Hot News

April 12, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Murshidabad Violence : 5 मिनट 7 सेकंड के वीडियो में देखें तांडव, वक्फ कानून पर हिंसक प्रदर्शन

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जंगीपुर का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. यहां लोगों ने वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया. कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बंगाल पुलिस के अनुसार, जंगीपुर के सुती और समसेरगंज इलाकों में स्थिति अब नियंत्रण में है. वीडियो 5 मिनट 7 सेकंड का है. इसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भीड़ कितनी उग्र हो गई होगी. आप भी देखें वीडियो #WATCH | West Bengal | Visuals from Jangipur, Murshidabad, where people staged a protest against the Waqf Amendment Act. Several vehicles were torched. Security has been heightened in the area. As per the Bengal Police, the situation in the Suti and Samserganj areas of Jangipur… pic.twitter.com/RohmkEoEgA — ANI (@ANI) April 11, 2025 पुलिस की गाड़ी को जलाया गया पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में शुक्रवार को वक्फ कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए. इस दौरान कुछ जगहों पर हालात बिगड़ते दिखे. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और सड़क व रेल यातायात को रोक दिया. पुलिस ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए. मुर्शिदाबाद जिले के सुती इलाके में स्थिति और ज्यादा खराब हो गई. वहां लोग धारा 144 के बावजूद जमा हो गए. सड़क जाम कर दी. उन्होंने पुलिस पर पत्थर भी फेंके. इस हंगामे में पुलिस की गाड़ी और कुछ बसों को जला दिया गया. पुलिस पर फेंके गए पत्थर एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए. वे वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. शमशेरगंज के डाकबंगला मोड़ से सुतिर सजुर मोड़ तक नेशनल हाईवे-12 का एक हिस्सा जाम कर दिया गया. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन तब हिंसक हो गया जब कुछ लोगों ने पुलिस की एक वैन पर पत्थर फेंके. इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने किया लाठीचार्ज एक अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बम जैसी कोई चीज फेंकी. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया. फिर भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. एक और अधिकारी ने बताया कि जब हालात ज्यादा बिगड़ गए, तो कुछ पुलिसवालों को पास की एक मस्जिद में छिपकर जान बचानी पड़ी. The post Murshidabad Violence : 5 मिनट 7 सेकंड के वीडियो में देखें तांडव, वक्फ कानून पर हिंसक प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर करें इस चालीसा का पाठ, बजरंग बली हर दुख करेंगे दूर

Hanuman Chalisa Path on Hanuman Jayanti 2025: आज 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जयंती का उत्सव मनाया जा रहा है. चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए हर वर्ष इस तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. आज भक्तों ने उपवास रखा है। मंदिरों और घरों में हनुमान जी की आराधना की जा रही है. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं. हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है. आइए श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें: ॥ श्री हनुमान चालीसा ॥ (रचयिता: गोस्वामी तुलसीदास जी) दोहा श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मन मुकुर सुधारि।बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायक फल चारि॥ हनुमान जयंती 2025 अपनों को भेजें ये प्रेरक विचार चौपाई जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।जय कपीस तिहुं लोक उजागर॥राम दूत अतुलित बल धामा।अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥ महाबीर बिक्रम बजरंगी।कुमति निवार सुमति के संगी॥कंचन बरन बिराज सुबेसा।कानन कुण्डल कुंचित केसा॥ हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।काँधे मूँज जनेऊ साजै॥संकर सुवन केसरी नंदन।तेज प्रताप महा जग वंदन॥ विद्यावान गुनी अति चातुर।राम काज करिबे को आतुर॥प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।राम लखन सीता मन बसिया॥ सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।बिकट रूप धरि लंक जरावा॥भीम रूप धरि असुर सँहारे।रामचन्द्र के काज सँवारे॥ लाय सजीवन लखन जियाए।श्री रघुबीर हरषि उर लाए॥रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।तुम मम प्रिय भरत-हि सम भाई॥ सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।नारद सारद सहित अहीसा॥ जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते।कवि कोविद कहि सके कहाँ ते॥तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।राम मिलाय राज पद दीन्हा॥ तुम्हरो मन्त्र बिभीषन माना।लंकेस्वर भए सब जग जाना॥जुग सहस्त्र जोजन पर भानू।लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥ प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।जलधि लांघि गये अचरज नाहीं॥दुर्गम काज जगत के जेते।सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥ राम दुआरे तुम रखवारे।होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥सब सुख लहै तुम्हारी सरना।तुम रक्षक काहू को डरना॥ आपन तेज सम्हारो आपै।तीनों लोक हाँक तें काँपै॥भूत पिशाच निकट नहिं आवै।महाबीर जब नाम सुनावै॥ नासै रोग हरै सब पीरा।जपत निरंतर हनुमत बीरा॥संकट तें हनुमान छुड़ावै।मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥ सब पर राम तपस्वी राजा।तिन के काज सकल तुम साजा॥और मनोरथ जो कोई लावै।सोइ अमित जीवन फल पावै॥ चारों जुग परताप तुम्हारा।है परसिद्ध जगत उजियारा॥साधु संत के तुम रखवारे।असुर निकंदन राम दुलारे॥ अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता।अस बर दीन जानकी माता॥राम रसायन तुम्हरे पासा।सदा रहो रघुपति के दासा॥ तुम्हरे भजन राम को पावै।जनम जनम के दुख बिसरावै॥अंतकाल रघुबरपुर जाई।जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई॥ और देवता चित्त न धरई।हनुमत सेइ सर्ब सुख करई॥संकट कटै मिटै सब पीरा।जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥ दोहा जय जय जय हनुमान गोसाईं।कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥जो शत बार पाठ कर कोई।छूटहि बंदि महासुख होई॥ जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।होय सिद्धि साखी गौरीसा॥तुलसीदास सदा हरि चेरा।कीजै नाथ हृदय महँ डेरा॥ ॥ दोहा ॥ पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥ The post आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर करें इस चालीसा का पाठ, बजरंग बली हर दुख करेंगे दूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CSK के पुराने सिपाही KKR की जीत के हीरो, कैसे मिली जीत? अजिंक्य रहाणे ने खोला राज, इन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

