Hot News

April 8, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP Board Results 2025: काउंटडाउन शुरू! यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल से पहले हो सकता है जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

UP Board Results 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की तारीख की घोषणा कभी भी कर सकता है. बोर्ड की ओर से 15 अप्रैल 2025 से पहले रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है. यहां आप यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के बारे में लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं. यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? (UP Board Results 2025 in Hindi) पिछले वर्षों के आधार पर, यूपी बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है. उम्मीद है कि 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट आ सकता है, हालांकि इसका अनाउसमेंट बोर्ड की ओर से किया जाएगा. बता दें कि बीते वर्ष 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए थे. अगर इसी शेड्यूल का पालन किया जाता है तो छात्र 20 अप्रैल 2025 के आसपास नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: इस दिन जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (UP Board Sarkari Result) यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें: कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं. फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: तैयारियां पूरी, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक The post UP Board Results 2025: काउंटडाउन शुरू! यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल से पहले हो सकता है जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कीवी कोच का चौंकाने वाला फैसला, पाकिस्तान को हराने के बाद अचानक दिया इस्तीफा

Garry Stead: न्यूजीलैंड ने हाल ही में घरेलू टी20 श्रृंखला में पाकिस्तान पर 4-1 से और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 3-0 से जीत हासिल की. उसकी यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने के कारण इन श्रृंखलाओं में नहीं स्पोर्ट्से थे. चैंपियंस ट्रॉफी में भी उसने फाइनल तक का सफर तय किया और उससे पहले न्यूजीलैंड ने हिंदुस्तान को पहली बार तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का स्वाद चखाया था. इन तमाम उपलब्धियों को साकार करने वाले कीवी टीम के कोच ने इस्तीफा दे दिया है.  गैरी स्टीड ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह अब टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच नहीं रहेंगे और टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर विचार कर रहे हैं. स्टीड ने कहा कि उन्हें अंतिम निर्णय तक पहुंचने में एक महीने का समय लग सकता है. 53 वर्षीय स्टीड ने 2018 में माइक हेसन की जगह पद संभाला था और वह सभी प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच थे. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि वह अगले सप्ताह कोच पद के लिए विज्ञापन जारी करेगा लेकिन उसने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोच नियुक्त करेगा या नहीं. New Zealand White Ball Coach Garry Stead Steps down from post. परिवार के साथ बैठकर विचार करने का मौका उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला महीना उन्हें अपने परिवार के साथ बैठकर विचार करने का मौका देगा, जिससे वे यह तय कर पाएंगे कि क्या वे टेस्ट कोचिंग के लिए फिर से आवेदन करना चाहेंगे या नहीं. अपने फैसले पर बात करते हुए स्टीड ने कहा, “मैं अब कुछ समय के लिए टूर्नामेंटों से दूर रहकर अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहता हूं. पिछले छह-सात महीने बेहद व्यस्त रहे हैं, और अब मैं अपने विकल्पों पर विचार करना चाहता हूं. मुझे अब भी लगता है कि मुझमें कोचिंग बाकी है, लेकिन शायद अब सभी फॉर्मेट्स के लिए नहीं.” न्यूजीलैंड को दिलाए तमाम खिताब स्टीड के कोच रहते हुए न्यूजीलैंड ने 2019 में आईसीसी विश्व कप फाइनल तक का सफर, 2021 में पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती, 2022 में टी20 विश्व कप और इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी. उन्होंने न्यूजीलैंड को शुरुआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जीत भी दिलाई थी. न्यूजीलैंड क्रिकेट के शीर्ष अधिकारी ब्रायन स्ट्रोनच ने एक बयान में कहा, ‘‘गैरी का रिकॉर्ड शानदार रहा है और हमें उन्हें अपने फैसले पर विचार करने के लिए कुछ समय देने में कोई परेशानी नहीं है. अभी हमारे पास कोच पद के लिए कोई मजबूत प्राथमिकता नहीं है.’’ स्टीड ने आगे कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने काफी व्यस्त रहे और मैं अब अपने भविष्य को लेकर विचार करूंगा. मैं अब अपने विकल्पों का मूल्यांकन करना चाहता हूं लेकिन मुझे अब भी लगता है कि मेरे अंदर कोचिंग बची हुई है, भले ही सभी प्रारूपों में मुख्य कोच के रूप में नहीं.’’ गैरी स्टीड का अनुबंध 2020 और फिर 2023 में नवीनीकृत किया गया था, जो जून 2024 में समाप्त हो रहा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस ऑफिसर ब्रायन स्ट्रोनाच ने कहा कि स्टीड को यह फैसला करने के लिए पूरा समय दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “गैरी का रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है और हम उन्हें पूरा समय देना चाहते हैं कि वे सोच-समझकर फैसला लें. फिलहाल हमारे पास किसी एक फॉर्मेट या सभी फॉर्मेट्स के लिए कोच की कोई तय योजना नहीं है, और ये तब ही स्पष्ट होगा जब हमें यह पता चलेगा कि कौन-कौन आवेदन कर रहा है.” ट्राई नेशन सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप्तान हरमनप्रीत की वापसी, इन तीन नए खिलाड़ियों को मिला मौका नेतृत्व में नई पारी का आगाज, भाजपा में शामिल होंगे हिंदुस्तानीय टीम के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव ‘पापा से डर…’, एमएस धोनी ने सुनाया वो किस्सा, जिससे उनमें आई ये बड़ी क्वालिटी The post कीवी कोच का चौंकाने वाला फैसला, पाकिस्तान को हराने के बाद अचानक दिया इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमुई में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, अग्निकुंड में गिरे 12 श्रद्धालु, 3 महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं

जमुई जिले के गिद्धौर ब्लॉक के मौरा गांव में सोमवार रात चैती दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान अफरातफरी मच गई. भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण 12 श्रद्धालु जलते हुए अग्निकुंड में गिर गए, जिसमें 9 लोग हल्की चोटों के साथ झुलस गए, जबकि 3 स्त्रीएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बना रहा.  पूजा स्थल पर उमड़ी थी भीड़  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. विसर्जन की रस्म के दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई और इसी अफरातफरी में कुछ लोग संतुलन खो बैठे और अग्निकुंड में गिर पड़े. घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया.  एक स्त्री को पटना किया गया रेफर  हादसे में बुरी तरह झुलसीं स्त्रीओं में रेणु देवी (पत्नी लखन यादव) और उनकी मां मुलखी देवी शामिल हैं, जबकि एक अन्य स्त्री की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. 70 वर्षीय मुलखी देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें घायलों का इलाज जारी : पुलिस  गिद्धौर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों का इलाज जारी है और वे अब खतरे से बाहर हैं. इस घटना के बाद गांव के लोगों ने पूजा आयोजनों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के बेहतर इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके. इसे भी पढ़ें : Purnia Airport से इस दिन से उड़ेंगे जहाज, यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने दिया 40 क The post जमुई में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, अग्निकुंड में गिरे 12 श्रद्धालु, 3 स्त्रीएं गंभीर रूप से झुलसीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips: इन चीजों का कर दिया दान, तो रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी, बिगड़ जाएगा बना बनाया काम

Vastu Tips: दान देना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है. घर में भी अक्सर हमारे बड़े-बूढ़े भी कमाए हुए धन का कुछ हिस्सा दान करने की सलाह देते हैं. वास्तु में चीजों को करने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र में इन सब चीजों के बारे में जानने को मिलता है और इस शास्त्र का हिंदू धर्म में खास महत्व है. वास्तु के नियमों का पालन करने से वास्तु दोष नहीं लगता है और जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी भी होती है. दान को लेकर भी वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं. तो आइए जानते हैं किन चीजों का दान शाम के बाद नहीं करना चाहिए.  इस चीज का दान भूलकर भी न करें वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी झाड़ू को शाम हो जाने पर दान नहीं देना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि झाड़ू दान करने से घर में धन की हानि होती है और धन की देवी लक्ष्मी माता आपसे नाराज हो सकती है. इस दान को देने से बचें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है.  वास्तु टिप्स से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Vastu Tips: सही दिशा में रखें इन चीजों को, जीवन में रहेगा खुशियों का डेरा, पैसों की नहीं होगी कमी पैसे का दान करने से बचें  अक्सर लोग पैसों का दान देने से पहले सोचते नहीं हैं. लेकिन सूरज ढलने के बाद पैसों का दान करने से बचना चाहिए. वास्तु के अनुसार, पैसों को शाम के समय में किसी को भी देना आर्थिक परेशानी को निमंत्रण देता है. ऐसे दान को करने से बचें जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके सुख-समृद्धि पर पड़े.  दही का दान भी न करें वास्तु शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति को कभी भी दही का दान नहीं करना चाहिए. दरअसल, दही को शुक्र ग्रह के साथ जोड़ा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को धन और वैभव के साथ जोड़ा जाता है. अगर आप दही का दान शाम के समय में करते हैं तो ये आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है.  प्याज और लहसुन का दान है नुकसानदायक शाम के समय में कभी भी प्याज और लहसुन का दान नहीं करना चाहिए. इस तरह का दान घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.  यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में हमेशा रहेगा सुख-समृद्धि का वास, बस इस एक गलती को करने से बचें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vastu Tips: इन चीजों का कर दिया दान, तो रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी, बिगड़ जाएगा बना बनाया काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राशन कार्ड के इन गलतियों की वजह से भी नहीं मिल पा रहा है मंईयां योजना का पैसा, जल्द करा लें ठीक

