Hot News

April 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: कहां गया 19000 मरीजों का रिपोर्ट, अब क्या होगा, सदर अस्पताल में मचा हड़कंप

Muzaffarpur News, कुमार दीपू : मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में 19 हजार मरीजों के जांच रिपोर्ट का डाटा गायब हो गया हैं. मरीजों के जांच रिपोर्ट का डाटा तीन दिन पहले अचानक ही कंप्यूटर से गायब हो गया. जांच रिपोर्ट का डाटा अचानक कंप्यूटर से गायब होने पर हडकंप मच गया. इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी गई. इधर सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार और अधीक्षक डाॅ बाबू साहब झा भी कंप्यूटर एक्सपर्ट से जांच रिपोर्ट की डाटा एकत्र करने की कोशिश की. लेकिन जांच रिपोर्ट का डाटा एकत्र नहीं हो सका. इधर जो मरीज अपनी जांच रिपोर्ट लेने आ रहे है, उनका फिर से सैंपल लेकर जांच कर रिपोर्ट बना दी जा रही हैं. जनवरी से दो अप्रैल तक का गायब हुआ है डाटा सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में जनवरी से लेकर दो अप्रैल तक मरीजों के जांच रिपोर्ट का डाटा गयाब हुआ हैं. पैथोलॉजी में काम करने वाले के अनुसार दो अप्रैल तक मरीजों की जांच रिपोर्ट उन्हें दी जा चुकी हैं. जबकि तीन अप्रैल से लेकर अब तक की जांच रिपोर्ट का डाटा गायब होने से मरीजों को परेशानी हो रही हैं. अभी जो तीन अप्रैल में अपनी जांच दिये है, उन्हे्ं रिपोर्ट लेने आने पर उनका ब्लड सैंपल फिर से लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें हर दिन 200 मरीजों का होता है जांच सदर अस्पताल में हर दिन 200 मरीजों को इलाज के दौरान चिकित्सक जांच के लिये लिखते हैं. यह मरीज पैथोलॉजी में अपनी जांच कराने जाते हैं. हालांकि मरीजों की जांच रिपोर्ट एक से दो दिन बाद दी जाती हैं. मरीजों को दिये गये जांच रिपोर्ट की एक कॉपी कंप्यूटर में डाटा सेव कर रखी जाती हैं. अगर मरीज के इलाज के दौरान जांच की रिपोर्ट चिकित्सक काे देखनी होती है तो सेव डाटा से देखते है, क्योंकि अब मरीजों के इलाज की हर व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई हैं. इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 24 जिलों में लगातार 48 होगी बारिश! IMD ने मेघगर्जन और वज्रपात पर किया येलो अलर्ट जारी The post Muzaffarpur News: कहां गया 19000 मरीजों का रिपोर्ट, अब क्या होगा, सदर अस्पताल में मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PMMY Tarun Plus: 20 लाख तक का बिना गारंटी लोन, 4 महीने में जोड़े गए 25,000 नए लाभार्थी

PMMY Tarun Plus: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत शुरू की गई ‘तरुण प्लस’ श्रेणी को देशभर के छोटे उद्यमियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के पहले चार महीनों में ही 25,000 से अधिक नए लाभार्थी जुड़े हैं. बैंकों ने इन लाभार्थियों को कुल 3,790 करोड़ रुपये का लोन बांटे. किसे मिलता है तरण प्लस का लाभ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का तरण प्लस खास तौर पर उन उधारकर्ताओं के लिए लाई गई है, जिन्होंने पहले ‘तरुण’ श्रेणी के तहत लोन लिया था और उसे सफलतापूर्वक चुका दिया है. उनके लिए कर्ज सीमा को दोगुना करते हुए 20 लाख रुपये कर दिया गया है. यह लोन बिना किसी गारंटी के दिया जा रहा है, जिससे छोटे व्यवसायियों और स्टार्टअप्स को काफी राहत मिल रही है. कब पेश की गई थी योजना वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की घोषणा जुलाई 2024 के बजट में की थी और इसे 25 अक्टूबर, 2024 को अधिसूचित किया गया. यह योजना उत्पादन, व्यापार, सेवा और कृषि से जुड़े कार्यों के लिए उपयुक्त है. PMMY की अब तक की उपलब्धियां योजना की शुरुआत 8 अप्रैल, 2015 को हुई थी. अब तक 52.37 करोड़ ऋण स्वीकृत हुए हैं, जिनकी कुल राशि 33.65 लाख करोड़ रुपये है. इनमें से 68% लाभार्थी स्त्रीएं हैं, जबकि 50% ऋण SC/ST/OBC वर्ग को मिले हैं. औसत लोन राशि अब बढ़कर 1.05 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 40,000 रुपये थी. योजना का एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) अनुपात गिरकर 2.21% रह गया है. इसे भी पढ़ें: पुराने सिक्के बेचकर कर सकते हैं मोटी कमाई? भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जानकर करें सौदा मुद्रा योजना की श्रेणियां शिशु: 50,000 रुपये तक किशोर: 50,000 से 5 लाख रुपये तक तरुण/तरुण प्लस: 5 लाख से 20 लाख रुपये तक बैंकिंग प्लेटफॉर्म: SCB, RRB, SFB, NBFC और MFI जैसे वित्तीय संस्थान इस योजना के तहत लोन प्रदान करते हैं. इसे भी पढ़ें: टैरिफ बम के हमले से ढह गया पाकिस्तानी शेयर बाजार, 8000 अंक से अधिक गिरा केएसई The post PMMY Tarun Plus: 20 लाख तक का बिना गारंटी लोन, 4 महीने में जोड़े गए 25,000 नए लाभार्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP Board 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले बड़ी अपडेट, नए नोटिस में छात्रों के इन अंकों से जुड़ी जानकारी देखें

