Hot News

April 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिलाओं की जांच कर दीं गयी दवाएं

फोटो परिचय- 4, पीएचसी पर स्त्रीओं की जांच करतीं चिकित्सक. दुर्गावती. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड परिसर स्थित पीएचसी पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संगीता सिंहा के नेतृत्व में प्रसव पूर्व स्त्रीओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. ताकि जच्चा-बच्चा गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित रहें. पीएचसी के स्वास्थ प्रबंधक मनीष चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को विशेष कैंप का आयोजन किया जाता है. पीएचसी में 110 स्त्रीओं की प्रसव पूर्व ब्लड प्रेशर, वजन आदि स्वास्थ्य संबंधित खतरों के लक्षणों की जांच की गयी. मौके पर आयरन, कैल्शियम के अलावा जरूरी दवाएं दी गयी. मौके पर चिकित्सा कर्मियोंमें शामिल बीसीएम आशुतोष कुमार प्रभाकर के अलावा त्रिभुवन सिंह अनुज कुमार आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्रीओं की जांच कर दीं गयी दवाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रसोई गैस एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम जनता हलकान : माले

पूर्णिया. भाकपा-माले के जिला कमेटी सदस्य इस्लाम उद्दीन ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे भारी वृद्धि से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढा है जिससे आमलोग हलकान हैं. उन्होने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र प्रशासन ने सामान्य और सब्सिडी वाले दोनो श्रेणियों के गैस सिलेंडर की कीमत मे 50 रूपये की बढोतरी की है. इसके अलावे प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल पर विशेष उत्पाद शुल्क मे बढ़ोतरी की है. गैस और पेट्रोल डीजल के कीमतों मे की गयी वृद्धि से मंहगाई के कारण आम लोगो के जीवन पर और भी बुरा असर पड़ेगा जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतो मे लगातार गिरावट आयी है. यह प्रशासन वक्फ संसोधन बिल लाकर आम जनता को हिन्दू-मुस्लिम मे उलझा कर चुपके से गैस और तेल का दाम बढ़ा कर महंगाई थोप रही है जो सरासर बेईमानी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रसोई गैस एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम जनता हलकान : माले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बढ़ती गर्मी व लू की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

सभी अस्पतालों में तैयार किये गये विशेष सुविधाओं वाले लू वार्ड पूर्णिया. गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं एवं लू व विभिन्न मौसमी बीमारियों की संभावनाओं को देखते हुए प्रभावित लोगों को समय पर सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है. इसके तहत लू ग्रसित मरीजों के उपचार के लिए सभी प्रखंड के अस्पतालों में विशेष लू वार्ड बनाये गये हैं जहां लू ग्रसित मरीजों को आवश्यक चिकित्सिकीय सहायता उपलब्ध करायी जाएगी. दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतते हुए अपने कार्य को करने की अपील भी की जा रही है. सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि गर्मी में लू ग्रसित होने से सुरक्षा के लिए लोगों को पहले से सावधानी बरतने की आवश्यकता है. एपिडेमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला ने बताया कि लू ग्रसित मरीजों के लिए सभी प्रखंड स्वास्थ्य केंद्रों में अलग से लू वार्ड बनाये गये हैं जहां आवश्यक बेड के साथ साथ उपचार के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है. साथ साथ मरीजों की सुरक्षा के लिए लू वार्ड में एसी, कूलर एवं पंखा उपलब्ध करायी गयी है. उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित मरीजों को अस्पताल आने जाने के लिए एसी युक्त एम्बुलेंस का उपयोग किया जाएगा. लू लगने