Hot News

April 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो

Sikandar: सिकंदर की रिलीज के एक हफ्ते बाद, सलमान खान ने अपनी कल्ट बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना की फिर से रिलीज की घोषणा की. आमिर खान के साथ साल 1994 में आई यह फिल्म अपनी कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त एक्टिंग और बेहतरीन कलाकारों के लिए फैंस के बीच आज भी पॉपुलर है. भाईजान ने मूवी का ट्रेलर रिलीज किया और कैप्शन में लिखा, “अमर प्रेम का अंदाज वापस आ गया है. #अंदाजअपनाअपना 25 अप्रैल 2025 को देशभर में सिनेमाघरों में पुनः रिलीज होगी.” अंदाज अपना अपना फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज अंदाज अपना अपना के फिर से री रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, “मेरी पसंदीदा फिल्म दोनों खान ने इसमें कमाल की एक्टिंग की है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “दोस्ती, दीवानगी और धमाकेदार कॉमेडी… एक बार फिर से, अंदाज अपना अपना.” एक अन्य यूजर ने लिखा, सिकंदर देखकर कुछ खास मजा तो आया नहीं, चलो अब मैं यह कॉमेडी फिल्म देखकर एंजॉय करूंगा.” Amar Prem Ka Andaaz is back… #AndazApnaApna Re-releasing In Cinemas on 25th April 2025 Nationwide@AndazApnaApna_ @VinayPictures #VinaySinha @RajSantoshi #AamirKhan @TandonRaveena #KarismaKapoor @nammsinha @pritisinha333 @aamodsinha @shreyoby pic.twitter.com/AovaVECUAJ — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2025 अंदाज अपना अपना के बारे में अंदाज अपना अपना एक पॉपुलर हिंदी कॉमेडी है, जिसमें आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही रवीना टंडन और करिश्मा कपूर भी हैं. अपने अनोखे कॉमेडी और यादगार वन-लाइनर्स के लिए मशहूर इस फिल्म में शक्ति कपूर की ओर से निभाए गए किरदार में मशहूर कॉमिक विलेन क्राइम मास्टर गोगो को भी पेश किया गया था. विनय सिन्हा के बच्चों ने अंदाज अपना अपना के सीक्वल को लेकर कही थी ये बात दिवंगत निर्माता विनय सिन्हा के बच्चों ने अंदाज अपना अपना के सीक्वल को लेकर बात की थी. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “हाल ही में आमिर भाई ने बताया कि सलमान सर और वे अंदाज अपना अपना का सीक्वल करने के इच्छुक हैं. उनसे हमारी बातचीत हो रही है. अभी कुछ ठोस नहीं है, लेकिन जैसे ही अभिनेताओं और निर्देशक के साथ चर्चा पुरी हो जाएगी. अब डिटेल्स जरूर शेयर करेंगे.” यह भी पढ़ें- Sunny Deol Rejected Films: इन 6 फिल्मों को ना कहकर चूक गए सनी देओल, किसी और की चमक गई किस्मत The post Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रीति जिंटा के इस खिलाड़ी को भूल नहीं पा रहा राजस्थान रॉयल्स, 24 घंटे में तीन बार ऐसे किया याद

