Hot News

April 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi :बसपा के 19 पदाधिकारी पद व प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

सीतामढ़ी. बसपा के जिलाध्यक्ष सहदेव राम ने पार्टी के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन नहीं करने, उदासीन एवं निष्क्रिय रहने के आरोप में पार्टी के 19 पदाधिकारियों को पदमुक्त करने के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी है. जिन पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है, उनमें बाजपट्टी विस अध्यक्ष गुरुचरण राम, परिहार विस अध्यक्ष दिनेश राम, परिहार विस उपाध्यक्ष मनोज पासवान, बाजपट्टी विस महासचिव फूदन पासवान, बोखड़ा प्रखंड महासचिव इंद्रदेव राम, मेजरगंज प्रखंड महासचिव श्रवण कुमार, जोन इंचार्ज तेजनारायण राम, जिला सचिव ब्रह्मदेव साफी, पंचायत अध्यक्ष उदय कुमार राम, सुरसंड प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, नानपुर प्रखंड अध्यक्ष रामह्दय कुमार, रीगा विस अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सुरसंड प्रखंड महासचिव मो हैदर राइन, जिला उपाध्यक्ष हरदेव बैठा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो जावेद, युवा जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला सचिव विकास कुमार, कोषाध्यक्ष बिकाऊ बैठा, जिला महासचिव महंथ गोनौर दास तथा जिला सचिव मो अनवारूल हक शामिल हैं. दिनेश राम व विकास कुमार शिक्षक बन चुके हैं, लिहाजा उन्हें हटाया गया है. इसके अलावा तेजनारायण राम की मृत्यु के उपरांत निष्कासित किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi :बसपा के 19 पदाधिकारी पद व प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: खराब नलकूपों की मरम्मत शीघ्र कराने का दिया निर्देश

Motihari: मोतिहारी. संभावित प्रचंड गर्मी को ध्यान में रखते हुए राजकीय नलकूपों को हर हाल में चालू रखने का निर्देश डीडीसी शंभू शरण पाण्डेय ने मुखियों व पंचायत सचिवों को दिया है. किसानों को पटवन में किसी भी तरह की परेशानी न हो,इसका पूरा ख्याल रखने का निर्देश देते हुए कहा है कि जहां कहीं नलकूप खराब हुए हैं उसे हर हाल में ठीक कराया जाए. बुधवार को लघु सिंचाई प्रमंडल मोतिहारी के तत्वावधान में मुखियाें व पंचायत सचिवों के साथ समाहरणालय स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सभा भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कई अहम टास्क दिये और उसका हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. कहा कि राजकीय नलकूपों को सुचारु ढंग से चलाने एवं उसके रख रखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. बैठक में 88 नलकूपों पर खर्च एवं व्यय राशि की उपयोगिता के विषय पर भी इस दौरान विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर प्रमंडल के सभी सहायक अभियंता,सभी कनीय अभियंता एवं बिजली वितरण कंपनी के अभियंता भी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: खराब नलकूपों की मरम्मत शीघ्र कराने का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi : डुमरा में दो लाख नगद समेत करीब 6.50 लाख की चोरी

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में घर में घुसकर दो लाख नकद समेत करीब 6.50 लाख की चोरी कर ली. इस संबंध में परसौनी गांव निवासी राम मनोहर सिंह की पत्नी ललिता देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि प्रतिदिन की तरह रात्रि भोजन के उपरांत घर के सभी सदस्य सो गये थे. इसी क्रम में रात्रि करीब एक बजे चोरों ने घर में घुसकर दो लाख नगद, चार जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र, पांच ढोलना, दो झूमका, दो हथशंकर, दो नाक की बाली समेत अन्य कई सामान चोरी कर लिया. शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही मंदिर के आगे रेलवे लाइन के पास एक पेटी फेंका हुआ है. ग्रामीणों के सहयोग से जब रेलवे लाइन पहुंचा तो पेटी का ताला तोड़ उसका सारा सामान चोर लेकर फरार हो गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi : डुमरा में दो लाख नगद समेत करीब 6.50 लाख की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: तत्काल मामला दर्ज नहीं करने पर मेहसी थानाध्यक्ष निलंबित

