Hot News

April 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: बेहतर कार्य के लिए थानाध्यक्ष हुए सम्मानित

Motihari: पीपराकोठी. चम्पारण क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हर किशोर राय ने बेहतर कार्य के लिए पीपराकोठी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. उन्हें यह सम्मान देते हुए बताया है कि थानाध्यक्ष श्री अख्तर ने क्षेत्र में काफी मेहनत एवं लग्न से कार्य को करते हुए विधि व्यवस्था एवं पर्व त्योहारों के अवसर पर शांतिपूर्वक संपन्न कराया है. इसके साथ आशा के अनुरूप कांडो का निष्पादन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की है, जिस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा एवं बधाई के पात्र है. इसके लिए उन्हें एक सुसेवांक प्रदान किया गया है. आगे भी पूरी मुस्तैदी से कार्य करने की उम्मीद जताई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: बेहतर कार्य के लिए थानाध्यक्ष हुए सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: सड़क पर जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Motihari: तुरकौलिया. प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर कमेटी बाजार से मधुमालत चौक, मठ विद्यालय तक जाने वाली सड़क पर कमेटी बाजार के समीप करीब 200 फीट तक सड़क पर पानी लगा हुआ है. जलजमाव से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी लग जाता है. जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. लोगों ने पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना था कि यह सड़क लगभग एक दशक पहले बना था, लेकिन आज तक इसका मरम्मत नहीं हो पाया है. सड़क पर गढ़ा होने के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. सड़क पर पानी लगने से दो दिन पहले गांव के ही मोहम्मद मासूम मोटरसाइकिल से गिर गया था. जहां उसका हाथ टूट गया है. ग्रामीणों की मांग है कि सड़क का उच्चीकरण कर सड़क निर्माण कराया जाए. ग्रामीण अशरफ अंसारी, मो. सरवरे आलम, मो. शमीम अख्तर, रजी अख्तर, मो. मासूम, मो. मुमताज, मदन साह, जमील अख्तर, जैनुद्दीन देवान, सोनेलाल साह, मो. आरिफ, चिंटू कुमार, विकास कुमार आदि ने बताया कि यह सड़क एक महीना के अंदर नहीं बनता है तो तुरकौलिया मुख्य चौक पर सभी ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे. साथ ही इस मुद्दे को जिलाधिकारी के समक्ष भी उठाएंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: सड़क पर जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑटो से गिरकर युवक घायल

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के अदरी नदी पुल पर गुरुवार की रात ऑटो से गिरकर एक युवक घायल हो गया. घटना में घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घायल युवक की पहचान न्यू एरिया निवासी चंदेश्वर पासवान के रूप में हुई हैं. बताया जाता है कि चंद्रेश्वर फारम से ऑटो पकड़कर अपने घर जा रहा था. इसी दौरान अचानक ऑटो से गिरकर घायल हो गया. जानकारी मिली कि डॉक्टरों ने युवक कि स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ऑटो से गिरकर युवक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुत्र ने की पिता की पिटाई, इलाजरत

औरंगाबाद ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में गुरुवार की रात एक पुत्र ने अपने ही पिता की पिटाई कर दी. इससे उसका पिता जख्मी हो गया. घटना के बाद जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जख्मी की पहचान उक्त गांव निवासी रामचंद्र राम के रूप में हुई है. जख्मी रामचंद्र राम ने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर उसके पुत्र ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुत्र ने की पिता की पिटाई, इलाजरत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मॉल के बाहर से खड़ी बाइक चोरी

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के महाराजगंज रोड स्थित एक मॉल के सामने से लगी एक बाइक चोरी हो गयी. वह बाइक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेंदुआ पोखर निवासी रामप्रवेश यादव के पुत्र अभिमन्यु कुमार की थी. अभिमन्यु ने गुरुवार की रात नगर थाने में आवेदन देकर बाइक बरामदगी व बाइक चोर को पकड़ने की मांग की है. आवेदन में उल्लेख किया है कि वह अपनी बाइक को रात आठ बजे बीकानेर स्वीट्स के बाहर लगाकर ऑर्डर लेने गया था. ऑर्डर लेकर तुरंत निकला, तो बाइक वहां नहीं थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला. चोरी की घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो दिखा कि एक युवक बाइक के पास आया और लॉक तोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मॉल के बाहर से खड़ी बाइक चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महादलित टोलों के विकास के लिए 19 और 26 को लगाये जायेंगे शिविर