IPL 2025 CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मौजूदा सीजन में अपनी तीसरी जीत शानदार अंदाज में दर्ज की. अहमदाबाद में स्पोर्ट्से गए मुकाबले में केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आठ विकेट से हरा दिया. 104 रनों का छोटा लक्ष्य केकेआर ने महज 10.1 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत से न केवल टीम को दो महत्वपूर्ण अंक मिले, बल्कि उनका नेट रन रेट भी काफी बेहतर हुआ. छह मैचों में तीन जीत के साथ केकेआर अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. जीत के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई और कहा कि प्लानिंग और परिस्थितियों को पढ़ने में स्पष्टता रही. Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders. रहाणे ने मैच के बाद कहा, “हम पिछले दो साल से यहां स्पोर्ट्से हैं, मोईन (अली) ने यहां स्पोर्ट्सा है, डीजे (ड्वेन ब्रावो) को यहां की परिस्थितियों की जानकारी है. हमें नहीं लगा था कि विकेट इतना स्टिकी होगा और हमारे स्पिनर्स को इतनी मदद मिलेगी. हमारे पास जो योजनाएं थीं, वे आज सही साबित हुईं,” उन्होंने आगे कहा, “अभी टूर्नामेंट में लंबा सफर बाकी है, मैं ज्यादा चीजें साझा नहीं करना चाहता. आखिर में सब कुछ सटीक लगा. शुरू में लगा था कि यह विकेट 170-180 का है.” अजिंक्य रहाणे, मोईन अली और ड्वेन ब्रावो तीनों ही चेन्नई सुपर किंग्स के लंबे समय तक हिस्सा रहे हैं और तीनों को यहां की परिस्थिति की बेहतर जानकारी है, ऐसे में टीम की जीत में इनके अनुभव का लाभ मिला. Ajinkya Rahane Statement after KKR win over CSK. This is a 𝙎𝙪𝙣𝙣𝙮 night ☀️🌃 pic.twitter.com/jQWdmfbwKS — KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 11, 2025 सीएसके की बल्लेबाजी को केकेआर के स्पिनर्स ने खासा परेशान किया. सुनील नारायण ने 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने मिडिल ओवर्स में बेहतरीन नियंत्रण और लाइन से बल्लेबाजों को बांधकर रखा. रहाणे ने कहा, “मोईन ने हमें सेटअप करके दिया, उनके लिए स्पोर्ट्सना और फिर बाहर बैठना मुश्किल होता है. सनी और वरुण ने मिडिल ओवर्स में डॉमिनेट किया. वैभव और हर्षित ने जिस तरह से आकर प्लान्स को अंजाम दिया, उससे मैं बहुत खुश हूं.” बल्लेबाजी में भी बिना दबाव के स्पोर्ट्सा केकेआर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने भी कोई चूक नहीं की. नारायण ने सिर्फ 19 गेंदों में तूफानी 44 रन बनाकर रन चेज को तेज शुरुआत दी. खुद रहाणे ने भी लय में नजर आते हुए अहम पारी स्पोर्ट्सी. अपने फॉर्म को लेकर रहाणे ने कहा, “मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हूं. पिछले दो-तीन साल से कड़ी मेहनत कर रहा हूं. यह ज्यादा आगे की सोचने से बेहतर है कि वर्तमान में रहा जाए.” चेज के दौरान टीम की मानसिकता पर उन्होंने कहा, “पहले हमारा लक्ष्य दो अंक हासिल करना था, लेकिन छह ओवर के बाद हमने सोचा कि अगर जल्दी खत्म करें तो नेट रन रेट में मदद मिलेगी.”हालांकि जीत के बाद भी रहाणे जमीन से जुड़े दिखे और बड़ी तस्वीर पर फोकस करने की बात कही. रहाणे ने कहा, “कभी-कभी आप अच्छा क्रिकेट स्पोर्ट्सते हैं, फिर भी हार जाते हैं. पिछला मैच हम चार रन से हार गए थे, तो हमने नई शुरुआत की. लड़के अच्छी तैयारी कर रहे हैं, पॉजिटिव इंटेंट है.”  पंजाब के खिलाफ अगला मुकाबला इस जीत के साथ केकेआर ने एक जीत- एक हार का सिलसिला बरकरार रखते हुए, फिर से जीत हासिल की. अब वह छह मैचों में तीन जीत के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है. उसके 6 अंक हैं और नेट रन रेट के मामले में भी वह 0.803 के साथ वह मजबूत स्थिति में है. केकेआर का अगला मैच अब 15 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा, जो अपने प्रचंड फॉर्म में है. ऐसे में यह मुकाबला काफी कांटे का होगा.  ‘आज हमारे पास…’, CSK की हार के बाद बोले कैप्टन धोनी, बताया कहां हो गई चूक, किसने की गलती तो क्या आउट नहीं थे एमएस धोनी, DRS को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, Watch वीडियो The post CSK के पुराने सिपाही KKR की जीत के हीरो, कैसे मिली जीत? अजिंक्य रहाणे ने खोला राज, इन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजद विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर क्यों पड़ी रेड? ब्लैक बॉक्स और ब्लैंक चेक का भी खुलेगा

