Hot News

April 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Skin Care Tips: धूप से काले हो गए हैं हाथ? तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, छूमंतर हो जाएगी टैनिंग 

Skin Care Tips: चिलचिलाती धूप के कारण चेहरे में टैनिंग के साथ-साथ हमारे हाथ भी काले होने लगते हैं. जिसके कारण हम पार्लर में जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन फिर भी इसका कोई असर नहीं दिखता है. धूप में रहने के कारण हाथ में कालेपन की परत जम जाती है जिसे देखकर बहुत खराब महसूस होता  है. ऐसे में अगर आप अपने हाथ की टैनिंग हटाना चाहते हैं, तो आज इस लेख के माध्यम से आपको इसे छुड़ाने के बहुत ही अच्छे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहें हैं. दही, बेसन और नींबू के रस का पेस्ट लगाएं  हाथों की टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए ये पेस्ट सबसे मददगार है. इसके लिए आप नींबू, बेसन और दही को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसे अपने हाथों में लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें. जब ये अच्छे से सूख जाए, तो आप अपने हाथ को ठंडे पानी से धो लें. इसका रिजल्ट बहुत ही अच्छा होता है, जिसे देख आप भी रह जाएंगे दंग.  यह भी पढ़ें: Homemade Face Packs for Summer: छिन गई है चेहरे की रंगत, इन फेस पैक का करें इस्तेमाल, आसानी से घर पर बनाएं शहद और हल्दी लगाएं  हाथों में जमी काली परत को दूर करने के लिए हल्दी और शहद को लगा सकते हैं. ये टैनिंग को हटाने के साथ-साथ आपकी स्किन को हाइड्रेट भी रखती है. इसके इस्तेमाल करने के लिए आप 4 चम्मच शहद और 2 चम्मच हल्दी को मिलाकर अपने हाथों में अच्छे से लगाकर 20 मिनट बाद पानी से धो लें.  नारियल तेल में कॉफी मिलाकर लगाएं  टैनिंग को कम करने और स्किन को साफ बनाने के लिए आप अपने हाथों में नारियल तेल में कॉफी मिलाकर लगा सकते हैं. इसके लिए आप इस पेस्ट को बनाकर अपने काले जमे परत पर 20 मिनट लगाकर रहने दें. फिर इसे पानी से धोकर साफ कर लें. अच्छा रिजल्ट देखने के लिए इसका इस्तेमाल आपको हफ्ते में 2 से 3 बार करना पड़ेगा. यह भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे को ग्लोइंग बनाना नहीं पड़ेगा जेब पर भारी, घर पर आसानी से पाएं पार्लर जैसा फेशियल निखार Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Skin Care Tips: धूप से काले हो गए हैं हाथ? तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, छूमंतर हो जाएगी टैनिंग  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई

Jaat Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट के रिलीज में बस एक दिन बचा है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस एक्शन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की उम्मीद है. एडवांस बुकिंग में भी मूवी को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. हालांकि गदर 2 वाल जादू चलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. कई ट्रेड एक्सपर्ट ने भविष्यवाणी की है कि जाट पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी. ओपनिंग डे पर इतने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है जाट जूम के साथ एक इंटरव्यू में ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी ने भविष्यवाणी की है कि सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जाट नॉर्थ इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करेगी. उनके अनुसार, जी स्टूडियो, माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री समर्थित प्रोडक्शन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक की कमाई करेगा. ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा, “इन दिनों दर्शकों का व्यवहार कैसा है, इसका अंदाजा लगाना वास्तव में कठिन है, लेकिन अगर यह बहुत अच्छी शुरुआत नहीं करती है तो बहुत आश्चर्य होगा.” केआरके ने बताया कितना कमा सकती है जाट केआरके ने भी यही कहा है कि मूवी पहले दिन 10-12 करोड़ के बीच में कमाई कर सकती है. हाल ही में सनी पाजी से भी पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि जाट 400 करोड़ के करीब कमाई करेगी. इसपर उन्होंने कहा था जब तक मूवी रिलीज नहीं हो जाती, इसपर कुछ भी कहना मुश्किल है. माइथ्री मूवी मेकर्स की ओर से निर्मित जाट एक मनोरंजक फिल्म है. सनी के अलावा, इसमें रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसंड्रा, सैयामी खेर जैसे कलाकार हैं. जाट में रणदीप खलनायक रणतुंगा की भूमिका निभा रहे हैं. सनी देओल इन फिल्मों में आएंगे नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास आगे कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं. वह राजकुमार संतोषी की ऐतिहासिक ड्रामा लाहौर 1947 में नजर आएंगे, जो आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ उनका पहला काम है. वह अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित बॉर्डर के सीक्वल में भी अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराएंगे. यह भी पढ़ें- Box Office Report: जबरदस्त गिरावट के साथ लाखों में सिमटी सिकंदर, 10वें दिन की क The post Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghibli स्टाइल में बनाएं अपना खुद का एनीमेशन ऐप, जानिए पढ़ाई और जरूरी स्किल्स

