Hot News

April 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना बेऊर जेल में कुख्यातों तक कैसे पहुंच रहे फोन? अचानक रेड पड़ी तो रवि गोप के बेड पर 4 मोबाइल मिले

पटना के बेऊर जेल में कैदियों के पास मोबाइल बरामद हुआ. इस जेल में कैदियों के पास अभी भी मोबाइल पहुंच रहा है, इसकी पुष्टि तब हुई जब बेऊर जेल के अधीक्षक को इसकी सूचना मिली कि कुख्यात रवि गोप के वार्ड में मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा हे. इसके बाद जेल अधीक्षक ने रविवार को दलबल के साथ जाकर वार्ड की छापेमारी की. कुख्यात रवि गोप के पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए. दो चार्जर भी छापेमारी में मिले. कुख्यात रवि गोप के पास से मोबाइल बरामद बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज झा ने कुख्यात रवि गोप के वार्ड में अचानक छापेमारी की. इस दौरान रवि गोप के बेड पर ही रखे हुए चार स्मार्ट फोन और दो चार्जर बरामद किए गए. सिम कार्ड भी फोन में लगा हुआ मिला. रवि गोप कदमकुआं थाने का नाला रोड का रहने वाला है और कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद है. भाजपा नेता क्रांति की हत्या का भी वह आरोपी है. उसे एसटीएफ ने 2022 में महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया था. ALSO READ: पटना के मंदिर में मंत्री रेणु देवी का पर्स और फोन चोरी! रामनवमी पर चोरों ने पलक झपकते ही कर लिया हाथ साफ कुख्यात के पास कैसे पहुंचे मोबाइल फोन रवि गोप के पास चार स्मार्ट फोन कैसे पहुंचा इसके लिए अधीक्षक ने तीन सदस्यों वाली कमेटी बनायी है जो मामले की जांच करेगी. क्या वार्ड के कक्षपाल को इसकी जानकारी नहीं थी? इसकी भी जांच होगी. हालांकि यह तो स्पष्ट है कि बेऊर जेल के किसी कर्मी की मिलीभगत के बिना चार-चार स्मार्ट फोन अंदर नहीं जा सकता. और इतना बेखौफ होकर इसके इस्तेमाल करने की भी वजह सामने आनी चाहिए. रवि गोप को फिलहाल सेल में डाल दिया गया है. उसके खिलाफ बेऊर थाने में केस भी दर्ज करा दिया गया है. बेऊर जेल के उपाधीक्षक तक हो चुके हैं सस्पेंड बेऊर जेल के अंदर मोबाइल फोन पहले भी मिल चुके हैं. कई कर्मियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है. 2021 में जेल में फोन और चार्जर मिलने पर तत्कालीन जेल आइजी अखिलेश मिश्रा ने जेल के तत्कालीन उपाधीक्षक संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया था. लेकिन अभी भी जेल में मोबाइल और चार्जर आसानी से पहुंच रहे हैं. The post पटना बेऊर जेल में कुख्यातों तक कैसे पहुंच रहे फोन? अचानक रेड पड़ी तो रवि गोप के बेड पर 4 मोबाइल मिले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ram Navami : कानपुर में शोभा यात्रा पर पथराव! पुलिस ने जानें क्या कहा

Ram Navami : कानपुर में रामनवमी की शोभा यात्रा पर पथराव के दावे किए गए. इसके बाद रविवार शाम को कानपुर के नई सड़क इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई. हालांकि पुलिस ने इसे “अफवाह” करार दिया है और कहा है कि स्थिति कंट्रोल में है. पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील के साथ ही कथित पथराव के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो सामने आने के बाद फैली अफवाह पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रवण कुमार सिंह ने मीडिया से मामले को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के आयोजकों की ओर से एक लिखित शिकायत मिली है. इसमें दावा किया गया है कि शोभा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर नई सड़क के नजदीक चंद्रेश्वर हाता के पास की इमारत की छत से पथराव किया गया. पुलिस ने बताया कि इलाके से भागते हुए कुछ लोगों का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद यह अफवाह फैली. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह अफवाह लग रही है, क्योंकि किसी को ईंट या पत्थर नहीं लगे हैं. लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील डीसीपी ने न्यूज एजेंसी  पीटीआई  को बताया, “हमने उचित निरीक्षण किया है. सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच की है. अभी तक आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है.” उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों सहित सभी से अनुरोध किया गया है कि वे वीडियो फुटेज और तस्वीरें उपलब्ध कराएं, जिससे आरोपों की पुष्टि हो सके और पुलिस को कार्रवाई करने में मदद मिल सके. उन्होंने कहा, “हमने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.” अफवाह फैलाने वालों होगी सख्ती डीसीपी ने बताया कि आस-पास के थानों से रिजर्व पुलिस बल और पुलिसकर्मियों को भेजा गया है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. उन्होंने बताया, “स्थिति नियंत्रण में है और हम अभी भी सतर्क हैं. स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं.” उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. यह भी पढ़ें : Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि वीडियो में जुलूस में शामिल कुछ लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फुटेज ने विवाद को और बढ़ा दिया है. हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. The post Ram Navami : कानपुर में शोभा यात्रा पर पथराव! पुलिस ने जानें क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज 7 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 7 April 2025: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं आज 7 अप्रैल के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय… आज सोमवार 7 अप्रैल 2025 का पंचांग चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी रात -10:55 उपरांत एकादशीश्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47सूर्योदय 05:34सूर्यास्त-06:08सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुष्य उपरांत श्लेषा ,योग – धृति ,करण -गर ,सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- मीन , चंद्रमा- कर्क , मंगल-मिथुन , बुध- मीन , गुरु-वृष ,शुक्र-कुम्भ ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या मेष से मीन राशि के जातकों की आज 7 अप्रैल 2025 का राशिफल चौघड़िया प्रातः06:00 से 07:30 अमृतप्रात:07:30 से 09:00 तक कालप्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभप्रातः10:30 से 12:00 रोगदोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेगदोपहरः 01:30 से 03:00 तक चरदोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभशामः 04:30 से 06:00 तक अमृतउपायःप्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।खरीदारी के लिए शुभ समयःशामः 04:30 से 06:00 तकराहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तकदिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय ..अथ राशि फलम्.. The post आज 7 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाशिंगटन सुंदर का बल्लेबाजी क्रम बदलने का दांव किसका? GT ऑलराउंडर ने खुद किया खुलासा

IPL 2025 GT vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 29 गेंदों पर 49 रनों की तेज तर्रार पारी स्पोर्ट्सी. अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 168.97 रहा. सुंदर उस वक्त क्रीज पर आए जब गुजरात की टीम 3.5 ओवर में 16/2 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी और उसने साई सुदर्शन (5) और जोस बटलर (0) के विकेट जल्द गंवा दिए थे. उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके उन्हें ऊपर भेजा गया, इस पर उन्होंने बात की. Gujarat Titans vs SunRisers Hyderabad. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 56 गेंदों पर 90 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को मजबूती से वापसी दिलाई. इस साझेदारी की बदौलत गुजरात टाइटन्स ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद पर आसान जीत दर्ज की. मैच के बाद वाशिंगटन सुंदर ने कहा, “यह बेहतर है कि आप सभी विशेषणों को बोल दें. कप्तान ने मुझे जितना संभव हो सके उतनी गहराई से बल्लेबाजी करने के लिए कहा और अपनी टीम के लिए स्पोर्ट्स को खत्म करना चाहते थे. पिछले कुछ सालों में हैदराबाद में यही चलन रहा है, विकेट थोड़ा बेहतर हो जाता है, इसलिए 160-170 का पीछा करना आसान हो जाता है. Washington Sundar Statement on Batting Order Change. Washi came and chose to play with 🔥 pic.twitter.com/N96UPm9oN3 — Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 6, 2025 बैटिंग ऑर्डर में किसने भेजा ऊपर सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की जीत की नींव रखी. हालांकि वे अपने शतक से चूक गए और 29 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की सहायता से 49 रन बनाकर आउट हो गए. बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजने के निर्णय के बारे में सुंदर ने कहा, “मैं इस पिच की प्रकृति से वाकिफ था और इससे मुझे मदद मिली. कोच ने मुझे 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा, खासकर जब हमने शुरुआती ओवरों में कुछ विकेट खो दिए थे. यह मेरे लिए एक दुर्लभ अवसर था, और मुझे बीच में स्पोर्ट्सना बहुत पसंद आया.” इससे पहले गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. SRH की शुरुआत खराब रही और ट्रैविस हेड (8), अभिषेक शर्मा (18) और ईशान किशन (17) के जल्दी आउट होने से टीम 50/3 पर सिमट गई. इसके बाद नीतिश कुमार रेड्डी (31) और हेनरिक क्लासेन (27) के बीच 50 रनों की साझेदारी और फिर कप्तान पैट कमिंस की नौ गेंदों पर नाबाद 22 रनों की तेज पारी से टीम 20 ओवर में 152/8 तक पहुंच सकी. गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा (2/25) और साई किशोर (2/24) ने शानदार गेंदबाजी की. लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने 16 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन शुभमन गिल (43 गेंदों में 61 रन, नौ चौके) और वाशिंगटन सुंदर की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 16 गेंदों पर नाबाद 35 रन (छह चौके और एक छक्का) की पारी स्पोर्ट्सते हुए टीम को 16.4 ओवर में जीत दिला दी. इस मुकाबले में घातक गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उभर आई चैंपियंस ट्रॉफी में न चुने जाने की टीस, मोहम्मद सिराज ने दिल खोलकर दिया बयां, वापसी के लिए ऐसे की तैयारी मैच नहीं जीत पाए तो पैट कमिंस ने पिच पर ही फोड़ा ठीकरा, घरेलू मैदान पर क्यों हारी सनराइजर्स हैदराबाद The post वाशिंगटन सुंदर का बल्लेबाजी क्रम बदलने का दांव किसका? GT ऑलराउंडर ने खुद किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में स्कूली ऑटो पर लगे प्रतिबंध से गहराया संकट, आज अहम बैठक के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

Bihar News: पटना में एक अप्रैल से लागू स्कूली ऑटो और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध के बाद ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है. करीब 10 हजार से अधिक चालकों के सामने रोजगार की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. ऑटो यूनियन लगातार इस फैसले का विरोध कर रही है और परिवहन विभाग को पत्र लिखकर नियम में राहत की मांग कर रही है. ऑटो यूनियन के महासचिव राजेश चौधरी ने कहा कि पहले बिना ओवरलोड और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ऑटो चालकों को स्कूल संचालन की अनुमति थी, लेकिन अब दुर्घटना से बचाव का हवाला देकर यह फैसला लिया गया है, जो अनुचित है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो सभी ऑटो चालक हड़ताल और आंदोलन की राह पर उतरेंगे. अभिभावकों और स्कूलों को भी हो रही परेशानी इस फैसले से केवल ऑटो चालक ही नहीं, बल्कि अभिभावक और स्कूल प्रबंधन भी परेशान हैं. कई स्कूलों ने खुले तौर पर कहा है कि वे इस नियम को अमल में नहीं ला पा रहे हैं, क्योंकि इससे छात्रों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है और वैकल्पिक व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. ई-रिक्शा पर सख्ती, ऑटो को मिल सकती है राहत सूत्रों की मानें तो ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों को ले जाने पर प्रतिबंध जारी रह सकता है, लेकिन ऑटो चालकों को राहत मिल सकती है. उन्हें बिना ओवरलोडिंग के स्कूल संचालन की अनुमति दी जा सकती है. हालांकि इस मुद्दे पर जिला प्रशासन अब भी असमंजस में है. आज होगी निर्णायक बैठक सोमवार को परिवहन निगम, ट्रैफिक एसपी और जिला प्रशासन के बीच इस मुद्दे को लेकर अहम बैठक होने जा रही है. इसी बैठक में तय होगा कि प्रतिबंध को पूरी तरह लागू किया जाएगा या उसमें ढील दी जाएगी. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने स्पष्ट किया है कि बैठक के बाद ही पुलिस कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा. ट्रैफिक विभाग द्वारा ऑटो चालकों को दी गई एक हफ्ते की मोहलत भी अब समाप्त हो चुकी है. Also Read: “जिस मिट्टी ने पहचान दी, अब उसे बचाना है”, अपने गांव की पीड़ा पर छलका एक्टर मनोज बाजपेयी का दर्द The post बिहार में स्कूली ऑटो पर लगे प्रतिबंध से गहराया संकट, आज अहम बैठक के बाद हो सकता है बड़ा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंह राशि वाले निवेश सोच-समझकर करें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 7 अप्रैल 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शनिवार 7 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें… मेष राशि का दैनिक राशिफल आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. व्यापार में लाभ संभव है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.शुभ अंक: 9शुभ रंग: लाल वृषभ राशि का दैनिक राशिफल आज नए अवसर मिल सकते हैं. धन लाभ के योग हैं. किसी प्रियजन से मुलाकात होगी. वाहन सावधानी से चलाएं.शुभ अंक: 6शुभ रंग: सफेद मिथुन राशि का दैनिक राशिफल आज का दिन मिलाजुला रहेगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखें. यात्रा के योग हैं.शुभ अंक: 5शुभ रंग: हरा कर्क राशि का दैनिक राशिफल मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं. परिवार के साथ समय बिताएं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा.शुभ अंक: 2शुभ रंग: सफेद सिंह राशि का दैनिक राशिफल नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए संबंध बन सकते हैं. धन निवेश सोच-समझकर करें.शुभ अंक: 1शुभ रंग: सुनहरा कन्या राशि का दैनिक राशिफल आज कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में तालमेल बढ़ेगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. सेहत का ख्याल रखें.शुभ अंक: 7शुभ रंग: हरा तुला राशि का दैनिक राशिफल आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. दोस्तों के साथ समय बीतेगा. करियर में बदलाव के योग हैं. किसी से बहस न करें.शुभ अंक: 8शुभ रंग: गुलाबी वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल आज का दिन व्यस्त रहेगा. व्यापार में लाभ होगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. सेहत पर ध्यान दें.शुभ अंक: 3शुभ रंग: बैंगनी धनु राशि का दैनिक राशिफल आज का दिन सुखद रहेगा. नौकरी में उन्नति होगी. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव है. नई योजनाएं बनेंगी.शुभ अंक: 4शुभ रंग: पीला मकर राशि का दैनिक राशिफल परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा. निवेश के लिए अच्छा समय है.शुभ अंक: 10शुभ रंग: भूरा कुंभ राशि का दैनिक राशिफल नए अवसर मिल सकते हैं. किसी प्रियजन से मुलाकात होगी. करियर में बदलाव संभव है. सेहत अच्छी रहेगी.शुभ अंक: 11शुभ रंग: नीला मीन राशि का दैनिक राशिफल आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पारिवारिक सुख बढ़ेगा. यात्रा के योग हैं. धैर्य से काम लें, सफलता मिलेगी.शुभ अंक: 7शुभ रंग: जामुनी The post सिंह राशि वाले निवेश सोच-समझकर करें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 7 अप्रैल 2025 का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन सर्वे: रैयतों के लिए स्वघोषणा का आखिरी मौका, इस तारीख तक कर लें यह काम

