Hot News

April 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

east singhbhum news: डुमरिया में आग से घर, बाइक व लाखों के सामान खाक

डुमरिया. डुमरिया प्रखंड के मारांगसोंगा गांव के मंगल मुर्मू के घर में रविवार को आग लगने से घर पूरी तरह जलकर राख हो गयी. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है. आगजनी से मंगल मुर्मू के घर में रखे नया होंडा साइन बाइक के अलावे पांच क्विंटल धान, तीन क्विंटल महुआ, कपड़े, बर्त्तन, धान झाड़ने की मशीन व मोटर के साथ घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये. जब आग लगी, उस समय गांव के अधिकतर लोग महुआ चुनने तथा बैल चराने गये थे. सूचना पाकर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन पहुंचे और प्रभावित परिवार को आर्थिक सहयोग किया. आगजनी से मंगल मुर्मू की लाखों की क्षति हुई है. चाकुलिया के सिंदूरगौरी जंगल में लगी आग चाकुलिया. चाकुलिया पंचायत के लोधाशोली के सिंदूरगौरी जंगल में रविवार को आग लग गयी. बताया जाता है कि शरारती तत्वों ने जंगल के सूखे पत्तों में आग लगा दी थी. इसके कारण आग धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी है. वन विभाग व स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post east singhbhum news: डुमरिया में आग से घर, बाइक व लाखों के सामान खाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुसाबनी में रामनवमी जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, बालिकाओं ने मन मोहा

मुसाबनी. मुसाबनी में रविवार की शाम धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ रामनवमी का झंडा जुलूस निकाला गया. बादिया हनुमान मंदिर परिसर में बादिया हनुमान अखाड़ा कमेटी की ओर से डीसीएलआर नीत नितिन सुरीन, डीएसपी संदीप भगत, बीडीओ अदिति गुप्ता, सीओ ऋषिकेश मरांडी, अंचल निरीक्षक शरत चंद्र बेरा, मुखिया दुलारी मुर्मू समेत कई लोगों को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया. कमेटी की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ पुलिस प्रशासन की निगरानी में रामनवमी का जुलूस बादिया से निकाला गया. जुलूस में शामिल दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने कई करतब दिखाए. इसके साथ ही युवकों ने भी लाठी एवं अन्य शस्त्र के साथ अपने करतब दिखाये. जुलूस लाटियां, बदिया गांव का भ्रमण कर ब्लॉक कॉलोनी पहुंचा. ब्लॉक कॉलोनी में लोको लाइन और भंडारबोरो महावीर अखाड़ा जुलूस में शामिल हुआ. जुलूस महुलबेड़ा होते हुए बस स्टैंड पहुंचा. बस स्टैंड में न्यू कॉलोनी मुसाबनी, मुसाबनी नंबर तीन, परशुराम अखाड़ा, हरिजन बस्ती महावीर अखाड़ा का जुलूस भी शामिल हुआ. बाजार का परिभ्रमण करते हुए जुलूस अस्पताल चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस मैदान पहुंचा. मुसाबनी नंबर एक का परिभ्रमण कर वापस मुसाबनी नंबर तीन बासंती मंदिर पहुंच कर जुलूस का विसर्जन हुआ. जुलूस में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा. जगह-जगह संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की व्यवस्था की गयी थी. बादिया गांव में मस्जिद के सामने बैरिकेड कर लाइट की व्यवस्था की गयी थी. साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुसाबनी में रामनवमी जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, बालिकाओं ने मन मोहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