राजद के चर्चित विधायक रीतलाल यादव के पटना में दानापुर स्थित आवास सहित 11 ठिकानों पर शुकवार को पटना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त छापेमारी की. इस दौरान 10.5 लाख रुपये नकद, 77.5 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, चार संदिग्ध चेक, छह पेन ड्राइव व वॉकी-टॉकी बरामद किया गया. छापेमारी मे विधायक के आवास से दो काला बॉक्स जब्त किया गया. साथ ही बिजनेस पार्टनर सुनील महाजन के रूपसपुर स्थित आवास से कुल बरामद रकम में से सात लाख नगद समेत जमीन के कागजात मिले है. विधायक के यहां क्या कुछ मिला? दानापुर एएसपी भानु पताप सिंह ने छापेमारी में हुई बरामदगी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच में आर्थिक अपराध इकाई की भी मदद ले सकते हैं. इस दौरान विधायक का कोथवां स्थित आवास सुमित्रा सदन पुलिस छावनी में तब्दील रहा. हालांकि रीतलाल अपने घर मे नही मिले. #WATCH | Patna, Bihar: Danapur ASP Bhanu Pratap Singh says, “A complaint was filed against RJD MLA Ritlal Yadav and his associates with accusations of forging documents, extortion and death threats. We got a search warrant from the court and conducted raids. We have recovered… https://t.co/lThom97hxD pic.twitter.com/5EGRZICKP9 — ANI (@ANI) April 11, 2025 पुलिस ने विधायक के आवास को घेरा, छापेमारी शुरू की छापेमारी की शुरुआत दानापुर के कोथवां स्थित रीतलाल यादव के आवास से हुई़. अभियंता नगर समेत अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया. दर्जनों गाड़ियो पर सवार होकर 200 पुलिस बल के साथ विधायक आवास पर छापेमारी हुई. पुलिस ने आवास को चारो तरफ से घेरने के बाद तलाशी शुरू की. पुलिस ने ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया, जिससे पूरे क्षेत्र पर आसमान से नजर रखी जा सके. Danapur, Bihar: ASP Danapur, Bhanu Pratap Singh says, “Yesterday, an applicant submitted a complaint. Based on that, we registered an FIR containing serious allegations. The applicant accused local MLA Ritlal Yadav and his associates of extortion and other grave offenses,… pic.twitter.com/IxjtkoLi4T — IANS (@ians_india) April 11, 2025 रीतलाल यादव के आरोप इधर, रीतलाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले 1000 पुलिस बिना सर्च वारंट और बिना सूचना के छापेमारी करने पहुंच गयी. मुझे और मेरे परिजनों को परेशान किया जा रहा है. चुनाव से पहले करीब 1000-1500 की संख्या मे बिहार पुलीस प्रशासन बिना किसी सर्च वारंट के और बिना सूचना के मेरे घर छापेमारी कर मुझे और मेरे परिजनों को अकारण मानसिक रूप से सुबह से लगातार अभी तक जिस तरीके से परेशान किया जा रहा है और पूछने पर कुछ बताया भी नही जा रहा है. — Ritlal Yadav (@ritlalyadavRJD) April 11, 2025 क्या है विधायक से जुड़ा विवाद? पुलिस के अनुसार पुनाईचक निवासी बिल्डर कुमार गौरव ने शिकायत की है कि रीतलाल के गांव कोथवां में उनके द्वारा अपार्मेंट निर्माण कार्य चल रहा है. रीतलाल व उनके सहयोगियों ने बिल्डर से रंगदारी मांगी है और जान से मारने की धमकी भी दी है. इसी के आधार पर पुलिस ने विधायक व उनके पार्टनर पर यह कार्रवाई की है. प्राप्त आवेदन के आधार पर खगौल थाना में रंगदारी माँगने तथा संगठित अपराध की धाराओं में खगौल थाना कांड सं0-129/25, दिनांक-10.04.25, धारा-308(5)/111(2)/111(3)/339/3(5) भा0न्या0सं0 विरुद्ध नामजद माननीय विधायक रीतलाल यादव अन्य के अंकित किया गया। (2/3)#BiharPolice #HainTaiyaarHum — Bihar Police (@bihar_police) April 11, 2025 The post राजद विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर क्यों पड़ी रेड? ब्लैक बॉक्स और ब्लैंक चेक का भी खुलेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Law Protest : पुलिस पर फेंके गए बम, मस्जिद में घुसे पुलिसकर्मी, बंगाल में वक्फ कानून पर बवाल

