Hot News

April 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khagaria Road Accident: खगड़िया में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत, 8 यात्री घायल

Khagaria Road Accident: घटना बुधवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है. सहरसा की ओर से आ रहे शिवाजी बस और उसराहा पुल की ओर से जा रहे 18 चक्का ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई. भिड़ंत के बाद शिवाजी बस के उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई. जो सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत धबौली गांव के निवासी थे. मृतक का नाम सुशील कुमार सिंह उर्फ लोहा सिंह है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए. हादसा बेलदौर थाना क्षेत्र के एन एच 107 पथ के बेला नवाद गांव के समीप हुआ. ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बस से बाहर निकाला गया बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर के बाद वहां स्थानिय लोग जुट गए और घायलों को बस से बाहर निकाला गया. घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया. जहां इलाज कराया जा रहा है. घायलों में से 8 को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान दो की मौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि इलाज के क्रम में दो व्यक्ति का मौत हो गया, वहीं आठ व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर किया गया. बस-ट्रक के बीच टक्कर के बाद सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. करीब दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही. जिससे यात्रियों को आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घायलों में ये लोग हैं शामिल पिंटू कुमार – कदुवा गांव निवासी स्वर्गीय डोमी महतो के पुत्रमोहन महतो – सोनबरसा थाना क्षेत्र के बस्ती बिन टोली गांव निवासी सिपाही सिंह के पुत्रछेदन साह – सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी भूपेंद्र साह के पुत्रभरोसी सिंह – मुंगेर जिला के हरिन मार दियरा गांव निवासी छेदी सिंह के पुत्ररेखा देवी – उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नया नगर नवटोलिया गांव निवासी मनोहर शर्मा की पत्नीझरिया देवी – मुंगेर जिला के हरिन मार गांव निवासी देवन सिंह की पत्नीमदन साह – सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव निवासी उपेंद्र साह के पुत्ररीता देवी – बेगूसराय जिले के बखरी गांव निवासी गणेश सादा की पत्नीनीलम देवी – चौथम थाना क्षेत्र के रामोतार शर्मा की पत्नी The post Khagaria Road Accident: खगड़िया में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत, 8 यात्री घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट जल्द, यहां सबसे पहले देखें

CBSE 10th Result 2025 in Hindi: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) कक्षा 10 के छात्रों के लिए इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. बोर्ड की ओर से अप्रैल के आखिरी सप्ताह में या फिर मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल नोटिस नहीं जारी किया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई 10वीं रिजल्ट (Class 10th CBSE Boards 2025 Result Date) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पिछले रिलीज पैटर्न के आधार पर 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 20 मई या उसके बाद घोषित होने की उम्मीद है. 2024 में परिणाम 13 मई को और 2023 में 12 मई को घोषित किए गए थे. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मई के अंत में परिणाम घोषित होने की सबसे अधिक संभावना है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मई के अंतिम सप्ताह के दौरान नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. यह भी पढ़ें- UP Board Results 2025: काउंटडाउन शुरू! यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल से पहले हो सकता है जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट CBSE 10th Result 2025: कैसे चेक करें? CBSE 10th Result 2025: कैसे चेक करें के बारे में बताया गया है- कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं पेज ओपन होने के बाद सीबीएसई कक्षा 10 स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें अब अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें. सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कहां देखें? (CBSE 10th Result 2025) जब सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट (CBSE 10th Result 2025) घोषित हो जाएगा, तो आप अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं: results.cbse.nic.in cbse.gov.in sarkariresult.in इसके अलावा आप DigiLocker या UMANG ऐप की मदद से अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: इस दिन जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें The post CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट जल्द, यहां सबसे पहले देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat vs Good Bad Ugly: सनी देओल की जाट को धूल चटाएगी ये साउथ फिल्म, एडवांस बुकिंग में तोड़ा छावा का रिकॉर्ड

Jaat vs Good Bad Ugly: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार स्टारर गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म का धांसू ट्रेलर जारी किया गया. जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. मूवी को प्री-सेल में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और इसने ‘संक्रांतिकी वस्थुनम’ और ‘छावा’ को पीछे छोड़ते हुए साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा डे 1 प्री-सेल दर्ज की है. गुड बैड अग्ली की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की जाट के साथ टक्कर होगी. आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस किंग कौन बनेगा. गुड बैड अग्ली ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़ कॉलीवुड फिल्म ने हिंदुस्तानीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, इसने पहले दिन 14.40 करोड़ की कमाई की. अब तक मूवी ने 7.45 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री की है, जो दर्शकों के बीच इसकी मजबूत अपील को दर्शाता है. जाट ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़ सनी देओल की जाट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. एडवांस बुकिंग की बात करें तो इसने 41 करोड़ ब्लॉक सीट के साथ 4.11 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुडा, आयशा खान, सैयामी खेर, जरीना वहाब, बांधवी श्रीधर, विशिका कोटा, प्रणीता पटनायक, दौलत सुल्ताना, विनीत कुमार सिंह, अजय घोष, दयानंद शेट्टी, जगपति बाबू और बब्लू पृथ्वीराज भी हैं. गुड बैड अग्ली के बारे में गुड बैड अग्ली एक अपकमिंग तमिल भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजित कुमार और त्रिशा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं. इसका निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है और निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स ने किया है. स्टार-स्टडेड कास्ट वाली इस फिल्म का निर्माण मई 2024 में शुरू हुआ और यह 10 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है. यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई The post Jaat vs Good Bad Ugly: सनी देओल की जाट को धूल चटाएगी ये साउथ फिल्म, एडवांस बुकिंग में तोड़ा छावा का रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हूती हमलों के साए में यूएई, भारत ने दिया ‘आकाश’ से बचाव का प्रस्ताव

