Hot News

April 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चलती लिफ्ट अचानक बंद, नहीं थे ट्रेन के यात्री

जंक्शन का मामला, यात्रियाें के फंस जाने की थी सूचनातकनीकी खराबी के चलते आयी दिक्कत, हो गयी ठीक मुजफ्फरपुर. जंक्शन पर लगी लिफ्ट अचानक बंद हो गयी. इसमें यात्रियों के फंसने की सूचना पर रेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये. दोपहर दो व तीन नंबर के प्लेटफाॅर्म के बीच लगी लिफ्ट चलते-चलते बंद हो जाने की सूचना यात्रियों ने स्टेशन के अधिकारियों को दी. बताया कि बंद लिफ्ट में कुछ यात्री फंस गये हैं. इसपर इलेक्ट्रिकल से लेकर संबंधित विभाग के कर्मियों को पहुंचने के लिए अनाउंसमेंट किया जाने लगा. आरपीएफ व जीआरपी के साथ रेलकर्मी भी भागते हुए लिफ्ट तक पहुंचे. तकनीकी खराबी को तत्काल दुरुस्त कर इलेक्ट्रिक विभाग के इंजीनियर ने लिफ्ट का दरवाजा खोला तो उसमें कोई भी यात्री नहीं था. इसके बाद रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली. अधिकारियों ने बताया कि कुछ खराबी से अचानक लाइन बंद हो गयी. इससे लिफ्ट रूक गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चलती लिफ्ट अचानक बंद, नहीं थे ट्रेन के यात्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi : 49 विद्यालयों का औचक निरीक्षण, बगैर सूचना अनुपस्थित मिले कई शिक्षक

डुमरा. जिले के सभी प्रशासनी विद्यालयों में सुबह 6 बजकर 30 मिनट से निरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है. अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के निर्देश पर बुधवार को डीईओ समेत सभी डीपीओ व बीईओ विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण में कई विद्यालय नियमानुकूल संचालित मिले तो कई विद्यालयों में अनियमितता पायी गयी. शिक्षा विभाग के अनुसार कुल 49 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया. उक्त निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड किया जाना हैं. बोखड़ा के कई विद्यालयों में मिली अनियमितता डीईओ प्रमोद कुमार साहू बुधवार की सुबह बोखड़ा प्रखंड के लगभग एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मध्य विद्यालय खडका में सात शिक्षक बगैर सूचना अनुपस्थित पाए गए, जबकि दो शिक्षक विलंब से विद्यालय पहुंचे. इसकी जानकारी देते हुए डीईओ ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड़का कन्या में प्रभारी एचएम अनुपस्थित पाए गए. वहीं विद्यालय में शिशु नदारद मिले. उक्त विद्यालय में निर्धारित समय के अनुसार चेतना सत्र का संचालन नहीं हुआ था. इसीतरह केडीकेएन प्लस टू विद्यालय में एक शिक्षक बगैर सूचना अनुपस्थित मिले. उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरहर में विद्यालय का संचालन तो संतोषजनक मिला, लेकिन मेंनू के अनुसार एमडीएम का संचालन नहीं पाया गया. स्टॉक पंजी में खाद्यान्न की मात्रा भी अधिक पाया गया. वहीं राजकीय मध्य विद्यालय धाधी में भी एमडीएम के गुणवत्ता में कमी पाया गया. इस विद्यालय में निरीक्षण के क्रम में डीईओ ने अलग-अलग दो शिक्षक उपस्थिति पंजी संधारित पाया. जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया टोल की स्थिति बेहतर मिला. क्या कहते हैं अधिकारी विभागीय निर्देश पर विद्यालयों का निरीक्षण किया गया हैं. इस निरीक्षण में कई शिक्षक बगैर सूचना अनुपस्थित पाए गए हैं. वहीं कई विद्यालयों में एमडीएम का संचालन मेनू के अनुरूप नहीं मिला हैं. इसके अलावे भी जो अनियमितता मिली हैं उसको लेकर संबंधित शिक्षक से जवाब-तलब करते हुए कार्रवाई की जायेगी. प्रमोद कुमार साहू, डीईओ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi : 49 विद्यालयों का औचक निरीक्षण, बगैर सूचना अनुपस्थित मिले कई शिक्षक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi : निर्माण के 20 माह बाद ही पीसीसी सड़क क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