Bihar Land Survey: पटना. बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण का पोर्टल अब बंद होने जा रहा है. रैयतों को 31 मार्च तक जमीन से संबंधित स्वघोषणा पत्र विभाग को उपलब्ध कराना था, लेकिन बहुत से ऐसे जमीन मालिक हैं, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वघोषणा पत्र जमा नहीं कर सके हैं. ऐसे में प्रशासन ने स्वघोषणा पत्र देने के लिए और 15 दिनों तक का समय दे दिया है. अब 15 अप्रैल तक यह पोर्टल खुला रहेगा. रैयतों को हर हाल में 15 तारीख तक अपनी जमीन से संबंधित स्वघोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड कर देना होगा. 15 अप्रैल तक खुला रहेगा पोर्टल भू राजस्व विभाग ने जमीन मालिकों को 31 मार्च कर स्वघोषणा पत्र जमा करना था, लेकिन बहुत से लोगों ने अबतक इस काम को पूरा नहीं किया है. इसको देखते हुए राज्य प्रशासन के भू राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने स्वघोषणा पत्र देने की तिथि को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. प्रशासन के इस फैसले से रैयतों को बड़ी राहत मिली है. अब जमीन मालिक 15 अप्रैल तक अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन या ऑफ लाइन मोड में दे सकेंगे. नहीं जमा करनेवालों की बढ़ेगी परेशानी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के अनुसार, 15 दिन की तिथि मुख्य रूप से उन जिलों के लिए बढ़ाई गई है, जिन जिलों में स्वघोषणा पत्र जमा करने की उपलब्धि काफी कम रह गई है, लेकिन इसका लाभ सभी जिलों के जमीन मालिकों को लाभ मिलेगा. वैसे जमीन मालिक जिन्होंने अबतक अपनी जमीन का स्वघोषणा पत्र जमा नहीं किया है अगले 15 तारीख के भीतर जरूर कर लें, वरना उनकी परेशानी बढ़ सकती है. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post जमीन सर्वे: रैयतों के लिए स्वघोषणा का आखिरी मौका, इस तारीख तक कर लें यह काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उभर आई चैंपियंस ट्रॉफी में न चुने जाने की टीस, मोहम्मद सिराज ने दिल खोलकर दिया बयां, वापसी के लिए ऐसे की तैयारी

IPL 2025, Mohammad Siraj Statment: मोहम्मद सिराज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस (GT vs SRH) के लिए धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर चार विकेट झटके. यह प्रदर्शन न सिर्फ GT को सात विकेट की आसान जीत दिलाने वाला साबित हुआ, बल्कि सिराज के लिए भी यादगार रहा. उन्होंने IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और साथ ही अपने 100 विकेट भी पूरे किए. अपने घरेलू क्रिकेट के होम ग्राउंड पर अपने पिछली फ्रेंचाइजी के खिलाफ इस प्रदर्शन ने सिराज को रिकॉर्ड बुक में जगह दिला दी, लेकिन इस जश्न के पीछे एक चुपचाप चल रही जंग भी थी, वह जंग थी खुद पर भरोसे की, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में शामिल न किए जाने के बाद शुरू हुई. हिंदुस्तानीय तेज गेंदबाज पिछले साल तक वनडे टीम का अहम हिस्सा थे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें इस बार 15 सदस्यीय स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया. टीम इंडिया ने स्पिन-भरी गेंदबाजी पर भरोसा जताया और सिर्फ दो प्रमुख पेसर्स मोहम्मद शमी और हर्षित राणा को चुना. इनमें से सिर्फ शमी ने सभी मुकाबले स्पोर्ट्से, जबकि हर्षित को दो मैचों में मौका मिला. मैच के बाद सिराज ने न सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस के बारे में बात की, बल्कि यह भी साझा किया कि चयन से बाहर किए जाने का असर उनके मानसिक हालात पर कैसा रहा और किस तरह उनके करीबी लोगों ने उन्हें संभाला. सिराज ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “जब आप अपने घरेलू मैदान पर स्पोर्ट्सते हैं, तो वो अहसास अलग होता है. मेरी फैमिली स्टेडियम में थी और उनसे मुझे हिम्मत मिली. मैंने सात साल RCB के लिए स्पोर्ट्सा है. अपनी गेंदबाजी पर और अपने माइंडसेट पर कड़ी मेहनत की है और अब उसका असर दिख रहा है. एक समय ऐसा आया था जब मुझे ये हजम नहीं हो रहा था कि मुझे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया, लेकिन मैंने अपना हौसला बनाए रखा और अपनी फिटनेस और स्पोर्ट्स पर ध्यान दिया.” Mohammad Siraj Statement on Champions Trophy Snub. Pichli baar bola tha na “Mai khada hoon idhar!” 