रांची : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन जारी है. इस दौरान कई लाभुक ऐसे मिले जिनके राशन कार्ड से उनके द्वारा आवेदन में भरी गयी जानकारी से मैच नहीं करता है. डाटा मिस-मैच के चलते तकरीबन 2 लाख से अधिक स्त्रीओं की राशि होल्ड रख दी गयी है. यानी उन्हें फिलहाल तीन माह की बकाया राशि नहीं मिल पाएगी. उन्हें अपने पैसे पाने के लिए कागजात सुधारने का निर्देश दिया गया है. आज हम आपको ऐसी कुछ गलतियों से रू-ब-रू सामान्य करावाएंगे जो अक्सर लोग मंईयां योजना का आवेदन करते समय कर रहे हैं. राशन कार्ड में किन गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो जा रहा आवेदन मंईयां योजना में आवेदन करते वक्त यह जरूर चेक कर लें कि आपका नाम राशन कार्ड और आधार कार्ड में सेम हो. आप अपना वही नाम आवेदन में भरें जो इन दोनों दस्तावेज में हो. इसके अलावा मंईयां योजना के लिए आवेदन करते वक्त भी यह सुनिश्चित करें कि आपका राशन कार्ड का केवाईसी पूर्ण हो चुका हो. बिना केवाईसी के आपको पैसा नहीं मिल सकेगा. राशन कार्ड का नंबर ठीक से भरें. नंबर भरते समय किसी भी अंक का ओवर राइटिंग न हो यह सुनिश्चित कर लें. नहीं तो आपको पैसा नहीं मिलेगा. यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपका आधार कार्ड का राशन कार्ड और बैंक खाते से लिंक हो Also Read: JMM का बदलेगा संविधान, पार्टी पदाधिकारियों को सशक्त बनाने पर हो रहा विचार मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आवेदन का सत्यापन जारी मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आवेदन का सत्यापन जारी है. जिनके आवेदन का सत्यापन हो चुका है, उनके खाते में यह राशि पहुंच चुकी है. जिला प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि सत्यापन के दौरान अगर किसी प्रकार की गलती पायी जाती है तो आपका नाम लाभुक के लिस्ट से हटा दिया जायेगा. Also Read: बोकारो के भरत नायक को मिला हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला, इन जगहों पर कर चुके हैं काम The post राशन कार्ड के इन गलतियों की वजह से भी नहीं मिल पा रहा है मंईयां योजना का पैसा, जल्द करा लें ठीक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jackfruit Biryani Recipe: घर पर बनाएं कटहल बिरयानी स्टेप बाय स्टेप करें ये रेसपी फॉलो