Motihari: चकिया. डीआइजी हरि किशोर राय ने अपहरण का मामला तत्काल दर्ज नहीं करने पर मेहसी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट को निलंबित कर दिया है. बताया जाता है कि बैरिया, बेतिया निवासी एक व्यक्ति 12 जुलाई 2024 को मेहसी के बखरी नाजिर गांव बारात में शामिल होने आया था.जहां स्थानीय निवासी राम उदय सहनी की पुत्री की शादी थी.वहीं से उक्त व्यक्ति का अपहरण हो गया था.अपहृत के परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बावजूद तत्कालीन थानाध्यक्ष ने केस दर्ज नहीं किया था.जिसके कारण उक्त व्यक्ति का अब तक कोई सुराग नहीं मिला.घटना के तीन माह बाद इसको लेकर बैरिया में केस दर्ज करवाया गया था.अपहृत के परिजनों के अनुसार अगर समय पर कार्रवाई की गई होती तो शायद बरामदगी हो जाती और अपराधी पकड़े जाते.मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी हरि किशोर राय ने थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट को निलंबित करने की कार्रवाई की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: तत्काल मामला दर्ज नहीं करने पर मेहसी थानाध्यक्ष निलंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नहीं सुलझ रहे भूमि विवाद, कई थानों का रिकॉर्ड ही नहीं

-भू-समाधान पोर्टल पर थानों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं -एसडीओ पश्चिमी ने पत्र में एडीएम को बतायी वस्तुस्थिति मुजफ्फरपुर. भू-समाधान पोर्टल पर जिले के कई थाने का रिकाॅर्ड ही नहीं है. ऐसे में भूमि संबंधी विवाद के मामलों को सुलझाने में परेशानी हो रही है. विवाद के निपटारे के लिए संबंधितों द्वारा बैठक लगातार की जा रही है. बैठक में निदान व निष्कर्ष भी निकाला जा रहा है. लेकिन कई थानों का रिकॉर्ड नहीं होने के कारण रिपोर्ट अपलोड करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है. एसडीओ पश्चिमी श्रेया श्री ने एडीएम को पत्र में वस्तुस्थिति अवगत करा दी है. कहा है कि पश्चिमी अनुमंडल में कई ऐसे थाने हैं, जिनका रिकाॅर्ड पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है. बताया कि कि भू-समाधान पोर्टल पर थानावार लंबित मामलों की पिछले दिनों समीक्षा की तो उस दौरान त्रुटि की जानकारी मिली. इसमें सुधार का आग्रह किया गया है. पत्र में बताया है कि जैतपुर, फकुली, राजेपुर व पानापुर करियात थाना भू-समाधान पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा देवरिया थाना साहेबगंज व पारू दोनों अंचलों से संबद्ध दर्शाया जा रहा है. इसे एक ही अंचल से संबद्ध किए जाना चाहिये. तुर्की थाना का कुढ़नी अंचल व तुर्की खरारू नाम दर्ज है. इन सभी में उन्होंने सुधार की जरूरत जतायी है. इसके अलावा इन सभी थानों को अंचल से संबद्ध करते हुए आइडी व पासवर्ड क्रिएट करने की बात कही है. कैंप 16 को, रैयतों को मिलेगा मुआवजा -सुगौली रेललाइन के लिए अर्जित जमीन का मामला मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर-सुगौली दोहरी रेललाइन निर्माण के लिए अर्जित भूमि के रैयतों को मुआवजा देने के लिए मोतीपुर के महवल में 16 अप्रैल को कैंप लगेगा. इस संबंध में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने अधिसूचना जारी की है. इसमें रैयतों को कैंप में शामिल होकर भूमि से संबंधित कागजात दिखाकर मुआवजा लेने की अपील की गयी है. महवल पंचायत भवन में सभी रैयतों को भूमि से संबंधित कागजात, खतियान, केवाला, अपडेट लगान रसीद, वंशावली, बंटवारा से संबंधित कागजात या आपसी सहमति पत्र, फोटाे पहचान पत्र, पैन कार्ड, सौ-सौ रुपये के दो नान ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर तैयार बंध पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, एक रुपये का राजस्व टिकट व पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आने को कहा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नहीं सुलझ रहे भूमि विवाद, कई थानों का रिकॉर्ड ही नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi : तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान

पुपरी. नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की रात से बुधवार की अहले सुबह तक तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है. प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी किसान मनोज कुमार चौधरी, भोगेंद्र चौधरी, रविंद्र चौधरी, अनिल चौधरी डुम्हारपट्टी निवासी अरविंद चौधरी, रणजीत कुमार मुन्ना, नवीन कुमार, रणधीर कुमार, अवधेश चौधरी समेत अन्य ने बताया कि तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने खेतों में लगी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है. गेहूं की पौधे को औधे मुंह गिरा दिया है. वहीं, आम व लीची की फसल को भी नुकसान हुआ है. कृषि विज्ञान केंद्र बलहा मकसूदन सीतामढ़ी के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डाॅ राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि अनुमंडल के सभी प्रखंडों में अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने से मुख्य रूप से रबी की फसलें प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि अभी 30-35 फीसदी ही गेंहू की कटाई की गई है. शेष खेतों में ही खड़ी है. आंधी के साथ बारिश होने के कारण कहीं -कहीं गेंहू की फसल का पौधा झुक गया है. ऐसे फसल को नुकसान कम होगा, पर कटाई कर खेतों में छोड़े गए फसल को अधिक नुकसान होगा. उस फसल को अच्छी तरह सूखा कर ही थेरेसिंग करें, जिस खेत में बारिश का पानी जमा हो गया है, उसे तुरंत कर दें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi : तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi :शिवहर में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पांच पैक्सों में चुनाव संपन्न

शिवहर. जिले के शिवहर सदर प्रखंड में बुधवार को 5 पैक्सों के लिए अलग-अलग पंचायत में 15 मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया.जो शाम 4:30 बजे तक सभी 5 पैक्स में 66.13 प्रतिशत मतदान हुआ है. कुल 8281 मतदाताओं में से 5476 मत पड़े हैं. साथ ही मतदान समाप्ति के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कर्मियों द्वारा बैलेट बॉक्स को शिवहर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ दीक्षा भगत व मोहम्मद राहिल के नेतृत्व में बज्र गृह में जमा कराया गया. वहीं बीडीओ ने बताया कि सभी मतों की गणना 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शिवहर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में ही कराया जाएगा.हालांकि बुधवार को लगभग सभी बूथों पर निर्धारित समय पर सुबह 7:00 बजे से मतदान का कार्य प्रारंभ हो गया. कई बूथों पर तो यह भी देखा गया कि मतदान के निर्धारित समय से पूर्व ही स्त्री मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई.जहां 5 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवार एवं 35 उम्मीदवारों ने सदस्य पदों के लिए अलग- अलग पंचायत के बूथों पर मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किये है.जोकि सभी बूथों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को लेकर 3 सेक्टर में 6 पीसीसीपी एवं 60 मतदान कर्मी तैनात थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi :शिवहर में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पांच पैक्सों में चुनाव संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुरादाबाद में काम, राजधानी का रूट बदला

मुजफ्फरपुर. हकीमपुर-कैलासा स्टेशन के बीच व अमरोहा-काफुरपुर स्टेशन में अंडरपास बनेगा. ऐसे में करीब एक दर्जन ट्रेनों का रूट बदला गया है. कई ट्रेन नियंत्रित होकर चलेंगी. लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) 9 व 13 अप्रैल को दूसरे रास्ते से जायेगी. नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस(20504) 14 अप्रैल को गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल-लखनऊ होकर जायेगी. इसी तरह राजधानी (20506) 10 अप्रैल को बदले हुए रास्ते से चलेगी. दस अप्रैल को सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558) 60 मिनट की देरी से आनंद विहार से खुलेगी. दूसरी ओर ट्रेन नंबर 07311 व 07312 वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल 9 फेरे लगायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुरादाबाद में काम, राजधानी का रूट बदला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टिकट से नहीं कर सके यात्रा, रेलवे को नोटिस