India UAE Akash Missile: हिंदुस्तान ने अपने रणनीतिक साझेदार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को एक बड़ा रक्षा प्रस्ताव दिया है. मंगलवार को हिंदुस्तान के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दुबई के क्राउन प्रिंस तथा यूएई के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान हिंदुस्तान ने यूएई को अपनी स्वदेशी विकसित आकाश वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली (Air Defence Missile System) देने की पेशकश की. यह पेशकश ऐसे समय में की गई है जब यूएई को यमन के हूती विद्रोहियों से गंभीर खतरा बना हुआ है. हूती विद्रोही पिछले एक साल से अधिक समय से लाल सागर में वाणिज्यिक और सैन्य जहाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं. मार्च 2025 से अमेरिका द्वारा हूती ठिकानों पर किए जा रहे लगातार हमलों के बावजूद हूती अपनी गतिविधियों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. हाल ही में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, हूती अब यूएई को भी अपने हमलों के दायरे में ले सकते हैं. 17 जनवरी 2022 को हूतियों ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए यूएई पर एक बड़ा हमला किया था, जिसे यूएई की सेना ने नाकाम कर दिया था, लेकिन यह घटना यूएई की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा गई थी. हूती विद्रोही समूह के पास ईरान समर्थित उन्नत ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो यूएई की सीमा तक पहुंच सकती हैं. इन खतरों को देखते हुए अब यूएई को ऐसी मध्यम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली की आवश्यकता है, जो संभावित हवाई हमलों को पहले ही चरण में रोक सके. हिंदुस्तान की आकाश मिसाइल प्रणाली इस भूमिका में फिट बैठती है. इसे भी पढ़ें: टैरिफ के बाद अब शिक्षा पर वार!  खतरे में 3 लाख हिंदुस्तानीय छात्रों का भविष्य!  आकाश मिसाइल प्रणाली को हिंदुस्तान के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और हिंदुस्तान डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने मिलकर विकसित किया है. यह सतह से हवा में मार करने वाली एक अत्याधुनिक मध्यम दूरी की प्रणाली है, जो 25 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को नष्ट कर सकती है. यह प्रणाली विशेष रूप से लड़ाकू विमानों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन जैसे हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए बनाई गई है. इसकी गति मैक 2.5 है और यह 18 किलोमीटर की ऊंचाई तक के हवाई लक्ष्यों को मार गिरा सकती है. हिंदुस्तान पहले ही आर्मेनिया जैसे देशों को आकाश मिसाइल प्रणाली निर्यात कर चुका है और अब यूएई को यह प्रस्ताव देना, हिंदुस्तान की रक्षा कूटनीति में एक और अहम कदम माना जा रहा है. इस पहल से हिंदुस्तान की रक्षा निर्यात नीति को भी मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में योगदान मिलेगा. यूएई, जो यमन संकट के दौरान सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा रहा है, ने हूतियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, यह गठबंधन हूतियों को यमन की राजधानी सना पर कब्जा करने से नहीं रोक सका. इसके चलते अब हूतियों का खतरा यमन की सीमाओं से निकलकर क्षेत्रीय स्तर पर फैल चुका है. इन सबके बीच हिंदुस्तान की आकाश मिसाइल प्रणाली यूएई के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच बन सकती है, जिससे उसे हवाई खतरों से प्रभावी रूप से निपटने में सहायता मिलेगी और खाड़ी क्षेत्र में उसकी सुरक्षा स्थिति और अधिक मजबूत होगी. इसे भी पढ़ें: ट्रंप का टैरिफ विस्फोट! चीन को झटका, एशियाई शेयर बाजार धड़ाम The post हूती हमलों के साए में यूएई, हिंदुस्तान ने दिया ‘आकाश’ से बचाव का प्रस्ताव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Earth 2.0: पृथ्वी जैसा है यह ग्रह, जीवन की भी प्रबल संभावना, अर्थ 2.0 का आकार जानकर उड़ जाएंगे होश

