Hot News

April 12, 2025

समस्तीपुर

Engineering college- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एम. तुगनायत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह मैं दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संदीप तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के सचिव पी.आर. भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय शोध सम्मेलनों की आवश्यकता पर बल दिया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक डॉ. दीपक कुमार मंडल एवं डॉ. वैशाली हैं। समन्वयक के रूप में प्रेम कुमार, आशीष कुमार तथा अर्पिता ने आयोजन की सभी तैयारियों को कुशलतापूर्वक संपन्न किया। सम्मेलन में देश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी कानपुर, आईआईटी पटनाएवं एनआईटी पटना सहित कई अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। यह सम्मेलन यांत्रिक अभियांत्रिकी एवं नैनो प्रौद्योगिकी के विविध क्षेत्रों में हो रहे नवीनतम बहु-विषयक शोध कार्यों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं, शिक्षकों एवं उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे तकनीकी नवाचारों पर विचार-विमर्श कर सकें और अनुसंधान में सहयोग को बढ़ावा मिल सके।

समस्तीपुर

जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई  

नया विचार सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने आए दो मामले कि सुनवाई किए।पूर्व के कुछ मामले की भी सुनवाई हुई ।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें। मौके पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, एस आई शैलेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनसेवा एक्सप्रेस से हरियाणा जा रहे पूर्णिया के युवक की लाश पटरी पर मिली, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Purnia News: मुरलीगंज रेलवे स्टेशन से पूर्णिया की ओर आउटर सिग्नल सिग्नल के करीब शनिवार को रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुरलीगंज पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. पूर्णिया जिला का रहने वाला है युवक व्यक्ति के मृत पाए जाने जानकारी होते आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ घटना स्थल के पास जुट गई. मृतक युवक की पहचान पूर्णिया जिला के बरहारा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड छह निवासी संजीत ऋषिदेव (25) वर्ष के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते हीं मृतक के भाई संजू ऋषिदेव सहित अन्य परिजन भी पहुंच गए थे. इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी समाचार, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र मजदूरी कर परिवार चलाता था युवक परिजनों ने बताया कि संजीत हरियाणा में मजदूरी करता है. वह शुक्रवार की शाम बनमनखी स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस से हरियाणा जा रहा था. मृतक के बहनोई ने कहा कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत की हत्या किया गया है. शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post जनसेवा एक्सप्रेस से हरियाणा जा रहे पूर्णिया के युवक की लाश पटरी पर मिली, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP Board Results 2025: बिग अपडेट…15 अप्रैल को नहीं आ रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, बोर्ड ने दी यह जानकारी

