Hot News

April 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Chanakya Niti: अक्सर हम घर में अपने बड़ों से सुनते आ रहे हैं कि किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में लोगों को बताना नहीं चाहिए. इस बात का जिक्र चाणक्य नीति में भी देखने को मिलता है. आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान और बुद्धि से अर्थशास्त्र जैसे ग्रंथ की रचना की थी. चाणक्य नीति में सही व्यवहार और नैतिकता के साथ व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी गई है. यह नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक है और लोगों का मार्गदर्शन करने में सहायक है. चाणक्य नीति के दूसरे अध्याय के सातवें श्लोक के अनुसार, मनसा चिन्तितं कार्यं वाचा नैव प्रकाशयेत्।मन्त्रेण रक्षयेद् गूढं कार्यं चापि नियोजयेत्॥ इस श्लोक के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी मन में सोची हुई बात को दूसरों के सामने उजागर नहीं करना चाहिए. आगे आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इस तरह की बात को मंत्र की तरह गुप्त रखकर उस काम को करना चाहिए.  छुपाकर रखें ये बात  आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर आप जीवन में किसी लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो उसके ऊपर अकेले में ही मेहनत करना उचित होगा. अगर आप इस बात को दूसरों से बता देते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. मान लीजिए अगर आप इस कार्य में असफल होते हैं तो लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं. मेहनत बिना किसी को बताए करना चाहिए.  यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इस तरह के दोस्तों से रहें दस कदम दूर, नहीं तो भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों का साथ आपको ले जाता है मौत के करीब, तुरंत छोड़े इनका साथ हानि भी हो सकती है चाणक्य नीति के अनुसार, पहले ही अपने लक्ष्य का जिक्र करने से लोग आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं. अगर आप दूसरों को अपना प्लान बता देते हैं तो आपके मन में काम पूरा होने की धारणा बन जाती है. ये धारणा काम को लेकर बाधा बन सकता है. आचार्य चाणक्य अपने काम को मंत्र की तरह गुप्त रखने की सलाह देते हैं. यह भी पढ़ें: Chanakya Sutra: सफलता की राह में रोड़ा बनती है आपकी ये एक गलती, सुधार नहीं किए तो जीवन भर रहेंगे परेशान Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है The post Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या होता है FDR Technology? जिसके जरिए बिहार में होगा 11 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण

Bihar News: बिहार के आर जिले के शाहपुर से बनाही स्टेशन, महुआंव और शिवपुर होते हुए जगदीशपुर तक एक नई सड़क निर्माण की आधारशिला रखी गई है. जो तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ेगी. इस बहुप्रतीक्षित सड़क का शिलान्यास स्थानीय सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक राहुल तिवारी और जिप अध्यक्ष आशा देवी ने संयुक्त रूप से किया. 11 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा निर्माण करीब 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) तकनीक से किया जाएगा, जो जिले में पहली बार उपयोग की जा रही है. यह तकनीक न केवल सड़क निर्माण को मजबूत बनाती है, बल्कि लागत और समय की भी बचत करती है. एफडीआर तकनीक के तहत पुराने सड़क की सामग्री में ही आधुनिक तकनीक से सुधार कर नया सड़क तैयार किया जाता है, जिससे सड़क की ऊंचाई में बदलाव नहीं आता. जिले के लिए बड़ी सौगात शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक राहुल तिवारी ने कहा, “यह सड़क शाहपुर, बिहिया और जगदीशपुर के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है. इससे आरा-बक्सर (NH-922), आरा-मोहनियां (NH-30) और NH-84 को जोड़ने वाली नई राह खुलेगी.” इस सड़क से मिलेगा लाखों को लोगों कों लाभ करीब 10.