Hot News

April 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : मैगरा से पकड़ाया चतरा का कुख्यात, 50 हजार रुपये का था इनामी

गया. झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर व गया जिले में हत्या, रंगदारी सहित अन्य संगीन घटनाओं को अंजाम देनेवाले कुख्यात मोहम्मद अखिल खां को गया पुलिस ने मैगरा थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी शनिवार को सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने दी. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद अखिल खां चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गजवा गांव का रहनेवाला है. इसके विरुद्ध बिहार प्रशासन ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. नौ सितंबर 2018 में हुई हत्या के मामले में था फरार सिटी एसपी ने बताया कि कुख्यात मोहम्मद अखिल खां के विरुद्ध नौ सितंबर 2018 को हत्या सहित आर्म्स एक्ट के तहत चेरकी थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 532/18 दर्ज की गयी थी. इसी मामले में पीड़ित ने बताया था कि वह अपने जमीन की मापी करवा रहा था. इसी दौरान कुछ लोग वहां आये और गाली-गलौज करते हुए जमीन की मापी बंद करा कर जमीन पर अपना दावा छोड़ने की धमकी देने लगे. इसी दौरान उन लोगों ने फायरिंग की. इससे घटनास्थल पर पीड़ित के भाई की मौत हो गयी थी. इसी मामले के इन्वेस्टिगेशन में मोहम्मद अखिल खां की संलिप्तता पायी गयी और तब से वह फरार चल रहा था. चतरा के प्रतापपुर थाने में दर्ज हैं छह मामले सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद अखिल खां का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला है कि इसके विरुद्ध सिर्फ प्रतापपुर थाने में हत्या, जानलेवा हमला करने, रंगदारी, लूटपाट व आर्म्स एक्ट से संबंधित छह मामले दर्ज हैं. इसके विरुद्ध प्रतापपुर थाने में पहली प्राथमिकी सात मार्च 2012 को कांड संख्या 12/12 दर्ज हुई थी. इसके बाद 19 अक्तूबर 2012 को जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी कांड संख्या 70/12 दर्ज हुई थी. इसके बाद मोहम्मद खालिद ने 23 जुलाई 2024 को फिर आपराधिक घटना को अंजाम दिया और इसके विरुद्ध प्रतापपुर थाने में धारा 379 व 506 सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सिटी एसपी ने बताया कि इसके बाद भी मोहम्मद अखिल खां का आपराधिक दुनिया से लगाव बना रहा. वह फिर 2018 में सक्रिय हुआ और 2018 में दो-दो आपराधिक मामले प्रतापपुर थाना में दर्ज किया गया. इसके विरुद्ध 25 अगस्त 2028 को फायरिंग कर जानलेवा हमला करने को लेकर धारा 307 व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रतापपुर थाना कांड संख्या 99/18 व हत्या के मामले में 26 अक्तूबर 2018 को धारा 302 के तहत प्रतापपुर थाना कांड संख्या 14/18 दर्ज किया गया. सिटी एसपी ने बताया कि 2018 के बाद वह फिर 2023 में प्रतापपुर इलाके में सक्रिय हुआ और 23 मई 2023 को आर्म्स एक्ट के तहत इसके विरुद्ध प्रतापपुर थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 77/23 दर्ज किया गया. रिमांड पर प्रतापपुर पुलिस चेरकी थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि 50 हजार रुपये के इनामी व कुख्यात मोहम्मद अखिल खां की गिरफ्तारी की सूचना प्रतापपुर थाने की पुलिस को दी गयी है. फिलहाल गिरफ्तार मोहम्मद अखिल खां को हत्या के मामले में चेरकी थाना कांड संख्या 532/18 को गया कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है. लेकिन, जल्द ही प्रतापपुर पुलिस इसे रिमांड पर लेकर झारखंड ले जायेगी और उससे विरुद्ध दर्ज मामलों में पूछताछ करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : मैगरा से पकड़ाया चतरा का कुख्यात, 50 हजार रुपये का था इनामी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक-ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत

प्रतिनिधि, तोरपा तोरपा-सिमडेगा मुख्य पथ पर करो नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गयी. मृतकों में आरजू हेमरोम (18 वर्ष) और अविनाश बारला (19 वर्ष) शामिल हैं. आरजू हेमरोम जरियागढ़ थाना क्षेत्र के चिदी गांव का रहने वाला था जबकि अविनाश बारला तोरपा थाना क्षेत्र के बुदू गांव का रहने वाला था. घटना शनिवार की रात लगभग 11.30 बजे हुई. मिली जानकारी के अनुसार अविनाश व आरजू एक बाइक से तोरपा से कोरको टोली की तरफ जा रहे थे. इसी बीच करो नदी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक 407 ट्रक को धक्का मार दिये. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि 407 ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में गिर गया. युवकों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया. अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उन दोनों की मौत हो चुकी थी. रविवार को पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना की जानकारी पाकर जिप सदस्य सुशांति कोनगाडी व दियांकेल पंचायत की मुखिया शिशिर तोपनो रेफरल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मिल सांत्वना दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक-ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गरमाई सियासत, गिरिराज सिंह ने कर दी ये मांग

Bihar Politics: पटना. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार आने और बेगूसराय में कांग्रेस की यात्रा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रायश्चित करने के लिए सिमरिया धाम चले जाएं. गोबर बालू खाकर गंगा जी से माफी मांगे और प्रायश्चित करें. व्हाइट कॉलर शर्ट पहनकर के भ्रम पैदा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन लोग उनको जानते हैं कि 60 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है. मोदी तो देश को भी 10 साल में पांचवें स्थान पर ले गये. 10 साल में सारे चार करोड़ इंदिरा आवास बनाकर गरीबों को घर दिया, शौचालय दिया, बिजली दिया, अनाज दिया, गैस का कनेक्शन दिया. नरेंद्र मोदी ने सबल बनाने का काम किया है. कांग्रेस बताये कि उसने कितना रोजगार दिया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी एक नारा दिया था, आधी रोटी खाएंगे इंदिरा को लायेंगे. राहुल गांधी पहले यह आंकड़ा दें कि 60 साल कांग्रेस ने इस देश में राज किया तो कितना रोजगार दे पाए. यह कुकर्म उन्होंने किया है. 60 साल इनके पाप का, इनके कुकर्म का नरेंद्र मोदी ने 10 साल में भरने का काम किया है. आज आप देखेंगे 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर हैं. उन्होंने कहा कि इंदिरा आ गई, गरीब गरीब होते चला गया. नरेंद्र मोदी ने गरीबी रेखा से ऊपर निकालने का काम किया है. राहुल गांधी को प्रायश्चित करना चाहिए. अब नेतृत्वक मोक्ष की प्राप्ति निश्चित गिरिराज सिंह ने कहा कि इनके पापा राजीव गांधी ने कहा था कि बेगूसराय में पेट्रोल केमिकल्स खुलेगा, नहीं खुला. नरेंद्र मोदी ने 25 हजार करोड़ लगा कर हल्दिया से तेल ला करके बिहार प्रशासन को भी 9000 करोड़ 10000 करोड़ टैक्स देने का काम किया. पेट्रोल केमिकल्स भी खुलेगा, फर्टिलाइजर्स भी खुलेगा, बंद हुआ था वह भी खुला. नरेंद्र मोदी ने केवल बिहार का ही नहीं पूरे देश का विकास किया है. इससे पूर्व बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डुबोते हैं. अब अंतिम में बिहार आ रहे हैं. कांग्रेस को अब नेतृत्वक मोक्ष की प्राप्ति निश्चित है. Also Read: अगले तीन माह में नक्सलमुक्त होगा बिहार, पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान The post Bihar Politics: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गरमाई सियासत, गिरिराज सिंह ने कर दी ये मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिम्स की दवाएं भेजी जा रहीं बाहर! सादा पर्ची पर लिखी दवा खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़