UP Board Results 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को नहीं आ रहा है. बोर्ड की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की तारीख की घोषणा कभी भी कर सकता है. यहां आप यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के बारे में लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं. #upboardpryj #BoardExams2025 pic.twitter.com/kEjFqRKfja — Madhyamik Shiksha Parishad (@upboardpryj) April 12, 2025 यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? (UP Board Results 2025 in Hindi) बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को नहीं जारी किया जाएगा. हालांकि, पिछले वर्षों के आधार पर, यूपी बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है. बता दें कि बीते वर्ष 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए थे. अगर इसी शेड्यूल का पालन किया जाता है तो छात्र 20 अप्रैल 2025 के आसपास नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: इस दिन जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (UP Board Result) यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें: कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं. फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: तैयारियां पूरी, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक The post UP Board Results 2025: बिग अपडेट…15 अप्रैल को नहीं आ रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, बोर्ड ने दी यह जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आगरा जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहें 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा पुलिस ने शुक्रवार को मस्जिद परिसर से पशु मांस बरामद होने के बाद जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहे करीब 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस उपायुक्त (शहर) सोनम कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी कि मस्जिद के अंदर मांस का टुकड़ा रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.इसके अलावा, जामा मस्जिद के बाहर उपद्रव करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सख्त करवाई की जा रही है. प्रदर्शन में शामिल करीब 60 उपद्रवी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह घटना बृहस्पतिवार देर रात तब हुई जब शहर के मंटोला इलाके में स्थित जामा मस्जिद के अंदर कथित तौर पर नजरुद्दीन नामक व्यक्ति ने पशु मांस से भरा एक पैकेट रखा लेकिन यह मामला शुक्रवार को सुबह सामने आया, जिससे जुमे की नमाज से पहले इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया. पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज द्वारा जब देखा गया तब पता लगा नजरुद्दीन स्कूटी से मस्जिद में आते और जाने से पहले परिसर के अंदर पैकेट रखते हुए देखा गया. मामले की जांच जारी है शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी से अपील की गई और इलाके की सुरक्षा बरकरार रखने के लिए 100 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई थी. मांस के पैकेट को जब्त कर लिया गया और तुरंत जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि इस कृत्य में इस्तेमाल हुई स्कूटी को स्थानीय मांस की दुकान के सामने खड़े देखा गया था. दुकानदार से बातचीत के बाद उन्हें आगरा के टीला नंदराम इलाके के रहने वाले आरोपी नजरुद्दीन का नाम पता चला. उसे शुक्रवार को गिरफ्तार भी कर लिया गया और पुलिस अब इस बात की जांच में लगी है कि उसने अकेले ऐसा किया या उसके पीछे किसी और का भी हाथ था. अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, हम इस कृत्य के पीछे की मंशा और इस बात की जांच कर रहे हैं कि इसमें और लोग शामिल तो नहीं. शुक्रवार की नमाज़ के तुरंत बाद, लोगों का एक समूह मस्जिद के बाहर इकट्ठा हो गया और आरोपित व्यक्ति के लिए फांसी की सज़ा की मांग करने लगा. धीरे धीरे माहौल इतना बिगड़ गया कि पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा. हालात को देखते हुए जामा मस्जिद और उसके आसपास की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई. सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाके में किसी भी तरह का माहौल न गड़बड़ हो उसके लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई.पुलिस अधिकारियों ने निवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने का विनम्र आग्रह किया है. The post आगरा जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहें 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Good Bad Ugly Cast Fees: साउथ स्टार अजीत की फीस सुनकर उड़ेंगे होश, विलेन-हीरो के खाते में आए इतने करोड़

Good Bad Ugly Cast Fees: अजीत कुमार और त्रिशा कृष्णन स्टारर तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. इसने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही 42.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म कथित तौर पर सभी प्रोडक्शन और विज्ञापन लागतों सहित 270 से 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी. चूंकि फिल्म अपने ‘मसाला कंटेंट’ के लिए पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा में है, इसलिए आइये जानते हैं इसे करने के लिए मूवी के पॉपुलर स्टार्स ने फीस के तौर पर कितने रुपये लिए. गुड बैड अग्ली के लिए अजीत कुमार ने चार्ज किए इतने रुपये अजीत कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे हाईएक्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तमिल फिल्म सुपरस्टार ने गुड बैड अग्ली के लिए 110 करोड़ रुपये चार्ज किए, जिससे वे वर्तमान में देश में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेता बन गए. उल्लेखनीय है कि अपनी पिछली फिल्म ‘विदायामुयार्ची’ के लिए अजित ने 105 करोड़ रुपये लिए थे. त्रिशा कृष्णन ने ली इतनी फीस दूसरी ओर, त्रिशा कृष्णन को कथित तौर पर फिल्म में उनकी भूमिका के लिए 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. दोनों सितारे अपनी आखिरी फिल्म विदामुयार्ची में दिखाई दिए थे, जो 6 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. गुड बैड अग्ली के लिए दूसरे स्टार्स ने लिए इतने करोड़ फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले अर्जुन दास ने कथित तौर पर अपने हिस्से के लिए 50 लाख रुपये लिए हैं. सुनील ने गुड बैड अग्ली में अपनी भूमिका के लिए 50 लाख रुपये लिए हैं. फिल्म का निर्देशन करने वाले आदिक रविचंद्रन ने 3 करोड़ रुपये लिए हैं. वहीं संगीतकार जीवी प्रकाश ने 4 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम ली है. यह भी पढ़ें- Box Office Report: जाट से डरी छावा, थियेटर शोज खत्म, विक्की कौशल की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़ The post Good Bad Ugly Cast Fees: साउथ स्टार अजीत की फीस सुनकर उड़ेंगे होश, विलेन-हीरो के खाते में आए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव आयोग हमेशा वोटर के साथ, रामगढ़ में बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

