Hot News

April 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : सीआइडी को मिल सकता है अनुज कनौजिया एनकाउंटर केस की जांच का जिम्मा

Jamshedpur News : उत्तर प्रदेश से कुख्यात अपराधी अनुज कनौजिया का छोटा गोविंदपुर में इन काउंटर मामले में जांच का जिम्मा सीआइडी मिल सकता है. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार अमूमन पुलिस एनकाउंटर के अधिकांश मामले की जांच का जिम्मा सीआइडी को सौंपा जाता है. पिछले दिनों झारखंड के शातिर अपराधी अमन साहू की एनकाउंटर का मामला सीआइडी को सौंपा गया है. इसके अलावा पूर्व में भी पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर मामले की जांच सीआइडी कर रही है. ऐसे में अनुज कनौजिया एनकाउंटर का मामला भी सीआइडी के जिम्मे ही सौंपने की तैयारी की जा रही है. अनुज कनौजिया एनकाउंटर मामले की जांच फिलहाल जिला पुलिस कर रही है. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं की गयी है. अनुज कनौजिया का आतंक उत्तर प्रदेश के मऊ, गाजियाबाद ,बनारस के अलावा मुंबई, खड़गपुर में भी था. उत्तर प्रदेश पुलिस ने अनुज कनौजिया का आतंक को देखते हुये उसपर 2.50 लाख रुपये का इनाम जारी किया था. अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश की पुलिस को चकमा देकर छोटा गोविंदपुर के भूमिहार मेंशन में अपने साथियों के साथ पिछले दो माह से आराम से रह रहा था. सूत्रों के अनुसार वह भूमिहार मेंशन में दोस्तों के साथ मौज मस्ती से रहता था. इसके अलावा भूमिहार मेंशन में रहकर उत्तर प्रदेश के मऊ, गाजियाबाद और बनारस के कारोबारी व ठेकेदारों से रंगदारी वसूलता था. अनुज कनौजिया को भूमिहार मेंशन में किसने ठहराया . इसके अलावा उसे हथियार व बम किसने उपलब्ध करवाये. यह सब अब तक एक सवाल बना हुआ है. इधर, भूमिहार मेंशन के मालिक शशि शेखर उर्फ चिंटू की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस चुप्पी साधी है. पुलिस की माने तो चिंटू अबतक गिरफ्तार नहीं हुआ है. एनकाउंटर के एक सप्ताह गुजर गये हैं लेकिन अबतक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी है. मालूम हो कि गत 29 मार्च को छोटा गोविंदपुर के भूमिहार मेंशन में यूपी एसटीएफ और झारखंड एसटीएफ की पुलिस ने अनुज कनौजिया को पुलिस इनकाउटर में मार गिराया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : सीआइडी को मिल सकता है अनुज कनौजिया एनकाउंटर केस की जांच का जिम्मा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : भाजपाइयों ने राष्ट्र प्रथम के पथ पर चलने का लिया संकल्प

जमशेदपुर महानगर भाजपा ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, साकची कार्यालय में ध्वजारोहण Jamshedpur News : विश्व की सबसे बड़ी नेतृत्वक पार्टी भाजपा ने रविवार को अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया. जमशेदपुर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर एवं कई कार्यक्रम कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और जनसेवा का संकल्प लिया. साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी का झंडा फहराया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताये राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय के पथ पर चलने का संकल्प लिया. अपने समर्पण, त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भावना से भाजपा को नेतृत्व के शिखर तक पहुंचाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण कर संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया. भाजपा के स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे उत्साह से मनाया गया. इस अवसर पर आमजनों के बीच लड्डू वितरण किया गया. इस दौरान जिला कार्यालय पर डॉ राजीव, कुसुम पूर्ति, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, मिली दास, प्रेम झा, अखिल सिंह, कौस्तव रॉय, संजीत चौरसिया, नीतीश कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : भाजपाइयों ने राष्ट्र प्रथम के पथ पर चलने का लिया संकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