RIMS Medicine Crisis| झारखंड के सबसे बड़े प्रशासनी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रांची में कई दवाइयां नहीं मिलने से मरीजों के परिजन परेशान हैं. रिम्स प्रशासन को आशंका है कि रिम्स की दवाइयां बाहर भेज दी जा रहीं हैं, जिसकी वजह से अस्पताल में दवा की किल्लत हो रही है. हालांकि, रिम्स इस मामले में कोई कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है. रिम्स में दवाएं नहीं मिलने की वजह से बाहर की दुकानों में दवा खरीदने वालों की भारी भीड़ लग रही है. रिम्स तालाब के पास खुली आधा दर्जन दवा दुकानें रिम्स तालाब के पास पिछले एक साल में करीब आधा दर्जन दवा दुकानें खुल गयीं हैं. इन दवा दुकानों पर रिम्स की सादा पर्ची पर लिखी दवा खरीदने के लिए मरीज और उनके परिजन पहुंच रहे हैं. दरअसल, रिम्स में कई दवाइयां उपलब्ध नहीं रहतीं. इसलिए मरीजों के परिजन इन दुकानों से दवा खरीदने को मजबूर हैं. यही वजह है कि इन दुकानों में हमेशा भीड़ लगी रहती है. अस्पताल के वार्ड तक दवा पहुंचा रहे बाहर के दुकानदार इतना ही नहीं, बाहर के दवा दुकानदार अस्पताल के वार्ड तक दवा पहुंचा देते हैं. आसानी से दवा उपलब्ध होने की वजह से परिजनों को भी सुविधा होती है. कोरोना के बाद रिम्स सेंट्रल इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की भीड़ रहती है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कॉस्मेटिक की दुकानें फार्मेसी में तब्दील वहीं, रिम्स में कई बार दवा की उपलब्धता नहीं होने के कारण मरीज निजी दवा दुकानों का रुख करते हैं. यही वजह है कि रिम्स तालाब के पास कई नयी दवा दुकानें खुल गयी हैं. इन इलाकों में पहले से राशन और कॉस्मेटिक की दुकानें फार्मेसी में तब्दील हो गयी हैं. ‘दवाओं की किल्लत से रिम्स प्रबंधन को संदेह’ रिम्स प्रबंधन का कहना है कि अधिकांश दवाएं वार्डों में उपलब्ध करायी जाती हैं. बावजूद दवा की किल्लत से संदेह उत्पन्न हो रहा है. लगता है कि रिम्स की दवाएं बाहर चली जा रही हैं. लेकिन, पुख्ता सबूत नहीं होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है. निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है. रिम्स में अधिकांश दवा उपलब्ध करा दी गयी है. इलाज कर रहे डॉक्टर को अगर लगता है कि उपलब्ध दवा के अलावा कोई अन्य दवा की जरूरत है, तो वह अमृत फार्मेसी और जन औषधि केंद्र से मंगा सकते हैं. परिजनों से भी यही आवग्रह किया जा रहा है. जगह-जगह इससे संबंधित सूचना भी चस्पा कराये गये हैं. डॉ राजीव रंजन, पीआरओ, रिम्स इसे भी पढ़ें 7 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका The post रिम्स की दवाएं भेजी जा रहीं बाहर! सादा पर्ची पर लिखी दवा खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat: फिल्मों में विलेन का रोल निभाने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ नेगेटिव और पॉजिटिव रोल नहीं…

Jaat: सनी देओल की नई फिल्म ‘जाट’ का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे और ये 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स, जोरदार एक्शन और सनी पाजी का वही दमदार अंदाज देखने को मिलेगा जो लोग सालों से पसंद करते आए हैं. अपने एक्शन अवतार में फैंस को एक्टर दीवाना बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के रिलीज में सिर्फ 3 दिन ही रह गए है. एक्टर और मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हर तरफ सिर्फ जाट की ही चर्चा हो रही है. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह कभी किसी फिल्म में विलेन का रोल प्ले करेंगे या नहीं. क्या कभी फिल्मों में विलेन का रोल निभाएंगे सनी देओल सनी देओल से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह कभी विलेन का किरदार निभाएंगे. इसपर एक्टर ने कहा, मुझे किसी ने नेगेटिव रोल ऑफर नहीं किया, लेकिन इसपर चर्चा हुई है. एक एक्टर के तौर पर मेरा मानना है कि कुछ नेगेटिव और पॉजिटिव रोल नहीं होता, ये सिर्फ किरदार है जिसे हमें कहानी के हिसाब से निभाना होता है. दर्शक मुझे उस किरदार में देखना चाहते हैं जो वह मुझे देते हैं. मैं अलग-अलग किरदार निभाना चाहता हूं. हालांकि इमेज एक बाधा है. मुझे कोई आइडिया नहीं कि पब्लिक मुझे नेगेटिव रोल में देखना चाहती है या नहीं. निर्माता को इसका रिस्क लेना होगा, मुझे नहीं. सालों पहले मैंने दामिनी किया था और लोगों ने मेरे किरदार को पसंद किया था. गदर 2 के बाद चमकी सनी देओल की किस्मत सनी देओल से पूछा गया कि क्या आप मानते हैं कि गदर 2 के बाद आप अपनी लाइफ के गोल्डन युग में प्रवेश कर चुके हैं. इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा जब मैं गदर 2 कर रहा था कि ये पुरानी हो चुकी है. रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया. हां ये फेज मेरा अच्छा है. हम फिर से पुरानी फिल्में बनाने जा रहे हैं. यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था… The post Jaat: फिल्मों में विलेन का रोल निभाने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ नेगेटिव और पॉजिटिव रोल नहीं… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हां जी यही हैं…, ऋषभ पंत ने पूरी की दिग्वेश राठी की मुराद, अपने आइडल से मिलकर झूम उठा स्पिनर, Video

IPL 2025 Digvesh Rathi: आईपीएल 2025 में यंग स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी अपने शानदार प्रदर्शन और खास बॉलिंग एक्शन की वजह से सुर्खियों में हैं. उनका एक्शन मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण से मेल खाता है. इसने उन्हें और भी खास बना दिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की 12 रन की जीत में राठी ने बेहद कसी हुई और प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 21 रन देते हुए 1 विकेट लिए दिए. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिलाया. इस मैच के बाद उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपना आदर्श सुनील नारायण को बताया था.   अब लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है और उससे पहले कप्तान ऋषभ पंत ने राठी का सपना पूरा किया. ईडन गार्डन कोलकाता में प्रैक्टिस सेशन के दौरान पंत ने खुद सुनील नारायण से राठी की मुलाकात करवाई. एलएसजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में पंत कहते हैं, “द ग्रेट राठी. द ग्रेट सुनील नारायण.” फिर राठी की ओर इशारा करते हुए नारायण से कहते हैं, “हां जी.. यही है.” मुलाकात के दौरान निकोलस पूरन ने पूछा “वह जश्न नहीं मनाते लेकिन आप क्यों मनाते हैं?” दिग्वेश ने जवाब दिया “मैं दिल्ली से हूं.” इस पर सब ठहाके मार कर हंसने लगे. देखें वीडियो Digvesh Rathi meets Sunil Narine- Digvesh Rathi meets his idol Sunil Narine ❤️ Nicholas Pooran asked “He doesn’t celebrate but why you celebrate?” Digvesh replied “I am Delhi”. 😀👌 pic.twitter.com/Mf6DTFAmUS — Johns. (@CricCrazyJohns) April 6, 2025 मैं भी वैसा ही बनना चाहता हूं: दिग्वेश राठी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने के बाद राठी ने कहा था, “मैंने सुनील नारायण को बॉलिंग करते देखा और तभी से मुझे गेंदबाजी से प्यार हो गया.” उन्होंने आगे कहा, “मैं अपना माइंडसेट और ज्यादा अटैकिंग बनाना चाहता हूं, जैसे सुनील नारायण हैं. वो प्रेशर सिचुएशंस में भी शांत रहते हैं. मैं भी वैसा ही बनना चाहता हूं.” हालांकि राठी मैदान पर विकेट लेने के बाद सुनील नारायण जैसे शांत नहीं रह पाते. उनके नोटबुक सेलीब्रेशन की वजह से अब तक चार मैचों में वे दो बार जुर्माने झेल चुके हैं. पंजाब और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने खिलाड़ियों को आउट करने के बाद इशारे की मार मैच फीस पर पड़ी है.  