़ के 9 गांवों से रामनवमी जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी. साथ ही सुरक्षा देने की भी मांग की थी. रामनवमी आयोजन समिति ने इन 9 गांवों में जुलूस निकालने की मांगी थी अनुमति समिति ने पाकुड़ के कोलाजोड़ा, समसेरा, शहरकोल, गोकुलपुर, नगरनवी, झिकरहार्टी, पिरलीपुर, बहिरग्राम और चोंगाडांगा के लोगों की मौजूदगी में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र, धार्मिक ध्वज के साथ शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी. साथ ही कहा था कि इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र का भी इस्तेमाल किया जायेगा. समिति ने 4 अप्रैल 2025 को यह आवेदन दिया था. इस आवेदन को प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी. एसडीओ ने अनुमति नहीं देने के बताये ये कारण एसडीओ कार्यालय से 5 अप्रैल 2025 को जारी ज्ञापांक संख्या 403 में कहा गया है कि रामनवमी आयोजन समिति पाकुड़ से मिलने आवेदन में यह नहीं बताया गया है कि शोभायात्रा में कितने लोग शामिल होंगे. साथ ही लाइसेंस संबंधी कागजात भी प्रस्तुत नहीं किया गया. इसलिए रामनवमी आयोजन समिति को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जायेगी. एसडीओ ने कहा- कार्यक्रम करेंगे, तो होगी कार्रवाई एसडीओ ने समिति से कहा कि वह अपना कार्यक्रम न करें. साथ ही कहा कि अगर इस आदेश की अवहेलना हुई, तो हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जायेगी. आदेश की रामनवमी आयोजन समिति के प्रसन्ना मुश्रा, पाकुड़ नगर के थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी को भी भेज दी गयी. थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी से कहा गया है कि वे इस आदेश का पालन कराना सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें 6 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक कर लें PHOTOS: रामनवमी पर हनुमान की शरण में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन The post पाकुड़ में रामनवमी जुलूस की नहीं मिली अनुमति, भड़के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, कह दी ये बड़ी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rahul Gandhi Video: ‘बिहार के युवा White T-Shirt पहन कर आइए’, दौरे से पहले राहुल गांधी ने की खास अपील

Rahul Gandhi Video: बिहार में होने वाले चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बेगूसराय आ रहे हैं. बिहार दौरे से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने कहा, “बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने. लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे. आप भी White T-Shirt पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज़ उठाइए – प्रशासन पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए. यहां रजिस्टर कर White T-Shirt Movement से जुड़िए: http://whitetshirt.in आइए, हम मिलकर बिहार को अवसरों वाला राज्य बनाएं.” Video देखें: वीडियो सोर्स- राहुल गांधी X हैंडल बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इसे भी पढ़ें:  बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट The post Rahul Gandhi Video: ‘बिहार के युवा White T-Shirt पहन कर आइए’, दौरे से पहले राहुल गांधी ने की खास अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में रामनवमी की धूम, कुछ ही देर में यहां बदलेगा मौसम, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: रांची-आज रामनवमी की धूम है. झारखंड में चारों तरफ उल्लास है. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम समेत चार जिलों में कुछ ही देर में मौसम बदलनेवाला है. इन जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्क रहने को कहा है. वज्रपात का येलो अलर्ट जारी झारखंड के पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम जिले में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इन जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. The post झारखंड में रामनवमी की धूम, कुछ ही देर में यहां बदलेगा मौसम, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘दिल बहलाने के लिए गालिब ये ख्याल अच्छा है’, तेजस्वी यादव पर रविशंकर प्रसाद ने किया शायराना हमला 

Bihar : तेजस्वी यादव के बिहार में वक्फ संशोधन को लागू नहीं किए जाने वाले बयान पर पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने शायराना हमला किया है. रविवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के वक्फ संशोधन को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी सांसद ने कहा कि “उनकी प्रशासन आने वाली है क्या? दिल बहलाने के लिए ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है.”  वक्फ संशोधन बिल को कूड़ेदान में फेकेंगे : तेजस्वी  बता दें कि तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा था कि वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा और राज्यसभा में अपनी बातें पूरी मजबूती के साथ रखी और कड़ा विरोध करके इसके खिलाफ वोट दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग मुसलमानों के हितैषी होने का ढोंग करते हैं, उनकी पोल खुल चुकी है. बिहार में जब हमारी प्रशासन बनेगी तो वक्फ संशोधन विधेयक को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे और इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें बिहार की जनता एनडीए के साथ : रविशंकर प्रसाद  इधर, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे पर आने को लेकर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने सवालिया लहजे में कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर तो लोकसभा में काफी चर्चा हुई, लेकिन वे बोले नहीं. वे खामोश रहे, बहन दिखाई नहीं पड़ी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार आने का अधिकार है, आने दीजिए. लेकिन बिहार की जनता उनके साथ नहीं है. बिहार की जनता एनडीए के साथ हैं.  इसे भी पढ़ें : Patna के जिस जेल में बंद हैं अनंत सिंह, वहां फिर हुई छापेमारी, मोबाइल और चार्जर बरामद इसे भी पढ़ें : Waqf Bill के कानून बनते ही बिहार आ रहे राहुल गांधी, मुस्लिम नेताओं से करेंगे मुलाकात The post ‘दिल बहलाने के लिए गालिब ये ख्याल अच्छा है’, तेजस्वी यादव पर रविशंकर प्रसाद ने किया शायराना हमला  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heat Wave: IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया येलो अलर्ट, अगले तीन ऐसा रहेगा मौसम, उत्तर भारत में लू का प्रकोप

