Hot News

April 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेरोजगारी भत्ता व डोमिसाइल कानून की मांग को लेकर कांग्रेस नेता ने उठाई आवाज

सुपौल. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा बुधवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता आयोजित कर केंद्र और राज्य प्रशासन से युवाओं के भविष्य को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब तक बिहार के सभी युवाओं को समुचित रोजगार नहीं मिल जाता, तब तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए. राज्यपाल के नाम सौंपे एक ज्ञापन के माध्यम से श्री झा ने कहा कि बिहार में डोमिसाइल (स्थानीय निवासी) कानून जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि अन्य प्रदेशों के लोगों को बिहार में रोजगार देने की प्रक्रिया पर रोक लग सके. उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को पहले रोजगार मिलना चाहिए और यह राज्य प्रशासन की जिम्मेदारी है. कहा कि युवाओं को जब तक रोजगार की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक बेरोजगारी भत्ता सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इस मुद्दे को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र और राज्य प्रशासन जल्द ही इन मांगों पर विचार नहीं करती है, तो एक चिंतन सभा का आयोजन कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेरोजगारी भत्ता व डोमिसाइल कानून की मांग को लेकर कांग्रेस नेता ने उठाई आवाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नकली मोबिल मार्केट में सप्लाई करने वाले का भंडाफोड़

बड़ी मात्रा में तैयार मोबिल से भरा ड्रम, खाली डब्बा स्टीकर, उपकरण बरामद मधुबनी थाना क्षेत्र के मौलवी टोला में चल रहा था गोरखधंधा पूर्णिया. कैस्ट्रॉल कंपनी के नाम पर नकली मोबाइल तैयार कर मार्केट में सप्लाई करने वाले का पुलिस ने भंडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में तैयार मोबिल से भरा ड्रम, एक लीटर का खाली डब्बा, कैप, कंपनी का स्टीकर एवं उपकरण बरामद किया गया है. यह कार्रवाई कंपनी के अधिकारी की सूचना के बाद मधुबनी थाना की पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर मौलवी टोला स्थित एक घर में की गई. पुलिस ने छापेमारी कर वाहनों में इस्तेमाल किये गये मोबिल एवं उसे रिफाइन करने का मशीन भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष सूरज कुमार सूरज प्रसाद ने बताया कि मो बाबर एवं मो अजहर के घर से मोबिल बरामद किया गया है.दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं.कंपनी के अधिकारी के आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं कोलकाता से पहुंचे कैस्ट्रॉल कंपनी के रिजनल मैनेजर देवाशीष दत्त ने बताया कि पूर्णिया के मार्केट से लगातार सूचना मिल रही थी कि कैस्ट्रॉल कंपनी के नाम से दुकानों में नकली मोबाइल की सप्लाई एक व्यक्ति द्वारा की जा रही है. सूचना का सत्यापन किया गया, तो मामला सही पाया गया. उन्होंने बताया कि वाहनों में इस्तेमाल किये गये मोबिल को स्टोर किया जाता था और उसे रिफाइंड कर उसमें कलर मिलाया जाता था.इसके बाद तैयार मोबिल कंपनी के डब्बे में भरकर उसमें लेवल लगाकर मार्केट में सप्लाई कर रहा था. उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मधुबनी थाना की पुलिस को की गई. पुलिस की छापेमारी में आरोपी व्यक्ति के घर से सिर्फ कैस्ट्रॉल कंपनी का नकली मोबिल ही नहीं, बल्कि गल्फ, टीवीएस, हीरो, बजाज कंपनी के नाम से मोबिल से भरा डब्बा बरामद किया गया है. यह गोरख धंधा करीब दो साल से चल रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी व्यक्ति पहले बस स्टैंड के पास एक घर से मोबिल बनाने का धंधा कर रहा था. करीब 20 दिन पहले वह मौलवी टोला स्थित अपने घर से मोबाइल बनाकर बाजार में बेचने का काम कर रहा था. आरोपी व्यक्ति के घर वालों का कहना है कि तैयार किया गया मोबिल सिर्फ पंपिंग सेट मशीन में इस्तेमाल किया जाता है. अगर ऐसी बात है, तो बाइक में डालने वाले एक लीटर वाला सैकड़ों खाली डब्बा किस प्रकार बरामद किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नकली मोबिल मार्केट में सप्लाई करने वाले का भंडाफोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारसोई में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