seraikela kharsawan news: महावीरी झंडों से पटा खरसावां, मंदिरों में गूंजे वैदिक मंत्रतलसाही, कुम्हारसाही, बुढ़ीतोपा समेत कई गांवों में भक्तों ने की पूजा-अर्चनाखरसावां. रामनवमी पर रविवार को खरसावां, कुचाई, बड़ाबांबो क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गयी. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली की पूजा करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही महावीरी झंडा लगाये गये. खरसावां के तलसाही, कुम्हारसाही, दितसाही, बेहरासाही, आमदा, बुरुडीह, हरिभंजा, बुढ़ीतोपा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुबह करीब 10 बजे रामनवमी की पूजा की गयी. जानकारी के अनुसार खरसावा-कुचाई के 50 से अधिक गांवों में बजरंगबली की पूजा की गयी. पूजा के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया. इसके अलावे खरसावां के अधिकतर हिंदू घरों में भी महावीरी पताका लगाया गया. हनुमान वाटिका में उमड़ा जनसैलाब, 44 फीट ऊंची प्रतिमा के समक्ष आरती और हवनरामनवमी की शोभा यात्रा में पहुंचे लोग खरसावां के तलसाही स्थित हनुमान वाटिका में जुटे. यहां 44 फीट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष पूजा की. साथ ही हवन पूजन कर आरती उतारी गयी. रामनवमी पर हनुमान वाटिका को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इधर रामनवमी जुलूस को लेकर पूरा खरसावां भगवामय नजर आया. जगह-जगह पर महावीरी झंडा व भगवा रंग के पताके लगाये गये थे. राम मंदिर में हुई मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजाखरसावां, हरिभंजा समेत विभिन्न राम मंदिरों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा की गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर राम सीता की आरती भी उतारी गयी.महावीरी झंडों से पटा खरसावां, मंदिरों में गूंजे वैदिक मंत्र

खरसावां. रामनवमी पर रविवार को खरसावां, कुचाई, बड़ाबांबो क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गयी. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली की पूजा करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही महावीरी झंडा लगाये गये. खरसावां के तलसाही, कुम्हारसाही, दितसाही, बेहरासाही, आमदा, बुरुडीह, हरिभंजा, बुढ़ीतोपा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुबह करीब 10 बजे रामनवमी की पूजा की गयी. जानकारी के अनुसार खरसावा-कुचाई के 50 से अधिक गांवों में बजरंगबली की पूजा की गयी. पूजा के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया. इसके अलावे खरसावां के अधिकतर हिंदू घरों में भी महावीरी पताका लगाया गया. हनुमान वाटिका में उमड़ा जनसैलाब, 44 फीट ऊंची प्रतिमा के समक्ष आरती और हवन रामनवमी की शोभा यात्रा में पहुंचे लोग खरसावां के तलसाही स्थित हनुमान वाटिका में जुटे. यहां 44 फीट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष पूजा की. साथ ही हवन पूजन कर आरती उतारी गयी. रामनवमी पर हनुमान वाटिका को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इधर रामनवमी जुलूस को लेकर पूरा खरसावां भगवामय नजर आया. जगह-जगह पर महावीरी झंडा व भगवा रंग के पताके लगाये गये थे. राम मंदिर में हुई मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा खरसावां, हरिभंजा समेत विभिन्न राम मंदिरों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा की गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर राम सीता की आरती भी उतारी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post seraikela kharsawan news: महावीरी झंडों से पटा खरसावां, मंदिरों में गूंजे वैदिक मंत्रतलसाही, कुम्हारसाही, बुढ़ीतोपा समेत कई गांवों में भक्तों ने की पूजा-अर्चनाखरसावां. रामनवमी पर रविवार को खरसावां, कुचाई, बड़ाबांबो क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गयी. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली की पूजा करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही महावीरी झंडा लगाये गये. खरसावां के तलसाही, कुम्हारसाही, दितसाही, बेहरासाही, आमदा, बुरुडीह, हरिभंजा, बुढ़ीतोपा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुबह करीब 10 बजे रामनवमी की पूजा की गयी. जानकारी के अनुसार खरसावा-कुचाई के 50 से अधिक गांवों में बजरंगबली की पूजा की गयी. पूजा के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया. इसके अलावे खरसावां के अधिकतर हिंदू घरों में भी महावीरी पताका लगाया गया. हनुमान वाटिका में उमड़ा जनसैलाब, 44 फीट ऊंची प्रतिमा के समक्ष आरती और हवनरामनवमी की शोभा यात्रा में पहुंचे लोग खरसावां के तलसाही स्थित हनुमान वाटिका में जुटे. यहां 44 फीट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष पूजा की. साथ ही हवन पूजन कर आरती उतारी गयी. रामनवमी पर हनुमान वाटिका को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इधर रामनवमी जुलूस को लेकर पूरा खरसावां भगवामय नजर आया. जगह-जगह पर महावीरी झंडा व भगवा रंग के पताके लगाये गये थे. राम मंदिर में हुई मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजाखरसावां, हरिभंजा समेत विभिन्न राम मंदिरों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा की गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर राम सीता की आरती भी उतारी गयी.महावीरी झंडों से पटा खरसावां, मंदिरों में गूंजे वैदिक मंत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : कपाली : मेडिकल दुकान में फायरिंग व लूटकांड में दो संदिग्ध हिरासत में

बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद Jamshedpur News : कपाली ओपी क्षेत्र के पाला मोड़ के पास केजीएन मेडिकल स्टोर में फायरिंग व लूटकांड में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर मिली है. पुलिस इस मामले में आजादनगर के दो संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार हमलावरों में कपाली और आजादनगर के युवक शामिल थे. तीन बाइक से छह युवक वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे. इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक मो. साहिल के बयान पर कपाली ओपी में अज्ञात के खिलाफ फायरिंग व लूट का केस दर्ज किया गया है. मालूम हो कि शनिवार की रात बाइक से पहुंचे बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक मो. साहिल से बतौर रंगदारी 50 हजार रुपये की मांग की. रुपये देने से इंकार करने पर युवकों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की. वहीं, गल्ला में रखे 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : कपाली : मेडिकल दुकान में फायरिंग व लूटकांड में दो संदिग्ध हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : श्री बजरंग विजय समिति ने किया अखाड़ा समिति को सम्मानित

Bokaro News : श्री बजरंग विजय समिति की ओर से रविवार को सेक्टर-01 राम मंदिर गोलंबर के पास विभिन्न स्थानों से निकले करीब 30 रामनवमी जुलूस व झांकी का स्वागत किया गया. गोलंबर पर चास सहित माराफारी एरिया से करीब 30 झांकिया व महावीरी झंडा जुलूस के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, जादू, अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन करते पहुंचे. कार्यक्रम स्थल पर चना, गुड़ प्रसाद, पानी की समुचित व्यवस्था की गयी. मंच पर संस्था के संस्थापक शंभु सिंह ने सभी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष को तलवार व शील्ड देकर सम्मानित किया. वहीं, मंच पर संस्था के संरक्षक सुभाष नेत्रगांवकर, अध्यक्ष नरेशन सिंह, उपाध्यक्ष आरएन सिंह, प्रवक्ता शंकर वर्मा, संयोजक बोकारो प्रभारी अन्नु सिंह, संयोजक चास प्रभारी विजय कुमार चौधरी, संयोजक माराफारी प्रभारी रामाधार सिंह यादव ने सभी सदस्यों को मेडल, गमछा- तलवार से सम्मानित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : श्री बजरंग विजय समिति ने किया अखाड़ा समिति को सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम…

