Hot News

April 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाने वाला है. इसकी वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने यह जानकारी दी है. इसकी वजह से 4 ट्रेनें अलग-अलग तारीख पर रद्द रहेंगी. एक ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, तो एक अन्य ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव कर दिया गया है. ये ट्रेनें रहेंगी रद्द | Trains Cancelled ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर – बरकाकाना – टाटानगर पैसेंजर (वाया – मूरी) 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 और 01/05/2025 को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर – हटिया – टाटानगर एक्सप्रेस 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 और 01/05/2025 को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 68036 हटिया – टाटानगर मेमू 10/04/2025, 13/04/2025, 17/04/2025, 20/04/2025, 24/04/2025, 27/04/2025 और 01/05/2025 को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 68035 टाटानगर – हटिया मेमू 11/04/2025, 14/04/2025, 18/04/2025, 21/04/2025, 25/04/2025, 28/04/2025 और 02/05/2025 को रद्द रहेगी. ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन | Train Route Change ट्रेन संख्या 22892/22891 रांची – हावड़ा – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 और 01/05/2025 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला – पुरुलिया – टाटानागर – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला – राजाबेड़ा – चंद्रपुरा – भोजूडीह – आद्रा – मेदिनीपुर – खड़गपुर होकर चलेगी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन | Train Rescheduled ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – मूरी) 13/04/2025, 20/04/2025 एवं 27/04/2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी. इसे भी पढ़ें 9 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट 1600 प्रति टन गुंडा टैक्स नहीं चलेगा, धनबाद में सांसद हाय-हाय के लगे नारे हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, मंईयां सम्मान योजना पर दिया ये निर्देश The post Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Panchayati Raj: पंचायत उन्नति सूचकांक में गुजरात सबसे आगे

Panchayati Raj: पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है. सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर क्रियान्वित करने और जमीनी स्तर पर शासन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) जारी किया है. यह सूचकांक देश भर में 2 लाख 50 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों की प्रगति को मापने का परिवर्तनकारी तरीका है. पंचायतों की प्रगति को मापने के लिए 9 विषय तय किए गए हैं, जिसमें पंचायत में गरीबी मुक्त और बेहतर आजीविका, स्वस्थ पंचायत, बाल-अनुकूल पंचायत, जल-पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाली पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायसंगत और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत और स्त्री-अनुकूल पंचायत को शामिल किया गया है. ये विषय वैश्विक लक्ष्यों को ग्रामीण वास्तविकताओं के साथ जोड़ते हैं, जिससे स्थानीय प्रशासनों को समग्र विकास के लिए अपनी नीति निर्धारित करने में मदद मिलती है.  पंचायत उन्नति सूचकांक के राज्यवार आकलन में गुजरात 346 ग्राम पंचायतों के साथ सबसे आगे है. उसके बाद 270 ग्राम पंचायतों के साथ तेलंगाना दूसरे स्थान पर है. अधिक संख्या में बेहतर मानक प्रदर्शन करने वाले राज्यों में गुजरात (13781), महाराष्ट्र (12242), तेलंगाना (10099) के साथ मध्य प्रदेश (7912) और उत्तर प्रदेश (6593) शामिल हैं, जबकि बिहार, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में आकांक्षी ग्राम पंचायतों का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो विकास प्रयासों की आवश्यकता वाले क्षेत्रों को उजागर करता है. वर्ष 2022-23 के पंचायत उन्नति सूचकांक आंकड़ों से पता चलता है कि 255699 ग्राम पंचायतों में से 216285 पंचायतों ने डेटा मुहैया कराया. इनमें 699 (0.3 फीसदी) पंचायतें अग्रणी रूप में उभरीं, 77298 (35.8 फीसदी) का प्रदर्शन बेहतर रहा, जबकि 132392 (61.2 फीसदी) आकांक्षी पंचायतें थीं. 5896 (2.7 फीसदी) ग्राम पंचायतें तय लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी.   कैसे बनाया गया सूचकांक पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) एक समग्र सूचकांक है और इसे 435 अद्वितीय स्थानीय संकेतकों (331 अनिवार्य और 104 वैकल्पिक) के आधार पर तैयार किया है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय संकेतक फ्रेमवर्क (एनआईएफ) के साथ जोड़कर तैयार किया गया है. विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा प्राप्त पीएआई स्कोर और विषयगत स्कोर के आधार पर ग्राम पंचायतों को प्रदर्शन की विभिन्‍न श्रेणियों में रखा गया है. जैसे  पूर्ण लक्ष्‍य प्राप्‍तकर्ता अचीवर (90+), अग्रणी-फ्रंट रनर : (75 से 90 से नीचे), बेहतर प्रदर्शन-परफॉर्मर (60 से 75 से नीचे), आकांक्षी-एस्पिरेंट: (40 से 60 से नीचे) और आरंभिक स्‍तर पर बिगनर्स (40 से नीचे). पंचायत उन्नति सूचकांक-पीएआई का उद्देश्य स्थानीय सतत विकास लक्ष्‍य हासिल करने में जमीनी स्तर की संस्थाओं द्वारा की गई प्रगति का आकलन करना है.  यह सूचकांक किसी पंचायत के अधिकार क्षेत्र में स्थानीय समुदायों के कल्याण और विकास की स्थिति के आकलन के लिए विभिन्न सामाजिक-आर्थिक संकेतकों और मानदंडों को अपनाता है. पंचायत उन्नति सूचकांक विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य प्रशासन और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के सहयोग से संभव हो पाया है. सभी हितधारकों ने आवश्यक आंकड़े साझा किए. 29 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों की 2 लाख 16 हजार से अधिक ग्राम पंचायतें पहले ही समर्पित पीएआई पोर्टल में अपना डेटा दर्ज कर चुकी हैं और अंतिम सूचकांक में शामिल किए जाने से पहले प्रत्येक प्रविष्टि का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाता है.  हिंदुस्तान 2030 सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ग्रामीण शासन में एक ऐतिहासिक नवाचार के रूप में सहयोग दे रहा है जो पारदर्शिता, दक्षता और समुदाय-केंद्रित विकास को बढ़ावा देता है. ReplyForward The post Panchayati Raj: पंचायत उन्नति सूचकांक में गुजरात सबसे आगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Train: मुजफ्फरपुर में वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के लिए वाशिंग पिट-1 होगा अपग्रेड, 60 लाख का टेंडर जारी