😎 pic.twitter.com/4FjnUa7hKf — Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 6, 2025 “मन में शक आना लाजमी है” GT की जर्सी में सिराज इस सीजन में लगभग अजेय रहे हैं. चार मैचों में उन्होंने अब तक 13.77 की औसत और 7.75 की इकोनॉमी से कुल 9 विकेट लिए हैं. रविवार को उनका स्पेल SRH को केवल 152/8 पर रोकने में निर्णायक साबित हुआ. उन्होंने आगे कहा, “जो भी गलतियां मैं कर रहा था, मैंने उन पर काम किया और अब मैं अपनी गेंदबाज़ी का मजा ले रहा हूं.” एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर, जब आप लगातार हिंदुस्तानीय टीम के साथ होते हैं और फिर आपको बाहर कर दिया जाता है, तो मन में शक आना लाजमी है. लेकिन मैंने खुद को मोटिवेट किया और IPL पर फोकस रखा.  सिराज ने टीम में नहीं चुने जाने पर अफसोस जताया, लेकिन कहा, “जब आप टीम में नहीं होते, तब आपके मन में ये सवाल जरूर आता है क्या मैं इतना अच्छा नहीं हूं? लेकिन मैं IPL के लिए पूरी तरह तैयार था. जब आप जो प्लान करते हैं उसे मैदान पर उतार पाते हैं, तो आपकी रैंकिंग ऊपर रहती है. जब गेंद को अंदर और बाहर स्विंग कराते हो और वो नैचुरली होता है, तो उसका फील ही कुछ और होता है.” गुजरात टाइटन्स ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (4/17) की घातक गेंदबाजी और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 61) के अर्धशतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट झटके, जिससे SRH की टीम 20 ओवर में 152/8 तक ही पहुंच सकी. लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने शुरुआत में दो विकेट जल्दी गंवाए, लेकिन गिल और वाशिंगटन सुंदर (49 रन) की तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी ने टीम को जीत की राह पर लौटाया. बाद में शेरफाने रदरफोर्ड (35*, 16 गेंद) ने तेजी से रन बनाकर 16.4 ओवर में मैच खत्म कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद पर 7 विकेट से जीत से गदगद हैं शुभमन गिल, इनको बताया गेंम चेंजर; आप भी जानें मैच नहीं जीत पाए तो पैट कमिंस ने पिच पर ही फोड़ा ठीकरा, घरेलू मैदान पर क्यों हारी सनराइजर्स हैदराबाद The post उभर आई चैंपियंस ट्रॉफी में न चुने जाने की टीस, मोहम्मद सिराज ने दिल खोलकर दिया बयां, वापसी के लिए ऐसे की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो

Ram Navami Violence : पश्चिम बंगाल से रामनवमी में हिंसा की समाचार आई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. सुकांता मजूमदार ने देर रात दावा किया कि शोभायात्रा पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में यह हमला हुआ. मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हमले का वीडियो शेयर किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा– रामनवमी जुलूस के वापस लौटने पर पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में हिंदू श्रद्धालुओं पर बर्बर हमला किया गया. भगवा झंडा ले जाने के कारण वाहनों पर पत्थर बरसाए गए. विंडशील्ड तोड़ दिए गए. अराजकता फैलाई गई. शोभायात्रा को टारगेट किया गया. पुलिस कहां थी? पोस्ट  को कोलकाता पुलिस को टैग किया गया. As the Ram Navami procession returned, Hindu devotees were savagely attacked in Kolkata’s Park Circus Seven Point area. Stones rained down on vehicles just for carrying saffron flags. Windshields shattered. Chaos unleashed. This wasn’t random—it was targeted violence. And where… pic.twitter.com/Ed74Xbi2K6 — Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) April 6, 2025 सुकांता मजूमदार ने आगे लिखा– निर्दोष हिंदुओं की रक्षा के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया. यह कायरतापूर्ण काम है. रामनवमी के दौरान एकजुट बंगाली हिंदुओं की दहाड़ ने व्यवस्था को हिला दिया. ममता की लाड़ली “शांति वाहिनी” शांतिपूर्ण नहीं है – वे घबराए हुए हैं. डरे हुए हैं! यह जान लें कि यह तो बस शुरुआत है. हम