Hot News

April 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इको क्लब ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

चौसा. जनता उच्च विद्यालय चौसा में सोमवार को इको क्लब गठन के बाद विद्यालय परिसर में पर्यावरण कचरा की सफाई प्रतियोगिता पौधरोपण व पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर प्रसाद ने की. वही नोडल शिक्षक मोहम्मद नौशाद आलम ने इको क्लब के सदस्यों को पौधरोपण के फायदे, साफ-सफाई रहने के फायदे और गंदगी में पलने वाले कीटाणुओं से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया. कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से की गयी. यूको क्लब के छात्र-छात्राओं ने शपथ ली हम पौधरोपण कर इसकी सही से देखभाल करेंगे. भविष्य में यही पेड़ हमें ऑक्सीजन की कमी को पूरी करेंगे व पर्यावरण हरा भरा रहेगा. मौके पर शिक्षक सुभाष चंद्र आजाद, अभिषेक विद्यार्थी, डॉ रविंद्र कुमार यादव, इंद्रजीत कुमार, सत्यम कुमार, राम प्रकाश कुमार, जटेश कुमार झा, पंकज कुमार यादव, सौरभ कुमार, शिक्षिका निकिता सिंह, नमिता कुमारी केसरी, मोनिका कुमारी, अलका कुमारी,सीमा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, किरण कुमारी, डॉ प्रीति कुमारी, अनुसेविका सरिता कुमारी, नौशाद आलम, आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इको क्लब ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीसी ने की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों व कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं जैसे वज्रपात से व्यक्ति एवं पशु, अतिवृष्टि, आंधी-तूफान एवं आगलगी से मकानों की क्षति, सड़क दुर्घटना एवं आपदाओं में मृत्यु के उपरांत आश्रितों/पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त 15 अभिलेखों की समीक्षा की. उन्होंने प्राप्त सभी 15 अभिलेखों जैसे पानी में डूबने का 01, सड़क दुर्घटना का 01, वज्रपात से व्यक्ति-01, वज्रपात से पशु-04, अतिवृष्टि से मकानों की क्षति- 03, आंधी-तूफान (मकान क्षति) से 02 एवं आगलगी से तीन मकानों की क्षति के अभिलेखों पर सर्वसम्मति से समुचित निर्णय लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन, डीएफओ राहुल कुमार, एसी पूनम कच्छप, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजय कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी राहुल प्रियदर्शी, डीआइओ संतोष कुमार घोष आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीसी ने की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया : रामजी की निकली सवारी…

गया न्यूज : शेरघाटी में जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा राम दरबार व महादेव की झांकी और शिव तांडव नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र प्रतिनिधि, शेरघाटी. शेरघाटी में आस्था व उत्साह के साथ रामनवमी मनायी गयी. पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रजेश पाठक, सचिव गुड्डू पांडे व कोषाध्यक्ष मृत्युंजय उर्फ पोला सिंह के नेतृत्व में शहर में सोमवार को भगवा ध्वज के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान गाजे-बाजे और भक्ति गीतों से पूरा शहर गुंजायमान रहा. रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, सीता के साथ बजरंगबली और महादेव की आकृतियों के दर्शन के लिए जहां- तहां लोग पुष्प व माला लेकर खड़े नजर आये. जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया. देर रात तक शोभायात्रा देखने के लिए शहर की सड़कों पर भीड़ जमी रही. शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता के साथ बजरंगबली एवं अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों में प्रस्तुत झांकी और शिव तांडव नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. जय श्रीराम के जयघोष साथ जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल लोग बैंडबाजे के भक्ति गीतों पर थिरकते आगे की ओर बढ़ते रहे. श्रीराम के नारों से गूंजा शेरघाटी रामजी की निकली सवारी, देश का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा और जय श्रीराम के नारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा. शहर के विभिन्न इलाकों से जुलूस निकला, जहां शोभायात्रा में शामिल राम भक्त अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों का मन मोह रहे थे. शोभायात्रा में शामिल हर रामभक्त परंपरागत हथियारों से लैस थे. इस दौरान संतोष सिंह, कमल किशोर उर्फ सोनू सिंह, भरत पांडे, पीकू वर्मा, डब्ल्यू कुमार, पिंटू कुमार, अमित, कंचन, नीतीश कुमार आदि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने में जुटे थे. बिहार व झारखंड की बैंड पार्टी ने मचायी धूम शोभायात्रा में झारखंड एवं बिहार की ढोल बाजे, तासा पार्टी, आधुनिक बैंड पार्टी की टीम ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, स्थानीय ढोल बाजे एवं सिंघा बजाने वाले कलाकारों ने भी अपना जलवा बिखेरा. शेरघाटी अग्रवाल सेवा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए छोला व चार्ट का इंतजाम किया गया था. स्थानीय स्वर्णकार संघ की ओर से पेयजल का इंतजाम किया गया. वहीं, कई स्थानों स्थानीय लोगों की ओर से खीर, हलवा, पीने के पानी आदि की व्यवस्था की गयी थी. चौकस रहा प्रशासन शोभायात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा. शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा मुख्य मार्ग में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसबल की तैनाती थी. इस दौरान शेरघाटी प्रशासन के सभी अधिकारी एवं पदाधिकारी मुस्तैद रहे. पुलिस की ओर से शोभायात्रा के दौरान ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे व वीडियो कैमरे से निगरानी की जा रही थी. इस दौरान एसडीओ, एएसपी शैलेंद्र सिंह, बीडीओ स्नेहिल आनंद, सीओ, थानाध्यक्ष अजीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मुस्तैदी के साथ डटे रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गया : रामजी की निकली सवारी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसीपी व पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर किया जागरूक