Ghibli Course: सोशल मीडिया पर Ghibli नाम का सॉफ्टवेयर बड़ी धूम मचा रखी है. यह सॉफ्टवेयर इंसान की तस्वीरों को कार्टून में बदलने का काम करती है, जिसका इस्तेमाल कर के अमूमन हर दूसरा व्यक्ति अपनी तस्वीरों को कार्टून में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है. इस सॉफ्टवेयर से जेनरेट हुई तस्वीर पुराने समय में पढ़ी जाने वाली कॉमिक्स की किताबों को याद करने पर मजबूर कर देती है. इस इमेज को देखकर कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर यह फोटो को कैसे कार्टून में बदल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस तरह की चीजों को करने के लिए कौन सी पढ़ाई करने की जरूरत होती है. एनीमेशन की बेसिक समझ Ghibli जैसी खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली एनीमेशन फिल्में बनाने के लिए एक अच्छा सॉफ्टवेयर या ऐप डेवलप करने के लिए आपको तकनीकी और क्रिएटिव दोनों तरह की पढ़ाई करनी होगी. इसके लिए आपको एनीमेशन की तगड़ी समझ होनी चाहिए. इसके लिए आपको एनीमेशन और फाइन आर्ट्स से संबंधित डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत होगी. साथ ही आपको स्टोरी और विजुअलाइजेशन की अच्छी समझ होनी चाहिए. यह भी पढ़ें- Best Course: पूरा होगा विदेश घूमने का सपना, 12वीं के बाद करें ये कोर्स, मोटी सैलरी के साथ मिलेगा फॉरेन टूर Animation / Fine Arts में डिग्री या कोर्स BFA (Bachelor of Fine Arts) Diploma in 2D/3D Animation Online Courses: Coursera, Udemy, Animation Mentor जरूरी स्किल्स Storyboarding और Visual Storytelling Character Design और Background Art सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट स्किल्स अगर आप खुद Ghibli जैसा एनीमेशन ऐप बनाना चाह रहे हैं, तो आपको Programming की अच्छी समझ होनी चाहिए और कई Programming Language का ज्ञान होना चाहिए. इसके लिए आप कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर सकते हैं. लैंग्वेज और टूल्स Languages- C++, Python, JavaScript Frameworks- OpenGL, Unity (2D) आर्टिफिशियल लैंग्वेज (AI) और मशीन लैंग्वेज (ML) UI/UX Design का नॉलेज The post Ghibli स्टाइल में बनाएं अपना खुद का एनीमेशन ऐप, जानिए पढ़ाई और जरूरी स्किल्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

South Releases: जाट की वाट लगाने थिएटर्स में रिलीज होगी ये साउथ फिल्में, लिस्ट मिस न करें बिलकुल