east singhbhum news: धालभूमगढ़ में निकला रामनवमी का अखाड़ा जुलूस

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ में रविवार को रामनवमी पर विभिन्न अखाड़ों की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया. आकर्षक झांकियों और युवाओं द्वारा दिखाये गये हैरतअंगेज़ करतबों ने लोगों का मन मोह लिया. युवा बजरंग अखाड़ा समिति का जुलूस नरसिंहगढ़ धर्मशाला से प्रारंभ हुआ. इस दौरान भाजपा नेत्री डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन, पूर्व जिप सदस्य आरती समाद, पिंटू कुमार, राधेश्याम शर्मा आदि को सम्मानित किया गया. चौक बाजार हनुमान मंदिर में अखाड़ा खिलाड़ियों ने करतबों का प्रदर्शन किया. यहां थाना प्रभारी मो. अमीर हमज़ा, ग्राम प्रधान वासुदेव सिंह समेत कई अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया. रामनवमी समिति धालभूमगढ़ का जुलूस काली मंदिर से निकला, जिसमें राम परिवार और बैल पर सवार शिव-पार्वती की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं. यह जुलूस चारचक्का शिव मंदिर होते हुए नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका पहुंचा और प्रदर्शन के बाद थाना परिसर के समीप समापन हुआ. इसी तरह, रामनवमी समिति नरसिंहगढ़ का जुलूस साहा पाड़ा शिव मंदिर से निकलकर गांव का भ्रमण करते हुए अखाड़ा मैदान में समाप्त हुआ. कार्यक्रम में बैजनाथ सिंह, हरप्रसाद सिंह सोलंकी, नसीम अहमद, नंदन सिंहदेव, मुखिया बिलासी सिंह, मनीषा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post east singhbhum news: धालभूमगढ़ में निकला रामनवमी का अखाड़ा जुलूस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

east singhbhum news: गालूडीह में गाजे-बाजे संग निकला रामनवमी जुलूस, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा इलाका

गालूडीह . गालूडीह प्राचीन रंकिणी मंदिर से रविवार शाम रामनवमी झंडा जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला गया. गालूडीह रंकिणी मंदिर अखाड़ा समिति के नेतृत्व में निकले जुलूस में हजारों लोग जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे. जय श्रीराम के उद्घोष से इलाका गूंज उठा. जुलूस में बजरंगबली की मूर्ति की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र था. जय श्रीराम के उद्घोष से गालूडीह राममय हो गया. जुलूस को रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी सह संस्थापक विनय दास बाबाजी ने रवाना किया. उनकी देखरेख में जुलूस मंदिर परिसर से निकल कर बस स्टैंड, अंडर पास, सुभाष चौक, बंगालीपाड़ा, स्टेशन रोड होते हुए देर शाम रंकिणी मंदिर पहुंच कर विसर्जित हो गया. जुलूस में शामिल युवा कलाकारों कलाकारों ने तलवारबाजी, लाठी, भुजाली, कुश्ती समेत एक बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये. जगह-जगह चौक-चौराहों में करतब दिखाया गया. जुलूस में अनेक स्त्रीएं शामिल हुईं. युवकों ने हैरतअंगेज करतब देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. जुलूस में श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में.., रामजी की निकली सवारी आदि गीत भी बज रहे थे, जिस पर युवा थिरकते नजर आये. सुरक्षा में गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश पुलिस जवानों के साथ डटे थे. जुलूस में मंदिर समिति में अध्यक्ष एसडीओ घाटशिला, सचिव श्रवण अग्रवाल, उपाध्यक्ष आदित्य पांडा, कोषाध्यक्ष दुलीचंद अग्रवाल, सदस्य सीओ घाटशिला, सपन महतो, सुभाष सिंह, संजू अग्रहरि, अनूप हलदार, महाराज साव, नारायण पांडा, कबीर पांडा, गौतम पांडा, अजय सिंह, अजय सिंह, मानस दास, सुभाष सिंह, डॉ सपन महतो, आनंद शेखर, लालटू दियासी, संदीप साधनदार समेत अनेक सदस्य शामिल थे. समाज सेवियों ने शरबत, चना, गुड़ बांटेगालूडीह के चौक-चौराहों पर कई समाज सेवियों स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत, चना, गुड़, ठंडे पानी का वितरण किया. जुलूस में अबीर-गुलाल भी खूब उड़े. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post east singhbhum news: गालूडीह में गाजे-बाजे संग निकला रामनवमी जुलूस, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा इलाका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

