Hot News

April 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से दो IED बम बरामद, भाकपा माओवादी की साजिश नाकाम

Jharkhand Naxal: चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड पुलिस को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है. इसी क्रम में बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबुडेरा के समीप जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को दो आईईडी बम मिले हैं. सुरक्षा की दृष्टि से दोनों आईईडी बमों को जंगल में ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने पिछले दिनों नक्सली बंकर ध्वस्त कर दिया था और कई आईईडी बम बरामद किए थे. The post झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से दो IED बम बरामद, भाकपा माओवादी की साजिश नाकाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

West Champaran News: दहेज लोभियों ने अपाचे बाइक नहीं देने पर ले ली जान, लड़की के पिता की जान रह हो जायेंगे परेशान

West Champaran News, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला के पुलिस जिला बगहा में दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज में अपाचे बाइक नहीं देने पर 20 वर्षीय नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी. बुधवार की सुबह करीब 9 बजे नव विवाहिता की मरने की सूचना गांव के लोगों ने मृत पूजा कुमारी के पिता व नगर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर मोहल्ला निवासी राजकुमार यादव को दी. सूचना मिलते ही राजकुमार यादव चीउटहा थाना के मारजादपुर पहुंचे जहां मृतिका के पति संजय यादव ससुर और भाई ने बताया की तबीयत खराब है, इलाज के लिए हरनाटाड ले जा रहे हैं. जैसे ही पूजा के पिता अंदर जाकर पूजा को देखा दंग रह गए पूजा की जान जा चुकी थी, शव बेड पर पड़ा हुआ था. पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया बेटी का शव देख राजकुमार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डलीय अस्पताल भेज दिया और मृत परिजन व स्थानीय लोगों से जानकरी जुटाई. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां प्रभारी डीएस डॉ अशोक कुमार तिवारी की देख रेख में वरीय डॉ एसपी अग्रवाल, डॉ संजय कुमार गुप्ता ने शव का पोस्टमार्टम करते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या बोले पिता मृतिका के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि मैंने अपने समर्थ के अनुसार उपहार दिया था. लेकिन दामाद अपाची बाइक की डिमांड करते आ रहे थे. मैं उनको आश्वस्त किया था कि शीघ्र में गन्ना के पेमेंट आते ही बाइक दिला दूंगा. इसी बीच बुधवार को सुबह मुझे सूचना मिली कि मेरी भी पुत्री पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है . मैं वहां पहुंचा तो पूजा को मृत पाया . उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास मेरा दामाद उसका भाई महेश यादव,पिता, माता आदि ने मिलकर मेरी पुत्री कि हत्या कर दी हैं . मामले में पुलिस जांच कर रही है. चीउटहां थानाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन के लिए बोला गया है. आवेदन मिलने के साथ प्राथमिक दर्ज की जाएगी. पुलिस हत्या से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई हैं. इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने मेघगर्जन पर भी जारी किया येलो अलर्ट The post West Champaran News: दहेज लोभियों ने अपाचे बाइक नहीं देने पर ले ली जान, लड़की के पिता की जान रह हो जायेंगे परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Story: गूगल की नौकरी छोड़ उठाईं किताबें…बिना कोचिंग की तैयारी और ऐसे हासिल की AIR-1