पर ओआरएस का घोल जरुरी सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि घर में लू से सुरक्षा के लिए लोगों को ओआरएस का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी आदि का उपयोग करना चाहिए. लू ग्रसित होने पर बेहोशी या चक्कर का आना, उल्टी, सिरदर्द, अधिक प्यास लगना, दिल का धड़कन तेज होना आदि हो सकता है. ऐसी स्थिति होने पर नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकों से संपर्क करते हुए चिकित्सिकीय सहायता का लाभ उठाना चाहिए. लू लगने पर क्या करें -लू से ग्रसित मरीज को को छांव में लिटा कर कपड़े ढीला करें या हटा दें. -ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछें या पानी से नहायें. -ओआरएस/नींबू-पानी/नमक-चीनी का घोल पीड़ित को देते रहें. -उल्टियां करने या बेहोशी जैसे मामले में कुछ भी खाने या पीने न दें. -कूलर, पंखे आदि का उपयोग करें. -गर्दन, पेट एवं सिर पर गीला तथा ठंडा कपड़ा रखें. -पैर में तकिया का उपयोग करते हुए पैर को उठा कर रखें. -पीड़ित के लिए छांछ, नींबू पानी, शरबत का सेवन लाभप्रद है. -एक घंटे में सुधार नहीं होने पर मरीज को नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बढ़ती गर्मी व लू की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पर्यावरण को ले पूर्णिया में सौरा नदी को ले फिर मुहिम की सुगबुगाहट

जीवनदायिनी सौरा नदी को अस्तित्व के संकट से बचाने की कवायद लगातार घट रही नदी की गहराई व धारा में बाधा को ले लोग चिंतित पूर्णिया. सौरा नदी को बचाने के मुद्दे बने कई साल हो गये पर न तो अभी उम्मीदें खत्म हुई हैं और न हो जोश व जज्बे में कमी आयी है. शहरवासी यह मान रहे हैं कि पर्यावरण को शुद्ध रखना है सौ शहर के बीच से गुजरी सौरा नदी को बचाना ही होगा. यही वजह है कि एक बार फिर पूर्णिया में सौरा बचाओ का नारा लगने लगा है. अहम यह है कि पिछले कई सालों से स्वच्छता और पर्यावरण के लिए काम कर रहा ‘ग्रीन पूर्णिया’ ने इसके लिए सुगबुगाहट शुरू कर दी है. ग्रीन पूर्णिया से जुड़े शहर के प्रबुद्ध नागरिक मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्यावरण संरक्षण जीवन के लिए जरुरी हो गया है और इस लिहाज से भी आने वाले दिनों में जीवन देने वाली सौरा नदी को हर हाल में अस्तित्व के संकट से निकालना होगा. दरअसल, सौरा नदी का पानी गुजरते वक्त के साथ घटता जा रहा है जबकि आकार में भी सिकुड़न आ रही है. पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे ग्रीन पूर्णिया ने इसे गंभीरता से लिया क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण जहां बारिश का दर कम हो रहा है वहीं मौसम का तापमान भी लगातार चढ़ता जा रहा है. जिला मुख्यालय में सौरा अकेली नदी बच गयी है जिसमें बहाव है पर जगह-जगह रुकावट भी है. पिछले वर्ष ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक अध्यक्ष ने पूरी टीम के साथ इसका सर्वे किया था और पूर्व से सौरा बचाओ अभियान से जुड़े पर्यावरण प्रहरियों से भी सम्पर्क साधा था. इस लिहाज से सौरा को उसके वास्तविक स्वरुप में लाने के लिए बड़ी कार्ययोजना महसूस की जा रही है जिसमें राज्य और केन्द्र प्रशासन की भागीदारी अनिवार्य हो जाती है. इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है जबकि नदियों को लेकर देश और दुनिया में काम करने वाले संस्थानों से भी राय-शुमारी की जा रही है. सौरा नदी का घटता पानी बढ़ता संकट सौरा नदी का घटता पानी आने वाले सालों के लिए जल संकट का संकेत दे रहा है. जानकारों की मानें तो यहां भूगर्भीय जल स्तर सालाना छह इंच नीचे जा रहा है और यह सिलसिला पिछले एक दशक से चल रहा है. हालांकि यह नदी अब तक कभी सूखी नहीं है पर अब हालात गंभीर होने लगे हैं. मौसम और भूगर्भ के जानकार बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के गरमाते मिजाज के कारण ग्राउंड वाटर लेवल नीचे जा रहा है जो चिन्ता का विषय है. शहरी क्षेत्र