IPL 2025: आईपीएल में टीमों और खिलाड़ियों के रिश्ते सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहते, ये जुड़ाव दिल से होता है. कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनका असर टीम से जाते हुए भी बना रहता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला युजवेंद्र चहल और राजस्थान रॉयल्स के बीच. आईपीएल 2025 में चहल भले ही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की जर्सी में नजर आ रहे हों, लेकिन राजस्थान रॉयल्स उन्हें भूला नहीं पा रही है. यही वजह रही कि टीम ने 24 घंटे के अंदर ही चहल को लेकर तीन सोशल मीडिया पोस्ट कर दिए. सबसे पहले उसने 5 तारीख को मैच से पहले एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी टीम में न होने से उदास शिशु के दिखाया गया. इस भावुक करने वाले वीडियो पर चहल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. Yuzvendra Chahal and Rajasthan Royals. enough said 💗💗 pic.twitter.com/7ovL94vPH4 — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 5, 2025 दूसरा वीडियो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ही आधिकारिक हैंडल से आया. जिसमें टीम के पुराने साथी युजवेंद्र चहल के साथ टीम के सह मालिक मनोज बडाले के साथ उनकी मुलाकात का वीडियो साझा किया गया.  💗 pic.twitter.com/55ziXlFdY9 — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 6, 2025 उसके बाद फिर उसी दिन 6 अप्रैल को ही युजवेंद्र चहल को लेकर एक और पोस्ट आई. इसमें युजवेंद्र चहल के साथ टीम के पुराने दिन को याद करते हुए, मोमेंट को साझा किया गया था. राजस्थान रॉयल्स ने जब चहल को लेकर एक ही दिन में तीन पोस्ट किए, तो ऐसा लग कि टीम उन्हें अब भी याद करती है. चहल का अपना अंदाज, विकेट लेने का जश्न और गेम को पढ़ने की समझ उन्हें मैदान पर खास बनाती है. Got to put respect to that name @yuzi_chahal 💗 pic.twitter.com/oUY9ucQp13 — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 6, 2025 10 लाख रुपये से इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर युजवेंद्र चहल का आईपीएल सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है. कभी मुंबई इंडियंस ने उन्हें महज़ 10 लाख रुपये में साइन किया था. फिर 2014 में वे आरसीबी से जुड़े और 2017 तक उसी बेस प्राइस पर स्पोर्ट्सते रहे. 2018 में आरसीबी ने उन्हें 6 करोड़ में रिटेन किया. इसके बाद बंगलुरु ने उन्हें रिलीज कर दिया.  2022 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6.5 करोड़ में खरीदा और दो शानदार सीजन स्पोर्ट्से. लेकिन अब, टीम इंडिया से बाहर होने के बावजूद, चहल की लोकप्रियता और अनुभव को देखते हुए पंजाब किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में रिकॉर्ड 18 करोड़ में खरीद लिया और इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए. रिकॉर्ड्स की लंबी लिस्ट, लेकिन इस बार शुरुआत धीमी चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 160 मैचों में उन्होंने 22.45 की औसत और 7.84 की इकॉनमी से कुल 205 विकेट झटके हैं. वे टी20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं. आईपीएल 2024 में चहल ने 200 विकेट का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था. हालांकि, मौजूदा सीजन में अब तक उनका प्रदर्शन फीका रहा है. तीन मुकाबलों में उन्हें सिर्फ एक विकेट ही मिल पाया है. पंजाब का अब अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा, जो मंगलवार 8 अप्रैल को स्पोर्ट्सा जाएगा.  ओपनर और ऑलराउंडर के तौर पर किसको पसंद करते हैं धोनी? युवराज सिंह की इस मोमेंट को याद कर मचाई खलबली सैल्यूट है तुझको! हर सवाल का जवाब दे दिया, ‘कंप्लीट बॉलर’ के प्रदर्शन से गदगद नवजोत सिद्धू, तारीफ करते नहीं थक रहे, Video खराब बॉलिंग के बाद दूसरा झटका, ईशांत शर्मा पर BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना, इस गलती की मिली सजा The post प्रीति जिंटा के इस खिलाड़ी को भूल नहीं पा रहा राजस्थान रॉयल्स, 24 घंटे में तीन बार ऐसे किया याद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher : स्कूल के बदले दुकान पर बैठे थे टीचर, एस सिद्धार्थ की आवाज सुन छूटे पसीने