Waqf law Protest : पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में वक्फ कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन देखने को मिले. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान गाड़ियो में आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने सड़क और रेल यातायात को बाधित कर दिया. भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के सुती में प्रदर्शन हिंसक हो गया, जब निषेधाज्ञा के बावजूद प्रदर्शनकारी एकत्र हुए. उन्होंने सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया. जुलूस के दौरान पुलिस वैन और सार्वजनिक बसों को आग लगा दी. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, समस्या तब शुरू हुई जब जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए. उन्होंने वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया. शमशेरगंज में डाकबंगला मोड़ से सुतिर सजुर मोड़ तक नेशनल हाईवे-12 के एक हिस्से को जाम कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन तब हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वैन पर पथराव किया. इसके परिणामस्वरूप पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. इसमें लगभग 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए.’’ #WATCH | West Bengal | Security forces deployed in Jangipur, Murshidabad, where people staged a protest against the Waqf Amendment Act. Several vehicles were torched. Security has been heightened in the area. As per the Bengal Police, the situation in the Suti and Samserganj… pic.twitter.com/Lku0TLOnyv — ANI (@ANI) April 11, 2025 पुलिस पर फेंके गए बम अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर बम जैसा कुछ फेंका. इसके बाद पुलिस ने ‘‘अनियंत्रित भीड़’’ को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया. बाद में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हिंसा के बीच कुछ पुलिसकर्मियों को पास की एक मस्जिद में शरण लेनी पड़ी. वहीं, जिला प्रशासन ने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. प्रदर्शन की वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित अधिकारियों के अनुसार मालदा में प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों पर धरना दिया जिससे ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई. उन्होंने बताया कि पूर्वी रेलवे के फरक्का-आज़िमगंज खंड पर भी ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. इस बीच, राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने राज्य प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है. The post Waqf Law Protest : पुलिस पर फेंके गए बम, मस्जिद में घुसे पुलिसकर्मी, बंगाल में वक्फ कानून पर बवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : ट्रक बेचने के नाम पर ट्रांसपोर्टर से 10 लाख ठगे