South Releases: सनी देओल की ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का हाइप लंबे वक्त से दर्शकों में बना हुआ है. फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत सिंह, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स नजर आएंगे. लेकिन अगर आपको बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों में दिलचस्पी है, तो आज हम आपको इस हफ्ते थिएटर्स में रिलीज होने वाली कुछ साउथ इंडियन फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर डोज देखने को मिलेगा. तो चलिए कुर्सी की पेटी बांध लीजिये और लिस्ट पर नजर फेरना शुरू कर दीजिये. गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly) सुपरस्टार अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार है. आदिक रविचंद्रन की निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम समेत कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में अजित कुमार का तीन अलग-अलग दमदार लुक देखने को मिलने वाला है. यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजित के अलावा त्रिशा कृष्णन, अर्जुन दास, प्रशान्न, प्रभु जैसे कलाकार शामिल हैं. अक्कड़ा अम्मयी इक्कड़ा अब्बायी (Akkada Ammayi Ikkada Abbayi) पवन कल्याण की साल 1996 में आई तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘अक्कड़ा अम्मयी इक्कड़ा अब्बायी’ से प्रेरित प्रदीप माचिराजू की इसी नाम की फिल्मएक सिविल इंजीनियर की अनोखी प्रेम कहानी से दर्शकों का दिल जीत लेने का वादा करती है. यह एक मस्ट वॉच फिल्म है, जिसे आप अपने पार्टनर के साथ 11 अप्रैल को एंजॉय कर सकते हैं. फिल्म में प्रदीप मचिराजू, दीपिका पिल्ला, विन्नेला किशोर और सत्या मुख्य भूमिकाओं में हैं. जैक (Jack) सिद्धू जौन्नलागड्डा स्टारर ‘जैक’ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में एक्टर एक मजेदार जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जिसे चार आतंकवादियों को ट्रैक करने का काम सौंपा जाता है. हालांकि, जब वह उसी कार्य पर एक वरिष्ठ अधिकारी से टकराते हैं, तो मिशन में ट्विस्ट आता है. सिद्धू जोन्नालगड्डा, वैष्णवी चैतन्य, प्रकाश राज जैसे बेहतरीन कलाकारों से भरी इस फिल्म को आप 10 अप्रैल को देख सकते हैं. यह भी पढ़े: Jaat Advance Booking: सनी देओल को देरी का हुआ नुक्सान! एडवांस बुकिंग में छापे सिर्फ इतने करोड़ The post South Releases: जाट की वाट लगाने थिएटर्स में रिलीज होगी ये साउथ फिल्में, लिस्ट मिस न करें बिलकुल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Happy Mahavir Jayanti 2025: इन आध्यात्मिक संदेशों के जरिए भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes Messages Quotes Images: महावीर जयंती को अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म हुआ था. इस कारण, इस दिन को महावीर जयंती के रूप में मनाने की परंपरा है. इस वर्ष महावीर जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी. जैन समुदाय के लोग इस पर्व को विशेष उत्साह के साथ मनाते हैं. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को संदेश भेजकर महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हैं. यदि आप भी अपने प्रियजनों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आप इन संदेशों के माध्यम से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं. Happy Mahavir Jayanti 2025: अहिंसा, सत्य और धर्म का प्रतीक … अहिंसा, सत्य और धर्म का प्रतीक है महावीर स्वामी का जीवन.महावीर जयंती के पावन अवसर पर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो.महावीर जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं. यहां से जानें भगवान महावीर को कैसे मिली केवलिन  की उपाधि Happy Mahavir Jayanti 2025:भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाएं भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाएं,अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलें.महावीर जयंती के इस शुभ दिन पर,आपके जीवन में नई रोशनी आए.शुभ महावीर जयंती 2025 Happy Mahavir Jayanti 2025:महावीर स्वामी का जीवन हमें सिखाता है महावीर स्वामी का जीवन हमें सिखाता है –क्रोध को त्यागो, प्रेम अपनाओ.लोभ को दूर करो, संतोष से जियो.महावीर जयंती 2025 पर यही शुभकामना है कि आप उनका अनुसरण करें और जीवन को सार्थक बनाएं. Happy Mahavir Jayanti 2025:आत्म-संयम की प्रेरणा देने धर्म, ज्ञान और आत्म-संयम की प्रेरणा देने वाले भगवान महावीर का आशीर्वाद आप पर बना रहे.आपका जीवन सुख, शांति और सफलता से भरा हो.महावीर जयंती 2025 की ढेरों बधाइयां. Happy Mahavir Jayanti 2025:महावीर स्वामी कहते हैं महावीर स्वामी कहते हैं –“जिसने क्रोध पर जीत पा ली, उसने सारी दुनिया पर विजय पा ली.”आइए इस महावीर जयंती पर हम भी अपने भीतर के विकारों को त्यागें और शांति की राह पर बढ़ें.शुभ महावीर जयंती 2025 Happy Mahavir Jayanti 2025:महावीर जयंती पर यह कामना महावीर जयंती पर यह कामना है कि—आपके विचारों में शुद्धता,आपके कर्मों में करुणाऔर आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहे. Happy Mahavir Jayanti 2025:जो अपने भीतर झांकता है जो अपने भीतर झांकता है, वही सच्चा ज्ञानी है.महावीर स्वामी के वचनों को आत्मसात करें और जीवन को धन्य बनाएं.महावीर जयंती 2025 की मंगलकामनाएं! The post Happy Mahavir Jayanti 2025: इन आध्यात्मिक संदेशों के जरिए भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डिजिटल डिटॉक्स के लिए आया स्पेशल फोन, कीमत और खूबियां भी यहीं जान लीजिए