UPSC Success Story of Anudeep Durishetty in Hindi: जीवन में हर कोई चाहता है एक सुरक्षित करियर हो. बात जब गूगल जैसी बड़ी कंपनी में हाई सैलरी पेइंग जाॅब की हो तो ज्यादातर लोग वहां से कभी पीछे नहीं हटते. हालांकि कुछ लोग सपनों को सैलरी से बड़ा मानते हैं. यही किया है अनुदीप दुरीशेट्टी ने. उन्होंने गूगल की नौकरी छोड़ दी. यूपीएससी की तैयारी के लिए किताबें उठाईं और बिना कोचिंग के तैयारी शुरू कर दी. लगन और आत्मविश्वास से उन्होंने वह कर दिखाया जो कई लोगों का सपना होता है. उन्होंने यूपीएससी में AIR-1 (All India Rank 1) हासिल की. आइए जानते हैं कि अनुदीप दुरीशेट्टी की सफलता (UPSC Success Story of Anudeep Durishetty) की कहानी जो हर UPSC Aspirant को नई ऊर्जा देगी. कौन हैं आईएएस अनुदीप डुरीशेट्टी? (UPSC Success Story of Anudeep Durishetty) रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुदीप दुरीशेट्टी एक हिंदुस्तानीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उन्होंने 2017 में UPSC CSE में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की. उन्होंने 2017 में अपने पांचवें प्रयास में UPSC CSE पास किया. इससे पहले अनुदीप दुरीशेट्टी ने स्नातक की पढ़ाई के बाद गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी की लेकिन उनका सपना था सिविल सेवक बनना, इसलिए उन्होंने अच्छी नौकरी छोड़ दी.  यह भी पढ़ें- Alakh Pandey Success Story: IIT का सपना टूटा, फिर भी रचा इतिहास…ट्यूशन से शुरुआत और फिर खड़ी कर दी मल्टीनेशनल एजुकेशनल कंपनी 2012 में पहली बार दी थी परीक्षा (Success Story of Anudeep Durishetty in Hindi) अनुदीप (Anudeep Durishetty) ने पहली बार UPSC की परीक्षा 2012 में दी लेकिन सफल नहीं हुए. अगले साल 2013 में दोबारा कोशिश की और हिंदुस्तानीय राजस्व सेवा (IRS) में चयनित हुए. इसके बाद उन्होंने सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद विभाग में सहायक आयुक्त के रूप में काम किया. अनुदीप की शिक्षा (Success Story of Anudeep Durishetty in Hindi) अनुदीप दुरीशेट्टी तेलंगाना के जगत्याल जिले के मेटपल्ली कस्बे के रहने वाले हैं. उन्होंने शुरुआती पढ़ाई श्री सूर्योदय हाई स्कूल और फिर श्री चैतन्य जूनियर कॉलेज से की. इसके बाद उन्होंने 2011 में राजस्थान के बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन में बी.टेक किया. यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: कोचिंग को कहा न, मेहनत को हां…15 घंटे की पढ़ाई और IAS बन गईं वंदना मीणा कोचिंग नहीं…ऑनलाइन स्टडी मटीरियल पर ध्यान (Anudeep Durishetty in Hindi) डिग्री के बाद अनुदीप ने गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी शुरू की लेकिन उनका सपना था सिविल सेवा में जाना. इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की. खास बात ये रही कि उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि खुद से पढ़ाई की और ऑनलाइन स्टडी मटीरियल की मदद ली. कई बार असफलता पर नहीं मानी हार (Anudeep Durishetty in Hindi) अनुदीप दुरीशेट्टी का सपना था IAS अधिकारी बनना. कई बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. 2014 और 2015 में कोशिशें कीं, लेकिन मनचाहा रिजल्ट नहीं मिला. इन मुश्किलों ने उन्हें और मजबूत बना दिया. आखिरकार 2017 में अपने पांचवें प्रयास में उन्होंने बिना कोचिंग के UPSC CSE में पहला स्थान (AIR 1) हासिल कर लिया. सफलता का राज क्या था? (Success Story of Anudeep Durishetty) अनुदीप मानते हैं कि उनकी सफलता में उनके परिवार का सबसे बड़ा हाथ रहा. उनके माता-पिता ने उन्हें हर मुश्किल समय में भावनात्मक और आर्थिक रूप से पूरा समर्थन दिया. इसी सहारे से उन्हें पढ़ाई में फोकस करने की ताकत मिली. अनुदीप खुलकर कहते हैं कि जो भी वे आज हैं तो उसमें उनके माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है. यह भी पढ़ें- JEE Success Story: 15 घंटे पढ़ाई…मेहनत और समर्पण की मिसाल, किसान का बेटा ऐसे बना IIT JEE मेन टॉपर The post Success Story: गूगल की नौकरी छोड़ उठाईं किताबें…बिना कोचिंग की तैयारी और ऐसे हासिल की AIR-1 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटी के जवान होते ही पिता बन जाता है दूल्हा, उसी से करता है विवाह, जानें क्यों?