के भूजल स्तर में गिरावट की कोई बात अभी सामने नहीं आयी है पर नदी का पानी जिस तरह कम हो रहा है उससे आने वाले सालों में जल संकट का संकेत बताया जा रहा है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वर्ष 2006 के बाद से लगातार बारिश कम हो रही है. जानकारों ने बताया कि बदलते दौर में मौसम का मिजाज समय से पहले गर्म हो जाता है जबकि ऐसी स्थिति अमूमन जून महीने में हुआ करती थी. ग्रीन पूर्णिया के सचिव रविन्द्र कुमार बताते हैं कि इस लिहाज से भी नदी को बचाना जरुरी है और ग्रीन पूर्णिया द्वारा इसके लिए बहुत जल्द सार्थक पहल की जाएगी. ——————- आंकड़ों का आइना 1987 में पहली बार सौरा नदी के कायाकल्प की हुई थी पहल 2019 के अंत में सौरा नदी को प्रशासन ने संज्ञान में लिया 2017 में सौरा नदी के सर्वे के लिए गठित हुई थी अधिकारियों की टीम 2.18 किमी. तटबंध का सौन्दर्यीकरण पहले चरण में होना था 3.62 किलोमीटर सौरा के दाएं श्रीनगर तटबंध पर बननी थी सड़क 4.30 किलोमीटर पामर तटबंध पर किया गया था जीएसबी 1.98 किलोमीटर कप्तान पुल के उपर तट को सजाने की थी योजना 2.16 किलोमीटर लंबाई तक कप्तानपुल के नीचे किया गया था जीएसबी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पर्यावरण को ले पूर्णिया में सौरा नदी को ले फिर मुहिम की सुगबुगाहट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पॉक्सो एक्ट के आरोपितों को पकड़ने गयी पुलिस पर हुई पत्थरबाजी

दुस्साहस. सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में हुई घटना दो पुलिसकर्मी जख्मी, 50 लोगों के विरुद्ध केस दर्जदो आरोपितों को पकड़ने गयी थी पुलिस, ग्रामीणों ने कर दिया हमला फोटो-1- घटना के बाद सदर अस्पताल में इलाजरत पुलिसकर्मी. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीणसासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद मुहल्ले में मंगलवार की देर रात पॉक्सो एक्ट के दो आरोपितों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी. इसमें मुफस्सिल थाने के एसआइ राजेंद्र सिंह व सुनीति कुमारी जख्मी हो गये. घटना के आरोप में पुलिस ने 50 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी के अनुसार, उक्त गांव में मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे पुलिस पॉक्सो एक्ट के वारंटी ताहिर कुरैशी व आरोपित खलील कुरैशी को गिरफ्तार करने पहुंची थी. पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गये. पुलिस की कार्रवाई से पहले ही उन पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. हालांकि, पुलिस कुछ देर तक सहमी रही और काफी देर तक समझाने का प्रयास करती रही. लेकिन, हमलावर किसी की नहीं सुने और वह हरकत करते रहे. नतीजतन, अंधेरे का फायदा उठाकर पॉक्सो एक्ट के दोनों आरोपित भागने में सफल हो गये. इसके कारण गिरफ्तारी के बिना पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा. छापेमारी में गये जवान हेलमेट तथा बॉडी प्रोटेक्टर पहने हुए थे. इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घायल दोनों एसआइ को इलाज के ट्रॉमा सेंटर लाया गया. जहां दोनों जख्मी पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात मुरादाबाद गांव निवासी पॉक्सो एक्ट मामले में एक आरोपित व एक वारंटी के विरुद्ध कार्रवाई करने पुलिस गयी थी. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया. इस मामले में 25 नामजद व करीब 25 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. दो को गंभीर, तो चार को आयी हैं हल्की चोटें पुलिस पर हमले में दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें, तो चार पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आयी हैं. इनमें सुनील सिंह, नीतीश कुमार, लल्लू व शत्रुघ्न सिंह शामिल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गंभीर चोटें दो पुलिसकर्मियों को आयी हैं. चार को हल्की