नानपुर. प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया रायपुर पंचायत के वार्ड नंबर 16 में 15 वीं मद से 500 फिट में निर्मित पीसीसी सड़क मात्र 20 माह में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके निर्माण पर करीब आठ लाख रुपए खर्च हुआ था. इससे ग्रामीणों में निर्माण एजेंसी के प्रति आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीण कविता देवी, मनोज कुमार फकीरा सहनी व राम सागर सहनी समेत अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व वे लोग मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा पंडित से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का आग्रह किए थे. इसके बावजूद एजेंसी द्वारा गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करा दिया गया जो आठ महीने के बाद ही यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस बाबत बीपीआरो शिखा राय ने बताया कि शिकायत मिली है. जल्द ही मामले की जांच करा मरम्मत कार्य कराने के साथ हीं निर्माण ऐजेंसी के विरुद्ध करवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi : निर्माण के 20 माह बाद ही पीसीसी सड़क क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम : तेज हवा व बादलों से घुली ठंडक

-12 तक कई हिस्सों में ठनके के भी आसार-40 से 50 किमी प्रतिघंटे चल सकती है हवा मुजफ्फरपुर. उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवा के साथ भोर में हुई बूंदाबांदी ने माहौल में ठंड घोल दी. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. बुधवार सुबह से ही बादल छाये रहे और तेज हवाएं चलने लगीं. देखते ही देखते कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गयी. मौसम में यह बदलाव राहत लेकर आया, जो पिछले कुछ दिनों से गर्मी व उमस से परेशान थे. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम 23.5 डिग्री था. यह सामान्य से 3.1डिग्री अधिक रहा. 13.2 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पुरवा चली. पूर्वानुमान है कि 12 अप्रैल तक उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में यह बदलाव देखने को मिलेगा.जिसमें कुछ जगहों पर ठनका गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने किसानों को भी सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों की देखभाल करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मौसम : तेज हवा व बादलों से घुली ठंडक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi :20 करोड़ की 33 योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी, 20 पर जल्द शुरू होगा काम

सीतामढ़ी. नगर निगम क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू होने वाला है. सिटी मैनेजर अमनदीप कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 20 करोड़ रुपये की लागत वाली 33 योजनाओं का हाल ही में टेंडर कार्य पूरा किया गया है. इनमें से 20 विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है. वहीं, इनमें से 13 से अधिक ऐसी योजनायें हैं, जिनके संवेदकों द्वारा अबतक न तो नगर निगम से एग्रीमेंट किया है और न ही अग्रधन राशि जमा करवाया है, जिसके चलते उक्त 13 योजनाओं का क्रियान्वयन कब शुरू होगा, यह कहना मुश्किल है. सिटी मैनेजर अमरदीप कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, करीब आधे दर्जन से अधिक योजनाओं की अग्रधन राशि 20 लाख से अधिक है. इन राशियों को संवेदक द्वारा जमा नहीं किया गया है. इधर, मॉनसून आने में अधिक देर नहीं है. समय पर उक्त 13 योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू नहीं हुआ, तो मामला लटक सकता है. इन महत्वपूर्ण योजनाओं में अधिकांश योजनायें शहर के निचले इलाकों की बतायी गयी है. इनमें जलजमाव, यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिये नयी सड़कों व नालों का निर्माण जैसे जरूरी कार्यों से जुड़ी योजनायें शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi :20 करोड़ की 33 योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी, 20 पर जल्द शुरू होगा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिठनपुरा में वारंट लेकर पटना से पहुंची निगरानी की टीम, जांच में पता चला आरोपी की हो चुकी है मौत