UP Board Results 2025 in Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से वर्ष 2025 के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है. अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. वहीं बोर्ड की ओर से ट्वीट जारी कर 400 से अधिक स्कूलों से आंतरिक मूल्यांकन के अंक (internal assessment marks) अपलोड करने के लिए कहा गया है. #upboardpryj #BoardExams2025 pic.twitter.com/wyhRrHr0aP — Madhyamik Shiksha Parishad (@upboardpryj) April 5, 2025 7 अप्रैल तक स्कूलों को दिया गया समय (UP Board 2025) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने प्रदेश के सभी प्रशासनी स्कूलों को सत्र 2024-25 के लिए छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक (internal assessment marks) समय पर ऑनलाइन दर्ज करने का निर्देश दिया है. राज्य के 62 जिलों के 420 स्कूलों को 7 अप्रैल की शाम 4 बजे तक ये अंक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे. हाईस्कूल के लिए यह अंक आंतरिक मूल्यांकन से जुड़े हैं जबकि इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए नैतिक शिक्षा, योग, स्पोर्ट्स और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों के अंक शामिल हैं. यह कदम रिजल्ट प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए उठाया गया है.  यह भी पढ़ें- UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट अलर्ट- 10वीं और 12वीं का परिणाम 20 अप्रैल तक, यहां सबसे पहले देखें यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (UP Board Sarkari Result) यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें: कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं. फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. यह भी पढ़ें- UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, देखें बीते वर्षों का रिकाॅर्ड रिजल्ट के बाद क्या करें? (UP Board Result 2025 in Hindi) अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट पर कोई शिकायत हो तो वह बोर्ड द्वारा दी गई सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है और अपनी एतराज दर्ज करवा सकता है. रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद इस सुविधा के लिए एक विंडो खोली जाएगी. इसके अलावा जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें जुलाई 2025 में होने वाली इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. इस परीक्षा में छात्र दो विषयों तक की परीक्षा दे सकते हैं. इन तारीखों पर हुई थीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Exam 2025 in Hindi) यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (UP Board Exam 2025 in Hindi) 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई थीं और 12 मार्च 2025 को खत्म हो गई थीं. 17 मार्च 2025 से परीक्षा काॅपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था.  यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: इस दिन जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें The post UP Board 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले बड़ी अपडेट, नए नोटिस में छात्रों के इन अंकों से जुड़ी जानकारी देखें appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