ECI in Jharkhand: हिंदुस्तान के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार झारखंड के दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन वह राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले के रजरप्पा पहुंचे. यहां उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले वालेंटियर्स से बातचीत की. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान मुझे एहसास हुआ कि झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को निर्वाचक (वोटर) बनना चाहिए. चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ खड़ा था, है और सदैव खड़ा रहेगा. ज्ञानेश कुमार रामगढ़ के सीसीएल गेस्ट हाउस स्थित सभागार में वॉलेंटियर्स के साथ एक्सपीरियंस शेयर कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदान के दौरान व्यवस्था की दी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हर मतदान केंद्र पर एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की नियुक्ति की जाती है. हर बूथ पर हर नेतृत्वक दल को बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नामित करने का अधिकार होता है. हर नागरिक एक निर्वाचक के रूप में अपने बूथ पर सभी सुविधा ले सकता है. अगर किसी व्यक्ति को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के निर्णय पर आपत्ति है, तो वह जिला निर्वाचन पदाधिकारी/डीईओ के समक्ष अपील कर सकता है. वॉलेंटियर्स को संबोधित करते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार. साथ में हैं के रवि कुमार. झारखंड में कोई अपील लंबित नहीं – मुख्य चुनाव आयुक्त इतना ही नहीं, जिला निर्वाचन पदाधिकारी/डीईओ के निर्णय के विरुद्ध मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपील दायर कर सकते हैं. झारखंड में किसी भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी/डीईओ या सीईओ कार्यालय के समक्ष कोई भी अपील लंबित नहीं है. इसका मतलब यह है कि झारखंड में मतदाता सूची मतदाताओं एवं अन्य सभी शत-प्रतिशत संतुष्टि के करीब हैं. ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वह अभी कुछ और जगहों पर जायेंगे. वहां भी वॉलेंटियर्स के अनुभव सुनेंगे. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें झारखंड के सीईओ के रवि ने दिया स्वागत भाषण इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने पिछले चुनावों में भाग लेने वाले वॉलेंटियर से एक्सपीरियंस शेयर कार्यक्रम को संबोधित किया. उनके कार्यों की सराहना की. स्वागत संबोधन में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने वॉलेंटियर्स को संबोधित किया. कहा कि हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के सर्वोच्च पदाधिकारी यहां हैं. वॉलेंटियर्स के मन में अगर कोई सवाल है, तो वह बेझिझक पूछें. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शामिल वॉलेंटियर्स के साथ चुनाव आयुक्त ने खिंचवायी तस्वीरें. रामगढ़ के उपायुक्त ने वॉलेंटियर के काम की सराहना की इस अवसर पर रामगढ़ के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंदन कुमार ने वॉलेंटियर के कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम को रामगढ़ के एसडीओ अनुराग तिवारी एवं वॉलेंटियर के मास्टर ट्रेनर संजय कुमार राय ने भी संबोधित किया. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन उप सचिव देव दास दत्ता ने किया. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गुलदस्ता देकर किया मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत. कार्यक्रम में शामिल हुए ये लोग इस अवसर पर सीईओ झारखंड के रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी अजय कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित निर्वाचन एवं रामगढ़ जिले के पदाधिकारी, जिले के वॉलेंटियर और बीएलओ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पति के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की TSPC को करारा झटका, सबजोनल कमांडर समेत 6 उग्रवादी 1102 कारतूस के साथ गिरफ्तार The post चुनाव आयोग हमेशा वोटर के साथ, रामगढ़ में बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: अजान के बाद मौलवी साहब ने ये क्या कर दिया? माइक ने खोल दी पोल! हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये अजान का है. जिसमें मौलवी साहब की आवाज सुनकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. वायरल वीडियो में जो दावा किया जा रहा है, उसके अनुसार, सुबह-सुबह मौलवी साहब अजान कर रहे थे, लेकिन बाद में माइक बंद करना भूल गए. अब क्या था, कुछ देर के बाद मुहल्ले के लोगों को अजान की जगह पर मौलवी साहब के खर्राटे की आवाज सुनाई देने लगी. खर्राटे की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई. लेकिन सोशल मीडिया में मौलवी साहब की आवाज ने तहलका मचा दिया. लोग इसपर मीम्स बना रहे हैं, तो जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. नया विचार डॉट कॉम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता. ये समाचार केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और मीम्स पर बनाई गई है. Molvi sahab mic on kr k sogaye 😂😂😂 pic.twitter.com/kjBypHqGZh — Arnold Shalwar Nikkar (@Calakand) February 17, 2021 सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात, जमकर मजे ले रहे लोग मौलवी साहब का अजान के बाद खर्राटा लेने वाला वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई. यूजर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने लिखा, ‘यह बहुत मजाकिया है.’ एक अन्य यूजर ने वीडियो और ऑडियो पर सवाल उठा दिया. एक्स यूजर ने लिखा, “न तो मस्जिद दिखी और न ही मौलवी नजर आए. फिर कैसे मान लें मौलवी ही हैं. मौलवी का घर नहीं था कमरा नहीं था कि अजान देने की जगह पर सो गए.” The post Viral Video: अजान के बाद मौलवी साहब ने ये क्या कर दिया? माइक ने खोल दी पोल! हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khan Sir Education: पटना के ‘सुपरहिट गुरुजी’ कितना पढ़े-लिखे हैं? देखें खान सर की एजुकेशन जर्नी