ललितांशु/ मुजफ्फरपुर. (Bihar Train) पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण जंक्शनों में से एक, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जल्द ही वंदे हिंदुस्तान और अमृत हिंदुस्तान जैसी आधुनिक ट्रेनों के रखरखाव के लिए मौजूदा वाशिंग पिट-1 को अपग्रेड किया जाएगा. जिसमें मुख्य रूप से वाशिंग पिट के ऊपर वायरिंग का काम होगा. फिलहाल वाशिंग पिट-1 पर टॉप वायरिंग नहीं है. जबकि वंदे हिंदुस्तान ट्रेन के दोनों तरफ इंजन होता है. ऐसे में वाशिंग पिट पर वायरिंग की व्यवस्था को अत्याधुनिक ट्रेनों को चलाने के लिए दुरुस्त रखना है. रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है. सोनपुर मंडल की ओर से बिजली के कार्य के लिए 60.68 लाख का टेंडर जारी किया गया है. इसके अलावे वाशिंग पिट-2 को भी अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है. वाशिंग पिट पर इन व्यवस्थाओं को करना है दुरुस्त अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अपग्रेडेशन प्रक्रिया में आधुनिक सफाई उपकरणों की स्थापना और विद्युतीकरण जैसी महत्वपूर्ण चीजें शामिल होंगी. वंदे हिंदुस्तान ट्रेनों में इलेक्ट्रिक कर्षण प्रणाली का उपयोग होता है, इसलिए वाशिंग पिट पर ओवरहेड विद्युतीकरण (ओएचइ) की सुविधा भी विकसित की जा सकती है. इसके अतिरिक्त, रखरखाव कर्मियों के लिए सुरक्षित और कुशल कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा. नये स्ट्रक्चर तैयार कर बिजली कार्य को पूरा किया जाएगा. करीब 9 करोड़ की लागत से तैयार हुआ था दूसरा पिट मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गति शक्ति योजना के तहत एक नया और आधुनिक वाशिंग पिट लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत बना था. कुछ दिन पहले इस पिट का सफल ट्रायल भी हो चुका है, और इसे मुख्य रूप से बंदे हिंदुस्तान और अमृत हिंदुस्तान ट्रेनों के रखरखाव के लिए तैयार किया गया है. जिसके बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टेंडर जारी हुआ है. वाशिंग पिट के अपग्रेडेशन से जंक्शन पर दोनों ही प्रकार की आधुनिक ट्रेनों के रखरखाव की क्षमता में वृद्धि होगी. जिससे यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी. Also Read: Bihar News: छपरा में स्कूल जा रहे सात साल के शिशु को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया पुलिस पर पथराव The post Bihar Train: मुजफ्फरपुर में वंदे हिंदुस्तान और अमृत हिंदुस्तान ट्रेनों के लिए वाशिंग पिट-1 होगा अपग्रेड, 60 लाख का टेंडर जारी appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