कोलकाता से वादा करते हैं – अगले साल, पार्क सर्कस से और भी बड़ा और जोरदार रामनवमी जुलूस निकलेगा. वही पुलिसवाले जो आज चुप रहे? वे हम पर फूल बरसाएंगे. As the Ram Navami procession returned, Hindu devotees were savagely attacked in Kolkata’s Park Circus Seven Point area. Stones rained down on vehicles just for carrying saffron flags. Windshields shattered. Chaos unleashed. This wasn’t random—it was targeted violence. And where… pic.twitter.com/Ed74Xbi2K6 — Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) April 6, 2025 राज्यपाल ने ममता प्रशासन की सराहना की इधर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राज्य में रामनवमी पर्व पर शांति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशासन की रविवार को सराहना की. बोस ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी के उत्सव के दौरान ‘नेतृत्वक कीचड़ उछालने और हिंसा’ के पहले के अनुभव अबकी बार बीती बात प्रतीत हुए. राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘हाल के दिनों में और कई वर्षों में पहली बार, पूरे पश्चिम बंगाल में रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई. सभी के सम्मिलित प्रयास रंग लाए हैं.’’ बोस ने कहा कि राज्य प्रशासन और नेतृत्वक दलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाया है कि रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाए. The post Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

east singhbhum news: मां बासंती के दरबार में झुके शीश, सुख-शांति व समृद्धि मांगी

गालूडीह. गालूडीह प्राचीन रंकिणी मंदिर में आयोजित मां बासंती पूजा (चैती दुर्गा पूजा) ऐतिहासिक है. यहां 55वें साल इस बार पूजा हुई. रविवार को महानवमी पूजा पर भक्तों की भीड़ उमड़ी. सुबह से शाम तक मंदिर भक्तों के खचाखच भरा रहा. महानवमी पूजा में झारखंड के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी शामिल हुए. दोनों ने मां बासंती की पूजा कर समृद्धि मांगी और क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की. इस दौरान दोनों ने विनय दास बाबाजी से मिलकर आशीर्वाद लिया और भोग ग्रहण किया. मौके पर मंत्री के साथ झामुमो नेता कालीपद गोराई, जगदीश भकत, दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, श्रवण अग्रवाल, मंटू महतो, जुझार सोरेन, अबनी महतो, दुलाराम टुडू आदि उपस्थित थे. सोमवार को दशमी पूजा के साथ पूजा का समापन हो जायेगा. भक्तों ने किया भोग ग्रहण वहीं, मंदिर परिसर में दोपहर में दस हजार से अधिक भक्तों के बीच खिचड़ी और खीर का महाभोग बांटा. दूर-दराज से हजारों की संख्या में भक्त भोग ग्रहण करने शामिल हुए. कई क्विंटल चावल, दाल, सब्जी का भोग तैयार हुआ था. वहीं, अरवा चावल और धूप से खीर तैयार हुआ था. स्त्री-पुरुष, शिशु, युवा सभी बैठकर खिचड़ी, चटनी और खीर का प्रसाद ग्रहण किये. मंदिर के बाहर युवा संघ समिति की ओर से बुंदिया और शरबत की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर मंदिर ट्रस्ट के सेक्रेटरी श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दुलीचंद अग्रवाल, सदस्य संजय अग्रहरि, अजय सिंह, कबीर कुमार पांडा, अनूप हलदार, सपन महतो, सुभाष सिंह, महाराज साव, नारायण पांडा, गौतम पांडा समेत अनेक सदस्य धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे रहे. रंकिणी मंदिर में हुई बजरंगबली की पूजा गालूडीह रंकिणी मंदिर परिसर में रविवार को रामनवमी के अवसर पर बजरंगबली की पूजा पुजारी ने विधि विधान से की. सुबह से दोपहर तक पूजा होती रही. मंदिर में पूजा के बाद लोग अपने-अपने घरों में झंडा पूजन कर महावीरी पताका लगाये. मंदिर परिसर में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को सजायी गयी थी. पूजा कर लोगों ने हनुमानजी से आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post east singhbhum news: मां बासंती के दरबार में झुके शीश, सुख-शांति व समृद्धि मांगी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top