ओबरा प्रखंड की 20 पंचायत में यह कराया जायेगा विकास ओबरा. प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो यूनुस सलीम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड के सभी पदाधिकारी व संबंधित विभागों के कर्मचारी शामिल हुए. बैठक के दौरान बीडीओ ने कहा कि डीएम के निर्देश के आलोक में महादलित टोले पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए विकास योजनाओं को मूर्त रूप देना है. 169 टोले को चिह्नित कर कार्य कराया जाना है. 19 अप्रैल से कार्य प्रारंभ होगा. बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए विशेष कर शिविर लगाये जायेंगे. बीडीओ ने बताया कि 14 अप्रैल को दाउदनगर प्रखंड के मन्नार गांव से कार्य प्रारंभ किया जाना है. इसके बाद ओबरा प्रखंड की 20 पंचायत में यह कार्य कराया जायेगा. 19 अप्रैल को 10 पंचायतों का, तथा 26 अप्रैल को 10 पंचायतों में शिविर लगाकर कार्यों का निष्पादन होगा. उक्त शिविर में सभी विभाग के पदाधिकारी व संबंधित विभाग के कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे. बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जूही कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार रंजन, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सरस्वती कुमारी, अचूता सिंह, आरो रामनारायण सिंह, एमो आशुतोष कुमार सहित विभाग के कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महादलित टोलों के विकास के लिए 19 और 26 को लगाये जायेंगे शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, वज्रपात की आशंका, IMD की चेतावनी

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने इस बाबत चेतावनी जारी की है. उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में तेज हवाओं का झोंका और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 17 अप्रैल तक बारिश की संभावना झारखंड में आज बारिश के आसार हैं. राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा एवं लोहरदगा जिला उत्तर पश्चिमी भाग में आता है. उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 17 अप्रैल तक राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना है. मौसम का पूर्वानुमान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की होगी वृद्धि झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. मौसम का पूर्वानुमान पिछले 24 घंटे में झारखंड में कैसा रहा मौसम का मिजाज? झारखंड में पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है, जबकि कहीं-कहीं आंधूी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हुई है. सबसे अधिक बारिश 56.2 मिलीमीटर चंद्रपुरा (बोकारो) में दर्ज की गयी है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया. ये भी पढ़ें: झारखंड के गढ़वा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत The post झारखंड में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, वज्रपात की आशंका, IMD की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल की जाट ने वर्ल्डवाइड बरपाया कहर, कमा डाले इतने करोड़

Jaat Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को सोशल मीडिया पर नेटिजन्स और क्रिटिक्स से काफी बेहतर रिस्पांस मिला है. एक्शन ड्रामा में गदर 2 एक्टर विलेन बने रणदीप हुड्डा संग भिड़ रहे है. दोनों की फाइट सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म से उम्मीद थी कि ये गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. हालांकि ऐसा नहीं हो पाया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड तारा सिंह का चादू कितना चला. जाट ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़ sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो हिंदुस्तान में जाट ने ओपनिंग डे पर 9.50 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनियाभर में इसने डबल डीजिट की कमाई करते हुए 13.25 जमा किए, जो एक बेहतर शुरुआत दिखाती है. गुरुवार यानी 10 अप्रैल 2025 को जाट में हिंदी का कुल ऑक्यूपेंसी 14.28 प्रतिशत थी. मॉर्निंग शो में 9.56 प्रतिशत, दोपहर में 15.41 प्रतिशत, शाम में 13.69 प्रतिशत और रात में 18.47 प्रतिशत दर्शक देखें गए. दिल्ली एनसीआर में 17.50 प्रतिशत की मजबूत ऑक्यूपेंसी रही, जबकि चंडीगढ़ और हैदराबाद ने भी अच्छे आंकड़े दर्ज किए. मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख सिटी में क्रमशः 10 और 7.5 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर रही. बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे अन्य शहरों में भी मध्यम ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. क्या है जाट की कहानी गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित जाट में सनी देओल के अलावा रेजिना कैसांद्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे कई स्टार कलाकार हैं. फिल्म की कहानी राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वैसे तो श्रीलंका से है, लेकिन अवैध ढंग से हिंदुस्तान के आंध्र प्रदेश में घुस जाता है. वहां कहर बरपाते हुए 40 गांवों पर अपना कब्जा जमाकर अत्याचार शुरू करता है. हालांकि गांव वालों को बचाने के लिए जाट की एंट्री होती है और वह राणातुंगा के रावण राज को मात्र 10 घंटे में खत्म कर देता है. यह भी पढ़ें- Jaat: केआरके ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- दिमाग घर पर ही… दिए इतने स्टार्स The post Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल की जाट ने वर्ल्डवाइड बरपाया कहर, कमा डाले इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Osteoporosis : साइलेंट किलर है ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों पर करता है वार