चोटें आयी हैं. उनका इलाज चल रहा है. मुरादाबाद में वर्ष 2019 में भी पुलिस पर हुआ था हमला गत छह वर्षों में मुरादाबाद गांव में पुलिस पर हमले की यह दूसरी घटना है. क्राइम फाइल के अनुसार, वर्ष 2019 के मई माह में उक्त गांव में अवैध बूचड़खानों के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंचे सदर एसडीएम राजकुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी आलोक कुमार सिंह सहित पुलिस बल पर असामाजिक तत्वों ने जमकर ईंट पत्थर चलाये थे. उस दौरान करीब चार पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटे आयी थी. इस मामले में पुलिस ने करीब 30 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके साथ करीब 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. उसके बाद मंगलवार की रात वारंटी के विरुद्ध कार्रवाई करने गयी पुलिस पर हमला बोल दिया. हालांकि, पुलिस ने उस दौरान कार्रवाई से पीछे नहीं हटी व गांव की घेराबंदी कर कार्रवाई की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पॉक्सो एक्ट के आरोपितों को पकड़ने गयी पुलिस पर हुई पत्थरबाजी appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने महिला संवाद कार्यक्रम का अनुश्रवन करने को ले लेकर अधिकारियों का दिया निर्देश

नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर जिला समाहरणालय के सभागार में बुधवार को स्त्री संवाद कार्यक्रम के तहत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ,अपर समाहर्ता ,उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा जिलाधिकारी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा गया कि स्त्री संवाद कार्यक्रम का अनुश्रवण प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आप जितने जागरूक होंगे उतना ही आगे बढ़ाने की संभावना होगी ।और जो जितना आगे बढ़ता है उसका समाज में उतना ही सम्मान होता है। उन्होंने मुख्य रूप से स्त्री अधिकारियों को इस स्त्री संवाद कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया ।उप विकास आयुक्त समस्तीपुर द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में जीविका दीदी के अलावे अन्य ग्रामीण स्त्रीएं भी भाग लेंगे ।उन्होंने बताया की डिस्प्ले युक्त रथ के माध्यम से एवं लीफलेट के माध्यम से प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में दिया जाएगा ।तथा इस संवाद के माध्यम से ग्रामीण स्त्रीओं की प्रशासन से अपेक्षाओं एवं जरूरत को संकलित कर कर राज्य प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

50+ GK Questions and Answers for School 2025: भारत का एकमात्र रेगिस्तान कौन सा है? देखें अन्य महत्वपूर्ण जीके

50+ GK Questions and Answers for Schools 2025 in Hindi: छात्रों के लिए ​सामान्य ज्ञान (जीके) बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके सोचने और समझने की क्षमता को बढ़ाता है. विज्ञान, इतिहास, भूगोल और समसामयिक घटनाओं जैसे विषयों पर जीके प्रश्नों से जुड़ने से उनकी सोचने की क्षमता और समझ विकसित होती है. यह न केवल पढ़ाई में मदद करता है बल्कि जीवन में सही निर्णय लेने में सहायक है. इसलिए यहां आपके लिए  बिहार जीके से जुड़े कुछ जरूरी सवाल (50+ GK Questions and Answers for Schools) लेकर आए हैं जो आपकी तैयारी में मदद करेंगे. स्कूल जीके प्रश्न (50+ GK Questions and Answers for Schools) स्कूल जीके के सबसे महत्वपूर्ण 50 सबसे महत्वपूर्ण सवाल और जवाब (50+ GK Questions and Answers for School Students) इस प्रकार हैं- प्रश्न उत्तर हिंदुस्तान किस महाद्वीप में है? एशिया हिंदुस्तान के उत्तर में कौन सी पर्वत श्रृंखला है? हिमालय हिंदुस्तान का एकमात्र रेगिस्तान कौन सा है? थार रेगिस्तान पृथ्वी के बीच से कौन सी रेखा गुजरती है? भूमध्य रेखा दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है? माउंट एवरेस्ट सबसे गहरा