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क वर्षों से तकनीकी पेंच में फंसी हुई थी, लेकिन अब इसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. इस सड़क के बन जाने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे. शिलान्यास समारोह में कई राजद नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस परियोजना से शाहपुर, बिहिया और जगदीशपुर प्रखंड के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा और स्थानीय वित्तीय स्थिति को भी गति मिलेगी. Also Read: बिहार में आसमान से बरसी आफत! आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत The post क्या होता है FDR Technology? जिसके जरिए बिहार में होगा 11 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पानी में भिगोकर खाएं ये काली चीज, सालों साल बने रहेंंगे जवां

Black Raisins Benefits: किशमिश तो हम सभी कभी न कभी खा ही चुके हैं. मिठाइयों में, खीर में, या ऐसे ही मुट्ठी भर नाश्ते में. इसका स्वाद मीठा होता है और ये दिखने में भले ही छोटी हो, लेकिन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं. सबसे अच्छी बात यह है कि बाकी ड्राई फ्रूट्स के मुकाबले ये जेब पर भारी नहीं पड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर किशमिश को सही तरीके से खाया जाए, तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं. यह सेहत के लिए रामबाण साबित होता है. ऐसे में आइए किशमिश को सही तरीके से खाने के बारे में जानते हैं. पानी में भिगोकर खाएं किशमिश किशमिश को सही तरीके से खाने के लिए आप उसे भिगो सकते हैं. अगर रात को पानी में भिगोकर 10 से 20 किशमिश रख देते हैं और सुबह खाली पेट इन्हें खा लेते हैं, तो ये आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण देने का काम करती है. इसमें मौजूद जरूरी विटामिन और मिनरल्स शरीर में अवशोषित हो जाते हैं. इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट स्तर भी बढ़ जाता है, जो शरीर को नुकसानदायक टॉक्सिन्स से बचाने में मदद करता है. यह भी पढ़ें- Periods Care Tips: पीरियड्स के दौरान रखें खास ख्याल, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां यह भी पढ़ें- Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद किशमिश को अक्सर हल्के में ले लिया जाता है, लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में सोडियम के स्तर को बैलेंस करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. यह खासियत बहुत कम लोगों को पता होती है. नींद की समस्या के लिए फायेदमंद अगर आपको नींद नहीं आती या बार-बार नींद खुल जाती है, तो भीगी हुई किशमिश इसमें भी कमाल दिखा सकती है. इसके अंदर ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो दिमाग को शांत करके अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं. थकान की समस्या से छुटकारा थकान महसूस हो रही हो या शरीर में सुस्ती हो, तो किशमिश आपकी फटाफट एनर्जी बूस्ट करने वाली दोस्त है. इसमें नेचुरल शुगर होती है जो तुरंत ऊर्जा देती है. इतना ही नहीं, इसमें अमीनो एसिड भी होता है जो वर्कआउट के बाद मसल्स की रिकवरी में सहायक होता है. इसलिए स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है और अगर इसे भिगोकर खाया जाए तो असर और भी तेज होता है. शरीर को रखेगा हाइड्रेट अगर आप 150 ग्राम किशमिश को दो कप पानी में रातभर भिगो दें और सुबह खाली पेट सिर्फ उस पानी को पी लें, तो यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. यह लिवर को साफ करता है, खून को शुद्ध करता है और पूरे शरीर को रिफ्रेश फील कराता है. ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद The post पानी में भिगोकर खाएं ये काली चीज, सालों साल बने रहेंंगे जवां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संजय मांजरेकर की टॉप 10 बैट्समैन लिस्ट में कोहली नहीं, फैंस ने सुनाई खरी खोटी, देखें किनको मिली जगह

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अपने पूरे जोरों पर है, लेकिन इस बार पिच पर बल्ले से कम और सोशल मीडिया पर बहस ज्यादा हो रही है. वजह है स्टार बल्लेबाजों का न चलना. एक समय पर धोनी, विराट और रोहित शर्मा की इस फॉर्मेट में तूती बोलती थी, लेकिन अब कोहली को छोड़कर दोनों ही बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं.  यही वजह है कि पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपनी टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट जारी की है. उन्होंने इसे टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया है. इस सूची में विस्फोटक बल्लेबाजों को शामिल किया गया है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम इसमें नहीं है. Sanjay Manjrekar Top 10 Batsman list. सिर्फ स्ट्राइक रेट पर टिकी लिस्ट? संजय मांजरेकर ने यह लिस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ‘X’ पर शेयर की, जिसमें उन्होंने आक्रामक अंदाज में स्पोर्ट्सने वाले बल्लेबाजों को चुना. निकोलस पूरन इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जो फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं. उनके अलावा श्रेयस अय्यर, ट्रेविस हेड, नितीश राणा, मिचेल मार्श, इशान किशन, फिल साल्ट, शेरफेन रदरफोर्ड, रजत पाटीदार और अनिकेत वर्मा जैसे नाम शामिल हैं.  पूरन और मार्श ने कोलकाता के खिलाफ रनों का रेला ही लगा दिया, दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ का स्कोर 238 रन तक पहुंचा दिया. इसके अलावा ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन पहले मैच के बाद वे भी नहीं चले. फिल सॉल्ट, अनिकेत वर्मा और रजत पाटीदार ने भी अच्छा स्पोर्ट्स दिखाया है.  Top 10 batters in the IPL so far with best strike rates & with over 100 runs. 👏👏👏PooranShreyasHeadNitish RanaMitchell MarshAniket VermaSherfane Rutherford Ishan KishenPatidar Salt — Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) April 7, 2025 कोहली का मौजूदा प्रदर्शन भी शानदार इन सभी बल्लेबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन लेकिन विराट कोहली का नाम न होना चौंका गया है. कोहली आईपीएल के सबसे अनुभवी और सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं. अभी पिछले मैच में ही उन्होंने मुंबई के खिलाफ 42 गेंद पर 67 रन की धमाकेदार पारी स्पोर्ट्सी थी, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे.  