आरपीएफ ने रेलयात्रियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान फोटो-12- यात्रियों को जागरूक करते आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी व अन्य. इंद्रपुरी/डेहरी. यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए डेहरी रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक सरोज कुमार, प्रधान आरक्षी रामचंद्र यादव, आरक्षी रामाशीष कुमार ने यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक किया. इस दौरान उन्होंने यात्रियों से कहा कि रेल में यात्रा करने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें, बिना किसी उचित कारण के एसीपी न करें. चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी न करें. ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी न लें. गलत तरीके से रेललाइन पार न करें. रेल पटरी के किनारे से आवागमन न करें. यात्रा के दौरान अनजान व्यक्तियों से ज्यादा मेल-जोल न बढ़ाएं. एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए पैदल ऊपरगामी पुल का इस्तेमाल करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसीपी व पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटी की शादी का सामान खरीदने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, दुर्घटना में बाइक सवार पुत्र भी गंभीर रूप से जख्मी, दो माह बाद निर्धारित है बेटी की शादी, परिजनों में कोहराम

रसूलपुर (एकमा). एकमा-मशरक पथ पर परसागढ़ पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह 8:30 बजे एक 18 चक्का ट्रेलर की चपेट में आने से एकमा थाना क्षेत्र के नवतन गांव निवासी बाइक सवार दयानंद साह की मौके पर मौत हो गयी, जबकि पुत्र कृष्णा साह सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एकमा थानाध्यक्ष उदय कुमार ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, घायल पुत्र कृष्णा साह सोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दयानंद साह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर बेटी की शादी में तिलक के लिए बर्तन वगैरह की खरीदारी करने परसागढ़ स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी परसागढ़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रहे 18 चक्का ट्रेलर ने ओवरटेक करने के चक्कर में जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठे पिता दयानंद साह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा पुत्र कृष्णा साह गंभीर रूप से घायल हो गया. जून में होनी है बेटी की शादी बताया जाता है कि मृतक की बेटी की शादी की तैयारी चल रही है. 31 मई को तिलक और छह जून को बारात की तिथि निर्धारित है. वहीं, घायल पुत्र कृष्णा साह की शादी भी महज तीन माह पहले हुई है. पति का शव देखकर पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और अब उसे बेटी के विवाह की चिंता सता रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रूट में पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. वाहन चालकों का स्पीड पर कोई कंट्रोल नहीं होता है. आये दिन दुर्घटना का शिकार होकर लोग जान गंवा रहे हैं. लोगों ने मार्ग पर स्पीड कंट्रोल बोर्ड व ब्रेकर बनाने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेटी की शादी का सामान खरीदने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, दुर्घटना में बाइक सवार पुत्र भी गंभीर रूप से जख्मी, दो माह बाद निर्धारित है बेटी की शादी, परिजनों में कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कस्तूरबा गांधी में बच्चियों को मिल रही हैं सभी मुफ्त सुविधाएं, नाम लिखाकर पढ़ाएं बेटियों को