महासागर कौन सा है? प्रशांत महासागर पौधे खाना कैसे बनाते हैं? प्रकाश संश्लेषण से मनुष्य कौन सी गैस लेता है? ऑक्सीजन किस ग्रह को लाल ग्रह कहते हैं? मंगल सौरमंडल कितने ग्रहों का समूह है? आठ सौरमंडल किस आकाशगंगा में है? मिल्की वे पौधे के मुख्य भाग कौन-कौन से हैं? जड़, तना, पत्तियां, फूल, फल कौन सा अंग खून पंप करता है? हृदय दिन में रोशनी का मुख्य स्रोत क्या है? सूर्य मनुष्य के पास कितने गुर्दे होते हैं? दो पानी का ठोस रूप क्या है? बर्फ हिंदुस्तान के राष्ट्रपिता कौन हैं? महात्मा गांधी हिंदुस्तान में अंग्रेजों ने शासन किया या नहीं? हां हिंदुस्तान को आजादी कब मिली? 1947 हिंदुस्तान का पहला प्रधानमंत्री कौन था? जवाहरलाल नेहरू हिंदुस्तान का सबसे महान सम्राट कौन था? अशोक गणतंत्र दिवस कब आता है? 26 जनवरी 15 अगस्त को क्या मनाया जाता है? स्वतंत्रता दिवस ताजमहल किसने बनवाया? शाहजहां राष्ट्रगान किसने लिखा? रवींद्रनाथ टैगोर हिंदुस्तान का पहला मुग़ल बादशाह कौन था? बाबर अंडे में कौन सा पोषक तत्व होता है? प्रोटीन गाय से हमें क्या मिलता है? दूध सेहतमंद रहने के लिए क्या खाना चाहिए? फल, सब्ज़ियाँ, मेवे गर्मियों में क्या पीना चाहिए? फलों का रस आंखों के लिए कौन सी सब्जी अच्छी है? गाजर नारियल का दूध कहां से मिलता है? नारियल से बंदर कौन सा फल खाते हैं? केला जल्दी बनने वाली डिश कौन सी है? मैगी गर्म पेय कौन-कौन से हैं? चाय और कॉफी जंगल का राजा किसे कहते हैं? शेर हिंदुस्तान का राष्ट्रीय पशु कौन है? बाघ आम पालतू जानवर कौन से हैं? कुत्ते और बिल्लियां कौन सा जानवर पेड़ों पर छलांग लगाता है? बंदर सबसे लंबा जानवर कौन है? जिराफ गाय क्या खाती है? घास ऊन किस जानवर से मिलती है? भेड़ कुत्ते के शिशु को क्या कहते हैं? पिल्ला किस जानवर की सूंड होती है? हाथी कौन सा पक्षी अपने नाच और पंखों के लिए जाना जाता है? मोर. यह भी पढ़ें- Top 100 Jharkhand GK Questions in Hindi 2025: झारखंड सामान्य ज्ञान से जुड़े 100 सबसे महत्वपूर्ण सवाल और जवाब छात्रों के लिए जीके प्रश्न (50+ GK Questions and Answers for Schools) स्कूल के छात्रों के लिए जीके के सबसे महत्वपूर्ण 50 सबसे महत्वपूर्ण सवाल और जवाब (50+ GK Questions and Answers for Schools in Hindi) इस प्रकार हैं- प्रश्न: पृथ्वी की दो गतियां क्या हैं? उत्तर: घूर्णन और परिक्रमण प्रश्न: हिंदुस्तान की सीमाएं कितने देशों से मिलती हैं? उत्तर: सात प्रश्न: विटामिन डी की कमी से कौन-सा विकार होता है? उत्तर: रिकेट्स प्रश्न: पौधे के किस भाग से वाष्पोत्सर्जन होता है? उत्तर: पत्तियां प्रश्न: जैन धर्म की स्थापना किसने की? उत्तर: महावीर प्रश्न: हिंदुस्तान का लौह पुरुष किसे कहा जाता है? उत्तर: सरदार वल्लभभाई पटेल प्रश्न: ब्रिटिश हिंदुस्तान के अंतिम वायसराय कौन थे? उत्तर: लॉर्ड माउंटबेटन प्रश्न: नमक कर के विरोध में गांधीजी ने कौन-सा मार्च निकाला था? उत्तर: दांडी मार्च प्रश्न: दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है? उत्तर: अफ्रीका प्रश्न: वह आवास जिसमें पौधे और जानवर भूमि पर रहते हैं उसे क्या कहते हैं? उत्तर: स्थलीय आवास प्रश्न: यदि कोई वस्तु प्रकाश को अपने से होकर गुजरने नहीं देती है तो उसे क्या कहते हैं?  उत्तर: अपारदर्शी प्रश्न: अरब सागर में कौन से द्वीप स्थित हैं? उत्तर: लक्षद्वीप प्रश्न: हिंदुस्तान की पहली सभ्यता कौन सी है? उत्तर: सिंधु घाटी या हड़प्पा सभ्यता प्रश्न: मगध साम्राज्य का संस्थापक कौन है? उत्तर: बिम्बिसार. यह भी पढ़ें- Top BPSC GK Questions in Hindi 2025: बीपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर, तैयारी के लिए हैं महत्वपूर्ण The post 50+ GK Questions and Answers for School 2025: हिंदुस्तान का एकमात्र रेगिस्तान कौन सा है? देखें अन्य महत्वपूर्ण जीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET-MDS 2025 : एनबीईएमएस ने एग्जाम पैटर्न में किया महत्वपूर्ण बदलाव