Jackfruit Biryani Recipe | Kathal Biryani Recipe: अगर आप शाकाहारी हैं लेकिन बिरयानी खाने के शौकीन हैं, तो कटहल बिरयानी (Kathal Biryani) एक बेहतरीन ऑप्शन है. कटहल का टेक्सचर और मसालेदार स्वाद इसे वेज बिरयानी का नॉनवेज वर्जन बना देता है. इस रेसिपी को एक बार ट्राई करेंगे, तो बार-बार बनाना चाहेंगे. Jackfruit Biryani Ingredient: स्वादिष्ट कटहल बिरयानी बनाने के लिए आपको चाहिए होगी ये सामग्रियां Jackfruit biryani ingredient: स्वादिष्ट कटहल बिरयानी बनाने के लिए आपको चाहिए होगी ये सामग्रियां कटहल – 500 ग्राम (धोकर टुकड़ों में कटा) बासमती चावल – 2 कप दही – 1 कप प्याज – 2 बारीक कटे टमाटर – 1 कटा हुआ हरी मिर्च – 2 अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच पुदीना व धनिया – आधा-आधा कप नींबू रस – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच हल्दी – ½ चम्मच गरम मसाला – 1 चम्मच तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग – थोड़ा सा नमक – स्वादानुसार तेल और घी – आवश्यकतानुसार Kathal Biryani Recipe in Hindi:स्टेप बाय स्टेप करें ये रेसपी फॉलो स्टेप 1: बासमती चावल को धोकर 30 मिनट भिगो दें. फिर उसमें नमक और साबुत मसाले डालकर 80% तक पका लें. स्टेप 2: कटहल को उबालकर हल्का नरम करें. फिर तेल में सुनहरा होने तक तल लें. स्टेप 3: एक कढ़ाई में तेल गर्म करके प्याज भूनें. फिर हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें.अब टमाटर, दही, मसाले डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं. इसमें फ्राई किया हुआ कटहल डालकर 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. स्टेप 4: बिरयानी बर्तन में पहले मसाले की परत बिछाएं, फिर चावल की. ऊपर से हरा धनिया, पुदीना और नींबू रस डालें.ऐसी 2-3 परतें बनाएं और बर्तन को ढककर धीमी आंच पर 15 मिनट दम दें. कटहल बिरयानी को रायता और सलाद के साथ गर्मागर्म परोसें. इसका स्वाद बिल्कुल मटन बिरयानी जैसा लगता है. Also Read: Gobhi Dum Biryani Recipe: फूलगोभी वाली शाही बिरयानी बनाकर तो देखें, स्वाद के दीवाने हो जाएंगे आप Also Read: Benefits of Pomegranate:  सुबह खाली पेट खाएं 4 चम्मच अनार के दाने, वजन घटाने के साथ बालों और दिमाग के लिए भी है फायदेमंद The post Jackfruit Biryani Recipe: घर पर बनाएं कटहल बिरयानी स्टेप बाय स्टेप करें ये रेसपी फॉलो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Netflix Releases: जाट से ज्यादा दमदार फिल्में-सीरीज लेकर आ रहा नेटफ्लिक्स, पुरे हफ्ते होगा जबरदस्त मनोरंजन

Netflix Releases: सनी देओल की जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में इससे पहले आपके मनोरंजन का डोज बढ़ाने के लिए नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं. इन्हें देखकर आप थिएटर्स में रिलीज हुई छावा और सिकंदर जैसी बड़ी फिल्में जायेंगे. तो चलिए एंटरटेनमेंट की रोलर कोस्टर पर सवार हो जाइये और इस हफ्ते आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के लुत्फ उठाइये. The Addams Family The addams family कॉमेडी और हॉरर के अनोखे मेल के साथ आपके एंटरटेनमेंट को बढ़ाने के लिए ‘द एडम्स फैमिली’ आ रहा है. एक बार फिर सीरीज में अंकल फेस्टर, वेडनसडे, मोर्टिशा और पग्सली के साथ पूरा एडम्स परिवार आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए 9 अप्रैल को आ रहा है. Bad Influence: The Dark Side of Kidfluencing आज के डिजिटल दौर में हर कोई सोशल मीडिया स्टार बनना चाहता है. ऐसे में क्या होगा जब इसी चक्कर में कोई बच्चा गलत रास्ता पर निकल जाता है? यह वेब सीरीज सोशल मीडिया की काली सच्चाई को उजागर करती है. इसे भी आप 9 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं. The Dad Quest अगर आप अपने परिवार के साथ कोई फिल्म देखना चाह रहे हैं तो आपको यह मूवी जरूर देखनी चाहिए. मेक्सिको की सैर कराते एक पिता और बेटे की यह भावनात्मक यात्रा आपको रिश्तों के नए मायने सिखाती है. इस फिल्म को आप 9 अप्रैल से देख सकते हैं. The Hating Game कॉरपोरेट वर्ल्ड में कम्पटीशन को नई बात नहीं है, लेकिन क्या होता है जब यह प्रोफेशन से बढ़कर पर्सनल हो जाती है. इस रोमांटिक ड्रामा की कहानी भी कुछ ऐसी है जहां पब्लिशिंग हाउस में एक कर्मचारी प्रमोशन पाने के लिए साड़ी हद पार करता है. युवा पीढ़ी के लिए मस्ट वॉच इस फिल्म को आप 9 अप्रैल के दिन देख सकते हैं. Black Mirror तकनीक हमारे लिए हमेशा मददगार हों ये मुमकिन नहीं है. ऐसे में भविष्य में होने वाले संभावित नुकसान को उजागर करने वाली इस सीरीज को आपको जरूर देखना चाहिए, जो 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी. यह भी पढ़े: OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर खौफ के साथ एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होगी ये दमदार फिल्में-सीरीज The post Netflix Releases: जाट से ज्यादा दमदार फिल्में-सीरीज लेकर आ रहा नेटफ्लिक्स, पुरे हफ्ते होगा जबरदस्त मनोरंजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar: इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई सिकंदर, सलमान खान का स्टारडम भी नहीं कर पाया कमाल