आईपीएल 2025 में विराट कोहली का फॉर्म कमाल का रहा है. उन्होंने अब तक 4 मैचों में 54.66 की औसत से 164 रन बनाए हैं, जिसमें दो शानदार अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इस सीजन में 67 रन रहा है. करियर की बात करें तो कोहली ने 256 आईपीएल मैचों में 8168 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 57 अर्धशतक शामिल हैं. फैंस बोले; सिर्फ चौके-छक्कों से नहीं बनती पहचान संजय मांजरेकर की इस लिस्ट पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई फैंस ने कहा कि “कोहली की बल्लेबाजी में आक्रामकता नहीं, बल्कि क्लास है.” कुछ लोगों ने मांजरेकर की क्रिकेट समझ पर ही सवाल उठा दिया है. अब देखना होगा कि इस बहस का अंत कहां होता है, मैदान पर कोहली के बल्ले से या मांजरेकर के अगले बयान से. फिलहाल आप लोगों के रिएक्शन देखिए- WHY SO MUCH HATE FOR VIRAT KOHLI ?? Virat Kohli is a legendary player. Belittling him won’t make him any less great, but it will certainly make you look small.#MIvsRCB #MIvRCB #RCBvsMI #RCBvMI #IPL2025 #HardikPandya #ViratKohli𓃵 #RohitSharma𓃵 — Prakhar Srivastava (@PrakharSri7) April 7, 2025 Lol rana in the team but no kohli — Karan (@Karan39508754) April 8, 2025 We all know you are biased , jealoused, envious I will find more words to describe you — Dr.Strange (@DrStrange133722) April 8, 2025 M C Mary Kom: 20 साल बाद तलाक की राह पर मैरी कॉम! सामने आई ये बड़ी वजह अजूबा! एक ही गेंद पर छक्का लगा और विकेट भी गिरा, धोनी की CSK टीम में ये भी हो गया 22 मैचों के बाद धुरंधरों का हाल, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर दिल्ली तो CSK, MI, SRH बेहाल The post संजय मांजरेकर की टॉप 10 बैट्समैन लिस्ट में कोहली नहीं, फैंस ने सुनाई खरी खोटी, देखें किनको मिली जगह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Google अपने AI कर्मचारियों को दे रहा सालभर की सैलरी, बिना काम! वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

एक ओर जहां दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां छंटनी कर रही हैं, वहीं Google एक अलग ही वजह से चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google की AI यूनिट DeepMind के कुछ इंजीनियर्स को बिना किसी काम के पूरे एक साल की सैलरी दी जा रही है. क्या है मामला? Business Insider की रिपोर्ट के अनुसार, DeepMind के कुछ कर्मचारी फिलहाल किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे, फिर भी उन्हें वेतन मिल रहा है. इसकी वजह है Non-Compete Agreement – यह एक कॉन्ट्रैक्ट होता है, जो कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने के बाद कुछ समय तक किसी प्रतिस्पर्धी कंपनी में नौकरी करने से रोकता है. इन्हीं शर्तों के तहत इन कर्मचारियों को “Extended Garden Leave” पर रखा गया है, यानी वे ऑफिस नहीं जा रहे, फिर भी उन्हें सालभर की सैलरी दी जा रही है ताकि वे दूसरी कंपनियों में शामिल न हों. यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू किया ‘AI स्किल्स फेस्ट’, 50 दिन तक फ्री ट्रेनिंग, तुरंत करें रजिस्ट्रेशन! यह भी पढ़ें: BGMI स्पोर्ट्सनेवाले हो जाएं सावधान, खतरे में है आपका डेटा, मामला गरमाया AI इंडस्ट्री में क्यों है ये महत्वपूर्ण? AI की दुनिया तेजी से बदल रही है और एक साल का गैप किसी इंजीनियर को तकनीक की दौड़ में पीछे छोड़ सकता है. DeepMind के एक पूर्व कर्मचारी ने कहा, “AI में एक साल काफी लंबा वक्त होता है – इसमें आप अपडेट्स और इनोवेशन से कट सकते हैं.” गूगल का पक्ष क्या है? Google का कहना है कि कंपनी अपने सभी बिज़नेस कॉन्ट्रैक्ट्स और लॉज का पालन करती है. Non-Compete Clauses का उपयोग उनकी इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है. हालांकि, कुछ कर्मचारी इसे करियर के लिए नुकसानदायक मानते हैं, लेकिन Google की ये रणनीति फिलहाल सुर्खियों में है. यह भी पढ़ें: Aadhaar App: QR स्कैन करने से होगा डिजिटल वेरिफिकेशन, फोटो कॉपी देने का झमेला खत्म यह भी पढ़ें: JIOAPP पर शेयर और म्यूचुअल फंड के बदले मिलेगा लोन, 10 मिनट में 1 करोड़ का LOAN The post Google अपने AI कर्मचारियों को दे रहा सालभर की सैलरी, बिना काम! वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: ‘राजनेता को मनोरंजन में लाएं’, एकता कपूर ने 25 साल बाद स्मृति ईरानी की वापसी की कंफर्म!