बारसोई प्रखंड स्थित नगर पंचायत बारसोई के रासचौक सामुदायिक भवन में बुधवार को बलरामपुर विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गयी. विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर विचार विमर्श किया. सभी पार्टी की स्थापना दिवस पर पूरे विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों एवं सभी कार्यकर्त्ता के घर पर पार्टी का झंडा लगाने का निर्णय लिया. 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने तथा पार्टी का निर्देश का पालन करने का निर्णय लिया. हिंदुस्तान प्रशासन व बिहार प्रशासन के विकास के कार्यों को लेकर लोगों के बीच में जागरूकता पैदा करने पर विचार विमर्श किया. कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर जायें और लोगों को हिंदुस्तान प्रशासन, बिहार प्रशासन, एनडीए प्रशासन के कार्यकाल में किये विकास की जानकारी दें. जिला मंत्री पिंटू यादव, वरुण कुमार झा, विधानसभा प्रभारी शोभन चंद दास, मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार दास, मंडल अध्यक्ष दीपक साह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय कुमार साह, मिहिर मुखर्जी, अमर बोसाक, महामंत्री समीर चंद्र, सौरभ यादव, राजू यादव, विवेक भगत, असगर अली, सऊदी आलम, शंकर प्रसाद साह, पिंटू कुमार साह आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारसोई में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

11 अप्रैल को पटना में आयोजित बिहार बदलाव रैली होगा ऐतिहासिक

प्रतिनिधि, हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने प्रेसवार्ता कर 11 अप्रैल को पटना में होने वाली बिहार बदलाव रैली के बारे में जानकारी दी. प्रखंड अध्यक्ष कहा कि यह रैली बिहार प्रशासन के खिलाफ एक प्रभावशाली और ऐतिहासिक आंदोलन होगा, जिसके माध्यम से प्रशांत किशोर के नेतृत्व में राज्य की व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ाया जायेगा. यह रैली केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि बिहार में व्यापक सुधार की मांग को लेकर जनता की सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन है. जिला अभियान समिति के संयोजक लव आनंद ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोरी जैसे मुद्दों को उठाने के लिए यह रैली महत्वपूर्ण होगी. वहीं बिहार की जनता मौजूदा प्रशासन से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है. प्रखंड क्षेत्र के आम नागरिक से अपील किया कि वे बड़ी संख्या में रैली में शामिल हो व्यवस्था परिवर्तन की इस मुहिम को मजबूती प्रदान करें. मौके पर पूर्व मुखिया रामदिनेश शर्मा भी उपस्थित थे. ——————————————– केंद्रीय मंत्री ललन सिंह कल पहुंचेंगे लखीसराय लखीसराय. केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 11 अप्रैल को लखीसराय पहुंचेंगे, जहां वे रामगढ़ प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क करेंगे. जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहा कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामगढ़ चौक प्रखंड महिसोरा गांव में साढ़े 10 बजे, नदियावां में 11:15 बजे, सुरारी इमामनगर में 12:15 बजे, बिल्लो गांव में दोपहर एक बजे, डकरा में डेढ़ बजे तथा परसावां में तीन बजे पहुंचेंगे, जहां वे ग्रामीणों की जनसमस्याओं से रू-ब-रू होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 11 अप्रैल को पटना में आयोजित बिहार बदलाव रैली होगा ऐतिहासिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाशिवपुराण कथा को लेकर तैयारी का ईओ ने लिया जायजा