Father Marries Daughter: दुनिया में कई तरह की अनोखी और विचित्र परंपराएं देखने को मिलती हैं, लेकिन कुछ परंपराएं इतनी हैरान करने वाली होती हैं कि उन्हें इंसानियत पर धब्बा कहना गलत नहीं होगा. ऐसी ही एक चौंकाने वाली परंपरा बांग्लादेश से सामने आई है, जो वहां के ‘मंडी’ नामक आदिवासी समुदाय में वर्षों से चली आ रही है. यह परंपरा न सिर्फ अजीब है, बल्कि भावनात्मक और नैतिक रूप से भी बेहद तकलीफदेह है. मंडी समुदाय में एक ऐसा रिवाज है, जिसमें कोई पुरुष अगर किसी विधवा स्त्री से विवाह करता है, तो उसे स्त्री की पहली शादी से जन्मी बेटी से भी शादी करने की अनुमति होती है. यानी, वह पुरुष जिसे बच्ची एक समय पर पिता मानती है, वही बाद में उसका पति बन सकता है. यह परंपरा न सिर्फ नैतिकता की सीमाओं को तोड़ती है, बल्कि इससे उन मासूम बच्चियों का मानसिक और भावनात्मक शोषण भी होता है, जो अपने बचपन में सिर्फ प्यार और सुरक्षा की उम्मीद करती हैं. इसे भी पढ़ें: रेव पार्टी में रेड करने वाली पुलिस सस्पेंड, देखें वीडियो इस प्रथा को लेकर मंडी समाज की दलील है कि यह परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका है. उनका कहना है कि इससे विधवा स्त्री और उसकी बेटियों को आर्थिक और सामाजिक संरक्षण मिलता है, क्योंकि परिवार का भरण-पोषण उसी पुरुष द्वारा किया जाता है. लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा भयावह है. इस परंपरा की आड़ में नाबालिग बच्चियों का शोषण होता है और उनका बचपन छीना जाता है. जिन बच्चियों को शिक्षा, प्यार और एक सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, उन्हें बालिग होने से पहले ही शादी और संबंधों के बोझ तले दबा दिया जाता है. यह रिवाज न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन करता है, बल्कि समाज की सोच पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. इसे भी पढ़ें: ट्रंप-जिनपिंग की टैक्स जंग बेकाबू! चीन ने फेंका 84% टैरिफ का ‘बम’ ऐसी प्रथाओं पर गंभीरता से सोचने और इन्हें खत्म करने की जरूरत है, ताकि किसी भी बच्ची को अपना बचपन खोने और असहनीय दर्द झेलने के लिए मजबूर न होना पड़े. इंसानियत के नाम पर ऐसी परंपराओं का कोई स्थान नहीं होना चाहिए. इसे भी पढ़ें: हूती हमलों के साए में यूएई, हिंदुस्तान ने दिया ‘आकाश’ से बचाव का प्रस्ताव The post बेटी के जवान होते ही पिता बन जाता है दूल्हा, उसी से करता है विवाह, जानें क्यों? appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने किया विभिन्न सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण

नया विचार सरायरंजन : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को सरायरंजन प्रखंड एवं अंचल कार्यालय समेत श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी का निरीक्षण किया। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पंजीयों को खंगाला तथा कई निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की क्या स्थिति है,उसे देखा गया है। निरीक्षण के क्रम में जो कमियां पाई गई हैं,उसे दूर करने के लिए समय दिया गया है ताकि कार्यालय का जो रखरखाव है,आम लोगों के लिए जो योजनाएं हैं उसे मानक के अनुसार क्रियान्वयन किया जा सके। श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल के 20 वार्डों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि अस्पताल में निर्माण संबंधी जो अधूरे कार्य हैं उसे एक माह के अंदर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के पांच विभागों में शीघ्र इमरजेंसी सेवा शुरू की जाएगी। जिन विभागों में इमरजेंसी सेवा शुरू की जाएगी उनमें सर्जरी, स्त्री रोग, मेडिसिन,शिशु रोग एवं हड्डी रोग आदि शामिल हैं। कॉलेज के एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदन दिया जा रहा है। इसका अलग नॉर्म्स है। इसके बारे में हम आगे बताएंगे। हमारा प्रयास होगा कि फिलहाल इस अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवा भी शुरू की जाए ताकि आमजन को इस अस्पताल का लाभ मिल सके। मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ.आभा रानी सिंहा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. जी. सी.कर्ण,सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी,अस्पताल प्रबंधक अंजनी नंदन, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार, राकेश कुमार सहित सभी चिकित्सक एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में डीएम ने लिया क्रॉप कटिंग का जायजा 

