Hot News

April 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

14 अप्रैल से महादलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन

– 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ, 2391 टोले चिह्नित – 19 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आयोजन वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सभी महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए सभी विभागों के लिये पंचायत स्तरीय कर्मियों / विकास मित्रों के द्वारा 28 मार्च से ही आवेदन पत्र प्राप्त की जा रही है. जिस पर समुचित कार्रवाई करते हुए शिविर में लाभुकों के बीच हकदारी का वितरण किया जाएगा. 14 अप्रैल को कुढनी प्रखंड के पंचायत छाजन हरिशंकर पूर्वी के छाजन दरघा महादलित टोला में विशेष विकास शिविर प्रारंभ होगा. वहीं 19 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन होगा. जिला अंतर्गत सभी पंचायत में से आधे पंचायत के एक-एक महादलित टोला में बुधवार को तथा आधे पंचायत के एक-एक महादलित टोला में शनिवार को शिविर का आयोजन होगा. विशेष विकास शिविर का आयोजन पंचायत सचिव एवं विकास मित्र के द्वारा किया जाएगा. जिसमें संबंधित विभागों के सभी पंचायत स्तरीय कर्मी उपस्थित रहेंगे. प्रत्येक कैंप के लिए प्रखंड स्तरीय एक शिविर प्रभारी होंगे. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शिविर के सफल व सुचारु आयोजन करने हेतु बीडीओ व बीडब्लुओ को तिथि वार माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है. डीडीसी को प्रत्येक शुक्रवार को उक्त आयोजन से संबंधित बैठक करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग कर विशेष विकास शिविर का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इस शिविर में सभी विभागों के द्वारा संचालित कल 22 योजनाओं से संबंधित हकदारी बांटा जाएगा तथा छूटे हुए लाभुकों से आवेदन पत्र शिविर में प्राप्त किए जाएंगे और शिविर में ही आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा. 28 मार्च 2025 से ही पंचायत स्तरीय कर्मियों तथा विकास मित्रों के द्वारा वंचित लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराया जा रहा है. बैठक में डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम, एसडीओ पश्चिमी श्रेयाश्री, एसडीओ पूर्वी अमित कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार सत्येंद्र यादव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल प्रसाद सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी बीडीओ व सीओ जुड़े हुए थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 14 अप्रैल से महादलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवक ने पत्नी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के रहिपुरा गांव के युवक बैद्यनाथ कुमार सिंह पिता दिलीप कुमार सिंह अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग होकर थाना पहुंचे. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के दिलीप कुमार सिंह का पुत्र बैद्यनाथ कुमार सिंह की शादी 23 अप्रैल 2008 को करंजा गांव के मनोज सिंह की पुत्री कल्पना कुमारी से हुई थी. शादी के बाद दो पुत्र भी हुआ. लेकिन अब अपने ही पत्नी के हरकत से युवक परेशान हैं. उन्होंने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बराबर विवाद करते रहती है और दिन हो या रात किसी भी समय विवाद कर घर से बाहर निकल जाती हैं. ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी की घटना होने पर उसे ही फंसाया जा सकता हैं. यह विवाद पिछले दो वर्षों से उनके साथ किया जा रहा हैं. वहीं उसकी पत्नी कल्पना कुमारी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल कि जा रही हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post युवक ने पत्नी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : मां काली प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश-यात्रा

सारठ . सारठ स्थित काली माता (खोखरनी काली ) की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.कलश-यात्रा में 108 स्त्रीएं समेत कन्याएं शामिल हुईं. कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से निकलकर सारठ छठ घाट नदी पहुंची ,जहां यजमान डोमन राउत सपत्नीक को पंडित कार्तिक राजहंस व पंडित राजेश राजहंस ने विधि विधान से वरुण देव का आह्वान कर पंचदेव पूजन के बाद कलश पूजन कर जल भरा, जिसके बाद मंदिर प्रांगण में सभी कलश को रखा गया, साथ ही मंदिर स्थापना को लेकर पूजन प्रारंभ हुआ. देर शाम तक विभिन्न देवी-देवताओं को पूजन किया गया. मंगलवार को माता काली को प्रवेश कर अधिवास कराया जायेगा . इस दौरान स्त्रीओं ने संध्या समय मंदिर प्रांगण में लोक गीत गाकर माता काली का स्वागत किया. कलश यात्रा में मुख्य रूप से चिंटू साह, चिंटू राउत, पवन कुमार रवानी, रिंकू गुप्ता, प्रदीप सिन्हा, रामदेव साह, परमेश्वर मंडल, डब्ल्यू राउत, दुःखी राजहंस, बिमल शर्मा, टिंकू राउत, सत्यानंद राजहंस, विशाल राणा, दीपक सिंह, मीनू राउत, छोटू राउत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्त्रीएं मोजूद थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : मां काली प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश-यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई

सिलाव. प्रखंड मुख्यालय के श्याम सरोवर ठाकुर परिसर में मां की प्रतिमा भारी सुरक्षा के बीच सोमवार को विसर्जन किया गया. प्रतिमा को अपने स्थान से उठा कर बैक मोड़, वायपास, हाई स्कूल मोड़, पोस्ट आफिस रोड, बिच बाजार, सब्जी चौक होते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया गया, इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था. पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार, थाना अध्यक्ष मो इरफान खां,अंचलाधिकारी आकाश दीप मौजूद थे, यह प्रतिमा करीब 50 बर्षो से लगातार बैठाई जा रही है, इस क्षेत्र में एकलौता प्रतिमा होने के कारण इस प्रतिमा का बिशेष महत्व होता है, प्रतिमा विसर्जन के साथ ही चैती दुर्गा पूजा समाप्त हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी गयी माता को विदाई

प्रतिमा का किया गया विसर्जन, उत्साह से लोग हुए शामिल फोटो कैप्शन- विसर्जन में शामिल लोग. नारदीगंज. वासंतिक नवरात्र को लेकर 10वीं तिथि को नारदीगंज प्रखंड के ओड़ो व सहजपुरा गांव स्थित माता काली की प्रतिमा को सोमवार की देर शाम श्रद्धा व उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ विसर्जित किया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हवन पूजा कर मन्नतें मांगी. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना होने से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया. उसके बाद मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से ढोल बजे के साथ जुलूस निकाला. जुलूस में जय माता दी और जय मां काली के उद्घोष से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया. काली की प्रतिमा के साथ सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं की जत्था गांव की गलियों में शोभायात्रा में शरीक हुए. भजन कीर्तन करते लोग घर-घर पहुंचे. जहां लोगों ने माता की पूजा अर्चना व चढ़ावा देकर परिवार, समाज,राष्ट्र की खुशहाली, सुख समृद्धि, अरोग्यता की कामना की. शक्ति की अधिष्ठात्री नवदुर्गा की पूजा अर्चना शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. मां की प्रतिमा की पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. इस मौक़े पर ओडो निवासी श्रद्धालु सिधो रविदास, सोमारी मांझी, दिनेश रविदास, राजकुमार, राम नरेश कुमार समेत अन्य व सहजपुरा निवासी श्रद्धालुओं में विपिन कुमार, विजय सिंह, नवीन सिंह, विनोद सिंह समेत अन्य श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा यात्रा में भक्तिभाव से शरीक होकर गांव में भ्रमण कर जय माता दी का उद्घोष करते रहे. थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा सम्पन्न हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी गयी माता को विदाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंचमुखी मंदिर में हवन-पूजन व भंडारा का आयोजन

बरवाडीह. प्रखंड के बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में रामनवमी को लेकर भंडारा का आयोजन किया गया. पंचमुखी मंदिर में माता पार्वती मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि पूजन के बाद मुख्य पुजारी पंडित राकेश मिश्रा के सानिध्य में मुकेश सिंह समेत अन्य भक्तों की ओर से हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रामनवमी के अवसर पर मुखिया कालो देवी, नीतू मेडिकल के मनोज जायसवाल, अरविंद कुमार, सुधीर प्रसाद, शक्ति छाबड़ा, डब्लू कुमार व सोनू सिंह की ओर से श्रद्धालुओं के बीच पुड़ी, सब्जी एवं हलुआ का वितरण किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुनील सोनी, मनीष सोनी, अजय चंद्रवंशी, राकेश मिश्रा, संजय चंद्रवंशी, रवींद्र कुमार, सुशील मेहता व विकास सोनी समेत कमेटी के सभी सदस्य शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंचमुखी मंदिर में हवन-पूजन व भंडारा का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आगलगी की घटना में 30 लाख रुपये का नुकसान

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के करकट मुहल्ला में गत चार अप्रैल की रात कन्हैया प्रसाद सोनी (पिता-रामलाल सोनी) के गोदाम में आग लग गयी थी. घटना को लेकर कन्हैया प्रसाद ने अग्निशामक पदाधिकारी को आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि आगलगी की घटना में तकरीबन 30 से 32 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका खपरैल घर व गोदाम, 2.5 लाख रुपये नकद, दो डीप फ्रिजर के अलावा अमूल कंपनी के दूध, पनीर व घी समेंत कई उत्पाद जल कर नष्ट हो गये. कन्हाई प्रसाद सोनी ने थाना में सनहा भी दर्ज कराया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आगलगी की घटना में 30 लाख रुपये का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रधानाध्यापक और पदाधिकारी कार्यों का करें निर्वह्ण: डीसी