बैकुंठपुर. प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसा के परिसर में प्रशासन द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन अभियान शुरू किया गया है. अभियान के तहत आठवीं कक्षा पास छात्राओं काे नामांकन लेने के लिए ग्रामीण स्तर पर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है. सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन सोनी कुमारी एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. अभियान के तहत सिरसा, बिजुलपुर, मानपुर, सर्वोदय टोला, शंकरपुर, सेरहापुर, महुआ सहित अन्य गांवों में डोर-टू-डोर अभिभावकों से संपर्क किया गया. इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रशासनी स्तर पर मिलने वाली सुविधा एवं पठन-पाठन से संबंधित जानकारी ग्रामीणों के बीच साझा किया गया. जागरूकता अभियान में शामिल शिक्षकों ने बताया कि प्रशासन द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आठवीं कक्षा पास छात्राओं का नामांकन लिया जा रहा है. यहां नामांकन के लिए 100 छात्राओं की सीटें स्वीकृत हैं. छात्राओं को प्रशासनी तौर पर पढ़ाई-लिखाई के अलावज्ञ सिलाई-बुनाई, पेंटिंग, चित्रकला, स्पोर्ट्सकूद, मार्शल आर्ट सहित अन्य गतिविधियों से संबंधित नि:शुल्क हुनर सिखाया जाता है. साथ ही नौवीं कक्षा के सिलेबस के साथ व्यावहारिक शिक्षा का ज्ञान भी दिया जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कस्तूरबा गांधी में बच्चियों को मिल रही हैं सभी मुफ्त सुविधाएं, नाम लिखाकर पढ़ाएं बेटियों को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Petrol Diesel Price : मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाई 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी, जानें बिहार में कब से होगा लागू

Petrol Diesel Price :  केंद्र की मोदी प्रशासन ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2-2 रुपये की बढोत्तरी कर दी है. प्रशासन के इस फैसले का पूरे देश में असर दिखेगा. ऐसे में बिहार में रहने वाले लोगों के भी दिमाग में यह सवाल चल रहा है कि यह बढ़ी हुई दरें कब से लागू होंगी. ऐसे में हम आपको इससे जुड़े हर सवाल का जवाब देंगे.  कितना महंगा होगा पेट्रोल और डीजल? वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, यह बदलाव 8 अप्रैल, 2025 से लागू होगा. हालांकि, आम आदमी पर इसका कोई बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) को सूचित किया है कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी.   पटना में कितने का मिल रहा पेट्रोल और डीजल  बता दें कि पटना में 7 अप्रैल 2025 को पेट्रोल ₹105.60 प्रति लीटर और डीजल ₹92.92 प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, अगर ईंधन के दाम में बढ़ोत्तरी होती भी है तो वह 8 अप्रैल सुबह 6 बजे होगी. क्योंकि हिंदुस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम हर सुबह अपडेट किया जाता है. बता दें कि पहले यह हर 15 दिन पर होता है.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें क्या होता है एक्साइज ड्यूटी? एक्साइज ड्यूटी, प्रशासन द्वारा किसी उत्पाद पर लगाया जाने वाला टैक्स होता है. इसे उत्पाद शुल्क भी कहा जाता है. यह एक अप्रत्यक्ष कर है. इसे आम तौर पर एक्साइज टैक्स भी कहा जाता है. बता दें कि ऐसे सामान जिसका उत्पादन देश में नहीं होता है और प्रशासन इसे दूसरे देश से खरीदती है. उस पर एक्साइज ड्यूटी लगाई जाती है. बता दें कि हिंदुस्तान अपनी ऊर्जा जरूरतों को लिए दूसरे देशों पर निर्भर है.  इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी के कार्यक्रम में भारी बवाल, आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट इसे भी पढ़ें : BJP ने षड्यंत्र रचकर वक्फ बिल पर नीतीश कुमार से ली सहमति, कांग्रेस नेता का दावा The post Petrol Diesel Price : मोदी प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाई 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी, जानें बिहार में कब से होगा लागू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डुमरी विधायक जयराम महतो रामनवमी अखाड़े में हुए चोटिल, सिर में लगी चोट, देखें Video

Jairam Mahto Injured: डुमरी (गिरिडीह), शशि जायसवाल-गिरिडीह जिले के डुमरी में रामनवमी जुलूस के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो चोटिल हो गए. उन्हें सिर में चोट लगी है. तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज किया गया. डुमरी के विधायक जयराम महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पंडाल भ्रमण के लिए निकले थे. इसी दौरान डुमरी चौक पर अखाड़ा का जुलूस देख वे भी लाठी स्पोर्ट्सने के लिए जुलूस में शामिल हो गए. अपने बीच उन्हें देख लोगों ने विधायक जयराम महतो को अपने कंधे पर उठा लिया. इसी दौरान उनके सिर में चोट लग गयी. The post डुमरी विधायक जयराम महतो रामनवमी अखाड़े में हुए चोटिल, सिर में लगी चोट, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुराने सिक्के बेचकर कर सकते हैं मोटी कमाई? भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जानकर करें सौदा