नया विचार सरायरंजन : डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को प्रखंड के उदापट्टी में किसान मो.शमशुल के खेत में गेहूं की फसल की कटनी का जायजा लिया। रबी फसल कटनी का कार्य 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा यानि 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में गेहूं फसल की कटनी कराई गई। फसल कटनी के बाद थ्रेशिंग किया गया। थ्रेशिंग के बाद उसका वजन किया गया। 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरा दाना का उत्पादन 15.515 किलोग्राम हुआ।इस प्रकार उपज 31.03 क्विंटल पर हेक्टेयर हुआ।पांच से सात दिनों बाद सूखे दाना का वजन किया जाएगा। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ सुमित सौरभ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामप्र साद सिंह, कृषि प्रखंड आत्माध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,समन्वयक अमरेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, चंदन कुमार, सुरेश कुमार, किसान सलाहकार कृष्ण मोहन सिंह, अविनाश कुमार सिंह,विष्णुदेव राय, सुधीर पांडे के अलावा प्रगतिशील किसान में विद्याकर झा, भोलानाथ सिंह,विजय बैठा, होरिल साह,रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Air India की फ्लाइट में यात्री ने कर दिया गंदा काम, पीड़ित के साथ खड़ी है कंपनी

Air India: देएयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर से शर्मनाक घटना सामने आई है. 9 अप्रैल 2025 को दिल्ली से बैंकॉक जा रही फ्लाइट AI 2336 की बिजनेस क्लास में एक यात्री ने अपने सहयात्री पर पेशाब कर दिया. यह घटना विमान के बिजनेस क्लास की 2D सीट पर हुई, जहां आरोपी यात्री बैठा था और पीड़ित उसके ठीक बगल की सीट पर था. पीड़ित यात्री प्रतिष्ठित कंपनी के बड़े अधिकारी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित एक प्रतिष्ठित कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बताए जा रहे हैं. हालांकि, अब तक दोनों यात्रियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. यह घटना फ्लाइट के दौरान हुई, लेकिन पीड़ित यात्री ने अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. एयर इंडिया का आधिकारिक बयान घटना को लेकर एयर इंडिया की ओर से बयान सामने आया है. एयरलाइन ने कहा कि केबिन क्रू को एक अनियंत्रित यात्री के व्यवहार की जानकारी मिली थी. इसके बाद तत्काल मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत कार्रवाई की गई. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट के क्रू ने आरोपी को चेतावनी दी और पीड़ित यात्री को बैंकॉक में शिकायत दर्ज कराने में सहायता की पेशकश की, जिसे उस समय अस्वीकार कर दिया गया. An Air India spokesperson says, “Air India confirms that an incident of unruly passenger behaviour was reported to the cabin crew operating flight AI2336, from Delhi to Bangkok, on 9 April 2025. The crew followed all laid down procedures, and the matter has been reported to the… pic.twitter.com/QwMB1pWr2E — ANI (@ANI) April 9, 2025 जांच के लिए गठित होगी स्वतंत्र समिति एयर इंडिया ने आगे बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक स्थायी स्वतंत्र समिति का गठन किया जाएगा, जो इस बात का मूल्यांकन करेगी कि अनियंत्रित यात्री पर क्या कार्रवाई की जाए. एयर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाओं में DGCA की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाता है. इसे भी पढ़ें: सुबह-सुबह लागू हो गया ट्रंप का 26% रेसिप्रोकल टैरिफ, जानें किन सामानों के निर्यात पर पड़ेगा प्रभाव पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं यह पहली बार नहीं है, जब एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की शर्मनाक घटना घटी हो. इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के गलत व्यवहार की समाचारें सामने आ चुकी हैं, जिसने एयरलाइन की छवि पर असर डाला है. इसे भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ से दवा-दारू के लिए तसरेगा अमेरिका, हिंदुस्तान से जाती है जेनरिक मेडिसिन The post Air India की फ्लाइट में यात्री ने कर दिया गंदा काम, पीड़ित के साथ खड़ी है कंपनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: 12 अप्रैल तक इन राज्यों में झमाझम बारिश, 24 घंटों में मौसम लेगा करवट, हीट वेव से मिलेगी राहत