लातेहार. शहर के स्टेशन रोड स्थित टाऊन हॉल में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नये सत्र 2025-26 में शत प्रतिशत नामांकन, पारगमन से संबंधित प्राचार्य, प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक, वार्डेन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला में उपायुक्त ने जिला में संचालित सभी प्रशासनी एवं गैर प्रशासनी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत नामांकन एवं पारगमन 20 अप्रैल तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी स्टेक होल्डर-प्रधानाध्यपक सीआरपी, बीआरपी, सीआरपी, बीइइओ व बीपीओ को जिम्मेवारी से कार्य करने तथा सभी की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए कार्य का संपादन करने समेत स्कूल टैगिंग, मवि से उच्च विद्यालय निकटतम, वर्गवार ट्रांजिशन प्राथमिक कक्षाओं से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करते हुए उनके ठहराव एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेवारी दी गयी. उन्होंने सभी सीआरपी को निर्देश देते हुए अपने क्षेत्र के अधीन विद्यालयों में स्वयं रुचि लेते हुए शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करने व उक्त कार्य हेतु संबंधित कक्षावार प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही. प्रतिवेदन प्रतिदिन प्रखंड का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे. इसके अलावा यू डायस प्लस आधार और बैंक खाता व मध्याह्न भोजन योजना पर भी विस्तृत चर्चा जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू और जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार की ओर से की गयी. कार्यशाला में सभी सीआरपी, बीआपरी, बीइइओ और बीपीओ समेत जिला कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रधानाध्यापक और पदाधिकारी कार्यों का करें निर्वह्ण: डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरईडीह व पोखरी में निकली रामनवमी की शोभायात्रा

बेतला. बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के सरईडीह-पोखरी क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में रामभक्त ताशे और ढोल नगड़े की धूनों पर थिरकते रहे. वहीं जय श्रीराम..जय हनुमान..के जयघोष से माहौल गुंजायमान रहा. महावीरी झंडे के साथ सैकड़ों रामभक्तों ने गांवों के सभी मुहल्लों में भ्रमण किया. रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा की शुरुआत सरईडीह के शिव शक्ति मंदिर परिसर से हुई. बेतला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महावीरी झंडा की पूजा-अर्चना की गयी. देर शाम झंडों का मिलान हुआ. विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने चौक-चौराहों पर लाठी और तलवार स्पोर्ट्स का प्रदर्शन किया. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. संवेदनशील इलाका पोखरी में सुरक्षा की खास व्यवस्था की गयी थी. ज्ञात हो कि बरवाडीह प्रखंड में रामनवमी का जुलूस दो दिन निकाला जाता है, इनमें बेतला-पोखरी इलाके में दशमी का जुलूस निकाला जाता है. रामनवमी के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रखंड प्रशासन मुस्तैद रहा. बरवाडीह बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सीओ मनोज कुमार व थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार दल बल मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सरईडीह व पोखरी में निकली रामनवमी की शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी में दिखी बनारस के मणिकर्णिका घाट की झांकी

बरवाडीह. प्रखंड के सभी अखाड़ों से रामनवमी का भव्य जुलूस निकाला गया. प्रखंड के बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर, आदर्शनगर, गढ़वाटांड़, पहाड़ी मंदिर, पुरानी बस्ती, बाजार, खुरा बस्ती, चमरडीहा व अहिरपुरवा समेत कई स्थानों से जय श्रीराम के जयकारे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा बस स्टैंड आदि शक्ति महावीर मंदिर पहुंची, जहां सभी झंडों का मिलान हुआ. वहीं पंचमुखी शिव मंदिर से निकलने वाली झांकी में बनारस के मणिकर्णिका घाट का दृश्य देखने को मिला. पंचमुखी शिव मंदिर की झांकी देख श्रद्धालु अचंभित थे. झांकी बस स्टैंड पहुंची, जहां कलाकारों की ओर से मणिकर्णिका घाट के दृश्य की प्रस्तुति की गयी. इसके अलावा पहाड़ी मंदिर के राम दरबार झांकी की प्रस्तुति की गयी. जुलूस में मुख्य चौक में कलाकारों की ओर से द्वारा लाठी, डंडा व तलवार आदि से करतब दिखाये गये. कार्यक्रम में आदिशक्ति महावीर मंदिर पूजा कमेटी की ओर से सभी अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष को अतिथियों ने तलवार भेंटकर स्वागत किया. इससे पूर्व एसडीपीओ भरत राम, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सीओ मनोज कुमार, जिप सदस्य संतोषी शेखर, थाना प्रभारी राधे श्याम कुमार, यूथ कांग्रेस को-ऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, कालो देवी व प्रमुख सुशीला देवी समेत अन्य अतिथियों व पूजा समिति के लोगो को सम्मानित किया गया. इस दौरान भक्तों के बीच चना और शरबत का भी वितरण हुआ. मौके पर अध्यक्ष राजवर्धन सिंह, कमल किशोर सिंह, सत्येंद्र सिंह उर्फ डब्बू सिंह, राजेंद्र प्रसाद बब्लू, उपेंद्र प्रसाद, सतीश प्रसाद, अवनीश प्रसाद, कमलेश प्रसाद, सोनू सरदार, बबलू रहमान, रवि शेखर सिंह, भीम, चेतन कुमार, मन्नू अग्रवाल, नरेश चौरसिया, कमल सिंह (रिंकू), दिलीप अग्रवाल, क्षितिज, भास्कर, गौरव सिंह, शुभम गुप्ता, विक्की गुप्ता, ओमकार सिंह, सचिन सिंह, त्रिदेव सिंह, हरमन सिंह, उत्कर्ष सिंह, सिद्धू सिंह, सूरज चौरसिया व आदर्श सिंह समेत समिति के कई लोगो का सराहनीय योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी में दिखी बनारस के मणिकर्णिका घाट की झांकी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top