: मिठनपुरा पुलिस के सहयोग से रामबाग चौधरी कंपाउंड पहुंची : करोड़ों की हेराफेरी में 2008 में दर्ज किया गया था मामला : आरोपी डीएन चौधरी का कोरोना काल में ही हो गयी मौत : निगरानी की टीम पड़ोसियों से पूछताछ के बाद वापस लौटी संवाददाता, मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग में करोड़ों रुपये के हेराफेरी के 2008 के मामले के आरोपी रिटायर्ड सीनियर प्रशासनिक अधिकारी की गिरफ्तारी वारंट लेकर बुधवार को पटना से निगरानी की टीम पहुंची. आरोपी डीएन चौधरी के घर पर जब विजिलेंस के अधिकारी गए तो वहां सब- सुनसान मिला. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि डीएन चौधरी समेत उनके परिवार के चार लोगों की कोरोना काल में ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. उनके घर में लंबे समय से ताला लगा हुआ है. पड़ोसियों का बयान दर्ज करने के बाद विजिलेंस टीम वापस लौट गयी. मिठनपुरा पुलिस को दी जानकारी में विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि 2008 में डीएन चौधरी बिहार प्रशासन में बड़े प्रशासनिक पद पर थे. एक विभाग में पोस्टिंग के दौरान करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गयी थी. उस समय विजिलेंस ने इनके ठिकाने पर रेड मारी थी तो दो से तीन करोड़ रुपये मिला था. इस मामले में ही उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था. लेकिन, जब निगरानी टीम डीएन चौधरी के मालीघाट चौधरी कंपाउंड स्थित आवास पर पहुंची तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मिठनपुरा में वारंट लेकर पटना से पहुंची निगरानी की टीम, जांच में पता चला आरोपी की हो चुकी है मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi : राजकीय नलकूप ठप होने से किसानों को सिंचाई में होती है भारी परेशानी

नानपुर. प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय नलकूप का निर्माण कराया गया था जो तकनीकी खराबी के कारण करीब 10 वर्षों से नकारा साबित हो रहा है. इधर, प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए निजी बोरिंग एवं पंपसेट का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं, बंद राजकीय नलकूप के चालू होने को लेकर किसान आस लगाए बैठे हैं. इनका मानना है कि नलकूप यदि फिर से शुरू हो गयी तो कम लागत में अच्छी खेती होने लगेगी. पक्का नाला का हुआ था निर्माण किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा पक्का नाले का निर्माण कराया गया था जो सही देखरेख के अभाव में ध्वस्त होता जा रहा है. कौड़िया रायपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 में लगाया गया नलकूप विगत 10 वर्षों से बंद पड़ा हुआ है. किसान जग बहादुर भगत, विनोद भगत, सूरज भगत, मो शामी, मो कमरे आलम व दीपेंद्र भगत समेत अन्य ने बताया कि इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवेदन दिया गया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. इस बाबत बीएओ गोपाल कुमार ने बताया कि प्रखंड में एक भी नलकूप चालू नहीं है. इसको लेकर विभाग को पत्र लिखा जा चुका है. उम्मीद है जल्द हीं बंद पड़े सभी नलकूप को चालू कराया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi : राजकीय नलकूप ठप होने से किसानों को सिंचाई में होती है भारी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Today School Assembly News Headlines 10 April in Hindi 2025: स्कूल असेंबली के लिए 10 अप्रैल की समाचार सुर्खियां