Rare Coins: अगर आपके पास पुराने या दुर्लभ सिक्के हैं और वे आपके यहां बेकार हो गए हैं, तो आप उन्हें बेचकर मोटी कमाई कर सकते हैं. अब आप यह सोचेंगे कि घर में बेकार पड़े पुराने सिक्कों से मोटी कमाई कैसे हो सकती है? यह कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है. हिंदुस्तान में कई लोग पुराने सिक्के और नोटों को खरीदने और कलेक्शन करने के शौकीन होते हैं. ये कलेक्टर्स (Numismatists) उन सिक्कों के लिए बड़ी रकम देने को तैयार रहते हैं, जिनकी ऐतिहासिक या सांस्कृतिक अहमियत होती है. कौनसे सिक्कों की सबसे ज्यादा मांग है? ब्रिटिश इंडिया के सिक्के (1835-1947) आजादी के बाद जारी पहले सिक्के, जैसे 1 रुपये का सिक्का 1950 का त्रुटिपूर्ण (Error Coins), जिनमें प्रिंटिंग मिस्टेक होती है कम संख्या में जारी सिक्के, जैसे 5 रुपये के कुछ विशेष एडिशन उदाहरण के तौर पर साल 1939 में जारी एक रुपया चांदी का सिक्का eBay और दूसरे प्लेटफॉर्म पर 1 लाख रुपये तक में बिक चुका है. कहां बेच सकते हैं पुराने सिक्के? आप इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपने सिक्के बेच सकते हैं. eBay India Indiamart Quikr Coinbazaar (www.coinbazaar.in) Numismatic Society of India (यहां सिक्कों की नीलामी होती है.) ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले OLX जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी पुराने और दुर्लभ सिक्कों की ऑनलाइन बिक्री होती थी, फर्जीवाड़े की वजह से एक्सपर्ट ऐसी साइटों पर सिक्कों की बिक्री करने से मना करते हैं. इसलिए केवल प्रामाणिक वेबसाइट और विक्रेता-सत्यापन वाले प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें: अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ से चीन को होगा भारी नुकसान, जीडीपी में होगी 2-2.5% तक गिरावट सिक्के बेचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान सिक्के की हालत (condition) और प्रामाणिकता (authenticity) बहुत मायने रखती है. सिक्के की तारीख, धातु और आकार की जानकारी रखें. किसी एक्सपर्ट से अपने सिक्कों का मूल्यांकन (valuation) जरूर करवाएं. नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन और पहचान प्रमाण देना जरूरी होता है. इसे भी पढ़ें: 50 रुपये महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, उज्ज्वला कनेक्शन पर भी बढ़ेगा दाम The post पुराने सिक्के बेचकर कर सकते हैं मोटी कमाई? भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जानकर करें सौदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident: बेतिया में तेज रफ़्तार का कहर, टेंपो-बोलेरो की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Road Accident: बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन-मंगलपुर सड़क पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. पेट्रोल पंप के बगल में टेंपो और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. घटना सोमवार दोपहर बाद की बताई गई है. इस हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत और आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. टेंपो-बोलेरो की जोरदार टक्कर हालांकि ग्रामीणों की मानें तो दो लोगों की मौत की चर्चा है. जबकि प्रशासनिक स्तर पर एक ही व्यक्ति की मौत होने की बात बताई जा रही है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नौतन में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है. टेंपो मंगलपुर गुदरिया के प्रमोद प्रसाद का, तो बोलेरो पताही मझौलिया का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस मिली जानकारी के अनुसार टेम्पो बेतिया के तरफ़ से मंगलपुर जा रहा था. वहीं बोलेरो गोपालगंज के थावे से पूजा कर मझौलिया जा रहा था, तभी बनकटवा पेट्रोल पंप के आगे दोनों में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इनमें गोपालगंज जिले के थाना यादोंपुर अंतर्गत नवादा गांव की ज्योति देवी, मंगलपुर गुदरिया की लालमती देवी, उमापति देवी, बिहारी महतो, मझौलिया थाना क्षेत्र के रुलही गांव के दीपक पटेल, रीता देवी नाम शामिल हैं. हालांकि की मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है. पुलिस पहचान करने में जुटी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया चल रहा है. मृतक की पहचान की जा रही है. Also Read: Bihar Crime: गया में युवक की गोली मारकर हत्या, रोशनगंज के अंबाखार गांव के समीप आहर के पास मिला शव The post Road Accident: बेतिया में तेज रफ़्तार का कहर, टेंपो-बोलेरो की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top