Earth 2.0: विज्ञान के विकास के साथ इंसान अनंत में फैले ब्रह्मांड को जानने की कोशिश में लगा है. हर दिन अंतरिक्ष वैज्ञानिक ब्रह्मांड को खंगाल रहे हैं. क्या हम इतने विशाल ब्रह्मांड में अकेले हैं या हमारी धरती की तरह ही किसी ग्रह पर जीवन पनप रहा है, इस सवाल के जवाब की तलाश करते-करते वैज्ञानिकों की नजर एक ग्रह पर ठहर गई है. इसका नाम केपलर-452बी है. वैज्ञानिकों का दावा है कि यह ग्रह हमारी धरती की तरह ही है. पृथ्वी के समान ही यहां पानी है, जमीन है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस ग्रह पर वातावरण है जो जीवन पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाती है. धरती से मिलता जुलता ग्रह है केप्लर 452 बी केप्लर 452 बी हमारी धरती से इतना मिलता जुलता ग्रह है कि इसे कुछ वैज्ञानिक पृथ्वी 2.0 या पृथ्वी का चचेरा भाई कहते हैं. जीवन के लिए जो जरूरी चीजें होती है वो सभी कुछ इस ग्रह में मौजूद है. इसमें प्रचुर मात्रा में पानी है, जमीन है, इसका अपना वातावरण है. इसके सूर्य से इसकी दूरी भी करीब उतनी है जितनी पृथ्वी और सूर्य की दूरी है. यह ग्रह हैबिटेबल जोन में आता है. वैज्ञानिकों का दावा है कि इस ग्रह में अगर जीवन न भी हो तो यहां भविष्य में इंसानी बस्ती बसाने पर विचार किया जा सकता है. केप्लर 452 बी का जानकारी केप्लर 452 बी अभी तक खोजे गये सुपर अर्थ में पृथ्वी से सबसे ज्यादा मिलता-जुलता ग्रह है. इस ग्रह की तलाश नासा के केप्लर अंतरिक्ष यान ने की थी. केपलर 452बी पृथ्वी से करीब 1400 प्रकाश वर्ष दूर सिग्नस तारामंडल में स्थित है. इस चट्टानी ग्रह में जीवन को बनाए रखने के लिए पर्याप्त सूर्य का प्रकाश है. धरती से 60 फीसदी ज्यादा बड़ा है केप्लर 452 बी केपलर 452 बी आकार में पृथ्वी से काफी बड़ा है. दोगुने भी ज्यादा. व्यास में यह पृथ्वी से 60 फीसदी बड़ा है. यह 385 दिनों में अपने सूर्य की एक परिक्रमा करता है. इससे साफ है कि इसकी कक्षा भी पृथ्वी के समान दूरी पर स्थित है.वैज्ञानिकों का अनुमान है कि केप्लर 452 बी एक चट्टानी ग्रह है, जो अपने तारे के हैबिटेबल जोन में आता है. इसे केप्लर ऑब्जेक्ट ऑफ इंटरेस्ट KOI-7016.01 से भी जाना जाता है. Also Read: Pre Monsoon Rain Alert: उत्तर हिंदुस्तान में गरज के साथ होगी प्री-मानसून की बौछारें, इन राज्यों में झमाझम बारिश The post Earth 2.0: पृथ्वी जैसा है यह ग्रह, जीवन की भी प्रबल संभावना, अर्थ 2.0 का आकार जानकर उड़ जाएंगे होश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dry Mouth: बार बार मुंह सुख रहा है तो हो सकते हैं ये 5 गंभीर बीमारी, यहां जानें

Dry Mouth: कई बार लोगों को बहुत अधिक प्यास लगती है और वे बार-बार पानी पीते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उनका मुंह सूख जाता है. अक्सर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं और सोचते हैं कि यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन यह एक गंभीर परेशानी का संकेत भी हो सकता है. यह समस्या कई बार अन्य बीमारियों का लक्षण भी हो सकती है. इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम इस समस्या को नजरअंदाज न करें और इसके पीछे के कारणों का पता लगाएं. आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बार-बार प्यास लगने के पीछे का कारण हो सकती है. डायबिटीज डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में इंसुलिन की कमी या इंसुलिन का सही से उपयोग न होने के कारण ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है. आजकल यह बीमारी से ग्रसित लोग हर घर में होते हैं. बार बार प्यास लगना और मुंह सूखने का लक्षण डायबिटीज की ओर इशारा करता है. ये भी पढ़ें: Summer Drink: गर्मी में जरूर पिएं विटामिन मिनरल से भरपूर ये जूस, मिलेंगे गजब के फायदे ये भी पढ़ें: थायराइड डिसऑर्डर थायराइड डिसऑर्डर जैसे कि हाइपोथायरायडिज्म या हाइपोथायरायडिज्म, मुंह सूखने की समस्या का कारण हो सकते हैं. थायराइड ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. किडनी रोग किडनी रोग, जैसे कि क्रोनिक किडनी डिजीज, मुंह सूखने की समस्या का कारण बन सकता है क्योंकि किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में असमर्थ होती हैं. किडनी रोग के लक्षणों में मुंह सूखना, थकान, सूजन, पेशाब में बदलाव और वजन कम होना शामिल हैं. एचआईवी/एड्स एचआईवी/एड्स एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है, जिससे मुंह सूखने की समस्या हो सकती है. इस बीमारी के कारण शरीर को कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं.  ये भी पढ़ें: Benefits of Soaking Dry Fruits: आखिर क्यों ड्राई फ्रूट्स को भिंगों कर खाना चाहिए, जानें जरुरी बात ये भी पढ़ें: Diabetes Fruits to Avoid: डायबिटीज पेशेंट भूलकर भी न खाएं गर्मी के ये 4 फल, होगा भारी नुकसान Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Dry Mouth: बार बार मुंह सुख रहा है तो हो सकते हैं ये 5 गंभीर बीमारी, यहां जानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dream 11: झारखंड के एक ड्राइवर की रातोंरात चमक उठी थी किस्मत, 49 रुपए से बन गया था करोड़पति