Khan Sir Education Qualification in Hindi: बिहार के पटना के सुपरहिट गुरुजी यानि खान सर को हिंदुस्तान में बहुत से छात्र अपना आइडल मानते हैं. उनका नाम फैजल खान है और उन्हें देशभर में ‘खान सर’ (Khan Sir) के नाम से जाना जाता है. वह हिंदुस्तान के सबसे चर्चित और प्रेरणादायक शिक्षकों में से एक हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच वे अपनी सरल और व्यावहारिक शिक्षण शैली के लिए जाने जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि इस प्रतिभा के साथ ही उनकी एकेडमिक जर्नी कैसी है, अगर नहीं तो पटना वाले खान सर की शिक्षा (Khan Sir Education) और उनके बारे में यहां विस्तार से जानें. खान सर की शिक्षा (Khan Sir Education in Hindi) रिपोर्ट्स और रिसर्च के मुताबिक, खान सर ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित परमार मिशन स्कूल से की थी. बचपन से ही उनका सपना हिंदुस्तानीय सेना में जाने का था. आठवीं कक्षा के बाद उन्होंने सैनिक स्कूल की परीक्षा भी दी, लेकिन चयन नहीं हो पाया. इसके बाद उन्होंने पॉलिटेक्निक में जाने की कोशिश की लेकिन उसमें भी उन्हें सफलता नहीं मिली. फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई जारी रखी. उन्होंने 10वीं की पढ़ाई इंग्लिश मीडियम से की जबकि 12वीं की पढ़ाई हिंदी माध्यम के स्कूल से पूरी की. बाद में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से साइंस (विज्ञान) में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्रियां हासिल कीं. इसके अलावा उन्होंने भूगोल (Geography) विषय में भी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त की है. यह भी पढ़ें- Rakhaldas Banerjee Jayanti in Hindi 2025: मोहनजोदड़ो के खोजकर्ता…राखालदास बनर्जी कौन थे? करंट अफेयर्स व सामान्य ज्ञान पढ़ाते हैं खान सर (Khan Sir Education Qualification in Hindi) खान जीएस रिसर्च सेंटर नाम का उनका यूट्यूब चैनल शिक्षा जगत में एक मजबूत पहचान बना चुका है, जहां वे करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, गणित और सामाजिक विषयों पर आधारित वीडियो प्रस्तुत करते हैं. इस चैनल पर सैकड़ों वीडियो छात्रों की मदद के लिए उपलब्ध हैं. ऑनलाइन पढ़ाने के साथ-साथ खान सर पटना में एक कोचिंग संस्थान भी संचालित करते हैं, जहां वे हजारों छात्रों को प्रशासनी नौकरियों की तैयारी में मार्गदर्शन देते हैं. आज वे अपनी मेहनत और लगन की बदौलत लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. यह भी पढ़ें-UGC Chairman: यूजीसी के अस्थाई अध्यक्ष बने विनीत जोशी…यहां से की है पढ़ाई, NTA और CBSE के भी रह चुके हैं चेयनमैन The post Khan Sir Education: पटना के ‘सुपरहिट गुरुजी’ कितना पढ़े-लिखे हैं? देखें खान सर की एजुकेशन जर्नी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rooh Afza: शरबतों के राजा “रूह अफजा” का नाम किसने रखा, कौन कंपनी करती है निर्माण?