इंजीनियरिंग के छात्रों से मारपीट के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों एवं ग्रामीणों के बीच मारपीट की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सरायरंजन– घटहो मुख्य पथ पर सुभाष चौक के समीप सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया। बाद में सदर एसडीओ एवं सदर डीएसपी की पहल पर चार घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के कुछ शरारती छात्र ग्रामीणों के साथ अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम देकर कॉलेज कैंपस में आ जाते हैं। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य एवं स्थानीय पुलिस से लिखित एवं मौखिक शिकायत के बाद भी शरारती छात्रों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि नरघोघी गांव को हम मुंबई नहीं बनने देंगे। वहीं कुछ छात्रों का कहना था कि स्थानीय ग्रामीण उन पर बेतुके आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट करते हैं। ग्रामीण लोगों के साथ उनका कोई विवाद नहीं है। इधर,शरारती छात्रों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होते देख आक्रोशित ग्रामीणों ने कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण शरारती छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। घटना की सूचना पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार एवं सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने दोनों पक्षों से बात कर इस विवाद के समाधान का रास्ता निकाला। ग्रामीणों को उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों,छात्रों एवं प्राचार्य को मिलाकर एक कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी का जो फैसला होगा,वह सर्वमान्य होगा। जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

S Jaishankar Education: देश के लिए ‘विदेशों में डटे’ रहते हैं डॉ. एस जयशंकर…कितनी और कहां से की है पढ़ाई?

S. Jaishankar Qualification in Hindi: डॉ. एस. जयशंकर 30 मई 2019 से हिंदुस्तान के विदेश मंत्री हैं. वह गुजरात राज्य से हिंदुस्तानीय संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य हैं. उन्होंने कई देशों में दूतावासों के साथ अन्य कई राजनयिक पदों पर काम किया है. वर्तमान में भी वह देश के लिए विदेश के दौरों पर रहते हैं. अपनी समझ और सूझबूझ से विदेश मंत्रालय संभालने वाले डॉ. एस जयशंकर की शिक्षा की जर्नी शानदार रही है. इसलिए इस लेख में डाॅ. एस जयंशंकर की शिक्षा (S. Jaishankar Qualification) और उनके बारे में विस्तार से जानें. डॉ. एस. जयशंकर की शिक्षा (S Jaishankar Education Qualification) डॉ. एस. जयशंकर दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएट हैं. उन्होंने पाॅलिटिकल साइंस में पोस्टग्रेजुएशन और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंटरनेशनल रिलेशंस में एम.फिल. और पीएचडी की है. उन्हें 2019 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्होंने व्यापक रूप से प्रशंसित बेस्टसेलर पुस्तकें लिखी हैं: द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज फाॅर एन अनसर्टेन वर्ल्ड, जो 2020 में प्रकाशित हुई थी और व्हाई हिंदुस्तान मैटर्स, जो 2024 में प्रकाशित हुई थी. यह भी पढ़ें- Jay Shah Salary: BCCI से ICC चेयरमैन तक…हैरान कर देगी जय शाह की सैलरी, जानें डिग्रियां डॉ. एस. जयशंकर का करियर (S Jaishankar Education Qualification) वे 2015-18 तक विदेश सचिव, संयुक्त राज्य अमेरिका (2013-15), चीन (2009-2013) और चेक गणराज्य (2000-2004) में राजदूत रहे. वे सिंगापुर (2007-2009) में उच्चायुक्त थे. उन्होंने मॉस्को, कोलंबो, बुडापेस्ट और टोक्यो में दूतावासों के साथ-साथ विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति सचिवालय में अन्य राजनयिक पदों पर भी काम किया है. वे मई 2018 से टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड में वैश्विक कॉर्पोरेट मामलों के अध्यक्ष भी थे. कई भाषाओं के जानकार हैं हिंदुस्तान के विदेश मंत्री (S Jaishankar in Hindi) रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. एस. जयशंकर कई भाषाएं बोल सकते हैं जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, रूसी, जापानी, और थोड़ा बहुत हंगेरियन भी जानते हैं. जब वे अमेरिका में हिंदुस्तान के राजदूत बने, तब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपने आधिकारिक परिचय पत्र दिए थे. यह प्रक्रिया अमेरिका में किसी राजदूत के काम की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है. यह भी पढ़ें- Flipkart Founders Salary: टिंग से लेकर टॉन्ग तक…Flipkart के मालिक जानें सैलरी, रखते हैं ये डिग्री The post S Jaishankar Education: देश के लिए ‘विदेशों में डटे’ रहते हैं डॉ. एस जयशंकर…कितनी और कहां से की है पढ़ाई? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद

एक कारबाइन, तीन से चार कट्टा के अलावा मैगजीन व भारी मात्रा में कारतूस बरामद प्रतिनिधि, सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने एक घर में भारी मात्रा में हथियार छिपाकर रखने के मामले में आपसी पंचायत होने की गुप्त सूचना पर बुधवार दोपहर लगमा गांव में छापेमारी कर एक घर से भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की. बताया जाता है कि छापेमारी में एक कारबाइन, तीन से चार कट्टा के अलावा मैगजीन व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पूरे मामले में बाद में विस्तृत जानकारी देने की बात कही. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लगमा गांव स्थित एक घर में भारी मात्रा में हथियार छिपाकर रखने के मामले में दो पक्षों के बीच सुनसान घर में हथियार रखने व रखे गये हथियार वापस किये जाने को लेकर आपसी पंचायत हो रही है. जिसकी जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, प्रशिक्षु बीडीओ रागिनी कुमारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल के साथ लगमा गांव पहुंच छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक घर से एक बैग में छिपाकर रखे एक कारबाइन सहित तीन से चार कट्टा, मैगजीन व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बरामद हथियार मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. बरामद अवैध हथियार बरामदगी को लेकर सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी द्वारा प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी जायेगी. ग्रामीणों के अनुसार, ललन झा के घर के पीछे एक नवनिर्मित शौचालय जो दयाकांत झा का था, इसमें हथियारों से भरा बैग रखा हुआ था. जो ग्रामीणों के हाथ लगा. इस पर ग्रामीणों द्वारा बकायदा पंचायत की जा रही थी. इसी बीच पुलिस को इसकी जानकारी प्राप्त हो गयी और पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर ललन झा के घर के पीछे शौचालय से हथियारों से भरा बैग जब्त कर लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संपत लाल उरांव के निधन से शोक

पूर्णिया. बहुजन समाज पार्टी के पूर्व बिहार प्रदेश महासचिव, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश महासचिव संपत लाल उरांव के आकस्मिक निधन से जिलाध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने शोक प्रकट किया है. जिलाध्यक्ष ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि संपत लाल उरांव के निधन से पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. पार्टी के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता शेखर आशुतोष, प्रदेश महासचिव तरुण सिंह कुशवाहा, जोन इंचार्ज विकास रंजन, सुशील राम, निखिल दास आदि ने संपत लाल उरांव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. इधर, अखिल हिंदुस्तानीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष विजय उराव, कमल ठाकुर आदि ने संपत लाल उरांव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संपत लाल उरांव के निधन से शोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भगैत महासम्मेलन की हुई भव्य शुरुआत

1- प्रतिनिधि, भरगामा सिमरबनी पंचायत के धनगाड़ा स्थित भत्तन बाबा स्थान पर मंगलवार से शुरू हुए श्री-श्री 108 अखिल हिंदुस्तानीय महायज्ञाधिवेशन व 62 वें भगैत महासम्मेलन की शुरुआत भक्तिभाव व उल्लास के साथ हुई. तीन दिवसीय आयोजन 10 अप्रैल तक चलेगा. जिसमें देश भर से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है. इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण वायरल भगैत गायक दीपेन पंजियार रहे. जिनके आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई. भारी संख्या में श्रद्धालु उन्हें सुनने उमड़ पड़े. महासम्मेलन के लिए आयोजन स्थल को भव्य व आकर्षक रूप से सजाया गया है. हर कोना भक्ति व सांस्कृतिक ऊर्जा से सराबोर है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्यता का गहरा अनुभव हो रहा है. महासम्मेलन की सफलता के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने एकजुट होकर तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कार्यक्रम स्थल पर राजद नेता विजय सिंह यादव, जिला परिषद सदस्य किरण देवी व उनके प्रतिनिधि माधव यादव, प्रमोद नारायण यादव, प्रणव यादव, अजय यादव, शंकर यादव, उपाध्यक्ष रामदेव यादव, सरपंच दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया. देश भर से पहुंचीं 100 भगैत मंडलियां आयोजन समिति के अनुसार, इस बार के महासम्मेलन में देशभर से 100 से अधिक भगैत मंडलियां शामिल हुई हैं. जो अपनी भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर रही हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भगैत महासम्मेलन की हुई भव्य शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुख्यात पवन मंडल को मुंगेर जेल से सेंट्रल जेल भागलपुर किया गया शिफ्ट