Bokaro News : ‘एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम…जय श्रीराम…के जयकारे से शहर व गांव गूंज उठे. बोकारो-चास में रविवार में श्रद्धा-विश्वास व उल्लास के साथ रामनवमी मनायी गयी. रामनवमी के जुलूस में हर ओर ‘जय श्रीराम’ गूंजा. मौके पर आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकली. सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हर तरफ जयश्री राम व जय हनुमान के नारे की गूंज थी. आकर्षक झांकी व जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े थे. हजारों हाथों में थे भगवा झंडे, कई राष्ट्रीय ध्वज भी लहराते रहे : राम भक्तों ने रामनवमी पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली. भगवा रंगों में सजे शहर में दोपहर बाद शुरू हुई शोभायात्रा देर शाम तक चली. युवाओं ने ‘जय श्रीराम’ के साथ ‘घर-घर भगवा छायेएगा, फिर रामराज आयेगा’ आदि गगनभेदी नारे लगाये. दोपहर बाद करीब तीन बजे जुलूस रवाना हुआ, जो विभिन्न रास्तों से गुजरता हुआ देर शाम श्रीराम चौक-सेक्टर वन में खत्म हुआ. इसमें विभिन्न इलाकों से आयीं दर्जनों झांकियां शामिल थीं. हजारों हाथों में भगवा झंडों के बीच कई राष्ट्रीय ध्वज भी लहराते रहे, जो आकर्षक दिख रहे थे. राम भक्तों ने कहीं चना-गुड़-पानी तो कहीं शरबत व प्रसाद बांटे : जुलूस मार्ग पर कई जगह स्वागत द्वार व मंच बनाये गये थे. राम भक्तों ने कहीं चना-गुड़-पानी तो कहीं शरबत बांटे. कई जगहों पर स्टाल लगाकर प्रसाद बांटा गया. रामभक्तों, नेतृत्वक दलों व स्वयंसेवी संगठनों ने जगह-जगह जुलूस पर फूल लुटाये व मिठाई बांटी. राम-सीता, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण आदि देवी-देवताओं के स्वरूपों की आरती भी उतारी. जुलूस और उसके रास्तों पर पुलिस तैनात रही. अति उत्साही कुछ युवकों ने जोश में होश खोने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें संभाल लिया. अखाड़ा कमेटी के खिलाड़ियों ने किया हैरतअंगेज स्पोर्ट्स का प्रदर्शन : शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह विभिन्न अखाड़ा कमेटी के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज स्पोर्ट्स का प्रदर्शन किया. इस दौरान जय-जय श्री राम के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा. शहर में शोभायात्रा निकली. मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चना हुई. भक्तों ने श्रीराम व हनुमान मंदिरों में पहुंच कर भगवान के दर्शन किये. शोभायात्रा में सबसे आगे छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान और सीता का रूप धरा. जगह-जगह शोभयात्रा का स्वागत हुआ. भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. समापन श्रीराम चौक पर हुआ. प्रभु राम की भक्ति में लीन रही स्टील सिटी : जयश्री राम जयश्री राम…, सियावर रामचंद्र की जय…’ जय हनुमान के उद्घोष से रविवार को स्टील सिटी बोकारो प्रभु राम की भक्ति में लीन हो गयी. दुनिया चले ने श्री राम के बिना, रामजी चले ना हनुमान के बिना…’ जैसे भक्ति गीतों पर शिशु, बुजुर्ग, स्त्रीएं, युवा व युवतियां सभी भगवा ध्वज लहराते हुए भगवान राम के जन्मोत्सव पर रघुवीर का गुणगान करते व नृत्य करते चले. ‘ जय श्रीराम…राम-लखन-जानकी…जय बोलो हनुमान की…’ नारा से बोकारो व चास का गली-गली गूंज रहा था. अखाड़ों का मिलान शाम को श्रीराम मंदिर चाैक पर हुआ : दर्जनों की संख्या में युवक पैदल व मोटर साइकिल पर सवार हो भगवा झंडा लहराते हुए श्रीराम का नारा लगा रहे थे. चास-बोकारो का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ था. युवाओं की टोली ने रास्ते में जय श्रीराम कह कर लोगों का स्वागत किया. सेक्टरों व नन सेक्टरों से निकलने वाले विभिन्न अखाड़ों का मिलान शाम को श्रीराम मंदिर चौक पर हुआ. विभिन्न जगहों से आये रथ पर सवार भगवान श्रीराम, माता सीता व श्री हनुमान का स्वागत भक्त श्रद्धालुओं ने किया. श्रद्धालुओं ने जगह-जगह लाठी स्पोर्ट्स व तलवारबाजी के करतब दिखाये. कई जगहों पर ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की गयी : मुंह से आग निकालने का स्पोर्ट्स लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. हाथों में ट्यूबलाइट लेकर तरह-तरह का करतब भी कलाकारों ने दिखाये. हैरतअंगेज स्पोर्ट्स देख कर श्रद्धालुओं का जोश दोगुना हो रहा था. जुलूस में कलाकारों ने आकर्षक झांकी भी निकाली. श्रद्धालु माथे पर केसरिया पट्टी बांध कर जय श्री राम, जय हनुमान के नारे लगाते चल रहे थे. जगह-जगह विभिन्न अखाड़ों द्वारा शरबत, गुड़ व चना की भी व्यवस्था की गयी थी. कई जगहों पर ड्रोन कैमरे से भी जुलूस की निगरानी की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: पांच सब स्टेशन में कल सुबह से लेकर शाम तक कटी रहेगी बिजली