Rooh Afza Sharbat: गर्मी के मौसम में जब प्यास हद से बढ़ जाती है और शरीर शीतलता की मांग करता है, तब लोगों के जेहन में सबसे पहला नाम “रूह अफजा” (Rooh Afza) का आता है. योग गुरु बाबा रामदेव की ‘शरबत जिहाद’ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ही रूह अफजा का नाम रखने वाले को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं. यह गुलाबी रंग का मीठा और ठंडक देने वाला शरबत हिंदुस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बेहद लोकप्रिय है. लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि इस शरबत का नाम किसने रखा और इसके पीछे का इतिहास क्या है? रूह अफजा का ऐसे हुआ नामकरण हमदर्द इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, गर्मी में शरबतों के बादशाह “रूह अफजा” का नाम हकीम हाफिज अब्दुल मजीद (Hakeem Hafiz Abdul Majeed) के बेटे हकीम अब्दुल हमीद ने रखा था. हकीम अब्दुल मजीद ने 1906 में दिल्ली के लाल कुंआ इलाके में हमदर्द दवाखाना की स्थापना की थी. उस समय गर्मी और लू से लोगों को राहत देने के लिए उन्होंने एक खास यूनानी फार्मूले पर आधारित एक शरबत तैयार किया, जिसे बाद में “रूह अफजा” नाम दिया गया. क्या है रूह अफजा का अर्थ “रूह अफजा” का अर्थ ‘रूह को ताजगी देने वाला’ होता है. फारसी में “रूह” का अर्थ आत्मा होता है और “अफजा” का अर्थ बढ़ाने वाला या ताजगी देने वाला है. इस नाम का सुझाव एक मशहूर फारसी और उर्दू के कवि “नजीर अहमद” ने दिया था, जो हकीम साहब के करीबी मित्रों में से एक थे. नजीर अहमद को फारसी भाषा की अच्छी समझ थी और उन्होंने यह नाम इसलिए सुझाया, ताकि यह न केवल उत्पाद की प्रकृति को दर्शाए, बल्कि एक गहराई और शायराना अंदाज भी प्रदान करे. रूह अफजा की खासियत रूह अफजा में कई प्रकार की जड़ी-बूटियां, फूल, फल और ठंडक देने वाले तत्व शामिल होते हैं. इनमें चंदन, केवड़ा, गुलाब जल, खरबूजे के बीज, नींबू और पुदीना आदि शामिल होते हैं. इसे दूध, पानी या आइसक्रीम के साथ मिलाकर पिया जा सकता है. गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने और लू से राहत देने के लिए इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है. रूह अफजा की विरासत और विस्तार हकीम अब्दुल मजीद के इंतकाल के बाद उनके बेटों ने हमदर्द की विरासत को आगे बढ़ाया. 1947 के बंटवारे के बाद हमदर्द दो हिस्सों में बंट गया, एक हिंदुस्तान में रहा और दूसरा पाकिस्तान में चला गया. पाकिस्तान में इसके संस्थापक हकीम मोहम्मद सईद बने, जबकि हिंदुस्तान में हकीम अब्दुल हमीद ने इसे एक ट्रस्ट में तब्दील कर दिया. आज “रूह अफजा” सिर्फ एक शरबत नहीं, बल्कि हिंदुस्तानीय उपमहाद्वीप की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बन चुका है. रमजान, गर्मी की छुट्टियां, मेहमानों की मेजबानी हर अवसर पर इसका इस्तेमाल एक परंपरा बन चुका है. इसे भी पढ़ें: कोई नहीं जानता रेमंड के लिए ऐतिहासिक गेमचेंजर कैसे बना किंग्स कॉर्नर? रूह अफजा को कौन कंपनी बनाती है रूह अफजा को हिंदुस्तान की एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर की प्रमुख कंपनी हमदर्द लैबोरेटरीज इंडिया बनाती है. हमदर्द लैबोरेटरीज इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,843 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 के 1,707 करोड़ रुपये से 7.9% अधिक है. पूरे साल की राजस्व वृद्धि 10.1% रही. कंपनी कॉस्मेटिक्स और वेलनेस सेंटर जैसे नए सेगमेंट की खोज करते हुए अपने पोर्टफोलियो में सक्रिय रूप से विविधता ला रही है. इसे भी पढ़ें: एमएस धोनी और अभिषेक बच्चन को लाखों रुपये क्यों देता है एसबीआई? कारण जान चौंक जाएंगे आप The post Rooh Afza: शरबतों के राजा “रूह अफजा” का नाम किसने रखा, कौन कंपनी करती है निर्माण? appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top