NEET-MDS 2025 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट-एमडीएस 2025 के एग्जाम पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है. जारी की गयी नयी अधिसूचना के अनुसार, अब इस परीक्षा के प्रश्नपत्र को दो टाइम बाउंड वाले भागों- ए और बी में बांटा जायेगा. भाग-ए में 100 प्रश्न होंगे, इसे हल करने के लिए 75 मिनट का समय दिया जायेगा. भाग-बी में 140 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 105 मिनट का समय निर्धारित किया गया है. जानें किस तरह का है टाइम बाउंड समय-सीमा को लेकर उम्मीदवारों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि वे तब तक अगले भाग पर नहीं जा सकेंगे, जब तक कि पिछले भाग का समय समाप्त नहीं हो जाता. एक बार किसी भाग का समय समाप्त हो जाने के बाद, उम्मीदवार उस भाग में वापस जाकर कोई भी परिवर्तन नहीं कर पायेंगे. समय समाप्त होने पर अगला भाग अपने आप खुल जायेगा. अन्य परीक्षाओं में भी लागू होगा यह नियम एनबीईएमएस की ओर से एग्जाम पैटर्न में किये गये इस परिवर्तन का उद्देश्य परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाने और निष्पक्षता बनाये रखना है. सीमित-समय प्रारूप अब सभी एनबीईएमएस कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में लागू किया जायेगा, जिनमें नीट-पीजी, नीट-एसएस, एफएमजीई, डीएनबी-पीडीसीईटी, जीपीएटी, डीपीईई, एफडीएसटी और एफईटी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : CISCE 2025 : सीआईएससीई ने बदला आईएससी 11वीं एवं 12वीं का सिलेबस 19 अप्रैल को है नीट-एमडीएस 2025 परीक्षा नीट-एमडीएस 2025 की तैयारी कर रहे पोस्टग्रेजुएट डेंटल छात्र, जो डेमो टेस्ट में भाग लेने के इच्छुक है, वे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर नीट-एमडीएस 2025 एप्लिकेशन पोर्टल के अंतर्गत डेमो टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं. नीट-एमडीएस 2025 परीक्षा हिंदुस्तान के विभिन्न केंद्रों पर 19 अप्रैल को आयोजित की जायेगी. यह मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है, इसलिए नीट-एमडीएस हिंदुस्तान में डेंटल स्नातकों के भविष्य में एक निर्णायक भूमिका निभाती है. उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वे नीट-एमडीएस 2025 से जुड़े सभी अपडेट्स, चरण-दर-चरण मार्गदर्शन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नियमित रूप से एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. अधिक जानकारी के लिए देखें : https://nbe.edu.in/ The post NEET-MDS 2025 : एनबीईएमएस ने एग्जाम पैटर्न में किया महत्वपूर्ण बदलाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भतीजे को गोली मारने के बाद चाचा फरार, मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद ने ली हिंसक करवट

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को जमीन विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जब एक युवक ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी. घटना रूप छापड़ा गांव की है, जहां 10 वर्षीय आयुष कुमार को उसके चाचा रिकेश ठाकुर ने पैर में गोली मार दी. आयुष खाना खा रहा था, तभी अचानक गोलीबारी हुई. घायल बालक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुराना जमीनी विवाद बना हमले की वजह घटना की पृष्ठभूमि में पुराना जमीनी विवाद है. मोरहर गांव निवासी सोनू कुमार और चंदेश्वर ठाकुर के बीच काफी समय से जमीन को लेकर तनातनी चल रही थी. एक सप्ताह पहले दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी, जिसकी लिखित शिकायत साहेबगंज थाने में दर्ज कराई गई थी. इसी केस में गुरुवार को पुलिस कार्रवाई करने गांव पहुंची और चंदेश्वर ठाकुर व उनके बड़े बेटे नितेश कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. गिरफ्तारी के बाद भड़का छोटा बेटा, पहुंचा