श्रीराम के वन जाने की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बरबट्टा सलेमपुर गांव स्थित ब्रह्मस्थान में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कथावाचिका देवी ऋचा मिश्रा ने राम के वन जाने की कथा सुनाई।राम के वन जाने की कथा सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो गए। देवी ऋचा मिश्रा ने राम वन जाने की कथा सुनाते हुए कहा कि जब दशरथ ने अपने बड़े पुत्र राम को वन जाने के लिए कहा तो दशरथ कि आंखों से आंसू निकल पड़े। श्रीराम के साथ– साथ भाई लक्ष्मण, पत्नी सीता भी वन जाने के लिए तैयार हो गये। कथावाचिका ने कहा कि जब रामचंद्र जी बन जाने लगे तो अयोध्या के सभी नागरिक श्रीराम के साथ चल पड़े। श्रीराम ने सभी नागरिकों को बहुत मना किया, लेकिन किसी ने एक नहीं मानी। श्रीराम जब नदी किनारे पहुंचे तो बिना पैर पखारे नाव पर नाविक चढ़ने नहीं दिया। जब तक नाविक ने पांव नहीं पखारे,तब तक नाव पर चढ़ने नहीं दिया। श्रीराम कथा में पूर्व मुखिया अनिला झा, टूझा ,साजन झा, धर्मेंद्र कुमार झा,प्रमेन्द्र झा, अमरेन्द्र राय, मुकेश झा, विकास झा, मुकुल कुमार झा, सतेंद्र झा, दीपक कपूर, संतोष झा, राम विलास झा, ललन साह, अंकेश कापर, टेकन राय, राजू राय, संजय राय, राजेंद्र महतो, राज कुमार महतो, सीताराम सुमन, सौरव कुमार आदि सहयोग कर रहे है।

समस्तीपुर

श्रीराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

नया विचार सरायरंजन : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल समस्तीपुर की प्रखंड इकाई सरायरंजन में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभा यात्रा एवं श्रीराम झांकी का आयोजन भागवतपुर से सरायरंजन बाजार तक निकाली गई।इस शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।इस कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं विधिवत संचालन के लिए विहिप जिला अध्यक्ष संजय पांडे, जिला मंत्री प्रवीण कुमार,जिला संयोजक नीतीश कुमार,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार,प्रखंड मंत्री रिंकेश कुमार, संजीव कुमार, अजीत कुमार, हरे राम कुमार के साथ – साथ सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

ग्रामीण बैंक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रबंधक एवं जीविका अधिकारी किए गए सम्मानित 

नया विचार सरायरंजन : हरपुर एलौथ स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दक्षिण बिहार ग्रामीण ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार झा ने समस्तीपुर प्रक्षेत्र के सभी शाखा प्रबंधकों की वार्षिक उपलब्धि की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रबंधकों, जीविका समस्तीपुर के प्रखंड एवं जिला अधिकारी जिन्होंने जीविका ऋण वितरण एवं वसूली में बेहतर प्रदर्शन किया,बैंक के सीएसपी जिन्होंने बैंक में बेहतर वसूली की है,उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने जिला में कृषि ऋण, हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा प्रायोजित ऋण,पीएम सम्मान निधि,पीएम विश्वकर्मा,स्टैंड अप इंडिया, सूर्यघर योजना में बैंक द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कौशिक ने जिला के विकास में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की अहम भूमिका एवं जीविका दीदियों के उत्थान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जीविका के जिला अधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं सीएसपी द्वारा वसूली में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।मौके पर जीविका के स्टेट प्रमुख मनीष कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार,वरीय प्रबंधक मितेश कुमार झा, अमर सिंह टंडन, भूनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भगीरथ ने महादेव को प्रसन्न कर गंगा को स्वर्ग से धरती पर किया अवतरित : रामजी शास्त्री