Sikandar: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित एक्शन ड्रामा 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करते नजर आये. रिलीज से पहले माना जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करेगी, हालांकि क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखी गई. सिकंदर ने संघर्ष करते हुए दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. आइये जानते हैं किन 5 कारणों से यह डिजास्टर साबित हुई. पुरानी स्टोरी और खराब निर्देशन पुरानी स्टोरीलाइन और सही से स्क्रिप्ट पर काम न करने की वजह से सिकंदर ऑडियंस को आकर्षित करने में असफल रही. सलमान खान की स्क्रीन प्रेजेंस भी एक्शन ड्रामा को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाई. कई सिनेमा प्रेमियों को ऐसा भी लगा कि सुपरस्टार पूरी फिल्म में थके हुए लग रहे थे और एक्शन सीन्स में काफी अकड़ गए थे. कमजोर तरीके से डायलॉग प्रेजेंट करना केवल स्टोरी ही नहीं, फिल्म के डायलॉग्स भी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. फिल्म में कई बड़े कलाकार थे, लेकिन उनके डायलॉग्स बोलने का तरीका काफी खराब और पेचीदा था. कुछ एक्टर्स की डायलॉग डिलीवरी बेहद कमजोर रही, जिससे कैरेक्टर के इमोशंस दर्शकों तक सही तरीके से पहुंच नहीं पाए. हाइप क्रिएट नहीं कर पाया सिकंदर का एक भी गाना फिल्म में ‘सिकंदर नाचे’, ‘जोहरा जबीन’ और ‘हम आपके बिना’ जैसे अच्छे गाने थे, लेकिन यह चार्टबस्टर पर ट्रेंडिंग में जगह नहीं बना पाया. फिल्म सलमान के पहले की आइकोनिक गानों का सिलसिला जारी नहीं रख पाया. सुपरस्टार सलमान का क्रेज कम होना फैंस के बीच दबंग खान का क्रेज और इन्फ्लुएंस दिन प्रतिदिन कम होते जा रहा है. साल 2017 में निकली हिट फिल्म टाइगर जिंदा है के रिलीज के बाद एक्टर ने एक भी ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं की है. सिनेमाप्रेमी उन्हें एक्शन सीन करते हुए देखने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं और उनमें से कुछ उन्हें बजरंगी भाईजान जैसी भूमिकाएं निभाते हुए देखना चाहते हैं. दर्शकों की रुचि में बदलाव आना सिकंदर का निराशाजनक प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि सितारों पर निर्भर रहने से ज्यादा बेहतर स्क्रिप्ट की जरूरत है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ठंडा प्रदर्शन दर्शाता है कि दर्शकों की पसंद में स्टार पावर की तुलना में अच्छी कहानी को तरजीह देने में बदलाव आया है. यह भी पढ़ें- Box Office Report: दुनिया भर में सिकंदर फ्लॉप हुई या हिट, नहीं तोड़ पाई एम्पुरान का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ The post Sikandar: इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई सिकंदर, सलमान खान का स्टारडम भी नहीं कर पाया कमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Cabinet : शिक्षकों पर निगरानी के लिए नया तंत्र, युवाओं के लिए नौकरी की बहार