Osteoporosis : हममें से कई लोग ऐसे हैं, जो खानपान में पोषण से ज्यादा स्वाद को महत्व देते हैं, लेकिन अधिक समय तक पोषण की अनदेखी हमारे आंतरिक स्वास्थ्य को क्षति पहुंचाना शुरू कर देती है और बढ़ती उम्र के साथ शरीर विभिन्न प्रकार के रोगों से घिरने लगता है. खास तौर पर हड्डियों की सेहत के प्रति बरती गयी लापरवाही एक वक्त के बाद ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है. आमतौर पर 40 की उम्र के बाद इसके होने का खतरा अधिक होता है, लेकिन अब यह समस्या कम उम्र के लोगों में भी दिखने लगी है. साइलेंट किलर के नाम से जानी जानेवाली यह बीमारी क्या है, कैसे होती है और इससे बचाव के तरीके क्या हैं, जानें विस्तार से… विश्व की दूसरी सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बीमारी 200 मिलियन से भी अधिक लोग विश्व में ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं. हर तीन सेकेंड में एक फ्रैक्चर होता है वैश्विक स्तर पर इस बीमारी का सामना कर रहे मरीजों में, इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार. ऑस्टियोपोरोसिस, हृदय संबंधी समस्याओं के बाद विश्व की दूसरी सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बीमारी है. स्त्रीओं में जोखिम ज्यादा 3 में से 1 स्त्री और 5 में से 1 पुरुष दुनिया भर में 50 वर्ष की उम्र के बाद ऑस्टियोपोरोसिस फ्रैक्चर का सामना करते हैं. मेनोपॉज के बाद स्त्रीओं में तेजी से हड्डियों की क्षमता घटती है. 20% पचास वर्ष से अधिक उम्र की स्त्रीएं हिंदुस्तान में ऑस्टियोपोरोसिस के लिए अतिसंवेदनशील हैं. डाइटिंग भी स्त्रीओं में ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बनती है, जिसके कारण स्त्रीओं के शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता और वे इस रोग की चपेट में आ जाती हैं. इसे भी पढ़ें : Gossip : अब दिल खोलकर करें गॉसिप, लोगों को जोड़ने का काम करती है गपशप करने की आदत इस समस्या के मुख्य कारण फैमिली हिस्ट्री फिजिकल इनएक्टिविटी कैल्शियम एवं विटामिन डी की कमी धूम्रपान अधिक शराब का सेवन वजन कम होना रूमेटाइड अर्थराइटिस (गठिया) इन लक्षणों को न करें अनदेखा पीठ दर्द बोन फ्रैक्चर झुका हुआ पोस्चर जांच का तरीका डीईएक्सए स्कैन अल्ट्रासाउंड ब्लड एवं यूरिन सैंपल उपचार मेडिकेशन हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एचआरटी) कैल्शियम एवं विटामिन डी सप्लीमेंट का सेवन नियमित व्यायाम बचाव के उपाय पौष्टिक आहार का सेवन करें. मोटापा से बचें. धूम्रपान व मदिरा का सेवन न करें. तनाव से दूर रहें. नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं. The post Osteoporosis : साइलेंट किलर है ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों पर करता है वार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RJD बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के घर पटना पुलिस का रेड

Bihar News राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के यहां एसटीएफ और पटना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. संयुक्त रूप से घर में तलाशी अभियान चलाती दिखी. (समाचार अपडेट हो रही है) The post RJD बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के घर पटना पुलिस का रेड appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top