Dream 11: रांची-ड्रीम 11 से करोड़पति बनने की कहानी बिल्कुल फिल्मी लगती है, लेकिन सच ये है कि झारखंड के चार युवा अब तक करोड़पति की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. चतरा के सर्वाधिक दो लोग करोड़पति बन चुके हैं. इनमें एक मोहम्मद रिजवान हैं. पेशे से ड्राइवर रिजवान की जिंदगी महज 49 रुपए से रातोंरात बदल गयी थी. वह करोड़पति बन गया था. आज उसकी लाइफ पहले से काफी बदल गयी है. Dream 11 से चतरा का पहला करोड़पति मोहम्मद रिजवान मोहम्मद रिजवान. चतरा शहर के कुरैशी मोहल्ले का रहनेवाला है. वर्ष 2024 की बात है. ड्रीम 11 से वह करोड़पति बन गया. इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के तीसरे मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में रिजवान ने अपनी टीम बनायी और महज 49 रुपए से उसकी किस्मत बदल गयी. 23 मार्च 2024 को जैसे ही मैच खत्म हुआ, रिजवान के घर में खुशियों का माहौल था. करोड़पति बनने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी है. चतरा के दो लोग बन चुके हैं करोड़पति ड्रीम 11 से झारखंड के चतरा जिले से अब तक दो लोगों की जिंदगी बदल चुकी है. दोनों रातोंरात करोड़पति बन गए थे. एक पेशे से ड्राइवर और दूसरा दर्जी (टेलर). ड्राइवर मोहम्मद रिजवान 2024 में ड्रीम 11 का विजेता बना और एक करोड़ रुपए जीत लिए थे. 2025 में दर्जी मोहम्मद शाहिद ने तीन करोड़ रुपए जीत लिए. एक वक्त था, जब सामान्य जीवन के लिए दोनों युवक संघर्ष कर रहे थे. करोड़पति बनते ही दोनों युवाओं की लाइफ यकायक बदल गयी. Dream 11 से चतरा के दर्जी की भी चमक उठी किस्मत चतरा का दर्जी (टेलर) मोहम्मद शाहिद भी करोड़पति की लिस्ट में शामिल हो गया है. ड्रीम 11 से उसने तीन करोड़ रुपए जीते हैं. मार्च 2025 मेंउसने जीत हासिल की है. ये झारखंड में अब तक की सर्वाधिक राशि है. इनसे पहले झारखंड के युवा एक करोड़ रुपए तक जीत चुके हैं. कभी दर्जी के रूप में काम कर परिवार का पालन-पोषण करनेवाले शाहिद की जिंदगी अब बदल चुकी है. खपरैल मकान से अब वह रांची के फ्लैट में शिफ्ट होगा. ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति The post Dream 11: झारखंड के एक ड्राइवर की रातोंरात चमक उठी थी किस्मत, 49 रुपए से बन गया था करोड़पति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Varanasi Crime News: 6 दिन 23 दरिंदे…19 साल की युवती के साथ हैवानियत

Varanasi Crime News: वाराणसी दुष्कर्म मामले के 9 आरोपियों को पुलिस ने रात के अंधेरे में कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें हिरासत में भेज दिया गया. आरोपियों को लोगों के गुस्से का शिकार होने से बचाने के लिए पुलिस ने रात में कोर्ट में पेश किया. आरोपियों में से एक के वकील आलोक सौरभ ने बताया, “आरोपियों को अदालत में लाया गया, कुल 9 आरोपी थे. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसमें कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है.” Varanasi Crime News: पीड़ित के पिता और मां की शिकायत पर 23 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज इस मामले में पीड़िता के पिता और मां की अलग-अलग दो शिकायतों के आधार पर कुल 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनमें 13 आरोपी नामजद हैं. Varanasi Crime News: आरोपियों ने युवती के साथ ऐसी की दरिंदगी, पुलिस ने किया खुलासा घटना के संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (छावनी) विदुष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता 29 मार्च को कुछ युवकों के साथ कहीं गई थी. उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने चार अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. सक्सेना ने बताया कि जब पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म के बारे में कुछ नहीं बताया. हालांकि, पीड़िता के परिवार ने छह अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च से चार अप्रैल के बीच आरोपी उसे कई होटल और हुक्का बार में ले गए तथा उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. Varanasi Crime News: पीड़िता की मां ने बताया हैवानियत की दर्दनाक कहानी पीड़ित युवती की मां ने बताया, उसकी बेटी 29 मार्च को अपनी सहेली के घर गयी थी. रास्ते में घर वापस आते समय उसे राज विश्वकर्मा नाम का लड़का मिला, जो उसे लंका स्थित अपने कैफे ले गया. जहां राज और उसके एक अन्य दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया. अगले दिन उसकी बेटी को समीर नाम का लड़का मिला जो अपने किसी दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर था. समीर युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर किसी राजमार्ग पर ले गया और मोटरसाइकिल पर ही उसका यौन उत्पीड़न किया और युवती को नदेसर छोड़ दिया. स्त्री ने बताया कि उसके अगले दिन 31 मार्च को उसकी बेटी को आयुष नाम का एक लड़का अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ जिनका नाम सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद तथा जाहिर था, उसे सिगरा स्थित कॉन्टिनेंटल कैफे ले गए और युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. अगले दिन एक अप्रैल को साजिद नाम का लड़का अपने एक अन्य दोस्त के साथ युवती को होटल ले गया जहां पर दो तीन अन्य लोग मौजूद थे. वहां एक व्यक्ति ने जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया. #WATCH | UP: 9 accused in Varanasi Gangrape case sent to judicial custody by District & Sessions Court, Varanasi. https://t.co/05wgSUzEAy pic.twitter.com/psvZpe8ArL — ANI (@ANI) April 8, 2025 Varanasi Crime News: नशा खिलाकर युवती के साथ आरोपियों ने किया दुष्कर्म दो अप्रैल को राज खान नाम का लड़का उसको अपने हुकुलगंज स्थित घर की छत पर ले गया और नशीला पदार्थ खिला कर गलत काम करने की कोशिश की. युवती के शोर मचाने पर युवकों ने उसे नशे की हालत में अस्सी घाट पर ले जा कर छोड़ दिया। तीन अपैल को दानिश उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और वहां सोहेल, शोएब और अन्य किसी लड़के ने उसकी बेटी को नशा कराकर दुष्कर्म किया. बाद में उन सबने युवती को नशे की हालत में चौकाघाट के पास छोड़ दिया. दूसरे दिन चार अप्रैल को युवती घर आई और घटना के बारे में बताया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. The post Varanasi Crime News: 6 दिन 23 दरिंदे…19 साल की युवती के साथ हैवानियत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pre Monsoon Rain Alert: उत्तर भारत में गरज के साथ होगी प्री-मानसून की बौछारें, इन राज्यों में झमाझम बारिश

Pre Monsoon Rain Alert: उत्तर हिंदुस्तान के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत कई और राज्य तप रहे हैं. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर हिंदुस्तान में बढ़ती गर्मी और तापमान में लगातार इजाफा प्री-मानसून एक्टिविटी की ओर इशारा कर रही है. देशभर में मौसमी सिस्टम में बदलाव दिख रहा है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर हिंदुस्तान के पहाड़ी इलाकों पर एक्टिव है. उत्तर पंजाब और राजस्थान के सीमाई इलाकों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है. इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से 9 से 12 अप्रैल के बीच उत्तर हिंदुस्तान के मैदानी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी संभावना है. मौसम में होगा बड़ा बदलाव स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 9 अप्रैल से पंजाब और हरियाणा के सीमाई इलाकों में मौसम में बदलाव दिखने लगेगा. 10 अप्रैल को यह बदलाव का दायरा बढ़कर पश्चिम और उत्तर राजस्थान तक पहुंच सकता है. 