Rain Alert: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. उत्तर-पूर्वी हिंदुस्तान में तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है. आईएमडी ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में कई इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. उत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में भी मौसम विभाग अगले 24 घंटों के अंदर मौसम में बदलाव का अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. इसका असर 12 अप्रैल तक दिख सकता है, इसके कारण उत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है. उत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली समेत उत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में हीट वेव का प्रकोप दिख रहा है. कई इलाकों में लू की स्थिति है. लू को लेकर IMD के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा “गुजरात में करीब एक हफ्ते से लू चल रही है, आईएमडी ने इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया था. उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में आज भी कई इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश में लू का असर बढ़ेगा. राजस्थान के कई इलाकों में भी लू का प्रकोप रहेगा. हालांकि आने वाले 24 घंटों में मौसम में अचानक परिवर्तन हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में अचानक से मौसम यू टर्न ले सकता है. #WATCH | Delhi | On heatwave conditions in Delhi and North India, IMD Scientist Dr Naresh Kumar says, “There has been a heat wave in Gujarat for about a week and we had issued a red alert for it… Heat wave is expected to continue in Northwest India till today. In the coming two… pic.twitter.com/b9sRqr6Cww — ANI (@ANI) April 9, 2025 पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. 10 अप्रैल तक यह पूरी तरह सक्रिय हो सकता है. इसके कारण उत्तर हिंदुस्तान और उत्तर पूर्वी हिंदुस्तान के कई राज्यों में बादल बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में भी बादल छाने, आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी इसका असर दिख सकता है. देश भर का मौसमी सिस्टम पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. ने वाले कुछ घंटों में यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा. इसके बाद यह निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर मुड़ सकता है. आने वाले 24 घंटों में मध्य बंगाल की खाड़ी पर धीरे-धीरे यह और कमजोर हो सकता है. इसके अलावा दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से पूर्वी गांगेय पश्चिम बंगाल तक एक टर्फ लाइन बनी हुई है. इन प्रणालियों के प्रभाव से कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. किन राज्यों में होगी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य हिंदुस्तान समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में गरज चमक के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाएं चल सकती है. आईएमडी के मुताबिक इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवा भी चल सकती है. कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है. 9 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश और 10 अप्रैल को झारखंड में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. 10 अप्रैल को बिहार, अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है. इसके बाद 10 से 11 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 9 से 11 अप्रैल को असम और मेघालय में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. Also Read: Pre Monsoon Rain Alert: उत्तर हिंदुस्तान में गरज के साथ होगी प्री-मानसून की बौछारें, इन राज्यों में झमाझम बारिश The post Rain Alert: 12 अप्रैल तक इन राज्यों में झमाझम बारिश, 24 घंटों में मौसम लेगा करवट, हीट वेव से मिलेगी राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: रचिन रविंद्र के शॉट से घायल हुई चीयर लीडर, दर्द से कराहती खूबसूरत लड़की का वीडियो वायरल

PBKS vs CSK, IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक ओपनर रचिन रविंद्र शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने 23 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा जोरदार शॉट जमाया, जिससे एक विदेशी चीयर लीडर घायल हो गई. रचिन को चौका तो मिल गया, लेकिन खूबसूरत लड़की दर्द से कराहती नजर आई. दरअसल मार्को जानसेन पंजाब किंग्स की ओर से 6ठा ओवर डालने आए. लेकिन पहली ही गेंद पर चेन्नई के स्टार बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने जोरदार शॉट जड़ दिया. गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रन के लिए चली गई, टीम को चौका मिल गया, लेकिन उस गेंद पर पंजाब किंग्स की चीयर लीडर घायल हो गई. गेंद सीधे उसके सीने पर जा लगी, जिससे वो दर्द से कराहने लगी. pic.twitter.com/7kiXxUGx9J — david Miller (@MillerDavi20894) April 8, 2025 PBKS vs CSK, IPL 2025: वीडियो पर आ रही प्रतिक्रिया रचिन के शॉट से घायल चीयर लीडर के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया तेजी से आ रही है. एक यूजर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, जिस तरह से चीयर लीडर दर्द से चीख रही है, उससे ऐसा लगता है, उसे गंभीर चोट लगी है. एक अन्य यूजर ने कहा, चोट को फर्स्ट एड देकर कवर कर लिया गया है. चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार चौथी हार आईपीएल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद खराब रहा है. पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराने के बाद चेन्नई को लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 50 रन से हराया, तो राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हराया. दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 25 रन की हार मिली, तो पंजाब किंग्स ने 18 रन से मैच जीतकर चेन्नई को लगातार चौथी हार का स्वाद चखाया. केवल एक जीत के साथ चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है. The post Watch Video: रचिन रविंद्र के शॉट से घायल हुई चीयर लीडर, दर्द से कराहती खूबसूरत लड़की का वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

4 साल से देह व्यापर में फंसी थी 15 साल की लड़की, किसी तरह Dial 112 पर किया कॉल, फिर…