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को 25 साल पहले दर्शकों का खूब प्यार मिला था. अब यह शो एक बाद फिर वापसी करने जा रहा है. हाल ही में मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक इवेंट में इसके अगले भाग यानी रीबूट का एलान किया है. साथ ही उन्होंने इस आइकॉनिक शो के रीबूट में तुलसी वीरानी का किरदार निभाने वाली पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर वापसी को लेकर भी हिंट दिया है. ‘राजनेता को मनोरंजन में लाएं…’ मीडिया रिपोर्ट्स में पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि शो में अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी दोनों ही मिहिर और तुलसी के रूप में कमबैक करेंगे. अब एकता कपूर के लेटेस्ट बयान ने इस चिंगारी में आग लगाने का काम किया है. हालांकि, इस बीच उन्होंने डायरेक्ट स्मृति ईरानी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा, ‘हम एंटरटेनमेंट में नेतृत्व ला रहे हैं. या बेहतर होगा कि राजनेता को मनोरंजन में लाएं.’ अब इससे स्मृति की वापसी की चर्चा और भी तेज हो गई है, जिसके बाद शो को लेकर फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं. रीबूट में होंगे 150 एपिसोड एकता कपूर ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट’ 150 एपिसोड तक चलेगा. उनका कहना है कि इस नंबर के काफी मायने हैं. एकता ने कहा, ‘इस प्रोग्राम के लिए हमारे प्यार ने इससे जुड़े सभी लोगों को 150 एपिसोड पूरे करने के लिए एक साथ लाया और 2000 एपिसोड के आंकड़े तक पहुंच गया. यह शो इसका हकदार है.’ मालूम हो कि ऑरिजनल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ साल 2008 में खत्म हो गया था. यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2 में निया शर्मा-करण कुंद्रा के बाद इन दो पुराने कंटेस्टेंट्स का हुआ धांसू कमबैक, आते ही मिला स्टार The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: ‘राजनेता को मनोरंजन में लाएं’, एकता कपूर ने 25 साल बाद स्मृति ईरानी की वापसी की कंफर्म! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mukesh Ambani Jio Finance: मात्र 10 मिनट में देंगे मुकेश अंबानी लोन, बिना बैंक जाए पाएं ₹1 करोड़ तक

Mukesh Ambani Jio Finance: जियो फाइनेंस (Jio Finance), जो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की एनबीएफसी शाखा है, ने ग्राहकों के लिए पूरी तरह डिजिटल Loan Against Securities (LAS) सुविधा लॉन्च की है. इस नए उत्पाद के माध्यम से ग्राहक अपने शेयर और म्यूचुअल फंड जैसी निवेश परिसंपत्तियों को गिरवी रखकर 10 मिनट के भीतर 1 करोड़ रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं — वह भी बिना किसी दस्तावेज़ी झंझट के. JioFinance ऐप के ज़रिए मिलेगा लोन, नहीं बेचनी होगी आपकी पूंजी इस सेवा को JioFinance ऐप के ज़रिए पूरी तरह डिजिटल रूप से संचालित किया गया है. ग्राहक अपनी मौजूदा निवेश संपत्तियों को बेचे बिना ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इसमें दो मुख्य विकल्प शामिल हैं: Loan Against Shares (LAS-Shares) Loan Against Mutual Funds (LAS-MFs) 9.99% से शुरू होती है ब्याज दर, कोई फोरक्लोज़र शुल्क नहीं इस डिजिटल लोन सेवा में: लोन राशि: ₹1 करोड़ तक ब्याज दर: 9.99% से शुरू, ग्राहक के जोखिम प्रोफाइल के