11 अप्रैल को इसका असर अपने चरम पर होगा और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को एक साथ कवर करेगा. 12 अप्रैल को यह सिस्टम पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से निकल जाएगा लेकिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में बारिश जारी रहेगी. इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश 11 और 12 अप्रैल को पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है. हरियाणा के अंबाला, हिसार, रोहतक, सिरसा, करनाल समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, बुलंदशहर के कई इलाकों में 11 अप्रैल की शाम और रात को ओलावृष्टि की संभावना है. मानसून से पहले पड़ने लगी है भीषण गर्मी उत्तर हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. तेज धूम और झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत कई इलाकों में लू का प्रकोप है. राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में तीव्र लू की स्थिति बनी हुई है. हरियाणा के रोहतक, हिसार, सिरसा और नारनौल जैसे स्थानों पर दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी पारा 38 से 39 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी दिल्ली के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को इस मौसम की सबसे गर्म रात दर्ज की गई. वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. वहीं आईएमडी ने भीषण गर्मी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. The post Pre Monsoon Rain Alert: उत्तर हिंदुस्तान में गरज के साथ होगी प्री-मानसून की बौछारें, इन राज्यों में झमाझम बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Swapna Shastra: हनुमान जयंती से पहले सपने में दिख रहे हनुमान जी, तो समझिए बदलने वाली है किस्मत

Swapna Shastra: सपनों की दुनिया बड़ी ही अलग होती है. माना जाता है कि सपनों में दिखाई देने वाली चीजें आपके आने वाले भविष्य के बारे में संकेत देता है. स्वप्न शास्त्र में सपनों के अर्थ में बताया गया है. अक्सर दिनभर में जिस चीज के बारे में हम सोचते हैं उसी के सपने कई बार आते हैं. कभी-कभी हमें भगवान से जुड़े सपने भी आते हैं. इन सपनों का कोई न कोई मतलब जरूर होता है. ऐसा ही एक सपना है भगवान हनुमान का. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं अगर आपको हनुमान जयंती के पहले सपने में हनुमान जी दिख रहे तो इसका क्या अर्थ होता है.  इस रूप को देखने का अर्थ  अगर आपको सपने में पंचमुखी हनुमान जी का रूप दिखाई देता है तो ये बहुत ही शुभ संकेत है. सपने में इस रूप को देखने का ये संकेत है कि जल्दी ही आपकी सारी मनोकामना पूरी हो जाएंगी. सपने में इस रूप को देखने से आपकी सारी परेशानी दूर होने का भी संकेत है.  यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सच साबित होते हैं ये 3 सपने, मिलती है मनचाही मुराद सपने में हनुमान जी की मूर्ति देखना  सपने में अगर आपको हनुमान जी की प्रतिमा दिखाई देती है ये सपना इशारा करता है सफलता की तरफ. अगर आप किसी चीज को लेकर मेहनत कर रहे हैं तो आपको उस कार्य में सफलता जरूर मिलेगी.  बाल रूप को देखना  सपने में हनुमान जी का बाल रूप देखना शुभ समय की ओर इशारा करता है. ये सपना किसी नई चीज को सीखने का भी संकेत है. बाल रूप का दर्शन नौकरी में उन्नति की तरफ भी इशारा करता है.  पूजा करते हुए देखना  अगर आप सपने में हनुमान जी की पूजा करते हुए देखते हैं तो ये आने वाले समय में आपके सफल होने की ओर इशारा करता है.  हनुमान जी को क्रोध में देखना  सपने में हनुमान जी को क्रोधित देखना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपसे कोई गलती हो गई है. अपनी गलती जरूर सुधार लें और भविष्य को लेकर सतर्क हो जाएं. यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: ये चीजें अगर दिखाई दे तो समझ जाएं भगवान की है विशेष कृपा, दूर होगी पैसे की परेशानी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Swapna Shastra: हनुमान जयंती से पहले सपने में दिख रहे हनुमान जी, तो समझिए बदलने वाली है किस्मत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top