Light Phone 3 : अगर आप डिजिटल डिटॉक्स (Digital Detox) की तलाश में हैं और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर एक शांत और फोकस्ड जीवन चाहते हैं, तो हाल ही में लॉन्च हुआ LightPhone 3 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह फोन खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन के जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन सोशल मीडिया और नोटिफिकेशन के जाल से बचना चाहते हैं. Light Phone 3 के खास फीचर्स डिस्प्ले: 3.92 इंच AMOLED स्क्रीन (1080×1240 पिक्सेल) प्रॉसेसर: Qualcomm SM4450 चिपसेट रैम / स्टोरेज: 6GBRAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज कैमरा: रियर कैमरा: 50MP (12MP आउटपुट) फ्रंट कैमरा: 8MP ऑपरेटिंग सिस्टम: LightOS (बिना थर्ड पार्टी ऐप्स) बैटरी: 1800mAh कनेक्टिविटी: 5G सपोर्ट, ब्लूटूथ 5, GPS, NFC, USB Type-C अतिरिक्त फीचर्स: IP54 रेटिंग, फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन यह भी पढ़ें: YouTube वीडियो देखते समय बार-बार परेशान करते हैं Ads? बिना एक रुपये खर्च किए जानें कैसे पाएं इनसे छुटकारा यह भी पढ़ें: WhatsApp ला रहा है दमदार प्राइवेसी फीचर, भेजे गए फोटो और वीडियो दूसरों के फोन में नहीं होंगे ऑटो सेव टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें डिजाइन सिंपल, एलिगेंट और मजबूत इस फोन में कॉल, टेक्स्ट, अलार्म, म्यूजिक, पॉडकास्ट, कैलेंडर, कैलकुलेटर, डायरेक्शन जैसे बेसिक फीचर्स शामिल हैं. इसमें सोशल मीडिया, ब्राउजर या कोई भी थर्ड पार्टी ऐप सपोर्ट नहीं मिलता, जिससे यह डिवाइस यूजर्स को ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रखता है. फोन का डिजाइन सिंपल, एलिगेंट और मजबूत है, और इसके निर्माण में रिसाइकल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. किसके लिए है ये फोन? LightPhone 3 उन लोगों के लिए एक आइडियल डिवाइस है जो डिजिटल वेलनेस, फोकस्ड लाइफस्टाइल और मिनिमलयूसेज को प्राथमिकता देते हैं. Light Phone 3 की कीमत और उपलब्धता LightPhone 3 को अमेरिका में 799 डॉलर (लगभग ₹68,000) की कीमत पर पेश किया गया है. फिलहाल इसे 599 डॉलर (करीब ₹52,000) में सीमित समय के लिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है. यह भी पढ़ें: Budget Smartphones Under 7000: 7 हजार के अंदर इन स्मार्टफोन्स की चलती है धाक, Samsung-Motorola जैसे ब्रांड भी है लिस्ट में शामिल यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स The post डिजिटल डिटॉक्स के लिए आया स्पेशल फोन, कीमत और खूबियां भी यहीं जान लीजिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में NIA की दबिश, बंद पड़ी पोल्ट्री फार्म पर अचानक मारी रेड, विस्फोटक का जखीरा बरामद

धनबाद, अरिंदम/हीरालाल: धनबाद के कालूबथान ओपी क्षेत्र के बंगाल से आयी एनआईए की टीम ने बुधवार सुबह 8 बजे दबिश डाली है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम अचानक बोरिया गांव में स्थित अमरजीत रवानी के बंद पोल्ट्री फार्म रेड मारी, जिसमें उन्हें एक गोदाम से विस्फोटक का जखीरा बरामद हुआ. The post धनबाद में NIA की दबिश, बंद पड़ी पोल्ट्री फार्म पर अचानक मारी रेड, विस्फोटक का जखीरा बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Corn Salsa Roll Recipe: झटपट बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर रोल