Heat Wave: हिंदुस्तानीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव के अनुसार इस समय दिल्ली का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. 7 अप्रैल को लू जैसी स्थिति बन सकती है. इसके बाद 8 से 10 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा, जिस कारण से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना जताई गई है. न्यूनतम तापमान में औसत से 1.5 डिग्री कम दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.5 डिग्री कम है. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत रही. हिंदुस्तान मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. दिल्ली में एक्यूआई 198 के करीब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 198 दर्ज किया गया जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है. The post Heat Wave: IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया येलो अलर्ट, अगले तीन ऐसा रहेगा मौसम, उत्तर हिंदुस्तान में लू का प्रकोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar School Timing: बदल गई बिहार के स्कूलों की टाइमिंग, इतने बजे से चलेगी क्लास, देखें नया टाइम टेबल

Bihar School Timing: बिहार के शिक्षा विभाग की तरफ से नया टाइम टेबल जारी किया गया है. बिहार के प्रशासनी स्कूलों के लिए मॉडल टाइम टेबल निर्धारित किया गया है. इस निर्देश के अनुसार बिहार के प्रशासनी स्कूलों की टाइमिंग कल यानी 7 अप्रैल 2025 से बदल दी गई है. बता दें कि यह फैसला जून तक के लिए लिया गया है. यह आदेश पूरे राज्य के प्रशासनी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लागू होगा. Bihar School Timing: क्या रहेगी स्कूलों की टाइमिंग? बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, स्कूलों की टाइमिंग सुबह 06:30 बजे से होगी. वहीं, कक्षाएं 12:30 बजे दोपहर तक ही चलेंगी. बता दें कि, गर्मी के चलते सभी कक्षाएं 6 घंटे की ही चलेगी. बिहार प्रशासन शिक्षा विभाग द्वारा 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक के लिए गर्मी के कारण स्कूलों के संचालन हेतु निर्धारित नया टाइम टेबल दिया गया है. स्कूलों की पूरी टाइमिंग नीचे टेबल में देख सकते हैं. क्रम समय गतिविधि / घंटी 1 06:30 AM विद्यालय शुरू होने का समय 2 06:30 AM – 07:00 AM प्रार्थना आदि 3 07:00 AM – 07:40 AM पहली घंटी 4 07:40 AM – 08:20 AM दूसरी घंटी 5 08:20 AM – 09:00 AM तीसरी घंटी 6 09:00 AM – 09:40 AM मध्यांतर / MDM 7 09:40 AM – 10:20 AM चौथी घंटी 8 10:20 AM – 11:00 AM पांचवीं घंटी 9 11:00 AM – 11:40 AM छठी घंटी 10 11:40 AM – 12:20 PM सातवीं घंटी (छात्रों के लिए छुट्टी) 11 12:20 PM – 12:30 PM शिक्षकों की समीक्षा व योजना कार्य नए टाइम टेबल के अनुसार इसमें 71,863 प्रारंभिक और 9,360 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह नियम लागू होगा. मार्निंग में विद्यालयों के संचालन की व्यवस्था एक जून यानी गर्मी की छुट्टी होने के पूर्व तक बनी रहेगी. इससे संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक साहिला के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जारी किया गया था. पढ़ें: BSPHCL Recruitment 2025: बिहार में 12वीं के बाद कैसे मिलती है बिजली विभाग में नौकरी, सैलरी लाखों में The post Bihar School Timing: बदल गई बिहार के स्कूलों की टाइमिंग, इतने बजे से चलेगी क्लास, देखें नया टाइम टेबल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: रांची के इस मंदिर में हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर की पूजा, लगाये जय श्रीराम के नारे

Hemant Soren Jai Sri Ram| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार 6 अप्रैल 2025 को अपनी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ राजधानी रांची के तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर हेमंत सोरेन ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और जय श्रीराम के नारे लगाये. हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर निवारणपुर में पूजा-अर्चना की और झारखंड की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी झारखंड के लोग पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशी के साथ रामनवमी का त्योहार मना रहे हैं. हर साल इस श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा करने के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं. उन्होंने कहा कि सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए. यही रामनवमी महापर्व का संदेश है. इस अवसर पर श्री महावीर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी ने श्रीराम जानकी मंदिर के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मंदिर है. इस मंदिर में झारखंड के अलग-अलग जिले से लोग यहां पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं. इसे भी पढ़ें 6 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक कर लें PHOTOS: रामनवमी पर हनुमान की शरण में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन खुशसमाचारी! रांची से राजस्थान के लिए समर स्पेशल ट्रेन, यहां चेक करें टाइम-टेबल और रूट वक्फ बिल पर झारखंड में हंगामा है क्यों बरपा? एक-दूसरे पर तीर चला रहे कांग्रेस, भाजपा के नेता ये है झारखंड का ‘सर्वाधिक नक्सल प्रभावित’ जिला, नक्सलवाद के खात्मे की ये है विशेष रणनीति The post Video: रांची के इस मंदिर में हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर की पूजा, लगाये जय श्रीराम के नारे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top