east singhbhum news: रामनवमी पर मऊभंडार में भक्ति और शौर्य का संगम, निकला जुलूस

मऊभंडार . बी-ब्लॉक स्थित महावीर क्लब अखाड़ा समिति की ओर से रामनवमी का पर्व रविवार को पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया. दिन की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पुजारी ब्रजेश पांडेय की अगुवाई में नवमी पूजन और हवन के साथ हुई. इसके बाद भगवान श्रीराम और हनुमान जी की विधिवत पूजा कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया. जय श्रीराम के उद्घोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया. विश्व कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ हवन संपन्न हुआ. ध्वज और शस्त्र पूजन भी विधिपूर्वक किया गया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया. इस मौके पर गाजे-बाजे, डंका-तासा की धुन पर एक भव्य जुलूस निकाला गया. अखाड़ा समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर मनोकामना झंडा लिया. जुलूस में युवाओं ने लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक शस्त्रों से शौर्य प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्धन किया. अखाड़ा समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुओं की रही भागीदारी इस धार्मिक आयोजन में मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, संरक्षक काल्टू चक्रवर्ती, विनोद अग्रवाल, संयोजक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष जगतराम, केंद्रीय अखाड़ा अध्यक्ष रुपेश दूबे, उस्ताद अशोक चौधरी, राकेश दूबे, लाइसेंसी शंभू जेना, एस राजन, नवल सिंह, मुनीब शर्मा, प्रकाश क्षेत्री, प्रकाश शर्मा, अशोक पाठक, धर्मेंद्र सिंह, रविशंकर राय, अशोक सिंह, नीरज क्षेत्री, संजीव सिंह, राजेश दूबे, विजय पांडेय, प्रदीप सिंह तोमर समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post east singhbhum news: रामनवमी पर मऊभंडार में भक्ति और शौर्य का संगम, निकला जुलूस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: साउंड बॉक्स खोलवाने पर अखाड़ा दलों ने नहीं किया प्रदर्शन

पुटकी. पुटकी मिडिल स्कूल प्रांगण में पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से रामनवमी के अवसर पर हो रहा अखाड़ा का स्पोर्ट्स रविवार को रद्द कर दिया गया. सभी अखाड़ों दलों ने जिला प्रशासन पर जबरन साउंड बॉक्स खोलवाने का आरोप लगाया है. इसमें कुल 14 अखाड़ा दल हैं. सूचना पाकर डीएसपी विधि-व्यवस्था नौशाद आलम, शंकर कामती, पुटकी सीओ विकास आनंद, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पहुंचे और अखाड़ा दलों से बात की. लेकिन उन्होंने स्पोर्ट्स के प्रदर्शन करने से इनकार कर दिया. आयोजन समिति के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, सचिव आंनद वर्मा समेत सभी अखाड़ा दलों ने प्रशासन की कार्यशाली पर विरोध जताया. क्या है मामला : पुटकी श्रीनगर, पुटकी 13 नंबर, 3 नंबर, पुटकी बाउरी बस्ती का अखाड़ा दलों को जुलूस लाने के पूर्व ही पुटकी पुलिस ने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए साउंड बॉक्स खोलवा दिया. इसके विरोध में अखाड़ा दल पुटकी मिडिल स्कूल प्रांगण में पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हो-हंगामा होता रहा. डीएसपी नौशाद आलम ने कहा डीजे व अन्य साउंड सिस्टम को बजने को लेकर गलतफहमी के कारण विवाद उत्पन्न हुआ. मामले की जांच की कराया जायेगा, आखिर किस कारण से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई. वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आयोजन का स्थगित होना दुर्भाग्यपूर्ण है. मामले को लेकर एसएसपी से शिकायत की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: साउंड बॉक्स खोलवाने पर अखाड़ा दलों ने नहीं किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : नहर काटने व इलेक्ट्रो स्टील का वाहन जलाने के मामले में कोई शिकायत नहीं