Corn Salsa Roll Recipe:  अगर आप रोज-रोज के एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ चटपटा लेकिन हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो कॉर्न साल्सा रोल आपके लिए परफेक्ट है. यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद से भरपूर है, बल्कि इसमें हेल्दी इंग्रीडिएंट्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन भी है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को ये रोल जरूर पसंद आएगा. इसे आप लंच बॉक्स, टिफिन या शाम के स्नैक के तौर पर ट्राय कर सकते हैं. Corn Salsa Roll Recipe & Ingredients: आवश्यक सामग्री Corn salsa roll recipe साल्सा के लिए: 1 कप बॉयल्ड स्वीट कॉर्न 1 बारीक कटा हुआ टमाटर 1 बारीक कटी प्याज 1 हरी मिर्च (बारीक कटी) 1 छोटा चम्मच नींबू का रस नमक स्वाद अनुसार थोड़ी सी धनिया पत्ती (बारीक कटी) 1 चुटकी काली मिर्च रोल के लिए: 4-5 रोटी या पराठा 2 चम्मच मेयोनीज़ या हंग कर्ड (वैकल्पिक) चीज़ स्लाइस (इच्छा अनुसार) मक्खन या घी सेंकने के लिए How to Make Corn Salsa Roll: बनाने की विधि Corn salsa roll recipe: झटपट बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर रोल स्टेप 1: एक बाउल में बॉयल्ड कॉर्न, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, नींबू रस, नमक, काली मिर्च और धनिया पत्ती डालें. इन्हें अच्छे से मिक्स करें. आपका फ्रेश साल्सा तैयार है. स्टेप 2: अब एक तैयार रोटी या पराठा लें और उस पर हल्का सा मेयोनीज या हंग कर्ड लगाएं. चाहें तो चीज स्लाइस भी रख सकते हैं. स्टेप 3: अब रोटी के बीचों-बीच तैयार कॉर्न साल्सा रखें. इसे अच्छे से रोल करें. स्टेप 4: गैस पर तवा गर्म करें, उस पर थोड़ा सा मक्खन या घी डालें और रोल को हल्का सा सेंक लें जब तक वह क्रिस्पी न हो जाए. इस टेस्टी रोल को आप ग्रीन चटनी, टोमैटो केचप या चीज़ डिप के साथ परोस सकते हैं. बच्चों की टिफिन में इसे पैक करना एक हेल्दी और यम्मी ऑप्शन है. Benefits of Corn Salsa Roll: फायदे स्वीट कॉर्न में फाइबर और विटामिन्स होते हैं साल्सा से मिलता है ताजगी और टांग रोल फॉर्म में यह आसानी से खाया जा सकता है डाइट पर रहने वालों के लिए भी उपयुक्त अगर आप अपने डेली स्नैक्स में कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट जोड़ना चाहते हैं, तो ये कॉर्न साल्सा रोल जरूर ट्राय करें. Also Read: Beetroot Cutlet Recipe: बीटरूट कटलेट से पाएं पौष्टिकता और स्वाद का भरपूर आनंद Also Read:Spinach and Moong Dal Soup: स्वादिष्ट और पौष्टिक पालक मूंग दाल का सूप वजन घटाने में करेगा आपकी मदद Also Read:Hariyali Sabudana Vada Recipe: अगर आपने भी नहीं ट्राइ की है ये रेसपी तो जानें हरीयाली साबुदाना वड़ा बनाने का आसान तरीका The post Corn Salsa Roll Recipe: झटपट बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर रोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Best Course: पूरा होगा विदेश घूमने का सपना, 12वीं के बाद करें ये कोर्स, मोटी सैलरी के साथ मिलेगा फॉरेन टूर