Bihar Teacher : पटना. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सोमवार से फोन-वीडियो कॉल के माध्यम से स्कूलों में जांच शुरू कर दी है. उन्होंने आज पूर्वी चंपारण के हरसिद्धी प्रखंड के जीएमएस मुरारपुर के शिक्षक को फोन लगा दिया. गुरूजी स्कूल छोड़कर बाहर मटरगश्ती कर रहे थे. एस सिद्धार्थ ने गुरूजी की पोल खोली तो उन्हें जवाब देते नहीं बन रहा था. स्कूल की बजाय दुकान पर बैठे मिले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने हरसिद्धी प्रखंड के मिडिल स्कूल मुरारपुर के एक शिक्षक को फोन लगाया. फोन करते ही पूछा, ‘हेलो, रितेश कुमार वर्मा जी बोल रहे हैं.” उधर से जवाब आया, ‘जी सर’. “रितेश जी आप स्कूल में है क्या.” शिक्षक ने जवाब दिया, ‘सर 2 मिनट में आ रहे हैं, सर दुकान पर हैं.’ इस पर एसीएस ने कहा कि स्कूल की बजाय दुकान में क्या कर रहे हैं? जवाब आया, ‘सर आ रहे हैं.’ एक के बाद एक करते रहे सवाल एस सिद्धार्थ ने इसके बाद सवाल दर सवाल करते गये. उन्होंने शिक्षक से पूछा, ‘बच्चों को पढ़ाने में मन नहीं लग रहा है. वीडियो ऑन करिए वीडियो वाला फोन नहीं है. आप दुकान पर क्या कर रहे हैं. आप क्या कर रहे थे दुकान पर बताइए. आप स्कूल में टाइम पर नहीं जाते हैं क्या. अटेंडेंस लगा करके स्कूल से गायब हो गए, इसका मतलब यही हुआ ना. आपने सुबह में अटेंडेंस लगाया और घर भाग गए. अभी 11:30 बजा है, अपने स्कूल कैसे छोड़ दिया, आप स्कूल में नहीं हैं. शिक्षक पर हो सकती है कार्रवाई शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ के सवाल दर सवाल का शिक्षक के पास कोई उत्तर नहीं था. इतने सवाल एक साथ होने पर शिक्षक के होश उड़ गये. शिक्षक बोला- ‘नहीं कर स्कूल में आ गए हैं सर. एस. सिद्धार्थ कहां रुकनेवाले थे, उन्होंने कहा, ‘दूसरे टीचर से बात कराइए.” अब शिक्षक के पास कोई उत्तर नहीं था. इस तरह से शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने गुरूजी के स्पोर्ट्स को पकड़ लिया. अब देखना होगा, स्कूल की बजाय दुकान पर बैठे गुरूजी के खिलाफ शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है. Also Read: Bihar Land Survey: प्रशासनी कार्यालय से गायब हो रहा खतियान , बंदोबस्ती कैसे दिखाएं रैयत The post Bihar Teacher : स्कूल के बदले दुकान पर बैठे थे टीचर, एस सिद्धार्थ की आवाज सुन छूटे पसीने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: रामनवमी जुलूस देख रही महिलाओं में महाभारत, बिहार में ‘झोंटा-झोंटी’ का वीडियो वायरल

Bihar Viral Video: रविवार को बिहार में रामनवमी की धूम हर जगह दिखी. शोभायात्राएं निकाली गयीं और रामनवमी को लेकर पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम कर रखे थे. इस बीच दरभंगा में रामनवमी शोभायात्रा देख रहीं स्त्रीएं आपस में उलझ गयीं. दरभंगा नाका नम्बर 5 के पास एक छत से रामनवमी का मेला देख रही स्त्रीओं में जमकर मारपीट हुई. इसका वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक दूसरे को बाल खींचकर पिटाई करती हुई स्त्रीएं दिख रही है. माहौल को शांत कराने गाना बजवाया गया. पुलिस ने माहौल को शांत कराया. बताया गया कि दरी बिछाकर बैठने के विवाद ने तूल पकड़ा और मारपीट हुई. बिहार के दरभंगा में रामनवमी जुलूस देख रही स्त्रीओं में जमकर मारपीट. वीडियो वायरल#Bihar pic.twitter.com/ThItP8zogs — Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) April 7, 2025 The post Viral Video: रामनवमी जुलूस देख रही स्त्रीओं में महाहिंदुस्तान, बिहार में ‘झोंटा-झोंटी’ का वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बिहार में आपसी विवाद के बाद खौफनाक कांड, गला काट कर महिला की हत्या

Bihar Crime: कटिहार. बिहार में गला काट कर एक स्त्री की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है. कटिहार जिले में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि सोमवार को आपसी विवाद में स्त्री की हत्या की गई है. जिले के बरारी थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में आपसी विवाद में एक 42 वर्षीय स्त्री की गला रेत कर निर्मम में हत्या कर दी गई. अब तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं मृत स्त्री की पहचान विशनपुर पंचायत के निवासी सुशील मंडल की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है. पुलिस के द्वारा स्त्री के शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इस घटना की सूचना पर सदर 2 डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ,बरारी और सेमापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामल की जांच कर रहे है. इस हत्याकांड में अभी तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली है. Also Read: Bihar Land Survey: प्रशासनी कार्यालय से गायब हो रहा खतियान , बंदोबस्ती कैसे दिखाएं रैयत The post Bihar Crime: बिहार में आपसी विवाद के बाद खौफनाक कांड, गला काट कर स्त्री की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी जुलूस में तलवार से गर्दन पर किया वार, प्राथमिकी दर्ज