Bokaro News : बीएसएल प्रशासनिक भवन के समीप विस्थापित अप्रेंटिस संघ के आंदोलन में एक की मौत व कई लोगों के घायल होने के साथ वाहन जलाने व मारपीट से जुड़े चार थानों में छह मामले दर्ज किये गये हैं, जबकि दो मामले में आवेदन का इंतजार किया जा रहा है. पहला मामला बीएस सिटी थाना में प्रेम प्रसाद की मौत की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें मृतक प्रेम के पिता बालीडीह थाना क्षेत्र के शिबूटांड़ निवासी बीरू महतो ने बीएस सिटी थाना में आवेदन दिया है. दर्ज मामले में बीएसएल डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी, इडी पीएंडए ए राजश्री बनर्जी, सीजीएम कार्मिक हरिमोहन झा, आइआर विभाग के प्रभाकर कुमार, बोकारो यूनिट के सीआइएसएफ डीआइजी दिग्विजय सिंह व सीआइएसएफ इंचार्ज चावला पर प्रेम प्रसाद की हत्या का आरोप लगाया गया है. बीरू महतो ने कहा है कि तीन अप्रैल को विस्थापित अप्रेंटिस संघ का शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा था. बीएसएल व सीआइएसएफ के उच्च अधिकारी के आदेश पर साजिश के तहत प्रेम प्रसाद को घेर कर सीआइएसएफ जवानों ने लाठी व डंडों से पीटा. इस कारण मौके पर ही प्रेम महतो की मौत हो गयी. लाठी चार्ज के दौरान संघ के दर्जनों लोग घायल हो गये, जबकि शांतिपूर्ण आंदोलन की सूचना बीएसएल व जिला प्रशासन को दी गयी थी. इस मामले में डीसी विजया जाधव ने एक तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. टीम में नेतृत्व एसडीओ चास प्रांजल ढाडा के नेतृत्व में सिटी डीएसपी आलोक रंजन व कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी को शामिल किया गया है. टीम वीडियो फुटेज व सीसीटीवी के साक्ष्य के आधार पर जांच करेगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी. हरला में वाहन जलाने व बोलेरो तोड़ने का मामला दर्ज : दूसरा मामला सेक्टर नौ हरला थाना में हाइवा व जेसीबी जलाने के मामले में केस दर्ज हुआ. वाहन मालिक कसमार निवासी राजीव रंजन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ वाहन जलाने का मामला दर्ज किया गया है. इंस्पेक्टर अनिल कच्छप ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है. तीसरा मामला बीएस सिटी थाना में सेक्टर तीन इ निवासी ठेकेदार अशोक सिंह ने बोलेरो तोड़ने का मामला दर्ज कराया है. कहा है कि अपने बोलेरो से ठेकेदारी कार्य से बीएसएल प्लांट जा रहे थे. एडीएम गेट के समीप खड़े सुंदर लाल, अजय कुमार महतो, सुनील महतो सहित 40 से 50 लोगों ने वाहन रोक कर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही मारपीट की घटना को अंजाम दिया. सीआइएसएफ जवान ने दर्ज कराया मारपीट का मामला : सेक्टर चार थाना में तीन मामला दर्ज किया गया. पहले मामले में सेक्टर आठ कालीबाड़ी खटाल निवासी राहुल कुमार ने कहा है कि हुड़दंगियों ने उनकी झोपड़ी जला दी है. दूसरा मामला सीआइएसएफ जवान हरीश सवैया ने दर्ज कराया है. कहा है कि ड्यूटी से लौट रहे थे. लोगों ने घेर कर मारपीट करनी शुरू कर दी. काफी आरजू-मिन्नत करने के बाद भी नहीं बख्शा और मारपीट कर वाहन को तोड़ दिया. तीसरा मामला सेक्टर तीन बी निवासी दिलीप कुमार ने दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा है कि घर लौटते वक्त सेक्टर चार में उनका वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. थाना में आवेदन का इंतजार : सेक्टर चार थाना क्षेत्र में तीन अप्रैल को उपद्रवियों द्वारा इलेक्ट्रो स्टील में चलने वाली बस को जला दी गयी. जली हुई बस को सेक्टर चार थाना में रखा गया है. बस मालिक ने आवेदन देने की बात कही है. अब तक कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन का इंतजार किया जा रहा है. इसी तरह बालीडीह ओपी क्षेत्र में तेनु नहर क्षतिग्रस्त के मामले में ओपी प्रभारी परमानंद मेहरा ने बताया कि अब तक कोई आवेदन नहीं आया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : नहर काटने व इलेक्ट्रो स्टील का वाहन जलाने के मामले में कोई शिकायत नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : वाहन नंबर से छेड़छाड़ करने वालों पर दर्ज रहा है जालसाजी का केस