Meeting your idol in front of your squad be like… pic.twitter.com/9UeoAGxpxr — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 6, 2025 दिग्वेश की आईपीएल में एंट्री भी बड़ी मजेदार रही है. करीब पांच साल पहले, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए ओपन ट्रायल्स रखा. इसी के दौरान राठी के करियर का एक निर्णायक मोड़ आया. एक अनुभवी आईपीएल खिलाड़ी ने उनकी गेंद को मैदान के बाहर भेज दिया, जिसके बाद जब उन्होंने नया बॉल मांगा, तो उन्हें ट्रायल्स से बाहर कर दिया गया और वह शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना सके. इस झटके के बावजूद राठी ने हार नहीं मानी. उन्होंने रन लीक कम करने पर ध्यान देना शुरू किया और अपनी गेंदबाजी को निखारने में जुट गए. दिल्ली-एनसीआर के लोकल क्लब और कॉर्पोरेट मैचों में उन्होंने लगातार हिस्सा लिया, जहां किफायती गेंदबाजी करने से ही टीम में जगह और मैच फीस मिलती थी. नारायण को फॉलो करते हुए राठी ने अपनी गेंदबाजी में सटीकता और नियंत्रण को प्राथमिकता दी, ताकि बाउंड्री रोकी जा सके और उनकी कसी हुई गेंदबाजी की पहचान बन सके. इन तमाम कोशिशों का नतीजा यह रहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके टैलेंट को पहचाना और आईपीएल 2025 के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया.  Viral Video: गुस्से से लाल हुईं काव्या मारन, ईशान किशन आउट हुए तो पता नहीं क्या-क्या बोल डाला नेट्स में चोटिल हुए रोहित शर्मा क्या MI vs RCB मैच स्पोर्ट्सेंगे? महामुकाबले से पहले कोच ने दी बड़ी अपडेट वाशिंगटन सुंदर का बल्लेबाजी क्रम बदलने का दांव किसका? GT ऑलराउंडर ने खुद किया खुलासा The post हां जी यही हैं…, ऋषभ पंत ने पूरी की दिग्वेश राठी की मुराद, अपने आइडल से मिलकर झूम उठा स्पिनर, Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कामदा एकादशी 2025 पर जरूर करें ये 5 पुण्यदायी कार्य

Kamada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति के घर में धन और समृद्धि का संचार होता है. हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत मनाया जाता है. यह व्रत पुण्य फल देने वाला और सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और उसके जीवन में सुख और समृद्धि आती है. विशेष रूप से, यह व्रत उन लोगों के लिए लाभकारी है जो संतान प्राप्ति, वैवाहिक सुख या जीवन में आने वाली बाधाओं से परेशान हैं. कामदा एकादशी 2025 का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 7 अप्रैल को रात 8 बजे शुरू होगी. यह तिथि 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी. कामदा एकादशी का पारण 9 अप्रैल को किया जाएगा, जिसके लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. पारण के दिन द्वादशी तिथि रात 10 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी. यह महत्वपूर्ण है कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले किया जाए, क्योंकि द्वादशी तिथि के भीतर पारण न करना पाप के समान माना जाता है. कामदा एकादशी 2025 कब, जानें सही दिन, पूजा विधि और व्रत का महत्व कामदा एकादशी पर जरूर करें ये सारे कार्य व्रत और उपवास: कामदा एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. पूरे दिन निराहार या फलाहार करते हुए भगवान विष्णु का ध्यान करें. अगले दिन द्वादशी को व्रत का पारण करें. भगवान विष्णु की पूजा: इस दिन भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के सामने दीप जलाएं और तुलसी पत्र, पीले फूल, धूप, चंदन, फल आदि अर्पित करें. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. दान-पुण्य: इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, फल, जल और दक्षिणा दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है. गाय, ब्राह्मण और कन्याओं को दान देने से विशेष लाभ होता है. कथा श्रवण: कामदा एकादशी व्रत की कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए. इससे व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है. इस कथा में रत्नपुर नगर के गंधर्व ललित और उसकी पत्नी की कहानी है, जिनके जीवन में एकादशी व्रत से सुख की प्राप्ति हुई थी. सात्विक आचरण: इस दिन आपको क्रोध, धोखा, असत्य बोलने और किसी भी प्रकार के तामसिक व्यवहार से बचना चाहिए. मन, वचन और कर्म से शुद्धता बनाए रखना इस व्रत की सफलता के लिए अनिवार्य है. The post कामदा एकादशी 2025 पर जरूर करें ये 5 पुण्यदायी कार्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : भगवा झंडा लेकर युवक दरगाह पर चढ़े, वीडियो देख आएगा गुस्सा

Viral Video : प्रयागराज जिले के गंगा नगर में बहरिया थाना अंतर्गत सिकंदरा में स्थित एक दरगाह के गेट पर कुछ युवक चढ़ गए. रविवार को कथित रूप से भगवा झंडे लेकर ये चढ़े और नारे लगाने लगे. पुलिस अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई. घटना प्रयागराज के कई इलाकों में रामनवमी का जुलूस निकाले जाने के बीच हुई है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन युवकों को गाज़ी मियां की दरगाह से हटाया. देखें वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दरगाह पर चढ़कर भगवा झंडे लहराए गए, ये दरगाह गाजी मियां की है!#RamNavami #UttarPradesh #Prayagraj #India#Mumbai pic.twitter.com/J71NZ2IUrO — Mumbai Congress (@INCMumbai) April 6, 2025 दरगाह में हिंदू और मुस्लिम श्रद्धालु चादर चढ़ाने आते हैं पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इस दरगाह में पांच मजारें हैं और हिंदू और मुस्लिम श्रद्धालु यहां चादर चढ़ाने आते हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को कुछ युवकों ने दरगाह पर धार्मिक झंडा लहराते हुए नारेबाजी की तथा मौके पर तैनात पुलिस द्वारा इन युवकों को तत्काल रोका गया और वहां से हटाया गया. उनके मुताबिक, इस मामले में जांच कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है. यह भी पढ़ें : Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो युवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी गुनावत ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले युवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. The post Viral Video : भगवा झंडा लेकर युवक दरगाह पर चढ़े, वीडियो देख आएगा गुस्सा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार की सड़कों पर उतरे राहुल गांधी, बेगूसराय में करेंगे बेरोजगारों से संवाद

Rahul Gandhi: पटना. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. बीते दो महीने के भीतर तीसरी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी टिप्स देंगे. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी बिहार में इस साल होनेवाले चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने का टास्क सौंपेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे बेगूसराय जाएंगे राहुल गांधी. वहां वे पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे. पटना में है दो कार्यक्रम बेगूसराय से पटना आने के बाद राहुल गांधी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद राहुल सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे. हाल ही दिल्ली बैठक में उन्होंने जिलाध्यक्षों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए थे. अब पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम शुरू होना है. पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई जानी है. पार्टी की कोशिश है कि संगठन को जिला व प्रखंड स्तर पर और मजबूत किया जाए. आठ अप्रैल को गुजरात के साबरमती में एआईसीसी का अधिवेशन है. उसमें शामिल होने के लिए पार्टी के नेता सोमवार की शाम ही पटना से रवाना होंगे. कांग्रेस को अब नेतृत्वक मोक्ष की प्राप्ति निश्चित राहुल के बिहार दौरे पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डुबोते हैं. इससे पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली भी गए थे, जहां कांग्रेस की करारी हार हुई थी. अब अंतिम में बिहार आ रहे हैं. कांग्रेस को अब नेतृत्वक मोक्ष की प्राप्ति निश्चित है. जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी जिस राज्य में कदम रखते हैं, वहां कांग्रेस की दुर्गति तय होती है. बिहार की जनता अब उनके दिखावे को अच्छी तरह समझ चुकी है. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post बिहार की सड़कों पर उतरे राहुल गांधी, बेगूसराय में करेंगे बेरोजगारों से संवाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेट्स में चोटिल हुए रोहित शर्मा क्या MI vs RCB मैच खेलेंगे? महामुकाबले से पहले कोच ने दी बड़ी अपडेट

IPL 2025 MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस सीजन में मुंबई के लिए शुरुआती तीन मुकाबले स्पोर्ट्से, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने अब तक निराश ही किया है. उन्होंने क्रमशः चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 रन, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 8 रन और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शून्य रन बनाए. इसके बाद वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ स्पोर्ट्से गए पिछले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे. महेला जयवर्धने ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “रोहित अब बेहतर महसूस कर रहे हैं. आज वह बल्लेबाजी भी करेंगे. अभ्यास के दौरान उनके पैर पर गेंद लग गई थी जिससे उन्हें थोड़ी असहजता हुई. कल हम सफर में थे, आज वह नेट्स में बल्लेबाजी करेंगे और उसके बाद उनकी स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा.” रोहित की फॉर्म को लेकर सवाल पूछे जाने पर जयवर्धने ने कहा, “अगर हर दो पारियों के बाद किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सवाल उठाया जाएगा तो यह थोड़ा अनुचित है. मेरी यादों में उनकी आखिरी बड़ी पारी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली रही है. हमें अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना होगा. मुंबई हमेशा से अपने कोर ग्रुप को समर्थन देती आई है और हम आगे भी यही करते रहेंगे. दुर्भाग्य से नेट्स में उन्हें चोट लगी, लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही 100% फिट होकर टीम के लिए योगदान देंगे.” मुंबई इंडियंस इस वक्त आईपीएल 2025 की अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. टीम ने अब तक चार मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और दो अंक हासिल किए हैं. अब उनका अगला मुकाबला सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ स्पोर्ट्सा जाएगा. MI vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीरो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर, राज बावा, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, विघ्नेश पुथुर, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, रीसे टॉप्ली, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल, रासिख डार सलाम, सुयश शर्मा, मनोज बंडाजे, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एंगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वस्तिक चिकारा. वाशिंगटन सुंदर का बल्लेबाजी क्रम बदलने का दांव किसका? GT ऑलराउंडर ने खुद किया खुलासा उभर आई चैंपियंस ट्रॉफी में न चुने जाने की टीस, मोहम्मद सिराज ने दिल खोलकर दिया बयां, वापसी के लिए ऐसे की तैयारी Viral Video: गुस्से से लाल हुईं काव्या मारन, ईशान किशन आउट हुए तो पता नहीं क्या-क्या बोल डाला The post नेट्स में चोटिल हुए रोहित शर्मा क्या MI vs RCB मैच स्पोर्ट्सेंगे? महामुकाबले से पहले कोच ने दी बड़ी अपडेट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top