संग्रामपुर नगर पंचायत संग्रामपुर के लक्ष्मीपुर स्थित वैष्णवी चैती दुर्गा मंदिर परिसर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का समापन सोमवार को हो गया. मौके पर कथावाचक राम जी भाई शास्त्री ने राजा सगर के अवतरण की कथा पर प्रवचन किया. कथावाचक ने कहा कि भगवान राम के पूर्वजों में सगर नाम के एक प्रतापी राजा हुआ करते थे. जिनकी दो रानियां थी. जिसमें एक रानी से 60 हजार पुत्र हुए और दूसरी रानी से केवल एक पुत्र. मां गंगा ने भगीरथ से कहा कि वे स्वर्ग से अति तीव्र वेग से धरती पर उतरेंगी तो इससे धरती उनका वेग सहन नहीं कर पाएंगी. उनके रास्ते में जो चीजें आएंगी, वे नष्ट हो जाएंगी. तब भगीरथ ने भगवान विष्णु से इस समस्या का हल सुझाने की विनती की. भगवान विष्णु ने बताया कि इसका समाधान भगवान भोलेनाथ ही कर सकते हैं. भगीरथ ने अपनी तपस्या से शिवजी को प्रसन्न किया और महादेव ने कहा कि वह गंगा को अपनी जटाओं में समाहित कर लेंगे, जिससे धरती पर विनाश नहीं होगा. इस तरह से गंगा जब अतिवेग से धरती पर उतरीं, तब देवाधिदेव शंकर ने उन्हें अपनी जटाओं बांध लिया और उसकी कम वेग वाली धारा को हिंदुस्तान भूमि पर प्रवाहित किया. कथा को आगे बढ़ते हुए हिंदुस्तानवर्ष में 12 ज्योतिर्लिंग अलग-अलग स्थानों पर स्थित है. इनमें सर्वप्रथम श्री सोमनाथ जी का स्मरण किया जाता है. मान्यता है कि भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ गुजरात, मल्लिकार्जुन आंध्रप्रदेश, महाकालेश्वर मध्यप्रदेश, ओंकारेश्वर मध्यप्रदेश, केदारनाथ उत्तराखंड, भीमाशंकर महाराष्ट्र, काशी विश्वनाथ उत्तर प्रदेश, र्त्यंबकेश्वर महाराष्ट्र, वैद्यनाथ धाम झारखंड, रामेश्वर तमिलनाडु व घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के संभाजी नगर के समीप दौलताबाद के पास स्थित है. इनके दर्शन मात्र से इंसान मोक्ष की प्राप्ति कर लेता है. ———————————————– बॉक्स ———————————————— श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी के साथ रामलीला सह रासलीला संपन्न असरगंज : श्री सरस्वती सेवा समिति, असरगंज के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय रामलीला सह रासलीला कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी की प्रस्तुति के साथ किया गया. वृंदावन से आये कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर विवाह तक की वृतांत झांकी पेश की. झांकी में माखन चुराना, गोपियों के साथ गाय चराना तथा विवाह कार्यक्रम का बड़ा ही सुंदर दृश्य दिखाया गया. कलाकारों ने नौ दिनों तक विभिन्न देवी-देवता सहित धार्मिक कथाओं पर अधारित झांकी का मनोहर दृश्य पेश किया. जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो गये. मौके पर जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार सिंह, समिति के अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद साह, उपाध्यक्ष राजेश साह, सचिव चंदन कुमार पूर्वे, उपसचिव राजकुमार पंजियारा, कोषाध्यक्ष मनोहर प्रसाद साह, संयोजक सुधांशु साह उर्फ फंटूश राणा, दिलीप कुमार रंजन, अनिल वैध, शंभू मंडल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भगीरथ ने महादेव को प्रसन्न कर गंगा को स्वर्ग से धरती पर किया अवतरित : रामजी शास्त्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केबी झा कॉलेज में भवनों की हालत जर्जर, दहशत में छात्र