संवाददाता, पटना : वैसे लोग जो ट्रैफिक पुलिस के चालान से बचने के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर में छेड़छाड़ करते हैं, वे सावधान हो जायें. इन मामलों में पुलिस धोखाधड़ी व जालसाजी की बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर रही है, जिसमें सजा सात साल या उससे कम है. अगर केस दर्ज हो जाता है, तो फिर आपको कोर्ट से जमानत लेनी पड़ेगी और कई वर्षाें तक परेशान रहने के साथ ही सजा भी हो सकती है. क्योंकि सबूत भी इलेक्ट्रॉनिक है, जिसे कोर्ट में नकारा नहीं जा सकता है. इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर से छेड़छाड़ नहीं करें. मार्च माह में 105 वाहन मालिकों पर दर्ज हो चुका है केस अब तक पटना के कई थानों में ऐसे वाहन मालिकों पर केस दर्ज किया जा चुका है, जिनके वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से छेड़छाड़ की गयी थी. ऐसे लोगों को जमानत लेनी पड़ रही है. अगर वे जमानत नहीं लेते हैं, तो गिरफ्तारी के साथ वाहन भी जब्त हो जायेंगे. पिछले माह 105 केस पटना के विभिन्न थानाओं में दर्ज किये गये. इनमें सबसे अधिक मामले शास्त्रीनगर, सचिवालय, श्रीकृष्णापुरी, पाटलिपुत्र इलाके में दर्ज किये गये हैं. वाहन कोई चलाये, पर मालिक दर्ज हो रहा केस खास बात यह है कि वाहन कोई भी चलाये, केस वाहन मालिक पर ही दर्ज किया जा रहा है. गर्दनीबाग का एक मामला है कि स्त्री ने अपने बेटे को कोचिंग जाने के लिए स्कूटी दे दी. स्कूटी स्त्री के नाम पर है. बेटे को अपने दोस्तों के बीच रौब जमाने के लिए बिना हेलमेट पहने कोचिंग जाना था, तो उसने रजिस्ट्रेशन नंबर के एक अंक को छिपा दिया, ताकि वह सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचा रह सके. लेकिन, ट्रैफिक पुलिस की सर्विलांस टीम के कैमरों में छात्र की तस्वीर और वाहन का नंबर कैद हो गया. इसके बाद इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सर्विलांस टीम ने वाहन के छिपे हुए एक अंक को खोज निकाला और वाहन मालिक की पूरी डिटेल निकाल लिया. इससे नाम व पता की जानकारी मिल गयी और फिर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. बेटे ने चालान से बचने के लिए स्कूटी के एक अंक को छिपाया और वाहन मालिक के रूप में रही उसकी मां के खिलाफ में गर्दनीबाग थाने में केस दर्ज हो गया. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि कोई भी व्यक्ति चालान से बचने के लिए इस तरह की हरकत नहीं करें, क्योंकि यह अपराध है और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कराया जा रहा है. यातायात नियमों का पालन करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : वाहन नंबर से छेड़छाड़ करने वालों पर दर्ज रहा है जालसाजी का केस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

seraikela kharsawan news: महानवमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