सिंहेश्वर. 21 से 27 अप्रैल तक पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा महाशिवपुराण कथावाचन किया जायेगा. इसको लेकर बुधवार को नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिवचंद्र चौधरी ने तैयारी का जायजा लिया. इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने साफ-सफाई, शौचालय, ब्लीचिंग पाउडर, फॉगिंग करवाने की मांग की. उन्होंने हर संभव सहयोग को आश्वस्त किया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती भी आवश्यकतानुसार की जायेगी. वहीं मेला परिसर के सफाई के लिए उन्होंने आउटसोर्सिंग कंपनी के सुपरवाइजर को निर्देशित किया. कहा गया कि सफाई का कार्य अभी से ही लगातार चलता रहे. मौके पर वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, प्रदीप राम, प्रकाश चौधरी, पवन चौधरी, सुनील ठाकुर, कलानंद ठाकुर, राजीव कुमार बबलू, सुदेश शर्मा, ओमप्रकाश भगत, सुमित वर्मा आदि मौजूद रहे. इससे पहले अशोक वाटिका में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा विस्तार से कार्यक्रम की चर्चा की गयी थी. मेला ग्राउंड खाली करने का अल्टीमेटम- महाशिवरात्रि मेले में आये दुकानदार अब तक मेला परिसर से अपने दुकानों व सामान को नहीं हटाए है. आयोजन समिति व अंचल प्रशासन द्वारा उन्हें जल्द से जल्द सामान व दुकान हटा लेने को कहा गया है. दो दिन के बाद अंचल प्रशासन द्वारा बुलडोजर से मेला परिसर को खाली कराया जायेगा. मेला परिसर को सामुदायिक भवन के सामने से लेकर महर्षि मेंही आश्रम तक समतल करना का कार्य बुधवार से प्रारंभ हो गया है. जेसीबी के द्वारा सभी गढ़ों को भरा जा रहा है. सारे कूड़े को हटाया जा रहा है. पूरे परिसर की नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा सफाई का कार्य प्रारंभ करवाया जा चुका है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महाशिवपुराण कथा को लेकर तैयारी का ईओ ने लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फुलवरिया पुलिस ने विश्वंभरपुर से चोरी के बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

फुलवरिया. स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के एक मामले में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनियां गांव का निवासी आकाश यादव है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम खेम मटिहनियां गांव में छापेमारी की और अभियुक्त को उसके घर से ही दबोच लिया. गिरफ्तार युवक के खिलाफ गोपालगंज जिले के तीन अलग-अलग थानों में कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें अधिकतर बाइक चोरी से संबंधित हैं. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था. फुलवरिया थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और वह एक शातिर वाहन चोर है. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. उससे पूछताछ कर अन्य मामलों में संलिप्त अन्य आरोपितों की भी जानकारी जुटायी जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक चोरी की बाइक भी जब्त की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फुलवरिया पुलिस ने विश्वंभरपुर से चोरी के बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

चैनपुर. थाना क्षेत्र के हरगांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पहला आवेदन हरगांव निवासी बैकुंठ राय की पत्नी उदासी देवी ने दिया. इसमें बताया गया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी. तभी गांव के ही मिश्री राय उसका पुत्र पंकज राय सहित अन्य लोग वहां आये और गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर उन लोगों ने मारपीट की. इस मारपीट मामले में दूसरा आवेदन पप्पू राय की पत्नी सूर्यकला देवी ने दिया. आवेदन में सूर्यकला देवी ने बताया कि गांव के ही सिंटू राय, विनोद राय, शत्रुघ्न राय व अन्य ने गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर आरोपित मारपीट करने लगे. सूर्यकला देवी ने बताया कि इस दौरान उन्हें बचाने के लिए आए उनकी सास व ससुर के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : केविवि में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 16 छात्र हुए शामिल

Motihari : मोतिहारी. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा बुधवार को चाणक्य परिसर स्थित पं. राजकुमार शुक्ल सभागार में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के सहयोग से एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. कंपनी द्वारा चयन प्रक्रिया का संचालन किया. चयन की प्रक्रिया में पहले सामान्य अभिरुचि परीक्षा और फिर मानव संसाधन साक्षात्कार आयोजित किए गए.चयनित अभ्यर्थियों को अब अंतिम चरण के साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है. इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें प्रबंधन विज्ञान विभाग तथा कंप्यूटर विज्ञान विभाग के छात्र सम्मिलित थे. इनमें से आठ विद्यार्थियों ने प्रारंभिक अभिरुचि परीक्षा उत्तीर्ण कर चयन प्रक्रिया के अगले चरण में प्रवेश प्राप्त किया है.इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि उन्हें उद्योग जगत से जोड़ने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है. प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. रफीक उल इस्लाम ने कहा कि “यह हमारे विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है.मौके पर प्लेसमेंट सेल के सक्रिय सदस्य डॉ. सपना सुगंधा और डॉ. पवन कुमार व अन्य उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : केविवि में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 16 छात्र हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक महिला जख्मी

पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के बालको गांव के पास पाकुड़िया दुमका पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे बाइक पर पीछे बैठी स्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी के मुताबिक दुमका से पाकुड़िया की ओर बोलेरो व बाइक दोनों आ रहा था. बोलेरो ने बाइक चालक को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गया. राहगीरों ने जख्मी स्त्री को उठाकर सीएचसी पहुंचाया. जख्मी स्त्री की पहचान कुसुमजुली ग्राम निवासी लीलमुनि हेंब्रम, पति सुबेन्दु टुडू (40) के रूप में हुई है. सीएचसी में डॉ मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पश्चिम बंगाल रामपुरहाट रेफर कर दिया. चिकित्सक डॉ मंजर आलम ने बताया कि लीलमुनि हेंब्रम को बायां आंख के नीचे और बायां पैर में गंभीर चोट है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक स्त्री जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : अच्छे उत्पादन के लिए लीची के पौधों में मंजर और फूल का करें देखभाल

Motihari : पीपराकोठी. भाकृअनुप-राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर ने लीची किसानों के हित में विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी देते हुए बताया है कि किसानों को जागरूक किया जाना आवश्यक है, ताकि लीची की अधिक उत्पादन हो सकें. इस संबंध में केविके प्रमुख डा अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में लीची में किए जाने वाले कार्य को कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से लीची किसानों को जागरूक किया जा रहा है. कहा कि शाही किस्म में फल लौंग का आकार ले चुका है तो किसान भाईयों को लीची में निम्नलिखित कार्य को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है. पेड़ों के थालों में हल्की सिंचाई करें : 8-12 वर्ष के पेड़ों में 350 ग्राम यूरिया एवं 250 ग्राम पोटाश (एमओपी) का व्यवहार करें और 15 वर्ष के उपर पेड़ों पर 450-500 ग्राम यूरिया एवं 300 से 350 ग्राम पोटाश का व्यवहार करें. छत्रक के बाहरी फैलाव से 1 मीटर अंदर की तरफ जमीन पर 2 फीट चौड़ाई में पेड़ के चारों तरफ गोलाई में उर्वरक डालकर कुदाल/फावड़ा से मिट्टी में मिला दें. ध्यान रहें कि उर्वरकों का प्रयोग पर्याप्त नमी होने पर ही करें. रोग से बचाव के लिए कीटनाशक का करें छिड़काव लीची फल बेधक (बोरर) कीट से बचाव के लिए थियाक्लोप्रिड (21प्रतिशत एस.सी) 0.6 मिली/लीटर पानी अथवा नोवाल्यूरान 10 ई.सी. 1.5 मिली/लीटर या संयुक्त उत्पाद (नेवाल्यूरान 5.25% एवं इन्डोक्साकार्ब 4.5%) एस.सी. 1.5 मिली/लीटर दवा का घोल बनाकर छिड़काव करें. फल बड़ी लौंग के आकार के हो जाने के बाद ही दवा का छिड़ाकाव करें. मंजर/झुलसा एवं अन्य रोग से बचाव के लिए कीटनाशक के साथ ही कवकनाशी थायोफेनेट मिथाइल 70 प्रतिशत डब्ल्यू. पी. 2 ग्राम प्रति लीटर का छिड़काव करें. अच्छे परिणाम के लिए कीटनाशी/कवकनाशी के साथ स्टिकर 0.3 मिली./लीटर या सर्फ एक चम्मच प्रति 15 लीटर पानी में प्रयोग अवश्य करें. इस तरह से देख भाल करने से लीची के अच्छे फल एवं उत्पादन में वृद्धि होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : अच्छे उत्पादन के लिए लीची के पौधों में मंजर और फूल का करें देखभाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top