-जिला उपभोक्ता आयोग से नोटिस जारी -प्रयागराज जाने से वंचित यात्री का केस मुजफ्फरपुर. जिला उपभोक्ता आयोग ने रेलवे को नोटिस जारी किया है. मामला रेलवे की लापरवाही का है. प्रयागराज जाने से रह गये यात्री ने मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा के माध्यम से आयोग में रेलवे के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया था. इसमें उन्होंने 50 लाख रुपये का मुआवजा का दावा किया है. सुनवाई करते हुए आयोग ने मुजफ्फरपुर के स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर, डीआरएम सोनपुर रेलमंडल, जीएम इस्ट सेंट्रल रेलवे व हिंदुस्तानीय रेल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया है. गायघाट थाना क्षेत्र के सुबास केशो गांव निवासी राजन झा ने शिकायत में बताया कि अपने सास-ससुर के साथ 27 जनवरी को मुजफ्फरपुर से प्रयागराज तक जाने के लिए टिकट लिये था. जब स्टेशन पहुंचे तो वहां ट्रेन में दाखिल नहीं हो सके. क्योंकि कोच बंदर से बंद कर दिया गया था. अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी.इसमें सभी विरोधी पक्षकारों को उपस्थित होना होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टिकट से नहीं कर सके यात्रा, रेलवे को नोटिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi : विभागों में फैले भ्रष्टाचार व सड़क गुणवत्ता की जांच का उठा मामला

चोरौत. प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन डीएम रिची पांडेय की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र की यदुपट्टी पंचायत में चैतन्य कुटी के समीप बुधवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ बच्चों ने स्वागत गान से किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया निशा कुमारी व मंच संचालन पूर्व प्रमुख सह पंसस संजय कुमार ठाकुर ने किया. पंचायत के द्वारा डीएम, एसडीओ व एसडीपीओ सहित प्रखंड प्रशासन को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, विद्युत, कृषि, मनरेगा, जीविका, समाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति, बाल विकास, पशु चिकित्सा व आवास योजना सहित अन्य विभाग का काउंटर लगाया गया था. जहां पर बैठे विभागीय अधिकारी व कर्मी ने लोगों अपने अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही समस्याओं को सुना. लोगों ने अपनी अपनी शिकायत एवं समस्या से जुड़े काउंटर पर लिखित रूप से दिया. समस्या के समाधान के लिए होगी उचित कार्रवाई : डीएम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद नवल किशोर राउत ने प्रखंड के विभिन्न विभागों में फैले भ्रष्टाचार के साथ ही स्थानीय समस्या से पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए विभागीय अधिकारी पर कार्रवाई करने के साथ ही समस्याओं कि समाधान करने की मांग की. कार्यक्रम को संबोधित करते प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत ने एनएच 227 में दुर्घटना ग्रस्त जोन में स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने, विभिन्न विभागो द्वारा की जा रही सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करवाते हुए उचित कार्रवाई कर प्राक्कलन के अनुरुप कार्य करवाने की बात कहा. कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख सह पंसस ओमप्रकाश राय, ध्रुव मांझी व आशीष रंजन सहित अन्य ने भी संबोधित किया. डीएम श्री पांडेय ने बिहार प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न विभागों की जांच करवाने एवं समस्या समाधान को लेकर उचित कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर एसडीओ इस्तियाक अली अंसारी, एसडीपीओ अतनु दत्ता, प्रमुख विभा राउत, जिला पार्षद नवल किशोर राउत, उप प्रमुख बबलू कापर, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत, बीडीओ अमित कुमार अमन, प्रशिक्षु बीडीओ आयुष कुमार, सीओ रमेश कुमार, थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन, पीओ मनरेगा प्रेम कुमार, बीपीआरओ रौशन कुमार झा, पूर्व प्रमुख सह पंसस ओमप्रकाश राय, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह, साधु साफी, दीनबंधु पूर्वे , पंसस संतोष कुमार, आशिष रंजन, ध्रुव मांझी, डॉ त्रिरंजन कुमार, पशु चिकित्सक डॉ नैना पासवान, राजस्व कर्मचारी अंकित कुमार, पीटीए रवि कुमार व आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi : विभागों में फैले भ्रष्टाचार व सड़क गुणवत्ता की जांच का उठा मामला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top