Crime News| चतरा, मो तसलीम : झारखंड में रामनवमी उत्सव के दौरान चतरा जिले में एक युवक पर तलवार से वार किया गया. इसमें युवक घायल हो गया. इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना शनिवार रात को हुई, जब जुलूस में एक युवक ने तलवार से चुड़ीहार मुहल्ला निवासी अविनाश कुमार (पिता दिलीप चौधरी) की गर्दन पर वार कर दिया. घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज किया गया. डीएम यादव पर जानलेवा हमला करने का आरोप इस संबंध में अविनाश ने सदर थाना में अभिमन्यु यादव उर्फ डीएम यादव पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. अविनाश ने कहा कि रात में वह अव्वल मुहल्ला का जुलूस देखने के लिए गया था. इस दौरान डीएम यादव ने तलवार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया. तलवार लगते ही उसकी गर्दन से खून बहने लगा. चतरा सदर अस्पताल में घायल को लगे कई टांके अविनाश ने बताया कि जुलूस में शामिल लोगों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उसे कई टांके लगाये गये. अविनाश और उसके परिजनों ने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि डीएम यादव पर अविलंब कारवाई की जाये. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें डीएम यादव बोला- गलती से नाचने के दौरान लग गया तलवार उधर, डीएम यादव ने कहा है कि अखाड़ा स्पोर्ट्सने और नाचने के दौरान गलती से गर्दन पर तलवार लग गया. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा है कि अविनाश के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें 7 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका Sarkari Naukri: रिम्स में तैनात होमगार्ड जवानों का भत्ता होगा डबल, प्रतिदिन मिलेंगे 1088 रुपए LIVE Death Video: रामनवमी पर करतब दिखा रहे सुखदेव की अखाड़े में हो गयी मौत The post रामनवमी जुलूस में तलवार से गर्दन पर किया वार, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rekha Gupta : अखिलेश यादव के लिए एक शब्द! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा– टोंटी चोर

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इसमें वह यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को टोंटी चोर कह रही है. उनकी बात सुनकर इंटरव्यू लेने वाला हंसता दिख रहा है. दरअसल, एंकर ने सीएम गुप्ता से सवाल किया कि अखिलेश यादव के लिए यदि आपको एक शब्द बोलना हुआ तो आप क्या कहेंगी. इसके बाद उन्होंने बिना कुछ सोचे कहा–टोंटी चोर…इसके बाद दोनों हंसने लगे. इसके बाद जब उनसे कपिल मिश्रा के बारे में एक शब्द बोलेन के लिए कहा गया तो दिल्ली की सीएम ने कहा- ईमानदार…सच के साथ चलने वाला. आम आदमी पार्टी का कभी साथ देने वाले मिश्रा बीजेपी में हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की. वे अभी दिल्ली के मंत्री के पद पर काबिज हैं. अखिलेश यादव को ऐसा कब से कहा जाने लगा? मई 2018 में, आवंटित आवास को लेकर राज्य प्रशासन के साथ आमने-सामने की लड़ाई के बाद, अखिलेश यादव को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने जगह खाली करने और संपत्ति विभाग को चाबियां सौंपने का आदेश दिया. इसके अगले महीने, पूर्व-सीएम अखिलेश यादव ने अपना प्रशासनी आवंटित आवास खाली कर दिया. यादव द्वारा खाली किए गए आवास के अंदर प्रशासनी अधिकारी पहुंचे. यह भी पढ़ें : Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो जब प्रशासनी अधिकारी निरीक्षण के लिए आवास में दाखिल हुए, तो वहां तोड़फोड़ की गई थी. कुछ ही दिनों में कई रिपोर्ट वायरल हो गईं. इनमें पूर्व सीएम द्वारा कथित तौर पर किए गए नुकसान को दिखाया गया. घर से टाइलें, एयर कंडीशनर, सेंट्रल एयर कंडीशनर फिटिंग, इलेक्ट्रिक स्विचबोर्ड और अन्य सामान गायब बताए गए. प्रशासनी आवास से गायब सभी महंगी वस्तुओं को पीछे छोड़ दिया गया, क्योंकि अधिकारियों ने बताया कि बाथरूम से नल, उर्फ ​​टोंटी भी गायब थे. बाकी सभी गायब वस्तुओं को भुला दिया गया लेकिन “नल चुराने” की कथित छोटी हरकत पूर्व सीएम के साथ चिपक गई. The post Rekha Gupta : अखिलेश यादव के लिए एक शब्द! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा– टोंटी चोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news/Jee mains examination: झंडा जुलूस विसर्जन आज, जईई मेंस की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी समय से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र