आधार पर लोन अवधि: अधिकतम तीन साल पूर्व भुगतान (Foreclosure) पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिक्विडिटी की ज़रूरत? निवेश रहे सुरक्षित यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर उपयोगी है जिन्हें कम समय में कैश की ज़रूरत होती है, लेकिन वे अपने लॉन्ग-टर्म निवेशों को भुनाना नहीं चाहते. यह उत्पाद निवेशकों को अपनी संपत्तियों की सुरक्षा बनाए रखते हुए पूंजी तक तुरंत पहुंच प्रदान करता है. जियो फाइनेंस के एमडी और सीईओ कुशल रॉय ने कहा: “Loan Against Securities की शुरुआत हमारे डिजिटल दृष्टिकोण का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को वित्तीय सेवाओं तक आसान, तेज और भरोसेमंद पहुंच देना है. हम नवाचार और ग्राहक अनुभव को प्राथमिकता देते हैं.” Also Read: लोन पर खुशसमाचारी, RBI ने घटाया रेपो रेट, अब मिलेगी राहत The post Mukesh Ambani Jio Finance: मात्र 10 मिनट में देंगे मुकेश अंबानी लोन, बिना बैंक जाए पाएं ₹1 करोड़ तक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चंपारण के नरकटियागंज में सातवीं के छात्र की गला दबा कर हत्या, एक गिरफ्तार

Bihar News: बेतिया. शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में एक सातवीं के छात्र की गला दबा कर हत्या कर दी गयी है. मृत छात्र की पहचान वीरेंद्र चौधरी के पुत्र सत्यम कुमार 12 वर्ष के रूप में की गयी है. घटना मंगलवार देर रात की है. नाबालिग का शव चीनी मिल धूमनगर यार्ड से सटे एक बागीचे में मिला है. घटना की सूचना पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. वहीं मामले में प्रदीप कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है. मोटर चोरी करते देख लिया था सत्यम घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि वीरेंद्र चौधरी चीनी मिल रोड में श्यामशुन्दर प्रसाद के नवनिर्मित मकान में पहरेदारी करता है. मंगलवार को वह और सत्यम नरकटियागंज सब्जी बिक्री करने गए. सब्जी की बिक्री कर घर लौटने के दौरान देर शाम सत्यम को मकान की पहरेदारी को लेकर वही छोड़ दिया और घर चला गया. सत्यम मकान के पास नवनिर्मित घर के समीप से मोटर चोरी करते देख लिया था, यह बात छात्र घर जाकर बताने वाला था, तभी बदमाशों ने छात्र को पकड़कर पास के ही बगीचे में लेकर गए और पहले खूब मारा पीटा गया. उसके बाद छात्र के शर्ट से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना स्थानीय लोगों को लगी तो घंटों खोजबीन के बाद बॉडी एक बगीचे में मिला. इसके बाद पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. घटना को लेकर बताया जाता है. मृतक सत्यम कुमार के पिता नवनिर्मित मकान की रखवाली करते हैं. पिता की अनुपस्थिति में छात्र गया था, तभी गांव कुछ बदमाश मोटर चोरी कर ले जा रहे थे. छात्र ने इस घटना को अपने आंखों से देख लिए बदमाश फसने के डर से सत्यम को मौत की नींद सुला दिये. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि नाबालिग के गले पर जख्मों के निशान हैं. प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या गला दबा कर की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है. सत्यम की मौत का कारण सत्यम गाव के बगल के बिनवलिया मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र था. इस वर्ष वह आठवीं में गया था. सत्यम दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था. उसका छोटा भाई सीएम कुमार, बहन माला निर्मला और संध्या उससे छोटे हैं. सत्यम की मां मूर्ति देवी का कहना है कि उसका बेटे की या उसके घर वालो की किसी से कोई झगड़ा या विवाद नही था. उसे पता था कि सुरेश चौधरी का बेटा प्रदीप और दो तीन और लड़कों को वह मोटर चोरी करते देख लिया. मूर्ति देवी रोते बिलखते बोल रही है कि मोटरवा हमरा बाबू के मुआ देहलस… Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान The post चंपारण के नरकटियागंज में सातवीं के छात्र की गला दबा कर हत्या, एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shraddha Arya Designer Sarees: नई नवेली बहू पर खूब जचेंगी ये ब्राइट और बोल्ड साड़ियां