खरसावां. खरसावां स्थित बासंती मंदिरों में रविवार को महानवमी पूजा की गयी. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बासंती दुर्गा की पूजा करते हुए हवन, पूजन के साथ माता की आरती उतारी. इस दौरान दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने महानवमी पर माता बासंती की पूजा कर पुष्पांजलि अर्पित की. चैती नवरात्रि के दौरान महानवमी की पूजा का विशेष महत्व है. पूजा के बाद ही व्रतियों ने प्रसाद सेवन कर व्रत पारण किया. खरसावां में ब्राह्मण समाज की ओर से उक्त पूजा का आयोजन 1903 से किया जा रहा है. सात अप्रैल को विजया दशमी की पूजा होगी. विजय दशमी की पूजा के बाद देर शाम को मां बासंती दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जायेगा. विजया दशमी पर आज ब्रह्म कुमारों का होगा उपनयन संस्कार खरसावां के मां बासंती मंदिर में सोमवार को विजया दशमी के दिन ब्राह्मण समाज के युवकों का निशुल्क उपनयन संस्कार (जनेऊ) किया जायेगा. उपनयन संस्कार में सभी रस्मों को निभाया जायेगा. बताया जा रहा है कि इस वर्ष ब्राह्मण समाज के युवाओं को उपनयन संस्कार करते हुए उन्हें जनेऊ धारण कराया जायेगा.सरायकेला व चांडिल के बासंती मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ चांडिल के पूजा पंडालों में मां बासंती की पूजा करने पहुंचीं विधायक सविता महतो सरायकेला के टेंटोपोशी में भव्य तरीके से मां बासंती की पूजा की जा रही है. यहां पूजा के लिए स्थानीय लोगों के साथ दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचे थे. पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की. टेंटोपोशी गांव में वर्ष 1984 से मां बासंती दुर्गा की पूजा पूरे उत्साह के साथ होती आ रही है. चांडिल अनुमंडल में नवरात्र के अंतिम दिन मां बासंती दुर्गा की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. चांडिल के खूंटी, ईचागढ़, सोरो, आदारडीह आदि स्थानों पर मां बासंती की पूजा हो रही है. कुचाई. हवन पूजन के साथ दुर्गा मंदिर में नवरात्र पूजा संपन्न कुचाई के दुर्गा मंदिर में रविवार को नवरात्र पूजा का समापन हो गया. मंदिर में पुरोहितों विकास तिवारी व चंद्र शेखर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की. नवरात्र के समापन के दौरान हवन पूजन किया गया. इस दौरान पप्पू तिवारी, राजकिशोर दास, अनूप अग्रवाल, सत्य नारायण अग्रवाल, मधुदास, प्रीति दास, प्रिया दास, सुरेंद्र गोस्वामी, लक्ष्मण महतो, पंचु दास, बैजनाथ महतो, उपेन महतो, महेश्वर महतो, राकेश महतो, सत्येंद्र कुम्हार, डुमू गोप आदि मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post seraikela kharsawan news: महानवमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News : महुआ फूल की तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Rourkela News : बरगढ़ जिले के पद्मपुर क्षेत्र में पद्मपुर आबकारी निरीक्षक समरजीत दाश के निर्देश पर लक्ष्मीधर माझी के नेतृत्व में पद्मपुर आबकारी पुलिस स्टेशन अधिकारी ने जामला के पास चार पहिया वाहन को रोका और जांच की. जांच में वाहन से 12 क्विंटल महुआ फूल जब्त किया. फूल की तस्करी में शामिल वाहन मालिक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में सिद्धांत प्रधान, सुरथ भूए, शिबू बरिहा शामिल हैं. सभी मेलचामुंडा थाना अंतर्गत ज्ञान गांव के निवासी हैं. आबकारी विभाग की ओर से तीनों को कोर्ट चालान किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News : महुआ फूल की तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top