संवाददाता, पटना : बाढ़ के लहेरिया पोखर के रहने वाले लाला यादव से जालसाज ने 10 लाख 21 हजार 151 रुपए की ठगी कर ली. लाला यादव ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं. सोशल मीडिया एक व्यक्ति ने 16 चक्का ट्रक बेचने का पोस्ट डाला था. दिये गये मोबाइल नंबर पर बात की. ट्रक बेचने वाले ने अपना नाम ओम प्रकाश बताया. इसके बाद दो बार में लाला ने उन्हें पैसे भेज दिये. जब ट्रक भेजने में आनाकानी की गयी, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ. वहीं, दूसरी ओर पटेल नगर के रहने वाले एक व्यक्ति को फेसबुक पर एक युवती ने दोस्ती का झांसा देकर वीडियो कॉल किया. व्यक्ति ने जैसे ही वीडियो उठाया युवती न्यूड हो गयी. युवती ने वीडियो कॉल की रिकार्डिंग कर ली है और ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपये मांग रही है. इमेल आइडी और मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 10.25 लाख रुपये बाढ़ के रहने वाले संजीत कुमार के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज और लिंक आया. उन्होंने उक्त लिंक पर क्लिक कर दिया. इसके बाद जालसाज उनका मोबाइल और मेल आइडी हैक कर लिया. कुछ देर में उनके खाते से 10 लाख 25 हजार की निकासी कर ली. रॉयल इनफील्ड का डीलरशिप देने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी सुनील सिंह एसके पुरी के आदर्श कालोनी में रहते हैं. दयाल हाइटेक इंजीनियरिंग के प्रोपराइटर हैं. एक व्यक्ति ने बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में डीलरशिप का झांसा दिया. मुजफ्फरपुर में डीलरशिप देने के नाम पर 2.50 लाख ले लिये. पैसा लेने के बाद हर्ष ने फोन उठाना बंद कर दिया. जांच करने पर पता चला कि उनके साथ ठगी हो गयी है. गुम हुए मोबाइल से एक लाख रुपये की निकासी गोलकपुर के रहने वाले मधुराज कुमार का मोबाइल गुम हो गया. इस संबंध में उन्होंने पीरबहोर थाना में सनहा दर्ज करवाया है. दो दिन बाद जब वे खाता में पैसा डालने गये, तो पता चला कि एक लाख रुपये उनके खाते से शातिरों ने निकाल लिये हैं. इस संबंध में उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : ट्रक बेचने के नाम पर ट्रांसपोर्टर से 10 लाख ठगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : 70 लाख लेकर फ्लैट नहीं दिया, गृह वाटिका होम्स के एमडी, उनकी पत्नी व मैनेजर पर केस

संवाददाता, पटना : गृह वाटिका होम्स प्राइवेट कंपनी के प्रबंधक निदेशक, उनकी पत्नी व मैनेजर के खिलाफ श्रीकृष्णापुरी थाने में केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि इन लोगों ने 70 लाख की रकम लेने के बावजूद फ्लैट नहीं दिया. पूर्वी पटेल नगर के रहने वाले कुंदन मोहन प्रसाद के बयान के आधार पर प्रबंधक निदेशक रंजीत झा, उनकी पत्नी खुशबू झा, सेल्स मैनेजर अभिषेक कुमार पर नौ अप्रैल को मामला दर्ज किया गया है. कुंदन मोहन प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि वह अपने बड़े भाई कमल मोहन प्रसाद द्वारा खरीदे जाने वाले फ्लैट को देखने के लिए वर्ष 2021 में गृह वाटिका होम्स प्राइवेट लिमिटेड के महुआबाग की बगल में निर्माणाधीन वीआइपी प्रोजेक्ट के प्रीमियम ब्लॉक स्थित फ्लैट संख्या 302 देखने गये थे. इसके बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक व अन्य ने उन्हें 501 नंबर फ्लैट खरीदने का आग्रह किया और इच्छानुसार उसमें परिवर्तन कर देने का भी आश्वासन दिया. फ्लैट की कीमत 85 लाख रुपये तय की गयी. इसके बाद उन्होंने स्टेट बैंक के चेक के माध्यम से पांच लाख रुपये डाउन पेमेंट किया और उसकी रसीद भी मिली. इसके बाद जुलाई, 2021 से लेकर जून, 2022 तक कंपनी को 70 लाख रुपये दे दिये. उसकी रसीद भी उनलोगों ने दी. लेकिन, अब तक उक्त फ्लैट को उन्हें नहीं सौंपा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : 70 लाख लेकर फ्लैट नहीं दिया, गृह वाटिका होम्स के एमडी, उनकी पत्नी व मैनेजर पर केस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : पाटलिपुत्र, पालीगंज व बख्तियारपुर के सीओ से शो-कॉज