धनबाद. मंगलवार को शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली गुल रहेगी. ऐसे में उपभोक्ताओं को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा. डीवीसी ने मेंटेनेंंस के लिए मंगलवार को अपने पुटकी ग्रिड से निकलने वाले सभी फीडरों से सुबह 7.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखने की घोषणा की है. इससे जेबीवीएनएल के पांच सबस्टेशन को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. इनमें पुटकी, गोधर, जामाडोबा, जोड़ाफाटक व भूली सबस्टेशन शामिल हैं. पांच सबस्टेशन से बिजली सप्लाई बंद रहने से बड़ी आबादी प्रभावित रहेगी. हालांकि, जेबीवीएनएल जरूरत अनुसार दूसरे सबस्टेशन से बिजली लेकर प्रभावित इलाकों में रोटेशन के आधार पर सप्लाई करने की तैयारी में जुटी है. इसकी जानकारी जेबीवीएनएल, धनबाद के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने दी. इन इलाकों में कटी रहेगी बिजली 33/11 केवीए पुटकी : पुटकी बाजार, कपुरिया, मुनीडीह, लोयाबाद पावर हाउस व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र. 33/11 केवीए गोधर : बैंक मोड़, मटकुरिया, वासेपुर, नया बाजार, कतरास रोड, झरिया रोड, खरकाबाद, केंदुआ, करकेंद व अन्य इलाके. 33/11 केवीए जामाडोबा : संपूर्ण झरिया क्षेत्र की बिजली रहेगी बाधित. 33/11 केवीए जोड़ाफाटक : पुराना बाजार, धनसार, पथराकुल्ही, गांधी रोड, गांधी नगर, मनईटांड़, गोल बिल्डिंग, बरमसिया, कृष्णापुरी, बस्ताकोला, चांदमारी समेत अन्य. 33/11 केवीए भूली : पांडरपाला, आजाद नगर, भूली बाइपास रोड, भूली टाउनशीप समेत अन्य इलाके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: पांच सब स्टेशन में कल सुबह से लेकर शाम तक कटी रहेगी बिजली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : डीसी, एसपी व थानेदार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Bokaro News : बोकारो सेक्टर-1 के विकास नगर के समीप भर्रा को जोड़ने वाली पुल के पास दो युवकों की नादानी रविवार को एक बड़े हादसे में तब्दील हो जाती. मामले की जानकारी मिलते ही बीएस सिटी थानेदार सुदामा कुमार दास तुरंत एक्शन में आ गये. विकास नगर के पास से दोनों युवकों को पकड़ लिया. मामले की जानकारी पाकर डीसी विजय जाधव, एसपी मनोज स्वर्गियारी, एसी मुमताज अंसारी, बीडीओ चास प्रदीप कुमार, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, चीरा चास इंस्पेक्टर चंदन कुमार दुबे सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस की वरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में सेक्टर वन विकास नगर व भर्रा को जोड़ने वाले पुल के पास पहुंच गये. डीसी व एसपी ने घटना की पूरी जानकारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास से ली. बताया गया कि दो लड़के आपस में उलझ गये थे. इस आपसी झगड़े को दूसरा रंग देने की कोशिश की जा रही थी. इसके बाद सभी वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी चीरा चास थाना क्षेत्र के कई मुहल्लों का भ्रमण किया. बड़ी संख्या में पुलिस बल क्षेत्र में तैनात कर दिया गया. आम लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : डीसी, एसपी व थानेदार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ने गयी पुलिस को ग्रामीणों के विराेध का करना पड़ा सामना, हुआ पथराव