Shraddha Arya Designer Sarees: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya), जिन्हें ‘कुंडली भाग्य’ जैसे हिट सीरियल से पहचान मिली, अपने स्टाइल और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं. खासतौर पर उनका साड़ी लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है. Saree Looks of Shraddha Arya: देखें खूबसूरत साड़ी श्रद्धा आर्या की ब्राइट और बोल्ड डिजाइनर साड़ियां हर नई नवेली बहू के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं. अगर आप भी किसी खास मौके या फंक्शन में कुछ अलग और स्टाइलिश पहनने का सोच रही हैं, तो श्रद्धा आर्या के इन लेटेस्ट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन. Shraddha Arya Bright Red Designer Saree – श्रद्धा आर्या की ब्राइट रेड डिजाइनर साड़ी Shraddha arya designer sarees श्रद्धा आर्या का यह रेड कलर की ब्राइट साड़ी लुक किसी भी फेस्टिव मौके के लिए परफेक्ट है. इस साड़ी में उनकी खूबसूरती और ज्यादा निखरकर सामने आई. इसके साथ उनका डीप नेक ब्लाउज़ लुक को बोल्ड और एलिगेंट बना रहा. Shraddha Arya Bold Blue Pearl Bided Saree – मोती से जड़ी बोल्ड ब्लू साड़ी श्रद्धा आर्या का ब्लू पर्ल बीडेड साड़ी लुक बेहद रॉयल और ग्रेसफुल है. यह साड़ी उन स्त्रीओं के लिए बेस्ट है जो शादी या पार्टी में कुछ यूनिक पहनना चाहती हैं. श्रद्धा की इस लुक में उनका स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिप्स लुक को कम्पलीट कर रहे थे. Shraddha Arya Pink Saree Look – श्रद्धा आर्या का पिंक साड़ी लुक पोस्ट वेडिंग फोटोशूट में श्रद्धा आर्या ने पिंक ऑर्गेंज़ा साड़ी पहनी थी, जिसे उनके फैंस ने बेहद पसंद किया. नई नवेली दुल्हन के लिए यह साड़ी परफेक्ट ऑप्शन है, खासकर जब बात हो पहले फंक्शन या रिसेप्शन की. Also Read: Aditi Rao Hydari Kundan Earring Style for Wedding: अपनाएं अदिति राव हैदरी के कुंदन इयररिंग्स स्टाइल, बनें खूबसूरती की मिसाल Shraddha Arya Black Saree – श्रद्धा आर्या की ब्लैक साड़ी Shraddha arya black saree – श्रद्धा आर्या की ब्लैक साड़ी ब्लैक साड़ी में श्रद्धा आर्या ने ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी दिखाया. इस ऑल ब्लैक साड़ी को उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ पेयर किया, जो उनके फिगर को फ्लॉलेसली हाइलाइट कर रहा था. Golden Partywear Saree – गोल्डन पार्टीवियर साड़ी ग्लिट्ज़ और ग्लैमर से भरपूर श्रद्धा आर्या की गोल्डन साड़ी पार्टी के लिए बेस्ट चॉइस है. यह शिमरी और एलिगेंट लुक हर किसी को आकर्षित करने के लिए काफी है. अगर आप न्यूली वेड हैं और पार्टी में सबका ध्यान खींचना चाहती हैं तो यह साड़ी ज़रूर ट्राय करें. Shraddha Arya White Saree Look – श्रद्धा आर्या की व्हाइट साड़ी लुक गणपति सेलिब्रेशन के दौरान श्रद्धा आर्या की व्हाइट साड़ी ने सभी का ध्यान खींचा. इस साड़ी में उनका ग्रेस और सादगी देखते ही बन रही थी. अगर आप सिंपल लेकिन क्लासी लुक चाहती हैं तो यह व्हाइट साड़ी जरूर आपके कलेक्शन में होनी चाहिए. Pink Net Saree & Sky Blue Saree – पिंक नेट साड़ी और स्काई ब्लू साड़ी पिंक नेट साड़ी में श्रद्धा आर्या ने अपनी एलिगेंस और रोमांटिक