पिछले दिनों एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर मुंगेर पुलिस को सौंपा था मुंगेर. मुंगेर मंडल कारा में बंद कुख्यात अपराधी पवन मंडल को सेंट्रल जेल भागलपुर शिफ्ट किया गया है. लेकिन मुंगेर न्यायालय में उसके पेशी के लिए भागलपुर से मुंगेर आने-जाने में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराने को लेकर मुंगेर पुलिस प्रयास कर रही है. बताया गया कि इसे लेकर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद मुंगेर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश से मुलाकात कर अनुरोध करेंगे. बताया जाता है कि पिछले दिनों एसटीएफ की टीम ने कुख्यात अपराधी पवन मंडल को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर मुंगेर पुलिस को सौंपा था. जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय में उपस्थापन के बाद उसे मंडल कारा मुंगेर भेज दिया. लेकिन पूर्व में मंडल कारा मुंगेर से पवन मंडल द्वारा साजिश रच कर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवाया गया था. जिसे देखते हुए मुंगेर पुलिस ने पवन मंडल को सेंट्रल जेल भागलपुर में शिफ्ट कराया है. जेल से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलाने की थी संभावना मुंगेर पुलिस ने कुख्यात पवन के पूर्व के आपराधिक इतिहास को देखते हुए जेल स्थानांतरण पर पहल की है. पुलिस ने इसे लेकर कहा है कि कुख्यात पवन का पुराना आपराधिक इतिहास है. उसने जेल में रहते हुए कई आपराधिक घटनाओं की साजिश रची और उसे अंजाम भी दिलवाया. जेल में बंद रहते हुए किला क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में हत्याकांड के गवाह भाजपा नेता उत्तम शर्मा की हत्या करवाने का आरोप उस पर था. जबकि जेल में साजिश रच कर उसने जेल पुलिस पर अपने गुर्गों से हत्या की नीयत से फायरिंग करायी थी. हालांकि गोली लगने के बावजूद जेल पुलिस इलाज के उपरांत बच गया. एसपी ने बताया कि डबल मर्डर में पवन मंडल के साथी पूर्व से ही जेल में बंद है. पवन मुंगेर जेल में रहते हुए अपने साथियों के साथ अपराध की साजिश रच सकता था और उसे अंजाम तक पहुंचाने का प्रयास कर सकता है. जिसके कारण उसका जेल स्थानांतरण कराया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के लिए जिला जज से किया जायेगा अनुरोध मुंगेर. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पवन मंडल संगठित गिरोह का संचालन करता है. लेकिन हाल के दिनों में पवन सहित उसके गिरोह के अधिकांश सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पवन मंडल के भी कई दुश्मन हैं. पेशी पर उसे भागलपुर से मुंगेर लाने और पेशी के उपरांत मुंगेर से भागलपुर ले जाने के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है. सुरक्षा और विधि व्यवस्था बिगड़ने के दृष्टिकोण से उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराने का प्रयास किया जायेगा. शीघ्र ही इसको लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेर से मुलाकात कर ऑनलाइन पेशी का आग्रह किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुख्यात पवन मंडल को मुंगेर जेल से सेंट्रल जेल भागलपुर किया गया शिफ्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन को निकाली कलशयात्रा

हसनगंज प्रखंड स्थित हरखा बंगाली किसान टोला गांव में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन व भव्य रासलीला के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में सैकड़ों स्त्री कलश लेकर भगवान श्रीकृष्ण के नारों के साथ चौहान टोला के रास्ते भोगा भटगामा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभर फरही यादव टोला होते हुए पुनः हरखा बंगाली टोला यज्ञ स्थल पहुंच समाप्त हुई. कलशयात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो, प्रमुख नीलू देवी, मुखिया सागर यादव, बिनोद आदि ने संयुक्त रुप से किया. आयोजनकर्ताओं ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन व भव्य रासलीला का आयोजन किया है. बिहार ही नहीं बंगाल से भी कीर्तन मंडली व कलाकार पहुंच भक्ति पाठ का आयोजन करेंगे. गांव में सुख समृद्धि व आपसी भाईचारा बना रहे इसको लेकर हर वर्ष यह भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. हमलोग किसान जाति के लोग हैं. अपनी संस्कृति व धरोहर को लेकर कार्यक्रम आयोजित करते हैं. ताकि हमारा आने वाला युवा पीढ़ी इससे कुछ सीख अपना जीवन सार्थक बना सकें. इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन को निकाली कलशयात्रा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top