हथियार लेकर पुलिस के जाते ही आरोपी का छोटा बेटा रिकेश ठाकुर आक्रोश में आ गया. उसने पहले सोनू कुमार के घर जाकर उसकी पत्नी पम्मी देवी को गालियां दीं और फिर हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि पम्मी देवी किसी तरह कमरे का दरवाजा बंद कर जान बचाने में सफल रहीं, लेकिन पास में बैठा उनका बेटा आयुष गोली का शिकार हो गया. गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. चीख-पुकार के बीच आरोपी हुआ फरार, गांव में मचा हड़कंप फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक आरोपी रिकेश भाग चुका था. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिशु को इलाज के लिए भेजा. दूसरी ओर, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन छापेमारी की जा रही है. ये भी पढ़े: बिहार के इस रूट पर सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना, 8 घंटे तक पूरी तरह आवागमन रहेगा बंद SDPO ने की पुष्टि, जल्द होगी गिरफ्तारी सरैया SDPO कुमार चंदन ने पूरे मामले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि जमीन विवाद के कारण ही गोलीबारी की घटना हुई है. दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. The post भतीजे को गोली मारने के बाद चाचा फरार, मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद ने ली हिंसक करवट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nowcast Bihar: बिहार के 70 ब्लॉक में अगले 3 घंटे में 60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा! IMD ने जारी किया अलर्ट

Nowcast Bihar: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है. इसमें बताया गया है कि अगले तीन घंटे के दौरान सौर बाजार, मुरलीगंज, मधेपुरा, सतरकटया, घलाढ़, सिंघेश्वर, बनमनखी, कुमारखंड, भरनामा, शंकरपुर, गम्हरिया, सुपौल, त्रिवेणीगंज, पीपरा, मरौना, किशनपुर, घोघरडीहा, प्रतापगंज, छातापुर, राघोपुर, सरायगढ़ भपटियाही, निर्मली, फुलपरास, लौकही और बसंतपुर ब्लॉक में बारिश, मेघगर्जन , आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 KMPH) चलने की संभावना है. मौसम की चेतावनी इन ब्लॉक के लिए भी अलर्ट हुआ जारी पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोनबरसा, ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज, बरहरा, पतरघट, सौर बाजार, म्हारा, मुरलीगंज, मधेपुरा, सतरक्टेया, घेलाद, नौहट्टा, बनमनखी, कुमारखंड, रानीगंज, भरगामा, सुपौल, मधेपुर, त्रिवेणीगंज, मरौना, किशनपुर, घोघरडीहा, प्रतापगंज, छालापुर, नरपतगंज, राघोपुर, सरायगढ़ भपटियाही, निर्मली, फुलपरास, लॉकही, बसंतपुर, लौनता, बाबूबरही, कलुआही, खजौली, बद‌नियां, जयनगर, पंडौल, झंझारपुर, मधुबनी, आंधाठाढ़ी और राजनगर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना जताई है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या प्रभाव पड़ सकता है पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आंधी- तूफान चलने के कारण इस तरह का प्रभाव पड़ सकता है पेड़ की शाखाओं का टूटना. संवेदनशील स्थान जैसे बड़े पेड़, बिजली के टावर/खंभे, जल निकाय, इमारत की छत और पहाड़ी की चोटी पर बिजली गिरना. उड़ने वाले मलबे/वस्तुओं के कारण क्षति हो सकती है. नगरपालिका सेवाओं (पानी, बिजली आदि) में व्यवधान हो सकती है. फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण ट्रैफ़िक जाम /यात्रा के समय में वृद्धि हो सकती है. रेल, सड़क और हवाई परिवहन में देरी हो सकती है. कच्चे घरों/दीवारों, झोपड़ियों और कमजोर संरचनाओं को मामूली नुकसान हो सकता है. इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने मेघगर्जन पर भी जारी किया येलो अलर्ट The post Nowcast Bihar: बिहार के 70 ब्लॉक में अगले 3 घंटे में 60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा! IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top