Best Course: विदेश घूमने का शौक है और बेहतर करियर बनाने का सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की समाचार है. जॉब मार्केट में ऐसे कई पोस्ट हैं जिसमें फॉरेन घूमने (Course with Foreign Trip) का मौका मिलता है. ऐसे में यहां ऐसे कोर्स के बारे में बता रहें हैं जिसमें मोटी कमाई के साथ विदेश घूमने का मौका भी मिलेगा. 12वीं के बाद करियर को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये कोर्स आपके काम की हो सकती है. Best Course for Foreign Tour: विदेश टूर देने वाला कोर्स 12वीं के बाद फॉरेन टूर वाला बेस्ट कोर्स की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर नाम बीबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस कोर्स (BBA International Business) का नाम सबसे ऊपर आता है. ये कोर्स तीन साल में कर सकते हैं. इसमें कल्चरल मैनेजमेंट, ग्लोबल मार्केट, इंटरनेशनल बिजनेस स्ट्रैटेजी जैसे टॉपिक पढ़ाए जाते हैं. बीबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस कोर्स एक अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम है. यह कोर्स इंटरनेशनल ट्रेड, फाइनेंस और मार्केटिंग को कवर कराता है. इस कोर्स को करने के बाद अलग-अलग देशों का बिजनेस करने का तरीका, मैनेजमेंट स्ट्रैटेजी जान सकते हैं. इसके लिए कई कॉलेज छात्रों को इंटर्नशिप या प्रोजेक्ट वर्क के लिए विदेश भी भेजता है. BBA International Business Colleges in India: हिंदुस्तान में बेस्ट कॉलेज बीबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस कोर्स के लिए कुछ टॉप प्राइवेट और प्रशासनी कॉलेजों के नाम और फीस नीचे दिए चार्ट में देख सकते हैं. हालांकि, नया विचार इस फीस की पुष्टि नहीं करता. छात्र संबंधित कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करके फीस की डिटेल्स देख सकते हैं. क्रमांक कॉलेज / यूनिवर्सिटी का नाम स्थान कितनी है अनुमानित फीस 1 क्राइस्ट यूनिवर्सिटी (Christ University) बैंगलोर, कर्नाटक 3,90,000 रुपये 2 सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज (SCMS) नोएडा, उत्तर प्रदेश 3,00,000 रुपये 3 बनस्थली यूनिवर्सिटी (Banasthali University) राजस्थान 1,09,000 रुपये 4 नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट (NMIMS) मुंबई, महाराष्ट्र 2,80,000 रुपये 5 माउंट कार्मेल कॉलेज (Mount Carmel College) बैंगलोर, कर्नाटक 1,50,000 रुपये 6 आईएमएस गाज़ियाबाद (Institute of Management Studies) गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश 1,36,000 रुपये 7 मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज (Madras Christian College) चेन्नई, तमिलनाडु 83,757 रुपये 8 लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) जालंधर, पंजाब 68,000 रुपये 9 शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (SSCBS) नई दिल्ली 75,000 रुपये 10 एसआरएम यूनिवर्सिटी (SRM University) चेन्नई, तमिलनाडु 85,000 रुपये BBA International Business के बाद कमाई कई टॉप कॉलेज BBA International Business कोर्स के साथ कैंपस प्लेसमेंट भी देता है. वहीं, कई मल्टी नेशनल कंपनियां इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजर, ग्लोबल बिजनेस मैनेजर, इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजर और एचआर मैनेजर जैसे पोस्ट पर हाई पैकेज पर हायर करती हैं. इस पोस्ट पर शुरुआत में 5 से 7 लाख सलाना कमा सकते हैं. यह भी पढ़ें: Success Story: दिल्ली बॉम्बे नहीं, बिहार के इस कॉलेज से पढ़कर राधा को Microsoft में प्लेसमेंट, लाखों का पैकेज The post Best Course: पूरा होगा विदेश घूमने का सपना, 12वीं के बाद करें ये कोर्स, मोटी सैलरी के साथ मिलेगा फॉरेन टूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: ‘सर..सर..प्लीज..’ दौड़ती रही बिहार के शिक्षा मंत्री की गाड़ी, गेट पकड़कर भागती रही महिला

बिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के पास अर्जी लेकर कुछ लोग पहुंचते हैं. वीडियो जदयू कार्यालय के गेट का लग रहा है. मंत्री कार में बैठते हैं. एक स्त्री अपनी अर्जी सुनाने के लिए मंत्री से गुहार लगाती है. मंत्री कार का शीशा उतारकर स्त्री की बात भी सुनते हैं. कार आगे बढ़ती है. स्त्री दरवाजे को पकड़े हुए आगे भागती रहती है. थोड़ी दूर तक स्त्री दौड़ लगाती है और फिर मंत्री की गाड़ी आगे निकल जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बिहार के शिक्षा मंत्री के पास अर्जी लेकर पहुंची स्त्री. मंत्री की गाड़ी के गेट को पकड़कर दौड़ती रही. वीडियो वायरल#viralvideo pic.twitter.com/f6ZOywV5rL — Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) April 9, 2025 The post Video: ‘सर..सर..प्लीज..’ दौड़ती रही बिहार के शिक्षा मंत्री की गाड़ी, गेट पकड़कर भागती रही स्त्री appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top