Bihar Cabinet : पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पास हुए हैं. युवाओं के लिए हजारों नए पद सृजित किए गए हैं. यानि नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशसमाचारी है. अकेले स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार से अधिक नए पद बनाए गए हैं, जिन पर नियुक्ति होनी है. बिहार कैबिनेट ने प्रशासनी विद्यालयों के निरीक्षण के लिए प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक संरचना विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत सहायक शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विकास पदाधिकारी की नई नियुक्तियाँ होंगी. 10 पंचायतों पर होंगे एक सहायक शिक्षा पदाधिकारी कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि इस काम के लिए सहायक शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विकास अधिकारी की नियुक्ति होगी. कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रखंड स्तर पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी और शिक्षा विकास पदाधिकारी होंगे. 10 पंचायतों पर सहायक शिक्षा पदाधिकारी होंगे, जबकि प्रखंड लेवल पर शिक्षा विकास पदाधिकारी. यह दोनों अधिकारी प्रशासनी विद्यालयों का सुपरविजन, निरीक्षण करेंगे. कृषि विभाग में होगी लिपिक की नियुक्ति कृषि विभाग में लिपिक संवर्ग के 2590 पदों के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई है. मद्य निषेध विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कार्यालय परिचारी, निम्न वर्गीय लिपिक, प्रयोगशाला सहायक समेत कुल 48 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 29 एवं कार्यालय परिचारी के छह पद, कुल 35 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. स्वास्थ्य विभाग में एकीकृत आयुष अस्पताल पटना के संचालन के लिए कल 36 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है . तीन हजार सहायक उर्दू अनुवादक रखे जायेंगे कैबिनेट सचिवालय के तहत विभिन्न कार्यालय में सहायक उर्दू अनुवादक के कुल 3306 पद के सृजन की स्वीकृति दी गई है . वहीं शिक्षा विभाग के रिटायर्ड सचिव बैद्यनाथ यादव और तत्कालीन निदेशक प्राथमिक शिक्षा पंकज कुमार को एक मार्च 2025 के प्रभाव से एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर परामर्शी नियुक्त करने की स्वीकृति दी गई है . स्वास्थ्य विभाग में लोक स्वास्थ्य संवर्ग एवं अस्पताल प्रबंधन संवर्ग के गठन के लिए कुल 20016 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. Also Read: Bihar Cabinet : बिहार में बढ़ा MLA और MLC का वेतन भत्ता, नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर लगी मुहर The post Bihar Cabinet : शिक्षकों पर निगरानी के लिए नया तंत्र, युवाओं के लिए नौकरी की बहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ram Navami Procession : रामनवमी की शोभायात्रा में बुलडोजर! बीजेपी नेताओं और प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस

Ram Navami Procession : बरेली के फरीदपुर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस ने रामनवमी शोभायात्रा में बुलडोजर को शामिल करने पर आपत्ति जताई. इसके बाद बीजेपी के स्थानीय नेता तथा प्रशासन के बीच तीखी बहस देखने को मिली. आदर्श रामलीला समिति द्वारा सोमवार को आयोजित शोभायात्रा में बुलडोजर भी शामिल किया जिसे पुलिस ने रोक दिया और कहा कि यह ‘अनधिकृत’ और ‘नयी परंपरा’ है. शोभायात्रा में हिस्सा ले रहे लोगों ने इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे धरने पर बैठ गए. आखिरकार शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा संपन्न हुई फरीदपुर थाने के प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आखिरकार शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा संपन्न हुई. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में रातभर कड़ी निगरानी रखी. मंगलवार सुबह स्थिति सामान्य रही.’’ स्थिति तब बिगड़ी जब बीजेपी की आंवला इकाई के अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से भिड़ गए. सिंह ने तर्क दिया कि पिछले पांच वर्षों से रामनवमी शोभायात्रा में बुलडोजर को शामिल किया जाता रहा है और पुलिस पर परंपराओं में व्यवधान डालने का आरोप लगाया. यह भी पढ़ें : Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल प्रशासन की एक फ्री स्कीम बीजेपी नेता ने पूर्व में आयोजित शोभायात्रा की तस्वीरें पेश की बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘हम शांति भंग करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.’’ उन्होंने अपने दावे के समर्थन में पूर्व में आयोजित शोभायात्रा की तस्वीरें और वीडियो पेश किए जिसमें बुलडोजर शामिल था. जिला मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विमर्श के बाद प्रशासन ने शोभायात्रा में बुलडोजर को शामिल करने की अनुमति दी. बाद में, आदेश प्रताप सिंह ने बुलडोजर पर सवार होकर सीएएस इंटर कॉलेज मैदान से शोभायात्रा को फिर से शुरू किया, जहां से उन्होंने पहले इसे हरी झंडी दिखाई थी. फरीदपुर की एसडीएम मल्लिका नैन ने कहा कि आयोजकों को शोभायात्रा के पारंपरिक प्रारूप का पालन करने की सलाह दी गई, जिस पर वे अंततः सहमत हो गए. उन्होंने कहा, ‘‘चर्चा के बाद शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से जारी रही.’’ The post Ram Navami Procession : रामनवमी की शोभायात्रा में बुलडोजर! बीजेपी नेताओं और प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top