संवाददाता, पटना: पाटलिपुत्र, पालीगंज व बख्तियारपुर के सीओ को डॉ चंद्रशेखर सिंह ने लोक शिकायत निवारण में लापरवाही बरतने के आरोप में शुक्रवार को शो-कॉज किया. वह बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कुल 17 मामलों की सुनवाई की व परिवादों का निवारण किया. प्लॉट की दो जमाबंदी डीएम ने राजाबजार के विश्वनाथ कुमार ने एक ही प्लॉट का गलत तरीके से दो जमाबंदी और दाखिल-खारिज करने के संबंध में दायर अपील की सुनवाई में पाया कि लोक प्राधिकार अंचल अधिकारी, पाटलिपुत्र ने इसमें कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गयी है. इसको लेकर पाटलिपुत्र के सीओ को शो-कॉज किया गया. साथ ही सदर डीसीएसल आर को विस्तृत जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया गया अतिक्रमण नहीं हटाया गया दूसरे मामले में पालीगंज के गौरिया सुरेश कश्यप के अतिक्रमण रोकने के संबंध में दायर वाद के अपील की सुनवाई में डीएम ने पाया कि पालीगंज के सीओ ने कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की है. परिवादी ने बताया कि इस भूमि पर केनरा बैंक की शाखा संचालित कर दिया गया है. लेकिन, सीओ की ओर से अतिक्रमण रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. इस डीएम ने पालीगंज के सीओ को शो-कॉज किया व पालीगंज के एसडीओ को विस्तृत जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया गया. अतिक्रमण हटाने का निर्देश एक अन्य मामले में बख्तियारपुर के सैदपुर के आनंद प्रसाद सिंह द्वारा प्लस टू स्कूल, हिदायतपुर, सैदपुर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में दायर द्वितीय अपील की सुनवाई में डीएम ने पाया कि बख्तियारपुर के सीओ ने कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की है. उनका प्रतिवेदन भी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने उनको शो-कॉज किया व उन्हें अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : पाटलिपुत्र, पालीगंज व बख्तियारपुर के सीओ से शो-कॉज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2005 से पहले कभी मंत्री के पर्स गायब हुए थे क्या : तेजस्वी

संवाददाता,पटना राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. हालात यह है कि राज्य में नेतृत्वक हस्तियों के परिजनों की हत्याएं हो रही हैं. उन्होंने कटाक्ष किया कि क्या 2005 से पहले ऐसा कभी हुआ था कि किसी मंत्री का पर्स या बैग गायब हो गया हो? कुल मिला कर राज्य में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. तेजस्वी यादव ने यह बातें शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहीं. इसके अलावा उन्होंने कई सवालों के उत्तर दिये. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीते रोज बिहार में आंधी, तूफान, बारिश, वज्रपात, वृक्ष व दीवार गिरने की विभिन्न घटनाओं में हुई 50 से अधिक दुखद मौतों से मर्माहत हूं. सभी मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर आपदा से प्रभावित परिवारों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें. बिहार प्रशासन से मांग है कि वह सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 2005 से पहले कभी मंत्री के पर्स गायब हुए थे क्या : तेजस्वी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्व कार्यों के निरीक्षण की फुलप्रूफ व्यवस्था बनाएं

संवाददाता, पटना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने अपर समाहर्ताओं से कहा है कि राजस्व कार्यों के निरीक्षण की फुलप्रूफ व्यवस्था बनाइये. इससे फील्ड के अधिकारियों में भय का माहौल बनेगा और परेशान जनता की भीड़ में कमी आयेगी. मंत्री संजय सरावगी ने यह बातें शुक्रवार को भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय में सभी जिलों के अपर समाहर्त्ता के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्धाटन के अवसर पर कहीं. इस प्रशिक्षण शिविर का उद्धाटन मंत्री संजय सरावगी, विभाग के सचिव जय सिंह, विशेष सचिव अरुण सिंह और भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने किया. इससे पहले स्वागत भाषण के दौरान सचिव जय सिंह ने अपर समाहर्त्ता के कार्यों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों का पर्यवेक्षण और न्यायालय का काम बड़ी जिम्मेवारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजस्व कार्यों के निरीक्षण की फुलप्रूफ व्यवस्था बनाएं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top