परीक्षा के दौरान छात्र रहते हैं परेशान, कॉलेज प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान कक्षा नंबर दो व तीन की हालत खस्ता, टूट कर गिर रहा छत कटिहार. पीयू अंगीभूत इकाई जिले का ख्यातिलब्ध केबी झा कॉलेज की भवनों का हालत जर्जर है. आधारभूत संरचना कमजोर होने की वजह से कॉलेज प्रशासन व प्रबंधन किंकतब्यमूढ़ की स्थिति में है. दूसरी ओर छात्र से लेकर शिक्षक परेशान हैं. खासकर वर्ग कक्ष की हालत बद से बदतर होने की वजह से छात्रों का पढ़ाई प्रभावित हो रही है. जगह-जगह से छत व दीवार टूटकर गिरते रहने से छात्र पठन-पाठन पूरी तन्मयता से नहीं कर पा रहे हैं. छात्र-छात्राओं की मानें तो पढ़ाई के दौरान दिमाग स्थिर नहीं हो पाता है. हर हमेशा भय बना रहता है कि कब वर्गकक्ष की छत व दीवार टूटकर गिर जाये व उनके साथ कोई अनहोनी घट जाये. इसको लेकर बार- बार कॉलेज प्रशासन से लेकर कॉलेज प्रबंधन तक को अवगत कराया जाता है. लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिये जाने से वे लोग परेशान हैं. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह, राजा सिंह, रवि सिंह समेत कई छात्रों का कहना है कि सबसे खराब हालत परीक्षा के दौरान हो जाती है. जब वर्गकक्ष दो और तीन में परीक्षा ली जाती है. तीन से चार घंटे के समय में हर हमेशा सहम कर परीक्षा देने की मजबूरी बन जाती है. उनलोगों का कहना है कि केबी झा कॉलेज में अक्सर सभी वर्ग कक्षाओं की हालत एक समान है. छात्रों का कहना है कि केबी झा कॉलेज की जर्जर स्थिति को लेकर विवि प्रशासन तक को अवगत कराया गया है. हाल ही में खाे-खो के दौरान आये क्रीड़ा पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया था. यह भी बताया गया था कि परीक्षा के दौरान छात्रों की संख्या अधिक होने पर इंडोर हॉल में परीक्षा सीट आवंटन कर परीक्षा ली जाती है. मालूम हो कि करीब बारह वर्ष पूर्व मोटी रकम से स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण तत्कालीन प्राचार्य डॉ संजीव कुमार के प्रयास से कराया गया था. जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित अन्य इंडोर गेम का आयोजन किया जाता था. इन दिनों इसमें परीक्षा संचालित करने का कार्य किया जाता है. इससे स्पोर्ट्स प्रभावित होता है. जिसका नतीजा है कि छात्र स्पोर्ट्स के प्रति कम रूचि ले पाते हैं. विवि को कराया गया है जर्जर भवन से अवगत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह की माने तो केबी झा काॅलेज में भवनों की हालत खराब है. विवि से मरम्मति को लेकर अनुमति मांगी गयी है. परीक्षा के दौरान छात्रों की संख्या अधिक दे दिये जाने के कारण थोड़ी बहुत परेशानी होती है. कक्षा नंबर दो और तीन काफी जर्जर है. हर हमेशा छत टूट टूट कर गिरने से शिक्षक भी वर्ग संचालन में भय खाते हैं. विवि से पुन: मरम्मति को लेकर अनुमति मांगी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केबी झा कॉलेज में भवनों की हालत जर्जर, दहशत में छात्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई

फारबिसगंज. प्रखंड की किरकिचिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पूरब कोढ़ेली राय टोला के एचएम ओम प्रकाश नारायण की सेवानिवृत्ति होने पर विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं गणमान्य लोगों व छात्र-छात्राओं ने सेवानिवृत हुए एचएम को माला पहना कर बुके व उपहार भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित गणमान्य लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक ओम प्रकाश नारायण के सेवा काल के कुशल व्यवहार व शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में उनके योगदान को कदापि भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर प्रभारी एचएम रफत जहां,रमेश प्रसाद साह,सुधीर कुमार,मुखिया प्रतिनिधि,कफील अंसारी,सद्दाम अंसारी, नीरज यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मध्य विद्यालय चाफा के 125 वर्ष पूरा होने पर प्रवेशोत्सव सह दीक्षांत समारोह का आयोजन

असरगंज रहमतपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय चाफा के 125 वर्ष पूरे होने पर विद्यालय परिसर में सोमवार को प्रवेशोत्सव सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ बीडीओ तान्या, पंचायत की मुखिया स्वाति एवं विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सुरेश प्रसाद ने फीता काटकर किया. इसके उपरांत प्रधानाध्यापक अमरकांत कुमार ने बीडीओ, पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया. इससे पूर्व माही, रुचि, लाडली, पिंकी, सजल एवं करिश्मा ने सुस्वागतम गीत पेश किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि मध्य विद्यालय चाफा ने 125 वर्ष का सफर पूरा कर लिया है और प्रशासनी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रयास जारी है. उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को अच्छे संस्कार एवं अच्छी पढ़ाई देने की बात कही. वहीं अभिभावकों से बच्चों को प्रत्येक दिन विद्यालय भेजने की अपील की. वहीं मूल्यांकन परीक्षा 2024-25 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक निलेश रंजन ने किया. मौके पर बीआरपी अशोक कुमार साह, अरविंद कुमार सिंह, प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता अंजनी कुमार सिंह ने भी अभिभावकों से अपने बच्चों के प्रति सजग रहने एवं विद्यालय भेजने की अपील. मौके पर रागिनी कुमारी, अर्चना कुमारी, शिखा हिंदुस्तानी, शुभ श्री गुप्ता, शशि कला कुमारी, कंचन कुमारी, नरेश कुमार, शिक्षा सेवक मुन्ना कुमार उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मध्य विद्यालय चाफा के 125 वर्ष पूरा होने पर प्रवेशोत्सव सह दीक्षांत समारोह का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top