Jamshedpur news / Jee mains examination : Jee mains की examination के लिए 7 अप्रैल को दोनों शिफ्टों में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी. वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे के लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी ओर 7 April को रामनवमी का झंडा जुलूस निकलने के कारण परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को जाम में फंसना पड़ सकता है. शहर के बच्चों के लिए NH-33 स्थित आयोन डीजिटल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. ऐसे में परीक्षा देने जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परीक्षा देने के बाद घर लौटने के दौरान पूरे शहर में झंडा जुलूस विसर्जन निकलेगा. उस दौरान परीक्षा देकर घर लौट रहे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इस संबंध में Traffic DYSP श्रीनीरज ने बताया कि झंडा जुलूस के दौरान लोगों की भीड़सड़क पर ज्यादा होने के कारण थोड़ी सी दिक्कतों का सामना करना पड़ताहै. हालांकि जुलूस के दौरान आम लोगों को कोई दिक्कतें नहीं हो, इसके लिए जगह जगह पर Police और Traffic police दोनों को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शुरू होगी. इसके लिए बच्चों को दो बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है. जबकि झंडा जुलूस आम तौर पर चार बजे के बाद ही सभी अखाड़ा से निकलने की संभावना है. ऐसे में परीक्षा देने के बाद घर लौटते वक्त शाम में जुलूस में फंस सकते है. झंडा जुलूस विसर्जन आज, तैयारी पूरी Traffic DYSP का जनता से अपील : Traffic DYSP श्रीनीरज ने जेईई मेंस की परीक्षा की परीक्षा देने जाने वाले विद्यार्थी से अपील किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का जो समय निर्धारित किया गया है उससे कुछ समय पूर्व ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. कोशिश करे की परीक्षा केंद्र पर जाते वक्त दो पहिया वाहन का प्रयोग करे. अगर कोई रास्ते में रुकावत आती है तो छात्र पुलिसकर्मी को अपनी परेशानी बता कर मदद ले सकते है. पुलिस उनकी मदद जरूर करेगी. इसके अलावे अस्पताल जाने वाले मरीज या जरुरी काम से जाने वाले लोग भी अपनी परेशानी पुलिस के साथ शेयर कर मदद ले सकते है. ट्रैफिक पुलिस उनकी मदद जरूर करेगी. The post Jamshedpur news/Jee mains examination: झंडा जुलूस विसर्जन आज, जईई मेंस की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी समय से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेगूसराय में कन्हैया की पदयात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी, भीड़ से युवक को बुलाकर सुनी परेशानी

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान वे बेगूसराय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कन्हैया कुमार के अगुआई में हो रही पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में हिस्सा लिया है. कन्हैया के साथ राहुल गांधी करीब 2 किलोमीटर तक पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान देखा गया कि राहुल गांधी अचानक चलते-चलते रुक गए और भीड़ से एक युवक को बुलाया और उसकी समस्या सुनी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी यात्रा में शामिल तमाम लोगों से संवाद भी कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं. पलायान रोको नौकरी दो यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग में लेंगे. पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में भारी भीड़ #WATCH | Bihar | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi joins NSUI National incharge Kanhaiya Kumar’s ‘Palayan Roko Naukri Do’ rally in Begusarai. pic.twitter.com/1KaPjpEVDZ — ANI (@ANI) April 7, 2025 समाचार अपडेट की जा रही है… The post बेगूसराय में कन्हैया की पदयात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी, भीड़ से युवक को बुलाकर सुनी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Metro Viral Video: पहले एक पैग फिर अंडा, दिल्ली मेट्रो में किया अजीबोगरीब हरकत, वीडियो देखें

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन लोग कुछ न कुछ ऐसी हरकत करते लोग नजर आ जाते हैं. इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा. अब एक शख्स मेट्रो में बैठ कर शराब पी रहा है। साथ ही उसने वहीं पर अंडा भी छीलकर खाया. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है. जानिए वीडियो में क्या है? वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में बैठे एक शख्स पहले ग्लास में रखे शराब को पीता है फिर अपने बैग से अंडा निकालता है उसे छीलकर वहीं खाना शुरू कर देता है। फिर वे ग्लास और अंडे के छिलके को अपने बैग में रख लेता है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दिल्ली मेट्रो में बस यही देखना बाक़ी रह गया था pic.twitter.com/7G3kPEWf30 — Sandeep Thakur (@thakurbjpdelhi) April 6, 2025 वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपने हाथ में एक ग्लास शराब लिए दिखाई दे रहा है. वो यही नही रूका उस व्यक्ति ने पहले पैग पिया और बाद में वहीं अंडा छिल रहा. हालाकि वीडियो कब का है और किस मेट्रो लाइन का अभी तक मालुम नही चल पाया है. वीडियो देखकर बस ये लग रहा कि यह शख्स काम से वापस लौट रहा. The post Delhi Metro Viral Video: पहले एक पैग फिर अंडा, दिल्ली मेट्रो में किया अजीबोगरीब हरकत, वीडियो देखें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top