Today School Assembly News Headlines in Hindi 10 April 2025: समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराती हैं. स्कूलों में प्राॅर्थना सभा में समाचारों के बारे में बताया जाना नया नहीं है और यह प्राॅर्थना सभा की मुख्य गतिविधियों में शामिल है. छात्रों को सुबह देश-दुनिया, स्पोर्ट्स, बिजनेस और टेक्नोलाॅजी आदि की समाचारों के बारे में जानना जरूरी है. इसलिए इस लेख में स्कूल असेंबली के लिए 10 अप्रैल की समाचार सुर्खियां- Today School Assembly News Headlines in Hindi (10 April) बताई जा रही हैं. असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (10 April) स्कूल असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (10 April) इस प्रकार हैं- Trump Xi Trade War: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर और गहराता जा रहा है. ट्रंप के 104% टैरिफ के जवाब में चीन ने अब अमेरिकी वस्तुओं पर 84% टैरिफ लगा दिया है, जिससे वैश्विक व्यापार में तनाव और अनिश्चितता बढ़ गई है. JNVST Answer Key: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 9 अप्रैल को कक्षा 6 की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2025) की आंसर-की जारी कर दी है. Rahul Gandhi: कांग्रेस ने अहमदाबाद में आयोजित AICC अधिवेशन में न्याय पथ प्रस्ताव पारित किया. अधिवेशन में पारित प्रस्ताव में कांग्रेस ने कहा कि उसका राष्ट्रवाद समाज को जोड़ने वाला है, जबकि बीजेपी और आरएसएस का छद्म राष्ट्रवाद लोगों को विभाजित करना चाहता है. India Bangladesh Relations: हिंदुस्तान प्रशासन ने बांग्लादेश से बंदरगाहों और हवाई अड्डों के रास्ते में किसी तीसरे देश को निर्यात करने के लिए हिंदुस्तानीय भूमि सीमा शुल्क स्टेशनों का उपयोग करने की अनुमति देने वाली ट्रांसशिपमेंट सुविधा (Transshipment facility ) को समाप्त कर दिया है. भाजपा ने वक्फ अधिनियम और मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर राहुल गांधी और ममता बनर्जी की आलोचना की भाजपा ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘हिंसक’ बताया नीतियों को किसानों और ग्रामीण समुदायों की बेहतरी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए: मंत्री नितिन गडकरी जम्मू-कश्मीर विधानसभा 21 दिवसीय सत्र के बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मुठभेड़, गोलीबारी जारी वामपंथी नेता की आलोचना के बाद भाजपा ने केरल के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की पंजाब: बड़े विस्फोट को रोकने के दौरान बीएसएफ का जवान घायल. इसे भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj Quotes for Students: छात्र जीवन में उतारें प्रेमानंद महाराज के ये विचार, सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता! टाॅप-5 स्कूल असेंबली समाचार (5 News Headlines for School Assembly in Hindi) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं- मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 10 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में गर्मी की लहर थोड़ी कम हो सकती है. इससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. पंजाब में बढ़ते अपराध और असुरक्षा को लेकर नेशनल अकादमी फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (NAPA) ने चिंता जताई है और इसे गंभीर मुद्दा बताया है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ अधिनियम को लेकर तीसरे दिन भी जोरदार बहस और हंगामा देखने को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में चराई और खेती की 4.28 लाख कनाल जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे लेकर प्रशासन सक्रिय हो रहा है. कन्नड़ भाषा की किताब ‘हार्ट लैंप’ को इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. यह कन्नड़ की पहली किताब है जिसे यह उपलब्धि मिली है. टाॅप-10 स्कूल असेंबली समाचार (10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly इस प्रकार हैं- वेव्स समिट 2025 से पहले ‘मेक द वर्ल्ड वियर खादी’ चैलेंज के लिए शॉर्टलिस्ट की घोषणा की गई हिंदुस्तान नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन जेट खरीदेगा हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एनपीसीआई से यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने के लिए कहा पोषण पखवाड़ा 2025: पोषण जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना पीएम मोदी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्म श्री रामसहाय पांडे के निधन पर शोक जताया हिंदुस्तानीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में लगातार लू चलने की चेतावनी दी, राजस्थान के लिए रेड अलर्ट कैबिनेट ने कनेक्टिविटी सुधारने के लिए दो रेल इंफ्रा प्रोजेक्ट को मंजूरी दी आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की, विकास को बढ़ावा देने के लिए उदार रुख अपनाया हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाकर 6.5% किया सीबीडीटी ने विवाद से विश्वास योजना के तहत कर बकाया घोषणा जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल नोटिफाई की. यह भी पढ़ें- GK in Hindi 2025: छात्रों के लिए करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न-उत्तर आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly) हर कठिनाई के बाद एक नया सवेरा आता है, बस हिम्मत बनाए रखो. इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट के साथ. The post Today School Assembly News Headlines 10 April in Hindi 2025: स्कूल असेंबली के लिए 10 अप्रैल की समाचार सुर्खियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: आग लगने पर बचाएगा कौन? मुजफ्फरपुर की 95% इमारतें अग्नि सुरक्षा में फेल, अग्निशमन विभाग ने भेजा नोटिस