Saharsa: बच्ची को देह व्यापार की दलदल में धकेलने वाले एक बिचौलिया सिकंदर नट उर्फ सिराज नट को गिरफ्तार किया गया है. उसके बाद मंगलवार को एएसटीयू डीएसपी के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम, स्त्री हेल्पलाइन की टीम एवं कई पुलिस पदाधिकारी ने हिंदुस्तानीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया पहुंचकर बच्ची के बरामदगी वाले मकान को सील कर दिया. साथ ही एक नाबालिग बच्चा को भी पूछताछ के लिए सदर थाना लाया गया. जहां मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस को पकड़े गए बिचौलिया की भूमिका संदिग्ध दिख रही थी. क्या बोले डीएसपी बच्ची को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराने को लेकर मंगलवार को एएसटीयू डीएसपी कमलेश्वरी सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम डायल 112 पर बच्ची ने कॉल कर जानकारी दी कि उससे जबरदस्ती मारपीट कर देह व्यापार कराया जा रहा है. उसे हिंदुस्तानीय नगर के एक मकान में छिपा कर रखा गया है. वे अपने माता-पिता के पास वापस जाना चाहती है. जिसकी सूचना के बाद उनके नेतृत्व में सदर थाना पुलिस टीम स्त्री हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के साथ छापेमारी को गयी. छापेमारी में एक मकान से 15 से 16 वर्ष की एक नाबालिग बच्ची बरामद हुई. साथ ही मौके से बच्ची से जबरन देह व्यापार कराने वाले हिंदुस्तानीय नगर निवासी सिकंदर नट उर्फ सिराज नट को भी गिरफ्तार किया गया. साथ ही एक नाबालिग बच्चा को भी हिरासत में लिया गया था. वहीं मंगलवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में उक्त मकान को सील कर दिया गया. पीड़ित बच्ची ने दी जानकारी पूछताछ में बच्ची ने बताया कि चार-पांच वर्ष पूर्व वे अपने माता-पिता के साथ पटना आई थी. जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान माता-पिता का साथ छूट गया था. पटना रेलवे स्टेशन पर अकेली रो रही थी. इस दौरान एक युवक ने सहायता का प्रलोभन देते उसने घर का झाड़ू पोछा लगाने के काम दिलाने के बहाने पहले सीतामढ़ी जिले के इस्लामपुर स्थित रेड लाइट इलाका ले गया. जहां देह व्यापार के धंधे में बिचौलिया का काम कर रहे मो लाडला के हाथों उसे बेच दिया. जिसने लगभग दो वर्ष तक उस बच्ची को प्रताड़ित करते देह व्यापार करवाया. उसके बाद बिचौलिया मो लाडला ने उसे हिंदुस्तानीय नगर स्थित रेड लाइट इलाका निवासी अपने ससुर सिकंदर नट उर्फ सिराज नट के हाथों बेच दिया था. बच्ची से पिछले लगभग चार वर्षों से देह व्यापार कराया जा रहा था. उसके बाद बच्ची वहां से किसी तरह निकलने में जुट गयी. किसी तरह सोमवार को मोबाइल मिलने पर उसने अपने फंसे होने और अपने से साथ हो रही घटना की सूचना डायल 112 को दी. जहां डायल 112 की पुलिस ने मामले की सूचना सदर थाना को दी. उसके बाद सदर थाना की पुलिस ने वरीय अधिकारी को मामले की सूचना देते छापेमारी कर उक्त बच्ची को बरामद कर लिया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें बच्ची के माता पिता की खोज के लिए नेपाल पुलिस से हो रही बातचीत मुख्यालय डीएसपी-1 ने बताया कि बच्ची सिर्फ पिता का ही नाम बता पा रही है. वे नेपाल बॉर्डर के आसपास अपना घर होना बता रही है. ऐसे में नेपाल के बीरगंज जिले के एसपी से उक्त बच्ची के माता-पिता की खोजबीन करने के लिए बातचीत हुई है. उन्हें जानकारी दी गयी है. बच्ची के माता-पिता की खोज की जा रही है. वहीं उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए नाबालिग आरोपी बच्चा को चाइल्ड हेल्पलाइन भेज दिया गया है. वहीं बच्ची को भी फिलहाल स्त्री हेल्पलाइन को सुपुर्द कर दिया गया है. साथ ही गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त और बिचौलिया सिकंदर नट उर्फ सिराज नट के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने मेघगर्जन पर भी जारी किया येलो अलर्ट The post 4 साल से देह व्यापर में फंसी थी 15 साल की लड़की, किसी तरह Dial 112 पर किया कॉल, फिर… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top