वाइब्स को दर्शाया. वहीं स्काई ब्लू साड़ी उनके सॉफ्ट और सोबर लुक को सामने लाती है. ये दोनों साड़ियां हल्दी, संगीत या डिनर पार्टी जैसे इवेंट्स के लिए एकदम परफेक्ट हैं. श्रद्धा आर्या की ये ब्राइट और बोल्ड डिजाइनर साड़ियां आज की नई नवेली दुल्हनों के लिए एक फैशन इंस्पिरेशन बन चुकी हैं. चाहे शादी का कोई फंक्शन हो या कोई फैमिली पार्टी, इन लुक्स में से कोई भी साड़ी आपके लुक को बना सकती है स्टाइलिश और ग्लैमरस. तो देर किस बात की, श्रद्धा आर्या के इन साड़ी लुक्स से पाएं स्टाइल गोल्स और अपने खास दिनों को बनाएं यादगार. Also Read: Sonakshi Sinha Stylish Suit Look: सोनाक्षी सिन्हा के ट्रेडिशनल सूट लुक्स से लें स्टाइल इंस्पिरेशन Also Read: Rashmika Saree Look For Wedding: श्रीवल्ली के ये साड़ी लुक्स करें ट्राय, दिखें बिल्कुल परफेक्ट The post Shraddha Arya Designer Sarees: नई नवेली बहू पर खूब जचेंगी ये ब्राइट और बोल्ड साड़ियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: मेहनती और जुनूनी होते हैं इन 4 नाम अक्षर के लोग, व्यवहार से होते है सच्चे 

Name Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के कई गहरे राज को उजागर करने में मदद मिलती है. नाम हमारे जीवन का सबसे अनमोल शब्द है. हर व्यक्ति के नाम में उसकी पर्सनालिटी छिपी रहती हैं. नाम के पहले अक्षर से लोगों के जीवन से जुड़ी हर जानकारियों के बारे में पता लगाया जा सकता है. ऐसे में आज हम उन 4 नाम अक्षरों के बारे में जानेंगे जो साहसी, मेहनती स्वभाव और जिंदगी में कुछ बड़ा करने का जुनून रखते हैं. आइए जानते है इनके बारे में विस्तार से.   B नाम वाले लोग का व्यवहार  जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के B अक्षर से शुरू होता है वे लोग बहुत मेहनती होते हैं. ये अपने जीवन में कड़ी मेहनत करके हर क्षेत्र में आगे रहते हैं. इनको अपने परिवार, समाज और जीवनसाथी के साथ वक्त गुजारना बहुत पसंद होता है. इसके अलावा, ये लोग को पढ़ाई करने का बहुत शौक होता है. यह भी पढ़ें- Name Personality: रॉयल लाइफ जीना पसंद करते हैं इन 4 नाम वाले शिशु, जीते हैं बिंदास जिंदगी यह भी पढ़ें- Name Personality: गुस्से के तगड़े लेकिन दिल के सच्चे होते हैं इन 4 नाम अक्षर के लोग  E नाम वाले लोगों का स्वभाव  जिन लोगों का नाम E से शुरू होता है वे बहुत निडर स्वभाव के होते हैं. इनको किसी भी चीज का डर नहीं होता है. साथ ही ये लोग बहुत बुद्धिमान और बहादुर होते हैं जिसके कारण इन्हें कम उम्र से ही नौकरी के ऑफर आने लगते हैं. R नाम वाले लोगों का जीवन  इस नाम वाले लोगों का जीवन बहुत संघर्षपूर्ण रहता है. इनको कड़ी मेहनत करने के बाद सफलता हासिल होती हैं. हालांकि, ये लोग जो भी काम को करने का सोच लेते है उसे अच्छे से करके ही दम लेते हैं.  यह भी पढ़ें- Name Personality: परिवार की मुस्कान के लिए हर दर्द सह जाते हैं इन 3 नाम अक्षर के लोग  S नाम वाले लोगों का विचार  S नाम वाले लोग बहुत तेज और नेक विचार वाले होते हैं. इनको जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, फिर भी ये अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं. इनको नई चीजें सीखने की चाह भी अधिक रहती हैं, जिसके कारण ये हर क्षेत्र में कुछ न कुछ हासिल करके दिखाते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: पलकों पर बैठाकर रखते हैं इन 4 नाम अक्षर वाली लड़कियों के पार्टनर, करते हैं बेइंतहा मोहब्बत  Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: मेहनती और जुनूनी होते हैं इन 4 नाम अक्षर के लोग, व्यवहार से होते है सच्चे  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top