Bihar: मुजफ्फरपुर शहर में बहुमंजिली इमारतों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन इनके भीतर सुरक्षा का ढांचा बेहद कमजोर है. नगर निगम से पंजीकृत 120 से अधिक रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स का जब फायर ऑडिट किया गया, तो 95 प्रतिशत में कोई अग्नि सुरक्षा प्रणाली नहीं मिली. सिर्फ 5 प्रतिशत भवनों में अग्निशमन यंत्र लगाए गए पाए गए. रेड़ा से पास मॉल और अस्पतालों में दिखा सुधार, लेकिन दमकल के रास्ते नहीं दूसरी ओर, रेड़ा से पास होकर बन रही करीब 50 मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, मॉल, हॉस्पिटल और होटल में सुरक्षा मानकों का 90 प्रतिशत तक पालन देखा गया. फिर भी अधिकांश इमारतों के चारों ओर दमकल के लिए जरूरी सात मीटर चौड़ा रास्ता उपलब्ध नहीं है. यह एक गंभीर चूक मानी जा रही है. जिला अग्निशमन विभाग ने थमाया नोटिस, 50 दिन में व्यवस्था नहीं तो कार्रवाई जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी भवन मालिकों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वे 30 से 50 दिनों के भीतर फायर सेफ्टी के जरूरी इंतजाम करें, वरना प्रशासनी गाइडलाइन के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जरूरी हैं ये अग्नि सुरक्षा इंतजाम वेट राइजर सिस्टम डेढ़ लाख लीटर का डाउन टैंक फिक्स्ड फायर फाइटिंग सिस्टम स्प्रिंकलर व अलार्म सिस्टम हाइड्रेंट और फायर एक्सटिंग्विशर आपातकालीन निकासी मार्ग पार्किंग एरिया में स्प्रिंकलर बिल्डिंग के चारों ओर 7 मीटर चौड़ा दमकल मार्ग हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म नहीं, सिर्फ 30 फीट की सीढ़ी मुजफ्फरपुर के अग्निशमन विभाग के पास ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए जरूरी हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म नहीं है. विभाग के पास मात्र 30 फीट तक की सीढ़ी है. ओपन वायरिंग के कारण बड़े उपकरणों की व्यवस्था और मुश्किल हो गई है. The post Bihar: आग लगने पर बचाएगा कौन? मुजफ्फरपुर की 95% इमारतें अग्नि सुरक्षा में फेल, अग्निशमन विभाग ने भेजा नोटिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Parul University News: पारुल यूनिवर्सिटी में इनोवेशन पर पांच दिवसीय एफडीपी का आयोजन, कई गणमान्य लोग हुए शामिल

Parul University News: वडोदरा स्थित पारुल यूनिवर्सिटी को इनोवेशन और उद्यमशीलता पर पांच दिवसीय एफडीपी आयोजित करने के लिए देश के 50 संस्थानों में से चुना गया. एआइसीटीइ और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की ओर से आयोजित इस पहल का मकसद उभरते उद्यमियों को प्रशिक्षण देने, अनुसंधान के कमर्शिअलायजेशन को बढ़ावा देने और संस्थात्मक स्टार्टअप व्यवस्था प्रणालियों को आगे ले जाना है. कई गणमान्य लोग हुए शामिल इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुजरात सड़क परिवहन महामण्डल के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम नागराजन मौजूद थे. अन्य दिग्गजों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय विशेषज्ञ सलाहकार परिषद के अध्यक्ष व अटल इनोवेशन मिशन के पूर्व मिशन डायरेक्टर डॉ रमणन रामनाथन, शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के इनोवेशन डायरेक्टर योगेश ब्राम्हणकर, शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के इनोवेशन फेलो मितेश वढेर आदि उपस्थित थे. क्या दी गई जानकारी कार्यक्रम में इंटरएक्टिव वर्कशॉप, केस स्टडीज और विशेषज्ञों की चर्चाओं के जरिए सहभागियों को उद्यमशीलता का विकास, स्टार्टअप का इनक्यूबेशन, बौद्धिक संपदा अधिकार, फंडिंग के अवसर और नवाचार पर आधारित अध्यापन पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गयी. The post Parul University News: पारुल यूनिवर्सिटी में इनोवेशन पर पांच दिवसीय एफडीपी का आयोजन, कई गणमान्य लोग हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top