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी घाट पर रविवार को अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर गाड़ी को छुड़ाने का असफल प्रयास किया है. हालांकि इस दौरान सारठ पुलिस ने अजय नदी से तीन अवैध बालू लदा ट्रैक्टर का जब्त किया. दरअसल, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ने गयी पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन पर पथराव किया. बताया गया कि रविवार को गुप्त सूचना पर एएसआइ अरबिंद कुमार दल बल के साथ थाना क्षेत्र के अजय नदी दामाकुंडी घाट अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ने पहुंचे. पुलिस को देखकर चालक बालू को ट्रैक्टर से खाली कर भागने लगा. पुलिस द्वारा ट्रैक्टर पकड़ने दामाकुंडी घाट जाने पर ग्रामीणों पुलिस का विरोध करने लगा. सारठ थाना पुलिस ने घटना की सूचना थाना प्रभारी सूरज कुमार को दी. इसके बाद थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ दामाकुंडी घाट पहुंचकर चितरा थाना पुलिस और पत्थरड्डा ओपी को बुलाकर बल पूर्वक तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया है. बताया जाता है चालक ने झाड़ी में छिपाकर भाग गया था. जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना लाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ने गयी पुलिस को ग्रामीणों के विराेध का करना पड़ा सामना, हुआ पथराव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंसूरचक में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा

मंसूरचक. रामनवमीं पर्व के अवसर पर जहां महावीर मंदिर, काली मंदिर, ब्रह्म बाबा मंदिर सहित भक्तों ने अपने घर पर ध्वजारोहण कर पूजा अर्चना की तो दूसरी तरफ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर्व पर बजरंग दल, विहिप व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय समसा मंसूरचक परिसर में एकत्रित होकर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के अमीत कुमार गुप्ता, पवन कुमार पवनदेव, नंदन कुमार भोला, नीतीश बिहारी, सुनील शर्मा, अभिजीत मिश्रा, प्रभाकर मिश्र, अनुरुद्ध, विवेक शांडिल्य, सत्यम प्रकाश अन्य कर रहे थे. शोभायात्रा में जय श्रीराम, जय श्रीराम का नारा से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. शोभायात्रा में शामिल हुए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शोभा यात्रा समसा से चलकर सुजावलपीर, कस्टोली, चकल्हाद, गणपतौल,मेन बाजार मंसूरचक, फाटक चौक मंसूरचक, हवासपुर सहित अन्य गांवों में भी निकाला गया. उक्त नेतृत्वकर्ता ने बताया कि हर वर्ष इस तरह आयोजन कर हिन्दुत्व की चट्टानी एकता बनीं रहे. क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न चीजों की कामना बजरंग बली, भोलेनाथ से किया करते हैं. शोभायात्रा से क्षेत्र में भक्ति के प्रति लोगों का और अधिक झुकाव बढ़ने लगती हैं इसलिए मुख्य उद्देश्य शोभा यात्रा का यही हैं. शोभायात्रा जुलूस में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात देखे गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंसूरचक में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top